Home Blog Page 45

संस्कृति का पाठ बच्चों को अवश्य पढ़ायें: राकेश श्रीवास्तव

0
संस्कृति का पाठ बच्चों को अवश्य पढ़ायें: राकेश श्रीवास्तव
संस्कृति का पाठ बच्चों को अवश्य पढ़ायें: राकेश श्रीवास्तव

जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद/राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष/संस्थापक डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में सम्पूर्ण भारत में बच्चों को अपने राष्ट्र, धर्म, संस्कृति, सनातनी आस्था की ओर बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिये कार्यक्रम कराया गया है। हम और हमारे बच्चे गर्व से कहें कि बच्चे ही आगे थे, हैं और रहेंगे।


अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय ओजस्विनी परिषद् एवं राष्ट्रीय महिला परिषद द्वारा माई फ्रेंड गणेश एवं किड्स अहेड का भव्य कार्यक्रम नगर के सावित्री कॉन्वेंट स्कूल जौनपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 3 तक के छात्र—छात्राओं ने श्री गणेश जी विघ्न विनाशक के आरेखन चित्र पर पेंसिल कलर से पेंटिंग करके अपनी प्रतिभा को दिखाया।


इस मौके पर राकेश श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष अहिप ने कहा कि बच्चों में धर्म संस्कृति और संस्कार मां के चरण से मंदिर के चौखट के बीच जन्म लेता है, इसलिये अपने बच्चों को राष्ट्र धर्म संस्कृति सनातनी आस्था ईश्वर और अपने देश के महापुरुषों के बारे में बताना और पढ़ाना चाहिए। इसी क्रम में अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अहिप ने बताया कि बच्चों में विलक्षण प्रतिभा के साथ बच्चों में ऊर्जा बहुत होती है। बस उन्हें तराशने की आवश्यकता होती है। भारत के वीर बालकों का एक इतिहास रहा है। जैसे ध्रुव, एकलव्य, भरत, लव, कुश, अभिमन्यु, शिवाजी, छत्रसाल, गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादे। ये सभी वीरता, त्याग और समर्पण के प्रतीक हैं।


इसी क्रम में जितेन्द्र बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल ने बालक—बालिकाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ ही  सभी को प्रशस्ति पत्र दिया। उक्त अवसर पर प्रधानाचार्या पूनम अस्थाना, उप प्रधानाचार्या ज्योत्सना सिंह, कनक पांडेय, संजय अस्थाना, कृष्ण कुमार उपाध्याय जिला महामंत्री राबद सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष के घर मनबढो का हमला

0
सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष के घर मनबढो का हमला
सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष के घर मनबढो का हमला

मामले का सीसीटीवी वीडियो वायरल

  • पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार बाजार में समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी इकाई के जिलाध्यक्ष के घर आधा दर्जन मनबढो ने हमला कर दिया। परिवार को जान से मारने की धमकी देते महिलाओं को भद्दी भद्दी गाली दी। जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

जानकारी के अनुसार कोठवार बाजार में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता के घर आधा दर्जन मनबढ एकजुट होकर पहुंच गए और मौके पर आनंद गुप्ता और उनकी माता लालमनि गुप्ता घर पर मौजूद थी और करीब आधा दर्जन की संख्या में मनबढो ने उन्हें जमीन विवाद को लेकर मारने का प्रयास किया और परिजनो जान मारने की धमकी दिया। और सभी परिवार को भद्दी भद्दी गाली देना शुरू किया। जिसका पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गया और जिसका वीडियो पीड़ित के पास मौजूद है। पीड़ित लालमनि गुप्ता पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जबकि जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता का कहना है की दबंग हमारी जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं। जिसका विरोध करने पर वह जान मारने की धमकी देते हुए भद्दी भद्दी गाली दिए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है और उसका वीडियो भी हमारे पास मौजूद है। घटना को लेकर बाजार में तनाव व्याप्त है।

