Development work stalled in Manikalan for 3 months,jaunpur news
हाईकोर्ट ने छह हफ्ते में जांच पूरी करने का आदेश
JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर): विकास खण्ड शाहगंज-सोंधी की सबसे बड़ी ग्राम सभा मानीकलां में पिछले तीन महीनों से विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। ग्राम प्रधान मोहम्मद अरशद पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद हाईकोर्ट ने उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही अदालत ने आरोपों की जांच कराने के निर्देश दिए थे।
ग्राम निवासी फातेह आलम द्वारा दायर याचिका में प्रधान पर गम्भीर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी जौनपुर से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की थी। प्रधान पक्ष की ओर से दायर स्थगन याचिका (स्टे) भी 18 सितम्बर को अदालत ने खारिज कर दी। साथ ही, अदालत ने छह सप्ताह के भीतर जाँच पूरी कर अंतिम रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।
इधर, ग्राम सभा मानीकलां में कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका है और न ही प्रशासक की नियुक्ति की गई है। ऐसे में विकास योजनाओं पर काम पूरी तरह थम गया है। सरकारी योजनाओं का लाभ भी लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। एडीओ पंचायत संजय यादव ने बताया कि ग्राम सभा की कार्यकारिणी के गठन अथवा प्रशासक की नियुक्ति के संबंध में अभी तक कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही उच्चाधिकारियों से दिशा-निर्देश मिलेंगे,आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
JAUNPUR CRIME खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के सैद गोरारी गाँव निवासी एक युवती साइबर ठगी का शिकार हो गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत शाहगंज साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार, गाँव निवासी फ़िज़ा बानो (34 वर्ष) पुत्री मकसूद अहमद के मोबाइल फोन पर गुरुवार की रात एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को सरकारी योजना से जुड़ा बताते हुए कहा कि उनके ई-श्रम कार्ड में पैसा भेजा जा रहा है। कॉलर ने भरोसा दिलाते हुए फ़ोन-पे (PhonePe) एप्लीकेशन ऑन करने और बताए गए निर्देशों का पालन करने को कहा।
निर्देशों के अनुसार कार्य करते हुए फ़िज़ा बानो ने जैसे ही ऐप पर गतिविधि शुरू की, उसके बैंक खाते से पैसे कटने लगे। कुछ ही मिनटों में खाते की पूरी राशि निकल गई। जब मोबाइल पर लगातार पैसे कटने के संदेश आने लगे तो पीड़िता के होश उड़ गए। घटना से घबराई युवती ने तत्काल इसकी सूचना शाहगंज साइबर क्राइम पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के पकड़ी गाँव में आयोजित हुआ कार्यक्रम
खेतासराय (जौनपुर) विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के ग्राम पकड़ी में शनिवार को पशु पालन विभाग के तत्वावधान में पशु आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में आस-पास के गाँवों से बड़ी संख्या में पशुपालक अपने मवेशियों के साथ पहुँचे। कार्यक्रम का उद्घाटन मण्डल अध्यक्ष अजय कुमार यादव द्वारा किया गया।
मेले में पशु चिकित्सकों की टीम ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया। डिप्टी सीबीओ डॉ. पंकज कुमार यादव ने बताया कि मेला में कुल 560 पशुओं का इलाज एवं टीकाकरण किया गया। इनमें गाय, भैंस, बकरी तथा अन्य दुधारू पशु शामिल रहे। साथ ही मवेशियों को खुरपका-मुंहपका, गलघोटू एवं अन्य संक्रामक रोगों से बचाव के लिए टीके लगाए गए।
पशुपालकों को पशुओं की देखभाल, संतुलित आहार, हरे चारे की व्यवस्था तथा स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई कि नियमित टीकाकरण एवं उचित खानपान से पशुओं का उत्पादन बढ़ता है और बीमारियों से बचाव होता है। इस दौरान मुख्य रूप से जयराम गौतम, संजय शर्मा, अरविंद कुमार, कैलाश हदव, अश्विनी कुमार, रामलगन, राजेश उपस्थित रहे।
खेतासराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अन्तर्राज्यीय वन्यजीव तस्कर दम्पति गिरफ्तार
162 जिन्दा कछुए व 13 बोरे कछुओं की खाल बरामद
JAUNPUR CRIME खेतासराय (जौनपुर): शनिवार को खेतासराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अन्तर्राज्यीय वन्यजीव तस्करी में लिप्त एक दम्पति को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 162 अदद जिन्दा कछुए (करीब 440 किलो) तथा 13 बोरे कछुओं की खाल बरामद की गई है। बरामद कछुओं की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है।
थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया की मुखबीर की खास सूचना पर पुलिस टीम ने शनिवार को दोपहर करीब 2:15 बजे रेलवे स्टेशन खेतासराय के पास से तस्करों को दबोचा गया। पूछताछ में अपना नाम मोतीलाल पुत्र हजारी (36 वर्ष) व ममता पत्नी मोतीलाल (26 वर्ष) निवासीगण परवेजपुर, बलरामपुर (डोमाडीह), थाना जगदीशपुर, जनपद अमेठी बताया। अभियुक्तों के पास से चार पिट्ठू बैग में कुल 60 जिन्दा कछुए बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे कछुए वार्ड नं. 07 कासिमपुर, नगर पंचायत खेतासराय निवासी मुस्ताक पुत्र एकलाख के घर से लाए थे और उन्हें पश्चिम बंगाल तस्करी के लिए ले जा रहे थे।
इसके बाद पुलिस टीम ने अभियुक्तों की निशानदेही पर मुस्ताक के घर की तलाशी ली, जहाँ अंडरग्राउंड पानी में छिपाकर रखे गए 102 जिन्दा कछुए तथा 13 बोरे कछुओं की खाल बरामद की गई। हालांकि, मकान मालिक मुस्ताक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना खेतासराय में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए मामले की जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई है। इस कार्यवाई में पुलिस टीम में थाना प्रभारी रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक तारिक अंसारी, अनिल कुमार पाठक, हेडकांस्टेबल राजकुमार यादव, सन्दीप सिंह व कांस्टेबल बृजेश मिश्रा, मनीष यादव, सोनू गिरी शामिल रहे।
Election of Shahganj Advocates Committee held successfully
अध्यक्ष लालचंद गौतम महामंत्री राजीव कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिह उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार यादव व आडिटर प्रदीप श्रीवास्तव चुने गए
शाहगंज [जौनपुर ]स्थानीय तहसील परिसर मे अधिवक्ता समिति शाहगंज मे अध्यक्ष. महामंत्री उपाध्यक्ष और आडिटर पद के लिए 7 चुनाव अधिकारियों की देख रेख मे अधिवक्ता चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष श्री लालचंद गौतम अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमरनाथ सिंह को 7 वोटों से हरा कर अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए लालचंद गौतम को 116. वोट अमरनाथ सिंह को 109 वोट मिले उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवल किशोर को 21 मतों से हरा कर अपनी जीत का परचम लहराया वहीं महामंत्री पद के लिए राजीव कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामचंद्र बिंद को 100 वोटों से हराकर जीत हासिल की आडिटर पद के उम्मीदवार प्रदीप श्रीवास्तव ने अपने प्रतिद्वंदी बीरेंद्र कुमार को 72 वोटों से हरा कर जीत हासिल की जिसमें चुनाव अधिकारी राम मगन एडवोकेट.रामकृपाल एडवोकेट राजकुमार यादव एडवोकेट रामलवट वर्मा एडवोकेट हरिशंकर यादव एडवोकेट कमलेश पाल एडवोकेट मों इस्लाम एडवोकेट की देख रेख में चुनाव संपन्न हुआ l
JAUNPUR,विश्व के शीर्ष 2%पॉलीमर वैज्ञानिकों की सूची में पूर्वांचल विश्वविद्यालय
Vice Chancellor of Purvanchal University, Prof. Vandana Singh has been ranked among the top 2% polymer scientists in the world for the fifth time.jaunpur
JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है,जब विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह और रज्जू भैय्या संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मिथिलेश यादव को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत प्रभावशाली पॉलीमर वैज्ञानिकों की सूची में पांचवीं बार शामिल किया गया है। यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह सूची शोध गुणवत्ता, एच-इंडेक्स, साइटेशन और सह-लेखकों की संख्या जैसे वैज्ञानिक मानकों पर आधारित होती है।
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत पॉलीमर प्रभावशाली वैज्ञानिकों की सूची
कुलपति ने पॉलीमर एवं बायोपॉलीमर नैनो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। विशेष रूप से पॉलिसैकेराइड आधारित नैनो पदार्थों के संश्लेषण, वर्णन और उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों में उनका शोध कार्य सराहनीय रहा है। उन्हें अब तक कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार व फैलोशिप प्राप्त हो चुके हैं। एडवांस्ड मटेरियल लेटेस्ट पत्रिका द्वारा उन्हें सर्वोच्च वैज्ञानिक सम्मान एएमएल मेडल भी प्रदान किया गया है।
पूर्व में वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रसायन विभाग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। कुलपति पदभार ग्रहण करने के बाद से ही वह गुणवत्तायुक्त शोध को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय प्रयास कर रही हैं। विश्वविद्यालय को भारत सरकार की पर्स योजना के अंतर्गत 7 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान प्राप्त हुआ है, जिसके लिए प्रस्तुतीकरण स्वयं कुलपति ने किया था।
वहीं, रज्जू भैय्या संस्थान के सहायक आचार्य डॉ. मिथिलेश यादव को भी लगातार पांचवीं बार इस प्रतिष्ठित सूची में स्थान मिला है। पॉलीमर संश्लेषण एवं अनुप्रयोग के क्षेत्र में उन्हें 15 वर्षों से अधिक का शोध अनुभव है। उन्होंने अब तक 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित किए हैं, उनके नाम 3274 से अधिक गूगल साइटेशन हैं और उनका एच-इंडेक्स 29 है। वे “पॉलिमर” जर्नल के संपादक रह चुके हैं और वर्तमान में बायोपॉलीमर नैनोकंपोजिट पर शोध कार्य कर रहे हैं।
डॉ.यादव को विभिन्न संस्थाओं से कई शोध अनुदान प्राप्त हुए हैं। पूर्व में वे दक्षिण कोरिया और ताइवान में वरिष्ठ शोधकर्ता के रूप में कार्य कर चुके हैंऔर वर्ष 2014 से 2017तक कोठारी पोस्ट-डॉक फेलो के रूप में जामिआ मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली में शोधरत रहे।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह एवं डॉ. मिथिलेश यादव को विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनोद कुमार सिंह,उप कुलसचिव अमृत लाल, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. प्रमोद कुमार यादव,प्रो. प्रदीप कुमार,प्रो. राघवेन्द्र पाण्डेय, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. गिरिधर मिश्र, प्रो. राजेश सिंह, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर,प्रो.राकेश कुमार यादव, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. रसिकेश, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार,डॉ. अन्नू त्यागी, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. आशीष वर्मा सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों ने हार्दिक बधाई दी है।
Jaunpur News : लगातार बारिश से गिरा कच्चा मकान, परिवार बेघर, चार पशुओं की दबकर मौत
खेतासराय (जौनपुर): पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बरसात ने ग्रामीण इलाकों में आम जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। खेत-खलिहान ही नहीं, अब लोगों की छतें भी इस बारिश की मार से सुरक्षित नहीं रह गईं। शनिवार की भोर क्षेत्र के यूनुसपुर गाँव में एक कच्चा मकान गिरकर जमींदोज हो गया, जिससे वहां रह रहे गरीब परिवार के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के उक्त गाँव निवासी दयाराम गौतम पुत्र साहबदीन गौतम का कच्चा मकान शनिवार की सुबह करीब 4 बजे अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। सौभाग्य से घटना के समय परिवार के सदस्य घर के भीतर मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि मकान से सटे हिस्से में बने शेड में दयाराम गौतम द्वारा पाले जा रहे सूअर दब गए और चार जानवरों की मौके पर ही मौत हो गई। इनकी कीमत लगभग 75 हजार रुपये आंकी जा रही है।
