Home Blog Page 41

अनिल यादव मधुबाला सिंह को दीक्षांत में मिली पीएचडी की उपाधि

0

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अनिल यादव व मधुबाला सिंह को पीएचडी (डॉक्टर आफ फिलासफी ) डाक्टरेट” की उपाधि प्रदान की गई। बता दें कि अनिल यादव ने वर्ष 2019 में डा. अभय कुमार मालवीय वाणिज्य विभाग स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर से किया। वह उत्तर प्रदेश के ग्रामीण विकास में ग्रामीण पंचवर्षीय योजना का योगदान गाजीपुर जनपद के विशेष संदर्भ में शोधकार्य पूरा किया । उन्होंने शोधकार्य में ग्रामीण विकास में कई तर्क वितर्क को भी दिया।

अनिल यादव मधुबाला सिंह को दीक्षांत में मिली पीएचडी की उपाधि


दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। बता दे अनिल यादव कोपा पतरही के निवासी हैं, शिक्षा क्षेत्र में मैनेजमेंट गुरु के रूप में जाने जाते हैं यह एमबीए विषय से लखनऊ विश्वविद्यालय से पीजी किये थे, यह आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन ग्रुप के चेयरमैन हैं ,शिक्षा क्षेत्र में कई शिक्षण संस्थान की स्थापना कर चुके है, और जरूरत पर असहाय गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा सेवा प्रदान करते हैं । इसके अलावा मधुबाला सिंह शिक्षाशास्त्र पीएचडी का शोधकार्य पूरा किया । इन्हें दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ नीलेश सिंह, प्रो राकेश कुमार यादव, कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव और डॉ राजबहादुर यादव समेत तमाम शिक्षकों ने बधाई दी है,

पाराकमाल में भव्य भण्डारे का आयोजन

0
पाराकमाल में भव्य भण्डारे का आयोजन
पाराकमाल में भव्य भण्डारे का आयोजन

श्रद्धालुओं ने जमकर चखा प्रसाद, देर रात तक चलता रहा भण्डार

खेतासराय(जौनपुर): शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के पाराकमाल गाँव में स्थित मन्दिर पर सोमवार को भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें माँ दुर्गा के जयकारों और भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सूरज ढलते ही भण्डार का शुरू हो और देर रात तक प्रसाद वितरण करने का सिलसिला चलता रहा।

भण्डारे में पूड़ी-सब्ज़ी, हलवा और अन्य व्यंजन परोसे गए, जिनका श्रद्धालुओं ने आनंदपूर्वक स्वाद लिया। युवाओं और मन्दिर समिति के सदस्यों ने मिलकर पूरे आयोजन को सफल बनाया। समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व बीडीसी नन्दलाल राजभर ने बताया कि यह वार्षिक आयोजन पाराकमाल की धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

देर रात तक माँ दुर्गा के भजनों के साथ भक्तों की भीड़ लगी रही। वातावरण भक्तिमय बना रहा और सभी ने माँ दुर्गा से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान भण्डारे में लगभग पंद्रह सौ भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सहयोग में कमलेश राजभर, सुरेंद्र कुमार, मीना देवी, राजीव कुमार, डा. सुनील कुमार, कपिल राज, आयुष राज, चंदन, धर्मेंद्र कुमार, गुलशन कुमार, विनोद, उमेश, सन्तोष कुमार, बब्लू, नीतीश सहित आदि युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

JAUNPUR NEWS,79 मेधावियों को मिले 80 स्वर्ण पदक

0
JAUNPUR NEWS,79 मेधावियों को मिले 80 स्वर्ण पदक
jaunpur news

29 वॉ दीक्षांत समारोह में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के 79 मेधावियों को मिले 80 स्वर्ण पदक जिलाधिकारी जौनपुर डॉ0 दिनेश चन्द्र की पुस्तक कर्म कुम्भ का राज्यपाल ने किया विमोचनआंगनबाड़ी केंद्रों को प्रदान किया गया किट

