Home Blog Page 51

राजा जौनपुर यावदेन्द्र दत्त दूबे एक कुशल राजनेता, विद्वान,बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे

0
Oplus_131072

Raja Jaunpur Yavadendra Dutt Dubey was a skilled politician, scholar and a man of many talents

राजा यावदेन्द्र दत्त दूबे की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनायी गयी।

JAUNPUR NEWS : राजा जौनपुर श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर में स्व0 राजा यावदेन्द्र दत्त दूबे की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनायी गयी। महाविद्यालय के प्रबन्धक डाॅ0 सत्यराम प्रजापति व प्राचार्य प्रो0 शम्भू राम ने राजा साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने स्व0 राजा साहब की मूर्ति पर श्ऱद्धासुमन अर्पित किया और प्राध्यापक डाॅ0 रजनीकांत द्विवेदी, डाॅ0 गंगााधर शुक्ला, डाॅ0 मृत्युन्जय मिश्र ने सस्वर शांति पाठ किया। श्रद्धांजलि संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रबन्धक डाॅ0 सत्यराम प्रजापति ने कहाकि राजा साहब एक कुशल राजनेता, विद्वान, समाजसेवी और बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। वे दानवीर और क्षमाशील थे। राजा साहब का व्यवहारिक पक्ष भी काफी सशक्त था। वे कालेज के विकास व प्रगति के लिए बराबर सोचा करते थे। महाविद्यालय को प्रगति के शिखर तक ले जाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


प्राचार्य प्रो0 शम्भू राम ने कहाकि राजा साहब को बहुआयामी प्रतिभाशाली व विलक्षण विद्वान, कुशल राजनेता अच्छे प्रशासक और व्यक्त्तिव के धनी महापुरूष थे। उनमें शिक्षा के प्रति बेहद लगाव था। वे जनपद से कई बार विधानसभा के सदस्य और एक बार लोकसभा के सदस्य रहे। वे वास्तव में सच्चे महापुरूष रहे। आपने राजा साहब के व्यक्तित्व को एक विद्वान राजनीतिज्ञ शिकारी और अच्छे इंसान के रूप में रेखांकित किया। राजा साहब की ख्याति देश विदेश में भी रही, वास्तव मं राजा साहब बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, हम सभी को उनसे हमेशा प्रेरणा मिलती रहती है।

पुण्यतिथि पर में प्रो0 अवधेश द्विवेदी, डाॅ0 मनोज वत्स, डाॅ0 ओमप्रकाश दुबे, डाॅ0 मनोज कुमार तिवारी, डाॅ0 राजेश तिवारी, डाॅ0 विजय प्रताप तिवारी, डा0 सुधाकर शुक्ला, डाॅ0 श्याम सुन्दर उपाध्याय, डाॅ0 नीशिथ कुमार सिंह, डाॅ0 राजकुमार यादव, डा अतुल श्रीवास्तव , डाॅ0 चन्द्राम्बुज कश्यप, डाॅ0 अखिलेश कुमार गौतम, डाॅ0 संतोष पांडेय, डाॅ0 रजीनकान्त द्विवेदी, प्रो0 अनामिका सिंह, प्रो0 सुधा सिह, डाॅ0 सुनीता गुप्ता, डाॅ0 नीता सिंह, डाॅ0 अनीता सिंह, डाॅ0 रागिनी राय, डाॅ0 नीता सिंह सुधाकर मौर्य, स्वयं यादव, संतोष शुक्ला, सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

Jaunpur News : शिकायत निस्तारण मामले में जिले के 18 अधिकारियों का वेतन बाधित

0
Oplus_131072

Salaries of officers were stopped for being lax in resolving complaints received on the IGRS portal, jaunpur news

  • आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो के निस्तारण में शिथिलता बरतने पर अधिकारियों के रोके गए वेतन

JAUNPUR NEWS जौनपुर । जैसे – जैसे पंचायत चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे – वैसे प्रशासन सक्रियता दिखाना शुरू कर दिया हैं सोमवार को आइजीआरएस पोर्टल पर प्रदर्शित माह अगस्त 2025 के मूल्यांकन विवरण की समीक्षा के दौरान जनपद के खराब प्रदर्शन, शिकायतों के निस्तारण में सर्वाधिक असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने तथा सर्वाधिक शिकायतों में स्थलीय निरीक्षण नहीं पाए जाने के कारण जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम (नोडल), प्रभागीय वन अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला युवा कल्याण अधिकारी, तहसीलदार- सदर, मडियाहू, शाहगंज, बदलापुर, और मछलीशहर, खंड विकास अधिकारी- बरसठी, जलालपुर, करंजाकला, धर्मापुर, सिरकोनी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत- बदलापुर, मडियाहू और नगर पालिका परिषद जौनपुर का *एक दिन का वेतन बाधित किए जाने तथा स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्टीकरण ससमय प्राप्त न होने तथा असंतोषजनक स्पष्टीकरण के दशा में एक पक्षीय कार्रवाई करने हेतु उच्च अधिकारियों को संदर्भित करने की चेतावनी दी गई है।

