Home Blog Page 38

JAUNPUR NEWS,मेडिकल कॉलेज में मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की डीएम ने ली जानकारी 

0
JAUNPUR NEWS,मेडिकल कॉलेज में मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की डीएम ने ली जानकारी 
JAUNPUR NEWS,मेडिकल कॉलेज में मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की डीएम ने ली जानकारी 

जौनपुर :निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल भवन में जाकर नामित कार्यदायी संस्था द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यो के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, अभी भी अवशेष विद्युत तथा सिविल संबंधी कार्यों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि इलेक्ट्रिकल के अवशेष कार्यों को 15 नवंबर तक और सिविल के अवशेष कार्य को भी शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करले अन्यथा की दशा में कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।


 जिलाधिकारी के द्वारा मेडिकल कालेज में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने निर्देशित किया कि ईलाज कराने आये मरीजों का अच्छे से ईलाज किया जाए।इस अवसर पर प्राचार्य आरबी कमल, सीएमएस डा0 जाफरी, डा0 आशीष यादव, डा0 रूचिरा सेठी सहित अन्य उपस्थित रहे।

मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में आयोजित हुई सुंदरकांड प्रतियोगिता

0
मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में आयोजित हुई सुंदरकांड प्रतियोगिता
मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में आयोजित हुई सुंदरकांड प्रतियोगिता

JAUNPUR NEWS जौनपुर : हनुमान जी को भगवान शिव का 11वां रुद्र अवतार माना जाता है जिन्होंने भगवान राम की सहायता के लिए यह अवतार लिया था। सुंदरकांड में भगवान शंकर की रूद्र रूप हनुमान जी द्वारा किए गए महान कार्यों का वर्णन है। उक्त बातें मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में आयोजित सुंदरकांड प्रतियोगिता के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कही।

मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में आयोजित हुई सुंदरकांड प्रतियोगिता

रामायण के सुंदरकांड और धार्मिक ग्रंथो के अनुसार वे भगवान शिव के ही अंश है और उन्होंने त्रेता युग में भगवान राम का साथ देने के लिए हनुमान के रूप में अवतार लिया था सुंदरकांड में हनुमान जी की वीरता भक्ति और समर्पण को दर्शाया गया है।इसके पूर्व रामचरित मानस के पांचवें अध्याय सुंदरकांड की शुरुआत पंडित हीरामनी के मार्गदर्शन  में यजमान संतोष कुमार सिह सपत्नीक द्वारा पूजा पाठ करके की गई। मारुति नंदन मानस गायन ग्रुप शंभूगंज जौनपुर के शिव शंकर तिवारी, अच्छेलाल पाण्डेय, गोलू सिंह कमलेश मिश्र द्वार संगीतमय पाठ प्रस्तुत किया गया।

दर्शकों के साथ-साथ, लाल साहब शुक्ला सुधाकर शुक्ला और सतीश उपाध्याय ने अपने निर्णय को बंद लिफाफे में सुरक्षित रखा।उक्त अवसर पर रमाशंकर उपाध्याय रमाशंकर शुक्ल पद्माकर शुक्ला ज्वाला प्रसाद मिश्र सुरेश चंद उपाध्याय अशोक शुक्ल सूर्यनाथ शुक्ला रोशन, सतीश शुक्ल प्रजापति राजेश शुक्ला, पदमा उपाध्याय नीलम, ज्योति शुक्ल जयशंकर शुक्ला कैलाश नाथ शुक्ला राजेंद्र गौतम प्रधान संतोष शुक्ला, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। प्रसाद के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया।

police Encounter Jaunpur, जौनपुर में फिर चला ऑपरेशन लंगड़ा

0

police encounterJaunpur जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश के पैर में लगी गोली घेराबंदी में दो सह अभियुक्त गिरफ्तार

मीरगंज व मुगराबादशाहपुर की संयुक्त पुलिस टीम के साथ सेमरी पुलिया अंडरपास से आगे करौर मुगरा रोड ग्रांम सेमरी के पास हुए मुठभेड़ में.आसिफ उर्फ बुनेल उर्फ सलीम पुत्र कल्लू निवासी मोहद्दीनपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ व कविनाश उर्फ करिया पुत्र प्यारेलाल हरिजन निवासी मोहम्मदपुर भिटिया थाना गम्भीरपुर आजमगढ को गोली लगी है, घेराबन्दी में दो अभियुक्त.नूर आलम पुत्र लियाकत अली निवासी मंगरावा रायपुर थाना गंभीरपुर आजमगढ व .मुदस्सिर पुत्र अयूब नि0 मंगरावा रायपुर थाना गंभीरपुर आजमगढ को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से पिकअप, नकदी, तमंचा कारतूस बरामद हुआ है। दोनों घायलों के विरुद्ध 13 व 08 मुकदमें अलग अलग थाना क्षेत्र में पंजीकृत है। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पीयू में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

