Home Blog Page 47

Jaunpur News,सम्बध्ता विस्तरण के लिए कॉलेजों को मिली राहत

0
Jaunpur News,सम्बध्ता विस्तरण के लिए कॉलेजों को मिली राहत
Jaunpur News,सम्बध्ता विस्तरण के लिए कॉलेजों को मिली राहत

पीयू में महाविद्यालय प्रबंधकों ने कुलपति को दिया ज्ञापन

  • मानक पूरा करने पर सम्बधता विस्तरण का आश्वासन

JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में महाविद्यालयों के सम्वध्त्ता विस्तरण के लिए कुलपति एवं कुलसचिव को प्रबंधकों ने ज्ञापन दिया , सम्बधत्ता विस्तरण करने की मांग की। उन्हें कुलपति व कुलसचिव ने आश्वासन दिया कि मानक पूरा करने वाले कॉलेजों को सम्ब्धता विस्तारण का अवसर दिया जाएगा ।

बता दें कि स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ बैनर तले प्रबंधकों का समूह विश्वविद्यालय पहुंचा और महाविद्यालयो के सम्ब्धता विस्तरण के लिए कुलपति प्रो. वंदना सिंह को ज्ञापन दिया और मांग किया कि 50 से अधिक कॉलेज का संबद्धता विस्तारण नहीं हुआ है। ऐसे कालेजो विस्तरण का मौका दिया जाए ।प्रबंधको ने आश्वासन दिया कि जिन महाविद्यालय में प्रवक्ताओं का अनुमोदन नहीं है या अन्य कोई कमिया है वह जल्दी से जल्दी ठीक कर लेंगे । कुलपति ने भी उन्हें यह निर्देश दिया कि कॉलेज में जो भी कमियां हैं उसे तत्काल पूरा किया जाए। उन्हें मौका सम्ब्धता विस्तरण के लिए मौका दिया जा रहा है।

शिक्षा विभाग सम्बन्धी खबर :

आश्वासन पर प्रबंधकों ने राहत की सांस ली। इस दौरान प्रबंधकों के सहयोग पीयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष राहुल सिंह, महामंत्री शैलेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष चन्द्रेश सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मानसिंह ,रामानंद यादव, मुन्नेलाल यादव ,भूपेंद्र यादव मौजूद रहे।

JAUNPUR CRIME,शांति भंग में दो युवक गिरफ्तार

0
JAUNPUR CRIME,शांति भंग में दो युवक गिरफ्तार
JAUNPUR CRIME,शांति भंग में दो युवक गिरफ्तार

खेतासराय(जौनपुर): खेतासराय पुलिस ने गुरुवार को दो युवक को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जिसे थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया गया।

थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र के गोधना गाँव निवासी बाँबी कुमार (25 वर्ष), पुत्र उदयराज तथा जमीन रुधौली गाँव निवासी रामप्रकाश बिन्द (25 वर्ष), पुत्र खुडभुड बिन्द थाना खेतासराय शुक्रवार को शांति भंग के

आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके विरुद्ध धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत चालान भेज दिया गया।

जौनपुर के मानीकलां में 287 छात्राओं का हुआ  निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

0
जौनपुर के मानी कलां में 287 छात्राओं का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
जौनपुर के मानी कलां में 287 छात्राओं का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

मानीकलां में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 287 छात्राओं का हुआ परीक्षण

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के मानीकला गाँव स्थित डॉ. वकील नज़ीर इण्टर कॉलेज में हबीब हॉस्पिटल की ओर से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक मैनेजर डॉ. वकील अहमद ने फीता काटकर किया।

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के मानीकला गाँव स्थित डॉ. वकील नज़ीर इण्टर कॉलेज में हबीब हॉस्पिटल की ओर से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक मैनेजर डॉ. वकील अहमद ने फीता काटकर किया।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे धरोहर की तरह संजोकर रखना चाहिए। नशे से दूर रहकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।

शिविर में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ईरम फिरदौश ने आवश्यक दवाएं वितरित कीं। उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी तरह की समस्या या बीमारी छिपानी नहीं चाहिए, बल्कि तुरंत अभिभावकों को बताकर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। समय पर जांच और इलाज से समस्या को शुरुआती दौर में ही रोका जा सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार महिला स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है और 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के माध्यम से महिलाओं को विशेष लाभ मिल रहा है। छात्राओं को नियमित रूप से खून और स्वास्थ्य की जांच कराने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अबु जैद डेंटल सर्जन ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकों और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर हाफिजुल्लाह, मोहम्मद राफे शमीम नज़ीर,इस्मत शमीम,अर्चना सिंह, खुशबू बानो,आस्था कश्यप, नजमा बानो, अज़वा नाज़ आदि लोगों ने सहयोग किया।

TET को लेकर अटेवा जौनपुर ने जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

0
TET को लेकर अटेवा जौनपुर ने जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन
TET को लेकर अटेवा जौनपुर ने जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

Ateva Jaunpur submitted a memorandum to public representatives regarding TET.

