पंडाल की बिजली ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
खेतासराय (जौनपुर): दुर्गा पूजा पंडाल की बिजली व्यवस्था ठीक करते समय मंगलवार की शाम करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना खेतासराय थाना क्षेत्र के कांवरियां गांव की है। इस हादसे के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, कांवरियां गांव में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी दुर्गा पूजा पंडाल सजाया गया था और भव्य प्रतिमा की स्थापना हुई थी। मंगलवार को भंडारे का आयोजन होना था। तैयारियों के बीच अचानक लाइट कट गई। इसी दौरान गांव निवासी शुभम (18 वर्ष), पुत्र दिनेश नंगे पैर बिजली का तार जनरेटर से जोड़ने लगा। तभी किसी ने जनरेटर चला दिया, जिससे शुभम करंट की चपेट में आ गया।
तेज़ झटके से शुभम बुरी तरह झुलस गया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे जिले के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और भंडारा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। परिजनों की इच्छा पर शव का पोस्टमार्टम कराकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।
आंगनबाड़ी केंद्र सुल्तानपुर में शिक्षण एवं पोषण सामग्री वितरित
जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर एवं कुलपति प्रो. वन्दना सिंह के संरक्षकत्व में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र, सुल्तानपुर, करंजाकला का भ्रमण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को कॉपी, कलम किताब ,पेंसिल, बिस्कुट, टाफी आदि शिक्षण एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। साथ ही साथ जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। पोषण, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित उपयोगी जानकारियां प्रदान की गईं। बच्चों को पौष्टिक आहार एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. राज बहादुर यादव ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम है और इस प्रकार के कार्यक्रमों से जमीनी स्तर पर जनजागरूकता बढ़ती है। गाँव गोद कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. राकेश कुमार यादव ने अपने उद्बोधन में ग्राम विकास में विश्वविद्यालय की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि समाज और शैक्षणिक संस्थानों का आपसी सहयोग ही प्रगति का आधार है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और सेवा पखवाड़े को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री मंजू देवी, सहायक अध्यापिका ज़ीनत शमीम,बबीता यादव अनीता यादव,संतोष कुमार, एवं समाजसेवी सर्वेश, संदीप आदि उपस्थिति रही।
ड्रोन की अफवाह मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही पतंग में नीली LED लाइट लगाकर फैलाई जा रही थी ड्रोन की अफवाह 7 मुकदमा 5 गिरफ्तार ,
LED लाइट लगीं पतंग , हेलीकॉप्टर खिलौना बरामद
जनपद जौनपुर में पिछ्ले एक सप्ताह से ग्रामीण इलाकों में फैली ड्रोन कैमरे की दहसत पर पुलिस का बड़ा एक्शन , पांच लोग गिरफ्तार ,पतंग LED लाइट खिलौने का हेलिकॉप्टर बरामद ।
पुलिस ने बीती रात्रि ड्रोन की अफवाह फैलाने वाले नीली एलइडी लाइट लगी पतंग को उडाकर, ड्रोन की अफवाह फैलाने वाले में कुल पांच गिरफ्तारी हुई जिसमे मडियाहू थाने की पुलिस ने ,नन्दलाल राजभर पुत्र गोरेलाल राजभर निवासी ग्राम गुतवन थाना नेवढिया जनपद जौनपुर। दूसरा दीपक राजभर पुत्र श्यामनारायन राजभर निवासी ग्राम गुतवन थाना नेवढिया जनपद जौनपुर , तीसरा रवि प्रकाश राजभर पुत्र सीताराम राजभर निवासी ग्राम गुतवन थाना नेवढिया जनपद जौनपुर का रहने वाला है।
-थाना सुरेरी पुलिस टीम ने ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलाने वाले 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर धारा-170, 126, 135 बीएनएसएस चालान किया गया।
पुलिस के मुताबिक मुखबीर की सूचना पर ग्राम कमरुद्दीन में कई दिनों से फर्जी ड्रोन उड़ने की अफवाह फैल रही है व अफवाह फैलानों में 1.राज कुमार गौतम पुत्र गिरजाशंकर व 2.धीरज कुमार गौतम पुत्र सन्तोष कुमार गौतम निवागसीगण कमरुद्दीनपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर है जो गांव में घूम घूम कर फर्जी ड्रोन उडने अफवाह फैला रहा था।