jaunpur news:ऑटो बाइक की भिड़ंत में देवर भाभी घायल

0
jaunpur news:ऑटो बाइक की भिड़ंत में देवर भाभी घायल
jaunpur news

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय कस्बे के दीदारगंज मार्ग पर ऑटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, लारपुर बक्शू गांव निवासी कोमल राजभर (32 वर्ष), पुत्र फिरंगी राजभर, अपनी भाभी सविता राजभर (33 वर्ष), पत्नी कमलेश राजभर को बाइक पर बैठाकर उनके मायके नौली जा रहे थे। इसी दौरान स्टेशन गली के पास पहुंचते ही एक ऑटो चालक ने अचानक लापरवाही से वाहन मोड़ दिया। तेज़ी से सामने आए ऑटो से टकराने के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

आस-पास के लोगों ने तत्काल घायलों को उठाकर कस्बे के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई है। कोमल ने ऑटो चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विकास खण्ड शाहगंज सोंधी में शोकसभा का हुआ आयोजन

0
विकास खण्ड शाहगंज सोंधी में शोकसभा का हुआ आयोजन
विकास खण्ड शाहगंज सोंधी में शोकसभा का हुआ आयोजन

दिवंगत बी.एम.एम. प्रिंकेश कुमार प्रजापति को दी गई श्रद्धांजलि

खेतासराय (जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज में कार्यरत बी.एम.एम. (Block Mission Manager) प्रिंकेश कुमार प्रजापति के असामयिक निधन पर सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास कार्यालय के सभागार में एक शोकसभा आयोजित की गई।

सभा में खण्ड विकास अधिकारी सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि प्रजापति अपने कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार एवं सहृदय व्यक्तित्व के कारण सदैव स्मरण किए जाएंगे।

शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान प्रमोद कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी संदीप द्विवेदी, सचिव राकेश सिंह, सचिव सुजीत यादव, बाबू शाहिद, लेखाकार सुनील सिंह, रमेश, विजय, विनोद, मोहन, रवीन्द्र आदि उपस्थित रहे।

Jaunpur News : पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने किया संत का सम्मान

0
Oplus_131072

Jaunpur News : पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने किया संत का सम्मान
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने राज भवन के दिशा- निर्देश के क्रम में अध्यात्म और परंपरा के प्रति अपनी आस्था एवं सम्मान को अभिव्यक्त करते हुए सूरज घाट के वैष्णव संप्रदाय से जुड़े पूज्य संत श्री नरसिंह दास जी को सम्मानित किया।


संत सम्मान करते हुए प्रो. मनोज मिश्र ने कहा कि संत परंपरा भारतीय संस्कृति का मूल है जिनसे समाज में सकारात्मक दिशा मिलती है। संत समाज सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरण का श्रोत है। कार्यक्रम के अंत में पूज्य संत श्री नरसिंह दास जी ने सभी को आशीर्वाद देते हुए समाज और राष्ट्र की समृद्धि के लिए सद्भाव, सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ाने का संदेश दिया।


सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रोफेसर मानस पांडे, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. मनोज पांडे, राजेंद्र प्रताप सिंह ने संत को फल एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुक्तेश्वर प्रसाद महाविद्यालय जौनपुर का संस्थापक दिवस धूमधाम के साथ संपन्न

