Home Blog Page 44

श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के 47वें नियंत्रण कक्ष का हुआ उद्घाटन   

0
श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के 47वें नियंत्रण कक्ष का हुआ उद्घाटन   
श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के 47वें नियंत्रण कक्ष का हुआ उद्घाटन   

श्री दुर्गा पूजा महासमिति के 47वें नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दीप प्रज्वलित कर किया

जौनपुर जनपद की समस्त मां दुर्गा पूजन समितियां की एकीकृत संगठनात्मक शक्ति की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के 47 वें नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन समारोह 24 सितंबर बुधवार को सायंकाल का 8:00 बजे से नगर के कोतवाली चौराहा हनुमान मंदिर के सामने आयोजित किया गया है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव व विशिष्ट अतिथि द्वय जिला अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ रहे।नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया तदोपरांत माता दुर्गा जी के समक्ष पूजन- अर्चन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।


प्रारम्भ मे भजन गायक पंकज सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव, अभिषेक मयंक आदि ने सुन्दर भजन की प्रस्तुति किया।
इस मौके पर महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव’मंगल’ द्वारा मंचासीन अतिथियों को माल्यार्पण कर व मां की चुनरी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर निर्णायक मंडल सदस्य डा. आकांक्षा द्विवेदी दिलीप सिंह रजनी साहू धर्मेंद्र सेठ दिलीप जायसवाल मीरा अग्रहरि एवं विजय प्रकाश यादव को राज्य मंत्री ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव मंगल ने किया। कार्यक्रम में सभी का स्वागत व अभिन्नदन महासचिव मनीष गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि खेल कूद युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संघटनात्मक व्यवस्था व दुर्गा आयोजन महासमिति के महत्व का उल्लेख करते हुए पवित्र विसजर्न के लिए महासमिति के सुक्षाव पर सुन्दर, सुरक्षित व पक्के कुंड के निर्माण का आश्वासन दिया।इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने कहा की महासमिति के साथ समन्वय कर व सुक्षाव पर टूडी- फूटी सड़कों के मरम्मतीकरण एवं सुचारू सुरक्षित बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ-साथ शक्ति विसजर्न कुंड की लम्बाई चौड़ाई बढ़ाने की बात कही पुलिस डॉ कौस्तुभ ने अधीक्षक ने महासमिति के व्यवस्थित कार्यक्रम की प्रसन्नता करते हुए पूजन पंडाल की सुरक्षा व सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था की बात कही।
सभा को संरक्षक इन्द्र भान सिंह इन्दू एवं निखिलेश सिंह ने संबोधित किया।


कार्यक्रम में 50 वर्ष पूर्ण कर चुके पूजन समितियों के साथ रक्तदाताओं एवं कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक शोभ नाथ आर्य चन्द्र प्रताप सोनी विंध्याचल सिंह श्रीकांत महेश्वरी संतोष सिंह राधे कृष्ण ओझा के साथ विशिष्ट सदस्य संजय सिंह, शशांक सिंह रानू, मोतीलाल यादव, अनिल अस्थान, लालचंद निषाद, अनिल साहू, विवेक सिंह, डॉ अतुल सिंह प्रबन्धसमिति के विजय रघुवंशी राम प्रकाश यादव राहुल पाठक महेश जायसवाल , दीपक श्रीवास्तव,राम रतन विश्वकर्मा चंदन यादव संजय विश्वकर्मा सुमित उपाध्यक्ष राजन अग्रहरि रत्नेश सिंह शैलेंद्र मिश्रा विजय गुप्ता आनंद अग्रहरि चंद्रशेखर गुप्ता संजय मोदनवाल अमित गुप्ता धीरज गुप्ता प्रिन्स तनेजा अभिषेक अग्रहरि यश गुप्ता करण बिन्द‌ के साथ- साथ दुर्गा पूजा समिति लंगर समिति एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ सम्मानित नागरिकगण एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।उक्त जानकारी महासमिति के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दिया गया। ।

