मुक्तेश्वर प्रसाद महाविद्यालय का संस्थापक दिवस मनाया गया
जौनपुर मुक्तेश्वर प्रसाद पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय के स्थापना के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट के 121वीं जयंती पर महाविद्यालय सभागार में संस्थापक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रारंभ में स्वर्गीय मुक्तेश्वर प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। स्वर्गीय मुक्तेश्वर प्रसाद जनपद के ख्याति प्राप्त अधिवक्ता एवं प्रमुख शिक्षाविद व समाजसेवी रहे तथा कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के वर्ष 1952 तथा 1955 मैं अध्यक्ष एवं महामंत्री रहे साथ ही बीआरपी इंटर कॉलेज के लगभग चार दशकों तक अध्यक्ष एवं प्रबंधक भी रहे तथा अपने प्रबंधकीय कार्यकाल में उन्होंने वर्ष 1962 में मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज की भी स्थापना की जिसके संस्थापक प्रबंधक भी रहे तथा जिला परिषद के भी सदस्य रहे।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामेंद्र नाथ श्रीवास्तव, प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, नागेंद्र प्रसाद, डॉ चेतना सिंह, डॉ आरती श्रीवास्तव, मोहन शंकर श्रीवास्तव, डॉ कृष्ण दत्त मिश्रा नंदन, डॉ रेखा सिंह, डॉ शिवम श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, धीरज, पंकज, जितेंद्र, प्रदीप, विपिन, सुरेश यादव व शिवचरण प्रजापति सहित सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में महाविद्यालय प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
चित्रगुप्त भगवान सभी का लेखा जोखा रखते है न्याय के देवता हैं देश के हर अदालत में उनकी मूर्ति लगाई जानी चाहिए : सिद्धार्थ नाथ सिंह
जौनपुर। श्री चित्रगुप्त भगवान जी सबके हैं सभी जाती धर्म समुदाय के देवता हैं उनका पूजन करने का अधिकार सबको है जौनपुर में श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति में सर्व समाज को जोड़ने की परंपरा एक अच्छी शुरुवात है जो देशभर में एक मिशाल कायम होगी भगवान चित्रगुप्त जी को धर्महरि के नाम से भी जाना जाता है और कहा हिन्दुओं बटोगे तो कटोगे उक्त विचार सिद्धार्थ नाथ सिंह पूर्व केबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज पश्चिम से विधायक ने श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर द्वारा आयोजित कायस्थ समाज, वैश्य समाज, सर्व समाज, भगवान चित्रगुप्त जी के भक्तों के सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त भगवान सभी का लेखा जोखा रखते हैं और न्याय के देवता हैं देश के हर अदालत में उनकी मूर्ति लगाई जानी चाहिए अंग्रेजो के जमाने से चली आ रही क्वीन मूर्ति हटाई जानी चाहिए। विशिष्ट अतिथि सौरभ श्रीवास्तव विधायक वाराणसी कैंट ने दूरभाष पर कहा है भगवान चित्रगुप्त जी कार्य में सबको जोड़ने का स्वागत करते हैं माता जी पूर्व विधायक श्रीमती ज्योत्सना श्रीवास्तव जी के अस्वस्थ होने के कारण नहीं आ पा रहा हूं क्षमा चाहते है।
श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति के अध्यक्ष मनोज अग्रहरी संरक्षक व्यापार मंडल ने कहा कि वैश्य समाज भी दीवाली के दिन कलम दवात की पूजा अर्चना करता हैं और रख देता हैं और भगवान चित्रगुप्त जी पूजन के दिन कलम दवात की पूजा कर फिर शुरुवात करता हैं और कहा कि शोभायात्रा में वैश्य समाज हजारों की संख्या में शामिल होंगे। और कहा कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि मैं कायस्थ समाज का अध्यक्ष हुआ हु जो गलत है मैं धार्मिक संगठन श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति का अध्यक्ष हुआ हूं और निष्ठापूर्वक कार्य करूंगा।