0
Oplus_131072

मुक्तेश्वर प्रसाद महाविद्यालय का संस्थापक दिवस मनाया गया


जौनपुर मुक्तेश्वर प्रसाद पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय के स्थापना के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट के 121वीं जयंती पर महाविद्यालय सभागार में संस्थापक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रारंभ में स्वर्गीय मुक्तेश्वर प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। स्वर्गीय मुक्तेश्वर प्रसाद जनपद के ख्याति प्राप्त अधिवक्ता एवं प्रमुख शिक्षाविद व समाजसेवी रहे तथा कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के वर्ष 1952 तथा 1955 मैं अध्यक्ष एवं महामंत्री रहे साथ ही बीआरपी इंटर कॉलेज के लगभग चार दशकों तक अध्यक्ष एवं प्रबंधक भी रहे तथा अपने प्रबंधकीय कार्यकाल में उन्होंने वर्ष 1962 में मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज की भी स्थापना की जिसके संस्थापक प्रबंधक भी रहे तथा जिला परिषद के भी सदस्य रहे।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामेंद्र नाथ श्रीवास्तव, प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, नागेंद्र प्रसाद, डॉ चेतना सिंह, डॉ आरती श्रीवास्तव, मोहन शंकर श्रीवास्तव, डॉ कृष्ण दत्त मिश्रा नंदन, डॉ रेखा सिंह, डॉ शिवम श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, धीरज, पंकज, जितेंद्र, प्रदीप, विपिन, सुरेश यादव व शिवचरण प्रजापति सहित सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में महाविद्यालय प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

चित्रगुप्त भगवान की देश के प्रत्येक अदालत में मूर्ति लगाई जानी चाहिए – सिद्धार्थ नाथ सिंह

0
Oplus_131072

चित्रगुप्त भगवान सभी का लेखा जोखा रखते है न्याय के देवता हैं देश के हर अदालत में उनकी मूर्ति लगाई जानी चाहिए : सिद्धार्थ नाथ सिंह

जौनपुर। श्री चित्रगुप्त भगवान जी सबके हैं सभी जाती धर्म समुदाय के देवता हैं उनका पूजन करने का अधिकार सबको है जौनपुर में श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति में सर्व समाज को जोड़ने की परंपरा एक अच्छी शुरुवात है जो देशभर में एक मिशाल कायम होगी भगवान चित्रगुप्त जी को धर्महरि के नाम से भी जाना जाता है और कहा हिन्दुओं बटोगे तो कटोगे उक्त विचार सिद्धार्थ नाथ सिंह पूर्व केबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज पश्चिम से विधायक ने श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर द्वारा आयोजित कायस्थ समाज, वैश्य समाज, सर्व समाज, भगवान चित्रगुप्त जी के भक्तों के सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त भगवान सभी का लेखा जोखा रखते हैं और न्याय के देवता हैं देश के हर अदालत में उनकी मूर्ति लगाई जानी चाहिए अंग्रेजो के जमाने से चली आ रही क्वीन मूर्ति हटाई जानी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि सौरभ श्रीवास्तव विधायक वाराणसी कैंट ने दूरभाष पर कहा है भगवान चित्रगुप्त जी कार्य में सबको जोड़ने का स्वागत करते हैं माता जी पूर्व विधायक श्रीमती ज्योत्सना श्रीवास्तव जी के अस्वस्थ होने के कारण नहीं आ पा रहा हूं क्षमा चाहते है।


श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति के अध्यक्ष मनोज अग्रहरी संरक्षक व्यापार मंडल ने कहा कि वैश्य समाज भी दीवाली के दिन कलम दवात की पूजा अर्चना करता हैं और रख देता हैं और भगवान चित्रगुप्त जी पूजन के दिन कलम दवात की पूजा कर फिर शुरुवात करता हैं और कहा कि शोभायात्रा में वैश्य समाज हजारों की संख्या में शामिल होंगे। और कहा कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि मैं कायस्थ समाज का अध्यक्ष हुआ हु जो गलत है मैं धार्मिक संगठन श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति का अध्यक्ष हुआ हूं और निष्ठापूर्वक कार्य करूंगा।


श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति के संयोजक सरस चन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता संरक्षक कायस्थ समाज जौनपुर ने कहा कि इस बार शोभायात्रा 23 अक्तूबर को भगवान चित्रगुप्त मंदिर बारीनाथ से दोपहर 3 बजे निकलेगी जो भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहट्टा तक जाएगी जिसमें सर्व समाज के लोग हजारों की संख्या मे शामिल होंगे और जौनपुर के सभी कायस्थ संगठन साथ हैं और रहेंगे।


मेडिकल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय श्रीवास्तव डी एन ए वैज्ञानिक ने कहा कि भगवान विष्णु जी ने भगवान चित्रगुप्त जी को आशीर्वाद दिया था कि जो भगवान चित्रगुप्त जी की जो पूजा अर्चना करते है उन्हें बुद्धि, धन, मोक्ष की प्राप्ति होगी। व्यापारी नेता अग्रहरि समाज के नेता रवीन्द्र अग्रहरि ने कहा कि भगवान सबके होते हैं उन्हें किसी जाती विशेष में बांधना उचित नहीं है भगवान की पूजा सब करते है।