समाजसेवी सुभाष चंद्र की मनाई गई पूर्णतिथि

0
समाजसेवी सुभाष चंद्र की मनाई गई पूर्णतिथि
समाजसेवी सुभाष चंद्र की मनाई गई पूर्णतिथि

सुभाष ने ग्रामीण क्षेत्रों में जलाई शिक्षा की अलख : जगदीश नारायण राय

जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुकुङीपुर गांव निवासी समाजसेवी सुभाष चंद्र यादव की पूर्णतिथि मनाई गयी। जिसमें लोगों ने उनके जीवन चरित्र प्रकाश डाला गया।

पूर्व मंत्री विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि समाजसेवी एवं पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय सुभाष चंद्र यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा संस्थानों की स्थापना कर ग्रामीण जनता को बहुत सहूलियत दी, इसके अलावा वह गरीबों दीन दुखियों जरूरतमंदों के लिए हमेशा कार्य करते रहें। समय-समय पर संस्कृति परंपराओं का आयोजन करते रहे उन्होंने समाज के लिए बहुत योगदान दिया। अपने बड़े भाई पूर्व सांसद स्वर्गीय अर्जुन सिंह यादव के साथ हमेशा कंधा से कंधा मिलाकर चलते रहे। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने स्वर्गीय सुभाष चंद्र यादव के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके सामाजिक कार्यों को जनहित कर बताया


इस श्रद्धांजलि देने में पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व विधायक अरशद खान, सपा के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, प्रो राकेश कुमार यादव, प्रो राज बहादुर, शिवकुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, संजय सिंह, राजदेव यादव ,महामंत्री रमेश यादव , जितेंद्र यादव, डॉ विजयलक्ष्मी ,डॉ ऋषभ ,डॉ वीरेंद्र कुमार ,डॉ शशिकांत, रमेश यादव एडवोकेट, डॉ अतुल प्रकाश, शैलेंद्र यादव, शिक्षक नेता सुभाष यादव मौजूद रहे।

जौनपुर नाला काण्ड के मृतक परिवार को पचास-पचास लाख की आर्थिक सहायता की मांग 

0
जौनपुर नाला काण्ड के मृतक परिवार को पचास-पचास लाख की आर्थिक सहायता की मांग 
जौनपुर नाला काण्ड के मृतक परिवार को पचास-पचास लाख की आर्थिक सहायता की मांग 

JAUNPUR POLITICS NEWS जौनपुर :25 अगस्त को  मछलीशहर पड़ाव स्थित हीरो होण्डा एजेन्सी के बगल में बिजली के खम्भे में लगभग एक माह से अधिक समय से करेंट उतर रहा था स्थानीय लोगों ने बताया की बिजली के पोल से सटकर एक बकरी तथा एक गाय की मौत हो गयी थी जिसकी जानकारी बिजली विभाग को दिया लेकिन बिजली विभाग के लोगों ने उसे ठीक नहीं किया। 25 अगस्त को लगभग सायंकाल 4 बजे एक घण्टे के तेज बारिश के कारण शहर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न हो पाने के कारण शहर की लगभग सड़के जलमग्न हो गई। 

