ANURAG YADAV MRDER CASE : जौनपुर में एक वर्ष पहले 30 अक्टूबर 2024 की सुबह कबीरुद्दीनपुर गाँव मे बहुचर्चित ताइक्वांडो खिलाडी अनुराग यादव की तलवार से गर्दन काट कर की गई हत्या में आज तहसीलदार सदर सौरभ कुमार की कोर्ट ने आज एक अहम्अ फैसला सुनाया है झगड़े की जड़ रही अनुराग यादव के पड़ोसी लालता यादव की गाँव के बंजर की जमीन पर अवैध मकान से तत्काल प्रभाव से बेदखल करने का 6 पन्ने का आदेश दिया है।
मृतक अनुराग यादव पक्ष के अधिवक्ता सत्यवीर सिंह ने बताया कि आज अनुराग को सच्ची श्रद्धांजलि होगी अनुराग के पिता रामजीत यादव कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है।
समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, बोले न्यायपालिका पर था पूरा भरोसा
खेतासराय (जौनपुर) भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विकास खंड शाहगंज सोंधी के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह विद्यार्थी की रिहाई के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। करीब तीन माह से जौनपुर जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे विद्यार्थी को हाईकोर्ट के आदेश पर रिहा किया गया। रिहाई की सूचना मिलते ही समर्थकों में उल्लास का माहौल छा गया।
सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और शुभचिंतक जौनपुर जिला कारागार के बाहर एकत्र हो गए थे। रिहाई के बाद जैसे ही विजय सिंह विद्यार्थी जेल से बाहर निकले, समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत में गगनभेदी नारे लगे और एक लंबा वाहन काफिला उन्हें लेकर पैतृक गांव सोनिकपुर पहुंचा, जहां लोगों ने उन्हें नायक की तरह सम्मानित किया।
मीडिया से बातचीत में विजय सिंह विद्यार्थी ने कहा, मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। यह न्याय और सत्य की जीत है। एक जनसेवक को कैद नहीं किया जा सकता क्योंकि उसके साथ जनता की दुआएं होती हैं। मैं जनता का सेवक हूं और अब जनता के बीच लौट आया हूं। जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। रिहाई के बाद क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने जगह-जगह मिठाइयां बांटीं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय सिंह विद्यार्थी की रिहाई से क्षेत्र की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। भाजपा समर्थक वर्ग इसे जनता और न्याय की जीत के रूप में देख रहा है, वहीं विपक्षी दलों में मंथन का दौर शुरू हो गया है। विद्यार्थी ने अपने संदेश में कहा, यह रिहाई केवल मेरी नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के विश्वास की जीत है जिन्होंने मेरे साथ खड़े होकर न्याय की उम्मीद बनाए रखी। इस अवसर पर कुसुम सिंह एडवोकेट, उमेश सिंह बाबा, अज़ीम सिद्दिकीं, रिंकू सिंह, सफर शेख, मनीषा सोनी, योगेश सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, मनोज सिंह, ढेभा यादव, विजय कश्यप, हरिश्याम वर्मा, रिंकू सिंह, धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
छिनैती करने वाले तीन अभियुक्त मोबाइल समेत गिरफ्तार
छिनैती करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने मोबाइल समेत किया गिरफ्तार
खेतासराय(जौनपुर): गुरुवार को खेतासराय पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर छिनैती की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से छिनी गई मोबाइल, पांच अन्य मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के मानीकलां में 22 अक्टूबर को एक महिला से मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाइल फोन छीनने की घटना सामने आयी थी। जिसके सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही थीं। घटना का खुलासा करने के लिए गठित टीम को गुरुवार को मुखबिर खास की सूचना और निशानदेही पर क्षेत्र के मानीकलां हॉल्ट के समीप से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
जिनकी पहचान राहुल उर्फ अमित यादव पुत्र नन्दलाल निवासी लखमापुर, विकाश पुत्र रामजियावन निवासी मवई व साहिल पुत्र श्यामलाल निवासी मवई के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के पास से एक छिनी गई इंटेल कम्पनी की मोबाइल, पांच अन्य मोबाइल फोन, तथा मोटरसाइकिल संख्या UP62 AR 5339 बरामद की गई है। जांच के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्तों को चालान न्यायालय भेज दिया गया। कार्यवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, हेड कॉन्स्टेबल मनोज यादव, धर्मेन्द्र यादव, कॉन्स्टेबल प्रमोद यादव व विनय यादव शामिल रहे।
जौनपुर | समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के अत्यंत करीबी जौनपुर, नगर पंचायत खेतासराय के निवासी हाजी सिराजुद्दीन सिराज का कल पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया था।