भगवान चित्रगुप्त जी शोभायात्रा को दर्जनों सामाजिक संगठनों एवं जौनपुर के सभी कायस्थ संगठनों ने समर्थन देने की घोषणा किया।
सम्मलेन को व्यापारी नेता अग्रहरि समाज के वरिष्ठ नेता विनोद अग्रहरि, डॉ विवेक श्रीवास्तव संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव साधु, भाजपा नेता पंकज जायसवाल, गीताजंली के पूर्व अध्यक्ष ब्रमेश शुक्ला, वीरेंद्र प्रधान, कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि श्रीवास्तव गुड्डू भैया, ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष अतुल दुबे, मौर्य समाज के वरिष्ट नेता डॉ राम सूरत मौर्य नीरज मौर्य,लक्ष्मी पूजन महासमिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, जय प्रकाश सिंह, कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू ने ,संबोधित करते हुए सभी भगवान चित्रगुप्त भक्तों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील किया।

सम्मलेन में दिनेश अग्रहरि, कायस्थ समाज के संरक्षक बजरंग प्रसाद, प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, कामता अग्रहरि, विनय सेठ, कल्याण समिति के राजेश किशोर श्रीवास्तव,अखिलेश श्रीवास्तव प्रिंसिपल, डॉ प्रमोद श्रीवास्तव प्रिंसिपल, महादेव सेना के मनीष सेठ विवेक मौर्य गीतांजलि के अध्यक्ष नीरज शाह , आनंद शंकर श्रीवास्तव शिशु प्रबंधक, प्रो डी एन शुक्ला, विनय सेठ, विवेक सेठ संतोष अग्रहरि, दुर्गा पूजा समित के अध्यक्ष मनीष देव, गणेश पूजन महासमिति के अध्यक्ष दीपक जावा, दिनेश अग्रहरि, सुधांश सिंह, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल, चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव, सचिव श्यामलकान्त श्रीवास्तव, उमेश अग्रहरी चित्रांश महासभा के अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव महासचिव विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार पी टी आई, (राष्ट्रीय प्रवक्ता), कायस्थ एकता मंच के अध्यक्ष दयाशंकर निगम, कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव सोनू, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अभिषेक जिक्की, विशाल सिंह, अनीश श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव पत्रकार, रोहित श्रीवास्तव,प्रशांत पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट, मनोज जायसवाल, अनुपम श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, राजेश अग्रहरि, डॉ राहुल श्रीवास्तव , डॉ सलील श्रीवास्तव डॉ निलेश श्रीवास्तव, अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव, डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव, शालिनी कुमारी श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव संतोष निगम, राज श्रीवास्तव राजा, धीरज श्रीवास्तव , पंकज श्रीवास्तव,अनिल श्रीवास्तव बबलू, मनीष श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, कुंवर अस्थाना, रोहित श्रीवास्तव, जगत प्रकाश श्रीवास्तव, के डी वर्मा, प्रकाश चन्द यादव, राजकुमार गुप्ता, अमित श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव, उमेश अग्रहरि,संजय श्रीवास्तव बी आर पी, मनीष श्रीवास्तव पत्रकार, सुशील श्रीवास्तव, अजय अग्रहरि, राजन श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, आर पी श्रीवास्तव आशीष श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, अरुण सिन्हा एडवोकेट, रमेश चन्द श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव बंटू, अमित सिंह राजन श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव, शिव शंकर श्रीवास्तव अतुल श्रीवास्तव अंजनी श्रीवास्तव देवेश गुप्ता मदन लाल अग्रहरि अमर श्रीवास्तव गोपाल लाल श्रीवास्तव आकाश श्रीवास्तव एडवोकेट आशीष नंदन निक्की संजय सिन्हा धर्मेंद्र श्रीवास्तव संतोष सिंह आदि कायस्थ समाज, अग्रहरि समाज सर्व समाज विभिन्न संगठनों के हजारों लोग लोग मौजूद रहे। सम्मलेन का संचालन संस्थापक अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने किया। आभार पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने किया।

70 से अधिक मरीजों का किया निशुल्क का इलाज

0

किसी प्रकार की मौसमी व छोटी बीमारियों को हल्के में ना लें : डॉ वीरेंद्र कुमार

  • लाडलेपुर गृह आवास पर निशुल्क शिविर का आयोजन

जौनपुर । सरायख्वाजा के लाडलेपुर गांव में निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सत्तर से अधिक मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया ,जरूरतमंदो को आवश्यक दवाये दी गई। इस दौरान मरीजों की भीड़ लग गई थी।