           

JAUNPUR NEWS जौनपुर :वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 29 वॉ दीक्षांत समारोह सोमवार को महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय कुलाधिपति एवं श्री राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले स्नातक एवं स्नातकोत्तर के 79 मेधावियों को 80 स्वर्ण पदक प्रदान किया। साथ ही 445 शोधार्थियों को पी.एचडी. और दो को डीलिट की उपाधि दी गई। इस वर्ष विभिन्न पाठ्यक्रमों में स्नातक और परास्नातक के 80141 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। मा0 कुलाधिपति जी ने दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के डिवाइसेज एंड सेल्स प्रेसीडेंट सुनील दत्त को डी.एससी. की मानद उपाधि दी।

कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक होती है जब विद्यार्थी गुरु के पास बैठकर कक्षा में संवाद करें। इसी को ध्यान में रखते हुए 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य की गई है और इसका कड़ाई से पालन विश्वविद्यालयों को करना होगा। राज्यपाल ने शिक्षकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण भी करें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में शोध गंभीरता के साथ होना चाहिए क्योंकि शोध ही देश और समाज के लिए उपयोगी होता है। इसके लिए शिक्षक और विद्यार्थी दोनों में जज्बा होना जरूरी है।

JAUNPUR NEWS,79 मेधावियों को मिले 80 स्वर्ण पदक

 उन्होंने कहा कि पुरातन ज्ञान, असंख्य पांडुलिपियों और आयुर्वेद में जिन औषधियों का जिक्र हैं, इस पर काम करने की जरुरत है। मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इसी पर शोध करने की पहल की है जिससे समाज तक इसका लाभ पहुंच सके। मा0 राज्यपाल जी ने कहा कि विश्वविद्यालयों के बीच एमओयू करने का उदद्ेश्य आपसी ज्ञान का आदान-प्रदान कर शोध और नवाचार को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का विद्यार्थी जब कहीं प्रवेश लेता है तो वह संस्थान की नैक ग्रेडिंग, एनआईआरएफ रैंकिंग और प्लेसमेंट को ध्यान में रखकर प्रवेश लेता है, इसलिए हर विश्वविद्यालय को अपनी गुणवत्ता पर ध्यान देना जरूरी है, तभी विद्यार्थी उनके संस्थान में आएंगे।

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के डिवाइसेज एंड सेल्स प्रेसीडेंट श्री सुनील दत्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह स्वयं को इस गौरवपूर्ण अवसर पर उपस्थित पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय की कुलपति एवं कुलाधिपति को मंच पर आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीक्षांत केवल अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है।

 उन्होंने ‘जियो की डिजिटल यात्रा’ का उल्लेख करते हुए कहा कि कैसे विश्वास, तकनीक और समावेशिता ने भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर किया। उन्होंने कहा कि “जब तकनीक सबके लिए होती है, तो समाज बदलता है।” जियो की कहानी इस बात का प्रमाण है कि मेड इन भारत डिजिटल क्रांति मा0 प्रधानमंत्री जी के डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के सपनों का साकार रूप है।

 दत्त ने भविष्य के लिए सात सिद्धांत साझा किये कि बड़ा सोचो, छोटा शुरू करो, तेजी से बढ़ो, निरंतर सीखो, असफलता से डरना छोड़ो, उपयोगकर्ता मत बनो, निर्माता बनों और तकनीक के साथ मानवीय बने रहो। असफलता से मत डरो, हर असफलता ने हमें सफलता के करीब पहुंचाया है। उनका मानना है कि पद से अधिक उद्देश्य महत्वपूर्ण है क्योंकि आपकी भूमिका नहीं आपका प्रभाव मायने रखता है। उन्होंने कहा कि अब भारत अनुसरण नहीं करता, बल्कि नेतृत्व करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे साहस, रचनात्मकता और उद्देश्यपूर्ण जीवन से समाज और देश का गौरव बढ़ाएँ।

 उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय जी ने कहा कि जौनपुर की धरती ने सदैव प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को जन्म दिया है। उन्होंने रोबोट के निर्माता दिनेश पटेल, डीएनए वैज्ञानिक डॉ. लालजी सिंह तथा पंडित रामभद्राचार्य जैसी महान विभूतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में जौनपुर का अपना विशिष्ट स्थान है।

 उपाध्याय डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “आज आपके चेहरे पर जो मुस्कान है, वह आपके माता-पिता के बलिदान और गुरुओं के संघर्ष के बिना संभव नहीं थी। ’माता-पिता, गुरु देव’भवः हमारी संस्कृति का मूल मंत्र है और विद्यार्थियों को इसे सदैव याद रखना चाहिए।“उपाध्याय ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपनी डिग्री का उपयोग समाज की सेवा के लिए करें। उन्होंने कहा, “आप जीवन के एक नए अध्याय में प्रवेश कर रहे हैं। यह आपका टर्निंग पॉइंट है। देश और प्रदेश तेजी से बदल रहे हैं और विकसित भारत की कल्पना को साकार करना छात्रों और युवाओं के बिना संभव नहीं है।“ मंत्री जी ने ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान राम, कृष्ण, स्वामी विवेकानंद, चाणक्य, चंद्रगुप्त, स्वामी दयानंद, शिवाजी और राणा प्रताप जैसे महापुरुषों ने अपना शौर्य युवावस्था में ही विश्व को दिखाया था। उन्होंने खेद व्यक्त किया कि पिछली शिक्षा नीतियों में इन महापुरुषों को उचित रूप में प्रस्तुत नहीं किया गया। श्री उपाध्याय ने कहा, “विकसित भारत बनाने के लिए हमें आत्मनिर्भर बनना होगा। स्वदेशी को अपनाते हुए हमें सामाजिक सरोकारों से जुड़ना होगा।“

प्रदेश की मा0 उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने कहा कि शैक्षणिक उपाधियां उनकी मेहनत और लगन का प्रतिफल हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इन उपाधियों का उपयोग सही दिशा में राष्ट्र निर्माण के लिए किया जाना चाहिए। श्रीमती तिवारी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “आगे के जीवन में आपको सफलता और असफलता दोनों का सामना करना पड़ेगा। इन्हीं चुनौतियों के बीच से आपको सफलता का रास्ता खोजना और बनाना होगा।“ मा0 मंत्री जी ने बेटियों को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि वे देश की दशा और दिशा बदलने का सामर्थ्य रखती हैं। उन्होंने बेटियों से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा और योग्यता का उपयोग समाज और राष्ट्र के उत्थान में करें। श्रीमती तिवारी ने उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में हुए विकास की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश शिक्षा का केंद्र बन गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने कई नए विश्वविद्यालय और कॉलेज स्थापित किए हैं। उन्होंने गर्व से कहा, “आंगनबाड़ी से लेकर विश्वविद्यालय तक की व्यापक शिक्षा व्यवस्था की सोच केवल हमारी सरकार के पास है।

समारोह में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक, शोध और नवाचार के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इस वर्ष समयबद्ध परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, 303 शोधपत्र और 15 पेटेंट प्रकाशित हुए तथा स्कोपस पर 15695 साइटेशन और एच- इनडेक्स 56 प्राप्त हुआ। एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में उत्तर प्रदेश में दूसरा और भारत में 125वां स्थान मिला। डीएसटी-पर्स और समावेशी उच्च शिक्षा कार्यक्रम के तहत बड़े अनुदान प्राप्त हुए हैं, 22 शोध परियोजनाएं संचालित हैं और 9500 शोधग्रंथों के साथ प्रदेश में चौथा स्थान मिला। खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार हासिल हुए। नई तकनीकी पहल अंतर्गत ईआरपी पोर्टल लागू किया गया, विभिन्न विषयों में नई सीटें जोड़ी गईं और प्रवेश में 23 फीसदी वृद्धि हुई। हर विभाग में मेंटर शिक्षक नियुक्त किए गए तथा परिसर में सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक कदम उठाए गए। कुलपति ने कहा कि इन प्रयासों से विश्वविद्यालय अपने निर्धारित लक्ष्यों को निरंतर प्राप्त करेगा।

