Home Blog Page 39

निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर आयोजित 

0
निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर आयोजित 
निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर आयोजित 

JAUNPUR NEWS : जौनपुर, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 की इकाई रोटरी क्लब एवं आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में माँ शारदा धर्मशाला, मैहर देवी मंदिर परिसर, शास्त्रीनगर, परमानतपुर में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया। सर्वप्रथम पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न हुई, तत्पश्चात मरीजों को क्रम संख्या के अनुसार बुलाकर अनुभवी नेत्र चिकित्सकों की टीम ने 150 मरीजों की जांच किया। 

इस शिविर में मोतियाबिंद की जांच के साथ-साथ ऑपरेशन की सुविधा पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। ऑपरेशन के लिए कुल 24 चयनित मरीजों को आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी भेजा गया, जहाँ उनके लिए उपचार, आवास एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था निःशुल्क की गई। साथ ही, मरीजों को वाराणसी तक पहुँचाने हेतु मुफ्त परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

क्लब के ‘‘ रोग निवारण एवं उपचार ’’ निदेशक एवं नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अजय पाण्डेय ने कहा, समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रोटरी क्लब का प्रमुख उद्देश्य है। इस शिविर के माध्यम से हमने जरूरतमंदों तक यह सेवा पहुँचाने का प्रयास किया है।

कार्यक्रम संयोजक एवं क्लब मंथ चेयर रो. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा, यह शिविर रोटरी क्लब की सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचायक है। भविष्य में भी ऐसे और शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल एवं मंदिर के ट्रस्टी ने कहा यह शिविर रोटरी क्लब जौनपुर की समाज सेवा के प्रति निष्ठा और दृष्टिहीनता निवारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा, जिसने कई जरूरतमंदों को नई रोशनी की ओर अग्रसर होने का अवसर प्रदान किया।

रोटरी क्लब जौनपुर के अध्यक्ष श्री विवेक सेठी ने आए जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों व टेक्नीशियन एवं रोटरी संरक्षक श्याम बहादुर सिंह, व सभी सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष श्याम वर्मा, सीए सुजीत अग्रहरि, शिवांशु श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, डॉ ऋषभ यादव, डॉ एकता कनौजिया, मनीष गुप्ता, पंकज जायसवाल, संदीप सेठ जफराबाद, शम्स अब्बास, मनीष गुप्ता, राजेश जवा, संदीप वर्मा, सहित क्लब के अनेक सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव डॉ. बृजेश कनौजिया ने सभी आगंतुकों, चिकित्सकों एवं सहयोगी संस्थाओं का हृदय से आभार प्रकट किया।

jaunpur 34 केंद्रों पर चल रही पीसीएस प्री परीक्षा का डीएम ने किया निरीक्षण  

0
jaunpur 34 केंद्रों पर चल रही पीसीएस प्री परीक्षा का डीएम ने किया निरीक्षण  
jaunpur 34 केंद्रों पर चल रही पीसीएस प्री परीक्षा का डीएम ने किया निरीक्षण  


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, मोहम्मद हसन कॉलेज के परीक्षा केंद्रो पर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

PCS NEWS JAUNPUR : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 की प्रथम पाली की परीक्षा जनपद में सकुशल संपन्न हुई। जनपद में परीक्षा 34 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न


जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान पूर्वांचल विश्वविद्यालय, मोहम्मद हसन कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के द्वारा जिलाधिकारी के द्वारा परीक्षा केंद्रों में बनाए गए सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के द्वारा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया कि आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा को सकुशल संपादित कराए, उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा सुचारू ढंग से कराने में आयोग के निर्देशानुसार दायित्व का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9:30 बजे से 11:30 तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक संपन्न ।

सड़क किनारे हादसे को दावत देता खुला ट्रांसफार्मर

0
सड़क किनारे हादसे को दावत देता खुला ट्रांसफार्मर
सड़क किनारे हादसे को दावत देता खुला ट्रांसफार्मर

खेतासराय (जौनपुर): कस्बा के खुटहन मार्ग के पुरानी बाजार रोड मोड़ पर लगा ट्रांसफार्मर इन दिनों राहगीरों और दुकानदारों के लिए खतरा बना हुआ है। बिजली विभाग की घोर लापरवाही से यह ट्रांसफार्मर बिना किसी सुरक्षा घेरे और चेतावनी बोर्ड के खुले में स्थापित है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान से रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है। बच्चों के स्कूल जाने का यही प्रमुख रास्ता है और यहां टैक्सी स्टैंड भी है सवारियां भी बैठाई जाती हैं। ऐसे में खुले तार और अव्यवस्थित वायरिंग से किसी भी वक्त अनहोनी हो सकती है। बारिश के दिनों में तो यह खतरा और बढ़ जाता है, क्योंकि करंट फैलने की संभावना बनी रहती है।

राहगीरों और दुकानदारों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ट्रांसफार्मर के आस-पास मिट्टी का ढेर और बिखरे तार स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या बिजली विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? एसडीओ खेतासराय सौरभ मिश्रा ने बताया की मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है, सूचना पर मौके पर टीम भेजकर स्थिति की जांच कराकर उसका समाधान किया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि ट्रांसफार्मर के चारों ओर तत्काल सुरक्षा कवच लगाया जाए, चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और वायरिंग को व्यवस्थित किया जाए ताकि किसी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

शांति भंग के आरोप में सात महिलाओं को किया गिरफ्तार, भेजे गए चालान

0
शांति भंग के आरोप में सात महिलाओं को किया गिरफ्तार, भेजे गए चालान
शांति भंग के आरोप में सात महिलाओं को किया गिरफ्तार, भेजे गए चालान

खेतासराय(जौनपुर): शनिवार को दो अलग-अलग विवादों में खेतासराय पुलिस ने सात महिलाओं को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के मनेछा में पारिवारिक विवाद के चलते दो महिलाओं प्रमिला पत्नी लालचन्द्र बिन्द तथा मनीषा पुत्री लालचन्द्र बिन्द को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, कस्बा के जोगियाना मोहल्ला में भूमि विवाद के कारण तब्बो पत्नी स्व. अरशाद, सीबा पत्नी सद्दाम, शबनम बानो पत्नी इश्तेयाक, गजाला पत्नी गब्बर और आलिया पुत्री गब्बर को हिरासत में लिया गया। विधिक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी, उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल संजय पाण्डेय, महिला हेड कांस्टेबल रीना राव, महिला कांस्टेबल सुमन और महिला कांस्टेबल नेहा यादव शामिल रही।

शताब्दी वर्ष में देशभक्ति की गूंज

0
शताब्दी वर्ष में देशभक्ति की गूंज
शताब्दी वर्ष में देशभक्ति की गूंज

शताब्दी वर्ष में देशभक्ति की गूंज: खेतासराय में संघ का अनुशासित पद संचलन निकला

खेतासराय (जौनपुर) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को खेतासराय नगर में संघ के स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पद संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के वैभव हाल में बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसके पश्चात अनुशासित पंक्तियों में स्वयंसेवकों ने ध्वज-प्रमाण के साथ पद संचलन प्रारम्भ किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के गीत एवं प्रार्थना से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे प्रान्त सामाजिक समरसता संयोजक काशी शिव प्रकाश ने संघ की स्थापना, उद्देश्य, राष्ट्रनिर्माण में उसकी भूमिका तथा शताब्दी वर्ष के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केवल संगठन नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है, जो समाज में एकता, अनुशासन और राष्ट्रभावना का संचार करती है।

बौद्धिक कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवक गण, पूर्ण गणवेश में, वैभव हाल से पद संचलन के लिए रवाना हुए। पद संचलन नगर के मुख्य मार्ग, चौराहा, खुटहन मार्ग तथा पुरानी बाजार रोड होते हुए पुनः प्रारंभिक स्थल पर आकर सम्पन्न हुआ। मार्ग में स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

पद संचलन के दौरान नागरिकों, व्यापारियों एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक इस आयोजन में सहभागिता दिखाई। नगर के उक्त मार्गों पर अनुशासनबद्ध पंक्तियों में चलते स्वयंसेवकों का दृश्य मनमोहक था। इस अवसर पर सर्वेश जायसवाल, कपूरचन्द्र जायसवाल, धर्मेंद्र मिश्रा, मनीष गुप्ता, प्रद्युम्न तिवारी, विजय यादव, कृष्ण मुरारी मौर्या, मनोज शर्मा, शुभम जायसवाल, शांतिभूषण मिश्रा, अनूप गुप्ता, संजीव गुप्ता, बृजेश पाण्डेय, रविन्द्र यादव, विक्की गुप्ता, उषा मौर्या, सतीष बरनवाल, शांति सागर सेठ, देवेंद्र पाण्डेय, भास्कर तिवारी समेत सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सामाजिक समरसता आयोजक अवधेश पाण्डेय ने किया।

Jaunpur Crime12 कार्टून अवैध पटाखा,पुलिस ने किया बरामद

0
Oplus_131072

Jaunpur crime जौनपुर। शाहगंज थाने की पुलिस चेकिंग के दौरान किया 12 कार्टून पटाखा बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्वेक्षण व मार्गदर्शन में शाहगंज पुलिस टीम ने बीती रात्रि में चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया गया। मौके से पटाखा मलिक सकरी गलियों का फायदा उठाते हुए खिसक गये। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-346/2025 धारा-9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 बनाम मो0 सगीर पुत्र अली अहमद निवासी एराकियाना थाना शाहगंज पर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले संविदा शिक्षकों ने अपर मुख्य सचिव को ईमेल द्वारा मांग पत्र प्रेषित किया है

0
Cl0KVFNuYXBjaGF0LzEzLjMyLjAuNDMgKDIzMTJEUkE1MEk7IEFuZHJvaWQgMTQjVjgxNi4wLjE1LjAuVU5SSU5YTSMzNDsgZ3ppcCkgVi9NVVNIUk9PTRC+iYWs7QE=

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्ववित्तपोषित योजना के तहत कार्यरत संविदा शिक्षकों ने परिसर शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव को ईमेल द्वारा एक मांग पत्र प्रेषित किया है। यह मांग पत्र शासनादेश संख्या 75/2025/1066/सत्तर-4-2025-70-40(99)/63/2025 दिनांक 09 अक्टूबर 2025 और शासनादेश दिनांक 13 मार्च 2020 के तत्काल निरस्तीकरण की मांग को लेकर भेजा गया है। शिक्षकों का आरोप है कि ये शासनादेश माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय (सुरेश कुमार पांडेय बनाम उत्तर प्रदेश राज्य, 01 मार्च 2013) और सर्वोच्च न्यायालय (SLP (C) No. 1347 of 2024, 22 अगस्त 2025) के निर्णयों का उल्लंघन करते हैं। परिसर शिक्षक संघर्ष समिति के प्रतिनिधि डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा, “उक्त शासनादेश न केवल माननीय न्यायालयों के निर्णयों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि संविधान के अनुच्छेद 14, 16, 19(1)(g) और 21 के तहत प्रदत्त मौलिक अधिकारों का भी हनन करते हैं। ये शासनादेश विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के बीच असमानता पैदा करते हैं, जो संवैधानिक सिद्धांतों के विरुद्ध है।

हमारी मांग है कि शासन तत्काल इन शासनादेशों को रद्द करे और शिक्षकों को यूजीसी वेतनमान के साथ-साथ सेवा स्थिरता प्रदान करे। अन्यथा, हम विधिक कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे।” शिक्षकों ने मांग की है कि दोनों शासनादेशों को तत्काल रद्द किया जाए, स्ववित्तपोषित योजना के शिक्षकों को यूजीसी द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतनमान प्रदान किया जाए, उनकी सेवा को अधिवर्षता आयु तक सुरक्षित किया जाए, प्रभावित शिक्षकों के साथ परामर्श कर समान और विधिक नीति बनाई जाए, तथा विश्वविद्यालय के स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की छात्र संख्या, परीक्षा परिणाम, उपादेयता और नियमितीकरण की संभावनाओं की शासन स्तर पर जांच की जाए। शिक्षकों ने शासन से तत्काल हस्तक्षेप और मांगों के अनुपालन की अपेक्षा की है। संपर्क: डॉ. अनुराग मिश्र, प्रतिनिधि सदस्य, परिसर शिक्षक संघर्ष समिति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर।

पूर्वांचल युवा महोत्सव से पूर्वांचल में जिले का गौरव बढा:मनोरमा मौर्य

0

23, 24, 25 अक्टूबर को होगा पूर्वांचल युवा महोत्सव

  • तीन दिवसीय महोत्सव के ऑडिशन प्रोग्राम का हुआ समापन

जौनपुर : पूर्वांचल के उभरते कलाकारों को बेहतर मंच देकर उनकी कलाओं को प्रदर्शित करने और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया। कलाकारो का सम्मान बढ़ाने वाले पूर्वांचल युवा महोत्सव नगर के मुक्तेशर प्रसाद महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय ऑडिशन प्रोग्राम का समापन हुआ।

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने अपने संबोधन में कहा की इस महोत्सव के आयोजन से पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आए कलाकारों को मंच देकर उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।जिसकी वजह से आज पूरे पूर्वांचल में जिले का नाम रोशन हो रहा है।पूर्वांचल युवा महोत्सव के आयोजक डॉ दिनेश कुमार तिवारी सहित सभी आयोजकों की जितनी तारीफ की जाय कम है।पूर्वांचल युवा महोत्सव के अध्यक्ष व आयोजक डॉ दिनेश कुमार तिवारी ने बताया की यह महोत्सव एल के चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से विगत तीन वर्षों से आयोजित हो रहा है जिसमें पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों आजमगढ़ देवरिया गोरखपुर सोनभद्र गाजीपुर आदि जनपदों से आए कलाकार अपनी प्रतिभा जैसे डांसिंग सिंगिंग आर्ट वादन आदि का प्रदर्शन करते है।और उनको यहां से बेहतर मंच भी मिल रहा है।और किसी भी क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित करने का काम करता है।इस वर्ष पूर्वांचल युवा महोत्सव 23 24 व 25 अक्टूबर नव दुर्गा मंदिर विसर्जन घाट पर आयोजित होने वाला है।इस तीन दिवसीय ऑडिशन के जरिए कलाकारों का रजिस्ट्रेशन किया गया है।पूर्वांचल युवा महोत्सव के संरक्षक इंद्रभान सिंह इंदु प्रो. समर बहादुर सिंह प्रो. मनोज मिश्रा ने आयोजक सदस्यों को बधाई दी।इस अवसर पर उपेन्द्र मिश्रा निवेदिता राय महेंद्र विश्वकर्मा महेंद्र गुप्ता संजय दुबे राकेश सिंह सहित सभी आयोजक उपस्थित रहे।

jaunpur पीजी कॉलेज समोधपुर में हुआ मिशन शक्ति का आयोजन

0
पीजी कॉलेज समोधपुर
पीजी कॉलेज समोधपुर

जौनपुर : गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर, जौनपुर में दिनांक 10अक्टूबर, 2025 को मिशन शक्ति फेज-5 महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वाद विवाद प्रतियोगिता भी हुई।इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहित होकर भाग लिया और विविध पक्षों पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम में बोलते हुए राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह ने कहा मिशन शक्ति से महिलाएं सशक्त और स्वावलंबी हो रही है। प्रो.सिंह आधी आबादी के अधिकारों सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की ।


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि में राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वयक तथा आई.क्यू.ए.सी.समन्वयक प्रो. राकेश कुमार यादव ने भारतीय इतिहास में वैदिक युग से लेकर आधुनिक युग तक महान स्त्रियों और उनके योगदान को बताया । पुरुष प्रधान समाज के बावजूद महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ी हैं । आज की महिला की हिस्सेदारी राजनीति, इंजीनियरिंग, विज्ञान, तकनीक, खेल में बढ़ी है।मिशन शक्ति से महिला की स्थिति और सशक्त हुई है ।
प्रो. लक्ष्मण सिंह ने मिशन शक्ति फेज 5 के संदर्भ में चर्चा करते हुए महिलाओं की सशक्तिकरण पर बल दिया । इसके लिए उन्होंने मिशन शक्ति द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को जरूरी बताया ।


बी.एड.विभागाध्यक्ष डॉ पंकज सिंह ने वैदिक काल से लेकर आधुनिक काल तक स्त्री की स्थिति पर चर्चा की । उन्होंने कहा कि स्त्री में परिवार के संचालन योग्यता अद्भुत होती है । डॉ अवधेश कुमार मिश्रा ने स्त्री को महान बताया।डॉ मिश्रा ने कहा कि भारतवर्ष में वैदिक काल से ही स्त्री को विशेष स्थान प्राप्त है।डॉ अविनाश वर्मा ने स्त्री को सृजन शक्ति से संपन्न बताया।उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रत्येक स्थिति में सुरक्षा सम्मान मिलना चाहिए।मिशन शक्ति के प्रारंभिक चार चरण सफल रहे हैं ।सत्य प्रकाश सिंह ने स्त्री की पौराणिक स्थिति के बारे में बताया।


डॉ आलोक प्रताप सिंह बिसेन ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों और आयोग के माध्यम से आज की महिला सशक्त हुई है, किंतु हमें ध्यान रखना होगा की इस प्रकार के कार्यक्रमों का दुरुपयोग ना हो।समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने स्त्री शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के जागरूक होना चाहिए तभी उन्हें सुरक्षा और सम्मान मिलेगा।जितेंद्र कुमार ने कहा वर्तमान समय में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ी हैं चाहे वह सिविल सेवा हो, डिफेंस हो या फिर खेल। डॉ लालमणि प्रजापति ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा धन्यवाद ज्ञापन हिंदी के विभागाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने किया । इस अवसर पर डॉ नीलमणि सिंह, डॉ विष्णुकांत त्रिपाठी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

