जौनपुर में महिला से रंगदारी मांगनें के आरोप में 4 पर मुकदमा
जौनपुर : संस्कृति उत्सव 2024 में जनपद स्तर पर कलाकारों का होगा मुकाबला ,प्रतियोगिता के लिए आवेदन सुरु हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अन्तर्गत ’’संस्कृति उत्सव-2023’’ मनाये जाने के लिए उत्तर प्रदेश शासन से निर्देश दिये गये है। दिये गये निर्देश के क्रम में गाँव, पंचायत, ब्लाक, तहसील एवं जनपद स्तर के कलाकारों द्वारा उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान का कार्यक्रम सम्पन्न किया जाना है तथा तहसील स्तर पर निर्णायक मण्डल द्वारा चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता जनपद स्तर/मुख्यालय पर किया जाना है।
उक्त संस्कृति उत्सव-2023 में गायन क्षेत्र में शास्त्रीय गायन, ख्याल, ध्रुपद, उपशास्त्रीय गायन, ठुमरी, दादरा, चैती, चैता, झूला, होरी, टप्पा, लोक गायन, कजरी, चैती, झूला, बिरहा, आल्ह, निर्गुण, लोकगीत, कव्वाली आदि, सुगम संगीत, गीत गजल, भजन, देशभक्ति गीत एवं अन्य, वादन क्षेत्र – स्वर वाद्य सुषिर वाद्य बांसुरी, शहनाई, हारमोनियम तन्तु वाद्य आदि तथा नृत्य क्षेत्र में- कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, मोहिनीअट्टम तथा अन्य शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, आदि तथा लोक नाट्य क्षेत्र में – नौटंकी, रामलीला, स्वांग, नुक्कड नाटक आदि विधा में प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
जिला सूचना अधिकारी ने जनपद के कलाकारों को अवगत कराया है कि ’’संस्कृति उत्सव-2023’’ हेतु जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर से फार्म का प्रोफार्मा प्राप्त कर आफलाइन फार्म भरकर अथवा आंनलाइन लिंक https://upculture.up.nic.in/hi/sanskriti-utsav-2023 के माध्यम से भी आवेदन कर जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर में तीन दिवस के अन्दर आवेदित फार्म की एक प्रति उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्य किसी जानकारी के लिए जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर में सम्पर्क कर सकते है।
खेतासराय (जौनपुर) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे धर-पकड़ अभियान के क्रम में स्थानीय खेतासराय पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक बदमाश को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार करने की दावा की है। जिसको थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। एसओ चन्दन राय ने बताया कि हमराहियों के साथ अपराधियों की तलाश हेतु क्षेत्र के लेदरही नगर के पास गोधना रोड पर सोमवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे उपनिरीक्षक शान मोहम्मद के साथ चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ लिया गया।
पूछताछ में अपना नाम फैसल उर्फ रोशन पुत्र पब्बर निवासी जोगियाना मोहल्ला खेतासराय बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसको थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। इसके खिलाफ जौनपुर लाइन बाजार थाना में भी मुकदमा दर्ज है।
नये साल का स्वागत कर स्वास्थ्य के प्रति लायन्स क्लब मेन ने किया जागरूक
नये साल का स्वागत कर स्वास्थ्य के प्रति लायन्स क्लब मेन ने किया जागरूक
JAUNPUR NEWS : लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा नये साल के स्वागत के लिए होटल रघुवंशी में आयोजित कार्यक्रम में महिला पुरुष व बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर स्वस्थ्य रहने का संकल्प लिया।
संस्थाध्यक्ष डा संदीप मौर्य ने लोगों का स्वागत करते हुए नये वर्ष की शुभकामनायें दिया।