JAUNPUR ACCIDENT,खुदौली मार्ग पर सड़क हादसा,जिला अस्पताल रेफर

0
JAUNPUR ACCIDENT,खुदौली मार्ग पर सड़क हादसा,जिला अस्पताल रेफर
JAUNPUR ACCIDENT,खुदौली मार्ग पर सड़क हादसा,जिला अस्पताल रेफर

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के खुदौली मुख्य मार्ग पर गुरुवार की शाम करीब 4 बजे एक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एम्बुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि सचिन (17 वर्ष) पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी बडनपुर, गुरुवार की शाम अपनी बाइक से खेतासराय कस्बे में स्थित रेहान कम्प्यूटर सेंटर पर कम्प्यूटर सीखने आ रहा था। उसी समय दूसरी ओर से विजय (28 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामाश्रय विश्वकर्मा, निवासी मुस्तफाबाद, बाइक से अपने रिश्तेदारी बडनपुर जा रहे थे। दोनों ही जब खुदौली मुख्य मार्ग के पास पहुँचे, तो अचानक उनकी बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

भयंकर टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुँच गए और घायलों को सड़क किनारे हटाया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान बताया कि दोनों की हालत गंभीर है, इसलिए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल भेजवाया दिया है और घायलों के परिवारजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

jaunpur News,महिंद्रा ऐंड महिंद्रा चेयरमैन के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी का मुकदमा

0
Oplus_131072

Forgery and fraud case against Chairman and Director of Mahindra & Mahindra jaunpur crime news

Jaunpur

  • : जौनपुर न्यायालय के आदेश पर लाइन बाजार थाना में दर्ज हुआ एफआईआर

Jaunpiur Crime Today News । न्यायालय जौनपुर के आदेश पर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लिमिटेड मुंबई के अध्यक्ष व निदेशक समेत स्टार मोटर्स जौनपुर के खिलाफ लाइन बाजार थाने में जालसाजी धोखाधड़ी हेराफेरी मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसमें पीड़ित का वाहन थार राक्स बुकिंग के नाम पर धन हड़पने का कई आरोप लगाया ।

बता दें की सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मोकलपुर गांव निवासी राजमन यादव के पुत्र गणेश यादव एडवोकेट ने तीन अक्टूबर 2024 को स्टार मोटर्स महिंद्रा ऐंड महिंद्रा पॉलिटेक्निक चौराहा जौनपुर के यहां थार रॉक्स वाहन को 21 हजार ऑनलाइन जमा कर बुक कराया था। इन्हें मार्च 2024 में डिलीवरी देने का वादा किया गया था ,लेकिन उसके पहले उनकी बुकिंग को कैंसिल करते हुए उनके खाते में 18900 वापस कर दिए गए और 2100 रुपए काट लिए गए। जिस पर गणेश यादव एजेंसी पर पहुंचे उन्होंने कारण पूछा लेकिन वह जवाब नहीं दे सके और नहीं उनका काटा हुआ पैसा वापस किया । पीड़ित ने मामले को दीवानी न्यायालय जौनपुर में अपने पक्ष को रखा, जिसे कोर्ट ने गंभीरता से लिया और विभिन्न धाराओं में लाइन बाजार थाने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनके साथ शोषण हेराफेरी धोखाधड़ी विश्वासघात जालसाजी की गई है। इसके बाद 23 सितंबर 2025 को लाइन बाजार थाने में स्टार्स मोटर्स महिंद्रा ऐंड महिंद्रा पॉलिटेक्निक चौराहा जौनपुर व निदेशक महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लिमिटेड मुंबई और इसके अध्यक्ष तथा एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया । मुकदमा दर्ज होते ही जिले में इससे जुड़े लोगों में खलबली मच गई।