लाडलेपुर गांव में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के पूर्व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव अपने पैतृक आवास परिसर मे निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिवीर लगाया गया, जिसमें असहाय जरूरतमंद लोगो का निशुल्क उपचार किया और दवाई दी गई। गंभीर जटिल समस्याओं को देखते हुए उन्हें जांच करने की सलाह दी । इस मौके पर डॉ . वीरेंद्र कुमार यादव ने मौजूद लोगों और मरीजों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी बीमारी को हल्के में ना ले, मौसमी बीमारी हो या वायरल संक्रमण हो या किसी प्रकार का हो , शरीर में कोई समस्या यह दिक्कत पीड़ा यो जो भी महसूस होता है ।

तुरंत डॉक्टर की सलाह ले जांच करवाये, क्योंकि उसे नजरअंदाज करते हो तो बाद में वह घातक हो जाते हैं, डॉ वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अच्छे चिकित्सक से उपचार नहीं मिल पाता, इसलिए मैं संकल्प लिया कि रविवार को अपने गृह गांव में निशुल्क शिविर के माध्यम से लोगों का उपचार किया जाए। इसीलिए लोगों की मदद करना हमारा उद्देश्य है, किसी को भारी भरकम पैसा खर्च करके लखनऊ और दिल्ली न जाना पड़े ।

युवा महोत्सव 24 अक्टूबर से

0
Oplus_131072

पूर्वांचल युवा महोत्सव के कार्यकारिणी की बैठक

जौनपुर। नवदुर्गा मंदिर विसर्जन घाट पर हुई । जिसमें संगठन के समस्त पदाधिकारी अपने विचार व्यक्त किया 24 ,25 ,26 अक्टूबर 2025 से होने वाले महोत्सव के कार्यक्रम के बारे में सुझाव भी दिए । अगले मीटिंग में संरक्षक मंडल से कमेटी का विस्तार किया जाएगा ।

बैठक मे निर्णय हुआ की सितंबर प्रथम सप्ताह में संरक्षक मंडल की अध्यक्षता में अनुमत लेकर समस्त कार्यक्रमों की कमेटी बना ली जाए । वह कमेटी महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अर्ह होगी ।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी ने समस्त पदाधिकारियो से कहा किया कि आप लोगों द्वारा जो सुझाव दिया गया ,इसे संरक्षक मंडल के सामने रखकर शीघ्र निर्णय ले लिया जाएगा कार्यक्रम का संचालन महामंत्री निवेदिता राय ने किया। अपर जिलाधिकारी के पेशकार आशीष त्रिपाठी ने सुझाव दिया ।
पंकज जी भोजपुरी गायक, उपाध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा ,श्रवण पांडे संजय यादव, चंद्रमणि मिश्रा,डा. प्रियंका, पूर्वांचल विश्वविद्यालय से डा. रिचा सिंह,डा सोनम झा, महेंद्र विश्वकर्मा, के के विश्वकर्मा, अवनीश मिश्रा, लक्ष्मी ,नेहा ,अर्णव मिश्रा, अजय शुक्ला , शरद पाठक , सुनील मौर्य, अन्य पदाधिकारियो ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सुझाव दिया।

JAUNPUR PET EXAM में 7139 अभ्यर्थी अनुपस्थित 

0
JAUNPUR PET EXAM में 7139 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित 
JAUNPUR PET EXAM

PET EXAM 2025 जौनपुर:उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 को नकलविहीन, और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र के द्वारा बी0 आर0 पी0 इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया ।


परीक्षा केंद्र पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था के संदर्भ में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हुए। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय पाए गए। उन्होंने केंद्राध्यक्ष को निर्देशित किया कि सुनिश्चित कर ले कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े।किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।जनपद में प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान कुल पंजीकृत -15768 अभ्यर्थी में 12165 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 3603 अनुपस्थित रहे। उपस्थिती प्रतिशत 77.149 रही। PET exam 2025 Second meeting कुल पंजीकृत -15768 कुल उपस्थिति-12232 अनुपस्थित 3536 उपस्थित प्रतिशत-77.574

JAUNPUR PET EXAM में 7139 अभ्यर्थी अनुपस्थित 
pet exam 2025 jaunpur news

 क्षेत्राधिकारी नगर, देवेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, परमानन्द कुशवाहा एवं प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी, शुभम कुमार ने  जनपद मे आयोजित PET-2025 परीक्षा के परिप्रेक्ष्य मे कानून एवं शान्ति व्यवस्था दृष्टिगत सर्किल अन्तर्गत परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील/ड्यूटीरत रहकर निर्वाध व शान्ति पूर्ण ढंग से परीक्षा को सम्पन्न कराया ।