इस अवसर पर डा वी एम उपाध्याय ने कहा कि हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें गलत लाइफस्टाइल को छोड़ते हुए नए साल में एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने की कोशिश करें। सुबह जल्दी उठने की आदत डाले, समय पर खाना खाएं सही डाइट ले, पानी खूब पीये और समय पर ही सोने चले जाएं। तनाव मुक्त रहे, सैर/ व्यायाम/योग करें फिजिकल एक्टिव रहें। ऐसा करने से आपकी सभी बीमारियां स्वाहा हो जाएंगी और आप फिट रहेंगे।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने नये वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि फिट बाडी आपको कई बिमारियों से दूर रखती है साथ ही आपका कान्फिडेंस भी बूस्ट करने का काम करती है। डा अजीत कपूर, डा एन के सिन्हा, डा मदन मोहन वर्मा ने हेल्थी रहने के लिए टिप्स देते हुए कहा कि नये वर्ष पर अपनी हेल्थ पर फोकस करे, पैसे सेव करें, अपने परिवार को वक़्त दे काम का प्रेशर न ले तो आप स्वस्थ्य व खुशहाल रहेगें।
स्वास्थ्य से सबंधित कई गेम्स, प्रश्नोत्तरी, म्युज़िकल चेयर, आदि प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजेताओं कविता वर्मा, डा एम एम वर्मा, नरेश सेठ, गोपीचंद साहू, मदन गोपाल गुप्ता को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। फैन्सी डेंस में मुस्तफा व संजय श्रीवास्तव की शेरवानी आकर्षक का केंद्र रही। लकी ड्रा रंजीत सिंह का निकला। अन्त में केक काटकर नये वर्ष का स्वागत किया गया। आभार संयोजक मनोज चतुर्वेदी व सुरेश चन्द्र गुप्ता ने व्यक्त किया। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा व डा संजीव मौर्य ने किया। इस अवसर पर निवर्तमान नपपा अध्यक्ष माया टंडन, मधु चतुर्वेदी, हेमा श्रीवास्तव, मिदहत फात्मा, माया कुशवाहा, संदीप गुप्ता, अमित पाण्डेय, अशोक मौर्य, संजय सिंघानिया, राम कुमार साहू, परमजीत सिंह, राजीव श्रीवास्तव, राधेरमण जायसवाल, नीरज शाह, अभिषेक बैंकर, संगीता गुप्ता, कल्पना सिंघानिया, रविन्द्र कालरा, सोनी जायसवाल, ज्योति शाह आदि उपस्थित रहे।
घटिया मरम्मत की आग पहुँची बरंगी, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर किया विरोध
आरोप: सोंगर से गुरैनी मार्ग का मरम्मत कार्य हो रहा घटिया
खेतासराय(जौनपुर) गुरैनी से सोंगर मार्ग का हुआ खस्ताहाल की खबर छपने के बाद जिम्मेदारों ने किसी तरह चेता और मार्ग का मरम्मत कार्य चालू हो गया लेकिन घटिया मरम्मत होने के कारण पिछले एक पखवारा पूर्व सोंगर ग्रामवासियों ने विरोध किया बावजूद इसके घटिया मरम्मत किया जा रहा है जो अब थमने का नाम ले रहा है। इस मरम्मत कार्य का विरोध की आग बरंगी भी पहुँची गयी।
उक्त मार्ग का घटिया मरम्मत का आरोप लगाते हुए रविवार की सुबह बरंगी ग्रामवासियों एकत्र होकर घटिया मरम्मत कार्य का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप का मुद्दत बाद किसी तरह बन भी रहा है तो उसमें खेला हो रहा है। एक तरफ मरम्मत हो रहा है दूसरी तरफ ढह जा रहा है। इतना ही नहीं पैदल राह चलने से गिट्टियां बिखर जा रही है। ग्रामीणों ने चेताया है यदि जिम्मेदार मामले को संज्ञान में लेकर गुणवत्तापूर्ण सड़क मरम्मत नहीं हुआ हम लोग आंदोलन करेंगे।
ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मांग किया है कि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण करने वाले व मैटेरियल में कोताही बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही करें। विदित हो कि उक्त मार्ग का मरम्मत का कार्य सोंगर से शुरू था। जहाँ घटिया मरम्मत होने के कारण भारी संख्या में ग्रामीण ने विरोध किया लेकिन कुछ नहीं हुआ घटिया मरम्मत कार्य निर्बाध गति से होता चला आ रहा है जैसे मरम्मत कार्य बरंगी पहुँचा तो वहाँ भी विरोध शुरू हो गया है। ऐसा नहीं है कि जिम्मेदार इससे मामले से अनभिज्ञ है। इस मामले को लेकर जिम्मेदार चुप क्यों है यह अपने आप में एक अहम सवाल है। या फिर मरम्मत कार्य कराने वाले ठेकेदार के आगे बौना लग रहा हो?
