Home Blog Page 42

जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति पर क्या हक की बात 

0
जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति पर क्या हक की बात 
जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति पर क्या हक की बात 

जौनपुर :महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत “हक की बात जिलाधिकारी के साथ“ कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किया गया।  इस अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई, जिसका जिलाधिकारी के द्वारा अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जितने भी प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास आवंटित हो रहे हैं, महिलाओं के नाम से हो रहे हैं, विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को भी आच्छादित किया जा रहा है। 70 वर्ष से अधिक की उम्र की महिलाओ का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना से जोड़ने हेतु उपायुक्त एनआरएलएम को निर्देश दिए और योजना के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत  पांच लाख रुपए का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के लिए सम्मान की बात है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद भी किया।


 जिलाधिकारी ने महिलाओं को सशक्त बनने, दूरदर्शी तथा जागरूक होने के लिए कहा। उन्होंने समूह के दीदियों के कार्यों की सराहना की और हमेशा सकारात्मक विचारों को अपने जीवन में उतारने और संगठित होकर कार्य करने, स्वावलंबी बनने को कहा। समूह की दीदियों को वीएचएनडी सत्र जाकर अपने रक्त की जांच करने के लिए भी निर्देशित किया।जिलाधिकारी के द्वारा समूह की दीदियों को स्वस्थ रखने के टिप्स भी दिए, उन्होंने समूह की महिलाओं को सुझाव दिया कि पैकेजिंग और शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय के द्वारा वूमेन हेल्प लाइन, चाइल्ड हेल्प लाइन आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर परियोजना निदेशक के0के0 पांडेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, उपायुक्त एनआरएलएम जितेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

स्वयंसेवक सेविकाओ ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

0
स्वयंसेवक सेविकाओ ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
स्वयंसेवक सेविकाओ ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

जौनपुर।मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर साफ-सफाई अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम केंद्रीय विषय – “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” पर आधारित रहा।

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा साफ-सफाई अभियान से हुई। महाविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. अजय विक्रम सिंह उपस्थित रहे।महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता सिंह, डॉ. नीलेश कुमार सिंह, मोहम्मद जयस खान एवं मोहम्मद किरमानी ने स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया।स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर आधारित भाषण, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। मुख्य अतिथि डॉ अजय विक्रम सिंह ने छात्रों को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी और संविधान के प्रति सम्मान की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन सुजीत प्रजापति ने किया।इस अवसर पर राजन पाण्डेय, अंशुमान शाह, अल्तमश पठान, अनीश खान, अकरम अनुज, गुड्डू सहित स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़े :JAUNPUR:कुछमुछ गांव के संगरु राम की सुहागरात के दिन हुई मौत का,पुलिस ने किया खुलासा 

JAUNPUR:कुछमुछ गांव के संगरु राम की सुहागरात के दिन हुई मौत का,पुलिस ने किया खुलासा 

0
JAUNPUR:कुछमुछ गांव के संगरु राम की सुहागरात के दिन हुई मौत का,पुलिस ने किया खुलासा 
jaunpur crime news

Police revealed the death of Sangru Ram of Kuchmuch village on his wedding night.

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर में 75 एक वर्षीय बुजुर्ग दूल्हे और  35 वर्ष की दुल्हन की सुहागरात इन दिनों सोशल मीडिया में सुर्खियों में है, कारण  सुहागरात की सुबह बुजुर्ग दूल्हे की मौत है।  75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से शादी की और सुहागरात के बाद ही उनकी अचानक मौत हो गई जिसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा  हैं।

गौर तलब हो कि जनपद मुख्यालय से 10 किलो मीटर दूर  गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव का है।  75 वर्षीय संगरू राम की पत्नी की एक साल पहले मौत हो चुकी थी। संगरू राम की कोई संतान नहीं थी और वह अकेले ही खेती करके जीवन यापन कर रहे थे उनके भाई और भतीजे दिल्ली में रहकर कारोबार करते हैं।