  • 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सक्रिय अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर इकाई ने आज एक अहम कदम उठाते हुए 2011 से पूर्व नियुक्त बेसिक शिक्षकों पर थोपे गए TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों को एक ज्ञापन सौंपा।

TET को लेकर अटेवा जौनपुर ने जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

इस ज्ञापन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक चंदन सिंह, जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव व जिला कोषाध्यक्ष नंदलाल पुष्पक ने किया। कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए, जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाया।

TET को लेकर अटेवा जौनपुर ने जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, खेल एवं युवा  कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर एवं मुगरा बादशाहपुर विधायक पंकज पटेल को सौंपा गया।

इस अवसर पर अटेवा महिला विंग जिलाध्यक्ष आराधना चौहान, करंजाकला ब्लॉक अध्यक्ष पूनम जायसवाल, कैडर प्रभारी टी एन यादव ,जगदीश यादव, जिला संगठन मंत्री अरविंद यादव, संदीप यादव, सुभाष सरोज, ब्रह्मशिल यादव, डॉ. राजेश उपाध्याय, प्रमोद प्रजापति, प्रदीप चौहान, आशीष लोहिया, प्रदीप उपाध्याय, अशोक कुमार यादव, सूरज कन्नौजिया,यादवेंद्र यादव, राहुल यादव, शेर बहादुर यादव, मानिक चंद्र पटेल, आनंद स्वरूप यादव, नवीन शर्मा, राहुल शर्मा समेत सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

TET को लेकर अटेवा जौनपुर ने जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

मंडल महामंत्री संदीप चौधरी* ने कहा कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता थोपना न केवल अनुचित है, बल्कि यह उनके भविष्य और गरिमा पर सीधा प्रहार है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की बाधाएं शिक्षकों की मनोबल को गिराने का काम करती हैं।

सम्बंधित खबर :

प्रदेश महिला विंग की सह-प्रभारी डॉ. यामिनी सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार से अपील की कि वह शीघ्रता से इस मामले में हस्तक्षेप कर शिक्षकों को राहत प्रदान करे। कार्यक्रम पूरी तरह अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षक समुदाय की एकता और जागरूकता साफ दिखाई दी। अटेवा की यह पहल शिक्षकों के हित में उठाया गया एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

Jaunpur News: दीपोत्सव 2025 का शुभारंभ,खेल प्रतिभा का आगाज़

0
Oplus_131072

दीक्षोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ, पहले दिन दिखा खेल और प्रतिभा का अद्भुत संगम

Jaunpur News जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में दीक्षोत्सव-2025 का आगाज़ आज बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ हुआ। विश्वविद्यालय परिसर का वातावरण सुबह से ही जोश और उमंग से भरा हुआ था। छात्र-छात्राएँ परंपरागत खेलों और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए उत्साहित दिखाई दिए। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने किया।


इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा “विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि समग्र व्यक्तित्व विकास का माध्यम भी है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को अनुशासन, संघर्ष और सहयोग की भावना सिखाते हैं। खेल और प्रतियोगिताएँ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि दीक्षोत्सव-2025 पूरे सप्ताह चलेगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद और बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों की सक्रिय भागीदारी ही इस आयोजन की वास्तविक सफलता है। पहले दिन खेलकूद की शुरुआत कबड्डी (बालक वर्ग) से हुई, जिसमें 12 विभागों की टीमें मैदान में उतरीं। खिलाड़ियों ने अपनी पूरी ताकत और रणनीति के साथ शानदार प्रदर्शन किया। दर्शक दीर्घा में बैठी भीड़ ने तालियों और नारों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


वहीं खो-खो (बालिका वर्ग) में 5 टीमों ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने तेज़ी, चुस्ती और खेल भावना से सभी का दिल जीत लिया। खेलों के साथ-साथ भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित हुई. संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में *काव्य लेखन, चित्रकला, निबंध लेखन, देशभक्ति गीत, लोक नृत्य और कई अन्य प्रतियोगिताएँ होंगी। इन आयोजनों से छात्रों को अपनी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर मिलेगा और यह उनके जीवन में नई दिशा प्रदान करेगा। दीक्षोत्सव-2025 का पहला दिन उत्साह, जोश और रचनात्मकता से भरपूर रहा।

