Home Blog Page 34

JAUNPUR NEWS,सरदार पटेल ने  एकीकरण महती भूमिका निभाई  

0
JAUNPUR NEWS,सरदार पटेल ने  एकीकरण महती भूमिका निभाई  
JAUNPUR NEWS,सरदार पटेल ने  एकीकरण महती भूमिका निभाई  

JAUNPUR NEWS जौनपुर : सिविल कोर्ट में स्थित जिला शासकीय अधिवक्ता कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जंयती पर आयोजित कार्यक्रम अवसर की अध्यक्षता  शासकीय अधिवक्ता व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि सरदार पटेल जैसा दृढ़ निश्चयी व्यक्ति नहीं होता तो‌ भारत का जैसा स्वरूप दिख रहा है वैसा नहीं दिखता। कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता व चीफ डिफेंस काउंसिल अनिल कुमार सिंह कप्तान ने कहा कि सरदार पटेल संविधान निर्माण व‌ राज्यों के एकीकरण महती भूमिका निभाई और इसको भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल  डा दिलीप कुमार सिंह ने कहा ने कहा कि सरदार पटेल गृहमंत्री नहीं होते‌ तो जम्मू-कश्मीर भारत का नहीं हो पाता। और कभी भी 565 रियासतें एक नहीं हो पाती।सरदार पटेल बरदौली गुजरात में कृषि  परअंग्रेजो‌ द्वारा थोपे गए कर के विरोध में एक बड़ा किसान‌ आन्दोलन खड़ा किया था। कार्यक्रम को डीजीसी सिविल मनोज गुप्ता, शासकीय अधिवक्ता अरूण पाठक, शासकीय अधिवक्ता आशीष सिंह ने संबोधित किया।

कार्यक्रम के पूर्व डीजीसी लालबहादुर पाल , डीजीसी मनोज गुप्ता, अनिल सिंह कप्तान,व डा दिलीप कुमार सिंह व हरिश्चंद्र सिंह ने सरदार पटेल के चित्र माल्यार्पण किया और फिर सभी शासकीय अधिवक्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर बारी बारी से माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन शासकीय अधिवक्ता सतीश रघुवंशी ने किया और डीजीसी फौजदारी लाल बहादुर पाल ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शासकीय अधिवक्ताओं में से कमलेश राय, राजेश उपाध्याय, राजेश श्रीवास्तव,प्रसून श्रीवास्तव, ‌प्रदीप कुमार ‌ रघुवंश सहाय रमेश पाल,राम प्रकाश सिंह, वीरेंद्र प्रताप मौर्य, अरुण पांडेय, वेदप्रकाश तिवारी, संतोष उपाध्याय, विनीत शुक्ला,‌ मुकेश कुमार मौर्य अशोक उपाध्याय ‌ कौशलेंद्र सिंह ‌ पवन पांडे ‌ विजय प्रकाश सिंह ‌ रामप्रकाश सिंह रणंजय सिंह ‌ राजेश उपाध्याय ‌ संजय श्रीवास्तव सहित ‌ बहुत से अधिवक्ता उपस्थित थे

Jaunpur News: पुलिस लाइन से विकास भवन तक निकला एकता मार्च

0

जौनपुर । शासन के निर्देश पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जनपद में ऐतिहासिक राष्ट्रव्यापी अभियान “रन फॉर यूनिटी” के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता मार्च का भव्य आयोजन किया गया। 

