Home Blog Page 38

स्वदेशी मेला महिला सशक्तिकरण पर रहा केंद्रित

0
स्वदेशी मेला महिला सशक्तिकरण पर रहा केंद्रित
स्वदेशी मेला महिला सशक्तिकरण पर रहा केंद्रित


स्वदेशी मेला आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कदम – कुलपति

जनपद जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 का आयोजन किया गया है।स्वदेशी मेले में हस्तशिल्पियों, कारीगरों, उद्यमियों द्वारा स्थानीय स्तर पर उत्पादित किये जा रहे उत्पादों को आम जनमानस के द्वारा स्वदेशी खरीदारी की जा रही है। मेले में विविध स्थानीय उत्पाद व स्टॉल भी लगाए गए हैं।

आज कार्यक्रम के 9वें दिन मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रो० वंदना सिंह, पूर्व विधायक डॉ० सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र सहित मातृ शक्तियों तथा अन्य प्रबुद्धजन के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के लाभार्थी अमरजीत सिंह के द्वारा सभी मातृ शक्तियों को साफा पहनाया गया। इसके उपरांत मा० मुख्य अतिथि मा० कुलपति सहित अन्य मातृशक्ति और विशिष्टजन के द्वारा क्रमवार स्टालों का निरीक्षण किया गया और मुख्य अतिथि सहित अन्य द्वारा सजावटी वस्तुओं दरी, साड़ी सहित अन्य स्वदेशी उत्पादों की खरीददारी की गई तथा विक्रेताओं को प्रोत्साहित किया गया।

बेसिक शिक्षा विभाग की छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शिक्षिकाओं के द्वारा सरस्वती गीत प्रस्तुत किया गया। अर्पिता, आरजू द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।कंपोजिट विद्यालय की बच्चियों के द्वारा दीपावली के अवसर पर दीया लेकर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कौशल विकास मिशन की महिलाओं के द्वारा स्वनिर्मित वस्त्रों के साथ रैंप शो की प्रस्तुति दी गई, रैंप वॉक में शामिल सभी महिलाओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कुलपति  ने कहा कि मा० प्रधानमंत्री जी और मा० मुख्यमंत्री जी का सपना है 2047 तक भारत को विकसित और समर्थ उत्तर प्रदेश बनाना है यह तभी संभव हो पाएगा जब हम आत्मनिर्भर होंगे, स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों का उपयोग करेंगे। स्वदेशी मेला आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कदम है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं हिस्सा लेकर स्थानीय स्तर पर उत्पादों का निर्माण और विक्रय कर रही है। आज महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है, यह बड़ी उपलब्धि है। स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल करेंगे तो निश्चित रूप से विदेशी सामानों पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी। देश का पैसा देश में ही रहेगा, जिससे हमारे देश के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

पूर्व विधायक डॉ० सुरेंद्र प्रताप सिंह ने भी देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की।जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने कहा कि स्वदेशी मेला का आज का दिन मातृशक्तियों के लिए समर्पित है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं, जिसके लिए आप सभी समर्थ पोर्टल पर अधिक से अधिक सुझाव दे।इस दौरान मा० कुलपति महोदया द्वारा नफीस फातिमा, प्रियंका सहित अन्य महिलाएं जिन्होंने महिला एवं बाल विकास कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की दो महिला लाभार्थियों को 05 लाख का चेक वितरित किया गया।

इस दौरान सभी अतिथिगण सहित अन्य में पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपजिलाधिकारी बदलापुर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव केशलाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ० विनोद कुमार सिंह, प्रोफेसर मनोज मिश्रा, डॉ० अनु त्यागी, डॉ० दिग्विजय सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण आम जनमानस उपस्थित रहे।