 बच्चों को राज्यपाल के हाथों मिला उपहार : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 29 वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव में आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले अर्जुन, दिव्या यादव और राज चौहान  को पुरस्कार दिया ।उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जफरपुर के कक्षा 08 के छात्र अर्जुन ने दहेज कुप्रथा पर दीक्षांत समारोह में भाषण दिया। इसके साथ ही जासोपुर, देवकली और जफरपुर के प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण गीत प्रस्तुत किया गया। कुलाधिपति जी ने राजभवन की तरफ से प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका एकता गुप्ता को पुस्तकें प्रदान किया। दीक्षांत समारोह के पूर्व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी ने 9 से 14 वर्ष की उम्र की बालिकाओं को जिन्हें पूर्व में  निःशुल्क एचपीवी वैक्सीनेशन कराया गया था प्रमाण पत्र वितरित किया।

 रक्षित प्रताप सिंह को मिला अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक : विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के एम.ए. जनसंचार विषय में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक दिया जाता है। वर्ष 2025 में एम.ए. जनसंचार विषय में सर्वोच्च अंक पाने पर रक्षित प्रताप सिंह को यह पदक मिला।

 500 आंगनबाड़ी को मिला किट : दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जौनपुर और गाजीपुर जनपद के 10 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए किट प्रदान किया. दोनों जनपदों के 500 आंगनबाड़ी केंद्रों को यह किट दिया जायेगा, इसमें 100 किट पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा एवं 200-200 किट जौनपुर और गाजीपुर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया गया।

 बटन दबाते ही डीजी लॉकर में अपलोड हुईं डिग्रियां : दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आईपैड का बटन दबाकर 2024-25 की स्नातक और स्नातकोत्तर की 80,141 डिग्रियों को डिजीलॉकर में अपलोड किया गया। विद्यार्थियों को इससे डिजीटल डिग्री आसानी से मिल जाएगी। डिजीलॉकर में उपकुलसचिव अजीत सिंह ने माननीय राज्यपाल के हाथों अपलोड कराया।

हेलीपैड पर कुलपति समेत अधिकारियों ने किया स्वागत : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के हेलीपैड कुलाधिपति जी का स्वागत कुलपति प्रो. वंदना सिंह, मा0 विधायक बदलापुर श्री रमेश मिश्र एवं मा0 विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने पुष्प भेंट कर किया।

 विश्वविद्यालय के शिक्षकों की 6 पुस्तकों एवं गतिमान पत्रिका का हुआ विमोचन : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित पुस्तक योग माहात्म्य तथा विश्वविद्यालय की वार्षिक पत्रिका गतिमान सहित शिक्षकों और शोध छात्रों की कुल छह पुस्तकों का विमोचन दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं श्री राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने किया। योग माहात्म्य पुस्तक का संपादन प्रो. मनोज मिश्र और डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने किया है। सम्पादन मण्डल में  डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अन्नू त्यागी, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. शशिकांत यादव रहे।

 इसी क्रम में डॉ. आलोक गुप्ता की पुस्तक एसेंशियल ऑफ़ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राईट इन इंडिया, डॉ. सोनम झा, डॉ. नूपुर गोयल और डॉ. विकास चौरसिया की पुस्तक न्यू एरा ऑफ़ कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एंड बेसिक्स, डॉ. आलोक कुमार दास की पुस्तक टेक्स्ट बुक ऑफ़ मेडिकल केमिस्ट्री एंड मेडिसिनल प्रॉपर्टी तथा शोध छात्र रहे डॉ. शिवशंकर की पुस्तक तुलसी काव्य में लोकमंगल एवं समन्वय भावना का भी विमोचन किया गया।

