Home Blog Page 52

राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किये गए प्रधानाध्यापक सतीश सिंह

0
राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किये गए प्रधानाध्यापक सतीश सिंह
राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किये गए प्रधानाध्यापक सतीश सिंह

JAUNPUR NEWS सुइथाकला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशोकपुरकला के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह को गुरुवार की देर शाम को लोक भवन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के साथ माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी और बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने प्रमाण पत्र, शील्ड एवं अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी शिक्षकों व उनके परिवार को कैशलेश इलाज के लिए घोषणा की। सतीश सिंह ने बताया कि यह सम्मान सभी शिक्षकों के लिए गौरव की बात है। पुरस्कार पाते ही बहुत भावुक हो गया। मेरी ज़िन्दगी का सबसे बड़ा पुरस्कार है। विधायक बदलापुर रमेशचंद्र मिश्र , विधायक शाहगंज रमेश सिंह, बीएसए डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उक्त लोगों ने कहा कि इस उपलब्धि से पूरे जनपद का प्रदेश स्तर पर सम्मान बढ़ा।

सतीश सिंह ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट श्री गाँधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर, बीएससी व एमएससी यूपी कॉलेज वाराणसी बीएड की शिक्षा ग्रहण की। इस उपलब्धि पर बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र और शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने खुशी जाहिर की है। कहा कि यह सम्मान प्रदेश के सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत साबित होगा। उन्होंने कहा कि सतीश सिंह जनपद के सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं । गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह ‘रानू’, पूर्व प्रधानाचार्य व स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डॉ. रणजीत सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह, खंड शिक्षाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह और सुरेश पांडेय ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उक्त लोगों ने कहा कि यह एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। एक योग्य, निष्ठावान, कर्मठ, कुशल, ईमानदार, समर्पित, कठिन परिश्रमी शिक्षक को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। हम सब ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र ही नहीं अपितु पूरे जनपद का प्रदेश स्तर पर नाम रोशन हुआ।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रो.अरविंद सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी, अंग्रेजी प्रवक्ता विनय त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, पूर्व भौतिकी प्रवक्ता विनोद तिवारी, धर्मदेव शर्मा, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रणंजय सिंह व सुधाकर सिंह, अमित सिंह, शैलेंद्र बरनवाल, पारसनाथ यादव, इमरान, त्रिवेणी प्रसाद बिंद, अरविंद यादव, शशिकांत, पंकज सिंह, अजय मिश्र, तेज बहादुर सिंह, रविंद्र उपाध्याय, शिक्षक संघ के जिला मंत्री दुष्यंत मिश्रा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

मड़हे में आग से भैंस व पशुपालक झुलसे

0
मड़हे में आग से भैंस व पशुपालक झुलसे
मड़हे में आग से भैंस व पशुपालक झुलसे

मड़हे में आग से भैंस व पशुपालक झुलसे, घर पर चल रहा इलाज

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के तारगहना गाँव में शुक्रवार की आधी रात उस समय हड़कम्प मच गया जब एक ग्रामीण के मड़हे में अचानक आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से न केवल उसमें बंधी भैंस झुलस गई, बल्कि उसे बचाने पहुँचे पशुपालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से पूरे गाँव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार गाँव निवासी लालबचन बिन्द (68 वर्ष) रोजाना की तरह शुक्रवार की रात अपने घर के सामने बने मड़हे में भैंस को बांधने के बाद परिवार के साथ भोजन कर विश्राम करने चले गए थे। लगभग रात 12:30 बजे अचानक मड़हे में आग लग गई। धुएँ और आग की लपटें देखकर परिजन और आस-पास के लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुँचे। इस बीच लालबचन बिन्द भैंस को बचाने के लिए मड़हे के भीतर घुसे, जहाँ वे भी आग की चपेट में आकर झुलस गए।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भैंस और उसके मालिक दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। फिलहाल दोनों का इलाज घर पर ही चल रहा है और स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।