Jaunpur News: पुलिस लाइन से विकास भवन तक निकला एकता मार्च

यह एकता मार्च प्रातः 8ः00 बजे पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर लाइन बाजार, गांधी तिराहा, अम्बेडकर तिराहा होते हुए विकास भवन परिसर पर समाप्त हुई जहां पर स्थापित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की भव्य प्रतिमा और क्रान्ति स्तंभ पर उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, आमजनमानस के द्वारा माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया गया। पदयात्रा के दौरान महात्मा गांधी जी तथा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। इस दौरान परिसर में बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर उपस्थित सभी के द्वारा सेल्फी ली गई। जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथिगण को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की स्मृति चिन्ह भेंट की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा० सांसद राज्यसभा (गाजीपुर) डॉ० संगीता बलवंत जी रही। इस ऐतिहासिक पदयात्रा में मा0 विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह, मा0 विधायक बदलापुर श्री रमेश मिश्रा, मा0 विधायक मडियाहूं डॉ0 आर0 के0 पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह ’’प्रिन्सू’’, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर मनोरमा मौर्या, जिलाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता बिन्द, पूर्व गृह राज्यमंत्री श्री कृपाशंकर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी आयुष श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, उपजिलाधिकारगण, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, परियोजना निदेशक, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, पुलिस के जवान, एनसीसी के कैडेटस, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अध्यापकगण, समूह की बहनें एवं अधिक संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं और आमजनमानस की उपस्थिति रही। पदयात्रा के दौरान शामिल सभी ने हाथ में तिरंगा झण्डा लेकर सरदार वल्लभ भाई पटेल जी अमर रहे, भारत माता की जय जैसे नारो से माहौल को राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना से ओत प्रोत कर दिया।

Jaunpur News: पुलिस लाइन से विकास भवन तक निकला एकता मार्च

सांसद राज्यसभा डॉ० संगीता बलवंत जी ने कहा कि आज लौहपुरूष वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जंयती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सम्पूर्ण देश में रन फार यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है, एक भारत श्रेष्ठ भारत के पथ पर चलना है यही सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को सच्ची श्रद्वांजलि होगी।  जनप्रतिनिधिगण के द्वारा भारत को एक सूत्र में पिरोने में लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के द्वारा दिये गये उल्लेखनीय योगदान का याद करते हुए कहा गया कि आज 150वीं जयंती के अवसर पर रन फार यूनिटी का उददे्श्य से देश में एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है।  जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी जोकि नये भारत के वास्तुकार है, आज जनपद में उनकी जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने भारत को एकता के सूत्र में बांधन का कार्य किया है। जिलाधिकारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चरणों में नमन करते हुए कहा कि आज उनके त्याग, बलिदान को याद करने के लिए रन फार यूनिटी कार्यक्रम भव्य रूप में आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण और आमजनमानस ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विकसित भारत विकसित उ0प्र0 हेतु समर्थ पोर्टल पर आमजनमानस में सुझाव देने की अपील भी की।

पुलिस लाइन में मा० मुख्य अतिथि जी ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।कार्यक्रम के उपरान्त जिला प्रशासन के द्वारा मार्च में प्रतिभागियों में फल, पेयजल का वितरण किया गया।इसी क्रम में जनपद के सभी तहसीलों, ब्लाकों में राष्टीय एकता दिवस के अवसर पर एकता मार्च निकाला गया। राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समरसता के संकल्प के साथ यह आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Jaunpur News:देश को स्थापित करने मे सरदार पटेल की अहम भूमिका

0

Sardar Patel played an important role in establishing the country: Arvind Patel ,jaunpur Nees

Jaunpur News :जिला मुख्यालय जौनपुर पर सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में लौह पुरुष,भारत रत्न,आधुनिक भारत के निर्माता, अखण्ड भारत के शिल्पकार,एकता के प्रति मूर्ति,भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर विकास भवन में स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत देश की एकता के सूत्रधार थे ऐसे महापुरुष को भारत का लौह पुरुष कहा जाता है।गृह मंत्री बनने के बाद भारतीय रियासतों का विलय की जिम्मेदारी उनको सौपी गई थी। उन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करते हुए छोटी-बड़ी रियासतों को भारत में विलय कराया देश के एकता के सूत्रधार थे भारत की राजनीतिक इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को कभी बुलाया जा नहीं सकता। सरदार पटेल नवीन भारत के निर्माता के राष्ट्रीय एकता के बेजोड़ शिल्पी के देश के विकास में सरदार पटेल का महत्व को सदैव याद रखा जाएगा। देश की आजादी के संघर्ष में उन्होंने जितना योगदान दिया उससे ज्यादा योगदान उन्होंने स्वतंत्र भारत को एक करने में दिया भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को वैचारिक एवं क्रियात्मक रूप में एक नई दिशा देने के कारण सरदार पटेल ने राजनीतिक इतिहास में एक गौरव पूर्ण स्थान प्राप्त किया था।वास्तव में वे आधुनिक भारत के शिल्पी से उनके कठोर व्यक्तित्व में संगठन कुशलता राजनीतिक तथा राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट निष्ठा थी। उनके ईमानदारी के कारण विश्व के राजनीतिक मानचित्र में उन्होंने अनोखा स्थान बना लिया।

