Jaunpur: Dozens of area panchayat members including more than 25 heads of Badlapur assembly constituency joined BJP.
जौनपुर। बदलापुर विधान सभा के जनसंपर्क कार्यालय पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की रीतियों- नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केन्द्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के 25 से ज्यादा विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रधान गण, एक दर्जन से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य गण, 7 सभासद समेत विभिन्न पार्टियों (सपा, बसपा, कांग्रेस) के लगभग 400 से ज्यादा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ ने अपनी अपनी पार्टियों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।
सदस्यता ग्रहण करने वाले समस्त जनों को भाजपा की फटका और टोपी पहनाकर मुंह मिठाकर भाजपा परिवार में स्वागत और अभिनंदन किया। सदस्यता ग्रहण करने वाले में प्रमुख रूप से प्रधान गण वीरेन्द्र पाल, विनोद पाल, श्री सुनील पाल, समर बहादुर पाल, पंकज पाल, शुभम पाल, विजयी यादव, राजकुमार यादव, दिनेश यादव चिल्लू, श्री सुल्तान मिर्जा, चौधरी रजक, जय जय राम कन्नौजिया, बबलू चौहान, दयानंद सरोज, गोरखनाथ सरोज, लालचन्द्र गुप्ता, श्री अनिल कुमार मौर्य, रमाशंकर गौतम, अमित कुमार गौतम, सभासद गण श्री मोहित सिंह, अमरजीत राजा, दिलीप शर्मा, प्रेम चंद्र बिंद, श्री राजू, इंद्रजीत सरोज, जितेन्द्र प्रताप सिंह , शैलेंद्र कुमार सिंह आदि शामिल रहे। इस मौके पर जिला महामंत्री सुनील तिवारी, मंडल अध्यक्ष गण शनि शुक्ला, सिकंदर मौर्य, बलबीर गौड़, लवकुश सिंह आदि उपस्थित रहे।
गांव का सामुदायिक शौचालय बंद मिले तो सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान पर होगी कार्यवाही,डीएम जौनपुर
जौनपुर के डीएम ने सामुदायिक शौचालय बंद मिलने पर सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान पर होगी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है
दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन
जौनपुर के डीएम रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में आज वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, स्थित संगोष्ठी भवन में दो दिवसीय समीक्षा कार्यशाला का गुरुवार को आज समापन हो गया समीक्षा कार्यशाला में विकास योजनाओं से सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियो ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं के सम्बन्ध में पी०पी०टी० के माध्यम से संक्षिप्त में उपस्थित प्रधानों एवं कर्मचारियों को जानकारी प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में कायाकल्प का कार्य शीघ्र खत्म किया जाए। विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। ग्राम पंचायत में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेस संचालित होती रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में शिक्षको को उपस्थिति सुनिश्चित हो। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज किया जाए। सभी सीएचओ अनिवार्य रूप से निर्धारित समयावधि में उपस्थित रहे। सभी प्रकार की आवश्यक दवाई उपलब्ध रहे। सामुदायिक शौचालय निर्धारित समय अवधि में अनिवार्य रूप से खुले, अगर निरीक्षण के दौरान बंद होने की शिकायत पाई गई तो सम्बंधित सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान पर कार्यवाही की जाएगी।
सामुदायिक शौचालय साफ सुथरा रहे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पंचायत भवन पर शासकीय सुविधा उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत भवनों पर पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई है जिनके द्वारा पंचायत भवन पर ही प्रार्थना पत्र का रजिस्ट्रेशन कराया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि कई पंचायत सहायक बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं और अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा ले। सभी आंगनबाड़ी केंद्र समय से खोलने और बच्चों को शासन के निर्देश क्रम में एक्टिविटी कराये जाये।