श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति के संयोजक सरस चन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता संरक्षक कायस्थ समाज जौनपुर ने कहा कि इस बार शोभायात्रा 23 अक्तूबर को भगवान चित्रगुप्त मंदिर बारीनाथ से दोपहर 3 बजे निकलेगी जो भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहट्टा तक जाएगी जिसमें सर्व समाज के लोग हजारों की संख्या मे शामिल होंगे और जौनपुर के सभी कायस्थ संगठन साथ हैं और रहेंगे।
मेडिकल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय श्रीवास्तव डी एन ए वैज्ञानिक ने कहा कि भगवान विष्णु जी ने भगवान चित्रगुप्त जी को आशीर्वाद दिया था कि जो भगवान चित्रगुप्त जी की जो पूजा अर्चना करते है उन्हें बुद्धि, धन, मोक्ष की प्राप्ति होगी। व्यापारी नेता अग्रहरि समाज के नेता रवीन्द्र अग्रहरि ने कहा कि भगवान सबके होते हैं उन्हें किसी जाती विशेष में बांधना उचित नहीं है भगवान की पूजा सब करते है।
भगवान चित्रगुप्त जी शोभायात्रा को दर्जनों सामाजिक संगठनों एवं जौनपुर के सभी कायस्थ संगठनों ने समर्थन देने की घोषणा किया। सम्मलेन को व्यापारी नेता अग्रहरि समाज के वरिष्ठ नेता विनोद अग्रहरि, डॉ विवेक श्रीवास्तव संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव साधु, भाजपा नेता पंकज जायसवाल, गीताजंली के पूर्व अध्यक्ष ब्रमेश शुक्ला, वीरेंद्र प्रधान, कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि श्रीवास्तव गुड्डू भैया, ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष अतुल दुबे, मौर्य समाज के वरिष्ट नेता डॉ राम सूरत मौर्य नीरज मौर्य,लक्ष्मी पूजन महासमिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, जय प्रकाश सिंह, कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू ने ,संबोधित करते हुए सभी भगवान चित्रगुप्त भक्तों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील किया।
सम्मलेन में दिनेश अग्रहरि, कायस्थ समाज के संरक्षक बजरंग प्रसाद, प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, कामता अग्रहरि, विनय सेठ, कल्याण समिति के राजेश किशोर श्रीवास्तव,अखिलेश श्रीवास्तव प्रिंसिपल, डॉ प्रमोद श्रीवास्तव प्रिंसिपल, महादेव सेना के मनीष सेठ विवेक मौर्य गीतांजलि के अध्यक्ष नीरज शाह , आनंद शंकर श्रीवास्तव शिशु प्रबंधक, प्रो डी एन शुक्ला, विनय सेठ, विवेक सेठ संतोष अग्रहरि, दुर्गा पूजा समित के अध्यक्ष मनीष देव, गणेश पूजन महासमिति के अध्यक्ष दीपक जावा, दिनेश अग्रहरि, सुधांश सिंह, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल, चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव, सचिव श्यामलकान्त श्रीवास्तव, उमेश अग्रहरी चित्रांश महासभा के अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव महासचिव विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार पी टी आई, (राष्ट्रीय प्रवक्ता), कायस्थ एकता मंच के अध्यक्ष दयाशंकर निगम, कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव सोनू, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अभिषेक जिक्की, विशाल सिंह, अनीश श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव पत्रकार, रोहित श्रीवास्तव,प्रशांत पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट, मनोज जायसवाल, अनुपम श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, राजेश अग्रहरि, डॉ राहुल श्रीवास्तव , डॉ सलील श्रीवास्तव डॉ निलेश श्रीवास्तव, अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव, डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव, शालिनी कुमारी श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव संतोष निगम, राज श्रीवास्तव राजा, धीरज श्रीवास्तव , पंकज श्रीवास्तव,अनिल श्रीवास्तव बबलू, मनीष श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, कुंवर