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद के विकासखंड सिकरारा की ग्राम पंचायत अलिसाहपुर और कलवारी, रामनगर की ग्राम पंचायत रामनगर प्रथम और कुत्तुपुर, बरसठी की ग्राम पंचायत आदमपुर और पाली, मछलीशहर की ग्राम पंचायत बशहटा और कोटवां, मुंगराबादशाहपुर की ग्राम पंचायत अमोघ और सतहरिया, महराजगंज की ग्राम पंचायत गजाधरपुर और मीरापुर केवल, बदलापुर के ग्राम पंचायत लखनेपुर और बुढनेपुर, सुईथाकला की ग्राम हुसैनाबाद और सलेमपुर, शाहगंज की ग्राम पंचायत जैगहा और तरसावां में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सांसद मछलीशहर बी०पी० सरोज के द्वारा विकास खंड रामपुर के ग्राम पंचायत नरहनपुर एवं ग्राम सभा खेमापुर में प्रतिभाग किया गया। सरकार दिन रात गरीबो और असहाय, निर्धन, किसानों, नौजवानों के लिए दिन रात काम कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, फ्री में गरीबों को राशन वितरण, स्वास्थ्य बीमा आदि बहुत से योजनाएं समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त और मजबूत बनाने का कार्य कर रही है, उक्त बातें ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर आम जनमानस को संबोधित करते हुए मछलीशहर के सांसद बी पी सरोज ने कही।
उन्होंने विकास कार्यो एंव जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि जब तक गरीबों का विकास नहीं होगा तब तक विकसित भारत की परिकल्पना पूरी नही होती है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रतीक स्वरुप चाभी वितरण किया और लोगो को विकसित भारत की संकल्प दिलाई।
कार्यक्रम के तहत एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओ के प्रचार प्रसार के साथ ही आज स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच की गयी। पीएम उज्ज्वला के तहत नये व्यक्तियों का नामांकन किया गया। उपस्थित लोगों ने देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया। ड्रोन से नैनौ युरिया, डीएपी, का प्रर्दशन किया गया और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई-के0वाई0सी0 की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया।
सहकारिता विभाग के अन्तर्गत ग्रामीणों को सहकारी समिति का सदस्य बनाकर प्रमाण पत्र देते हुए उन्हें लाभान्वित किया गया।
कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि, कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण, प्राकृतिक खेती, श्री अन्नध्मिलेट्स की उपयोगिता,स्थानीय कृषि उत्पादन संगठनों के उत्पादन के प्रति प्रदर्शनी रबी अभियान के अन्तर्गत प्रगतिशील कृषकों द्वारा उच्च उत्पादकता प्राप्त करने हेतु संवाद कार्यक्रम किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पशुओं सामयिक टीकाकरण व रोगों के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया। आपूर्ति एवं विपणन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गतन निःशुल्क राशन एवं पीएम उज्ज्वला योजना पर प्रकाश डाला गया। कृषि उत्पादन संगठनों के उत्पादन के प्रति प्रदर्शनी रबी अभियान के अन्तर्गत प्रगतिशील कृषकों द्वारा उच्च उत्पादकता प्राप्त करने हेतु संवाद कार्यक्रम किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पशुओं सामयिक टीकाकरण व रोगों के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया। आपूर्ति एवं विपणन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गतन निःशुल्क राशन एवं पीएम उज्ज्वला योजना पर प्रकाश डाला गया।
जौनपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव के आवास पर एक बैठक आहूत की गई जिसमें प्रवीण शंकर श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ सभा का जिला महासचिव नियुक्त किया गया तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर अमित श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष भानु श्रीवास्तव अनूप श्रीवास्तव विनोद श्रीवास्तव एडवोकेट मनीष श्रीवास्तव एडवोकेट अतुल श्रीवास्तव एडवोकेट दीपक श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव जिला सचिव आलोक श्रीवास्तव संतोष अस्थाना राजीव श्रीवास्तव ओलांदगंज नखास बबलू श्रीवास्तव :
रसैना संजय श्रीवास्तव व संयुक्त सचिव राजेश श्रीवास्तव संगठन मंत्री सौरभ चित्रांश वर्मा को नियुक्त किया गया व प्रदीप शंकर की व अन्य नियुक्ति की खबर सुनकर समस्त कायस्थ समाज ने हर्ष व्यक्त किया तथा प्रदीप शंकर के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दिया बैठक में राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव, ,प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव श्रीकांत प्रदेश सचिव राकेश श्रीवास्तव हाई कोर्ट एडवोकेट ,अनुराग श्रीवास्तव ,सौरभ श्रीवास्तव, सिम्पू श्रीवास्तव ,मनीष श्रीवास्तव एडवोकेट ,अतुल श्रीवास्तव एडवोकेट ,महिला शाखा की जिला अध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव, भानु श्रीवास्तव ,मुकेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव पंकज श्रीवास्तव हैप्पी शरद चंद्र श्रीवास्तव ,आदि चित्रांश बंधु उपस्थित रहे