जिलाधिकारी ने सभी लोगों को निर्देशित किया कि आगे भी इस तरह की बैठक कर कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी अच्छा प्रदर्शन करने वालो को प्रोत्साहित एवं खराब प्रदर्शन करने वालो को दंडित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्वच्छता बहुत ही जरूरी है 16 तारीख से जनपद में वृहद रूप से साफ-सफाई का कार्य कराया जाएगा, जिसके लिए आज से ही तैयारी कर ले। नालियों में एंटी लारवा का छिड़काव भी कराया जाएगा।उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को निर्देशित किया कि पूर्ण मनोयोग और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते हुए जनपद के विकास में अपना योगदान दें।जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि मतदान बूथों पर सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। बिजली व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए, रैम्प ठीक करा लिया जाए।उन्होंने यह भी निर्देशित किया गया कि जल जीवन मिशन के तहत जो भी सड़के टूटी हैं उन्हें अभियान चलाकर उनके समतलीकरण करने का कार्य किया जाए।
भव्य भण्डारे का हुआ आयोजन, श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद
खेतासराय (जौनपुर) नगर के आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज परिसर में स्थित संकट मोचन मन्दिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 फरवरी को वार्षिकोत्सव श्रृंगार, अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया जिसमें रातभर कर्णप्रिय रामायण पाठ चलता रहा गुरुवार की सुबह रामायण पाठ संपन्न होने के बाद विधि-विधान से मन्दिर पुजारी सच्चिदानन्द तिवारी द्वारा पूजा-अर्चना कराया गया जिसमें उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा यजमान रहे।इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया जिसमें नगर क्षेत्र व ग्रामीणांचल से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारा देर रात तक चलता रहा।
भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ खूब उमड़ी रही। यजमान संजय विश्वकर्मा के बताया कि उक्त कार्यक्रम हर वर्ष बसन्त पंचमी के एक दिन पूर्व अखण्ड रामायण पाठ के साथ शुभारम्भ होता है और उसके पाश्चत भंडारा के साथ संपन्न होता है। भण्डारे में कुल तीन हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह कार्यक्रम लगभग बीस वर्षों से होता चला आ रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से कृष्ण मुरारी मौर्या, राजू विश्वकर्मा, राय साहब, पंडित जगदीश मिश्रा, पन्ना सेठ, राकेश गुप्ता, चन्द्रजीत मौर्या, पप्पू पटवा, मनोज मौर्या, नितेश गुप्ता सहित अन्य लोग सहयोग में लगे रहे।
जौनपुर में देर शाम असलहा से घायल कर स्वर्ण व्यवसायी से हुई लाखों रुपए की लूट,पुलिस लुटेरे को खोज रही है
जेवरात नगद सहित मोटरसाइकिल भी लूटकर बदमाश हुए फरार
सूचना पर क्षेत्राधिकार सहित आलाधिकारी भी पहुंचे घटनास्थल पर
सुरेरी (जौनपुर) JAUNPUR CRIME NEWS रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार निवासी अनिल सेठ की सुरेरी थाना क्षेत्र के भदखिन भट्टे पर अनिल ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम लगभग सात बजे दुकान स्वामी अपनी दुकान को बंद करके घर जा रहा था। वह जैसे ही सुल्तानपुर भदखिन मार्ग के मोलनापुर गांव के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने ओवरटेक कर ज्वेलरी व्यवसायी की आंख में मिर्च का पावडर डाल दिया।
जिससे वह आंख बंद करके अपनी गाड़ी को रोक दिया। वहीं बदमाश उसके साथ छीना झपटी करने लगे। लेकिन वह विरोध कर चिल्लाने का प्रयास करने लगा तो बदमाशों ने असलहा के बट से उसके सर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके बाइक के डिग्गी में रखा 18000 हजार नगद समेत एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र 200 ग्राम चांदी सहित उसका सुपर स्प्लेंडर जिसका नम्बर up62 ax गाड़ी छीनकर बदमाश फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना ज्वेलरी व्यवसायी द्वारा मकान मालिक व अपने अन्य सहयोगियों को दी। वहीं पीड़ित द्वारा घटना की सूचना क्षेत्राधिकार मडियाहू उमाशंकर सिंह से भी की गई। सूचना पर हरकत में आई पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई। इस संदर्भ में क्षेत्राधिकार मडियाहू उमाशंकर सिंह ने बताया कि लूट की सूचना मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Kerakat police arrested two vicious thieves, solar panel recovered