टीडी कालेज जौनपुर के UPSSSC PET EXAM सेंटर का DM ने किया निरीक्षण

0
Oplus_131072

DM inspected TD College UPSSSC PET EXAM

Jaunpur News जौनपुर : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 को नकलविहीन पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र के द्वारा टीडी कालेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।

उन्होंने निर्देशित किया कि परिक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, परीक्षा केंद्रों पर उनके लिए पेयजल, शौचालय, प्रकाश सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों के संचालन कार्यक्षमता आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई सीसीटीवी कैमरे सक्रिय पाए गए।
उन्होंने केंद्राध्यक्ष को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी होने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

टीडी कालेज जौनपुर के UPSSSC PET EXAM सेंटर का DM ने किया निरीक्षण

इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा अभ्यर्थियों के साथ परीक्षा दिलाने आए अभिभावकों से संवाद भी किया गया।इस अवसर पर सीओ सिटी देवेश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बाइक बरामद

0
Oplus_131072

जौनपुर: खेतासराय व खुटहन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान अन्तर्जनपदीय कुख्यात व शातिर बदमाश दीपक दूबे उर्फ रिंकू पंडित निवासी दौलतपुर पिलकिछा थाना खुटहन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए पीएचसी खेतासराय भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे खुटहन थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय अपनी टीम के साथ पहलमापुर नहर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। तभी गभीरन की ओर से आ रहे बाइक सवार ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और कलापुर की ओर भाग निकला। सूचना पर खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय अपनी क्राइम टीम सहित पीछा करने लगे। तरसावा मोड़ के पास जब बदमाश दोनों तरफ से पुलिस से घिरा तो उसने भागने की कोशिश में पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया और धर-दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस व बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की। गिरफ्तार दीपक दूबे पर जौनपुर, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जिलों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट व रंगदारी से जुड़े एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें खुटहन, बदलापुर, मड़ियाहूँ, आसपुर देवसरा और गोसाईगंज थानों के गंभीर अपराध शामिल हैं। इस कार्यवाई में पुलिस टीम में खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, खुटहन थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय, प्रभारी क्राइम टीम उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह समेत पुलिसकर्मी राजकुमार यादव, बृजेश मिश्रा, संदीप कुमार सिंह, मनीष यादव, अमरजीत कुमार, कुलदीप गोस्वामी, सुरेन्द्र वर्मा, आकाश निषाद और विजयशंकर यादव शामिल रहे।

FRCT संगठन विस्तार :शाहगंज में नई इकाई की हुई घोषणा

0
FRCT संगठन विस्तार शाहगंज में नई इकाई की हुई घोषणा
FRCT संगठन विस्तार शाहगंज में नई इकाई की हुई घोषणा

खेतासराय(जौनपुर): समाजसेवा और संगठन विस्तार को नई गति देते हुए फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (FRCT) ने शाहगंज एवं सुइथाकला ब्लॉकों की इकाई का गठन किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शाहगंज ब्लॉक में पंचायतीराज विभाग के कर्मचारी शांतिभूषण यादव को ब्लॉक अध्यक्ष तथा बहन कुमारी प्रियंका गौतम को महिला प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। जिसमें राजेश श्रीवास्तव एवं विजय श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कुमार शुक्ल को कोषाध्यक्ष, सुभाष चंद्र, दीपचंद यादव, रवि राव गौतम को उपाध्यक्ष, जीतेन्द्र कुमार बिंद को प्रवक्ता, रविन्द्र प्रताप को मंत्री, रामदयाल विश्वकर्मा, सर्वेश कुमार पाल, संघप्रिय बौद्ध को संगठन मंत्री, महेन्द्र कुमार पाल, सर्वेश चंद यादव को संयुक्त मंत्री, विजय कुमार बौद्ध को मीडिया प्रभारी बनाया गया। विकासखण्ड खुटहन से भी पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इसमें जयप्रकाश यादव को उपाध्यक्ष, नरेन्द्र कुमार को संगठन मंत्री तथा विजय प्रताप मौर्य को उपाध्यक्ष पद सौंपा गया। नवनियुक्त अध्यक्षों को संगठन की हर घर FRCT योजना को जन-जन तक पहुँचाने का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष वाराणसी दिनेश कुमार यादव, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, जिला महामंत्री गुलाब चंद प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम शरण विश्वकर्मा समेत आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता शम्स तबरेज ने किया।

नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत 

0
नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत 
नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत 

तालाब में नहाने गया युवक डूबा, गांव में छाया मातम

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के मानीकलां गांव में शुक्रवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव का ही 21 वर्षीय युवक तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद इस्माइल पुत्र उज़ैर अहमद शुक्रवार को अपने घर के पास स्थित तालाब में पड़ोसी आदिल सहित अन्य साथियों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया, लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक इस्माइल पानी में समा चुका था। ग्रामीणों और गोताखोरों ने अथक प्रयास कर लगभग छह घंटे बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया मृतक का पंचनामा करके परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों के अनुसार मृतक इस्माइल 13 भाई-बहनों में छठे नंबर पर था। उसके पिता उज़ैर अहमद खेती-बाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि बड़े भाई मुंबई में रहकर आजीविका चलाते हैं। परिवार में कुल आठ भाई और पांच बहनें हैं। अचानक हुए इस हादसे से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। गांव के लोगों ने बताया कि इस्माइल स्वभाव से मिलनसार और व्यवहार कुशल था। उसकी असमय मौत से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

खेतासराय में सुपर मेडिकल एजेंसी का शुभारंभ

0
खेतासराय में सुपर मेडिकल एजेंसी का शुभारंभ
खेतासराय में सुपर मेडिकल एजेंसी का शुभारंभ

द्घाटन के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में मिलेगी सहूलियत

खेतासराय (जौनपुर) कस्बा के स्टेशन रोड पर शुक्रवार को सुपर मेडिकल एजेंसी का भव्य उद्घाटन किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुरू हुई इस एजेंसी का उद्घाटन गुरैनी मदरसे के नाज़िम मौलाना अब्दुर्रहमान ने दुआखानी पढ़कर एवं फीता काटकर किया।

इस मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि नई मेडिकल एजेंसी खुलने से स्थानीय निवासियों को बेहतर दवा व स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। साथ ही दवा आपूर्ति और जांच की सुविधा मिलने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी।

उद्घाटन समारोह में महताब आलम (मन्नान नेता), लाईक शेरवानी, अरशद ख़ान (पूर्व विधायक), रामआसरे विश्वकर्मा (पूर्व मंत्री), राकेश मौर्या (जिलाध्यक्ष), आरिफ़ हबीब, सलीम खान (जौनपुर), मन्नान ख़ान (जमदहा), मिर्ज़ा अज़फ़र बेग, डॉ. अनवर आलम ख़ान, मौलाना मतिउद्दीन, वसीम चेयरमैन, अनवर आलम (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) और बब्लू ख़ान (शाहापुर), अमन महताब, सैफी, समेत कई लोग मौजूद रहे।

Jaunpur News : शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का उपवास

0

जौनपुर। शिक्षक दिवस, जो सामान्यतः शिक्षकों के सम्मान और उनके योगदान को स्मरण करने का दिन होता है, इस बार एक नई इबारत लिख गया। अटेवा (राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच) के आह्वान पर जिले के शिक्षकों और कर्मचारियों ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर उपवास रखकर सरकार की नीतियों के प्रति विरोध जताया और अपने अधिकारों की लड़ाई का ऐलान किया।