भारत की स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान था।स्वतंत्र भारत के पहले तीन वर्ष सरदार पटेल देश के उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री,सूचना प्रसार मंत्री रहे इससे भी बढ़कर उनकी ख्याति भारत के राजवाड़े को शांतिपूर्ण तरीके से भारतीय संघ में शामिल करने तथा भारत की राजनीति के एकीकरण के कारण सरदार पटेल ने भारतीय संघ में उन्होंने रियासतों का विलय किया।जो सबसे प्रभुता प्राप्त थी। उनका अलग झंडा और अलग शासक था।आज देश को फिर सरदार पटेल जैसा नेता की आवश्यकता है। वर्तमान परिवेश में देखा जाए तो इस समय केंद्र व प्रदेश में चलने वाली सरकार पूरी तरह से विफल है और महापुरुषों के नाम पर राजनीतिक कर रही है। इस समय महापुरुषों के विचार धारा पर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनेता को सरदार पटेल की जीवनी पढ़ कर उनसे सीख लेनी चाहिए।इस कार्यक्रम के दौरान वृजेंद्र पटेल,विपिन पटेल, विकास पटेल,अमर बहादुर चौहान,रवि पटेल, रवि रंजन पटेल,राजकुमार पटेल,मनीष पटेल,सूरज पटेल, कौशल पटेल, अनिल पटेल,अमित पटेल, संदीप पटेल, राहुल यादव, त्रिलोकी नाथ, मुन्ना लाल, स्वतंत्रत सिंह , छोटे लाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नए आपराधिक कानूनों व साइबर अपराध पर छात्रों को किया गया जागरूक

0

खेतासराय (जौनपुर) मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत स्थानीय सर्वोदय इण्टर कॉलेज, खुदौली में गुरुवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने किया, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला एवं थानाध्यक्ष खेतासराय प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष व एंटी रोमियो टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता हेतु जारी हेल्पलाइन नम्बरों 1090, 1076, 1930, 1098, 112, 181, 102, 108 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम में तीन नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय सागरिका सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन कानूनों के माध्यम से न्याय प्रक्रिया को अधिक सशक्त, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाया गया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता ने कहा कि शिक्षक एवं कर्मचारी शासन द्वारा चलाएं जा रहे सभी सामाजिक एवं जन-जागरूकता अभियानों को सफल बनाने में सदैव सहयोगी रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 31 अक्टूबर 2025 को लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम के सदस्य उपनिरीक्षक रवींद्रनाथ तिवारी, महिला कांस्टेबल रीना राव, सुमन, पूजा कुमारी, नेहा यादव, एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार, फर्स्ट ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा, प्रधान लिपिक अनिल कुमार सिंह सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने सभी अतिथियों व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता पर विद्यालय परिवार को बधाई दी।

स्व. लक्ष्मी शंकर यादव की 30वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

0
स्व. लक्ष्मी शंकर यादव

शुचिता, सादगी के प्रतीक एवं विकास पुरूष थे लक्ष्मी शंकर यादव: प्रो. राकेश यादव

जौनपुर।

संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य,उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मी शंकर यादव की 30वीं पुण्य तिथि दिनांक 29 अक्टूबर, 2025 को जौनपुर स्थित रिवर व्यू होटल सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।स्व. लक्ष्मी शंकर यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने उन्हें भारतीय राजनीति में ईमानदारी, शुचिता, सादगी के प्रतीक एवं विकास पुरूष बताया।कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में शिक्षाविद् एवं संपादक डॉक्टर ब्रजेश कुमार यदुवंशी देश एवं प्रदेश में उनके योगदान को याद करते हुए संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य, विधायक, सांसद एवं लोक निर्माण विभाग में मंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को विस्तार से बताया।


