Home Blog Page 357

अपहरण सहित पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी शिक्षक चढ़ा पुलिस के हत्थे

0

पाँच वर्ष पूर्व हुए प्रेम-प्रपंच चढ़ता गया परवान

खेतासराय (जौनपुर)  अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने बुधवार की सुबह अपरहण व पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी शिक्षक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसको थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष चन्दन राय ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को मुखबीर की सूचना पर क्षेत्र के मनेछा बाजार स्थित मन्दिर के समीप से अपरहण और पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।

जो पूछताछ में अपना नाम प्रदुम सोनकर पुत्र छेदीलाल सोनकर निवासी मानीकला बताया। जिसको विधिक कार्यवाही कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी एक निजी स्कूल में शिक्षक है। पाँच वर्ष पूर्व हुए प्रेम-प्रपंच को उक्त शिक्षक ने परवान चढाता रहा। स्थानीय थाने में शिक्षक प्रदुम सोनकर अपहरण और पॉक्सो का वांछित था। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चन्दन राय, उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव, हेडकांस्टेबल संजय चौधरी, मुकेश सिंह शामिल रहे।

गाँव के गरीब किसान मजदुर को सरकारी योजनाओं का मिला लाभ

0

खुटहन (जौनपुर) विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रम में बुद्धवार को क्षेत्र के पनौली नगवा ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तमाम विभागों के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहें बड़ी संख्या में उमडे़ ग्रामीणों के समक्ष भाजपा नेता जितेंद्र सिंह ने एक एक कर सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दीगरीब पात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाभी देकर सम्मानित किया गया
स्वास्थ्य विभाग से सविता उपाध्याय ने कहा गर्भावस्था में महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से कयी योजनायें चलाई जा रही है जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है कृषि विभाग से लेकर समुह सखियाँ भी रहीं इस मौके पर ग्राम प्रधान इंदू देवी भाजपा नेता प्रेम चंद तिवारी राजू सिंह जितेंद्र सिंह विकास अधिकारी अखिलेश वर्मा कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे

स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री ने वितरित किया कंबल

0

खेतासराय(जौनपुर)  विकासखण्ड शाहगंज सोंधी के अंतर्गत विभिन्न ग्राम सभाओं में ठंड को देखते हुए शासन द्वारा कम्बल वितरण किया जा

रहा है। जिसके कड़ी में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने लाभार्थियों को कम्बल वितरण किया। जिससे खुशी से उनकी चेहरे खिल गए।

स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री ने वितरित किया कंबल

जानकारी के अनुसार उक्त विकासखण्ड के मनेछा गाँव में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मनेछा, चकमारूफपुर, युनुसपुर, एतमातपुर, तरसावा, सुम्बुलपुर आदि गाँव के लगभग 500 जरूरतमंद लोगों को उक्त मंत्री ने अपने हाथों से कम्बल वितरण किया। कम्बल पाकर लाभार्थियों के खुशी से चेहरे खिल गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आप सब के दुःख-सुख में खड़ी है। सरकार द्वारा चलाएं जा रहे महत्वकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी कर रही है। इतना ही सरकार सभी को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार मुहैया कराने का भी काम कर रही है। इस अवसर पर खेतासराय मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, मोहित बिन्द, मण्डल अध्यक्ष मदन सोनी, मण्डल उपाध्यक्ष प्रफुल चन्द्र मौर्य, रामसबद बिन्द, दीपक, सोनू बिन्द, किशन बिन्द, इंद्रजीत विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा समेत आदि लोग मौजूद रहे।

शाहगंज की ग्राम पंचायत अमरेथुवा और मुस्तफाबाद में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का किया गयाआयोजन 

0

शाहगंज की ग्राम पंचायत अमरेथुवा और मुस्तफाबाद में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का किया गयाआयोजन

जौनपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद के विकासखंड रामनगर की ग्राम पंचायत रसूलपुर और जयरामपुर, बरसठी की ग्राम पंचायत कूसा और चकमलाई, मछलीशहर की ग्राम पंचायत हिरामनपुर और छदान, महराजगंज की ग्राम पंचायत खुटहनी और माया, बदलापुर के ग्राम पंचायत कस्तूरीपुर और पट्टीदयाल, शाहगंज की ग्राम पंचायत अमरेथुवा और मुस्तफाबाद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विकास खण्ड शाहगंज के ग्राम सभा अमरेथुवा में सम्मिलित होकर लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चाभी एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किया और विकसित भारत की संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के तहत एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओ के प्रचार प्रसार के साथ ही आज स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच की गयी। पीएम उज्ज्वला के तहत नये व्यक्तियों का नामांकन किया गया। उपस्थित लोगों ने देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया। ड्रोन से नैनौ युरिया, डीएपी, का प्रर्दशन किया गया और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई-के0वाई0सी0 की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया।

सहकारिता विभाग के अन्तर्गत ग्रामीणों को सहकारी समिति का सदस्य बनाकर प्रमाण पत्र देते हुए उन्हें लाभान्वित किया गया।कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि, कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण, प्राकृतिक खेती, श्री अन्नध्मिलेट्स की उपयोगिता, स्थानीय कृषि उत्पादन संगठनों के उत्पादन के प्रति प्रदर्शनी रबी अभियान के अन्तर्गत प्रगतिशील कृषकों द्वारा उच्च उत्पादकता प्राप्त करने हेतु संवाद कार्यक्रम किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पशुओं सामयिक टीकाकरण व रोगों के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया। आपूर्ति एवं विपणन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गतन निःशुल्क राशन एवं पीएम उज्ज्वला योजना पर प्रकाश डाला गया। कृषि उत्पादन संगठनों के उत्पादन के प्रति प्रदर्शनी रबी अभियान के अन्तर्गत प्रगतिशील कृषकों द्वारा उच्च उत्पादकता प्राप्त करने हेतु संवाद कार्यक्रम किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पशुओं सामयिक टीकाकरण व रोगों के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया। आपूर्ति एवं विपणन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गतन निःशुल्क राशन एवं पीएम उज्ज्वला योजना पर प्रकाश डाला गया।

श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा हेतु पूजित अक्षत पहुंच रहा है घर घर

0

श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा हेतु पूजित अक्षत पहुंच रहा है घर घर

शाहगंज : श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बावत हल्दी युक्त अक्षत कार्यकर्ता घर-घर लें पहुंच रहे हैं।
प्राण प्रतिष्ठा अभियान समिति के नगर संयोजक रुपेश जायसवाल, संजय अग्रहरि, जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, धीरज पाटिल, देवेश चन्द्र जायसवाल, हनुमान अग्रहरि, श्रीराम अग्रहरि, सिकन्दर साहू, अश्वनी अग्रहरि आदि भोर होते ही पूजित अक्षत संग घर घर पहुंच जय श्रीराम के नारे बुलंद करते अक्षत सौप रहे हैं।

कहा जा रहा है कि 22 जनवरी को नजदीकी मन्दिर पर 11 से दो बजे तक पूजा पाठ करें। साथ ही शाम से दीपावली पर्व की भांति पूरे नगर में दीपोत्सव आयोजित करें। इस दौरान घरों पर रंगोली बना झालरों से सजायें। आह्वान किया गया है कि ऐतिहासिक पल पर पूरा नगर राममय हो जायें। रामधुन पर कार्यक्रम के साथ दीपोत्सव मनाया जायेगा।

अयोध्या जा रही नाजनीन और डॉ. नजमा का जोरदार स्वागत

0

शाहगंज, जौनपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय हो गया है‌। काशी से अयोध्या को जोड़ने वाली गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल जौनपुर के शाहगंज में देखने को मिली। जहां वाराणसी से अयोध्या जा रही मुस्लिम महिलाओं का नगर में भव्य स्वागत किया गया।

