Home Blog Page 50

SHAHGANJ NEWS,बालिका वर्ग में नैंसी विजेता

0
SHAHGANJ NEWS,बालिका वर्ग में नैंसी विजेता
SHAHGANJ NEWS,बालिका वर्ग में नैंसी विजेता

शाहगंज में राजन ने जीती स्लो साइकिल रेस, बालिका वर्ग में नैंसी विजेता, स्लो बाइक रेस में आकाश अव्वल, यातायात जागरूकता का दिया संदेश SHAHGANJ NEWS

जौनपुर : शाहगंज कस्बे में गुरुवार शाम स्लो बाइक और स्लो साइकिल रेस के जरिए यातायात जागरूकता का अभियान चलाया गया ।सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने घासमंडी चौक पर आयोजित प्रतियोगिता के जरिए लोगों से धीमी गति से वाहन चलाने और सुरक्षित घर पहुंचने को जिम्मेदारी समझने की अपील की प्रतियोगिता में कुल 130 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ।स्लो बाइक रेस में आकाश यादव, स्लो साइकिल रेस में राजन यादव और नैंसी अग्रहरि पहले स्थान पर रही ।स्लो साइकिल रेस के विजेता बालक और बालिका को पुरस्कार स्वरूप साइकिल दी गई

अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि जेसीआई सप्ताह के दौरान यातायात सुरक्षा जागरूकता के लिए हर साल यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है । जेसी सप्ताह चेयरमैन उज्ज्वल सेठ ने बताया कि डायमंड जेसी सप्ताह के चौथे दिन आयोजित प्रतियोगिता में स्लो बाइक रेस का खिताब आकाश यादव ने सबसे धीमे बाइक चलाकर जीता दूसरे स्थान पर राज गुप्ता और तीसरे स्थान पर मोहम्मद आजम रहे स्लो साइकिल रेस के बालिका वर्ग में नैंसी अग्रहरि पहले, अनन्या गुप्ता दूसरे और इंदु गौतम तीसरे स्थान पर रहीं स्लो साइकिल रेस के बालक वर्ग में राजन यादव पहले, शिव अग्रहरि दूसरे और राज मौर्य तीसरे स्थान पर रहे ।

विजेताओं को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, विशिष्ट अतिथि उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह, अरशद अंसारी ने अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । मुख्य अतिथि ने कहा कि कार्यक्रम लोगों को धीरे और सुरक्षित चलने का संदेश देने में पूरी तरह सफल रहा । कार्यक्रम संयोजक अमृत अग्रहरि ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया । संचालन निर्भय जायसवाल और सौरभ सेठ ने किया ।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डॉ राजकुमार मिश्रा, रमेश गुप्ता, मनोज पांडेय, रविकांत जायसवाल, दीपक जायसवाल, दिवाकर मिश्रा,अभिषेक अग्रहरि,आशीष जायसवाल, निर्भय जायसवाल,सचिव आदित्य अग्रहरि,अमृता जायसवाल, आशीष प्रीतम, सुजल मोदनवाल,रोहित गुप्ता,सुशील मोदनवाल, सर्वेश अग्रहरि,अनूप सेठ,अनूप गुप्ता, आयुष अग्रहरि आदि मौजूद रहे ।

  • MOHAMMAD KASIM

सम्पादक मण्डल के अध्यक्ष बने राकेशकान्त पाण्डेय,अरविन्द पटेल महासचिव

0
सम्पादक मण्डल के अध्यक्ष बने राकेशकान्त पाण्डेय,अरविन्द पटेल महासचिव
सम्पादक मण्डल के अध्यक्ष बने राकेशकान्त पाण्डेय,अरविन्द पटेल महासचिव

Rakesh Kant Pandey became the President of the Editorial Board, Arvind Patel became the General Secretary

  • सम्पादक मण्डल इकाई का चुनाव सम्पन्न,राकेशकान्त पाण्डेय अध्यक्ष एव अरविन्द पटेल महासचिव ,JAUNPUR NEWS