0
पीयू में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन
पीयू में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में विश्वविद्यालय एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय ज्ञान परंपरा” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयामों—शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और नैतिकता पर विस्तारपूर्वक विचार व्यक्त किए।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री स्वांत रंजन ने कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय जी ने अपने विद्यार्थियों को सदैव सत्य, ब्रह्मचर्य, व्यायाम, विद्या, आत्मत्याग और देशभक्ति जैसे गुणों की शिक्षा देने की बात की थी। यह गुण भारतीय ज्ञान परंपरा की आत्मा हैं और चरित्र निर्माण के लिए अनिवार्य हैं। उन्होंने क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के लिए कार्य करना प्रत्येक नागरिक का धर्म है और नई पीढ़ी को भी इसी भावना से प्रेरित होना चाहिए।
मुख्य वक्ता, इसरो के पूर्व वैज्ञानिक एवं प्रधानमंत्री के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. ओम प्रकाश पांडे ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा का मूल उद्देश्य आत्मचेतना को जागृत करना है। उन्होंने महाराणा प्रताप की तलवार और सबरी माला के पंचधातु दर्पण का उल्लेख करते हुए भारतीय कारीगरों की वैज्ञानिक दक्षता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाएं जब आंगन में तुलसी लगाती थीं, तो वह केवल आस्था का नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी प्रतीक था।


प्रो. पांडे ने कहा कि “गुरु में अग्नि भाव होना चाहिए। शिक्षा कभी केवल परीक्षण या पुस्तकों का विषय नहीं, बल्कि ज्ञान का विषय होना चाहिए।” उन्होंने कुल परंपरा और गुरुकुल परंपरा को भारतीय शिक्षण प्रणाली की जड़ बताया।
सारस्वत अतिथि, राजीव गाँधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय अमेठी के कुलगुरु प्रो. भृगुनाथ सिंह ने भारतीय ज्ञान परंपरा में इंजीनियरिंग एवं तकनीकी योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय परंपरागत विज्ञान को आधुनिक पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाना समय की आवश्यकता है।


विशिष्ट अतिथि, गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय की शिक्षिका डॉ. प्रेमलता देवी ने भारतीय ज्ञान परंपरा में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने की। उन्होंने योग और प्राणायाम को भारतीय ज्ञान परंपरा का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि मंत्रों की शक्ति चेतना और ऊर्जा के स्रोत हैं।
कार्यक्रम का संचालन ईश्विका सिंह एवं स्वागत प्रो. मानस पांडे एवं धन्यवाद शानू सिंह ने दिया ।
इस अवसर पर प्रान्त प्रचारक रामचंद्र, विभाग प्रचारक आदित्य, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, प्रो. सूर्य प्रकाश सिंह, डॉ. विजय सिंह, डॉ. राहुल सिंह, कुलसचिव केशलाल, परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. अनुराग मिश्रा, डॉ. सुनील कुमार, पर्यावरण प्रमुख महेंद्र, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. अजय दुबे एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ज्ञानेंद्र, वरुण, शिवम सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में होगा पूर्वांचल युवा महोत्सव

0

जौनपुर । पूर्वांचल का प्रसिद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम पूर्वांचल युवा महोत्सव का आयोजन बी.आर.पी. इंटर कॉलेज के मैदान में 23, 24 एवं 25 अक्टूबर 2025 को अपरान्ह 1:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक बी आर.पी. इंटर कॉलेज जौनपुर के मैदान में संपन्न होगा। पूर्व में यह आयोजन नवदुर्गा मंदिर, विसर्जन घाट पर संपन्न होना था किंतु कलाकारों के अनुरोध तथा छठ पूजा को दृष्टिगत रखते हुए यह आयोजन बीआर पी इंटर कॉलेज के मैदान, पर संपन्न होगा ,जिसमें पूर्वांचल ही नहीं वरन प्रदेश के विशिष्ट कलाकारों को अपने प्रतिभा को प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। पूर्वांचल युवा महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस महोत्सव में सहभागिता करने के लिए दूर-दूर से निरंतर कलाकारों के अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं तथा प्रयास है कि गायन, वादन, नृत्य ,फ़ाईन आर्ट, मॉडलिंग, कवि आदि विशिष्ट कलाकारों को अवसर मिलेऔर पूर्वांचल के युवा कलाकार देश विदेश में नाम रोशन करें ।