 राज्यपाल जी द्वारा इस दौरान जौनपुर जनपद के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की पुस्तक कर्म कुम्भ का भी विमोचन किया गया। इस पुस्तक में विश्व प्रसिद्ध दिव्य एवं भव्य महाकुंभ 2025 की प्रशासनिक दूरदर्शिता और अहर्निश जनसेवा भाव को विभिन्न दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है।

         445 विद्यार्थियों को पीएच.डी. और दो को मिली डी. लिट. की उपाधि : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह में इस बार कुल 445 शोधार्थियों को पीएच.डी. एवं डी.लिट. की उपाधि प्रदान की जाएगी। इनमें 292 पुरुष और 155 महिलाएं शामिल हैं। शोध उपाधियों के संकायवार वितरण पर नजर डालें तो कला संकाय सबसे आगे है, जहाँ 328 शोधार्थियों को उपाधि दी गई । इसके बाद शिक्षा संकाय के 46,  विज्ञान संकाय के 28 और कृषि संकाय के 11 शोधार्थियों को यह सम्मान मिला । इसी तरह वाणिज्य संकाय से 8, प्रबंध अध्ययन संकाय (पीएच.डी. एवं डी.लिट.) से 10, औषध संकाय से 4, विधि से पांच और इंजीनियरिंग संकाय से 6 तथा अनुप्रयुक्त समाज विज्ञान एवं मानविकी संकाय से 1 शोधार्थी उपाधि मिलेगी। डी.लिट. (व्यावसायिक अर्थशास्त्र) की उपाधि एक पुरुष और एक महिला शोधार्थी को मिली।

 दीक्षांत समारोह में 79 मेधावियों को 80 स्वर्ण पदक : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के आगामी दीक्षांत समारोह में इस बार कुल 79 मेधावियों को 80 स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इनमें स्नातक और परास्नातक दोनों स्तरों के प्रतिभाशाली विद्यार्थी शामिल हैं। इसमें स्नातक स्तर पर 24 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक मिला। इसमें 15 छात्राएं और 9 छात्र शामिल हैं। वहीं परास्नातक स्तर पर 55 विद्यार्थियों को 56 स्वर्ण पदक से नवाजा गया,  जिसमें 32 छात्राएं और 23 छात्र हैं। दीक्षांत समारोह में एमए जनसंचार में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर रक्षित प्रताप सिंह को दो मेडल मिला। विश्वविद्यालय की तरफ से एक स्वर्ण पदक एवं अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक कुलाधिपति के हाथों मिला । कुल मिलाकर इस बार के दीक्षांत समारोह में 47 छात्राएं और 32  छात्र स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

दीक्षांत समारोह में 5 शिक्षकों को मिला प्रशस्ति पत्र : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पाँच शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संकाय से डॉ. विक्रांत भटेजा, प्रबंध अध्ययन संकाय से प्रो. मानस पांडेय, विज्ञान संकाय से डॉ. सुजीत कुमार, सामाजिक विज्ञान संकाय से डॉ. जानवी श्रीवास्तव तथा विधि संकाय से डॉ. वनिता सिंह शामिल हैं। इन सभी को कुलाधिपति जी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

 इस अवसर पर मा0 राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्या, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।  

Jaunpur news जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग,फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू

0


Jaunpur Jagdishpur railway crossing, flyover construction work started

Jaunpur News जौनपुर जनपद में नगरवासियों की लंबे समय से बहुप्रतीक्षित जगदीशपुर में ऊपरी रेल सेतु फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की शुरुआत आखिरकार रविवार को हो गई। इसका शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ0 प्र0 श्री गिरीश चंद्र यादव जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के साथ किया गया।