जिलाधिकारी ने एएनएम को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
जौनपुर : जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शुक्रवार देर सायं संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं एवं कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा बिंदुवार की गई। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत भुगतान तथा नसबंदी कार्यक्रम की कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने रोष व्यक्त किया तथा सभी अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह माह में 5 पुरुष एवं 200 महिला नसबंदी अवश्य कराएं। इस कार्य हेतु ग्राम की आशा को लक्ष्य निर्धारित कर दें। केराकत ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले उपकेंद्र बेहड़ा, को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट प्राप्त होने पर वहां तैनात सीएचओ एवं एएनएम को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र दिया, इसके साथ ही टेली कंसल्टेशन में अच्छा कार्य करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा के अधीक्षक डॉक्टर शशिकांत पटेल तथा दो सी एचओ , सिरकोनी ब्लाक के अंतर्गत कुद्ददूपुर तथा मछली शहर ब्लॉक के अंतर्गत लासा उप केंद्र को पुरस्कृत किया।
जौनपुर शहरी क्षेत्र में दिनांक 26 दिसंबर 2023 से 10 जनवरी 2024 तक विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी जौनपुर ने निर्देश दिया कि दिनांक 01 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक सभी ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर कोटेदार, आशा, आंगनबाड़ी, एवं पंचायत सहायक के माध्यम से सभी पात्र लाभार्थियों का कार्ड बनाया जाए। उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया है कि सभी पात्र लोग अपना आयुष्मान गोल्ड कार्ड अवश्य बनवाएं तथा किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु संबंधित ग्राम के कोटेदार से संपर्क करें। जिला क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया कि यदि किसी को लंबे समय से बुखार आ रहा हो, वजन घट रहा हो, दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आ रही हो तो वह अपने नजदीकी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर बलगम की जांच कराएं, यदि कोई धनात्मक टीवी रोगी पाया जाता है तो उसका संपूर्ण उपचार एवं देखभाल किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री साई तेजा सीलम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सभी जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी तथा सहयोगी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
प्राथमिक, जूनियर एवं इण्टर में शिक्षिका की परीक्षा
जौनपुर। एक नहीं, बल्कि 3 परीक्षा एक साथ उत्तीर्ण करके रचा इतिहास ‘कौन कहता है कि आसमां में सुराग नहीं हो सकता, तबियत से एक पत्थर तो उछालो यारो’ दुष्यंत कुमार की इस पंक्ति को वर्षा यादव नामक एक होनहार बाला ने चरितार्थ कर दिया, क्योंकि एक—दो नहीं, बल्कि एक साथ 3 जगह वर्षा का चयन हो गया। नगर के मोहल्ला नखास निवासी हरिशंकर यादव की पुत्री वर्षा ने एक साथ 3 जगह अपने को चयनित कराकर परिवार व क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन कर दिया। बता दें कि बिहार में हुई परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ तो प्राथमिक स्तर, जूनियर हाईस्कूल स्तर एवं इण्टरमीडिएट स्तर की सभी परीक्षाओं में वर्षा ने बाजी मार दिया।
इसकी जानकारी होने पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी। इसको लेकर जहां परिजन एक दूसरे को मिठाई खिलाये, वहीं नात—रिश्तेदारों, शुभचिन्तकों आदि ने खुशी जताते हुये वर्षा सहित उनके परिजन को बधाई दिया। बता दें कि वर्षा के पिता हरिशंकर यादव स्थानीय दीवानी न्यायालय में बतौर अधिवक्ता सेवा दे रहे हैं तथा माता उमा यादव गृहणी हैं। वहीं चाचा विरेन्द्र यादव, चाची संजू यादव सहित अनुज यादव, अमन यादव के अलावा तमाम लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दिया।
दो भाइयों की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिली विधायक :