पीड़ित गणेश यादव ने बताया कि बहुत लोगों के साथ ऐसा किया जाता है और जिनकी पहले की बुकिंग रहती है बाद में कोई लेने आता है उससे अधिक पैसा वसूल कर पहले वाली की बुकिंग कैंसिल कर दिया जाता है और दूसरे को अधिक पैसे लेकर वाहन को दे दिया जाता है। बहुत लोग इसके शिकार हुए हैं और हमारा अमाउंट बहुत छोटा है लेकिन यहां अमाउंट की बात नहीं है यहां लोगों के साथ जो धोखाधड़ी हेराफेरी की जाती है उसे बचाने के लिए हमारा एक प्रयास है ।

jaunpur News,7 राजनैतिक दलों को कारण बताओं नोटिस

0
jaunpur News,7 राजनैतिक दलों को कारण बताओं नोटिस
jaunpur news

Show cause notice to 7 political parties,jaunpur news

JAUNPUR NEWS : जौनपुर जिले के आधादर्जन से अधिक पार्टियों को नोटिस  मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 लखनऊ के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकृत जनपद जौनपुर के 07 पंजीकृत मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा तीन वित्तीय वर्षो (वर्ष 2021 से 2024 (06 वर्षो) के मध्य आयोग द्वारा आयोजित निर्प्ति भाग तो किया गया है, परन्तु निर्धारित समयावधि अर्थात विधानसभा चुनावों में 75 दिनों के भीतर और लोक सभा चुनावों के मामले में 90 दिनों के भीतर निर्वाचन व्यय विवरणी इलेक्शन एक्पेन्डीचर रिपोर्ट दाखिल नहीं किये जाने के फलस्वरुप ’’कारण बताओं नोटिस’’ जारी करते हुए उक्त नोटिस की प्रति संबंधित पार्टियों को प्राप्त कराकर पावती भेजे जाने तथा नोटिस का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने की अपेक्षा की गयी है।

प्राप्त नोटिसों का विवरण भारतीय मानव समाज पार्टी ग्राम व पो0 ओइना, तहसील केराकत जिला जौनपुर उ0प्र0, हम सबकी पार्टी ग्राम महिमापुर जलालपुर चैमुहानी पो0 जलालपुर जिला जौनपुर, कांशीराम बहुजन दल खाता नं0 208 क आराजी नं0 159 एम/0.0810, ग्राम अलीखानपुर थाना लाइनबाजार तहसील सदर प0 हवेली जिला जौनपुर, महामुक्ति दल ग्राम उसरांव पोस्ट इटायें तहसील मडियाहूं जौनपुर, मानवीय भारत पार्टी ग्राम व पोस्ट रामपुर नदी तहसील मडियाहूं जौनपुर, समाज परिवर्तन पार्टी ग्राम सलारपुर पोस्ट करौरा तहसील मछलीशहर जिला जौनपुर, सर्वश्रेष्ठ दल पार्टी ग्राम शाहदाउदपुर उर्फ ककोरगहना पोस्ट व तहसील जौनपुर।उप जिला निर्वाचन अधिकारी जौनपुर ने अवगत कराया है कि  उपरोक्त पंजीकृत अमान्यता प्राप्त दल को मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा कारण बताओ नोटिस पार्टी के पंजीकृत पते पर रजिस्टर्ड डाक द्वारा प्रेषित किया गया है।

jaunpur News :काजल बनी एक दिन की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

0
Oplus_131072

jaunpur News : ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के तहत कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा काजल बनी एक दिन की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

jaunpur News जौनपुर । महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने हेतु चल रहे ‘मिशन शक्ति फेज-5’ अभियान के तहत आज एक अनोखी पहल देखने को मिली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, धर्मापुर की छात्रा काजल बेनवंशी (कक्षा-8) को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 एक दिवसीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में काजल ने निर्देश दिया कि सभी कस्तूरबा विद्यालयों में बच्चों को मीनू के अनुसार पौष्टिक भोजन दिया जाए, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और शिक्षा गुणवत्तापरक हो। उन्होंने कहा कि छात्राओं की शिक्षा और स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

 काजल ने जिला समन्वयक (निर्माण) को भी सख्त निर्देश दिए कि प्रधान द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और किसी भी प्रकार की गलती न होने पाए।

 इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, जिला समन्वयक (बा.शि.) श्रीमती शोभा तिवारी, जिला समन्वयक (निर्माण) रजा हसन, जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) श्रीमती वार्डिन, वार्डन वीणा उपाध्याय, शिक्षक शशिधर उपाध्याय, लेखाकार शशि (कस्तूरबा विद्यालय महराजगंज), अनुपमा मौर्या (कस्तूरबा विद्यालय धर्मापुर), अंग्रेजी की पूर्णकालिक शिक्षिका रेखा यादव सहित विद्यालय की कई छात्राएँ शालू, खुशी, उजाला और स्नेहा उपस्थित रहीं।