मछलीशहर पड़ाव से अपने घर को जाने के लिए प्राची मिश्रा पुत्री श्री योगेश मिश्रा उम्र लगभग 24 वर्ष ने ई-रिक्शा को रोका उसमें बैठने के लिए जैसे आगे बढ़ी जर्जर नाला जो कि टूटकर लगभग 5 फीट सड़क को भी अपने में समाहित कर लिया था जो जल भराव के कारण दिखाई नहीं दिया उसमें पैर फिसलने से प्राची मिश्रा पुत्री श्री योगेश मिश्रा नाले में गिर गई चूँकि बिजली का पोल जिसमें करेंट उतर रहा था नाले में ही स्थित था इस कारण से बिजली पानी में उतर गया था बिजली के चपेट में आने से प्राची मिश्रा बहने लगी तो उसको बहता देख मो० समीर पुत्र शौकत अली नामक युवक जिसकी उम्र लगभग 18 वर्ष थी जो अपने नाना के घर आया था ने प्राची मिश्रा को बचाने के लिए नाले में कूद पड़ा चूँकि नाले के पानी में बिजली उतर रहा था इसलिए वह भी बहने लगा। वहाँ खड़ा ई-रिक्शा चालक शिवा गौतम यह देखकर उन दोनों को बचाने के लिए नाले के तरफ पोल के पास जैसे ही तेजी के साथ पहुँचा वह भी करेंट की चपेट में आ गया चूँकि प्राची मिश्रा की मौत नाले के पानी में करेंट उतरने के कारण हुआ था वह दोनों युवक मो० समीर और शिवा गौतम नहीं समझ पाये तीनों की मौत नाला के पानी में बिजली उतरने के कारण हो गया। प्राची मिश्रा एवं मो० समीर शिवर खुला होने कारण तथा उस पर कोई जाली न लगे होने के कारण शिवर में बह कर लगभग 600-700 मीटर दूर खुले बड़े नाले में बह कर चले गये जिसमें प्राची मिश्रा व मो० समीर का शव एक दिन बाद एस०डी०आर० एफ० ने बड़े नाले से बरामद किया। इन तीनों की मौत का जिम्मेदार बिजली विभाग, नगर पालिका परिषद, जौनपुर तथा एस०टी०पी० (शिवर ट्रिटमेंट प्लान) जौनुपर के उच्च अधिकारी है।

इन तीनों पीड़ित परिवारों को अभीतक उचित न्याय उत्तर प्रदेश सरकार/जिला प्रशासन द्वारा नहीं मिल पाया जो कि गम्भीर चिन्ता का विषय है। डा० रागिनी सोनकर विधायक मछजीशहर सुशील चन्द्र दुबे प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश, उषा जायसवाल प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा, उत्तर प्रदेश हम संयुक्त रूप से उक्त तीनों पीड़ित परिवारों के न्याय हेतु उत्तर प्रदेश सरकार/जिलाधिकारी जौनपुर से उक्त परिवार के उचित न्याय हेतु हमारी प्रमुख मांगे निम्नवत् है जिसे गम्भीरता से विचार करने की अतिआवश्यकता है। जिससे पीड़ित परिवारो उचित न्याय मिल सके।

प्रमुख मांगे निम्नवत् है :-

1.प्रत्येक मृतक परिवार को उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा पचास-पचास लाख की आर्थिक सहायता दी जाए,. प्रत्येक मृतक परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी दी जाये,. तीनों विभाग के दोशी उच्च अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्यावाही की जाय।

मानव सुधार के लिए महात्माओं का उपदेश जरूरी-सन्त पंकज महाराज

0
मानव सुधार के लिए महात्माओं का उपदेश जरूरी-सन्त पंकज महाराज
मानव सुधार के लिए महात्माओं का उपदेश जरूरी-सन्त पंकज महाराज

JAUNPUR NEWS जौनपुर: मथुरा मुख्यालय से जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के अध्यक्ष संत पंकज महाराज के सानिध्य में चल रही 122 दिवसीय शाकाहार, सदाचार, मद्यनिषेध आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा का इकसठवाँ पड़ाव सोमवार सायंकाल आज़ाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निकट, कुम्भी मोकलपुर जौनपुर पहुँचा।