राज्यमंत्री ने कहा कि यह फ्लाईओवर जनपद की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि परियोजना को दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उन्होंने कहा कि कार्यदाई संस्था से बात कर ली गई है, प्रयास रहेगा कि यह पुल समय से पहले बनकर तैयार हो जाए।

यह फ्लाईओवर जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग (किमी 826/3-4) पर प्रस्तावित है, जो सीआरआईएफ ( सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड) योजना के तहत निर्मित होगा। सेतु की कुल लंबाई 765.05 मीटर होगी, जिसमें रेल पोर्शन 76.10 मीटर का निर्माण किया जाएगा। परियोजना की स्वीकृत लागत ₹10889.13 लाख तथा प्राप्त आवंटन ₹7895.20 लाख है। निर्माण कार्य जनवरी 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। सेतु का ढलान वाराणसी मार्ग पर जगदीशपुर प्राइमरी स्कूल और जौनपुर की ओर उद्योग कार्यालय मतापुर लाइन बाजार तक होगा

Jaunpur news जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग,फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू

इस ओवरब्रिज के निर्माण से नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। वर्तमान में जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग पर प्रतिदिन भारी वाहन आवागमन के कारण अकसर लंबा जाम लगता है, जिससे लोगों को असुविधा और समय की हानि होती है। फ्लाईओवर ब्रिज का कार्य पूरा होने पर जनपद में सड़क परिवहन बहुत सुगम हो जाएगा और लोगों का समय बचेगा ।

ओवरब्रिज के बन जाने से वाराणसी–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों को सुगम यातायात मिलेगा। इससे न केवल जौनपुर नगर, बल्कि आजमगढ़, शाहगंज, बदलापुर सहित आसपास के जिलों के लोगों को भी लाभ होगा।
फ्लाईओवर निर्माण से नगर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी, प्रदूषण में कमी आएगी और क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास को नया आयाम मिलेगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव,पूर्व नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, पीयूष गुप्ता, आशीष गुप्ता , मंत्री जनसंपर्क अधिकारी कृष्ण कुमार जायसवाल , प्रतिनिधि अजय सिंह,स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापारीगण एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

खेतासराय का ऐतिहासिक भरत मिलाप सकुशल सपंन्न

0

बारिश के बावजूद भी श्रद्धालु देखने के लिए रहे बेताब

  • शोभा यात्रा में दुर्गा प्रतिमाएं और आकर्षक झांकिया हुई शामिल

खेतासराय(जौनपुर): नगर में ऐतिहासिक भरत मिलाप के अवसर पर परम्परागत शोभायात्रा निकाली गई। बारिश होने के बावजूद भी श्रद्धालुओं की भीड़ में कमी नहीं थी। शोभायात्रा में दुर्गा प्रतिमाओं के साथ-साथ लगभग दो दर्जन झांकिया, भक्ति गीत व नाच गाने का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। वही शोभा यात्रा में शामिल झांकियों को भी सम्मानित किया गया।

भोर में चारो भाइयों के मिलन का भाव पूर्ण दृश्य देख कर श्रद्धालु भाव विह्वल हो गए तथा झलक पाने के लिए श्रद्धालु बेताब रहे। वास्तव में यह वह पल है। जब दोनों त्याग की मूर्तियों का प्रेम भरा मिलन जब होता है तीनो लोक में एक छटा फैल जाती है। नगर में भरत मिलाप कार्यक्रम के अवसर पर ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। जो अपने परम्परागत गत रास्ते से होते हुए दुर्गा मंदिर पुरानी बाजार होकर वापस गोलाबाजार में समाप्त हुई।

