Home Blog Page 35

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा जनसैलाब

0

फक्कड़ बाबा की कुटिया और भारती विद्यापीठ परिसर में गूंजे छठ के गीत

खेतासराय (जौनपुर): लोक आस्था के महापर्व डाला छठ का पावन उत्सव सोमवार की शाम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए खेतासराय के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। फक्कड़ बाबा की कुटिया, गोरारी गांव से पूनम राय के नेतृत्व में भारती विद्यापीठ परिसर स्थित तालाब सहित आसपास के घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा रहा।

शाम ढलते ही जब सूर्य पश्चिम दिशा में जाने लगा, तो घाटों पर उपस्थित व्रती महिलाओं ने पारंपरिक गीतों की मधुर स्वर लहरियों के बीच अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। ‘केलवा जे हरि हाथे ना’ और ‘छठ मईया आइलें अंगना’ जैसे भक्ति गीतों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

फक्कड़ बाबा की कुटिया पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। भक्तों ने छठी माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्यता की कामना की। वहीं, भारती विद्यापीठ परिसर में स्थानीय समिति की ओर से विशेष सजावट की गई थी। नगर पंचायत की तरफ से टेंट, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई थी। रंग-बिरंगी झालरों, दीपों और फूलों से सजे घाटों पर व्रती महिलाओं ने व्रत विधान के अनुसार दूध, गन्ना, ठेकुआ और फल अर्पित किए।

खेतासराय की व्रती पूजा रावत लगभग 600 मीटर की दूरी दंडवत करते हुए घाट पर पहुँचीं। उन्होंने बताया कि यह पर्व सूर्य उपासना, जल और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। चार दिनों तक व्रती स्नान, उपवास और शुद्ध आहार का पालन करते हैं। सोमवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का समापन होगा।

छठ पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। नगर पंचायत की ओर से घाटों की साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम किए गए थे। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घाटों का निरीक्षण करते रहे। घाटों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल तैनात रहा।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अलका मौर्या, मनीष गुप्ता (धर्मरक्षक), वीरेंद्र पाण्डेय, सुरेंद्र पाण्डेय, सीताराम फलहारी बाबा, सतीश यादव, अजय साहू बब्लू, राजेश राय, शांतिभूषण मिश्रा, मनोज शर्मा, आदर्श श्रीवास्तव, संजय विश्वकर्मा (नगर अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल), बृज कुमार यादव, रविन्द्र यादव (आपदा मित्र) सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण मुरारी मौर्या ने किया।

भारत विकास परिषद शौर्य द्वारा ‘भारत को जानो प्रतियोगिता,का हुआ आयोजन

0


प्रतियोगिता में या तो व्यक्ति जीतता है या सीखता : एसपी सिटी
‘भारत को जानो’ नामक पुस्तक एक ज्ञानवर्धन संकलन : बीएसए जौनपुर


जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय होली चाइल्ड एकेडमी में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डॉ. गोरखनाथ पटेल एवं संस्थान के प्रबंधक डॉ. अशोक सिंह के हाथों भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुर्ष्पापण एवं दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया। पूर्व महिला संयोजिका ज्योति श्रीवास्तव द्वारा वंदेमातरम गीत गाया गया। इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण प्रतियोगिता का आयोजन प्रकल्प प्रमुख नित्यानंद पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया जिसमें सर्वप्रथम जनपद के 28 विद्यालयों के कुल 5800 छात्रों में से चयनित 237 छात्रों की लिखित परीक्षा ली गई और जिसमें वरिष्ठ बच्चों में 20 छात्रा और कनिष्ठ वर्ग के बच्चों में 18 छात्र का चयन मंचीय कार्यक्रम में क्विज परीक्षा के लिए किया गया।
क्विज परीक्षा को संचालित करने में सचिव अवधेश गिरी, सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय एवं शाखा प्रबंधक जयशंकर सिंह ने सहयोग किया। रैपिड राउंड एवं बजर राउंड के पश्चात वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग में 3-3 टीमों का चयन हुआ जिसमें अंत में वरिष्ठ वर्ग में प्रथम पुरस्कार होली चाइल्ड एकेडमी के यश श्रीवास्तव एवं गुंजा कलमाली को प्राप्त हुआ। द्वितीय पुरस्कार तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज के आनंद यादव एवं सर्वेश यादव को मिला। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम पुरस्कार मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री स्कूल सिद्दीकपुर जौनपुर के जीत यादव एवं शिवम यादव ने प्राप्त किया तथा द्वितीय पुरस्कार सन जांस पब्लिक स्कूल के प्राची यादव एवं श्रुति पाल को प्राप्त हुआ।