जौनपुर। स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन में सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश के जौनपुर इकाई का चुनाव गुरूवार को सकुशल सम्पन्न हो गया। इस दौरान राकेशकान्त पाण्डेय जिलाध्यक्ष एवं अरविन्द पटेल जिला महासचिव निर्वाचित किये गये। इस पर उपस्थित साथियों ने माल्यार्पण करके दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। साथ ही नव​निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वह अपने पद का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करेंगे। इस अवसर पर संरक्षक जय प्रकाश मिश्रा,शम्भूनाथ सिंह, वर्तमान अध्यक्ष रामजी जायसवाल, महासचिव छोटे लाल सिंह, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र गुप्ता,डा.बृजेश यदुवंशी,डा.प्रमोद वाचस्पति,डा. नौशाद अली, विरेन्द्र सिंह, मंगला प्रसाद तिवारी, स्वदेश कुमार,अनिल गौतम, महेन्द्र प्रजापति, सूरज साहू, अमित शुक्ला, रामचन्द्र नागर, लालजीत डेमोस, रविन्द्र श्रीवास्तव,मो.रऊफ सहित तमाम सम्पादक मौजूद रहे।

सम्पादक मण्डल के अध्यक्ष बने राकेशकान्त पाण्डेय,अरविन्द पटेल महासचिव

जय प्रकाश मिश्र प्रदेश अध्यक्ष एवं विरेन्द्र गुप्ता प्रदेश महासचिव चुने गये

सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में जनपद इकाई की हुई चुनावी बैठक में सर्वसम्मत से संस्थापक सदस्य जय प्रकाश मिश्र को प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया। साथ ही वीरेन्द्र गुप्ता को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी। इस पर उपस्थित सभी साथियों ने करतल ध्वनि से स्वागत करते हुये माल्यार्पण करके दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्र एवं प्रदेश महासचिव श्री गुप्ता ने कहा कि हाईकमान ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन किया जायेगा। शीघ्र ही पूरे प्रदेश के सभी जिलों में जनपद इकाई का गठन किया जाएगा, ताकि आने वाले दिनों में एक बड़ा सम्मेलन करके अपनी शक्ति का एहसास कराया जा सके।

Jaunpur Crime,महाकाल गैंग का सरगना गिरफ्तार, मुलायम यादव के घर जा रहा था

0
Oplus_131072

Jaunpur Crime : महाकाल गैंग का सरगना गिरफ्तार, मुलायम यादव के घर जा रहा था

JAUNPUR CRIME जौनपुर :सरायख्वाजा थाने की पुलिस टीम ने प्राण घातक हमला करने वाले महाकाल गैंग के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताविक प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव थाना सरायख्वाजा के कुशल नेतृत्व में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-480/2025 धारा-191(2), 191(3) ,109(1), 3(5) बी0एन0एस0 व मु.अ.सं.-479/2025 धारा-191(2), 351(2), 352, 109(1), 3(5) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु कोइरीडीहा चौराहे पर वाछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु आपस में चर्चा कर रहे थे कि मुखबीर खास आकर सूचना दिया कि साहब इटौरी बाजार में कोटेदार के उपर किये गये हमले तथा सिद्धिकपुर में हुयी फायरिंग में शामिल प्रान्जल यादव इटौरी बाजार से इटौरी गाँव अपने फूफेरे भाई प्रीतम उर्फ मुलायम यादव के घर जा रहा है ।

मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर अभियुक्त प्रान्जल यादव पुत्र नरेन्द्र यादव नि0ग्राम बसालतगंज थाना सरायमीर आजमगढ़ को हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त प्रान्जल से बात करने पर बताया कि हम अपने फूफेरे भाई प्रीतम यादव व अपने महाकाल गैंग के साथियों के साथ इटौरी बाजार में मनोज सिंह कोटेदार पर जान लेवा हमला हमने अपने फूफेरे भाई की मनोज सिंह कोटेदार की निजी दुश्मनी के कारण किया था तथा अपने गैंग के सदस्य राजगौरव श्रीवास्तव उर्फ लाला व ओमकार सिंह के कहने पर सिद्दिकपुर में रौनक सिंह को मारने पीटने गये थे परन्तु राज गौरव श्रीवास्तव व ओमकार सिंह ने गोली चला दिया जिससे कालोनी के काफी लोग आ गये हम लोग अपनी जान बचाकर मौके से भाग गये। दिनांक 10-08-25 को अपने भाई प्रीतम यादव उर्फ मुलायम यादव व अपने साथी मोहित यादव के साथ हम लोग एक बाईक पर सवार होकर जा रहे थे कि पुलिस वालों को देख कर मेहरावा क्रासिंग के पास यू टर्न लेकर भागने का प्रयास किया जिससे हमारी बाईक फिसल गयी और हम लोग गिर गये। पुनः मै और मोहित यादव भागने में सफल रहे परन्तु मेरा फूफेरा भाई प्रीतम यादव पकड़ा गया।