खेतासराय का ऐतिहासिक भरत मिलाप सकुशल सपंन्न

पुरानी बाजार में शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। शोभायात्रा में रथ के साथ-साथ दुर्गा प्रतिमाएं भी चल रही थी। जो यात्रा को शोभा बढ़ा रहा था। गोला बाजार में चारो भाईयो के मिलन का कार्यक्रम भरत मिलाप सम्पन्न हुआ। संचालन भरत मिलाप कमेटी के अध्यक्षता रूपेश कुमार उर्फ मोनू ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद जायसवाल, रवि बरनवाल, गोरखनाथ प्रजापति, रविन्द्र पाण्डेय, एडवोकेट कुसुम सिंह, सुरेश अवस्थी, सोनू बिन्द समेत आदि लोग उपस्थित रहे। इस दौरान भरत मिलाप झाकियां बनाने वालों को क्रमशः पुरस्कार क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने अपने हाथों से सम्मानित किया गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्दे नजर पूरी रात पुलिस बल चक्रमण करती रही। अंत में भरत मिलाप के संचालन कर रहे अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया।

मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के अनुरोध पर PMY सर्वेक्षण की समय सीमा बढ़ी

0
मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के अनुरोध पर PMY सर्वेक्षण की समय सीमा बढ़ी
मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के अनुरोध पर PMY सर्वेक्षण की समय सीमा बढ़ी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत Awaas+ 2024 सर्वेक्षण के लिए समय सीमा मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के अनुरोध पर बढ़ाई गई

उत्तर प्रदेश के चुनिंदा जिलों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत चल रहे Awaas+ 2024 सर्वेक्षण के लिए समय सीमा बढ़ा दी गई है। सांसद प्रिया सरोज ने ग्रामीण विकास मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव को पत्र लिखकर समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था।

क्या है PMAY-G और Awaas+ 2024 सर्वेक्षण?

  • प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G): यह भारत सरकार की एक प्रमुख ग्रामीण आवास योजना है, जिसका उद्देश्य सभी पात्र ग्रामीण परिवारों को बुनियादी सुविधाओं के साथ पक्के घर प्रदान करना है।
  • Awaas+ 2024 सर्वेक्षण: दिसंबर 2024 में देश भर में छूटे हुए, बेघर या कच्चे घरों वाले परिवारों की पहचान करने के लिए यह सर्वेक्षण शुरू किया गया था। यह सर्वेक्षण Awaas+ मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से किया जा रहा है।

समय सीमा बढ़ाने का कारण

जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, सुल्तानपुर और आसपास के क्षेत्रों में कुछ पात्र परिवारों को निर्धारित अवधि में शामिल नहीं किया जा सका क्योंकि क्षेत्रीय परिचालन संबंधी बाधाएं थीं। इसीलिए समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया गया था।

नई समय सीमा

  • पत्र जारी होने की तारीख से 15 दिन तक बढ़ाई गई है, यानी 15 अक्टूबर 2025 तक।
  • राज्य सरकार को इस विस्तारित समय सीमा के भीतर सभी पात्र ग्रामीण परिवारों की पहचान करने और Awaas+ 2024 मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके सर्वेक्षण पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

कार्यान्वयन

  • पत्र की प्रतिलिपि कई अधिकारियों को भेजी गई है, जिनमें उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास आयुक्त, ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव आदि शामिल हैं।राज्य सरकार को निर्देश दिया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि सर्वेक्षण निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार पूरा किया जाए।

SVKP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह के छोटे भाई का निधन,शोक की लहर

0
Oplus_131072

Jaunur News जौनपुर। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के निकुंभनपुर गांव निवासी समाज विकास क्रांति पार्टी (SVKP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उद्योगपति अशोक सिंह के छोटे भाई कौशल सिंह (50) का शनिवार की देर रात निधन हो गया। वे पिछले चार महीनों से ब्रेन हैमरेज जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

कौशल सिंह अपने पीछे एक पुत्र और छह पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों एवं समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