एक दिन की तहसीलदार बनी सारा,प्रिंसिपल  ने किया सम्मान  

0
एक दिन की तहसीलदार बनी सारा,प्रिंसिपल  ने किया सम्मान  
एक दिन की तहसीलदार बनी सारा,प्रिंसिपल  ने किया सम्मान  

JAUNPUR NEWS [शाहगंज ] मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शाहगंज तहसील में एक दिन की तहसीलदार बनीं सारा चौधरी का सोमवार को उनके विद्यालय शिव व्रत चिल्ड्रन एकेडमी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय में आगमन पर छात्र-छात्राओं ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रुद्र प्रताप सिंह ने निदेशक शशांक सिंह के निर्देशन में सारा चौधरी को सम्मान पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल रवि सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

सारा चौधरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक दिन के लिए तहसीलदार का कार्यभार संभालना उनके लिए गर्व का क्षण रहा। उन्होंने बताया कि तहसीलदार आशीष सिंह एवं उनकी पूरी टीम ने सहयोग कर उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराया। सारा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में उनका स्थान और मजबूत होता है।

उन्होंने मिशन शक्ति के तहत चल रही योजनाओं को सराहते हुए कहा कि ऐसे अवसर मिलने से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। सारा ने तहसील प्रशासन के साथ-साथ अपने विद्यालय परिवार — निदेशक शशांक सिंह, प्रधानाचार्य रुद्र प्रताप सिंह और वाइस प्रिंसिपल रवि सिंह का आभार व्यक्त किया।

ब्लड कैंसर पीड़िता मासूम की जिंदगी बचाने आगे आईं बिट्टू किन्नर

0
ब्लड कैंसर पीड़िता मासूम की जिंदगी बचाने आगे आईं बिट्टू किन्नर
ब्लड कैंसर पीड़िता मासूम की जिंदगी बचाने आगे आईं बिट्टू किन्नर

मानवता की मिसाल: ब्लड कैंसर पीड़िता मासूम की जिंदगी बचाने आगे आईं बिट्टू किन्नर

खेतासराय(जौनपुर): कहते हैं मानवता सबसे बड़ा धर्म है, और जब कोई इंसान दूसरे के दुःख में साथ खड़ा होता है, तो वही असली समाजसेवा कहलाती है। ऐसा ही उदाहरण पेश किया है किन्नर समाज की समाजसेविका एवं क्राइम रिसर्च इंटेलिजेंट ब्यूरो ट्रस्ट की किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष बिट्टू किन्नर ने।

जानकारी के अनुसार, झारखण्ड के निवासी संदीप कुमार सिंह की दो वर्षीय मासूम बच्ची दिब्या सिंह पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है। उसका इलाज वाराणसी स्थित होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में चल रहा है। लेकिन संदीप सिंह का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। इलाज का खर्च बढ़ने के कारण परिवार की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही थी।

ब्लड कैंसर पीड़िता मासूम की जिंदगी बचाने आगे आईं बिट्टू किन्नर

इसी बीच जब यह जानकारी बिट्टू किन्नर को मिली, तो उन्होंने बिना देर किए मानवता का परिचय देते हुए मदद का संकल्प लिया। बिट्टू किन्नर स्वयं दो रक्तवीरों विशाल गुप्ता, शिवम सोनी के साथ तुरंत वाराणसी के कैंसर हॉस्पिटल पहुँचीं और वहाँ दो यूनिट रक्त एवं प्लेटलेट्स का दान कराया। उन्होंने बच्ची के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।

बिट्टू किन्नर ने कहा, डॉक्टरों ने बताया है कि बच्ची का इलाज लंबा चलेगा। ऐसे में इस परिवार को समाज के सहयोग की सख्त जरूरत है। यह किसी एक परिवार का नहीं, बल्कि मानवता की परीक्षा का समय है। मैं सभी लोगों से अपील करती हूँ कि आगे बढ़कर इस मासूम बच्ची की जान बचाने में सहयोग करें। उन्होंने आगे कहा कि समाज में आर्थिक असमानता के कारण अनेक बार गरीब परिवार इलाज के अभाव में अपने प्रियजनों को खो देते हैं, लेकिन अगर हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार थोड़ा-थोड़ा योगदान दे, तो न जाने कितनी जिंदगियाँ बच सकती हैं।