JAUNPUR TAFTISH OF CRIME NEWS जौनपुर : केराकत पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के मुताविक पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्वेक्षण में प्र0नि0 केराकत मय हमराह द्वारा दो शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर थाना केराकत में हुई चोरी जिसके सम्बन्ध मेम थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-21/24 धारा-380 भादवि व ग्राम पंचायत बैरगिया थाना केराकत में हुई चोरी के संबंध में मु0अ0सं0-47/24 धारा-380 भादवि थाना केराकत जनपद जौनपुर पंजीकृत था। केराकत पुलिस द्वारा उक्त दोनों चोरियों का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तगण.प्रहलाद सरोज उर्फ सरदम पुत्र विजेन्द्र उर्फ वजिर सरोज निवासी कटहरी थाना केराकत जनपद जौनपुर अनिरुद्ध प्रताप यादव उर्फ उत्तम यादव पुत्र राम भजन यादव निवासी बलईपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर को जयगोपालगंज मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के निशानदेही पर पुराने ईट भठ्ठा जयगोपालगंज से चोरी का माल बरामद किया गया व प्रकाश में आये शेष दो अभियुक्तगण. सौरभ गिरी उर्फ करिया पुत्र राजेश गिरि निवासी कटहरी थाना केराकत जनपद राजकुमार सरोज उर्फ सब्बल पुत्र मंगला सरोज निवासी कटहरी थाना केराकत जनपद जौनपुर की तलाश जारी है। अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
पुलिस ने जिन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है उनके नाम .प्रहलाद सरोज उर्फ सरदम पुत्र विजेन्द्र उर्फ वजिर सरोज निवासी कटहरी थाना केराकत जनपद जौनपुर है दूसरा अनिरुद्ध प्रताप यादव उर्फ उत्तम यादव पुत्र राम भजन यादव निवासी बलईपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर का रहने वाला है l
पुलिस के प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तों में .सौरभ गिरी उर्फ करिया पुत्र राजेश गिरि निवासी कटहरी थाना केराकत जनपद जौनपुर। दूसरा .राजकुमार सरोज उर्फ सब्बल पुत्र मंगला सरोज निवासी कटहरी थाना केराकत जनपद जौनपुर। बरामदगी का विवरण-.दो सोलर पैनल, दो बैटरी, एक इन्वर्टर, एक स्कैनर प्रिन्टर, दो मानिटर, एक की बोर्ड, एक माऊस, एक डीवीआर, एक स्टार्टर, एक पंखा बरामद ।
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : खुटहन पुलिस ने हत्या की घटना का पर्दाफास करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है , पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष खुटहन मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0-39/2024 धारा-302/201/34 भा0द0वि0 थाना खुटहन जनपद में वाछिंत तीन अभियुक्तों को लक्ष्मीशंकर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये समक्ष मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राहुल चौरसिया पुत्र स्व0 सीताराम चौरसिया निवासी खुटहन कौड़िया थाना शाहगंज जनपद जौनपुर बताया जा रहा है दूसरा अभियुक्त अंकित पुत्र स्व0 प्यारेलाल निवासी कटार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़। तीसरे का नाम विष्णु प्रसाद उर्फ बबलू अग्रहरी पुत्र स्व0 रामजी अग्रहरी निवासी नई आबादी रोडवेज थाना शाहगंज का निवासी है
FREE RATION DISTRIBUTION 2024 जौनपुर : जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत माह-फरवरी 2024 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण आज यानी 15 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य किया जायेगा। उक्त वितरण अवधि में अन्त्योदय राशनकार्डधारकों के लिए जनपद हेतु कुल 273.600 मी0टन (2736 कुं0) बाजरे का आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके दृष्टिगत माह-फरवरी, 2024 में अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डो पर खाद्यान्न की मात्रा का ब्लॉकवार वितरण किया जायेगा।