गांव वालों के मुताबिक, संगरू राम पिछले कुछ दिनों से दूसरी शादी करने की बात कर रहे थे संगरु राम अपने विवाह के लिए कुछ दिन पहले अपने हिस्से की 5 बिस्सा जमीन पांच लाख रुपये में बेच चुके थे ।गांव के लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माने। 29 सितंबर दिन सोमवार को उन्होंने जलालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय मनभावती से कोर्ट मैरिज करने के बाद मंदिर में शादी रचाई। मनभावती की भी यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी से दो बेटियां और एक बेटा है। मनभावती ने बताया कि संगरू ने मुझसे कहा था कि तुम बस मेरा घर संभाल लेना, बच्चों की जिम्मेदारी मैं उठाऊंगा। शादी के बाद हम रात में देर तक बातें करते रहे। सुबह उनकी तबियत अचानक खराब हो गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार की सुबह इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। संगरू राम के भतीजों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया है। उनका कहना था कि जब तक वे दिल्ली से नहीं आ जाते, अंतिम संस्कार नहीं होगा , मामले को बढ़ता देख गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने मृतक संगरु राम के शव को अपने कब्जे में लेते हुए शव को पोस्ट मार्टम हाउस में रखवा दिया बुधवार को दिल्ली से जौनपुर पचूचे संगरु राम के भतीजो ने पोस्ट मार्टम करवाया देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया ,फिलहाल इस मामले पर संगरु राम के परिजन अब मीडिया के सामने कुछ बोलने से कतरा रहे है।

शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार रजक  ने बताया कि 1 अक्टूबर को गौराबादशाहपुर थाने को सूचना मिली कि कुछ मुछ गांव के  एक  ब्यक्ति जिसकी उम्र 75 वर्ष है शव को क़ब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया पुलिस की जांच में यह मामला प्रकाश में आया है कि संगरु राम जिसकी उम्र 75 वर्ष थी उसकी पहली पत्नी की मृत्यु 1 वर्ष पहले हो चुकी है मृतक ने 29 तारीख को दूसरी शादी किया था विवाह के अगले दिन ही उसकी मौत हो गई।संगरु राम की मौत की पोस्टमार्टम रिपॉर्ट में मौत का कारण दिमाग की नस फटने के कारण हुई l

थाना परिसर खेतासराय में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती,शपथ दिलाई गई

0
थाना परिसर खेतासराय में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती,शपथ दिलाई गई
थाना परिसर खेतासराय में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती,शपथ दिलाई गई

खेतासराय (संवाददाता): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने की।

कार्यक्रम में सबसे पहले महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात थाना प्रभारी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान के नारे के माध्यम से देश की मजबूती और प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

रातभर देवी भजनों की गूंज, खेतासराय में जागरण ने बांधा समां

0
रातभर देवी भजनों की गूंज, खेतासराय में जागरण ने बांधा समां
रातभर देवी भजनों की गूंज, खेतासराय में जागरण ने बांधा समां

खेतासराय(जौनपुर): शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर कस्बा के प्राचीन दुर्गा मन्दिर व गोलाबाजार रामलीला मैदान में भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। जहाँ देर रात से लेकर भोर तक श्रद्धालु माँ के भजनों और कीर्तन में डूबे रहे। देवी माँ के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।

कस्बे प्राचीन दुर्गा मन्दिर परिसर में राविंश गुप्ता विक्की व गोलाबाजार के रामलीला मैदान में रविन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में भव्य जागरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान गायक पवन, छोटू मोदनवाल, गायिका कुसुमलता देवी माँ की महिमा का वर्णन करते हुए मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। वही प्राचीन दुर्गा मन्दिर में आयोजित जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने दीप प्रज्ववल कर जागरण का शुभारंभ किया। इस दौरान गायिका ज्योति सिंह बुलबुल गायक राजीव तिवारी, गुलाब राही ने रातभर जागरण में गोता लगवाते रहे। श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा की झांकी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। रातभर भक्तजन भक्ति-सागर में गोते लगाते रहे और माँ की महिमा का गुणगान करते रहे। जागरण में महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। भक्तिमय गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। कस्बे के मुख्य बाजार से लेकर गलियों तक आकर्षक सजावट और रोशनी की गई थी। इस दौरान मुख्य रूप से नितेश जायसवाल, प्रभात प्रजापति, सन्तोष प्रजापति, शशि सोनी, रतन सोनी, रिंकू गुप्ता, नीरज गुप्ता, सन्दीप गुप्ता, अमित जायसवाल, राकेश सोनी, रवि बरनवाल, विशाल गुप्ता, प्रदीप सेठ, दिलीप सेठ, नितिन गुप्ता, अशोक यादव (सुल्तानी), सनी गुप्ता, धर्मचन्द गुप्ता, डॉ. गजेन्द्र पाण्डेय, बृजनाथ जायसवाल, संजय विश्वकर्मा, शुभम जायसवाल, विशाल सोनकर, दुर्गेश बरनवाल समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