समर्थ पोर्टल पर अपने सुझाव देने में जौनपुर शीर्ष पर

0
समर्थ पोर्टल पर अपने सुझाव देने में जौनपुर शीर्ष पर

जौनपुर प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के “विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश 2047” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में जनपदवासियों ने समर्थ पोर्टल पर अपने अमूल्य सकारात्मक सुझाव देते हुए जनपद को शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया है।जिलाधिकारी ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर समस्त जनपदवासियों, समस्त उपजिलाधिकारी, बीडीओ, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, सहित समस्त विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, को बधाई देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा तथा मुख्य सचिव के निर्देशन में लगातार समर्थ पोर्टल की मॉनिटरिंग की जा रही है और आप सभी के सहयोग और प्रयास से ही संभव हो सका है कि आज हम विकसित देश की संकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रदेश में शीर्ष पर है। उन्होंने मीडिया बंधुओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी ने सराहनीय कार्य किया है। साथ ही उन्होंने सभी से अपील किया कि 31 अक्टूबर 2025 तक सुझाव लिए जाने हैं आप सभी अधिक से अधिक सुझाव देते हुए जनपद को शीर्ष पर बनाए रखें तथा जनपदवासियों की शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराएं।


2047 तक प्रदेश को विकसित बनाने के लिए समर्थ पोर्टल पर कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित 12 सेक्टर तथा तीन थीम से संबंधित सुझाव मांगे जा रहे हैं, जिससे देश और प्रदेश को विकसित बनाने में दिए जा रहे सुझाव को विजन डॉक्यूमेंट में सम्मिलित किया जा सके तथा विकसित भारत को बनाने में जनभागीदारी सुनिश्चित किया जा सके।विकसित भारत का लक्ष्य 2047 तक, भारत की स्वतंत्रता के 100वें वर्ष में, देश को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। इस लक्ष्य में समावेशी आर्थिक भागीदारी, मजबूत आर्थिक आधार, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक समानता, और प्रौद्योगिकी व नवाचार को बढ़ावा देना शामिल है, इसका उद्देश्य 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना और सभी नागरिकों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करना है।भारत सरकार का विज़न 2047 समावेशी विकास, नवाचार, स्थिरता और सुशासन पर केंद्रित है, जिससे समाज के हर वर्ग की समृद्धि सुनिश्चित होती है। नागरिक MyGov पोर्टल के माध्यम से भी विकसित भारत 2047 के लिए अपने विचार साझा कर सकते हैं।

इंटरसिटी ट्रेन से कटकर वृद्धा की दर्दनाक मौत

0

खेतासराय रेलवे स्टेशन के आउटर के पास हुआ हादसा

खेतासराय (जौनपुर): स्थानीय रेलवे स्टेशन के आउटर के पास गुरुवार की दोपहर उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब शाहगंज से जौनपुर की ओर जा रही इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी।

मौके पर पहुँचे परिजनों ने शव का पहचान किया। मृतका की पहचान कस्बा खेतासराय के पोस्ट ऑफिस मोहल्ला निवासी धर्मादेवी (65) पत्नी स्वर्गीय पतिराम यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार धर्मादेवी पिछले कुछ समय से बीमारी से ग्रसित थीं और उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। गुरुवार की सुबह वह घर से बिना बताए बाहर निकल गई थीं, जिसके बाद यह दर्दनाक घटना घट गई।

बताया जा रहा है कि धर्मादेवी के दो बेटे और दो बेटियाँ हैं। बड़ा बेटा दिनेश यादव की शादी हो चुकी है और वह बस पर रहकर परिवार का भरण-पोषण करता है, जबकि छोटा बेटा राजेश यादव अविवाहित है और कस्बे में एक गाड़ी धुलाई केंद्र पर कार्य करता है। दोनों बेटियाँ शादीशुदा हैं और ससुराल में रहती हैं। वृद्धा की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले का माहौल गमगीन हो गया।

तमंचा कारतूस के साथ गो-तस्कर,भेजा गया जेल

0

खेतासराय (जौनपुर) गुरुवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक गो-तस्कर को देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार और निशानदेही पर क्षेत्र के बादशाही पुलिया के पास से सहाबुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन निवासी लेदरही, थाना खेतासराय को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर गोकशी व तस्करी से संबंधित मामलों में पहले भी संलिप्तता रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।