केराकत जलालपुर, डोभी, मुफ्तीगंज, बरसठी, सुईथाकला, करंजाकला, धर्मापुर, सिकरारा, सिरकोनी में प्रत्येक अन्त्योदय कार्ड पर 09 किग्रा0 गेहूँ, 05 किग्रा0 बाजरा एवं 21 किग्रा0 चावल तथा प्रत्येक पात्र गृहस्थी कार्ड की प्रत्येक यूनिट पर 02 किग्रा0 गेहूँ व 03 किग्रा0 चावल, बक्शा, बदलापुर, महाराजगंज, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज, खुटहन, शाहगंज, रामपुर, रामनगर, मड़ियाहूँ में प्रत्येक अन्त्योदय कार्ड पर 14 किग्रा0 गेहूँ एवं 21 किग्रा0 चावल तथा प्रत्येक पात्र गृहस्थी कार्ड की प्रत्येक यूनिट पर 02 किग्रा0 गेहूँ व 03 किग्रा0 चावल का वितरण किया जायेगा। खाद्यान्न व बाजरा के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। उचित दर दुकान पर बाजरा का स्टॉक उपलब्ध होने तक गेहूं, चावल व बाजरा तीनों जीन्सों का वितरण उपरोक्तानुसार होगा। उक्त योजनान्तर्गत खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2024 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा। तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे पूर्व में जारी सोशल डिस्टेन्सिंग के निर्देशो का पालन कराते हुए नियमानुसार लाभार्थियों राशन कार्डधारकों में खाद्यान्न का FREE RATION निःशुल्क वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपनी उचित दर दुकानों पर उक्त योजना के सम्बन्ध में इसकी सूचना चस्पा करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाये।
सिर्फ पत्र व पार्सल ही नहीं, घर बैठे सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ रहा डाक विभाग – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
JAUNPUR NEWS : वित्तीय समावेशन और डिजिटल इंडिया में डाक विभाग की अहम भूमिका. पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादवडाक विभाग अब पत्र व पार्सलों के साथ-साथ सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं और इनके लाभों को भी लोगों तक पहुँचा रहा है। बदलते परिवेश में वित्तीय समावेशन, डिजिटल इंडिया और अंत्योदय में डाक विभाग अहम भूमिका निभा रहा है। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने जौनपुर जिले के मल्हनी में आयोजित “वित्तीय समावेशन” महोत्सव में संबोधन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल ने सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र तथा डाक जीवन बीमा के लाभार्थियों को पासबुक व पॉलिसी बॉन्ड भी प्रदान किए। डाक अधीक्षक परमानंद कुमार ने बताया कि डाक मेले में लोगों द्वारा 10 हज़ार से अधिक बचत खाते और नए जीवन बीमा हेतु 10 लाख से अधिक के प्रीमियम का निवेश किया गया।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध कराकर डाकघरों को बहुद्देशीय बनाया गया है। बचत, बीमा, आइपीपीबी, आधार, पासपोर्ट, कॉमन सर्विस सेंटर, गंगाजल, क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान जैसी तमाम जनोन्मुखी सुविधाएं डाकघरों में उपलब्ध हैं। आकर्षक ब्याज दरों के कारण आज भी डाकघर की बचत योजनाएँ सर्वाधिक लोकप्रिय हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी सुरक्षित निवेश करते आ रहे हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत आरंभ ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मल्हनी बाज़ार शाखा डाकघर को उन्नयन करके उपडाकघर को खोलने से मल्हनी बाजार के और आस–पास के क्षेत्र के लोगों को डाकघर की सभी सेवाओं में काफी सहूलियत मिलेगी।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक आज एक चलते फिरते बैंक के रूप में कार्य कर रहे हैं। किसानों सहित अन्य तमाम लाभार्थियों के बैंक खातों में आने वाली पीएम किसान सम्मान निधि सहित तमाम डीबीटी राशि की निकासी के लिए बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे ही अपने आधार लिंक्ड बैंक खाते से डाकिया के माध्यम से निकासी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, वाहन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी तमाम सेवाओं का लाभ डाकिया के माध्यम से घर बैठे लिया जा सकता है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने हेतु आधार से मोबाइल लिंक होना जरूरी है, ऐसे में अब घर बैठे डाकिया के माध्यम से ही आधार से मोबाइल नम्बर लिंक या अपडेट किया जा सकता है। डाकिया अब घर बैठे पेंशनर्स का जीवित प्रमाण पत्र भी बना रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें, इसके लिए अब डाकघरों में भी काॅमन सर्विस सेंटर के माध्यम से एक साथ केंद्र व विभिन्न राज्य सरकारों की 73 सेवाएँ मिल रही
