Home Blog Page 40

शताब्दी वर्ष में देशभक्ति की गूंज

0
शताब्दी वर्ष में देशभक्ति की गूंज
शताब्दी वर्ष में देशभक्ति की गूंज

शताब्दी वर्ष में देशभक्ति की गूंज: खेतासराय में संघ का अनुशासित पद संचलन निकला

खेतासराय (जौनपुर) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को खेतासराय नगर में संघ के स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पद संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के वैभव हाल में बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसके पश्चात अनुशासित पंक्तियों में स्वयंसेवकों ने ध्वज-प्रमाण के साथ पद संचलन प्रारम्भ किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के गीत एवं प्रार्थना से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे प्रान्त सामाजिक समरसता संयोजक काशी शिव प्रकाश ने संघ की स्थापना, उद्देश्य, राष्ट्रनिर्माण में उसकी भूमिका तथा शताब्दी वर्ष के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केवल संगठन नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है, जो समाज में एकता, अनुशासन और राष्ट्रभावना का संचार करती है।

बौद्धिक कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवक गण, पूर्ण गणवेश में, वैभव हाल से पद संचलन के लिए रवाना हुए। पद संचलन नगर के मुख्य मार्ग, चौराहा, खुटहन मार्ग तथा पुरानी बाजार रोड होते हुए पुनः प्रारंभिक स्थल पर आकर सम्पन्न हुआ। मार्ग में स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

पद संचलन के दौरान नागरिकों, व्यापारियों एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक इस आयोजन में सहभागिता दिखाई। नगर के उक्त मार्गों पर अनुशासनबद्ध पंक्तियों में चलते स्वयंसेवकों का दृश्य मनमोहक था। इस अवसर पर सर्वेश जायसवाल, कपूरचन्द्र जायसवाल, धर्मेंद्र मिश्रा, मनीष गुप्ता, प्रद्युम्न तिवारी, विजय यादव, कृष्ण मुरारी मौर्या, मनोज शर्मा, शुभम जायसवाल, शांतिभूषण मिश्रा, अनूप गुप्ता, संजीव गुप्ता, बृजेश पाण्डेय, रविन्द्र यादव, विक्की गुप्ता, उषा मौर्या, सतीष बरनवाल, शांति सागर सेठ, देवेंद्र पाण्डेय, भास्कर तिवारी समेत सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सामाजिक समरसता आयोजक अवधेश पाण्डेय ने किया।

Jaunpur Crime12 कार्टून अवैध पटाखा,पुलिस ने किया बरामद

0
Oplus_131072

Jaunpur crime जौनपुर। शाहगंज थाने की पुलिस चेकिंग के दौरान किया 12 कार्टून पटाखा बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्वेक्षण व मार्गदर्शन में शाहगंज पुलिस टीम ने बीती रात्रि में चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया गया। मौके से पटाखा मलिक सकरी गलियों का फायदा उठाते हुए खिसक गये। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-346/2025 धारा-9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 बनाम मो0 सगीर पुत्र अली अहमद निवासी एराकियाना थाना शाहगंज पर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले संविदा शिक्षकों ने अपर मुख्य सचिव को ईमेल द्वारा मांग पत्र प्रेषित किया है

0
Cl0KVFNuYXBjaGF0LzEzLjMyLjAuNDMgKDIzMTJEUkE1MEk7IEFuZHJvaWQgMTQjVjgxNi4wLjE1LjAuVU5SSU5YTSMzNDsgZ3ppcCkgVi9NVVNIUk9PTRC+iYWs7QE=

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्ववित्तपोषित योजना के तहत कार्यरत संविदा शिक्षकों ने परिसर शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव को ईमेल द्वारा एक मांग पत्र प्रेषित किया है। यह मांग पत्र शासनादेश संख्या 75/2025/1066/सत्तर-4-2025-70-40(99)/63/2025 दिनांक 09 अक्टूबर 2025 और शासनादेश दिनांक 13 मार्च 2020 के तत्काल निरस्तीकरण की मांग को लेकर भेजा गया है। शिक्षकों का आरोप है कि ये शासनादेश माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय (सुरेश कुमार पांडेय बनाम उत्तर प्रदेश राज्य, 01 मार्च 2013) और सर्वोच्च न्यायालय (SLP (C) No. 1347 of 2024, 22 अगस्त 2025) के निर्णयों का उल्लंघन करते हैं। परिसर शिक्षक संघर्ष समिति के प्रतिनिधि डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा, “उक्त शासनादेश न केवल माननीय न्यायालयों के निर्णयों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि संविधान के अनुच्छेद 14, 16, 19(1)(g) और 21 के तहत प्रदत्त मौलिक अधिकारों का भी हनन करते हैं। ये शासनादेश विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के बीच असमानता पैदा करते हैं, जो संवैधानिक सिद्धांतों के विरुद्ध है।

हमारी मांग है कि शासन तत्काल इन शासनादेशों को रद्द करे और शिक्षकों को यूजीसी वेतनमान के साथ-साथ सेवा स्थिरता प्रदान करे। अन्यथा, हम विधिक कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे।” शिक्षकों ने मांग की है कि दोनों शासनादेशों को तत्काल रद्द किया जाए, स्ववित्तपोषित योजना के शिक्षकों को यूजीसी द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतनमान प्रदान किया जाए, उनकी सेवा को अधिवर्षता आयु तक सुरक्षित किया जाए, प्रभावित शिक्षकों के साथ परामर्श कर समान और विधिक नीति बनाई जाए, तथा विश्वविद्यालय के स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की छात्र संख्या, परीक्षा परिणाम, उपादेयता और नियमितीकरण की संभावनाओं की शासन स्तर पर जांच की जाए। शिक्षकों ने शासन से तत्काल हस्तक्षेप और मांगों के अनुपालन की अपेक्षा की है। संपर्क: डॉ. अनुराग मिश्र, प्रतिनिधि सदस्य, परिसर शिक्षक संघर्ष समिति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर।

पूर्वांचल युवा महोत्सव से पूर्वांचल में जिले का गौरव बढा:मनोरमा मौर्य

0

23, 24, 25 अक्टूबर को होगा पूर्वांचल युवा महोत्सव

  • तीन दिवसीय महोत्सव के ऑडिशन प्रोग्राम का हुआ समापन

जौनपुर : पूर्वांचल के उभरते कलाकारों को बेहतर मंच देकर उनकी कलाओं को प्रदर्शित करने और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया। कलाकारो का सम्मान बढ़ाने वाले पूर्वांचल युवा महोत्सव नगर के मुक्तेशर प्रसाद महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय ऑडिशन प्रोग्राम का समापन हुआ।

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने अपने संबोधन में कहा की इस महोत्सव के आयोजन से पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आए कलाकारों को मंच देकर उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।जिसकी वजह से आज पूरे पूर्वांचल में जिले का नाम रोशन हो रहा है।पूर्वांचल युवा महोत्सव के आयोजक डॉ दिनेश कुमार तिवारी सहित सभी आयोजकों की जितनी तारीफ की जाय कम है।पूर्वांचल युवा महोत्सव के अध्यक्ष व आयोजक डॉ दिनेश कुमार तिवारी ने बताया की यह महोत्सव एल के चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से विगत तीन वर्षों से आयोजित हो रहा है जिसमें पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों आजमगढ़ देवरिया गोरखपुर सोनभद्र गाजीपुर आदि जनपदों से आए कलाकार अपनी प्रतिभा जैसे डांसिंग सिंगिंग आर्ट वादन आदि का प्रदर्शन करते है।और उनको यहां से बेहतर मंच भी मिल रहा है।और किसी भी क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित करने का काम करता है।इस वर्ष पूर्वांचल युवा महोत्सव 23 24 व 25 अक्टूबर नव दुर्गा मंदिर विसर्जन घाट पर आयोजित होने वाला है।इस तीन दिवसीय ऑडिशन के जरिए कलाकारों का रजिस्ट्रेशन किया गया है।पूर्वांचल युवा महोत्सव के संरक्षक इंद्रभान सिंह इंदु प्रो. समर बहादुर सिंह प्रो. मनोज मिश्रा ने आयोजक सदस्यों को बधाई दी।इस अवसर पर उपेन्द्र मिश्रा निवेदिता राय महेंद्र विश्वकर्मा महेंद्र गुप्ता संजय दुबे राकेश सिंह सहित सभी आयोजक उपस्थित रहे।