दयाराम का परिवार बेहद गरीब है। वे अपनी पत्नी, बेटे-बहू और तीन पोता-पोती के साथ रहते हैं। मकान गिरने से अब पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आर्थिक तंगी के बावजूद इस परिवार को अब तक सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। बारिश और पशुओं की मौत से उपजे संकट ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार को आवास, पशु क्षति मुआवजा और राहत सामग्री तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
Jaunpur News जौनपुर में आज तीसरे दिन रस्साकशी में दिखी जबरदस्त भागीदारी वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में चल रहे दीक्षोत्सव-2025 का तीसरा दिन रोमांच और उमंग से भरपूर रहा। खेल प्रतियोगिताओं में आज रस्साकशी का आयोजन हुआ। लड़कों की प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने अपनी ताकत और टीम भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने पूरी ऊर्जा और जोश के साथ रस्साकशी में भाग लिया और मैदान में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। वहीं बालिकाओं की रस्साकशी में 8 टीमों ने हिस्सा लिया।
TET टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ जौनपुर में उमड़ा शिक्षकों का हुजूम
A crowd of teachers gathered in Jaunpur against the mandatory TET.
टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षकों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन।
JAUNPUR NEWS जौनपुर !अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व प्रांतीय संयुक्त मंत्री अमित सिंह के नेतृत्व में सेवारत शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का हुजूम उमड़ पड़ा। अपनी मांगों को लेकर भारी संख्या में उमड़े शिक्षकों ने अपनी ताकत का एहसास कराते हुए परिसर में जमकर नारेबाजी की। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के सम्बंध में केंद्र सरकार के हस्तक्षेप करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पहले से ही तय कार्यक्रम के तहत दिन में दो बजे से ही शिक्षकों का जमावड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते कलेक्ट्रेट परिसर शिक्षकों के हुजूम से खचाखच भर गया। परिसर में ही आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि इस आदेश के आने के बाद शिक्षक समाज अत्यंत ही तनाव ग्रस्त एवं भयभीत है। यह अत्यंत ही निराशा जनक है की जो शिक्षक पिछले बीस से पच्चीस वर्षों से पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ अपनी सेवा दे रहा है आज अचानक से उसको कहा जाता है कि आप दो वर्ष के अंतर्गत शिक्षक पात्रता पास करिए अन्यथा आपकी सेवा को समाप्त कर दिया जाएगा। यह आदेश व्यवहारिक संवेदनशील एवं अन्यायपूर्ण है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 56 वर्ष की उम्र में एक शिक्षक को कहा जाता है कि अब आप प्रतियोगी परीक्षा पास करके अपनी योग्यता को साबित करें अन्यथा आपकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी जो कि किसी भी तरीके से उचित नहीं ठहराया जा सकता। जबकि जब भी शिक्षक भर्ती हुई है उस समय शिक्षक भर्ती की जो अहर्ताएं एवं परीक्षाएं थी सभी अभ्यर्थियों ने उस अर्हता को पूरा करते हुए उस परीक्षा को पास कर अपनी योग्यता को साबित करते हुए शिक्षक के रूप में चयनित होकर अपनी सेवा प्रारंभ की है। इसलिए आज उन शिक्षकों को फिर से शिक्षक अहर्यता पास करने का आदेश अन्यायपूर्ण है।