खेतासराय(जौनपुर) नगर में दो सगे भाइयों की हत्या के एक महीने बाद मछलीशहर सपा विधायक रागिनी सोनकर शुक्रवार की शाम पीड़ित परिवार के घर पहुंची। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए घटना को सदन में रखने और हर संभव शासन से आर्थिक मदद दिलवाने का भरोसा दिलाया।
मालूम हो कि 28 नवंबर की रात बभनौटी मोहल्ला निवासी फूलचंद प्रजापति के दोनों बेटे अजय प्रजापति व अंकित प्रजापति की उनकी चाउमीन की दुकान पर दुस्साहस तरीके से हत्या कर दी गई थी। घटना के पांच घंटे बाद पुलिस ने सभी छह आरोपितों को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के बाद तमाम राजनैतिक दलों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। घटना एक महीने बाद भी पीड़ित परिवार को शासन स्तर स्तर से आर्थिक मदद नहीं मिली। इसी क्रम में मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर प्रजापति महासभा के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रजापति और राजू विश्वकर्मा के साथ फूलचंद प्रजापति के घर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट की। घटना क्रम से आवगत होते हुए सरकार के ऊपर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि सरकार जब शराबियों को संभाल नहीं सकती तो शराब बन्द कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना के महीनों बीत जाने के बाद मदद न मिलना दुर्भाग्य की बात है। हर सम्भव मदद का आश्वासन देते हुए पीड़ित परिजनों के न्याय दिलाने का प्रयास करूंगी।
जौनपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के विकासखंड सिकरारा की ग्राम पंचायत चोरसंददास और ताहिरपुर, केराकत की ग्राम पंचायत चौकियां और धरौरा, डोभी की ग्राम पंचायत अवहदपुर, रामनगर की ग्राम पंचायत भरहुपुर और जवनसीपुर, बरसठी की ग्राम पंचायत बघनरी और बसहरा, मछलीशहर की ग्राम पंचायत रामपुर कहाहित और उमापुर, मुंगराबादशाहपुर की ग्राम पंचायत गोपालापुर और असवा, महराजगंज की ग्राम पंचायत सराय परशुराम और डेगहा, बदलापुर के ग्राम पंचायत गजेंद्रपुर और डडारी, सुईथाकला की ग्राम पंचायत असैथापट्टी और संसारपट्टी, शाहगंज की ग्राम पंचायत मवई और सोगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओ के प्रचार प्रसार के साथ ही आज स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच की गयी। पीएम उज्ज्वला के तहत नये व्यक्तियों का नामांकन किया गया। उपस्थित लोगों ने देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया। ड्रोन से नैनौ युरिया, डीएपी, का प्रर्दशन किया गया और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई-के0वाई0सी0 की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया।
सहकारिता विभाग के अन्तर्गत ग्रामीणों को सहकारी समिति का सदस्य बनाकर प्रमाण पत्र देते हुए उन्हें लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि, कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण, प्राकृतिक खेती, श्रीअन्नध्मिलट्स की उपयोगिता,स्थानीय कृषि उत्पादन संगठनों के उत्पादन के प्रति प्रदर्शनी रबी अभियान के अन्तर्गत प्रगतिशील कृषकों द्वारा उच्च उत्पादकता प्राप्त करने हेतु संवाद कार्यक्रम किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पशुओं सामयिक टीकाकरण व रोगों के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया। आपूर्ति एवं विपणन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गतन निःशुल्क राशन एवं पीएम उज्ज्वला योजना पर प्रकाश डाला गया। कृषि उत्पादन संगठनों के उत्पादन के प्रति प्रदर्शनी रबी अभियान के अन्तर्गत प्रगतिशील कृषकों द्वारा उच्च उत्पादकता प्राप्त करने हेतु संवाद कार्यक्रम किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पशुओं सामयिक टीकाकरण व रोगों के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया। आपूर्ति एवं विपणन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गतन निःशुल्क राशन एवं पीएम उज्ज्वला योजना पर प्रकाश डाला गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 30 दिसम्बर को जनपद के विकासखंड सिकरारा की ग्राम पंचायत हसनपुर और लाजीपार, केराकत की ग्राम पंचायत अतरौरा, रामनगर की ग्राम पंचायत बासापुर और होरेया, बरसठी की ग्राम पंचायत पिलकथुआं और कटवार, मछलीशहर की ग्राम पंचायत रसूलपुर और टेकारडीह, मुंगराबादशाहपुर की ग्राम पंचायत पकड़ी और रामपुर, महराजगंज की ग्राम पंचायत बगोझर और धुरीपुर उर्फ, बदलापुर के ग्राम पंचायत दुधौड़ा और पूरारजवार, सुईथाकला की ग्राम पंचायत चेतरहॉ और मित्तूपुर, शाहगंज की ग्राम पंचायत सीणा और लतीफपुर-2 में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।