‘मिशन शक्ति फेज-5’ की इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और शिक्षा के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि बेटियाँ भी समाज में नेतृत्व की बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।

Jaunpur News : वरिष्ठ भाजपा नेता के छोटे भाई के निधन पर शोक

0

Jaunpur News : वरिष्ठ भाजपा नेता के छोटे भाई के निधन पर शोक की लहर

  • राज्यमंत्री और विधायक ने जताया परिवार के प्रति समर्थन

खेतासराय(जौनपुर): नगर में भाजपा नेता और जिला कार्य समिति के सदस्य जगदंबा प्रसाद पांडेय के छोटे भाई, राजकुमार पांडेय के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। 48 वर्षीय राजकुमार पांडेय लंबे समय से गुजरात के दमन में रह रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार के लोग गुजरात पहुंचे और एंबुलेंस के माध्यम से शव को खेतासराय स्थित पैतृक आवास पर लाया गया। जौनपुर के रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें सबसे छोटे भाई देवी प्रसाद पांडेय ने मुखाग्नि दी।

जगदंबा प्रसाद पांडेय के समाज में सक्रिय योगदान के चलते उनके छोटे भाई के निधन की खबर सुनते ही सैकड़ों लोग पैतृक आवास पर पहुंचे और शव यात्रा में शामिल होकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और शाहगंज विधायक रमेश सिंह भी बभनौटी स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने जगदंबा प्रसाद पांडेय के पिता, मार्कण्डेय पांडेय से मिलकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। इस दौरान पर राज्य मंत्री के पीआरओ कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, पूर्व सभासद मनीष श्रीवास्तव, भाजपा ब्लॉक प्रतिनिधि अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा, आचार्य कृष्ण मुरारी मौर्य, धर्मरक्षक मनीष गुप्ता, डॉ. चंद्रजीत मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

नीमा शाहगंज संस्था द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

0
नीमा शाहगंज संस्था द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
नीमा शाहगंज संस्था द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

शाहगंज (जौनपुर)। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर नीमा संस्था द्वारा सेंट थॉमस रोड स्थित बजरंग क्लीनिक पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के उपरांत संस्था की ओर से अधिक ऑक्सीजन देने वाले औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष बलवंत सिंह ने पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर विचार व्यक्त किए तथा सभी को औषधीय पौधे लगाने के प्रति जागरूक किया।

इस मौके पर डॉ. सरफुद्दीन ने दसवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी, जबकि डॉ. हमीद ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जे.पी. सेठ ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ. अतुल यादव ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. मनीष, डॉ. खुर्शीद, डॉ. जुल्फिकार खान, डॉ. के.एस. यादव और डॉ. अशोक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को औषधीय पौधा उपहार स्वरूप प्रदान किया गया, जिसकी सराहना प्रतिभागियों और आमजन द्वारा की गई।

जौनपुर: सार्वजनिक दुर्गा पूजा की परंपरा में खेतासराय का अनूठा इतिहास

0
जौनपुर सार्वजनिक दुर्गा पूजा की परंपरा में खेतासराय का अनूठा इतिहास
नव युवक दुर्गा पूजा समिति पोरईखुर्द पण्डाल में स्थापित माँ दुर्गा जी का प्रतिमा

1980 में सजा था पहला पंडाल, आज 87 से ज्यादा स्थानों पर होती है भव्य पूजा

खेतासराय (जौनपुर): गंगा-जमुनी तहज़ीब के लिए विख्यात जौनपुर सिर्फ इतिहास और शिक्षा की धरती नहीं है, बल्कि इसकी सांस्कृतिक धड़कन भी दूर-दूर तक अपनी पहचान बनाए हुए है। इन्हीं सांस्कृतिक परंपराओं में शारदीय नवरात्रि की दुर्गा पूजा विशेष महत्व रखती है। जिले में सजने वाले भव्य पंडाल न केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक हैं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक उत्सव का भी संदेश देते हैं।