-27 सितंबर को थाना सरायख्वाजा के (ग्राम गौसपुर चकिया) पर एक संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तु देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना सरायख्वाजा पुलिस व पीआरवी 112 वाहन संख्या 2333 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध वस्तु को अपने कब्जे में लिया। प्राथमिक जांच एवं विशेषज्ञों की राय के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि संबंधित वस्तु एक साधारण खिलौना ड्रोन है, जिसमें कोई खतरनाक यंत्र, कैमरा या विस्फोटक पदार्थ नहीं पाया गया है। यह पूरी तरह से अहानिकारक है और जनसुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं है। एक अदद खिलौना ( हेलिकाप्टर) को कब्जे में लेकर थाना हाजा पर रपट संख्या-60 समय 21.44 पर दाखिल कर दिया गया है।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि विभिन्न थानों से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मडियाहू क्षेत्र से पतंग में एलईडी लाइट लगाकर ड्रोन की अफवाह फैलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है ।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गौसपुर चकिया गांव में ड्रोन के रूप में खिलौना, तो वही सुरेरी थाना क्षेत्र के कमरूद्दीन पुर गांव से दो लोगो की गिरफ्तारी हुई यह ड्रोन और चोरी की अफवाह फैला रहे थे। अबतक कुल 7 अभियोग पंजीकृत किया गया है।
इसके साथ ही नेशनल हाइवे ( NH) के कर्मचारियों द्वारा बगैर पुलिस को सूचना दिए ड्रोन से सर्वे का काम किया जा रहा था जिसको सीज किया गया था बाद में चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। हमारी लोगो से अपील है कि ड्रोन की अफवाह में न पड़े इन प्रकार की कोई अफवाह की सूचना मिलती है तो पुलिस वहाँ पहोच रही है कुछ प्राइवेट ड्रोन को भी सीज किया गया जिनके कागजात नही थे शादी विवाह धार्मिक कार्यक्रमों में बगैर पुलिस की इजाजत के ड्रोन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
बेसू नदी में बहते मिले तीन बच्चों के शव, बीमारी से हुई थी मृत्यु
खेतासराय(जौनपुर): खेतासराय क्षेत्र अंतर्गत आजमगढ़ बॉर्डर के पास सोंगर भादो पुलिया के नीचे बेसू नदी में रविवार शाम लगभग 4:00 बजे तीन बच्चों के शव बहते होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और नदी से तीनों शव बाहर निकाले।
थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि मृतक बच्चों में एक लड़की विनीता (6 वर्ष) और दो लड़के पिंटू (2 वर्ष) और सनी (3 वर्ष) शामिल हैं। सभी शव सफेद कफन में लपेटे हुए और बेडशीट में बंधे पाए गए। बच्चों के पैर में काला धागा बंधा हुआ था। प्रारंभिक निरीक्षण में ऐसा प्रतीत हुआ कि शवों को नदी में प्रवाहित किया गया था।
शवों की पहचान करने पर पता चला कि सभी बच्चे कौरा गहनी, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चों की जाँच-पड़ताल में पता चला विनीता पुत्री दिनेश उर्फ दीनू मुसहर, पिंटू पुत्र दिनेश उर्फ दीनू मुसहर और सनी पुत्र हरेंद्र मुसहर को किसी बीमारी के चलते दुर्भाग्यवश, उनकी मृत्यु कल दिनांक 27 सितंबर को हो गई थी। बच्चों का दाह संस्कार रविवार की भोर में ही बेसू नदी में किया था। तीनों शवों की पहचान हो चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला स्वास्थ्य संबंधी दुर्भाग्यपूर्ण घटना का प्रतीक है और आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद शवों को परिजनों के हवाले किया जाएगा।
कस्बा में सजने वाले पण्डालों का आज खुलेगा पट, पूजी जाएंगी माँ कालरात्रि
खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय कस्बे में शारदीय नवरात्र के सातवें दिन रविवार को दर्जनों आकर्षक पण्डालों के पट खोले जाएंगे। भक्तजन आज माँ दुर्गा के सातवें स्वरूप माँ कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। नगर के मुख्य मार्गों और पुरानी बाजार रोड पर सजे पण्डाल विद्युत झालरों, रंग-बिरंगी रोशनियों और पुष्पों से सजकर भक्तों को आकर्षित कर रहे हैं।
सुबह से ही श्रद्धालु पूजा की तैयारियों में जुटे हैं। सप्तमी तिथि पर हवन, पूजन और दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन होगा। शाम को आरती और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बनेगा। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि माँ कालरात्रि की आराधना से सभी प्रकार के भय और संकट दूर होते हैं।