काशी की दो मुस्लिम महिलाएं अयोध्या राम मंदिर से राम ज्योति लेने के लिए रवाना हुई हैं। जब मुस्लिम राम भक्त दोनों महिलाएं जौनपुर के शाहगंज नगर में पहुंची तो राम भक्तों ने उनका स्वागत किया।

बताया जा रहा है कि काशी की ये दोनों महिलाएं कई साल से भगवान राम की भक्त हैं। इनका नाम डॉ. नाजनीन अंसारी और डॉ. नजमा परवीन है। ये राम ज्योति गंगा-जमुनी तहजीब की नजीर बनेगी। महिलाएं राम ज्योति लाने अयोध्या के लिए निकली हैं। नगर में मो. रेहान ने अपने मुस्लिम समुदाय के बंधुओं के साथ राम भक्तों का स्वागत कर गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल पेश की। राम भक्तों की सुरक्षा को लेकर प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी पुलिस कर्मियों के साथ मुस्तैद रहे।मुस्लिम महिलाओं की राम भक्ति देख पूरा इलाका राम नाम में डूबा रहा।

स्वागत करने वालों में अग्रहरि समाज के अध्यक्ष सिम्पू अग्रहरि, नितीन साहू, वेदप्रकाश जायसवाल, धीरज पाटिल, अक्षत अग्रहरि, चंदन मोदनवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, सत्येन्द्र गुप्ता, अनवर अहमद, अब्दुल हन्नान, अमजद, प्रदीप सेठ आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

शाहगंज में 7 प्रार्थना पत्र में 7 का हुआ निस्तारण

0

शाहगंज / जौनपुर तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों ने कुल 57 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें मौके पर सात प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग को सौंप जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया।इस दौरान तहसीलदार आशीष कुमार, नायब तहसीलदार संदीप कुमार, शैलेन्द्र कुमार नवागत क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार,बीडीओ सोंधी जितेंद्र सिंह नपा अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि समेत सर्किल के सभी थानाध्यक्ष व राजस्वकर्मी आदि मौजूद रहे।

नवागत क्षेत्राधिकारी ने कार्यभार संभाला

0

कोतवाली में व्यापरियों संग की बैठक, दिए अहम सुझाव

शाहगंज । नवागत क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कोतवाली सभागार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ परिचय बैठक की। उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लोगों को अहम सुझाव दिए।

नाबालिग लड़कों द्वारा ई रिक्शा चलाने, कुछ ई रिक्शा और टैम्पो चालकों द्वारा महिलाओं पर फब्तियां कसने की शिकायत पर सीओ ने जमकर नाराजगी जताई। जहां शिकायत करने वाले व्यापारी की प्रशंसा की वहीं बैठक में मौजूद उप निरीक्षकों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी शिकायत दोबारा मिलने पर संबंधित उप निरीक्षक पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। व्यापरियों से मुखातिब सीओ ने उन्हें अपनी दुकान, मकान और गोदाम पर सीसी टीवी कैमरा लगाने, रात के समय बाहर लाइट लगाकर उजाला करने की सलाह दी। मुख्य मार्ग, गल्ला मंडी, गुप्ता गाली, घासमंडी, चूड़ी मोहल्ला के दुकानदारों को दुकान के सामने नाली और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की हिदायत दी। उन्होंने पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी ने क्षेत्र के प्रधानों के साथ बैठक करके राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी तक अराजक तत्वों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस पूरी तरह से तत्पर है। गांव के संभ्रांतजन, चौकीदार के साथ अपने गांव की मंदिर मस्जिद पर विशेष निगरानी रखें। अराजकता फैलाने वालों की सूचना तत्काल दें, उनके साथ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उप निरीक्षक मनसाराम गुप्ता, चौकी प्रभारी विनोद कुमार अंचल, जियाउद्दीन अहमद, नदीम खान, व्यापारी नेता घनश्याम जायसवाल, श्याम जी गुप्ता, गुलाम साबिर, रविकांत जायसवाल, सौरभ सेठ, आशुतोष अग्रहरि, सरफराज अहमद, नन्हें राईन आदि रहे।

