Home Blog Page 34

JAUNPUR CRIME,चारपाई पर सोते बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या  

0
JAUNPUR CRIME,चारपाई पर सोते बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या  
JAUNPUR CRIME,चारपाई पर सोते बुजुर्ग की

Saurav, an elderly man, was shot dead on his cot. jaunpur crime

  • सरायख्वाजा के कङैला गांव में हुई घटना,पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

JAUNPUR CRIME NEWS :यूपी के जौनपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कङैला गांव में एक वृद्ध की सोते समय अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर पुलिस अधीक्षक ने घटना की खुलासा के लिए चार टीमों का गठन किया है।

बता दें कि कङैला गांव निवासी 70 वर्षीय मखन्चू वनबासी अपने पत्नी के साथ खेत में बन पाही पर सो रहा था ,  रात करीब 11:30 बजे अज्ञात बदमाश पहुंचे और सोते समय ही मखन्चू को गोली मार दिए और फरार हो गए । गोली की आवाज सुनकर मृतक की महिला जाग गई, हालंकि उसने किसी को देख नहीं पाई और वह चिल्लाई लोग पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची और मखन्चू को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां मखन्चू  को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मरर्सरी हाउस में रखवा दिया उधर मौके पर सीओ थानाध्यक्ष पहुंचे जहां घटना स्थल से दो कारतूस का खोखा बरामद हुआ है ।उधर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तूभ ने घटना को गंभीरता से लेते हुए उसके खुलासे के लिए चार टीमों का गठन कर दिया है। घटना क्यों हुई है स्पष्ट नहीं हो सका। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आज्ञा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।

JAUNPUR CRIME,छतरी चोरी के 1600 रुपये बरामद

0
JAUNPUR CRIME,छतरी चोरी के 1600 रुपये बरामद
JAUNPUR CRIME,छतरी चोरी के 1600 रुपये बरामद

कस्बा के हनुमान मन्दिर से छतरी चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

खेतासराय (जौनपुर): शनिवार को खेतासराय पुलिस ने कस्बा के हनुमान मन्दिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए सामान की बिक्री से प्राप्त ₹1600 नकद बरामद करने का दावा की है।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवशंकर पुत्र भरतलाल निवासी पिलकिछा, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। जो शातिर किस्म का चोर है। इसने पूर्व में जीआरपी कैंट वाराणसी से कुल छह बार तथा कमिश्नरेट वाराणसी के अन्य थानों से भी कई बार चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। थाना खेतासराय पर दर्ज मु0अ0सं0 228/25 धारा 305/317(2) बीएनएस के अंतर्गत यह खुलासा किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

BALIA MAHOTSAV,जौनपुर के गायक अवनीश तिवारी बिखेरेंगे जलवा  

0
BALIA MAHOTSAV में जौनपुर के गायक अवनीश तिवारी बिखेरेंगे जलवा  
BALIA MAHOTSAV में जौनपुर के गायक अवनीश तिवारी बिखेरेंगे जलवा  

 BALIA MAHOTSAV 2025 : तीन दिवसीय बलिया महोत्सव में जौनपुर के सुविख्यात ग़ज़ल गायक अवनीश तिवारी को आमंत्रित किया गया है जनपद के जपटापुर गांव निवासी अवनीश तिवारी कयी फिल्मों में गायन के साथ अभिनय कर चुके हैं इससे जनपद के कलाकारों में खुशी की लहर है अवनीश ने आईनेक्स्ट दैनिक जागरण को बताया कि देश के कयी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुआ हूं आल इंडिया रेडियो दूरदर्शन में गायन के साथ ही साथ कयी भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर चुका हूं मेरी सफलता में जनपद वासियों का बड़ा सहयोग रहा है मेरा यह प्रयास रहा है जौनपुर के कलाकारों को बड़े मंच पर मौका मिले उन्होंने बताया आज लोग नाम बढ़ाने के लिए अश्लील गाना गाने से परहेज़ नहीं करते मैं हमेशा से इसका विरोध करता आया हूं अपनी सुशिक्षित संस्कृति को बचाए रखना हम सभी का कर्तव्य है l 