खेतासराय में व्यापारियों के विरोध के बाद स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य दीपावली तक स्थगित

0

खेतासराय(जौनपुर): नगर में बुधवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा जब वे बाजार क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे। व्यापारियों के विरोध के चलते विभाग को फिलहाल दीपावली तक यह कार्य रोकना पड़ा है। दोपहर में मेन रोड स्थित दुकानों पर जब विभागीय टीम ने स्मार्ट मीटर लगाना शुरू किया, तब तक लगभग दस दुकानों में मीटर लगाए जा चुके थे। इसी बीच अन्य व्यापारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने विरोध दर्ज कराया। विरोध बढ़ने पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय कुमार विश्वकर्मा को बुलाया गया। बाद में व्यापार मंडल अध्यक्ष ने एसडीओ सौरभ मिश्रा और जेई संजय प्रजापति से अपने कार्यालय में वार्ता की। वार्ता के दौरान यह निर्णय लिया गया कि पहले व्यापारियों को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली और लाभों की पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए आगामी दो दिनों में नगर में एक जानकारी शिविर आयोजित किया जाएगा। एसडीओ सौरभ मिश्रा ने बताया कि शिविर में स्मार्ट मीटर की तकनीकी जानकारी देने के बाद ही मीटर लगाने का कार्य पुनः आरंभ किया जाएगा। व्यापारियों की मांग को देखते हुए दीपावली तक यह अभियान स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुराने मीटर हटाए नहीं जा रहे, बल्कि उनके समानांतर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।।वार्ता के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ मिश्र, मनीष गुप्ता, विनीता मौर्या, राकेश मौर्या सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

JAUNPUR:मातृशक्ति का सम्मान,उज्जवला से हुआ प्रकाशमान 

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर :शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गयालखनऊ में आयोजित मा० मुख्यमंत्री जी, उ०प्र० द्वारा उज्जवला योजना अंतर्गत प्रदेश की 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को रुपए 1500 करोड़ की धनराशि से गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को मा० जिलाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्या तथा जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र सहित अन्य अधिकारियों और लाभार्थी महिला शक्ति द्वारा देखा गया तथा मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया। तत्पश्चात् शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुरूप मा० अतिथिगणों द्वारा उपस्थित लगभग 150 उज्जवला लाभार्थियों को उक्त योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

JAUNPUR:मातृशक्ति का सम्मान,उज्जवला से हुआ प्रकाशमान 


 आयोजन के दौरान उपस्थित मा० जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी के द्वारा सरोजा देवी, शकुंतला, शांति, आरजू बानो, शाहिदा बानो, उषा सहित अन्य उज्ज्वला लाभार्थियों को उज्ज्वला सिलेण्डर के सापेक्ष दी जा रही सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित लाभार्थियों को अवगत कराया गया कि उक्त योजना के अन्तर्गत कुल 403934 लाभार्थी आच्छादित है, जिसके सापेक्ष 15 अक्टूबर 2025 को 44087 उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी उनके खाते में अन्तरित कर दी गयी है। शेष लाभार्थियों द्वारा रिफिल प्राप्त करने के उपरान्त निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी उनके खाते में अन्तरित कर दी जायेगी।इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी और कहा कि इस दिवाली पर आप सभी स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करें, उपहार देने में भी स्वदेशी वस्तुओं का ही प्रयोग करें जिससे वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा मिले तथा देश की अर्थव्यवस्था को गति मिले।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी से अपील किया कि विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश 2047 हेतु समर्थ पोर्टल पर अपने सुझाव अवश्य दें।
कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी एवं अधिकारीगण सहित लाभार्थी उपस्थित रहें।

JAUNPUR NEWS,मेडिकल कॉलेज में मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की डीएम ने ली जानकारी 

0
JAUNPUR NEWS,मेडिकल कॉलेज में मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की डीएम ने ली जानकारी 
JAUNPUR NEWS,मेडिकल कॉलेज में मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की डीएम ने ली जानकारी 

जौनपुर :निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल भवन में जाकर नामित कार्यदायी संस्था द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यो के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, अभी भी अवशेष विद्युत तथा सिविल संबंधी कार्यों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि इलेक्ट्रिकल के अवशेष कार्यों को 15 नवंबर तक और सिविल के अवशेष कार्य को भी शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करले अन्यथा की दशा में कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।


 जिलाधिकारी के द्वारा मेडिकल कालेज में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने निर्देशित किया कि ईलाज कराने आये मरीजों का अच्छे से ईलाज किया जाए।इस अवसर पर प्राचार्य आरबी कमल, सीएमएस डा0 जाफरी, डा0 आशीष यादव, डा0 रूचिरा सेठी सहित अन्य उपस्थित रहे।

मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में आयोजित हुई सुंदरकांड प्रतियोगिता

0
मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में आयोजित हुई सुंदरकांड प्रतियोगिता
मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में आयोजित हुई सुंदरकांड प्रतियोगिता

JAUNPUR NEWS जौनपुर : हनुमान जी को भगवान शिव का 11वां रुद्र अवतार माना जाता है जिन्होंने भगवान राम की सहायता के लिए यह अवतार लिया था। सुंदरकांड में भगवान शंकर की रूद्र रूप हनुमान जी द्वारा किए गए महान कार्यों का वर्णन है। उक्त बातें मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में आयोजित सुंदरकांड प्रतियोगिता के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कही।

मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में आयोजित हुई सुंदरकांड प्रतियोगिता

रामायण के सुंदरकांड और धार्मिक ग्रंथो के अनुसार वे भगवान शिव के ही अंश है और उन्होंने त्रेता युग में भगवान राम का साथ देने के लिए हनुमान के रूप में अवतार लिया था सुंदरकांड में हनुमान जी की वीरता भक्ति और समर्पण को दर्शाया गया है।इसके पूर्व रामचरित मानस के पांचवें अध्याय सुंदरकांड की शुरुआत पंडित हीरामनी के मार्गदर्शन  में यजमान संतोष कुमार सिह सपत्नीक द्वारा पूजा पाठ करके की गई। मारुति नंदन मानस गायन ग्रुप शंभूगंज जौनपुर के शिव शंकर तिवारी, अच्छेलाल पाण्डेय, गोलू सिंह कमलेश मिश्र द्वार संगीतमय पाठ प्रस्तुत किया गया।

दर्शकों के साथ-साथ, लाल साहब शुक्ला सुधाकर शुक्ला और सतीश उपाध्याय ने अपने निर्णय को बंद लिफाफे में सुरक्षित रखा।उक्त अवसर पर रमाशंकर उपाध्याय रमाशंकर शुक्ल पद्माकर शुक्ला ज्वाला प्रसाद मिश्र सुरेश चंद उपाध्याय अशोक शुक्ल सूर्यनाथ शुक्ला रोशन, सतीश शुक्ल प्रजापति राजेश शुक्ला, पदमा उपाध्याय नीलम, ज्योति शुक्ल जयशंकर शुक्ला कैलाश नाथ शुक्ला राजेंद्र गौतम प्रधान संतोष शुक्ला, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। प्रसाद के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया।

police Encounter Jaunpur, जौनपुर में फिर चला ऑपरेशन लंगड़ा

0

police encounterJaunpur जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश के पैर में लगी गोली घेराबंदी में दो सह अभियुक्त गिरफ्तार