करवाचौथ की तैयारी में डूबा बाजार,सजी दुकानों पर महिलाओं की भीड़

0

खेतासराय(जौनपुर): करवाचौथ का पर्व नजदीक आते ही कस्बे के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। गुरुवार को दिनभर बाजारों में महिलाओं और युवतियों की चहल-पहल बनी रही। सुबह से ही लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे नजर आए। जगह-जगह सजावट, लाइटिंग और रंग-बिरंगी दुकानों की सजी कतारों ने पूरा बाजार उत्सव स्थल का रूप ले लिया।

करवाचौथ के पवित्र व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में बाजारों की ओर उमड़ पड़ीं। उन्होंने साड़ियाँ, लहंगे, सूट, चुनरियाँ, चूड़ियाँ, बिंदियाँ, मेहंदी, करवे, छलनियाँ, श्रृंगार सामग्री और गिफ्ट आइटम की जमकर खरीददारी की। मेहंदी लगाने वालों के पास तो महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। कई जगहों पर अस्थायी मेहंदी स्टॉल भी लगाए गए जहाँ मेहंदी कलाकारों के हाथ एक पल को भी खाली नहीं रहे। युवा लड़कियाँ नई डिज़ाइन की मेहंदी लगवाने के लिए उत्साहित दिखीं।

सड़क किनारे सजावट की दुकानों पर दीपक, झालरें, पूजा की थालियाँ, नारियल और कलश की बिक्री भी खूब हुई। मिठाई दुकानों पर ग्राहकों की इतनी भीड़ रही कि कुछ दुकानों ने तो ऑर्डर बुक कर पहले से तैयारी शुरू कर दी थी।

लॉकडाउन और मंदी के असर के बाद इस बार बाजार में खरीदारों की संख्या देखकर दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। वस्त्र विक्रेता किशोर गुप्ता ने बताया कि करवाचौथ के अवसर पर महिलाओं की खरीददारी पूरे सप्ताह बनी रहती है, लेकिन इस बार भीड़ उम्मीद से कहीं ज्यादा है। ज्वेलरी शॉप मालिक दीपक सेठ ने कहा कि इस बार कृत्रिम गहनों की बिक्री में विशेष बढ़ोतरी हुई है। आधुनिक डिजाइन की चूड़ियाँ, हार सेट और मांगटीके महिलाओं को खूब भा रहे हैं। मिठाई विक्रेता भी प्रसन्न दिखे सुबह से ही लड्डू, बर्फी, सोनपपड़ी और खास तौर पर करवा विशेष मिष्ठान की मांग लगातार बढ़ रही है।

हालांकि बाजार की रौनक के बीच लोगों को भारी जाम से भी जूझना पड़ा। कस्बे के मुख्य मार्गों स्टेशन गली, असलम कटरा, गोलाबाज़ार गली में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वही मुख्य मार्ग पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के बीच रास्ता निकालना मुश्किल हो गया। इस के खरीदारों की बढ़ती संख्या के आगे सभी व्यवस्थाएँ नाकाफी साबित लग रही थी। कई जगह पार्किंग की कमी के कारण लोगों को वाहन दूर खड़े करने पड़े। जाम की वजह से कुछ समय तक स्थानीय बस सेवा भी बाधित रही।

शाम तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही। महिलाएँ सजधज कर साड़ियों और आभूषणों की खरीददारी में व्यस्त रहीं। करवा पूजा की थालियाँ, साज-सज्जा की सामग्री और उपहारों से भरे थैले हर ओर नजर आए। घर-घर में व्रत की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं। महिलाएँ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार करवाचौथ का व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना करेंगी। शाम को चाँद निकलने के बाद छलनी से चाँद देखकर पूजा करने की तैयारी को लेकर भी खास उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय निवासी ज्योति गुप्ता ने बताया, करवाचौथ सिर्फ व्रत नहीं, यह वैवाहिक जीवन की एक सुंदर परंपरा है। हम इसे पूरे मन से करते हैं और हर साल इसका इंतजार रहता है। वहीं कस्बे के बुजुर्गों का कहना है कि करवाचौथ के बहाने घर-परिवार में एकता और प्रेम की भावना और भी गहरी होती है।