बिट्टू किन्नर ने क्राइम रिसर्च इंटेलिजेंट ब्यूरो ट्रस्ट के माध्यम से भी इस बच्ची के लिए आर्थिक सहयोग का अभियान चलाने की घोषणा की है। उनके इस कदम की सोशल मीडिया पर और आम जनता में व्यापक सराहना हो रही है। जहाँ समाज में किन्नरों को अक्सर हाशिए पर देखा जाता है, वहीं बिट्टू किन्नर जैसी समाजसेविकाएँ यह साबित कर रही हैं कि सेवा और करुणा का कोई वर्ग, लिंग या सीमा नहीं होती। उन्होंने कहा, हम किन्नर समाज केवल आशीर्वाद देने वाले नहीं हैं, बल्कि किसी के संकट में संबल बनने का भी सामर्थ्य रखते हैं।

मनचले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
मनचले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मनचले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खेतासराय(जौनपुर) रविवार को खेतासराय पुलिस ने मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने एक मनचले युवक को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के अब्बोपुर निवासी अंकित कुमार (19 वर्ष) पुत्र रामस्वारथ को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत ऐसी कार्यवाहियां लगातार जारी रहेंगी।

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई थी मौत ,शव का हुआ शिनाख्त

0
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई थी मौत ,शव का हुआ शिनाख्त
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई थी मौत ,शव का हुआ शिनाख्त

वन्दे भारत एक्सप्रेस से हुआ दर्दनाक हादसा, पारिवारिक कलह के बाद निकला था घर से बाहर

खेतासराय (जौनपुर) शनिवार की देर शाम खेतासराय रेलवे स्टेशन के आउटर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रैक के किनारे बिखर गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुँची खेतासराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे वाराणसी-फैज़ाबाद रेल मार्ग पर हुआ, जब जौनपुर की दिशा में जा रही वन्दे भारत ट्रेन से एक अज्ञात व्यक्ति टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वृद्ध व्यक्ति ने सफेद शर्ट और नीले रंग की पैंट पहन रखी थी। राहगीरों ने जब रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

कुछ समय बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान कराने के प्रयास में जुट गई। काफी प्रयासों के बाद मृतक की पहचान राधेश्याम (50 वर्ष) पुत्र किशन निवासी चकसा ग्यास मनेछा के रूप में हुई। पहचान उसके पुत्र दीपक ने की। परिजनों के अनुसार, राधेश्याम पारिवारिक कलह के चलते घर से नाराज़ होकर निकल गए थे।

राधेश्याम पेशे से ऑटो चालक थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी निर्मला देवी के अलावा छः बेटियाँ और एक बेटा है। बेटियों में से तीन बेटी मनीषा, चंद्रिका, गुड़िया की शादी हो चुकी है, जबकि पुत्री निशा (20 वर्ष), आशा (18 वर्ष), ऊषा (15 वर्ष) और बेटा दीपक (12 वर्ष) का है।

रविवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुँचा, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गाँव के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। शव को जौनपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि राधेश्याम मेहनती और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। पारिवारिक विवाद के कारण उन्होंने घर छोड़ दिया था, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि उनकी ज़िंदगी का अंत इतना दर्दनाक तरीके से होगा। वही इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

JAUNPUR,9 लाख 50 हजार रूपये का अवैध पटाखा बरामद,दो गिरफ्तार 

0
JAUNPUR,9 लाख 50 हजार रूपये का अवैध पटाखा बरामद,दो गिरफ्तार 
JAUNPUR,9 लाख 50 हजार रूपये का अवैध पटाखा बरामद,दो गिरफ्तार 

Illegal firecrackers worth Rs 9.5 lakh recovered, two arrested in jaunpur

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर: शाहगंज  पुलिस के हाथ आज बड़ी सफलता हाथ लगी है ,मुखबिर की सूचना पर शाहगंज एराकियाना कस्बा से 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार ,कब्जे से भारी मात्रा में अवैध पटाखा कीमत करीब साढ़े नौ लाख रुपए) बरामद किया गया बरामदगी के आधार पर थाना शाहगंज पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस ने जिन दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है उनमे ,मो0 इरफान पुत्र मो0 रिजवान निवासी एराकियाना थाना शाहगंज का निवासी है ,.फैजान अहमद पुत्र मो0 रिजवान निवासी एराकियाना थाना शाहगंज जनपद जौनपुर। बरामदगी का विवरण-07 कुंतल 11. 600 किलोग्राम कीमत करीब साढ़े नौ लाख रुपए व क्रय विक्रय के 56140 रुपए बरामद l