कस्बा के मुख्य चौराहा, स्टेशन गली, आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, गोलाबाजार मोड़ समेत प्रमुख स्थानों पर स्थापित पण्डालों में देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। नगर पंचायत की ओर से साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की विशेष निगरानी की जा रही है। भजन मंडलियाँ माता के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर रही हैं और पूरा कस्बा भक्ति व उत्साह के रंग में सराबोर है।
सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में मनाया गया दसवां आयुर्वेद दिवस
खेतासराय(जौनपुर): क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कॉलेज, खुदौली में शनिवार को दसवां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आयुर्वेद के महत्व एवं प्रासंगिकता पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति ही नहीं, बल्कि व्यक्ति और पर्यावरण के बीच संतुलन पर आधारित एक जीवन शैली है। यह एक स्वस्थ ग्रह के निर्माण में योगदान करता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 की आयुर्वेद दिवस की थीम है लोगों एवं ग्रह के लिए आयुर्वेद, जो समग्र स्वास्थ्य और प्रकृति के साथ सामंजस्य पर केंद्रित है।
जीव विज्ञान प्रवक्ता अच्छेलाल ने प्राचीन काल से लेकर आधुनिक युग तक आयुर्वेद की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह शरीर, मन और भावनाओं के संतुलन का विज्ञान है। उन्होंने अष्टांग योग और चरक सूत्रों के माध्यम से दैनिक जीवन में आयुर्वेद की महत्ता समझाई।
विज्ञान अध्यापक अजय कुमार के नेतृत्व में श्रेया पाल, आयुष विश्वकर्मा, अभिनव पाण्डेय, सृष्टि, श्रेया अस्थाना, शुभम दीक्षित, शिवांशु तिवारी, मोहम्मद अफसरान, शिवांगी, आकांक्षा, मंजू विश्वकर्मा, उज्ज्वल अस्थाना, सुजल, अंकिता सिंह, सोनाली कनौजिया एवं इच्छा सिंह ने औषधीय पेड़ों का प्रदर्शन किया तथा उनके औषधीय गुणों से सभी को परिचित कराया। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
खेतासराय (जौनपुर) साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से थाना खेतासराय में शनिवार को साइबर सेल का शुभारंभ किया गया। थाने की यह नई सुविधा दी साइबर अपराध के समाधान में मददगार साबित होगा। जिसका उद्घाटन साइबर सेल प्रभारी के उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी ने फीता काटकर उद्घाटन करते हुए सौंपी गई जिम्मेदारी को सम्भाला तथा उनके सहयोग हेतु कम्प्यूटर ऑपरेटर मयंक राय तथा कांस्टेबल अमन चौहान और महिला कांस्टेबल पुष्पा शुक्ला को भी नियुक्त किया गया है। इस दौरान उपनिरीक्षक तारिक अंसारी ने बताया कि साइबर सेल के माध्यम से ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध तथा अन्य साइबर संबंधी मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
Drone News Jaunpur : जनपद जौनपुर में इन दिनों रात के अंधेरे मे आसमान में उड़ते ड्रोन कैमरों के चलते गांव में रहने वाले भोले भाले लोगो की रात की नींद हराम हो गई है ,लाठी डंडा लेकर लोग पूरी रात जागते रहो का जागरण करते नज़र आ रहे है। जनपद जौनपुर के अधादर्जन गांवों में ड्रोन कमरे की दहसत से गांव के लोग भयभीत है।
बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध के बावजूद आसमान में ड्रोन कैमरा उड़ता देख लोग रतजगा करना पड़ रहा है जहाँ पुलिस ड्रोन उड़ाने वालो की तलाश कर रही है तो वही बेखौफ अराजक तस्तवो ने गांव की भोली भाली जनता को परेशान कर दिया है।
ताज मामला आज शुक्रवार की रात्रि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तियारी गांव में देखने को मिला अफरातफरी के बीच रात के अंधेरे में कई बार लोगो ने उड़ता ड्रोन देख लोग ड्रोन के पीछे दौड़ते नजर आए कुछ ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में उडते ड्रोन का वीडियो बनाकर पुलिस को भेजा मगर घंटो बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुची जबकि एसपी जौनपुर का सख्त निर्देश है कि सूचना मिलने के पांच मिनट में पुलिस मौके पर पहुचे गी मगर ऐसा नही होता देख अब ग्रामीण भयभीत है ।
गौरतलब हो कि जनपद जौनपुर के जिन आधा दर्जन गांवों में ड्रोन देखा गया उनमे खेतासराय थाना क्षेत्र का मह रौड़ा गांव, कला पुर टिकरी ,जफराबाद थाना क्षेत्र का हौज गांव और गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र का तियारी व प्रेमा पुर गांव शामिल है ।