Badlapur mahotsav 2025,बदलापुर महोत्सव आज से शुरू 

0
badlapur mahotsav 2025
badlapur mahotsav 2025

Badlapur mahotsav 2025: सामूहिक विवाह योजना के तहत बिना किसी भेदभाव के संपन्न कराया जा रहा है विवाह- मा0 राज्यमंत्री श्री असीम अरुण



JAUNPUR NEWS जौनपुर 
: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्रीए. के. शर्मा ने भी जौनपुर के बदलापुर महोत्सव में किया प्रतिभाग तथा लगभग 36 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास01 नवम्बर से 03 नवम्बर तक आयोजित होने वाले सातवें बदलापुर महोत्सव का शुभारंभ आज बदलापुर के सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज प्रांगण में हर्षोल्लास एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामूहिक विवाह समारोह रहा, जिसमें हिंदू एवं मुस्लिम दोनों समुदायों के जोड़ों का विवाह विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार एवं निकाह की रस्मों के साथ संपन्न कराया गया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेशशिव प्रताप शुक्ला तथा विशिष्ट अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण श्री असीम अरुण रहे। आगमन पर अतिथिगणों का स्वागत एवं अभिनंदन पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

 बदलापुर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण, मा. विधायक बदलापुर श्री रमेश मिश्रा, विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्या, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र सहित अन्य गणमान्य की उपस्थिति में किया गया।

 में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमें कुल 05 मुस्लिम जोड़ों के निकाह सहित समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 744 जोड़ो का रजिस्ट्रेशन कराया गया है जिसमें से अभी तक 686 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ है। जोड़ों का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया। सभी नवविवाहित जोड़ों को प्रमाण-पत्र वितरित करने के साथ ही उपहार स्वरूप बिछिया, पायल, साड़ी, गृहस्थी के सामान तथा पौधा प्रदान किए गए। सामूहिक विवाह संपन्न कराने वाले सभी पंडित और मौलवी को अंगवस्त्रम व दक्षिणा देकर सम्मानित भी किया गया।

 महामहिम राज्यपाल महोदय ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक है, जहाँ एक ओर पंडित विवाह संपन्न करा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर मौलवी निकाह की रस्म अदा कर रहे हैं। उन्होने इतने बडे़ आयोजन के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी, विधायक बदलापुर के साथ ही जिला प्रशासन की सराहना की।

राज्यमंत्री ने कहा नवविवाहित जोड़ों के नये दाम्पत्य जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के पहल से आज इस महोत्सव में बिना किसी भेदभाव के गरीब, वंचित परिवार के बेटियों के विवाह सम्पन्न कराये जा रहे है। यह सबका साथ सबका विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है।

 विधायक बदलापुर ने मुख्य अतिथि के बदलापुर महोत्सव में आगमन पर उनका आभार व्यक्त किया।

 राज्यमंत्री ने महोत्सव में सभी मंडपों में जाकर जोड़ों को व्यक्तिगत रूप से भी आशीर्वाद दिया।में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहाँ योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक बदलापुर और एमएलसी श्री बृजेश सिह प्रिन्सू जी के द्वारा 20 ट्राइसाइकिल, 02 व्हील चेयर, 04 हियरिंग एड, 02 र्स्माट कैन, 05 एमआर किट, 02 वैशाखी का वितरण दिव्यांगजन में किया गया।सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

इसके साथ ही आज नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने बदलापुर महोत्सव में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर उन्होंने लगभग 36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं में पेयजल आपूर्ति, इंटरलॉकिंग मार्ग, ओपन जिम, पुस्तकालय, पार्क व मूर्ति स्थापन, सीवरेज, जल निकासी, नाला निर्माण और सीसी रोड निर्माण जैसे जनसुविधा से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और आम जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।

बदलापुर महोत्सव के मंच से प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि जनभावनाओं, सामाजिक एकता और विकास का संगम है। उन्होंने कहा कि जौनपुर सदियों से संस्कृति, शिक्षा और समाज सेवा की धरती रही है, और आज यह महोत्सव उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।उन्होंने कहा कि महोत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह बताता है कि जनता की एकजुटता और प्रशासन की प्रतिबद्धता मिलकर क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई दे सकती है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सम्मान से जुड़ी सामाजिक पहल है। इस योजना के माध्यम से सरकार न केवल आर्थिक सहयोग कर रही है, बल्कि समानता और सामाजिक सद्भाव का संदेश भी दे। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर जनपद, हर नगर और हर गांव विकास और स्वावलंबन का मॉडल बने। उन्होंने कहा कि जौनपुर जनपद का हर क्षेत्र अब तेजी से बदल रहा है — सड़क, पानी, बिजली, स्वच्छता और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं पर निरंतर कार्य हो रहे हैं।