श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार और एनसीटीई द्वारा 2017 का आरटीई एक्ट संसोधन शिक्षकों के साथ छल है। सबसे प्रमुख बात यह है कि जिस संसोधन को आधार बनाकर सेवारत शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता को थोपा जा रहा उस संसोधन को शिक्षकों से ही छुपाकर रखा गया था। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर इस राष्ट्रव्यापी ज्ञापन के माध्यम से हम देश के माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी से लाखों लाख शिक्षकों की तरफ से यह मांग करते हैं कि वह सर्वोच्च न्यायालय के एक सितंबर के निर्णय में हस्तक्षेप करते हुए शिक्षकों के साथ न्याय करें एवं आवश्यकता अनुरूप आरटीई एक्ट 2017 के संशोधन को वापस लेकर 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त करें।
सभा संबोधन के बाद जिलाध्यक्ष के निर्देश पर शिक्षकों ने काला कानून वापस लो, शिक्षक शोषण बंद करो, टीईटी अनिवार्यता वापस लो व शिक्षकों की यही गुहार,रोजी रोटी पर न हो प्रहार सहित नारे के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन कार्यक्रम को माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक रमेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश टोनी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, संतोष तिवारी, डॉ मनीष सोमवंशी, माध्यमिक शिक्षक संघ के नरसिंह बहादुर सिंह , सुधाकर सिंह प्रमोद सिंह, अटेवा के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, इंदु यादव, डॉ.यामिनी, टीएसटीसी के जिलाध्यक्ष अरविंद यादव इत्यादि लोगो ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सतीश पाठक ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह, अर्चना सिंह अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ),जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव,जिला संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष दिवाकर चौहान,मृत्युंजय सिंह,अतुल सिंह,राजेश सिंह,संतोष सिंह बघेल, डॉ अनुज जिला संगठन मंत्री डॉ शैलेश , विशाल सिंह,राम सिंह राव, प्रवीण सिंह,सुजीत सोनकर,प्रचार मंत्री मनोज सिंह,संतोष बिंद सुनील प्रजापति, ब्लाक अध्यक्ष/मंत्री अजय सिंह राजीव मणि सुधाकर सिंह, निशाकान्त, सरोज सिंह,सजल सिंह, संजय मिश्रा, जय प्रकाश, डॉ गिरीश सिंह, प्रदीप सूर्या प्रवीन सिंह, अमर बहादुर गिरीश सिंह,राजीव उपाध्याय, राजीव लोहिया, अजित सिंह, भूपेश सिंह जितेंद्र कुमार, रोहित सिंह,मुन्ना लाल यादव,उमेन्द्र सिंह,धनंजय मिश्र,अरविंद गिरी,अरविंद,धर्मेंद्र सिंह,सत्यप्रकाश सिंह,नीतीश सिंह,धीरज कश्यप ,संजय सिंह संतोष आनंद प्रवीण सिंह राम कृपाल यादव,स्वतंत्र कुमार, राजन सिंह,अमित अस्थाना,संतोष सिंह,भूपेंद्र सिंह,नवीन सिंह,सर्वेश सिंह,अमित मिश्रा,विवेक सिंह, राकेश सिंह, सर्वजीत,सतीश मौर्य, अनुज सिंह,उपेंद्र धनंजय मिश्र अनिल गौतम, अखिलेश, विनोद भंडारी, दसरथ राम, डॉ वीरेंद्र यादव, अशोक सोनकर मंजू पांडे, शोभावती, प्रतिभा, कमलेश, रीता, सविता, ममता, बिन्नी, प्रीति मौर्या, सौम्या, स्वेता, रश्मि त्रिपाठी, अर्चना सिंह,अफ़साना बानो, रेखा यादव, मीरा, प्रीति सिंह, अवंतिका, ज्योति, बबिता, नीतू, सीमा, सरिता महेंद्र, निरुपमा, नीलम, ममता श्रीवास्तव, अंकिता, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
खेतासराय (जौनपुर) शुक्रवार को खेतासराय पुलिस ने अपहरण से जुड़े एक मामले में फरार वांछित अभियुक्त को मुखबीर की निशानदेही पर गिरफ्तार कर लिया।आवश्यक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया।
थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि अपहरण के मामले के फरार अभियुक्त खेतासराय स्टेशन के समीप मौजूद है। मुखबीर की सूचना पर तत्काल पहुँची पुलिस टीम ने मुखबीर की निशादेही पर वांछित अभियुक्त को दबोच लिया। पूछताछ में अपना नाम आदित्य गौतम पुत्र अरुण कुमार निवासी ग्राम दरना, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर बताया। जिसे थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया गया।