– ग्रामीण राम अजोर ने बताया कि रात्रि के अंधेरे में ड्रोन की वजह से उनके गांव में इन दिनों भैस चोरी की घटना जोरो पर है ।
-गांव की सुमन ने बताया कि उनके गांव में ड्रोन रात में चार पांच बार दिखाई देता है जिसको लेकर अब वह अपने बच्चो के बीच भयभीत है।
गांव के श्रवण कुमार ने बताया कि उनके गांव में एक सप्ताह से ड्रोन कैमरा का हल्ला हो रहा है रात भर जागरण हो रहा है तीन दिन पहले भी उन्होने अपने छत के ऊपर ड्रोन देखा था उनका कहना है कि जिले के कई छेत्रो में ड्रोन देखा गया कही लाइट जलता दिखता है तो कही लाइट बंद गांव वाले पीछे पीछे दौड़ते चिल्लाते है फिर अचानक गायब हो जाता है जिसको लेकर उनके परिवार वाले डरे सहमे है पुलिस भी उनका अच्छे से साथ नही देती समय पर नही पहुचती जिसको लेकर अब धीरे धीरे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
एसपी जौनपुर डॉक्टर कौस्तुभ ने ड्रोन कैमरे की जानकारी देते हुए बताया कि मीडिया के माध्यम से देहात के क्षेत्रों से पुलिस को सूचना मिली है कि देहात के क्षेत्रों में कुछ आसमान में ड्रोन को देख कर लोगो के मन मे अशांति आई है कही कही चोरी की घटना होनी है इस प्रकार के संसय के कारण लोगो मे दहसत है इस क्रम में पुलिस ने जिले के सभी थानों के ड्रोन का सत्यापन किया गया सपथ पत्र लिया गया उनकी सूची थानों पर रखी गई।
कुछ ड्रोन कमरो का जिनका वैध कागज नही मिला उन ड्रोन कमरों को सीज किया गया।
इस प्रकार इस प्रकार के मामलों पर जब 112 नंबर की पुलिस को जांच में लगाया गया तो हमको 3 चीजे मिली एक तो खिलौने कई मामले सोशल मीडिया वाट्सअप के माध्यम से अफवाह फैलाई गई उनपर अभियोग मुकदमा दर्ज किया गया , कुछ जगहो पर ड्रोन सेंटिंग हुई यह सत्यता है उन कारणों को चेक करने के लिए हमारी 112 पुलिस की गाड़ी रात्रि 1 बजे से सुबह 4 बजे तक गस्त कराया जा रहा है मीडिया और जनता से अपील है कि इस प्रकार की सूचना 112 नंबर को दे हमारी पुलिस 5 मिनट में वहा पहुचेगी इस प्रजार के अफवाहों पर न जाय अपने आँखों से देखे पुलिस को सूचना से पुलिस वहाँ हर सम्भव मदद करेगी।
खेतासराय (जौनपुर): स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को चौकिया गुरैनी, अतरौरा में विशेष टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान टीकाकरण से छूटे हुए तथा झिझक या इनकार करने वाले परिवारों को समझा-बुझाकर बच्चों को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला रिस्पांस टीम के डॉ. नरेंद्र सिंह, जिला प्रशिक्षण अधिकारी अनूप कुमार द्विवेदी, डीएमसी यूनिसेफ जिला कोऑर्डिनेटर अमिताभ शुक्ला, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव, विप्लव कुमार यादव, बीएमसी अवधेश कुमार तिवारी, अशोक कुमार कुशवाहा व अंजना भारती मौजूद रहे।
ग्राम प्रधान, कोटेदार, इमाम और मौलवी के सहयोग से ग्रामीणों को बताया गया कि समय पर टीकाकरण बच्चों को कई जानलेवा बीमारियों जैसे टीबी, हेपेटाइटिस-बी, डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, हीब, दिमागी बुखार और खसरा से बचाता है। टीम ने मौके पर 10 बच्चों का टीकाकरण भी कराया।
खेतासराय (जौनपुर) शाहगंज रेंज के अन्तर्गत गुरुवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में सेवा पर्व कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेतासराय-खुटहन मार्ग पर स्थित ऋषि तालाब के शिव मंदिर प्रांगण में पौधरोपण एवं साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन वसीम अहमद रहे। उन्होंने शिव मंदिर प्रांगण में कनक, चम्पा आदि का पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की, इन दौरान लोगों ने प्रांगण की साफ-सफाई कर विभिन्न पौधों से पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सेवा पर्व के अंतर्गत पौधरोपण एवं सफाई जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छता की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण के संवर्द्धन हेतु पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से ईओ अलका मौर्या, एफपीओ गोपाल गौशाला प्रबंधक अवधेश कुमार पाण्डेय, शिव मंदिर समिति सदस्य शांति सागर, सतीश कुमार, विजय कुमार व सभासद अमित कुमार मौजूद रहे।