उन्होंने कहा कि बदलापुर महोत्सव जैसी पहले सांस्कृतिक गौरव और विकास की भावना को एक साथ जोड़ती हैं। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मकता, एकता और उत्साह का संचार करते हैं।

 कार्यक्रम में पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह, महामंत्री सुनील मिश्र, ब्लॉक प्रमुख श्रवण कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाड़िया सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।badlapur mahotsav 2025badlapur mahotsav livebadlapur mahotsav 2025livebadlapur mahotsav 2024 badlapur mahotsav Video

पुलिस ने रन फॉर यूनिटी का किया आयोजन

0
पुलिस ने रन फॉर यूनिटी का किया आयोजन

एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता का ली शपथ

खेतासराय (जौनपुर): लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार की सुबह खेतासराय पुलिस टीम द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के अंतर्गत थाना स्तर से एक दौड़ का आयोजन किया गया। जो खेतासराय कस्बा के संकट मोचन मंदिर से प्रारंभ होकर थाना गेट पर जाकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में पुलिसकर्मी, स्कूली बच्चे तथा क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के माध्यम से प्रतिभागियों ने एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में बाँधने का कार्य किया था। उनके योगदान को याद करते हुए हम सभी को राष्ट्रीय एकता के लिए संकल्पित रहना चाहिए। दौड़ के समापन पर प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।

बरसात के पानी को धान के खेत में खोलने को लेकर दो पक्षों में विवाद

0

पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को भेजा चालान

खेतासराय (जौनपुर): पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश को लेकर क्षेत्र के एक गांव में धान के खेत से पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने मौके से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र के गुरदौली गांव में बारिश की पानी धान के खेत से निकालने को लेकर विवाद हो गया था। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस टीम पहुँच गई। जहाँ से धर्मू गौतम पुत्र स्व. मुरली गौतम, अरविंद पुत्र लालबहादुर, नीलम देवी पत्नी धर्मू गौतम, सरोजा देवी पत्नी धर्मराज, आशा देवी पत्नी लालबहादुर व कविता पत्नी धर्मेंद्र गौतम निवासीगण गुरदौली थाना खेतासराय को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

JAUNPUR NEWS :कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा का DM ने किया औचक निरीक्षण 

0

जौनपुर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र में लगे हुए धान सहित अन्य सब्जियों की फसल को देखते हुए धान के विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।
         

JAUNPUR NEWS :कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा का DM ने किया औचक निरीक्षण 

उन्होंने हाइटेक नर्सरी का भी जायजा लिया और निर्देशित किया कि जो भी कमी है, इसे शीघ्र ठीक करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हाईटेक नर्सरी जनपद के किसानों के लिए तकनीकी ज्ञान का उत्कृष्ट स्रोत है, जिससे गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जा सकती है।

JAUNPUR NEWS :कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा का DM ने किया औचक निरीक्षण 

 जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों को निर्देशित किया कि किसानों को उन्नत उद्यानिकी पद्धतियों, सब्जी एवं फल उत्पादन की आधुनिक तकनीक तथा पौध संरक्षण के उपायों की जानकारी निरंतर प्रदान की जाए, ताकि किसान अधिक लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा के अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS,एकता की दौड़ में उमड़ा जोश

0
JAUNPUR NEWS,एकता की दौड़ में उमड़ा जोश
JAUNPUR NEWS,एकता की दौड़ में उमड़ा जोश

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर तिलकधारी विधि महाविद्यालय में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