Jaunpur News लाइक-शेयर की दुनिया पर विवि में मंथन

0
Oplus_131072

Jaunpur News : लाइक-शेयर की दुनिया पर विवि में मंथन, छात्रों ने बताई सोशल मीडिया की हकीकत

Jaunpur News: University discusses the world of likes and shares

  • पूर्वांचल विश्वविद्यालय में “सोशल मीडिया: सुविधा या साजिश” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव के अवसर पर “सोशल मीडिया: सुविधा या साजिश” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया और सोशल मीडिया के प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। प्रतिभागियों ने सोशल मीडिया से जुड़ी सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही पहुलुओं पर चर्चा की। अधिकांश वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि आज के समय में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम तो है, लेकिन इसके अत्यधिक और असावधानीपूर्ण प्रयोग से व्यक्ति को मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं।

दीक्षोत्सव के संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार ने प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मंच पर अपने विचार व्यक्त करने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास आता है और व्यक्तित्व का विकास होता है।

समापन सत्र में आयोजन समिति की सदस्य डॉ. अन्नु त्यागी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हर किसी के हाथ में मल्टीमीडिया मोबाइल है, जिससे सोशल मीडिया पर हमारी गतिविधियाँ लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने इसके अत्यधिक प्रयोग को नुकसानदायक बताते हुए विवेकपूर्ण उपयोग की सलाह दी। प्रतियोगिता का संचालन जनसंचार विभाग के छात्र सुमित सिंह ने की।


कार्यक्रम में डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर,डॉ. नितेश जायसवाल,डॉ. वनिता सिंह, डॉ. राहुल राय, डॉ. पूनम सोनकर और श्याम त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सम्पादक मण्डल का अहम निर्णय नवरात्र में।

0
सम्पादक मण्डल का अहम निर्णय नवरात्र में।
सम्पादक मण्डल का अहम निर्णय नवरात्र में।

सम्पादक मण्डल का अहम निर्णय नवरात्र में।

जौनपुर। जिले के जगदीशपुर में सम्पादक मण्डल की एक आपात कालीन बैठक बुधवार को आहूत की गई।जिसमें वर्तमान विवाद को देखते हुए संगठन की एकता बनाए रखने की उद्देश्य पर चर्चा हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि पितृ पक्ष को देखते हुए आगामी बैठक नवरात्र में होगी और उसमें अहम निर्णय लिया जाएगा।बैठक के दौरान जय प्रकाश मिश्र, विरेन्द्र कुमार गुप्ता,डा.नौशाद अली,शब्बीर हैदर, अरविन्द कुमार पटेल, मोहर्रम अली,स्वदेश कुमार, अनिल गौतम,सूरज साहू,रामचन्द्र नागर, जनार्दन मिश्र,आसिफ शकील, गोविन्द कुमार गौरव,असरफ जहां, रमेश कुमार सहित तमाम सम्पादक मौजूद रहें ।

स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान का हुआ शुभारंभ

0
स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान का हुआ शुभारंभ
स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान का हुआ शुभारंभ

खेतासराय (जौनपुर) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताखा पश्चिम में बुधवार स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। उद्घाटन ग्राम प्रधान मनोज पासवान ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संयुक्त रूप से स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताखा पर डॉ. स्मृति यादव की देख-रेख में महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

वहीं गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच स्टाफ नर्स अस्मिता सोनकर ने की। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से अन्नप्राशन व गोद-भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा पोषणयुक्त व्यंजनों के स्टॉल के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मृति यादव ने बताया कि अभियान के दौरान समुदाय आधारित स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्टॉल भी लगाया गया, जहां जाँच सेवाएं मुकेश चौरसिया द्वारा दी गईं तथा दवाओं का वितरण फार्मासिस्ट नीलम यादव ने किया। कार्यक्रम में सहायक एएनएम लीलावती यादव, जियालाल यादव, दशरथ कुमार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

JAUNPUR NEWS,प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित  

0
JAUNPUR NEWS,प्रतिभावान छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित  
JAUNPUR NEWS,प्रतिभावान छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित  

JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर: साहू कल्याण समिति ने प्रतिभावान छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित जौनपुर। साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) जौनपुर ने साहू धर्मशाला सभागार में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के उच्च अंक प्राप्त करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर निदेशक स्वास्थ्य विभाग बांदा राजेश मोहन गुप्ता, संस्थाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष  डॉ चंद्रसेन गुप्ता उपपशु चिकित्सा अधिकारी, जितेंद्र गुप्ता असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी एवं अरुण कुमार गुप्ता मुख्य प्रबंधक यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय, महामंत्री सिद्धार्थ कुमार साहू, स्वागताध्यक्ष विजय विजय गुप्ता प्रधानाध्यापक, जयप्रकाश गुप्ता सेवानिवृत्ति उद्यान प्रभारी शाही किला, इंजीनियर रमेश चंद्र गुप्ता, सतीश चंद्र गुप्ता

आदि ने महात्मा गांधी के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर किया गणेश वंदना एवं स्वागत गीत आराध्या गुप्ता, माही गुप्ता,पारुल आरके साहू  स्कूल द्वारा प्रस्तुत किया गया।तर्राष्ट्रीय जादूगर राठी सिंह द्वारा अपनी जादू का कला का प्रदर्शन किया  जिसे देख लोग अचंभित रह गए।साहू चिंतन पत्रिका एवं साहू कल्याण निधि का विमोचन हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश मोहन गुप्ता जी अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बांदा ने कहा कि सभी शिक्षार्थियों को पूरी लगन एवं कर्मठता के साथ शिक्षा अर्जन करना चाहिए क्योंकि शिक्षा ही  सफलता की कुंजी है, बिना शिक्षा के समाज का विकास नहीं हो सकता।

कार्यक्रम का संचालन अनिल गुप्ता एडवोकेट, योगेश साहू अनाज संघ ने किया। प्रतिभा सम्मान समारोह को नन्हकउ गुप्ता,राधेश्याम गुप्ता जी, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्त, डीसी गुप्ता,आदि ने संबोधित कियाइस अवसर पर लाल जी गुप्ता सुजानगंज, ननकहू जी, अरविंद बैंकर, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ,राजेश गुप्ता पत्रकार, संजीव साहू, देवेंद्र जी शाहगंज, अशोक बैंकर, राम नारायण साहू मछली शहर, संतोष साहू, घनश्याम साहू, जयप्रकाश गुप्त मानिकला, नीरज साहू, संतोष साहू जी (बच्चा ), सुधांशु गुप्ता, जियाराम साहू जी, संजय गुप्ता एडवोकेट, शिव कुमार जी, पवन साहू, मनोज साहू, धीरज साहू, सत्यनारायण जी मुक्तिगंज, दीपक साहू, ओमप्रकाश साहू सहित तमाम गण मान्य मौजूद रहे।

JAUNPUR 40 साल पुराना मसला 2 घंटे में निस्तारण

0
JAUNPUR 40 साल पुराना मसला 2 घंटे में निस्तारण
JAUNPUR: 40 वर्ष पुराना जमीन का मसला 2 घंटे में निस्तारण

40 years old land issue resolved in 2 hours ,JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS जौनपुर :कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता निवासी परगना उसराव तहसील मड़ियाहॅू के वयोवृद्ध हरिलाल पाल जी उपस्थित हुए जिनकी उम्र लगभग 82 वर्ष है, उन्होंने जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उन्होंने वर्ष 1985 में आराजी संख्या 531 की भूमि क्रय की थी किन्तु लेखपाल द्वारा खतौनी परिवर्तित करते समय त्रुटिवश आराजी संख्या 521 दर्ज हो गया। कई बार प्रार्थना पत्र देने के पश्चात भी उनकी समस्या का समाधान नही हो सका। प्रकरण संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता बरतते हुए उन्हें आश्वस्त कराया कि आज ही उनकी समस्या का निस्तारण कराया जायेगा। उन्होंने उपजिलाधिकारी मडियाहू को तत्काल आज ही प्रकरण का निस्तारण कराते हुए कानूनगो एवं लेखपाल को संशोधित अभिलेख सहित उपस्थित होने के निर्देश दिये जिसके क्रम में मात्र दो घण्टे में ही लगभग 40 वर्ष पुराने वाद का निस्तारण कराया गया।

  जिलाधिकारी के द्वारा जनसुनवाई कक्ष में फरियादी हरिलाल पाल जी को संशोधित खतौनी उपलब्ध करायी गयी तथा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने लेखपाल के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश है कि पुराने वादों का तत्परता से निस्तारण किया जाये तथा इस प्रकार के प्रकरणों में यदि किसानों को परेशान किया जाएगा तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण के निस्तारण पर हरिलाल पाल जी द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS,टीईटी के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन