Home Blog Page 41

TET टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ जौनपुर में उमड़ा शिक्षकों का हुजूम

0
TET टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ जौनपुर में उमड़ा शिक्षकों का हुजूम
TET टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ जौनपुर में उमड़ा शिक्षकों का हुजूम

A crowd of teachers gathered in Jaunpur against the mandatory TET.

  • टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षकों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन।

JAUNPUR NEWS जौनपुर !अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व प्रांतीय संयुक्त मंत्री अमित सिंह के नेतृत्व में सेवारत शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का हुजूम उमड़ पड़ा। अपनी मांगों को लेकर भारी संख्या में उमड़े शिक्षकों ने अपनी ताकत का एहसास कराते हुए परिसर में जमकर नारेबाजी की। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के सम्बंध में केंद्र सरकार के हस्तक्षेप करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पहले से ही तय कार्यक्रम के तहत दिन में दो बजे से ही शिक्षकों का जमावड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते कलेक्ट्रेट परिसर शिक्षकों के हुजूम से खचाखच भर गया। परिसर में ही आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि इस आदेश के आने के बाद शिक्षक समाज अत्यंत ही तनाव ग्रस्त एवं भयभीत है। यह अत्यंत ही निराशा जनक है की जो शिक्षक पिछले बीस से पच्चीस वर्षों से पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ अपनी सेवा दे रहा है आज अचानक से उसको कहा जाता है कि आप दो वर्ष के अंतर्गत शिक्षक पात्रता पास करिए अन्यथा आपकी सेवा को समाप्त कर दिया जाएगा। यह आदेश व्यवहारिक संवेदनशील एवं अन्यायपूर्ण है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 56 वर्ष की उम्र में एक शिक्षक को कहा जाता है कि अब आप प्रतियोगी परीक्षा पास करके अपनी योग्यता को साबित करें अन्यथा आपकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी जो कि किसी भी तरीके से उचित नहीं ठहराया जा सकता। जबकि जब भी शिक्षक भर्ती हुई है उस समय शिक्षक भर्ती की जो अहर्ताएं एवं परीक्षाएं थी सभी अभ्यर्थियों ने उस अर्हता को पूरा करते हुए उस परीक्षा को पास कर अपनी योग्यता को साबित करते हुए शिक्षक के रूप में चयनित होकर अपनी सेवा प्रारंभ की है। इसलिए आज उन शिक्षकों को फिर से शिक्षक अहर्यता पास करने का आदेश अन्यायपूर्ण है।

श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार और एनसीटीई द्वारा 2017 का आरटीई एक्ट संसोधन शिक्षकों के साथ छल है। सबसे प्रमुख बात यह है कि जिस संसोधन को आधार बनाकर सेवारत शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता को थोपा जा रहा उस संसोधन को शिक्षकों से ही छुपाकर रखा गया था। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर इस राष्ट्रव्यापी ज्ञापन के माध्यम से हम देश के माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी से लाखों लाख शिक्षकों की तरफ से यह मांग करते हैं कि वह सर्वोच्च न्यायालय के एक सितंबर के निर्णय में हस्तक्षेप करते हुए शिक्षकों के साथ न्याय करें एवं आवश्यकता अनुरूप आरटीई एक्ट 2017 के संशोधन को वापस लेकर 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त करें।

सभा संबोधन के बाद जिलाध्यक्ष के निर्देश पर शिक्षकों ने काला कानून वापस लो, शिक्षक शोषण बंद करो, टीईटी अनिवार्यता वापस लो व शिक्षकों की यही गुहार,रोजी रोटी पर न हो प्रहार सहित नारे के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन कार्यक्रम को माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक रमेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश टोनी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, संतोष तिवारी, डॉ मनीष सोमवंशी, माध्यमिक शिक्षक संघ के नरसिंह बहादुर सिंह , सुधाकर सिंह प्रमोद सिंह, अटेवा के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, इंदु यादव, डॉ.यामिनी, टीएसटीसी के जिलाध्यक्ष अरविंद यादव इत्यादि लोगो ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सतीश पाठक ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह, अर्चना सिंह अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ),जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव,जिला संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष दिवाकर चौहान,मृत्युंजय सिंह,अतुल सिंह,राजेश सिंह,संतोष सिंह बघेल, डॉ अनुज जिला संगठन मंत्री डॉ शैलेश , विशाल सिंह,राम सिंह राव, प्रवीण सिंह,सुजीत सोनकर,प्रचार मंत्री मनोज सिंह,संतोष बिंद सुनील प्रजापति, ब्लाक अध्यक्ष/मंत्री अजय सिंह राजीव मणि सुधाकर सिंह, निशाकान्त, सरोज सिंह,सजल सिंह, संजय मिश्रा, जय प्रकाश, डॉ गिरीश सिंह, प्रदीप सूर्या प्रवीन सिंह, अमर बहादुर गिरीश सिंह,राजीव उपाध्याय, राजीव लोहिया, अजित सिंह, भूपेश सिंह जितेंद्र कुमार, रोहित सिंह,मुन्ना लाल यादव,उमेन्द्र सिंह,धनंजय मिश्र,अरविंद गिरी,अरविंद,धर्मेंद्र सिंह,सत्यप्रकाश सिंह,नीतीश सिंह,धीरज कश्यप ,संजय सिंह संतोष आनंद प्रवीण सिंह राम कृपाल यादव,स्वतंत्र कुमार, राजन सिंह,अमित अस्थाना,संतोष सिंह,भूपेंद्र सिंह,नवीन सिंह,सर्वेश सिंह,अमित मिश्रा,विवेक सिंह, राकेश सिंह, सर्वजीत,सतीश मौर्य, अनुज सिंह,उपेंद्र धनंजय मिश्र अनिल गौतम, अखिलेश, विनोद भंडारी, दसरथ राम, डॉ वीरेंद्र यादव, अशोक सोनकर मंजू पांडे, शोभावती, प्रतिभा, कमलेश, रीता, सविता, ममता, बिन्नी, प्रीति मौर्या, सौम्या, स्वेता, रश्मि त्रिपाठी, अर्चना सिंह,अफ़साना बानो, रेखा यादव, मीरा, प्रीति सिंह, अवंतिका, ज्योति, बबिता, नीतू, सीमा, सरिता महेंद्र, निरुपमा, नीलम, ममता श्रीवास्तव, अंकिता, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त दबोचा गया

0
अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त दबोचा गया
अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त दबोचा गया

खेतासराय (जौनपुर) शुक्रवार को खेतासराय पुलिस ने अपहरण से जुड़े एक मामले में फरार वांछित अभियुक्त को मुखबीर की निशानदेही पर गिरफ्तार कर लिया।आवश्यक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया।

थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि अपहरण के मामले के फरार अभियुक्त खेतासराय स्टेशन के समीप मौजूद है। मुखबीर की सूचना पर तत्काल पहुँची पुलिस टीम ने मुखबीर की निशादेही पर वांछित अभियुक्त को दबोच लिया। पूछताछ में अपना नाम आदित्य गौतम पुत्र अरुण कुमार निवासी ग्राम दरना, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर बताया। जिसे थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया गया।

jaunpur News,खेल के जुनून से लेकर कला की कल्पना शक्ति तक चमके विद्यार्थी

0
jaunpur News,खेल के जुनून से लेकर कला की कल्पना शक्ति तक चमके विद्यार्थी
jaunpur News,खेल के जुनून से लेकर कला की कल्पना शक्ति तक चमके विद्यार्थी

“दीक्षोत्सव-2025 :दूसरा दिन खेल, कला और साहित्य की प्रतिभाओं के नाम”

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में आयोजित दीक्षोत्सव-2025 का दूसरा दिन उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। खेल गतिविधियों में आज खो-खो (बालक वर्ग) और कबड्डी (बालिका वर्ग) प्रतियोगिता संपन्न हुईं। बालकों की खो-खो प्रतियोगिता में कुल 7 टीमों ने रोमांचक मुकाबला किया। फुर्ती, रणनीति और टीम भावना के अद्भुत प्रदर्शन से खिलाड़ियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया। बालिकाओं ने जुझारूपन और दृढ़ निश्चय का परिचय देकर खेल मैदान को उत्साह से गूंजा दिया। चारों ओर गूंजते नारों और तालियों ने वातावरण को ऊर्जावान बना दिया।

काव्य लेखन प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागियों ने “ए.आई. बनाम मानव बुद्धि”, प्राकृतिक सौंदर्य” और “देश-भविष्य” जैसे विषयों पर अपनी कविताएँ प्रस्तुत कीं। प्रतिभागियों की कविताओं में समाज की संवेदनाएँ, सृजनात्मक दृष्टि और भविष्य की गहरी समझ झलकती रही। कार्यक्रम संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार ने कहा कि दीक्षोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा को मंच देने का अवसर है।चित्रों ने कहा डिजिटल दुनिया में सतर्क रहे, सुरक्षित रहे

पीयू में “डिजिटल इंडिया बनाम डिजिटल अपराध” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में दीक्षोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को “डिजिटल इंडिया बनाम डिजिटल अपराध: भविष्य की चुनौतियाँ” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता संकाय भवन में आयोजित हुई, जिसमें कुल 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतिभागियों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से साइबर जागरूकता का सशक्त संदेश दिया। छात्रों ने जहां एक ओर डिजिटल इंडिया की उपलब्धियों को दर्शाया, वहीं दूसरी ओर बढ़ते साइबर अपराधों की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया।कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने प्रतियोगिता का अवलोकन करते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, लेकिन इसके समानांतर साइबर अपराधों की चुनौतियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। छात्रों ने विषय को बेहद रोचक और रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया है।

प्रतियोगिता में एमएससी की छात्रा सृजेन ने एक साइबर अपराधी को भेड़िये के रूप में चित्रित किया, जबकि शिवानी ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों को कलात्मक शैली में दर्शाया। तन्जीला ने अपने पोस्टर के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट की चेतावनी दी, और अंकुर मौर्य ने ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर जोखिमों पर ध्यान आकृष्ट किया।

प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. अन्नू त्यागी ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. सुनील कुमार एवं डॉ. रामान्शु शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों की कलाकृतियों का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. चन्दन सिंह, डॉ. सुरेन्द्र यादव, आनंद सिंह, राहुल गुप्ता, श्याम त्रिपाठी समेत अनेक शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।चित्रकला प्रतियोगिता का अवलोकन करते कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ सुनील कुमार, डॉ. अनु त्यागी। 

आत्मसम्मान की लड़ाई में सभी शिक्षक एक साथ : अटेवा

0

JAUNPUR NEWS : आत्मसम्मान की लड़ाई में सभी शिक्षक एक साथ संघर्ष के मैदान में:- अटेवा


निजीकरण के खिलाफ और पुरानी पेंशन की लड़ाई के साथ -साथ शिक्षक सम्मान की लड़ाई में अटेवा प्रति पल तत्पर है और हर संघर्ष के लिए तैयार है। उसी के अनुक्रम में आज 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता के विरोध में अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर,ने जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह, जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से आदरणीय प्रधानमंत्री और आदरणीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश उपाध्याय, जिला संयुक्त मंत्री ब्रह्मशील यादव, जिला मीडिया प्रभारी उदय राज पटेल ,प्रदीप चौहान,डा कृपा निधि अनिल प्रताप यादव सुरेंद्र प्रजापति अरविंद यादव प्रदीप उपाध्याय सूरज कनौजिया संतोष दुबे विवेक सिंह ,रोहित सिंह अशोक कुमार यादव विनय मौर्य नितिन यादव अतुल यादव प्रेमचंद यादव अजय मिश्रा आनंद स्वरूप यादव धर्मेंद्र यादव एवं विभिन्न ब्लॉकों के समस्त सम्मानित पदाधिकारी एवं सैकड़ों सम्मानित शिक्षक इस संघर्ष के साक्षी रहे। हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है।”

सड़क से लेकर सदन तक शिक्षको की आवाज बनूंगा,पकंज पटेल  

0
सड़क से लेकर सदन तक शिक्षको की आवाज बनूंगा,पकंज पटेल  
सड़क से लेकर सदन तक शिक्षको की आवाज बनूंगा,पकंज पटेल  

शिक्षकों के हक को लेकर सड़क से सदन तक बनूंगा आवाज :पकंज पटेल

  • -टीईटी प्रकरण पर अटेवा ने सौंपा ज्ञापन।

जौनपुर-जिला मुख्यालय पर अटेवा पेंशन बचाओं मंच जौनपुर के पदाधिकारियों ने 2011से पूर्व नियुक्त बेसिक शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।पदाधिकारियों ने ज्ञापन सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी,विधायक मछलीशहर डॉ.रागिनी सोनकर तथा मुंगराबादशाहपुर विधायक पंकज पटेल को शिक्षकों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।डाक बंगले पर ज्ञापन के दौरान विधायक पंकज पटेल ने कहां कि शिक्षकों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक आवाज बनूंगा। विधायक ने यह भी कहा कि शिक्षकों के साथ यह अन्याय हो रहा है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान अटेवा पेंशन बताओं मंच के जिला पदाधिकारी,समस्त ब्लॉक पदाधिकारी तथा सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।अटेवा ने कहां कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना न केवल अनुचित है बल्कि शिक्षकों के भविष्य और मान-सम्मान से भी जुड़ा हुआ है।संगठन ने मांग किया कि इस सम्बन्ध में राज्य एवं केन्द्र सरकार शीघ्र सकारात्मक कदम उठाए।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंदन सिंह,इन्दु प्रकाश यादव,नन्द लाल पुष्पक,राजेश उपाध्याय,आशीष लोहिया,अशोक यादव,दीपक कुमार मौर्या, प्रदीप उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Jaunpur News,सम्बध्ता विस्तरण के लिए कॉलेजों को मिली राहत

0
Jaunpur News,सम्बध्ता विस्तरण के लिए कॉलेजों को मिली राहत
Jaunpur News,सम्बध्ता विस्तरण के लिए कॉलेजों को मिली राहत

पीयू में महाविद्यालय प्रबंधकों ने कुलपति को दिया ज्ञापन

  • मानक पूरा करने पर सम्बधता विस्तरण का आश्वासन

JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में महाविद्यालयों के सम्वध्त्ता विस्तरण के लिए कुलपति एवं कुलसचिव को प्रबंधकों ने ज्ञापन दिया , सम्बधत्ता विस्तरण करने की मांग की। उन्हें कुलपति व कुलसचिव ने आश्वासन दिया कि मानक पूरा करने वाले कॉलेजों को सम्ब्धता विस्तारण का अवसर दिया जाएगा ।

बता दें कि स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ बैनर तले प्रबंधकों का समूह विश्वविद्यालय पहुंचा और महाविद्यालयो के सम्ब्धता विस्तरण के लिए कुलपति प्रो. वंदना सिंह को ज्ञापन दिया और मांग किया कि 50 से अधिक कॉलेज का संबद्धता विस्तारण नहीं हुआ है। ऐसे कालेजो विस्तरण का मौका दिया जाए ।प्रबंधको ने आश्वासन दिया कि जिन महाविद्यालय में प्रवक्ताओं का अनुमोदन नहीं है या अन्य कोई कमिया है वह जल्दी से जल्दी ठीक कर लेंगे । कुलपति ने भी उन्हें यह निर्देश दिया कि कॉलेज में जो भी कमियां हैं उसे तत्काल पूरा किया जाए। उन्हें मौका सम्ब्धता विस्तरण के लिए मौका दिया जा रहा है।

शिक्षा विभाग सम्बन्धी खबर :

आश्वासन पर प्रबंधकों ने राहत की सांस ली। इस दौरान प्रबंधकों के सहयोग पीयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष राहुल सिंह, महामंत्री शैलेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष चन्द्रेश सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मानसिंह ,रामानंद यादव, मुन्नेलाल यादव ,भूपेंद्र यादव मौजूद रहे।

JAUNPUR CRIME,शांति भंग में दो युवक गिरफ्तार

0
JAUNPUR CRIME,शांति भंग में दो युवक गिरफ्तार
JAUNPUR CRIME,शांति भंग में दो युवक गिरफ्तार

खेतासराय(जौनपुर): खेतासराय पुलिस ने गुरुवार को दो युवक को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जिसे थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया गया।

थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र के गोधना गाँव निवासी बाँबी कुमार (25 वर्ष), पुत्र उदयराज तथा जमीन रुधौली गाँव निवासी रामप्रकाश बिन्द (25 वर्ष), पुत्र खुडभुड बिन्द थाना खेतासराय शुक्रवार को शांति भंग के

आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके विरुद्ध धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत चालान भेज दिया गया।

जौनपुर के मानीकलां में 287 छात्राओं का हुआ  निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

0
जौनपुर के मानी कलां में 287 छात्राओं का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
जौनपुर के मानी कलां में 287 छात्राओं का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

मानीकलां में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 287 छात्राओं का हुआ परीक्षण

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के मानीकला गाँव स्थित डॉ. वकील नज़ीर इण्टर कॉलेज में हबीब हॉस्पिटल की ओर से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक मैनेजर डॉ. वकील अहमद ने फीता काटकर किया।

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के मानीकला गाँव स्थित डॉ. वकील नज़ीर इण्टर कॉलेज में हबीब हॉस्पिटल की ओर से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक मैनेजर डॉ. वकील अहमद ने फीता काटकर किया।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे धरोहर की तरह संजोकर रखना चाहिए। नशे से दूर रहकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।

शिविर में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ईरम फिरदौश ने आवश्यक दवाएं वितरित कीं। उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी तरह की समस्या या बीमारी छिपानी नहीं चाहिए, बल्कि तुरंत अभिभावकों को बताकर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। समय पर जांच और इलाज से समस्या को शुरुआती दौर में ही रोका जा सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार महिला स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है और 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के माध्यम से महिलाओं को विशेष लाभ मिल रहा है। छात्राओं को नियमित रूप से खून और स्वास्थ्य की जांच कराने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अबु जैद डेंटल सर्जन ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकों और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर हाफिजुल्लाह, मोहम्मद राफे शमीम नज़ीर,इस्मत शमीम,अर्चना सिंह, खुशबू बानो,आस्था कश्यप, नजमा बानो, अज़वा नाज़ आदि लोगों ने सहयोग किया।

TET को लेकर अटेवा जौनपुर ने जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

0
TET को लेकर अटेवा जौनपुर ने जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन
TET को लेकर अटेवा जौनपुर ने जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

Ateva Jaunpur submitted a memorandum to public representatives regarding TET.