जय माँ विन्ध्वासिनी दुर्गा पूजा समिति ने पत्रकार समेत दर्जनों लोगों को किया सम्मानित

0
जय माँ विन्ध्वासिनी दुर्गा पूजा समिति ने पत्रकार समेत दर्जनों लोगों को किया सम्मानित
जय माँ विन्ध्वासिनी दुर्गा पूजा समिति ने पत्रकार समेत दर्जनों लोगों को किया सम्मानित

खेतासराय (जौनपुर) जय माँ विन्ध्वासिनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित चौथे भव्य सम्मान समारोह में पत्रकारों समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ विन्ध्वासिनी के जयकारों एवं पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके उपरांत समिति के अतिथि के रूप में उपस्थित हुए मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा समेत अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह की शुरुआत की।

इस दौरान उक्त अतिथि अजय सिंह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा पण्डाल भारत की सनातन धर्म और सांस्कृतिक को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। खेतासराय का जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा पण्डाल जनपद स्तर पर एक मिसाल है। इस बात का हम सभी को गर्व है। वही उन्होंने सरकार के चौथे स्तम्भ मीडिया के लोगों को सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज की आँख और कान होते हैं, जो जनता की समस्याओं, उपलब्धियों और संस्कृति को समाज के सामने लाते हैं।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने माँ विन्ध्वासिनी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह शक्ति की उपासना का पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता का संदेश भी देता है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों को मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया। समिति के संरक्षक मनीष गुप्ता ने कहा कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाले व्यक्तियों को मंच पर सम्मानित कर समिति स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रशांत सिंह दीपक, उपेंद्र नाथ मिश्रा, अजय यादव, कृष्ण कुमार जायसवाल, कपूरचन्द्र जायसवाल, अशोक यादव (सुल्तानी), सनी गुप्ता, अंश विश्वकर्मा, नैतिक शर्मा, अमन विश्वकर्मा, अनुभव सेठ समेत आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष शांतिभूषण मिश्रा ने लोगों को धन्यवाद व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया। संचालन कृष्ण मुरारी मौर्या ने किया।

मनेछा तालाब में धूमधाम से हुआ मूर्तियों का विसर्जन

0
मनेछा तालाब में धूमधाम से हुआ मूर्तियों का विसर्जन
मनेछा तालाब में धूमधाम से हुआ मूर्तियों का विसर्जन

बारिश में भीगते श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ किया धार्मिक अनुष्ठान

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के मनेछा स्थित तालाब में शुक्रवार को देवी प्रतिमाओं का पारंपरिक व धूमधाम से विसर्जन किया गया। दोपहर से देर रात तक तालाब किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। विभिन्न पूजा समितियों और मोहल्लों से निकली विसर्जन यात्राएँ भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच तालाब तक पहुँचीं। विसर्जन यात्राओं में युवा और बच्चे पूरे उत्साह से नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। प्रतिमाओं को रंग-बिरंगे फूलों और श्रृंगार से सजाया गया था।

महिलाएँ थालियों में आरती उतारते हुए मूर्तियों को विदा करती रहीं। विसर्जन के दौरान आसमान से लगातार बारिश होती रही, लेकिन श्रद्धालुओं के कदम नहीं रुके। भीगते हुए भक्त तालाब तक पहुँचे और रीति-रिवाजों के अनुसार मूर्तियों का जल में विसर्जन किया। बारिश में गूंजते जय माता दी के जयकारों ने पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना दिया। वही विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। श्रद्धालुओं की मानें तो मूर्तियों के विसर्जन के साथ ही कई दिनों से चल रहे पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और सामूहिक कार्यक्रमों का समापन हुआ। लोगों ने इसे आस्था का पर्व बताते हुए कहा कि चाहे बारिश हो या धूप, परंपरा और भक्ति की भावना हर साल लोगों को एकत्र करती है।

बीस घण्टे से अधिक गुल रही बिजली, सौ से अधिक गाँव अंधेरे में

0

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के दो फीडरों पर बीते बीस घंटे से ज़यादा बिजली आपूर्ति ठप रहने से सौ से अधिक गाँव अंधेरे में डूबे रहे। सोमवार की रात करीब 10 बजे अचानक आपूर्ति बाधित हो गई, जो मंगलवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी।