1973 से हुई शुरुआत, बंगाल की तर्ज पर सजा पहला पंडाल

जिले में सार्वजनिक दुर्गा पूजा की परंपरा वर्ष 1973 से शुरू हुई। पश्चिम बंगाल की तर्ज पर नवयुग संस्था, उर्दू बाजार (टैगोर नगर) ने गोसाई रामलीला मैदान में पहला सार्वजनिक पंडाल स्थापित किया। इससे पहले दुर्गा पूजा केवल स्टेशन रोड स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक-डे के घर तक सीमित थी। समाजसेवी रामचंद्र नवीन के नेतृत्व में बनी इस संस्था ने नाट्य मंचन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नौ दिनी दुर्गा पूजा का आयोजन शुरू किया। वाराणसी से मां दुर्गा की प्रतिमा लाई गई और शहर के बुद्धिजीवियों डॉ. श्रीपाल सिंह क्षेम, डॉ. देवेंद्र उपाध्याय, डॉ. अरुण कुमार सिंह, रामकृष्ण, कन्हैया लाल शर्मा सहित कई विद्वानों ने मिलकर इसकी नींव रखी। प्रशासनिक दिक्कतें भी आईं, लेकिन तत्कालीन डीएम ओ.एन. वैद्य ने अनुमति देकर इस ऐतिहासिक शुरुआत को रास्ता दिया।

1974 से बढ़ा विस्तार, बनी दुर्गा पूजा महासमिति

1974 में गीतांजलि संस्था ने अध्यक्ष हबीब आलम खान के नेतृत्व में जागेश्वर नाथ मंदिर में सार्वजनिक पूजा की शुरुआत की। इसके बाद पूरे जनपद में तेजी से पंडाल सजने लगे। 1979 तक यह संख्या चार दर्जन के करीब पहुंच गई।


उसी दौर में विवादों और चुनौतियों का सामना भी हुआ, लेकिन 1979 में जागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में हुई बैठक से दुर्गा पूजा महासमिति का गठन हुआ। तभी से महासमिति सभी समितियों को प्रशासनिक सहयोग दिलाने और दशमी की शोभायात्रा के आयोजन की जिम्मेदारी निभा रही है। आज विजयादशमी पर लाखों की भीड़ मूर्तियों के विसर्जन की इस परंपरा को देखने उमड़ती है।

खेतासराय में 1980 से हुई शुरुआत

शहर के बाद 1980 में शाहगंज सर्किल के अंतर्गत आने वाले खेतासराय कस्बे ने भी इस परंपरा को अपनाया। यहां श्री नवयुवक दुर्गा पूजा समिति ने पहला पंडाल सजाया। इसकी नींव कस्बा के तत्कालीन सरपंच स्व. किशोरी लाल गुप्ता ने रखी।
डॉ. अमलेन्द्र गुप्ता बताते हैं, मेरे पिता जी बनारस से मूर्तिकार निर्मल दास के पास से प्रतिमा लाए थे। यह पंडाल अपनी भव्यता और प्राकृतिक सजावट के लिए पूरे इलाके में चर्चित रहा। इसके बाद धीरे-धीरे और समितियां बनीं और खेतासराय दुर्गा पूजा का प्रमुख केंद्र बन गया।

बंगाल के कारीगरों से लेकर स्थानीय कलाकारों तक

शुरुआती वर्षों में मूर्तियां मऊ और घोषी से आती थीं। बढ़ती मांग को देखते हुए किशोरीलाल गुप्ता ने मूर्तिकारों को सीधे खेतासराय बुलाकर यहीं मूर्तियां बनवानी शुरू कराई। इसके बाद पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी उत्तम पाल कस्बे से जुड़ गए और आज भी निरंतर प्रतिमाएं बनाते आ रहे हैं। पंडालों की सजावट और मूर्तियों की भव्यता समय के साथ बढ़ती गई। कोविड-19 के दौरान जरूर रुकावट आई, लेकिन पूजा समितियों ने नियमों के अनुरूप छोटे पंडालों में भी परंपरा को जीवित रखा।