JAUNPUR NEWS,नोडल अधिकारी के फीता काटने के बाद कार्यक्रम की हुई शुरुआत 

0
JAUNPUR NEWS,नोडल अधिकारी के फीता काटने के बाद कार्यक्रम की हुई शुरुआत 
JAUNPUR NEWS,नोडल अधिकारी के फीता काटने के बाद कार्यक्रम की हुई शुरुआत 

JAUNPUR NEWS जौनपुर : विकसित भारत 2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री  द्वारा ’’समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047’’ अभियान चलाकर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है।  इस मिशन को दिशा प्रदान करने एवं पथ प्रदर्शन हेतु एक विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाना है। यह विजन डाॅक्यूमेंट की 03 थीम अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति, जीवन शक्ति तथा 12 सेक्टर पर ध्यान केंद्रित करते हुए जनभागीदारी एवं जन जागरूकता हेतु विभिन्न लक्षित समूहों से राज्य के विकास हेतु रोड मैप बनाया जाना है, जिसके लिए शासन द्वारा सचिव मानव अधिकार आयोग उत्तर प्रदेश धनलक्ष्मी के0, सेवानिवृत्त आईपीएस  राजकुमार विश्वकर्मा और श्री प्रमोद कुमार, सेवानिवृत्त प्रोफेसर पूर्वांचल विश्वविद्यालय श्री धरणीधर दुबे, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ० सुरेश कन्नौजिया को नोडल अधिकारी नामित करते हुए 10 सितंबर एवं 11 सितंबर को दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसके क्रम में आज 10 सितंबर को नामित नोडल अधिकारियों द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा में आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम में फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

नोडल अधिकारी ने, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सहित अन्य अधिकारीगण और कृषकों द्वारा कृषि विभाग तथा सम्बन्धित विभाग मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग, एफपीओ द्वारा लगाये गए स्टॉल का अवलोकन किया गया। एफपीओ की महिलाओं द्वारा मिलेट्स उत्पाद भेंट करते हुए मिलेट्स की महत्ता के संदर्भ में जानकारी दी गई। विभागों द्वारा भी योजनाओं के संदर्भ में जानकारी प्रदान की गयी।

नामित नोडल अधिकारियों के कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा के सभागार में आगमन पर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं स्मृति प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर परिचर्चा का आरम्भ किया गया।सभागार में कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग तथा उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा अपनी अपनी विभाग की योजनाओं से संबंधित तथा विगत 08 वर्षो में प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से अतिथिगण तथा उपस्थित किसानों को दी गई। इसके पश्चात उपस्थित किसान, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं दुर्गा मौर्या, संध्या सहित अन्य द्वारा 2047 में विकसित भारत को लेकर परिकल्पना के संबंध में सुझाव द नोडल अधिकारीगण तथा जिलाधिकारी द्वारा कृषि तथा उससे संबंधित विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी लालता प्रसाद विद्याधर, ओंकार सिंह, दिव्या जायसवाल, योगेंद्र सिंह, गोपाल, भोलानाथ पटेल सहित अन्य किसानों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया नोडल अधिकारी श्री राजकुमार विश्वकर्मा द्वारा कहा गया कि हमें अगले 22 सालों में देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है अब तक जनपद में हुए बदलाव पर अपने अनुभव को उन्होंने साझा करते हुए उपस्थित लोगों से सुझाव भी लिए।जिलाधिकारी ने कहा कि इसका उद्देश्य जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करना तथा नागरिकों की आकांक्षाओं को संज्ञान में लेते हुये जनपद के नागरिकों को विकास में सहयोगी व सहभागी बनाते हुये गर्व की भावना को विकसित करना है। इस अभियान के अंतर्गत नागरिक अपने सुझाव सीधे ऑनलाइन पोर्टल https://samarthuttarpradesh.up.gov.inपर दर्ज कर सकते हैं। 

 जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जल संरक्षण अति आवश्यक है इस दिशा में जनपद में कार्य किया जा रहे हैं विभागों के समन्वय से समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश को लेकर प्रबुद्धजन, शिक्षक, वैज्ञानिकों के साथ चर्चा की गयी।कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डॉ रमेश चन्द्र यादव ने किया।

मछलीशहर पड़ाव नाला काण्ड का कारण अधिकारियों की लापरवाही  

0
मछलीशहर पड़ाव नाला काण्ड का कारण अधिकारियों की लापरवाही  
मछलीशहर पड़ाव नाला काण्ड का कारण अधिकारियों की लापरवाही  

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग,पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग

जौनपुर। धर्म रक्षा आंदोलन के सहयोग से जनपद के नागरिकों ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर आज  का धरना सम्पन्न किया। मछली शहर पड़ाव पर बीते दिनों घटी घटना के संदर्भ में यह धरना अपनी मांग पूरी होने तक चलता रहेगा।आंदोलन के संयोजक चंद्र मणि पाण्डेय ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में जनता की भावनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने लिखा कि जिस तरीके से तीन युवाओं की दुखद मृत्यु के पश्चात शासन और प्रशासन ने संवेदन हीनता प्रकट की है वह किसी भी प्रकार से उचित नहीं है।

प्रशासन और बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों की लापरवाही और तानाशाही प्रवृत्ति के कारण यह घटना घटित हुई है, और आश्चर्य ये है कि इन्हीं अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी दे दी गई। परिणाम स्वरूप इन अधिकारियों ने स्वयं को निर्दोष मानते हुए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।नगर पालिका और बिजली विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत गहरी हैं। इसलिए नागरिकों की मांग है  कि उक्त दोनों अधिकारियों पर एफ आई आर दर्ज करके गहराई से निष्पक्ष जांच कराई जाय। इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह,राम नगीना यादव,संतोष कुमार दुबे,योगेश कुमार द्विवेदी अमरेश पांडे, विनोद कुमार यादव,प्रवीण कुमार शुक्ल शेष मणि मौर्य,विपिन कुमार पांडे,राम बहाल यादव आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

                                       चंद्र मणि पाण्डेय
                                        संयोजक
                                   धर्म रक्षा आंदोलन

JAUNPUR CRIME:आज़ाद नहर से  दबोचा गया इजहार,पुलिस ने भेजा चालान

0
JAUNPUR CRIME:आज़ाद नहर से  दबोचा गया इजहार,पुलिस ने भेजा चालान
JAUNPUR CRIME

JAUNPUR CRIME खेतासराय(जौनपुर): खेतासराय पुलिस ने बुधवार को मुखबीर की सूचना पर एक वांछित अभियुक्त को धर दबोचा, जिस पर गौ-हत्या निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था।

प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक वांछित अभियुक्त आज़ाद नहर पुलिया के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँच कर घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया गया।पूछताछ में अपना नाम इजहार पुत्र इकबाल निवासी सबरहद, थाना शाहगंज, जिला जौनपुर बताया। गिरफ्तार अभियुक्त पर खेतासराय में गौ-हत्या निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत है। जिसको विधिक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया गया।

पत्रकार के माता के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि

0
Oplus_131072

जौनपुर । विकासखंड खुटहन क्षेत्र के इमामपुर गांव निवासी पत्रकार मुलायम सोनी की माता का असामयिक निधन पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामने शोक सभा का आयोजन किया और लोगों ने इंद्रावती देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।


बता दें कि इमामपुर गांव निवासी पत्रकार मुलायम सोनी की माता 55 वर्षीय इंद्रावती देवी का निधन हो गया। इंद्रावती देवी समाज सेवा के कार्य में हमेशा अपना योगदान दिया। उनके कार्यों पर लोगों ने प्रकाश डालते हुए उन्हें धर्मपारायण और मृदुभाषी महिला बताया। उनके निधन पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें इंद्रजीत सिंह मौर्य, देवेंद्र यादव,खालिद शाह, मोहम्मद अरशद, इंद्रेश यादव, दीपक मिश्रा, देवी सिंह, पंडित रमेशचंद्र शुक्ला , विवेक श्रीवास्तव ,चंद्रेश यादव, विशाल विश्वकर्मा, सोहन यादव, वीरेंद्र यादव , शंभू विश्वकर्मा, सुरेंद्र कुमार ,दीपक विश्वकर्मा,सिध्दार्थ श्रीवास्तव मौजूद रहे।

जौनपुर:बहुचर्चित नाला काण्ड को लेकर महिला नेत्रियों का जबरदस्त प्रदर्शन 

0
जौनपुर:बहुचर्चित नाला काण्ड को लेकर महिला नेत्रियों का जबरदस्त प्रदर्शन 
जौनपुर:बहुचर्चित नाला काण्ड को लेकर महिला नेत्रियों का जबरदस्त प्रदर्शन 

सैकड़ों महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट जौनपुर पहुंचकर डीएम को सौंपा 3 सूत्रीय मांग पत्र,


जौनपुर। नगर के मछलीशहर पड़ाव पर गत दिवस विद्युत प्रवाहित लोहे के खम्भे में करेंट उतरने, खुली जर्जर नाली एवं सीवर लाइन में जाली न लगने से 3 लोगों की हुई मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। इसी के बाबत 3 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादी महिला सभा मंगलवार को सड़क पर उतर गयी। प्रदेश सचिव उषा जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों महिला सहित पुरूष कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित 3 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।


इस मौक पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुये प्रदेश सचिव उषा जायसवाल ने कहा कि बीते 25 अगस्त को मछलीशहर पड़ाव पर स्थित हीरो होण्डा एजेंसी के बगल में विद्युत प्रवाहित खम्भे में लगभग एक माह से करेंट उतर रहा था। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार पोल से सटने पर एक बकरी व एक गाय की मौत हो गय थी। इसकी जानकारी विभाग को रही लेकिन विभागीय लोगों ने उसे ठीक नहीं किया जिसके चलते 25 अगस्त की शाम एक घण्टे की तेज बारिश से शहर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से शहर की लगभग सभी सड़कें जलमग्न हा गयीं।


वहीं दूसरी ओर मछलीशहर पड़ाव पर खुली जर्जर नाली व सीवर लाइन में जाली न होने से प्राची मिश्रा 24 वर्ष पुत्री योगेश मिश्रा ने जैसे ही ई—रिक्शा पर बैठने के लिये बढ़ी कि जर्जर नाला होने से वह उसी में समाहित हो गयी। इतना ही नहीं, उसे बचाने के प्रयास में रिक्शा चालक शिवा गौतम एवं प्रयागराज से जौनपुर रिश्तेदारी में आये मो. समीर पुत्र शौकत की विद्युत प्रवाहित पोल से स्पर्श होने पर दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।


उपरोक्त तीनों मृतकों के परिजनों के साथ जिलाधिकारी को पत्रक देने के दौरान सपा नेत्री उषा जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 50—50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाय। प्रत्येक परिवार में एक—एक व्यक्ति को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाय। तीनों विभाग यानी विद्युत विभाग, नगर पालिका एवं लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारी के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जाय। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी दिया कि यदि शीघ्र ही उपरोक्त मांगों को अमल में नहीं लाया गया तो हम बड़े आन्दोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन—प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव उषा जायसवाल के अलावा शर्मिला यादव, सुशीला यादव, पूनम यादव, पिंकी गुप्ता, रूक्मणि यादव, अर्चना राय, उर्मिला यादव, शिवांगी यादव, राधिका यादव, रेखा सिंह, शालिनी यादव, सुग्गी निषाद, बबली प्रजापति, सोनी सेठ, मालती निषाद, पूजा साहू, शिल्पा जायसवाल, सुशील दूबे, आरिफ हबीब, जंग बहादुर यादव, राजकुमार बिन्द, अजय श्रीवास्तव, पमपम चौहान, मनोज मौर्या, हीरा लाल विश्वकर्मा, मंजय कन्नौजिया, श्रवण जायसवाल सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS:पित्त की थैली के ऑपरेशन में कटी नस,हंगामा

0
JAUNPUR NEWS:पित्त की थैली के ऑपरेशन में कटी नस,हंगामा
JAUNPUR NEWS:पित्त की थैली के ऑपरेशन में कटी नस,हंगामा

jaunpur news यूपी के जौनपुर में एक  महिला डॉक्टर की पित्त थैली में पथरी का ऑपरेशन के दौरान  डॉक्टर ने काटा नस महिला की हालत बिगड़ी  परिजनों ने किया हंगामा डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान नस कटने के  वजह से मरीज की ब्लीडिंग नहीं  रुक रहा था पैसा दोहन करने के बाद देर रात लखनऊ निजी अस्पताल के लिए  डाक्टर ने किया रेफर ईशा हॉस्पिटल जौनपुर सिटी का मामला परिजनों ने लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

शाहगंज के अभिषेक मास्को में लिखेंगे पत्रकारिता शोध की नई इबारत  

0
शाहगंज के अभिषेक मास्को में लिखेंगे पत्रकारिता शोध की नई इबारत  
शाहगंज के अभिषेक मास्को में लिखेंगे पत्रकारिता शोध की नई इबारत  

छोटे शहर का बड़ा सपना: शाहगंज का अभिषेक अब मास्को में लिखेगा पत्रकारिता शोध की नई इबारत