बिजली न मिलने से मानीकला, कलापुर, अर्जनपुर, गुरैनी, पोरई, शाहापुर, झाँसेपुर, सलरापुर, जमदहां, खुदौली, नौली, बिसवां सहित सैकड़ों गाँव प्रभावित रहे। नव रात्रि का पर्व चल रहा है, ऐसे में पंडालों में बिजली न होने से रौनक फीकी पड़ गई और श्रद्धालु परेशान रहे।

एसडीओ सौरभ कुमार मिश्रा ने बताया कि 33 हज़ार वोल्टेज का पोल गिर जाने से दो पावर हाउस की आपूर्ति बाधित हुई है। मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है, आपूर्ति जल्द ही बहाल कर दी जाएगी।

एम. जुबेर ओरियंटल स्कूल को मिली यूपी बोर्ड से प्राइमरी की मान्यता

0

खेतासराय (जौनपुर): शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि दर्ज करते हुए ढंढवाराकला गांव स्थित एम. जुबेर ओरियंटल स्कूल को उत्तर-प्रदेश बोर्ड से प्राइमरी स्तर तक की मान्यता मिल गई है। मान्यता मिलने के बाद विद्यालय परिसर में एक सभा का आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षाविदों, प्रबुद्धजनों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विद्यालय के प्रबंधक आरिफ खान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अभाव व संसाधनों की कमी लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है। बावजूद इसके, सीमित संसाधनों में भी यहाँ के बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मान्यता न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

सभा को संबोधित करते हुए गाँव निवासी एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ज़ेड के. फैजान ने कहा कि समाज में परिवर्तन लाने का सबसे सशक्त माध्यम केवल शिक्षा ही है। शिक्षा से ही व्यक्ति में जागरूकता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक प्रगति संभव हो पाती है। वहीं, सलीम खान ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला शिक्षा पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां शिक्षित होंगी, तो पूरा समाज आगे बढ़ेगा।

मान्यता मिलने की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची, ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों का कहना था कि अब बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा अपने ही गांव में मिल सकेगी, जिससे उन्हें दूर-दराज के स्कूलों में जाने की मजबूरी से राहत मिलेगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शाहिद नईम, अब्दुल्लाह फारूक, प्रबंधक डॉ. वकील अहमद, मौलाना शाहिद, कमर आलम एडवोकेट, डॉ. निज़ामुद्दीन, मो. अजमल खान, फ़ैज़ अहमद, अतहर एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे आयोजक मो. ज़ैद ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

गोरारी में ब्रह्माकुमारी आश्रम में त्रिदिवसीय चैतन्य देवियों की दिव्य झांकी का हुआ आयोजन

0

भक्ति, आस्था और अध्यात्म से सराबोर रहा वातावरण

खेतासराय(जौनपुर): ब्रह्माकुमारी ओम शांति आश्रम, गोरारी में आयोजित त्रिदिवसीय चैतन्य देवियों की दिव्य झांकी का भक्तिमय माहौल के बीच आयोजन हुआ। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुँचकर देवी स्वरूप झांकी का दर्शन करते रहे और अध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों के जीवन में शांति व सद्भाव की स्थापना होती है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन वर्षों से समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहा है।

आयोजन के प्रथम दिन देवी झांकियों का अनावरण हुआ जिसमें माँ सरस्वती, माँ दुर्गा और माँ लक्ष्मी के चैतन्य स्वरूप प्रदर्शित किए गए। दूसरे दिन सत्संग और प्रवचन का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने नारी शक्ति और उसका दिव्य स्वरूप विषय पर अपने विचार रखे। वहीं अंतिम दिन सामूहिक भजन-कीर्तन और आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

आरती दीदी ने मुख्य अतिथि संजय विश्वकर्मा को चित्र भेंटकर सम्मानित किया और कहा कि अध्यात्मिक साधना ही सच्चे जीवन का आधार है। केंद्र प्रभारी रूही दीदी ने तीन दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह झांकी केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, शक्ति और जीवन मूल्यों का प्रतीक है। इस अवसर पर रुचि दीदी, बीके अजीत नारायण, भाई सोनू, भाई शैलेश, भाई आदिलोक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।