आज सुबह उनके पैतृक आवास मच्छरहट्टा सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने समाजवादी झंडे के साथ उन्हें सम्मान पूर्वक नम आंखों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों एवं नेताओं की उपस्थिति रही। नमाज़ ए जनाज़ा बड़ी मस्जिद में अदा की गई,तत्पश्चात जनाज़े को कंधा देते हुए जिलाध्यक्ष श्री राकेश मौर्य एवं ज़िला महासचिव आरिफ हबीब के साथ बड़ी संख्या में सपाजन क्षेत्रीय नागरिकों ने अबाई कब्रगाह पहुंचकर उन्हें सुपुर्द ए ख़ाक किया।
इस दुखद मौके पर लोगों की आँखें नम थी। सुपुर्द ए ख़ाक किए जाते समय पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, वरिष्ठ नेता राजकुमार बिंद, रुखसार अहमद, शकील अहमद, नगर पंचायत खेतासराय अध्यक्ष वसीम अहमद, कजगांव के अध्यक्ष फिरोज़ खान, जफराबाद प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान, शकील मंसूरी, ऋषि यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूनम मौर्य, अनवारूल हक गुड्डू, दिलीप प्रजापति, सेराज अहमद, ताज मोहम्मद, दीपक विश्वकर्मा, रामकेश बिंद, रवि यादव, मनोज कुमार मौर्य सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी 20 अक्टूबर, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर नयनसंड, गौराबादशाहपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में मुसहर समाज के लोगों के बीच जाकर उन्हें अंगवस्त्रम, मिष्ठान, फल और मोमबत्ती देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को बिस्कुट और टाफी भी वितरित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर आप सभी के बीच आकर अत्यन्त प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है, उन्होंने सभी से कहा कि अपने अपने बच्चों को विद्यालय भेजकर उन्हें शिक्षित बनाए, माननीय मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश है कि समाज के असहाय वंचित लोगों को मुख्य धारा में लाया जाए। जिलाधिकारी के द्वारा शासन से संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होंने पर जनसुनवाई के दौरान मिलकर अपनी समस्या से अवगत करा सकते है। इस मौके पर शिक्षक नेता रमेश सिंह, उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, एसओ प्रवीण कुमार यादव, तहसीलदार सदर सौरव कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
खेतासराय (जौनपुर): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नारी शक्ति मिशन के अंतर्गत खेतासराय पुलिस टीम ने शनिवार को रेलवे स्टेशन के निकट स्थित शाहापुर के आइडियल पब्लिक स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध, महिला हेल्पलाइन नंबर (1090, 112, 181) एवं नारी सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि शासन स्तर से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। नारी शक्ति मिशन के माध्यम से पुलिस-प्रशासन महिलाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार विद्यालयों और महाविद्यालयों में अभियान चला रही है। जिसमें किसी भी प्रकार की आपराधिक या असुरक्षित स्थिति में वे निःसंकोच हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। साथ ही, सोशल मीडिया पर सतर्क रहने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर कृष्णचंद्र यादव ने छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण तभी संभव है जब महिलाएँ स्वयं अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सजग हों। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक शीतला प्रसाद यादव ने खेतासराय पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित होने से छात्राओं और महिलाओं को आत्मबल मिलता है। इस दौरान विजेंद्र कुमार, रविचंद्र यादव, विनय कुमार, पंकज प्रसाद, अरविंद यादव, चंद्रेश यादव, अर्चना श्रीवास्तव, सादिका, प्रगति, साक्षी, साधना, जया, नम्रता यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
पुलिस के अनुसार, उक्त मुकदमे में कुल चार अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए थे, जिनमें से तीन को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। चुन्नू की गिरफ्तारी के साथ ही मामले का पूर्ण अनावरण कर लिया गया है। पुलिस टीम में एसओ प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कपिल देव, अशोक कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र गिरी, मोहम्मद अंसारी व दिवाकर यादव शामिल रहे।
खेतासराय(जौनपुर): खेतासराय पुलिस टीम ने गौ हत्या के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया की मुखबिर की सूचना पर टिकरीकलां अस्पताल के पास से रविवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चुन्नू पुत्र स्व. नगीना निवासी नदौली, थाना खेतासराय के रूप में हुई है। चुन्नू पर थाना खेतासराय में गौ हत्या निवारण अधिनियम एवं 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित था।
साइबर में दर्ज कराई शिकायत, 49 हज़ार रुपये का नुकसान