भारत विकास परिषद शौर्य द्वारा 'भारत को जानो प्रतियोगिता,का हुआ आयोजन


संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय ने अपने स्वागत उद‍्बोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि ‘भारत को जानो’ कार्यक्रम के अंतर्गत विगत 3 वर्षों से भाविप शौर्य ने सबसे अधिक छात्रों की परीक्षा कराने का रिकॉर्ड बनाया है। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने इतने भव्य कार्यक्रम को आयोजित करने एवं इतनी बड़ी संख्या में परीक्षा कराकर बच्चों के हृदय में राष्ट्रभक्ति जगाने के इस प्रयास के लिए शौर्य परिवार को बधाई दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि प्रतिस्पर्धा में सदैव कोई जीतता है तो कोई सीखता है, इसलिए व्यक्ति को निराश नहीं होना चाहिए बल्कि निरंतरता के साथ परिश्रम करते रहना चाहिए।


विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने अपने उ‍द‍्बोधन में कहा कि ‘भारत को जानो’ नामक यह पुस्तक जिसमें भारतीय संस्कृति, दर्शन शास्त्र, इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान का अद्भुत संकलन है, जो भारत को पूरी तरह से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास है।


कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ठ अतिथि प्रो. डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि आज के परिवेश में पढ़ना भी एक चुनौती बन गई है। अत: इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी बच्चे जिन्होंने इस पुस्तक को पढ़कर तैयारी की है उन सभी को शुभाशीष है। विशिष्ठ अतिथि डॉ. मनोज वत्स ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए शौर्य परिवार को बधाई दी। विशिष्ठ अतिथि डॉ. अशोक सिंह ने कहा कि कहीं न कहीं समाज की जागृति में हम शिक्षकों से भी जो प्रयास छूट जा रहे हैं उसको पूरा करने का कार्य संस्थाध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय कर रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विशिष्ठ अतिथि नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर इंद्रनंदन सिंह के द्वारा विजयी छात्रों को बधाई देते हुए पुरस्कृत किया गया, जिसमें कार्यक्रम संयोजक डॉ. विकास यादव, प्रमोद मौर्या, सहसंयोजक अनुभव मिश्रा, रंजीत सिंह सोनू द्वारा विजयी छात्रों को वरिष्ठ वर्ग में प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपए की धनराशि, द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपए, कनिष्ठ वर्ग में प्रथम पुरस्कार 2500 एवं द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपए दिया गया। सभी विजयी छात्रों को शील्ड एवं समस्त प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देने का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के सहकोषाध्यक्ष अतुल मिश्र ने किया।


इस कार्यक्रम में डॉ. शैलेश सिंह, अतुल जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, डॉ. गिरीश सिंह, पंकज सिंह, संदीप चौधरी, डॉ. राजेश, अरविंद गिरी, राय साहब शर्मा, राहुल पाण्डेय, रमेश श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, प्रमोद सैनी, कंचन पाण्डेय, प्रियंका पाण्डेय, साधना जायसवाल, सुधा पाण्डेय, ज्योति श्रीवास्तव, पिंकी पाण्डेय इत्यादि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

JAUNPUR NEWS,सूर्यास्त एवं सूर्योदय पर अर्घ्य देने में महिलाओं को होगी दिक्कत

0
JAUNPUR NEWS,सूर्यास्त एवं सूर्योदय पर अर्घ्य देने में महिलाओं को होगी दिक्कत
JAUNPUR NEWS,सूर्यास्त एवं सूर्योदय पर अर्घ्य देने में महिलाओं को होगी दिक्कत