जौनपुर: कभी शाहगंज की गलियों में साइकिल से स्कूल जाने वाला एक साधारण छात्र आज रूस की राजधानी मास्को में भारत का नाम रोशन करने जा रहा है। न्यू फ्रेंड्स अवध कॉलोनी निवासी अभिषेक चतुर्वेदी का चयन पत्रकारिता विषय पर शोध के लिए मास्को पेडागाजिकल स्टेट यूनिवर्सिटी में हुआ है। जैसे ही यह खबर शाहगंज पहुँची, परिवार और क्षेत्र में जश्न जैसा माहौल बन गया। बधाई देने वालों का तांता उनके घर पर लगा रहा।

छोटे शहर से बड़े सफर तक

अभिषेक मूल रूप से केराकत तहसील के तरियारी गांव के एक शैक्षिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता राजेश चौबे शिक्षक होने के साथ-साथ पत्रकारिता से भी जुड़े रहे हैं। परिवार में शिक्षा और संस्कारों की गहरी परंपरा रही है। यही कारण है कि बचपन से ही अभिषेक ने किताबों और लेखन को अपना साथी बनाया।
नगर के सेंट थॉमस इंटर कॉलेज से इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता विषय में परास्नातक किया। छात्र जीवन में ही उन्हें लेखन, संवाद और शोध कार्यों में गहरी रुचि रही।

पंजाब से रूस तक का सफर

उच्च शिक्षा की राह में अभिषेक ने पहले पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (फगवाड़ा) का रुख किया। यहाँ उन्होंने डॉ. नदीम अख्तर और डॉ. सुमित पांडेय के निर्देशन में चार सत्रों तक शोध कार्य किया। उनकी लगन और शोधपरक दृष्टि ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।
इसी बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिसर्च का अवसर मिला और अब रूस की मशहूर यूनिवर्सिटी में उन्हें शोध कार्य के लिए आमंत्रित किया गया है। मास्को में वे एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सर्गी डानिलिन के निर्देशन में पत्रकारिता के नए आयामों पर काम करेंगे। यह अवसर न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे शाहगंज और जौनपुर जिले के लिए गर्व का विषय है।

संघर्ष और प्रेरणा

अभिषेक मानते हैं कि उनकी सफलता केवल उनका परिश्रम नहीं है, बल्कि यह उनके परिवार, मार्गदर्शकों और शुभचिंतकों के त्याग और सहयोग का परिणाम है। वे अपने अभिभावक समान डॉ. आलोक सिंह पालीवाल (पशु चिकित्सक) और डॉ. विशाल सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, केएनआई सुल्तानपुर) को विशेष रूप से श्रेय देते हैं।

परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद, दादा रामानंद चौबे और चाचा उमेश चंद्र चौबे का स्नेह, माँ कंचन की दुआएँ और बहन दीप्तिका का साथ हमेशा उनकी ताकत बना। अभिषेक कहते हैं यदि परिवार और मार्गदर्शकों का सहयोग न मिलता तो शायद यह मुकाम पाना कठिन होता। मैं यह उपलब्धि अपने पूरे क्षेत्र को समर्पित करता हूँ।

क्षेत्र में खुशी की लहर

अभिषेक की उपलब्धि से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। मोहल्ले और गाँव के लोग घर पहुँचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लगी है। युवा पीढ़ी उन्हें अपने आदर्श के रूप में देख रही है। शाहगंज के कई शिक्षकों और बुद्धिजीवियों ने कहा कि यह उपलब्धि साबित करती है कि छोटे कस्बों के छात्र भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

पत्रकारिता में शोध की दिशा

आज जब पत्रकारिता केवल खबरों तक सीमित नहीं रह गई, बल्कि यह समाज में जनमत निर्माण और वैश्विक संवाद का माध्यम बन चुकी है, ऐसे समय में अभिषेक जैसे शोधार्थियों का आगे बढ़ना विशेष मायने रखता है। मास्को में उनका शोध कार्य भारत और रूस दोनों देशों के बीच मीडिया संबंधों और पत्रकारिता के नए दृष्टिकोणों पर नई रोशनी डालेगा।

प्रेरणा का स्रोत

अभिषेक की कहानी छोटे कस्बों और गाँवों के युवाओं के लिए प्रेरणा है। यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर की जाए, तो सीमाएँ कभी बाधा नहीं बनतीं। शाहगंज जैसे छोटे शहर से निकलकर मास्को तक का सफर केवल अभिषेक की जीत नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आकांक्षाओं का सम्मान है।