अंतिम संस्कार रविवार दोपहर एक बजे वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। वहीं, रविवार सुबह से ही उनके पैतृक गांव निकुंभनपुर में लोगों का तांता लगा रहा। ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Jaunpur News:मुम्बई के 5000 रुपये से ड्रोन की दहसत फैलाने वाले पर ,पुलिस ने फेरा पानी

0
Oplus_131072

Jaunpur News: Police foiled Mumbai drone scare with Rs 5,000

Jaunpur News : मड़ियाहूँ पुलिस ने संदिग्ध ड्रोन उडाने पर एक्शन सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँच कर ड्रोन खिलौना को बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूँ के नेतृत्व में उ0नि0 नान्हू यादव द्वारा मय हमराह को ग्राम शीतलगंज के पास एक संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तु देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध वस्तु को अपने कब्जे में लिया। मौके से अभियुक्त प्रियाशू चौरसिया पुत्र महेश चौरसिया निवासी शीतलगंज थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर को हिरासत में लिया गया। (अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर ड्रोन खिलौना को मुम्बई से 5000 रूपये में खरीदने की बात प्रकाश मे आयी, उक्त ड्रोन को उड़ाने से जनता में भय व्याप्त हो रहा था) जिसके आधार पर 456/25 धारा 353(1) बीएनएस पंजीकृत आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति पर क्या हक की बात 

0
जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति पर क्या हक की बात 
जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति पर क्या हक की बात 

जौनपुर :महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत “हक की बात जिलाधिकारी के साथ“ कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किया गया।  इस अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई, जिसका जिलाधिकारी के द्वारा अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जितने भी प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास आवंटित हो रहे हैं, महिलाओं के नाम से हो रहे हैं, विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को भी आच्छादित किया जा रहा है। 70 वर्ष से अधिक की उम्र की महिलाओ का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना से जोड़ने हेतु उपायुक्त एनआरएलएम को निर्देश दिए और योजना के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत  पांच लाख रुपए का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के लिए सम्मान की बात है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद भी किया।


 जिलाधिकारी ने महिलाओं को सशक्त बनने, दूरदर्शी तथा जागरूक होने के लिए कहा। उन्होंने समूह के दीदियों के कार्यों की सराहना की और हमेशा सकारात्मक विचारों को अपने जीवन में उतारने और संगठित होकर कार्य करने, स्वावलंबी बनने को कहा। समूह की दीदियों को वीएचएनडी सत्र जाकर अपने रक्त की जांच करने के लिए भी निर्देशित किया।जिलाधिकारी के द्वारा समूह की दीदियों को स्वस्थ रखने के टिप्स भी दिए, उन्होंने समूह की महिलाओं को सुझाव दिया कि पैकेजिंग और शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय के द्वारा वूमेन हेल्प लाइन, चाइल्ड हेल्प लाइन आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर परियोजना निदेशक के0के0 पांडेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, उपायुक्त एनआरएलएम जितेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

स्वयंसेवक सेविकाओ ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

0
स्वयंसेवक सेविकाओ ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
स्वयंसेवक सेविकाओ ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

जौनपुर।मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर साफ-सफाई अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम केंद्रीय विषय – “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” पर आधारित रहा।

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा साफ-सफाई अभियान से हुई। महाविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. अजय विक्रम सिंह उपस्थित रहे।महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता सिंह, डॉ. नीलेश कुमार सिंह, मोहम्मद जयस खान एवं मोहम्मद किरमानी ने स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया।स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर आधारित भाषण, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। मुख्य अतिथि डॉ अजय विक्रम सिंह ने छात्रों को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी और संविधान के प्रति सम्मान की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन सुजीत प्रजापति ने किया।इस अवसर पर राजन पाण्डेय, अंशुमान शाह, अल्तमश पठान, अनीश खान, अकरम अनुज, गुड्डू सहित स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़े :JAUNPUR:कुछमुछ गांव के संगरु राम की सुहागरात के दिन हुई मौत का,पुलिस ने किया खुलासा