श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाकघर में एक ही छत के नीचे बचत, बीमा और डिजिटल बैंकिंग उपलब्ध होने से लोगों के पास सुरक्षित निवेश के ढेरों विकल्प मौजूद हैं। जौनपुर मंडल में वर्तमान में कुल 3.1 लाख डाकघर बचत खाते व 2.41 लाख आई.पी.बी.बी.खाते हैं, वहीँ 74 हज़ार बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते एवं 1,278 महिला सम्मान बचत पत्र के खाते संचालित हैं। इस वित्तीय वर्ष में 1.10 लाख से ज्यादा लोगों को घर बैठे आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से 31 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया व 78 हजार लोगों ने डाकघर के माध्यम से नया आधार बनवाया या अपडेट किया और 7,686 लोगों ने पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट केंद्र जौनपुर में पासपोर्ट बनवाया। जौनपुर मंडल में अब तक 22 गाँवों को फाइव स्टार विलेज, 100 गाँवों को सम्पूर्ण बीमा ग्राम, 206 गाँवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम व 6 गाँवों को संपूर्ण महिला सम्मान बचत पत्र ग्राम बनाया गया है |
जौनपुर मंडल के अधीक्षक डाकघर परमानंद कुमार ने कहा कि बेटियों, महिलाओं और किसानों तक के लिए विभिन्न योजनाएं आरंभ कर डाक विभाग ने नए आयाम जोड़े हैं। विभिन्न डाक योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु जनसम्पर्क किया जा रहा है तथा अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर डाक अधीक्षक परमानन्द कुमार, सहायक डाक अधीक्षक विपिन यादव, उपमंडलीय निरीक्षक शशिकांत कन्नौजिया, व्यास मुनि पाठक, बलवीर सिंह, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक सीनियर मैनेजर साक्षी सिन्हा, जनसंपर्क निरीक्षक ऋषिकेश चौहान, उपडाकपाल रक्षित सिंह, सिस्टम मैनेजर शकील खान, रवि रंजन, रंजीत कुमार, आस्था तिवारी, खुशी सिंह, आर्या, अनुप्रिया सिंह सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jaunpur: Saraswati Puja celebrated with great pomp in Pre-Secondary School Bhakura
करंजाकला ( जौनपुर ) पूर्व माध्यमिक विद्यालय भकुरा विकासखंड करंजाकला के प्रांगण में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती पूजन का कार्यक्रम बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।विद्यालय के समस्त स्टाफ व ग्राम सभा के सम्मानित अभिभावक द्वारा सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया।विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
बच्चों को प्रसाद एवम फल वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका वर्षा ,कामना सिंह, गरिमा सिंह , सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवम ग्रामवासी उपस्थित रहे ।अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित शिक्षक/शिक्षिका ग्रामवासी के प्रति आभार एवम धन्यवाद प्रकट किया।
aunpur: Foundation stone laid for Maharishi Yamdagni grand entrance
जौनपुर। जमैथा गांव में अखड़ो घाट स्थित बाबा परमहंस व मां अखड़ो देवी मंदिर के सामने विशाल प्रवेश द्वार बनेगा। बुधवार को प्रवेश द्वार का भूमिपूजन और शिलान्यास ग्राम प्रधान अमरसेन यादव ने पूजा पाठ के साथ किया । प्रधान अमरसेन यादव ने बताया कि ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों की हार्दिक मांग थी कि यह स्थान महर्षि यमदग्नी ऋषि की तपोसथली रही है । यहां पर एक प्रवेश द्वार बनना चाहिए । ग्राम वासियों की इच्छा को देखते हुए प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया गया है । लगभग दो माह में गेट का निर्माण पूरा होगा । और महर्षि जमदग्नि प्रवेश द्वार के नाम से जाना जाएगा । समाज सेवी आशुतोष सिंह ने कहा कि प्रवेश द्वार बन जाने से आने वाले पर्यटकों को सहुलियते मिलेगी ।
इस अवसर पर श्री राजनदास महाराज ,आशुतोष सिंह, अरविंद शुक्ला, सुधाकर शुक्ला , विनय शुक्ला डा.धर्मेंद्र यादव शशिधर यादव ,मुलायम यादव अमित यादव राममिलन सहित तमाम गाँव वाले मौजूद रहे ।