jaunpur पीजी कॉलेज समोधपुर में हुआ मिशन शक्ति का आयोजन

0
पीजी कॉलेज समोधपुर
पीजी कॉलेज समोधपुर

जौनपुर : गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर, जौनपुर में दिनांक 10अक्टूबर, 2025 को मिशन शक्ति फेज-5 महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वाद विवाद प्रतियोगिता भी हुई।इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहित होकर भाग लिया और विविध पक्षों पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम में बोलते हुए राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह ने कहा मिशन शक्ति से महिलाएं सशक्त और स्वावलंबी हो रही है। प्रो.सिंह आधी आबादी के अधिकारों सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की ।


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि में राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वयक तथा आई.क्यू.ए.सी.समन्वयक प्रो. राकेश कुमार यादव ने भारतीय इतिहास में वैदिक युग से लेकर आधुनिक युग तक महान स्त्रियों और उनके योगदान को बताया । पुरुष प्रधान समाज के बावजूद महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ी हैं । आज की महिला की हिस्सेदारी राजनीति, इंजीनियरिंग, विज्ञान, तकनीक, खेल में बढ़ी है।मिशन शक्ति से महिला की स्थिति और सशक्त हुई है ।
प्रो. लक्ष्मण सिंह ने मिशन शक्ति फेज 5 के संदर्भ में चर्चा करते हुए महिलाओं की सशक्तिकरण पर बल दिया । इसके लिए उन्होंने मिशन शक्ति द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को जरूरी बताया ।


बी.एड.विभागाध्यक्ष डॉ पंकज सिंह ने वैदिक काल से लेकर आधुनिक काल तक स्त्री की स्थिति पर चर्चा की । उन्होंने कहा कि स्त्री में परिवार के संचालन योग्यता अद्भुत होती है । डॉ अवधेश कुमार मिश्रा ने स्त्री को महान बताया।डॉ मिश्रा ने कहा कि भारतवर्ष में वैदिक काल से ही स्त्री को विशेष स्थान प्राप्त है।डॉ अविनाश वर्मा ने स्त्री को सृजन शक्ति से संपन्न बताया।उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रत्येक स्थिति में सुरक्षा सम्मान मिलना चाहिए।मिशन शक्ति के प्रारंभिक चार चरण सफल रहे हैं ।सत्य प्रकाश सिंह ने स्त्री की पौराणिक स्थिति के बारे में बताया।


डॉ आलोक प्रताप सिंह बिसेन ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों और आयोग के माध्यम से आज की महिला सशक्त हुई है, किंतु हमें ध्यान रखना होगा की इस प्रकार के कार्यक्रमों का दुरुपयोग ना हो।समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने स्त्री शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के जागरूक होना चाहिए तभी उन्हें सुरक्षा और सम्मान मिलेगा।जितेंद्र कुमार ने कहा वर्तमान समय में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ी हैं चाहे वह सिविल सेवा हो, डिफेंस हो या फिर खेल। डॉ लालमणि प्रजापति ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा धन्यवाद ज्ञापन हिंदी के विभागाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने किया । इस अवसर पर डॉ नीलमणि सिंह, डॉ विष्णुकांत त्रिपाठी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

करवाचौथ की तैयारी में डूबा बाजार,सजी दुकानों पर महिलाओं की भीड़

0

खेतासराय(जौनपुर): करवाचौथ का पर्व नजदीक आते ही कस्बे के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। गुरुवार को दिनभर बाजारों में महिलाओं और युवतियों की चहल-पहल बनी रही। सुबह से ही लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे नजर आए। जगह-जगह सजावट, लाइटिंग और रंग-बिरंगी दुकानों की सजी कतारों ने पूरा बाजार उत्सव स्थल का रूप ले लिया।

करवाचौथ के पवित्र व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में बाजारों की ओर उमड़ पड़ीं। उन्होंने साड़ियाँ, लहंगे, सूट, चुनरियाँ, चूड़ियाँ, बिंदियाँ, मेहंदी, करवे, छलनियाँ, श्रृंगार सामग्री और गिफ्ट आइटम की जमकर खरीददारी की। मेहंदी लगाने वालों के पास तो महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। कई जगहों पर अस्थायी मेहंदी स्टॉल भी लगाए गए जहाँ मेहंदी कलाकारों के हाथ एक पल को भी खाली नहीं रहे। युवा लड़कियाँ नई डिज़ाइन की मेहंदी लगवाने के लिए उत्साहित दिखीं।

सड़क किनारे सजावट की दुकानों पर दीपक, झालरें, पूजा की थालियाँ, नारियल और कलश की बिक्री भी खूब हुई। मिठाई दुकानों पर ग्राहकों की इतनी भीड़ रही कि कुछ दुकानों ने तो ऑर्डर बुक कर पहले से तैयारी शुरू कर दी थी।

लॉकडाउन और मंदी के असर के बाद इस बार बाजार में खरीदारों की संख्या देखकर दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। वस्त्र विक्रेता किशोर गुप्ता ने बताया कि करवाचौथ के अवसर पर महिलाओं की खरीददारी पूरे सप्ताह बनी रहती है, लेकिन इस बार भीड़ उम्मीद से कहीं ज्यादा है। ज्वेलरी शॉप मालिक दीपक सेठ ने कहा कि इस बार कृत्रिम गहनों की बिक्री में विशेष बढ़ोतरी हुई है। आधुनिक डिजाइन की चूड़ियाँ, हार सेट और मांगटीके महिलाओं को खूब भा रहे हैं। मिठाई विक्रेता भी प्रसन्न दिखे सुबह से ही लड्डू, बर्फी, सोनपपड़ी और खास तौर पर करवा विशेष मिष्ठान की मांग लगातार बढ़ रही है।

हालांकि बाजार की रौनक के बीच लोगों को भारी जाम से भी जूझना पड़ा। कस्बे के मुख्य मार्गों स्टेशन गली, असलम कटरा, गोलाबाज़ार गली में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वही मुख्य मार्ग पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के बीच रास्ता निकालना मुश्किल हो गया। इस के खरीदारों की बढ़ती संख्या के आगे सभी व्यवस्थाएँ नाकाफी साबित लग रही थी। कई जगह पार्किंग की कमी के कारण लोगों को वाहन दूर खड़े करने पड़े। जाम की वजह से कुछ समय तक स्थानीय बस सेवा भी बाधित रही।

शाम तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही। महिलाएँ सजधज कर साड़ियों और आभूषणों की खरीददारी में व्यस्त रहीं। करवा पूजा की थालियाँ, साज-सज्जा की सामग्री और उपहारों से भरे थैले हर ओर नजर आए। घर-घर में व्रत की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं। महिलाएँ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार करवाचौथ का व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना करेंगी। शाम को चाँद निकलने के बाद छलनी से चाँद देखकर पूजा करने की तैयारी को लेकर भी खास उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय निवासी ज्योति गुप्ता ने बताया, करवाचौथ सिर्फ व्रत नहीं, यह वैवाहिक जीवन की एक सुंदर परंपरा है। हम इसे पूरे मन से करते हैं और हर साल इसका इंतजार रहता है। वहीं कस्बे के बुजुर्गों का कहना है कि करवाचौथ के बहाने घर-परिवार में एकता और प्रेम की भावना और भी गहरी होती है।

अपनी कार्यशैली से अमिट छाप छोड़ गए थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, दी गई भावभीनी विदाई

0
अपनी कार्यशैली से अमिट छाप छोड़ गए थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, दी गई भावभीनी विदाई
अपनी कार्यशैली से अमिट छाप छोड़ गए थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, दी गई भावभीनी विदाई

खेतासराय (जौनपुर) सेवा ही परम धर्म है। इस भाव को अपने जीवनदायिनी कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहे थानाध्यक्ष रामाश्रय राय को 11 माह 14 दिन की अवधि में उत्कृष्ट एवं संवेदनशील कार्यशैली के कारण जन-सम्मानीय विदाई खेतासराय थाना परिसर में दी गई। इस दौरान उन्होंने न केवल अपराध नियंत्रण में सक्रिय भागीदारी निभाई, बल्कि स्थानीय जनता के सुख-दु:ख में सहयोगी बनने का दृढ़ संकल्प भी दिखाया।

थानाध्यक्ष राय के नेतृत्व में 4 नए पुलिस बूथ मानी, गुरैनी, जैगहाँ, कलापुर तथा एक पुलिस चौकी जन सहयोग एवं स्थानीय भागीदारी से स्थापित की गई। इन इकाइयों ने नागरिकों को नजदीकी पुलिस सहायता मुहैया कराई और अपराध की रोकथाम में सहायता की। उन्होंने थाना परिसर की बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य ब्लॉक प्रमुख के संवेदनशील सहयोग से कराया। इसके अतिरिक्त, परिसर को जल-जमाव की समस्या से मुक्त करने की पहल की गई और इंटरलॉकिंग पक्का निर्माण कर उसे मरम्मत एवं सौंदर्यात्मक रूप दिया गया।

थानाध्यक्ष राय ने यह सुनिश्चित किया कि हर दिन निश्चित समय पर फरियादियों से मिलें तथा उनकी समस्याओं को प्रत्यक्ष सुनें और शीघ्र समाधान की पहल करें। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज़ सुनना और न्याय दिलाना प्राथमिक दायित्व है। स्थानीय महिलाओं की सुरक्षा एवं उनका आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में थानाध्यक्ष ने मिशन शक्ति को प्राथमिकता दी। महिलाओं को भयमुक्त वातावरण देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम, सुरक्षा गश्त, शिकायत निस्तारण पर विशेष ज़ोर डाला गया।

वर्तमान समय की नकारात्मक प्रवृत्तियों को देखते हुए, थानाध्यक्ष राय ने साइबर अपराध रोकने की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभाई और साइबर सेल के निर्माण में स्थानीय संसाधन एवं अधिकारियों के साथ मिलकर सहयोग किया। उनके कार्यकाल के दौरान जिले थाने क्षेत्र में त्योहारों को सुरक्षित एवं शुभ वातावरण में मनाया गया। पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल, समय पूर्व गश्त एवं सतर्कता के कारण कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।

विदाई समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी और आम नागरिक उपस्थित थे। समारोह के दौरान अनेक लोगों ने अपने अनुभव और संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि थाना प्रभारी जी ने सिर्फ कानून नहीं, भरोसा भी दिया। उनका व्यवहार इतना स्नेहिल था कि फरियाद लेकर आने वाले लोग आत्मविश्वास के साथ लौटते थे। समारोह के अंत में लोगों ने थानाध्यक्ष को शॉल, फूलमाला तथा सम्मान पत्र देकर भावुक विदाई दी गई तो थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने भावुक होकर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे का अविस्मरणीय पल है। आप सभी का प्यार, दुलार और स्नेह के लिए सदा आभारी रहूंगा। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, चेयरमैन वसीम अहमद, मन्नान अहमद, कुसुम सिंह एडवोकेट, मोहम्मद अजमद, सभासद मोनू, अमान महताब, पीके सिंह, कृपाशंकर राजभर समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

यू पी एस सी एक्जाम कैसे क्रैक करे विषय पर, सेमिनार आयोजित

0

जौनपुर । राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर की आई. क्यू.ए .सी . के तत्वाधान में व Next IAS संस्थान प्रयागराज के के द्वारा यू पी एस सी एक्जाम कैसे क्रैक करे विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया ।