मीरगंज व मुगराबादशाहपुर की संयुक्त पुलिस टीम के साथ सेमरी पुलिया अंडरपास से आगे करौर मुगरा रोड ग्रांम सेमरी के पास हुए मुठभेड़ में.आसिफ उर्फ बुनेल उर्फ सलीम पुत्र कल्लू निवासी मोहद्दीनपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ व कविनाश उर्फ करिया पुत्र प्यारेलाल हरिजन निवासी मोहम्मदपुर भिटिया थाना गम्भीरपुर आजमगढ को गोली लगी है, घेराबन्दी में दो अभियुक्त.नूर आलम पुत्र लियाकत अली निवासी मंगरावा रायपुर थाना गंभीरपुर आजमगढ व .मुदस्सिर पुत्र अयूब नि0 मंगरावा रायपुर थाना गंभीरपुर आजमगढ को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से पिकअप, नकदी, तमंचा कारतूस बरामद हुआ है। दोनों घायलों के विरुद्ध 13 व 08 मुकदमें अलग अलग थाना क्षेत्र में पंजीकृत है। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पीयू में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

0
पीयू में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन
पीयू में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में विश्वविद्यालय एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय ज्ञान परंपरा” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयामों—शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और नैतिकता पर विस्तारपूर्वक विचार व्यक्त किए।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री स्वांत रंजन ने कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय जी ने अपने विद्यार्थियों को सदैव सत्य, ब्रह्मचर्य, व्यायाम, विद्या, आत्मत्याग और देशभक्ति जैसे गुणों की शिक्षा देने की बात की थी। यह गुण भारतीय ज्ञान परंपरा की आत्मा हैं और चरित्र निर्माण के लिए अनिवार्य हैं। उन्होंने क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के लिए कार्य करना प्रत्येक नागरिक का धर्म है और नई पीढ़ी को भी इसी भावना से प्रेरित होना चाहिए।
मुख्य वक्ता, इसरो के पूर्व वैज्ञानिक एवं प्रधानमंत्री के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. ओम प्रकाश पांडे ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा का मूल उद्देश्य आत्मचेतना को जागृत करना है। उन्होंने महाराणा प्रताप की तलवार और सबरी माला के पंचधातु दर्पण का उल्लेख करते हुए भारतीय कारीगरों की वैज्ञानिक दक्षता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाएं जब आंगन में तुलसी लगाती थीं, तो वह केवल आस्था का नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी प्रतीक था।


प्रो. पांडे ने कहा कि “गुरु में अग्नि भाव होना चाहिए। शिक्षा कभी केवल परीक्षण या पुस्तकों का विषय नहीं, बल्कि ज्ञान का विषय होना चाहिए।” उन्होंने कुल परंपरा और गुरुकुल परंपरा को भारतीय शिक्षण प्रणाली की जड़ बताया।
सारस्वत अतिथि, राजीव गाँधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय अमेठी के कुलगुरु प्रो. भृगुनाथ सिंह ने भारतीय ज्ञान परंपरा में इंजीनियरिंग एवं तकनीकी योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय परंपरागत विज्ञान को आधुनिक पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाना समय की आवश्यकता है।


विशिष्ट अतिथि, गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय की शिक्षिका डॉ. प्रेमलता देवी ने भारतीय ज्ञान परंपरा में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने की। उन्होंने योग और प्राणायाम को भारतीय ज्ञान परंपरा का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि मंत्रों की शक्ति चेतना और ऊर्जा के स्रोत हैं।
कार्यक्रम का संचालन ईश्विका सिंह एवं स्वागत प्रो. मानस पांडे एवं धन्यवाद शानू सिंह ने दिया ।
इस अवसर पर प्रान्त प्रचारक रामचंद्र, विभाग प्रचारक आदित्य, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, प्रो. सूर्य प्रकाश सिंह, डॉ. विजय सिंह, डॉ. राहुल सिंह, कुलसचिव केशलाल, परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. अनुराग मिश्रा, डॉ. सुनील कुमार, पर्यावरण प्रमुख महेंद्र, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. अजय दुबे एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ज्ञानेंद्र, वरुण, शिवम सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।