खेतासराय (जौनपुर): स्थानीय कस्बे के एक युवक के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। क्रेडिट कार्ड बंद कराने के बहाने साइबर अपराधियों ने उसके खाते से तीन बार में 49 हज़ार रुपये उड़ा दिए, इतना नहीं बल्कि ठगों ने क्रेडिट कार्ड से लोन भी ले लिया। जिससे परेशान पीड़ित ने साइबर सेल में मामला दर्ज कराया है।
कस्बा निवासी हर्षित बरनवाल पुत्र रमेश बरनवाल ने बताया एसबीआई बैंक की स्थानीय शाखा से क्रेडिट कार्ड जारी हुआ था। जिसको बंद कराने के लिए गया था। इसी बीच उसके पास ठगों का कॉल आने लगा। उसका नम्बर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। ठगों ने अपने जाल में फसाने के लिए पुनः दूसरे नम्बर कॉल करने लगा और अपने जाल में फंसा लिया। ठग द्वारा बताएं गए प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए पीड़ित ने ओटीपी ठग को दिया तो 49 हज़ार रुपये का तीन बार में चूना लगा दिया। ठगों ने पहली बार पैतीस हज़ार रुपये, दूसरी बार दस हज़ार रुपये और तीसरी बार चार हज़ार रुपये निकाल लिए। ठग यही नहीं रुके बल्कि पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से लोन भी ले लिया। मैसेज आते ही विदित आवक हो गया बैंक पहुँचकर अपने खाते को होल्ड करा दिया और छानबीन करने में जुट गया।
पीड़ित का आरोप है कि मेरे एसबीआई योनो कुछ दिन से बन्द था तो स्थानीय शाखा से बार-बार चालू कॉल आ रहा था। जब बैंक गया तक मेरा एसबीआई योनो चालू न करके दबाव बनाकर मेरा क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया गया यह कहते हुए की बाद में बन्द हो जाएगा। आरोप है इसी चक्कर में मेरा साइबर ठगी हुआ है यदि मेरा क्रेडिट कार्ड नहीं जारी किया गया होता तो आज यह नौबत नहीं आती। उसने बताया की घटना के बाद जब बैंक से सम्पर्क किया तो उसने साइबर का मामला बताते हुए टरका दिया।
मछलीशहर:समेकित शिक्षा के तहत जौनपुर जिले के मछलीशहर बीआरसी पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सम्पन्न हुआ।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों को दिव्यांग बच्चों की पहचान,प्रारंभिक शिक्षा एवं विकास से संबंधित आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपनी भूमिका के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक शरद तिवारी, त्रिभुवन सिंह पटेल तथा मनोज कुमार गुप्ता,संजय कुमार मिश्रा व हरिलाल पाल उपस्थित रहे।त्रिभुवन सिंह पटेल , शरद तिवारी और मनोज कुमार गुप्ता ने दिव्यांग बच्चों की पहचान और निदान के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।इस अवसर पर उपस्थित रहे खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक केंद्र पर दिव्यांग बच्चों की पहचान, पंजीकरण और सहयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी दिव्यांग बच्चे को शिक्षा या सहायता से वंचित न रहने दें और शासन की योजनाओं का लाभ उन्हें अवश्य दिलाएं।
जनसमुदाय को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों और संचारी रोगों से बचाव की दी गई जानकारी
खेतासराय (जौनपुर): राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत संचालित “तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0” के अंतर्गत शनिवार को ग्राम सभा गोधना और ग्राम सभा बारा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यापक सामुदायिक बैठक और रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के साथ-साथ विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के बारे में जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव ने किया। उन्होंने तंबाकू और निकोटीन युक्त उत्पादों से होने वाले कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों जैसी गंभीर समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और युवाओं से तंबाकू से दूर रहने की अपील की।
बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान पर भी जोर दिया गया। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार (जापानी इंसेफेलाइटिस) और फाइलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। इनमें मच्छरदानी का प्रयोग, फुल आस्तीन के कपड़े पहनना, नीम की पत्तियों का धुआँ करना, दूषित जल का निस्तारण और जल जमाव में जला हुआ मोबिल डालना जैसे उपाय शामिल रहे।
इसके साथ ही टीम ने सर्दी, खांसी, बुखार, टीबी और कुष्ठ रोग जैसे लक्षणों पर ध्यान देने और समय पर स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच करवाने की सलाह दी। व्यक्तिगत व सामुदायिक स्वच्छता पर भी विशेष बल दिया गया। उपस्थित ग्रामीणों को हैंडवॉशिंग के सही तरीके, शौचालय के प्रयोग और शुद्ध पेयजल के महत्व के बारे में बताया गया।
अंत में अधिकारियों ने चूहे और छछूंदरों से फैलने वाली स्क्रब टायफस बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉ0 मसूद अहमद खान,सहायक शोध अधिकारी विप्लव यादव, बीएमसी अवधेश कुमार तिवारी और बीसीपीएम अशोक कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।