जिसमें प्रखर श्रीवास्तव सर और आयुष सर ने छात्र छात्राओं के बीच यूपीएससी की चुनौतियों और रणनीतियों के बारे में अपने विचार साझा किए ।

यू पी एस सी एक्जाम कैसे क्रैक करे विषय पर, सेमिनार आयोजित


वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए बताया कि यूपीएससी न सिर्फ एक प्रतिष्ठित सेवा का अवसर उपलब्ध कराता है, बल्कि इसके द्वारा संपूर्ण भारत को जानने व समझने तथा सरकार की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करती है
वक्ताओं ने छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित सेवा में आकर 2047 में विकसित भारत बनाने के महान लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग कर सकते है । यूपीएससी के सिलेबस ,परीक्षा प्रणाली ,व पर्सनालिटी टेस्ट जैसे विषयों पर वक्ताओं ने छात्र छात्राओं का मार्ग दर्शन भी किया ।


कार्यक्रम का संचालन व संयोजन आई. क्यू .ए .सी .के सहसंयोजक व विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र डॉ लालसाहब यादव ने किया । इस अवसर पर डॉ अखिलेश गौतम डा विष्णु कुमार मौर्य सुधाकर शुक्ला सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

JAunpur News,अवसान मैया की दुरदुरिया पूजा संपन्न

0
Oplus_131072

जौनपुर । जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन के तत्त्वावधान में आज प्रातःकाल गंगा दास बाबा कुटी, गैरवाह जौनपुर में एक साथ 1106 सुहागिन महिलाओं ने अवसान मैया की दुरदुरिया पूजा कर अखण्ड सौभाग्य मांगा।

कार्यक्रम में जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष ज्योति सिंह की अगुवाई में एक साथ 1106 सुहागिन महिलाओं ने गंगा दास बाबा कुटी, गैरवाह जौनपुर के प्रांगण में अवसान मैया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और लइया, चना और गुड़ का प्रसाद चढ़ा दुरदुरिया पूजा कर अखण्ड सौभाग्य और सुहाग का वर मांगा।

दुरदुरिया पूजा में ज्योति सिंह ने अवसान माता की कथा वाचन की तो वहीं दूसरी ओर 1106 महिलाओं ने सम्वेत स्वरों में मैया हम जानी बड़ी दानी अवसान मैया सबका दे हो मैया भर मांग सेंदुरा, सुन ला अरजिया हमार अवसानी मैया हाथ जोड़ पैया पडू बिनती बहुत करूं सुन ला अरजिया हमार अवसानी मैया, अवसान मैया तोहे रोजे बोलइबै, रोजे बोलइबै हो रोजे बोलइबै जैसे अन्य भजन सुनाकर लोगों में भक्ति भावना का संचार किया।

इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने अवधी और भोजपुरी भक्ति रस से सराबोर लोकगीत सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार सिंह के संयोजन में हुए भंडारे में पूड़ी सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरित हुआ। जिसमें क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें जिनमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, अरसिया मण्डल अध्यक्ष अवधेश दुबे, पवन पाल क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा काशी क्षेत्र, अनिल सिंह मंडल अध्यक्ष, अंगद वर्मा मंडल उपाध्यक्ष कई ग्राम सभा के ग्राम प्रधान, बी०डी०सी० एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित रहे।

Jaunpur News :50 कृषकों का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए,अयोध्या रवाना

0

Jaunpur News : 50 कृषकों का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए अयोध्या रवाना

जौनपुर । आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या में आठ व नौ अक्टूबर को आयोजित होने वाले विशाल किसान मेला में भाग लेने के लिए जनपद से सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना अंतर्गत चयनित 50 किसानों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। कृषकों को उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय ने सुबह कृषि भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसान मेले में रबी फसलों की उन्नत शील बीजों की खरीद, उन्नत खेती की तकनीकी, फसल प्रदर्शनी और विश्वविद्यालय द्वारा किए गए अनुसंधान को देखकर किसान जानकारी प्राप्त करेंगे, जिससे उनकी आय में बृद्धि हो सके।