रघुनाथ नाथ यादव, जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक दल ने खुटहन विधानसभा में उनके द्वारा बिछाए गए सड़कों के जाल के बारे में बताया।प्रो.राज बहादुर यादव, कार्यक्रम समन्वयक, एनएसएस, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने उन्हें जन नेता बताया। प्रोफेसर के.बी.यादव ने खुटहन विधानसभा में उनके द्वारा कराए गए कार्यों को विस्तार से बताते हुए उन्हें लोकप्रिय जन नेता कहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. आशाराम,पूर्व अध्यक्ष, मध्यमिक शिक्षा सेवा आयोग, प्रयागराज ने किया।इस अवसर पर प्रो . रणधीर,डॉक्टर राज कुमार यादव,आनन्द देव, डॉक्टर नीरज सिंह, संदीप कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

क्षेत्र के चौहमुखी के विकास में नहीं छोडूंगा कोई कोर कसर: सुनील यादव मम्मन

0
क्षेत्र के चौहमुखी के विकास में नहीं छोडूंगा कोई कोर कसर सुनील यादव मम्मन

जौनपुर। करंजाकला विकास खंड में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। जिसमें क्षेत्र के विकास के लिए पौने चार करोड़ का बजट पास किया गया। और 70 से अधिक गांव में नए कार्यों को लेकर चर्चा की गई और उसके निर्माण को मंजूरी मिली। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही है विकास योजनाओ के बारे में सबको जानकारी दी गई।

क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक के सभागार में हुई ,जिसमें ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव ने क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की और गांव की गली यो पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांवों के विकास के लिए योजनाओं को लागू किया ।
बैठक में 70 से अधिक गांवों में सड़कों, नालियों, पेयजल, शौचालय व साफ-सफाई आदि के लिए प्रस्ताव बजट पास किया गया। इन सभी योजनाओं की कुल लागत लगभग करीब 3 करोड़ 75 लाख का बजट पास हुआ।

इस अवसर पर भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने कहा कि क्षेत्र गांव के विकास के लिए बजट में कोई कमी नहीं होगी और विकास कार्यों मैं कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा ,सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है अधिकारियों द्वारा इसमें कोई कोताही न बरती जाए।


गांवों की बुनियादी सुविधाओं को सशक्त बनाने के लिए जो भी बजट पास हुआ है, उसका उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। बैठक मे शरद सिंह, एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव, विपिन यादव, सचिव नागेंद्र यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव ,मुकेश कनौजिया, चंदन यादव, रमेश यादव समेत प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

तीन महिला समेत चार को शांति भंग में चालान

0
तीन महिला समेत चार को शांति भंग में चालान
तीन महिला समेत चार को शांति भंग में चालान

बच्चों के विवाद में घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

खेतासराय (जौनपुर): बुधवार को खेतासराय पुलिस ने क्षेत्र के एक गाँव में बच्चों के विवाद के मामले को लेकर तीन महिला समेत चार को गिरफ़्तार कर लिया। सभी के विरुद्ध शांति भंग के आरोप में चालान न्यायालय भेज दिया।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के भुड़कुड़हा गाँव में बच्चों के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट का मामले सामने आया था तो सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने मौके से तीन महिला समेत चार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सरफुद्दीन पुत्र स्व. सुलेमान, फरहाना पत्नी सरफुद्दीन, शाहजहाँ पत्नी स्व. सुलेमान व अर्सिया पत्नी आदिल निवासीगण भुडकुडहा, थाना खेतासराय शामिल है। सभी को शांति भंग की स्थिति को देखते हुए गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्रनाथ तिवारी, कांस्टेबल विनोद प्रजापति, कांस्टेबल शैलेश यादव, महिला कांस्टेबल रीना राव व नेहा यादव शामिल रहीं।

दिनदहाड़े मन्दिर के मूर्ति का चाँदी का छतरी गायब

0
दिनदहाड़े मन्दिर के मूर्ति का चाँदी का छतरी गायब
दिनदहाड़े मन्दिर के मूर्ति का चाँदी का छतरी गायब

आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज परिसर में स्थित हनुमान मंदिर को बनाया निशाना

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय- शाहगंज मुख्य मार्ग पर आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज परिसर में स्थित हनुमान मन्दिर का मूर्ति के ऊपर लगा चाँदी का लगा छतरी दिनदहाड़े गायब देख पुजारी उस समय आवक हो गया जब वह शाम को मन्दिर खोलने पहुँचा। घटना की सूचना पुजारी ने व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा को दिया। घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी गयी है।