हर साल सैकड़ों पंडाल, सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

खेतासराय में वर्तमान समय में 87 पंडाल सजते हैं, जिनमें से 25 से अधिक नगर क्षेत्र में और शेष ग्रामीण इलाकों में होते हैं। सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन यहां का वातावरण अद्भुत हो जाता है। घंटों की गूंज, मंत्रोच्चार और भव्य आरती के बीच हजारों श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंचते हैं। नगर की जय मां विंध्यवासिनी दुर्गा समिति अपनी भव्य सजावट के लिए विशेष पहचान बना चुकी है और कई बार महासमिति से सम्मान भी पा चुकी है।

सिर्फ पूजा नहीं, सांस्कृतिक मिलन का अवसर

जौनपुर और खेतासराय की दुर्गा पूजा अब सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं रह गई है। यह सामाजिक और सांस्कृतिक मिलन का अवसर बन चुकी है। अलग-अलग समुदायों और वर्गों के लोग इस उत्सव में सम्मिलित होते हैं, जिससे गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल और मजबूत होती है। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया, इस बार खेतासराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुल 87 पंडालों की सजावट प्रशासन की पूरी निगरानी में आयोजन होंगे।

गौरव की परंपरा

खेतासराय और जौनपुर की सार्वजनिक दुर्गा पूजा न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर के रूप में भी अपनी पहचान बनाए हुए है। यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों को न केवल धर्म से जोड़ती है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश देती है।

सेवा पखवाड़ा: मनेछा में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

0
सेवा पखवाड़ा मनेछा में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
सेवा पखवाड़ा मनेछा में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

शिविर में 124 मरीजों का हुआ उपचार, वितरित की गई दवाइयां

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर): सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के मनेछा गाँव में मंगलवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर ग्रामीण अंचलों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएँ उनके गाँव पर ही उपलब्ध कराना है। सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के चिकित्सा प्रभारी डा. सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 124 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों की पहचान कर उनका उपचार किया गया। साथ ही मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं। इस दौरान मुख्य रूप डॉ. अवनीश कुमार राव, फार्मासिस्ट अशोक कुमार यादव, एलटी आलोक सिंह, संदीप कुमार सीएचओ शिव कुमार, रश्मि सेठ, अंकुर श्रीवास्तव, राहुल यादव, सनी गुप्ता, मोहित बिन्द, राहुल यादव, महेंद्र गौतम, दीपक कन्नौजिया समेत आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत भाजपा मण्डल अध्यक्ष गभीरन अजय यादव लोगों का आभार व्यक्त किया।

मौलिक अधिकार पार्टी ने पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए उठाई आवाज

0
Fundamental Rights Party raised voice for the upliftment of backward classes
Fundamental Rights Party raised voice for the upliftment of backward classes

  • राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

सुलतानपुर । मौलिक अधिकार पार्टी ने सिटी मजिस्ट्रेट को सात सूत्रीय ज्ञापन दिया।मौलिक अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को ज्ञापन सौंपा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित यह ज्ञापन अपर उप जिला मजिस्ट्रेट सदर को दिया गया। ज्ञापन में पार्टी ने कई अहम मुद्दों को उठाया इसमें पिछड़े वर्ग को पृथक आरक्षण, संपूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण की मुफ्त व्यवस्था, संपूर्ण चिकित्सा मुफ्त, पिछड़े वर्ग के लोगों को औद्योगिक प्रशिक्षण की गारंटी,कार्यपालिका और न्यायपालिका का बंटवारा, खुदरा बाजार का विस्तार, संविधान बचाने तथा चुनाव और वोट बचाने जैसे बिंदु शामिल रहे । ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शास्त्री, जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर अमृतलाल विश्वकर्मा,प्रदेश सचिव अमरजीत विश्वकर्मा, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम शंकर शर्मा,प्रदेश महासचिव रामबहादुर शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रमोद भगत व संतोष विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्माएड,,हरिशंकर शर्मा, सूर्यमोहन विश्वकर्मा,आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

  • indresh yadav