पांच हजार की रिस्वत लेते नगर पालिका के लिपिक को एंटीकरप्शन की टीम ने किया गिरफ्तार ।

0

JAUNPUR NEWS: लाइन बाजार थाना क्षेत्र के दीवानी अम्बेडकर तिराहा से वाराणसी की एंटी करप्शन टीम ने नगर पालिका परिषद जौनपुर के एक लिपिक को घुस लेते गिरफ्तार कर लिया है l नगर कोतवाली क्षेत्र के ओलन्दगंज मोहल्ले के निवासी आशुतोष अस्थाना की पत्नी रीना अस्थाना की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जिसका मुकदमा न्यायाल कोर्ट में पत्रावली समिट करने के लिए नगर पालिका का लिपिक व न्यायालय पैरोकार संतोष राव पचास हजार रुपये की मांग की थी l

आशुतोष ने दो किस्तो में बीस -बीस हजार रुपये दे चुके थे lइसके बाद भी उसने पत्रावली कोर्ट में समिट नही किया तथा 10 हजार रुपये और मांग रहा था शिकायत कर्ता ने बताया कि गुरुवार को एन्टी करप्शन वाराणसी से सम्पर्क किया ।एंटी करप्सन टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए लिपिक को अम्बेडकर तिराहा के पास से गिरफ्तार करके लाइन बाजार थाने पर ले जाकर लिखा पढ़ी करने के बाद जेल भेज दिया गिरफ्तार करने वाली एंटी करप्शन टीम में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार सिंह,समेत टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

डॉक्टर भगवान का रूप होता है लेकिन आज भाजपा सरकार मे देश और प्रदेश अराजकता का शिकार हैं – राकेश मौर्या

0

जौनपुर । समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या के नेतृत्व में जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहे पर अपनी निजी चिकित्सालय चला रहे डॉक्टर तिलकधारी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या कर दी वहीं
शुक्रवार को जिलाअध्यक्ष राकेश मौर्या एवं विधायक डॉ रागिनी सोनकर,पूर्व विधायक श्रद्धा यादव सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ मडियाहू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा गोपीपुर में स्थित आवास पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी लिया वहीं सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप होता है लेकिन आज भाजपा सरकार मे देश और प्रदेश अराजकता का शिकार हैं कानून व्यवस्था ध्वस्त है कानून व्यवस्था पर जीरों टॉलरेंस का दावा जीरो साबित हो चुका है भाजपा सरकार आरोपियों को लगातार बचाती रही हैं l

प्रदेश में अपराध के तमाम आरोपियों और षड्यंत्रकारी के भाजपा नेताओं से सीधे सम्बंध दिखाई देते हैं जीस तरर बुधवार की रात डॉक्टर तिलकधारी पटेल की अपराधियों ने अस्पताल में घुसकर हत्या किया यह बहुत दुखद है उससे भी ज्यादा दुख इस बात की है की है की अभी अपराधी पकड़े नहीं गये इस घटना की पूरी जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिया जायेगा और पूरी समाजवादी पार्टी मृतक परिवार के साथ खडा है और मृतक परिवार को न्याय दिलाने के लिए जो भी लडाई आगे लडना होगा समाजवादी पार्टी लडेगा और न्याय दिलायेगा वही विधायक डॉ रागिनी सोनकर कहा इस घटना को सदन में उठाया जायेगा और भाजपा सरकार से मृतक परिवार को एक करोड़ का सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोश देने मांग करते है। मुख्य रूप पूर्व प्रमुख कैलाश यादव, राहुल त्रिपाठी, राजेन्द्र यादव, राना यादव, गौरी सोनकर, भारत यदुवंशी,रोहित चौबे, कुलदीप तिवारी, लूकमान खान,रामू मौर्या, संदीप दूबे, बीके पटेल, सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।।