आयोजित सत्संग सभा को संबोधित करते हुए संत पंकज महाराज ने कहा कि भारत अनादिकाल से ऋषि-मुनियों और महापुरुषों की समृद्ध परम्परा का देश रहा है। इन महापुरुषों ने समाज में धार्मिकता, परस्पर प्रेम-सौहार्द और परोपकार की भावना जाग्रत करने हेतु सत्संग परम्परा को जीवित रखा। वर्तमान समय में इन परम्पराओं से प्रेरणा लेने और मानव व समाज सुधार की दिशा में कदम उठाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन की पहली आवश्यकता उत्तम खानपान है। युग महापुरुष परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने आजीवन अथक प्रयास कर करोड़ों लोगों का हृदय परिवर्तन किया और उन्हें भगवान के भजन से जोड़ा। मानव शरीर सबसे श्रेष्ठ है, क्योंकि इसमें प्रभु की प्राप्ति का मार्ग निहित है। संत महात्माओं की कृपा और सुरत-शब्द योग साधना के अभ्यास से दिव्य दृष्टि एवं अनहद वाणी का अनुभव किया जा सकता है।

महाराज ने लोगों से आग्रह किया कि वे शाकाहार अपनाएँ, नशे का परित्याग करें तथा स्त्री की ओर माँ, बहन और बेटी के रूप में देखने की दृष्टि विकसित करें। उन्होंने कहा कि चरित्र ही मानव धर्म की सबसे बड़ी पूँजी है। जब गांव-गांव के लोग शाकाहारी-सदाचारी बनकर भजन करेंगे तो निश्चित ही रामराज्य और सतयुग की स्थापना होगी।

इस अवसर पर संस्था के महामंत्री बाबूराम यादव, आश्रम प्रबंधक सन्तराम चौधरी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय झा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह, जौनपुर संगत अध्यक्ष ऋषिदेव श्रीवास्तव सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम की शांति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा। कार्यक्रम के उपरांत जनजागरण यात्रा भवानीपुर खेल मैदान, बीबीपुर के लिए प्रस्थान कर गई, जहाँ मंगलवार दोपहर 12 बजे से सत्संग आयोजित होगा।

डायल 112 पर झूठी सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार 

0
डायल 112 पर झूठी सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार 
डायल 112 पर झूठी सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार 

झूठी सूचना देकर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश नाकाम

खेतासराय पुलिस ने आरोपित को भेजा जेल

JAUNPUR CRIME NEWS खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय पुलिस ने सोमवार को धार्मिक उन्माद फैलाने को डायल 112 पर झूठी सूचना देने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित ने गाँव में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से दुर्गा पूजा पंडाल में हंगामे की झूठी कहानी गढ़ी थी।

थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी रविन्द्र पुत्र स्व. बद्रीनाथ निवासी कलापुर ने रविवार की रात डायल 112 पर फोन कर यह सूचना दी थी कि कलापुर स्थित दुर्गा पूजा पण्डाल में एक वर्ग विशेष के लोगों ने पानी फेंककर बवाल किया है। सूचना को गंभीर मानते हुए खेतासराय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। जाँच-पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि यह सूचना पूरी तरह झूठी और निराधार है किसी प्रकार का विवाद या उपद्रव पण्डाल में नहीं हुआ था। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि आरोपी ने जानबूझकर धार्मिक उन्माद फैलाने की नियत से यह कॉल की थी। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध थाना खेतासराय में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए चालान भेज दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील किया है की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ग्रामीणांचल के पंडालों में विराजमान होने के लिए जाने लगी देवी-देवताओं की प्रतिमाएँ

0

ग्रामीणांचल के पंडालों में विराजमान होने के लिए जाने लगी देवी-देवताओं की प्रतिमाएँ

खेतासराय(जौनपुर): आगामी त्योहारों की रौनक अब ग्रामीण अंचलों में भी स्पष्ट दिखाई देने लगी है। गाँव-गाँव और कस्बों में धार्मिक उत्सवों की तैयारी चरम पर है। खासकर नवरात्र और दूर्गा पूजा उत्सव जैसे अवसरों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण इलाकों के पंडालों में प्रतिमाएँ पहुँचने लगी हैं।

पंडाल समितियों ने हफ्तों पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। बांस-बल्लियों और रंग-बिरंगी सजावट से बने पंडाल अब रोशनी की झालरों से जगमगाने लगे हैं। मूर्तिकारों द्वारा तैयार की गई भव्य प्रतिमाएँ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और पिकअप वाहनों से गाँवों तक लाई जा रही हैं। गाँव के युवा ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच मूर्तियों का स्वागत कर रहे हैं। कारीगरों ने भी अपनी कला का अनूठा प्रदर्शन किया है। मिट्टी, प्लास्टर और रंगों से सजीव प्रतीत होने वाली प्रतिमाएँ लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

खेतासराय कस्बा में मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार उत्तम पल बताते है कि नवरात्रि के एक दिन पहले से समितियों के लोग पिकअप, ट्राली लेकर आते है और मूर्तियां जाना प्रारम्भ हो जाती है। देर रात तक मूर्तियां जाती रहती है। इसके बाद कस्बा में जजने वाले पंडालों की मूर्तियां सप्तमी के एक दिन पहले जाती है। ऐसे में जितना भी मूर्ति का ऑर्डर मिला रहता है सब सप्तमी के एक दिन पहले पंडाल तक पहुँच जाती है।

गाँव के वरिष्ठजन बताते हैं कि प्रतिमाओं के आगमन के साथ ही उत्सव का माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो जाता है। बच्चे पंडालों में जुटकर झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों में शामिल हो रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा और स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। पंडाल समितियों को निर्देश दिया गया है कि वे अग्निशमन, प्राथमिक चिकित्सा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें।

सेवा पखवाड़ा:खेतासराय नगर पंचायत भी कर लिया इतिश्री

0
सेवा पखवाड़ा:खेतासराय नगर पंचायत भी कर लिया इतिश्री
सेवा पखवाड़ा:खेतासराय नगर पंचायत भी कर लिया इतिश्री

पहले दिन हुई फोटोबाजी के बाद ठण्डे बस्ते में चला गया सेवा पखवाड़ा

खेतासराय (जौनपुर): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितम्बर) से महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाला सेवा पखवाड़ा सरकारी स्तर पर सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के कार्यों को बढ़ावा देने का एक बड़ा अभियान है। लेकिन खेतासराय नगर पंचायत में यह पखवाड़ा महज़ औपचारिकता तक ही सीमित होकर रह गया।

जानकारी के अनुसार, अभियान की शुरुआत के पहले दिन नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अलका मौर्या द्वारा औपचारिक फोटो सेशन कराया गया और कुछ सफाईकर्मियों के साथ प्रचारात्मक फ़ोटो सेशन कराकर इतिश्री कर लिया गया। उसके बाद न तो कहीं सफाई अभियान देखने को मिला और न ही अन्य गतिविधियाँ। नगर के वार्डों का हाल वही पड़ा है, हल्की बारिश होते ही नालियां चोंक हो जा रही है और सड़कों पर कचरा फैल जा रहा है। जिससे पैदल चलना मुश्किल हो जाता है, जबकि सामने त्योहार भी है।

लोगों की मानें तो नगर पंचायत प्रशासन ने सिर्फ़ खानापूरी कर दी। पहले दिन कुछ नेताओं और अधिकारियों ने झाड़ू लगाकर फोटो खिंचवा लिया और उसके बाद से पूरा अभियान ठण्डे बस्ते में डाल दिया गया, जिससे नगर पंचायत खेतासराय में सेवा पखवाड़ा मज़ाक बनकर रह गया है।

गौरतलब है कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य जन-जागरूकता, स्वच्छता, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर और जनसंपर्क जैसे कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। लेकिन खेतासराय नगर पंचायत की उदासीनता ने इस पूरे अभियान को प्रभावहीन बना दिया है।