जानकारी के अनुसार, कस्बा के उक्त मन्दिर का नित्य की भांति सोमवार को पुजारी पण्डित सचिदानंद तिवारी ने शटर गिरा चले गए। शाम को करीब 5 बजे जब मन्दिर खोलने आएं तो मन्दिर में स्थापित हनुमान जी प्रतिमा के ऊपर लगा चाँदी की छतरी गायब था। जिसे देखकर पंडित आवक हो गए। घटना की जानकारी उन्होंने तत्काल उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा को दिया। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मामले की लिखित सूचना पुजारी ने पुलिस को देकर दोषी के विरुद्ध कार्यवाई की मांग किया है। घटना के सम्बंध में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच-पड़ताल की जा रही है।

आस्था की राह पर नहीं थमे कदम,बारिश में भी महिलाओं ने अर्पित किया उदयीमान सूर्य को अर्घ्य

0
आस्था की राह पर नहीं थमे कदम,बारिश में भी महिलाओं ने अर्पित किया उदयीमान सूर्य को अर्घ्य
आस्था की राह पर नहीं थमे कदम,बारिश में भी महिलाओं ने अर्पित किया उदयीमान सूर्य को अर्घ्य

खेतासराय (जौनपुर) छठ महापर्व के अंतिम दिन मंगलवार की सुबह खेतासराय क्षेत्र के छठ घाट फक्कड़ बाबा की कुटिया व भारती विद्यापीठ पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। आसमान से झमाझम बारिश हो रही थी, परन्तु आस्था की भीगती यह धार भी कम न हुई। महिलाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

सुबह चार बजे से ही घाटों पर व्रतधारिणी महिलाएँ पहुँचने लगीं। बरसात के बीच भी व्रतियों के कदम थमे नहीं। सिर पर पूजा की टोकरी, सूप में रखे फल, ठेकुआ, नारियल और दीप लेकर महिलाएँ घाटों तक पहुँचीं। छठ गीतों की गूंज वातावरण को भक्तिमय बना रही थी। हल्की बरसात के बावजूद घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता के वालिंटियर लगे रहे। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। श्रद्धालु पुरुषों ने भी व्रतधारिणी महिलाओं की सहायता करते हुए अर्घ्य विधि में भाग लिया।

हल्की बारिश में भीगते हुए जब सूर्य की पहली किरणें जल में पड़ीं, तो पूरा वातावरण छठ मइया की जय के जयघोष से गूंज उठा। उसके पश्चात सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम व्यवस्थापक मनीष (धर्मरक्षक) ने बताया कि यह दृश्य आस्था की सच्ची मिसाल था हल्की बरसात ने रास्ता कठिन किया, लेकिन श्रद्धा की राह किसी ने नहीं छोड़ी। लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से वीरेंद्र पाण्डेय, सुरेंद्र पाण्डेय, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, सीताराम फलहारी बाबा, गजेन्द्र पाण्डेय, शांतिभूषण मिश्रा, आदर्श श्रीवास्तव, वंश श्रीवास्तव, रामजियावन सोनी, राविंश गुप्ता, श्रेयांस पाठक, अभिनव पाण्डेय समेत आदि लोग लगे रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कृष्ण मुरारी मौर्या ने किया।

निर्वाचक नामावलियों पुनरीक्षण तिथियां घोषित

0
निर्वाचक नामावलियों पुनरीक्षण तिथियां घोषित
निर्वाचक नामावलियों पुनरीक्षण तिथियां घोषित

जौनपुर :भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01-01-2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियों/कार्यक्रम एवं उनकी तिथियां घोषित कर दी गई है। 

 इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ कार्यशाला आयोजन के साथ ही बैठक कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बन्धित आयोग द्वारा दिये गये विभिन्न दिशा निर्देशों के सन्दर्भ में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
 जिलाधिकारी द्वारा समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि बीएलओ को प्रगाढ़ पुनरीक्षण हेतु प्रशिक्षित करते हुए राजनैतिक दलों से सम्बन्वय स्थापित करते हुए बूथ लेविल एजेन्ट नियुक्त किये जाने हेतु अनुरोध किया जाय एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित कर दें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, समस्त उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।