  • 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सक्रिय अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर इकाई ने आज एक अहम कदम उठाते हुए 2011 से पूर्व नियुक्त बेसिक शिक्षकों पर थोपे गए TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों को एक ज्ञापन सौंपा।

TET को लेकर अटेवा जौनपुर ने जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

इस ज्ञापन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक चंदन सिंह, जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव व जिला कोषाध्यक्ष नंदलाल पुष्पक ने किया। कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए, जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाया।

TET को लेकर अटेवा जौनपुर ने जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, खेल एवं युवा  कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर एवं मुगरा बादशाहपुर विधायक पंकज पटेल को सौंपा गया।

इस अवसर पर अटेवा महिला विंग जिलाध्यक्ष आराधना चौहान, करंजाकला ब्लॉक अध्यक्ष पूनम जायसवाल, कैडर प्रभारी टी एन यादव ,जगदीश यादव, जिला संगठन मंत्री अरविंद यादव, संदीप यादव, सुभाष सरोज, ब्रह्मशिल यादव, डॉ. राजेश उपाध्याय, प्रमोद प्रजापति, प्रदीप चौहान, आशीष लोहिया, प्रदीप उपाध्याय, अशोक कुमार यादव, सूरज कन्नौजिया,यादवेंद्र यादव, राहुल यादव, शेर बहादुर यादव, मानिक चंद्र पटेल, आनंद स्वरूप यादव, नवीन शर्मा, राहुल शर्मा समेत सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

TET को लेकर अटेवा जौनपुर ने जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

मंडल महामंत्री संदीप चौधरी* ने कहा कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता थोपना न केवल अनुचित है, बल्कि यह उनके भविष्य और गरिमा पर सीधा प्रहार है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की बाधाएं शिक्षकों की मनोबल को गिराने का काम करती हैं।

सम्बंधित खबर :

प्रदेश महिला विंग की सह-प्रभारी डॉ. यामिनी सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार से अपील की कि वह शीघ्रता से इस मामले में हस्तक्षेप कर शिक्षकों को राहत प्रदान करे। कार्यक्रम पूरी तरह अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षक समुदाय की एकता और जागरूकता साफ दिखाई दी। अटेवा की यह पहल शिक्षकों के हित में उठाया गया एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

Jaunpur News: दीपोत्सव 2025 का शुभारंभ,खेल प्रतिभा का आगाज़

0
Oplus_131072

दीक्षोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ, पहले दिन दिखा खेल और प्रतिभा का अद्भुत संगम

Jaunpur News जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में दीक्षोत्सव-2025 का आगाज़ आज बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ हुआ। विश्वविद्यालय परिसर का वातावरण सुबह से ही जोश और उमंग से भरा हुआ था। छात्र-छात्राएँ परंपरागत खेलों और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए उत्साहित दिखाई दिए। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने किया।


इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा “विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि समग्र व्यक्तित्व विकास का माध्यम भी है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को अनुशासन, संघर्ष और सहयोग की भावना सिखाते हैं। खेल और प्रतियोगिताएँ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि दीक्षोत्सव-2025 पूरे सप्ताह चलेगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद और बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों की सक्रिय भागीदारी ही इस आयोजन की वास्तविक सफलता है। पहले दिन खेलकूद की शुरुआत कबड्डी (बालक वर्ग) से हुई, जिसमें 12 विभागों की टीमें मैदान में उतरीं। खिलाड़ियों ने अपनी पूरी ताकत और रणनीति के साथ शानदार प्रदर्शन किया। दर्शक दीर्घा में बैठी भीड़ ने तालियों और नारों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


वहीं खो-खो (बालिका वर्ग) में 5 टीमों ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने तेज़ी, चुस्ती और खेल भावना से सभी का दिल जीत लिया। खेलों के साथ-साथ भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित हुई. संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में *काव्य लेखन, चित्रकला, निबंध लेखन, देशभक्ति गीत, लोक नृत्य और कई अन्य प्रतियोगिताएँ होंगी। इन आयोजनों से छात्रों को अपनी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर मिलेगा और यह उनके जीवन में नई दिशा प्रदान करेगा। दीक्षोत्सव-2025 का पहला दिन उत्साह, जोश और रचनात्मकता से भरपूर रहा।