JAUNPUR NEWS जौनपुर।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर तिलकधारी विधि महाविद्यालय में “एकता की दौड़ (रन फॉर यूनिटी)” का आयोजन किया गया। दौड़ सुबह 11 बजे महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर अम्बेडकर चौराहा, दीवानी न्यायालय होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. संतोष कुमार सिंह, प्रो. यशवंत सिंह, डॉ. रमेश चन्द्र यादव (निदेशक), डॉ. शीतल यादव, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. संजीव सिंह (प्रोक्टर), डॉ. ओम प्रकाश सिंह, दिग्विजय सिंह, अरविन्द सिंह, अर्चना सिंह, अंजलि मिश्रा, डॉ. रतन चन्द्र मौर्य (कार्यालय सहायक), डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय, देवगंजन सिंह, प्रवीण सिंह, सुरेश मौर्य, यशवंत यादव, रियाज़ अहमद, जगशेर और सत्यभान उपस्थित रहे।विधि महाविद्यालय की छात्राएँ स्मरनिल सिंह और शिवांगी सिंह सहित अनेक विद्यार्थियों ने तिरंगा झंडा और बैनर लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दौड़ के दौरान “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे गूंजते रहे, जिससे परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

JAUNPUR NEWS,ग्राम सभा भुवालापट्टी में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की150वीं जयंती

0
JAUNPUR NEWS,ग्राम सभा भुवालापट्टी में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की150वीं जयंती
JAUNPUR NEWS,ग्राम सभा भुवालापट्टी में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की150वीं जयंती

JAUNPUR NEWS: गंगापट्टी ग्राम सभा भुवालापट्टी में आधुनिक भारत के निर्माता, ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक भवन पर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गजराज पटेल जी ने की तथा संचालन श्री रजनीश मिश्रा, पूर्व जिलाअध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

मुख्य अतिथि श्री अमित यादव, राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी मजदूर सभा ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि— आज हम सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती मना रहे हैं, तो यह इस बात का प्रमाण है कि उनकी शख्सियत में कुछ असाधारण था। उन्होंने न्याय, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलते हुए यह साबित किया कि सच्चे कर्म और नीयत के आगे विरोधी भी झुक जाते हैं। जिस आरएसएस पर पटेल जी ने प्रतिबंध लगाया था, आज वही संगठन उनके आगे नतमस्तक है।

आगे कहा कि सरदार पटेल ने विभिन्न रियासतों को जोड़कर आधुनिक भारत की नींव रखी, जबकि आज कुछ संगठन देश को जोड़ने के बजाय तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों औरविचारधारा से प्रेरणा लें और संविधान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने “सरदार पटेल अमर रहें!” के नारे लगाकर माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

इस अवसर पर श्री मनोज पटेल, सभासद श्री संजीव भारती (पूर्व सभासद), श्री डब्लू पटेल (अध्यापक), श्री जयमंगल मौर्य सहित कई गणमान्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।कार्यक्रम में तीर्थराज पटेल, डॉ. जितेन्द्र यादव, लालजी पटेल, सूर्यबली पटेल, छोटेलाल, नेपाली सहित अनेक सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति रही।अंत में अध्यक्ष महोदय ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अद्वितीय:प्रो.राकेश यादव

0
भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अद्वितीय:प्रो.राकेश यादव
भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अद्वितीय:प्रो.राकेश यादव

अखण्ड भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अद्वितीय:प्रो.राकेश यादव

जौनपुर ।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप मनाई गई।इस अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन हुआ। प्रो.राकेश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहित होकर भाग लिया।’रन फॉर यूनिटी’ के बादआयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता इतिहास विभाग के प्राध्यापक प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने अपने उद्बोधन में सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अखंड भारत के निर्माण में जो योगदान दिया, वह अद्वितीय है। उन्होंने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को एकता का अमर संदेश दिया।

आजादी के बाद भारत की जो तस्वीर हम देखते हैं, एक मज़बूत, एकीकृत राष्ट्र, वह दरअसल सरदार पटेल के लौह-संकल्प का परिणाम है। यही कारण है कि उन्हें ‘भारत का लौह पुरुष’कहा गया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अविनाश कुमार वर्मा ने किया।इस अवसर पर असिस्टेंट प्रो डॉ विष्णुकांत त्रिपाठी, कार्यालय अधीक्षक बिन्द प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, पंकज कुमार, राजेश सिंह, मो.इदरीश व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।