लोगों का कहना है कि यदि नगर पंचायत ईमानदारी से काम करती तो न केवल सफाई व्यवस्था सुधरती, बल्कि लोगों में अभियान के प्रति जागरूकता भी बढ़ती। अब यह देखना बाकी है कि नगर प्रशासन आगे सुधार के लिए कोई ठोस कदम उठाता है या यह पखवाड़ा भी कागजों और फोटोबाजी तक ही सिमटकर रह जाएगा।

इस बाबत हेतु जानकारी के लिए जब अधिशासी अधिकारी (ईओ) अलका मौर्या से सम्पर्क करने की कई बार कोशिश की गई लेकिन फ़ोन उठाना मुनासिब नहीं समझीं और न बैक कॉल। इस तरह से गैर जिम्मेदाराना रवैया से सेवा पखवाड़ा कैसे साकार होगा आप खुद अंदाज़ा लगा सकते है।

jaunpur News,मानीकलां में 3 माह से विकास कार्य ठप

0
jaunpur News,मानीकलां में 3 माह से विकास कार्य ठप
jaunpur News,मानीकलां में 3 माह से विकास कार्य ठप

Development work stalled in Manikalan for 3 months,jaunpur news

हाईकोर्ट ने छह हफ्ते में जांच पूरी करने का आदेश

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर): विकास खण्ड शाहगंज-सोंधी की सबसे बड़ी ग्राम सभा मानीकलां में पिछले तीन महीनों से विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। ग्राम प्रधान मोहम्मद अरशद पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद हाईकोर्ट ने उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही अदालत ने आरोपों की जांच कराने के निर्देश दिए थे।

ग्राम निवासी फातेह आलम द्वारा दायर याचिका में प्रधान पर गम्भीर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी जौनपुर से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की थी। प्रधान पक्ष की ओर से दायर स्थगन याचिका (स्टे) भी 18 सितम्बर को अदालत ने खारिज कर दी। साथ ही, अदालत ने छह सप्ताह के भीतर जाँच पूरी कर अंतिम रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

इधर, ग्राम सभा मानीकलां में कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका है और न ही प्रशासक की नियुक्ति की गई है। ऐसे में विकास योजनाओं पर काम पूरी तरह थम गया है। सरकारी योजनाओं का लाभ भी लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। एडीओ पंचायत संजय यादव ने बताया कि ग्राम सभा की कार्यकारिणी के गठन अथवा प्रशासक की नियुक्ति के संबंध में अभी तक कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही उच्चाधिकारियों से दिशा-निर्देश मिलेंगे,आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

JAUNPUR युवती साइबर ठगी का शिकार,बैंक खाता खाली

0
साइबर ठगी -प्रतीकात्मक तस्वीर
साइबर ठगी -प्रतीकात्मक तस्वीर

JAUNPUR CRIME खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के सैद गोरारी गाँव निवासी एक युवती साइबर ठगी का शिकार हो गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत शाहगंज साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, गाँव निवासी फ़िज़ा बानो (34 वर्ष) पुत्री मकसूद अहमद के मोबाइल फोन पर गुरुवार की रात एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को सरकारी योजना से जुड़ा बताते हुए कहा कि उनके ई-श्रम कार्ड में पैसा भेजा जा रहा है। कॉलर ने भरोसा दिलाते हुए फ़ोन-पे (PhonePe) एप्लीकेशन ऑन करने और बताए गए निर्देशों का पालन करने को कहा।

निर्देशों के अनुसार कार्य करते हुए फ़िज़ा बानो ने जैसे ही ऐप पर गतिविधि शुरू की, उसके बैंक खाते से पैसे कटने लगे। कुछ ही मिनटों में खाते की पूरी राशि निकल गई। जब मोबाइल पर लगातार पैसे कटने के संदेश आने लगे तो पीड़िता के होश उड़ गए। घटना से घबराई युवती ने तत्काल इसकी सूचना शाहगंज साइबर क्राइम पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : jaunpur Crime,अन्तर्राज्यीय वन्यजीव तस्कर दम्पति गिरफ्तार