अस्थाना, रोहित श्रीवास्तव, जगत प्रकाश श्रीवास्तव, के डी वर्मा, प्रकाश चन्द यादव, राजकुमार गुप्ता, अमित श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव, उमेश अग्रहरि,संजय श्रीवास्तव बी आर पी, मनीष श्रीवास्तव पत्रकार, सुशील श्रीवास्तव, अजय अग्रहरि, राजन श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, आर पी श्रीवास्तव आशीष श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, अरुण सिन्हा एडवोकेट, रमेश चन्द श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव बंटू, अमित सिंह राजन श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव, शिव शंकर श्रीवास्तव अतुल श्रीवास्तव अंजनी श्रीवास्तव देवेश गुप्ता मदन लाल अग्रहरि अमर श्रीवास्तव गोपाल लाल श्रीवास्तव आकाश श्रीवास्तव एडवोकेट आशीष नंदन निक्की संजय सिन्हा धर्मेंद्र श्रीवास्तव संतोष सिंह आदि कायस्थ समाज, अग्रहरि समाज सर्व समाज विभिन्न संगठनों के हजारों लोग लोग मौजूद रहे। सम्मलेन का संचालन संस्थापक अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने किया। आभार पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने किया।
किसी प्रकार की मौसमी व छोटी बीमारियों को हल्के में ना लें : डॉ वीरेंद्र कुमार
लाडलेपुर गृह आवास पर निशुल्क शिविर का आयोजन
जौनपुर । सरायख्वाजा के लाडलेपुर गांव में निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सत्तर से अधिक मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया ,जरूरतमंदो को आवश्यक दवाये दी गई। इस दौरान मरीजों की भीड़ लग गई थी।
लाडलेपुर गांव में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के पूर्व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव अपने पैतृक आवास परिसर मे निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिवीर लगाया गया, जिसमें असहाय जरूरतमंद लोगो का निशुल्क उपचार किया और दवाई दी गई। गंभीर जटिल समस्याओं को देखते हुए उन्हें जांच करने की सलाह दी । इस मौके पर डॉ . वीरेंद्र कुमार यादव ने मौजूद लोगों और मरीजों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी बीमारी को हल्के में ना ले, मौसमी बीमारी हो या वायरल संक्रमण हो या किसी प्रकार का हो , शरीर में कोई समस्या यह दिक्कत पीड़ा यो जो भी महसूस होता है ।
तुरंत डॉक्टर की सलाह ले जांच करवाये, क्योंकि उसे नजरअंदाज करते हो तो बाद में वह घातक हो जाते हैं, डॉ वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अच्छे चिकित्सक से उपचार नहीं मिल पाता, इसलिए मैं संकल्प लिया कि रविवार को अपने गृह गांव में निशुल्क शिविर के माध्यम से लोगों का उपचार किया जाए। इसीलिए लोगों की मदद करना हमारा उद्देश्य है, किसी को भारी भरकम पैसा खर्च करके लखनऊ और दिल्ली न जाना पड़े ।
जौनपुर। नवदुर्गा मंदिर विसर्जन घाट पर हुई । जिसमें संगठन के समस्त पदाधिकारी अपने विचार व्यक्त किया 24 ,25 ,26 अक्टूबर 2025 से होने वाले महोत्सव के कार्यक्रम के बारे में सुझाव भी दिए । अगले मीटिंग में संरक्षक मंडल से कमेटी का विस्तार किया जाएगा ।
बैठक मे निर्णय हुआ की सितंबर प्रथम सप्ताह में संरक्षक मंडल की अध्यक्षता में अनुमत लेकर समस्त कार्यक्रमों की कमेटी बना ली जाए । वह कमेटी महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अर्ह होगी ।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी ने समस्त पदाधिकारियो से कहा किया कि आप लोगों द्वारा जो सुझाव दिया गया ,इसे संरक्षक मंडल के सामने रखकर शीघ्र निर्णय ले लिया जाएगा कार्यक्रम का संचालन महामंत्री निवेदिता राय ने किया। अपर जिलाधिकारी के पेशकार आशीष त्रिपाठी ने सुझाव दिया । पंकज जी भोजपुरी गायक, उपाध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा ,श्रवण पांडे संजय यादव, चंद्रमणि मिश्रा,डा. प्रियंका, पूर्वांचल विश्वविद्यालय से डा. रिचा सिंह,डा सोनम झा, महेंद्र विश्वकर्मा, के के विश्वकर्मा, अवनीश मिश्रा, लक्ष्मी ,नेहा ,अर्णव मिश्रा, अजय शुक्ला , शरद पाठक , सुनील मौर्य, अन्य पदाधिकारियो ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सुझाव दिया।
PET EXAM 2025 जौनपुर:उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 को नकलविहीन, और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र के द्वारा बी0 आर0 पी0 इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया ।
परीक्षा केंद्र पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था के संदर्भ में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हुए। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय पाए गए। उन्होंने केंद्राध्यक्ष को निर्देशित किया कि सुनिश्चित कर ले कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े।किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।जनपद में प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान कुल पंजीकृत -15768 अभ्यर्थी में 12165 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 3603 अनुपस्थित रहे। उपस्थिती प्रतिशत 77.149 रही। PET exam 2025 Second meeting कुल पंजीकृत -15768 कुल उपस्थिति-12232 अनुपस्थित 3536 उपस्थित प्रतिशत-77.574
pet exam 2025 jaunpur news
क्षेत्राधिकारी नगर, देवेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, परमानन्द कुशवाहा एवं प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी, शुभम कुमार ने जनपद मे आयोजित PET-2025 परीक्षा के परिप्रेक्ष्य मे कानून एवं शान्ति व्यवस्था दृष्टिगत सर्किल अन्तर्गत परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील/ड्यूटीरत रहकर निर्वाध व शान्ति पूर्ण ढंग से परीक्षा को सम्पन्न कराया ।
Instructors’ faces lit up after receiving appointment certificates IN jaunpur
नियुक्ति प्रमाण पत्र पाकर नवचयनित अनुदेशकोंके खिले चेहरे
JAUNPUR NEWS जौनपुर :उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा के चयनित विभिन्न व्यवसायों के 16 अनुदेशकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह “प्रिंशू” जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अन्य अधिकारीगण कर्मचारीगण और नव चयनित अनुदेशकों की उपस्थिति में लोकभवन सभागार लखनऊ से आयोजित नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया तथा मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया।
सदस्य विधान परिषद तथा जिलाधिकारी द्वारा मैकेनिक, मोटर व्हीकल, टर्नर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, कोपा, प्लंबर, कॉस्मेटोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, फैशन डिजाइनिंग सहित विभिन्न व्यवसायों से चयनित जनपद के 16 नवचयनित अनुदेशकों वैशाली, किरण, अनिल कुमार यादव, राजकुमार, राजू सोनकर, पूजा गुप्ता, सोनी यादव, आशुतोष सिंह, रामप्रवेश मौर्य सहित अन्य को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। नियुक्ति प्रमाण पत्र पाकर अनुदेशक पद पर चयनित युवा तथा उनके परिजन उत्साहित दिखे।
सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास तथा उद्यमिता विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनियुक्त सभी अनुदेशकों को ढेर सारी शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री जी की प्रतिबद्धता है कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया जाए, इसी दिशा में पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ नियुक्ति दी जा रही है। प्रदेश में उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। निश्चित रूप से अलग-अलग क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षित किए जाने तथा तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाए जाने हेतु शासन प्रतिबद्ध है। सबके सामूहिक प्रयास से ही हमारा प्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा।
जिलाधिकारी ने सभी नवचयनित अनुदेशकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो भी सेवा में आता है, पूरे उत्साह के साथ आता है। आशा है कि इसी उत्साह के साथ पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। अंत में नोडल प्रधानाचार्य आईटीआई कॉलेज मनीष पाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
जौनपुर । कबिरुद्दिनपुर धर्मापुर के रहने वाले राजेश विश्वकर्मा सह परिवार रोजगार के लिए सन 2002 मे लंदन गये राजेश विश्वकर्मा के दो बच्चे है। एक बेटी और एक बेटा है राजेश लंदन मे रहकर कठिन परिश्रम कर के अपने दोनो बच्चो को शिक्षित कर रहे है। राजेश विश्वकर्मा की बेटी महिमा विश्वकर्मा ऑक्सफोर्ड से वायो मेडिकल साइंस मे स्नातक की डिग्री प्राप्त करके अब अर्मेनिया से एमबीबीएस का कोर्स कर रही हैं ।वही बेटा रविशंकर विश्वकर्मा ने लंदन के हर्टर्फोर्डशायर यूनिवर्सिटी से ऐ आई और रोबोटिक मे स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि रवि का लंदन से फोन आया था और रवि ने जब बताया की चाचा मैने ऐ आई और रोबोटिक मे ग्रेजुएशन कर लिया है और मेरा ग्रेजुएशन सेरेमनी यूनिवर्सिटी ने ऐसे चर्च मे किया जो कि लगभग 1700 साल पुराना है। यह चर्च ईसाईयों के प्रथम गुरू ‘संत एलवंस कैथेडरल’ के नाम से जाना जाता है और यह चर्च ब्रिटेन के ‘चर्च आफ इंग्लैंड’ को समर्पित है।
और ऐसे पावन स्थान पर हमें सम्मानित किया गया ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यह सुनकर हमें बहुत अच्छा लगा और जैसे लोगो को जानकारी प्राप्त हुई तो बधाई देने वालों का फोन आने लगा जिससे पुरे परिवार और गांव मे खुशी का महौल बना हुआ है।
DM JAUNPUR should strive for the development of women
JAUNPUR NEWS जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा का औचक निरीक्षण किया गया।केंद्र पर ऋषित फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की महिलाओं द्वारा करौंदा अचार तैयार करने की खूबियों को देखकर उनका उत्साह वर्धन कर सराहना किया गया और कहा गया कि महिलाओं द्वारा जैम जेली,अचार, मुरब्बा आदि खाद्य पदार्थ तैयार कर उसकी पैकेजिंग करके मार्केटिंग कर बेहतर लाभ कमा रहे हैं, जिससे महिलाएं स्वावलंबी होकर के लोगों को रोजगार का सृजन भी कर रही हैं DM JAUNPUR श्रीमती दुर्गा मौर्य सीईओ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि इसी तरह महिलाओं के विकास के लिए प्रयत्नशील रहे प्रशासन उन्हें भरपूर सहयोग प्रदान कराएगा विभाग की योजनाओं से भी लाभान्वित कराया जाएगा। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 सुरेश कुमार कनौजिया, उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉक्टर रमेश चंद्र यादव, कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर हरिओम वर्मा, गौरव मौर्य,हरिश्चन्द्र गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।
मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा द्वारा सुंदरकांड सस्वर प्रतियोगिता का शुभारम्भ
जौनपुर : सुंदरकांड का नाम सुंदरकांड होने के पीछे कई कारण हैं: यह मुख्य रूप से हनुमान जी के ‘सुंदर’ चरित्र पर आधारित है, जिन्होंने माता सीता की खोज के लिए लंका की यात्रा की थी। इसके अलावा, यह घटनाएँ सुंदर पर्वत पर स्थित अशोक वाटिका में हुईं, जहाँ हनुमान जी की सीता माता से भेंट हुई थी. यह भी माना जाता है कि रामायण के इस प्रसंग में ‘सुंदर’ शब्द का प्रयोग कई बार हुआ है, जिसमें हनुमान जी के पराक्रम और सीता जी के संदेश से मिली ‘सुंदरता’ का वर्णन है। उक्त बातें मृत्युञ्जय महादेव धाम उमरछा में आयोजित सस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और कार्यक्रम के आयोजक सुशील कुमार उपाध्याय ने कही।
सुंदर कांड प्रतियोगिता के विषय में बताते हुए उन्होंने कहा कि कुल 14 टीम भाग ले रही है कार्यक्रम हर महीने के प्रदोष के दिन होगा। निर्णायक मंडल के साथ साथ श्रोतागण भी अंक प्रदान करेंगे। आज मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में विषम परिस्थितियों के बावजूद सस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता अपने समय पर प्रारंभ हो गई। आज प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम बाबा भक्त मंडली भिवरहा बख्शा जौनपुर के सदस्य सर्वेश उपाध्याय शिवम् उपाध्याय नितिन तिवारी अजय तिवारी और हरिओम मिश्र पूरी तरह सनातन वेशभूषा में समय पर उपस्थित होकर सुन्दरकांड प्रारंभ किया। आज सुंदरकांड प्रतियोगिता के पंडित हीरामन उपाध्याय और यजमान राजेश शुक्ल और उनकी पत्नी श्रीमती मनोरमा देवी रही।
सस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुधारक शुक्ल, सतीश कुमार उपाध्याय और कैलाश नाथ शुक्ल रहे, कार्यक्रम के सभी दर्शकों ने भी निर्णायक भूमिका में रहकर अपने पसंद के अनुसार अंक प्रदान किए। बाबा भक्त मंडली भिवरहा बक्शा के सभी सदस्यों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।
उक्त अवसर पर रमाशंकर उपाध्याय,प्रभाकर,पद्माकर शुक्ल,अरविंद शुक्ल, लाल प्रताप सिंह,अशोक दुबे,ज्वाला प्रसाद मिश्र,नरेंद्र सिंह,मनोज यादव, विकाश शुक्ल,दिनेश शुक्ल,सुरेश उपाध्याय विनय प्रकाश शुक्ल जयनाथ यादव, सूरज, संतोष शुक्ल सहित अनेक भक्त गण उपस्थित रहे।
घायल आकाश यादव के इलाज का खर्च सांसद प्रिया सरोज वहन करेंगी
सांसद प्रिया सरोज ने आकाश यादव की मदद के लिए आगे आईं
JAUNPUR NEWS जौनपुर :विगत दिनों केराकत के खुज्जी मोड पर एक सड़क दुर्घटना में आकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके दोनों पैर टूट गए हैं और कई बार ऑपरेशन करना होगा।
मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज और केराकत के विधायक तूफानी सरोज आकाश को देखने अस्पताल गए और डॉक्टर से बात की। सांसद प्रिया सरोज ने डॉक्टर से कहा कि आकाश के इलाज के लिए जितना भी खर्च होगा, वह वहन करेंगी।
मदद के लिए आगे आईं सांसद प्रिया सरोज
सांसद प्रिया सरोज ने अपने आवास पर आकाश के पिता देवेंद्र यादव को बुलाकर 3 लाख 50 हजार रुपये नगद दिलवाए। इस मदद से आकाश के परिवार को काफी राहत मिली है,जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इलाज के लिए पैसे जुटाने में परेशानी हो रही थी।
आकाश के पिता देवेंद्र यादव ने सांसद प्रिया सरोज और विधायक तूफानी सरोज का आभार जताया और कहा, “इस परिस्थिति में नगद पैसे की जरूरत पड़ती रहती है। हम लोग कमजोर और गरीब व्यक्ति हैं। लगातार नगद पैसा जुटाने में काफी दिक्कत हो रही थी और परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आज सांसद जी द्वारा जिस प्रकार हमको एक बड़ा नगद सहयोग दिलाया गया, निश्चित रूप से हमको एक जीने की आशा हो गई और हमारे बच्चे का इलाज हो पाएगा।”
आवास पर मौजूद रहे प्रमुख लोग
सांसद प्रिया सरोज के आवास पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें प्रमुख रूप से केराकत विधायक तूफानी सरोज, डाॅ. अवधनाथ पाल, नीरज पहलवान, भगवती सरोज, बच्चू लाल यादव, पवन मंडल और अजीत यादव आदि लोग मौजूद रहे। सांसद प्रिया सरोज ने बताया कि आकाश का एक्सीडेंट हो गया था, जिसे वह देखने गई थीं। उन्होंने आगे कहा, “हम मौके पर डॉक्टरों की टीम द्वारा जो खर्चा बताया गया था, हमने सहयोगी भगवती सरोज से दिलवाया। आगे भी जो सहयोग होगा, किया जाएगा।”