भगवान भाष्कर के दर्शन में रोड़ा बनेंगे पुलों पर लगे होर्डिंग्स—बैनर


जौनपुर। बिहार का सबसे महत्वपूर्ण पर्व डाला छठ इस समय देश का सबसे बड़ा त्योहार लगभग हो गया है जिसको लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश के अलावा अब महाराष्ट्र, गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों में भी इसकी महत्ता काफी बढ़ गयी है। यही कारण है कि इस पर्व को लेकर जहां तमाम स्वयंसेवी संगठनों के लोग आगे आ गये हैं, वहीं जिला एवं पुलिस प्रशासन भी काफी गम्भीर हो गया है।


गम्भीरता का आलम यह है कि सूबे के कैबिनेट मंत्री एवं जौनपुर के प्रभारी मंत्री अरविन्द शर्मा स्वयं जौनपुर आकर गोमती नदी के घाटों का निरीक्षण किये। इतना ही नहीं, जिला, पुलिस एवं नगर पालिका प्रशासन को सख्त निर्देश भी दिये कि किसी प्रकार की कमी या लापरवाही एकदम नहीं होनी चाहिये। उनके सख्त निर्देश का आलम यह है कि जहां घाट पर अच्छी सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था की जा रही है, वहीं मेला सम्बन्धित अन्य सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।


उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि गोमती नदी के किनारों के अलावा नदी पर बने पुलों पर किसी प्रकार का कोई होर्डिंग्स आदि नहीं लगना चाहिये, ताकि सूर्यास्त एवं सूर्योदय के समय निराजल रहकर गोमती नदी में खड़ी होकर पूजा—पाठ करने वाली महिलाओं को कोई दिक्कत न हो। उनके निर्देश का पालन करते हुये पालिका प्रशासन द्वारा जबर्दस्त अभियान चलाकर वहां लगे तमाम होर्डिंग्स, बैनर आदि को हटवा दिया गया।


हास्यास्पद बात यहां यह है कि जहां पालिका प्रशासन द्वारा तमाम होर्डिंग्स, बैनर आदि हटवाया गया, वहीं जनपद के तमाम वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों का काफी संख्या में होर्डिंग्स, बैनर आदि लग गये हैं जिसके चलते पूरा सद्भावना पुल पट गया है। ऐसे में सूर्यास्त एवं सूर्योदय के समय अर्घ्य देने वाली व्रती महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, इस पर भी ध्यान दिया जाना चाहिये।


इस बाबत पूछे जाने पर पिछले 2 दिनों से चार दिवसीय अनुष्ठान के बाबत बेदी बनाकर घाट पर रहने वालों का कहना है कि पुल पर लगाये गये होर्डिंग्स, बैनर आदि से सूर्यास्त एवं सूर्योदय के समय अर्घ्य देने में बहुत दिक्कत होगी। दुनिया जानती है कि भगवान भाष्कर का सूर्यास्त पश्चिम की तरफ होता है जिसके चलते शाही पुल पर लगने वाले होर्डिंग्स, बैनर आदि से हनुमान घाट, गोपी घाट तो सद्भावना पुल पर लगने वाले होर्डिंग्स, बैनर आदि से केरारवीर घाट से 27 अक्टूबर दिन सोमवार की शाम को अर्घ्य देने वाली महिलाओं को दिक्कत होगी।


इसी तरह 28 अक्टूबर दिन मंगलवार की सुबह सूर्यादय के समय उपरोक्त दोनों पुल के बगल में स्थित विसर्जन घाट, भामा शाह घाट, गूलर घाट से अर्घ्य देकर 4 दिवसीय अनुष्ठान का समापन करने वाली व्रती महिलाओं को काफी दिक्कत होगी। बता दें कि इस समय भगवान भाष्कर के सूर्यास्त का समय लगभग 5.15 बजे से 5.30 बजे तक है। इसी तरह सूर्योदय का समय 6 बजे से 6.15 बजे तक अनुमानित किया जा रहा है लेकिन पुलों पर पटे होर्डिंग्स, बैनर आदि के चलते 36 घण्टे तक निराजल व्रत रहने वाली माताओं को आधे से पौने घण्टे तक और पानी में खड़ा होना पड़ेगा, क्योंकि जब तक वह सूर्यदेव को नहीं देखेंगी तब तक अर्घ्य नहीं देंगी। जब तक अर्घ्य नहीं देंगी, तब तक वह नदी से बाहर नहीं निकलेंगी। ऐसे में उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा जिसकी ओर शासन एवं प्रशासन का ध्यान अवश्य जाना चाहिये।

संत शिरोमणि नामदेव पिछड़ों दलितों गरीबों, शोषितों के मार्गदर्शक थे,राकेश मौर्य

0

जौनपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज पर संत शिरोमणि नामदेव महाराज जी की जयंती जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में दिन में 11:00 बजे मनाई गई।


उक्त अवसर पर उपस्थित सपाजनों ने संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा उनके बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
गोष्ठी आयोजित कर उनके जीवन मूल्यों पर विचार व्यक्त किया गया।


गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव महाराज जी एक सच्चे इंसान थे, जिनका जीवन निर्मल था, जिनका जीवन दर्शन हमे समाज में समानता, भाईचारा, शिक्षा का संदेश देती है।वो आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ज्ञाता थे। संत शिरोमणि नामदेव महाराज जी जाति,धर्म से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया। आज हम सभी उनके बताए रास्ते पर चलकर 2027 में सामाजिक न्याय की स्थापना करेंगे।
गोष्ठी को ज़िला सचिव गामा सोनकर, विधानसभा क्षेत्र सदर के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, ऊषा जायसवाल आदि ने संबोधित करते हुए संत शिरोमणि नामदेव महाराज जी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।


गोष्ठी में गुलाब यादव, बरसातू राम सरोज, निज़ामुद्दीन अंसारी, रामू मौर्य, अरविंद यादव, वकील हाशमी, धर्मेंद्र सोनकर, ताज मोहम्मद, पिंकी गुप्ता, मंजूर हसन, दीपक विश्वकर्मा, दारा सिंह चौहान, सुशीला यादव, राकेश यादव, प्रदीप पाल, अमजद अंसारी सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

JAUNPUR,नशा मुक्त अभियान में यूनिक सेवा समिति के कलाकारों ने किया नुक्कड़ नाटक

0
JAUNPUR,नशा मुक्त अभियान में यूनिक सेवा समिति के कलाकारों ने किया नुक्कड़ नाटक
JAUNPUR,नशा मुक्त अभियान में यूनिक सेवा समिति के कलाकारों ने किया नुक्कड़ नाटक

JAUNPUR NEWS जौनपुर : तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत यूनिक सेवा समिति आजमगढ़ के कलाकारों द्वारा जौनपुर में नुक्कड़ नाटक का आयोजनमुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर के निर्देशन में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें यूनिक सेवा समिति, आजमगढ़ के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में कलाकार अभिषेक मौर्या, पंकज शर्मा, अभिषेक वर्मा, ढोलक वादक सरवन यादव तथा अल्का गिरी ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर नुकसान जैसे कैंसर, हृदय रोग, और फेफड़ों की बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने संदेश दिया कि “तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो” क्योंकि एक छोटी सी आदत जीवन को बड़ा नुकसान पहुँचा सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कलाकारों की सराहना की और तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया।

खेतासराय में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर

0
खेतासराय में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर
खेतासराय में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर

फक्कड़ बाबा की कुटिया व विद्यापीठ परिसर में चल रहा साफ-सफाई अभियान तेज

खेतासराय (जौनपुर) : आगामी छठ महापर्व को लेकर खेतासराय नगर में तैयारियां जोरों पर हैं। नगर पंचायत प्रशासन, सफाई कर्मी दल और स्थानीय श्रद्धालु मिलकर घाटों की साफ-सफाई एवं सजावट में जुटे हुए हैं। सूर्योपासना के इस चार दिवसीय पर्व को लेकर नगर का वातावरण पूर्णतः धार्मिक रंग में रंग गया है।

नगर के प्रमुख छठ घाट फक्कड़ बाबा की कुटिया और भारती विद्यापीठ परिसर स्थित तालाब घाट पर सफाई कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। नगर पंचायत द्वारा घाट तक जाने वाले मार्गों से कीचड़ हटाने, नालियों की सफाई, तथा प्रकाश व्यवस्था की विशेष देखरेख की जा रही है।

श्रद्धालु मनीष गुप्ता, सीताराम फलहारी बाबा सहित कई स्वयंसेवक स्वेच्छा से सफाई कार्य में सहयोग कर रहे हैं। विद्यापीठ परिसर में मंच, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की तैनाती की तैयारी की जा रही है। घाटों से घास-फूस और कचरे को हटाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

नगर पंचायत के कर्मचारी प्रतिदिन घाटों की सफाई कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद और अधिशासी अधिकारी अलका मौर्या के निर्देश पर वार्डवार सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। जेसीबी मशीनों से मार्गों को समतल किया जा रहा है तथा छठ पर्व पर संभावित भीड़ को देखते हुए अस्थायी प्रकाश व्यवस्था और जनसुविधा केंद्रों की व्यवस्था भी की जा रही है। इस दौरान सफाई नायक शिव शंकर यादव निन्हू, गुफरान, यावर अली, शोभनाथ पाल, शिवम पाठक, अभिनव पाण्डेय, विक्की गुप्ता, पवन और वीरू सहित कई लोग उपस्थित रहे।

खुदौली की छात्राओं ने जनपद स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में लहराया परचम

0
खुदौली की छात्राओं ने जनपद स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में लहराया परचम
खुदौली की छात्राओं ने जनपद स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में लहराया परचम

खेतासराय(जौनपुर): क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कॉलेज, खुदौली की छात्राओं ने एक बार फिर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। जनपद स्तरीय डॉ. सम्पूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता में कॉलेज की प्रतिभाशाली छात्राएँ कुमारी श्रेया अस्थाना एवं कुमारी श्रेया पाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।

प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें सर्वोदय इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने अपने सधे हुए वक्तव्य, प्रभावशाली तर्क और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। दोनों छात्राओं ने विषय पर गहरी समझ और तार्किक दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए दर्शकों की खूब प्रशंसा प्राप्त की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय की छात्राएँ निरंतर मेहनत और समर्पण से जिस प्रकार से सफलता प्राप्त कर रही हैं, वह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

वहीं विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने भी छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी लगन, परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय की बेटियाँ जिले स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। आशा है कि भविष्य में ये छात्राएँ और भी ऊँचाइयाँ छूएँगी। विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं सहपाठियों ने भी दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ की हैं।

jaunpur News,खेतासराय में बंद रेलवे फाटक तोड़कर ऑटो चालक फरार 

0
jaunpur News,खेतासराय में बंद रेलवे फाटक तोड़कर भागा ऑटो  
jaunpur News,खेतासराय में बंद रेलवे फाटक तोड़कर भागा ऑटो  

इंटरसिटी एक्सप्रेस रुकी आउटर पर चालक हिरासत में

JAUNPUR NEWS IN HINDI खेतासराय (जौनपुर): शनिवार को खेतासराय रेलवे क्रॉसिंग पर उस समय हड़कंप मच गया जब बंद फाटक के बीच से एक ऑटो रिक्शा चालक ने जबरन वाहन निकालने की कोशिश की। इससे रेलवे फाटक का बूम जोरदार टक्कर से टूट गया। संयोग से उसी समय शाहगंज की ओर से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस आउटर सिग्नल तक पहुंच चुकी थी, जिसे सुरक्षा कारणों से तत्काल रोकना पड़ा। गेटमैन की तत्परता से स्थिति को नियंत्रण में लाया गया और कुछ ही देर बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।

मिली जानकारी के अनुसार, गेट संख्या 55 एसपीएल पर शनिवार को करीब 11:25 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के आगमन की सूचना मिलने पर गेटमैन ने फाटक बंद करना शुरू किया। तभी खेतासराय चौराहा की ओर से दीदारगंज की दिशा में जा रहा एक ऑटो चालक फाटक बंद होते समय जबरन ऑटो लेकर अंदर घुस गया। नतीजतन, ऑटो की टक्कर से फाटक का बूम टूट गया।

इस दौरान शाहगंज की ओर से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस आउटर सिग्नल के पास पहुंच चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही गेटमैन ने तत्परता और समझदारी का परिचय देते हुए तुरंत टूटे फाटक की जगह स्लाइडर (सुरक्षा रॉड) लगाई और सिग्नल क्लियर कर ट्रेन को रवाना किया।

घटना की जानकारी तत्काल स्टेशन अधीक्षक को दी गई, जिसके बाद आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की टीम शाहगंज से मौके पर पहुंची। आरपीएफ प्रभारी सुनील दिवाकर ने बताया कि जांच के बाद ऑटो चालक अंकित गौतम को ऑटो समेत हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा से खिलवाड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गो-तस्करी में दो शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार

0
गो-तस्करी में दो शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार

आर्टिका कार में लदे मिले दो बछड़े

खेतासराय(जौनपुर): खेतासराय पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार की रात मुखबिर की सूचना पर अर्धनिर्मित बाईपास लेदरही पुलिया के पास से एक आर्टिका कार में दो जीवित बछड़ों को बेरहमी से लादकर ले जा रहे दो शातिर गो-तस्करों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और इनमें से एक स्थानीय हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पूछताछ के अपना नाम कासिफ उर्फ सोनू पुत्र शहाबुद्दीन शाह, निवासी सेठुआपारा, थाना खुटहन व ताजीम उर्फ तहजीम उर्फ तंजीम पुत्र नसीम, निवासी रानीमऊ, थाना खेतासराय बताया है। इनके कब्जे से आर्टिका कार में बेरहमी से लादकर कही ले जाया जा रहा था, जिसको पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध गोहत्या निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से ही कई गम्भीर मुकदमे दर्ज हैं। कासिफ उर्फ सोनू पर हत्या के प्रयास गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। वही ताजीम उर्फ तहजीम पर आठ से अधिक गंभीर मुकदमे, जिनमें गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास, दंगा, आर्म्स एक्ट और गो-हत्या निवारण अधिनियम शामिल हैं। इस कार्यवाई में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी, अनिल कुमार पाठक, हेडकांस्टेबल राजकुमार यादव, मनोज यादव, धर्मेन्द्र यादव, कांस्टेबल प्रमोद यादव, विनय यादव, शैलेश यादव व न्यायाधीश वर्मा शामिल रहे।

शांति भंग करने के आरोप में सात गिरफ्तार

0
शांति भंग करने के आरोप में सात गिरफ्तार

खेतासराय(जौनपुर): शुक्रवार को खेतासराय पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न जगहों से शांति व्यवस्था बनाने में खलल डालने वाले सात व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रोशन कुमार बिन्द (19 वर्ष) पुत्र मुन्नी लाल बिन्द, चुन्नी लाल (44 वर्ष) पुत्र शंतू राम, निवासीगण झासेपुर, सचिन भारती (28 वर्ष) पुत्र राम प्रसाद भारती, शिवम कुमार (20 वर्ष) पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद, निवासीगण मानीकला, आकाश राजभर (20 वर्ष) पुत्र विजय राजभर, निवासी अमरेथुआ, श्यामसुन्दर गुप्ता (35 वर्ष) पुत्र दयाशंकर गुप्ता, निवासी चौकिया गुरैनी व आशीष श्रीवास्तव (32 वर्ष) पुत्र कौशल श्रीवास्तव निवासी कस्बा खेतासराय को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।