इस राष्ट्रीय स्तर के उपवास कार्यक्रम के तहत शिक्षकों ने हवन यज्ञ कर संकल्प लिया कि जब तक पुरानी पेंशन बहाली नहीं होती और कर्मचारियों के मान-सम्मान की रक्षा नहीं होती, तब तक यह संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेक्रेटरी संघ के जिलाध्यक्ष महेश प्रताप तिवारी ने की, जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष नंद लाल पुष्पक द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला संयोजक चंदन सिंह एवं जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव ने आगामी 25 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले “पेंशन अधिकार महारैली” में अधिक से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

राज्य कर्मचारी संघ जौनपुर के पूर्व मंत्री श्री चन्द्रशेखर सिंह ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया और कहा कि यह सिर्फ पेंशन की लड़ाई नहीं, बल्कि हमारे भविष्य और सम्मान की रक्षा का संघर्ष है।

कार्यक्रम में डा. यामिनी सिंह, मनीष यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता, श्यामबहादुर, अरविंद यादव, ब्रह्मशील यादव, डॉ. ध्रुव राज योगी, नवीन शर्मा, आनंद स्वरूप यादव, राम आशीष यादव, शेर बहादुर, आशीष लोहिया, सुरेंद्र सरोज, संदीप यादव, लाल बहादुर, सुभाष सरोज, सूरज कन्नौजिया, रोहित सिंह, त्रिपुरेश, आनंद निषाद, गुरुनाथ यादव, ज्ञान चंद, प्रवीण सिंह, पवन, अजय, धर्मेंद्र यादव, समरेन्द्र यादव, अंशु गौतम सहित अनेक शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी उपस्थितजनों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एक स्वर में हुंकार भरी और शिक्षक दिवस को संघर्ष दिवस के रूप में इतिहास के पन्नों में दर्ज किया।

JAUNPUR:4 करोड़ 42 लाख की GST नोटिस, मजदूर का परिवार सदमे में  

0
JAUNPUR:4 करोड़ 42 लाख GST की नोटिस, मजदूर का परिवार सदमे में  
JAUNPUR:4 करोड़ 42 लाख GST की नोटिस, मजदूर का परिवार सदमे में  

The worker’s family is in shock after receiving a notice of Rs 4.42 crore

JAUNPUR BREAKIN NEWS :बाप रे बाप 4 करोड़ 42 लाख की GST नोटिस,यूपी के जौनपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है की तरफ से 4 करोड़ 42 लाख 4 हजार 4 सौ की नोटिस  मिलने के बाद मजदूर का परिवार सदमे में है गौरतलब  कि मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा गरीब रोहित कुमार सरोज पुत्र लक्ष्मी शंकर सरोज निवासी मोहल्ला धौरहरा मुंगराबादशाहपुर उपायुक्त राज्य कर जौनपुर एवं सहायक आयुक्त केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर जौनपुर की ओर से मिले जीएसटी का 4 करोड़ 42 लाख 4 हजार 4 सौ की नोटिस मिलते ही सहम गया है। थानाध्यक्ष केके सिंह को दी गई तहरीर में पीड़ित रोहित कुमार सरोज पुत्र लक्ष्मी शंकर ने बताया है कि वह एक गरीब मजदूर व्यक्ति है तथा मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता है  उसके पास कोई पूजी नहीं होने के कारण कोई धंधा रोजगार नहीं कर सकता।

पीड़ित रोहित कुमार सरोज ने बताया है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके आधार कार्ड व पैन कार्ड का दुर्पयोग कर 24 करोड़ 55 लाख 80 हजार रुपए का टर्नओवर किया गया है।जिसका जीएसटी चार्ज 4 करोड़ 42 लाख 4 हजार 4 सौ रुपए का चार्ज किया गया है। जिससे प्रार्थी का कोई लेना-देना नहीं है। प्रार्थी के पास जब नोटिस आई तो उसे जानकारी हुई। पीड़ित ने जालसाजी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है। पीड़ित रोहित कुमार सरोज को भेजी गई नोटिस में उपायुक्त राज्य कर जौनपुर एवं सहायक आयुक्त केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर जौनपुर 1 द्वारा दिनांक 30/8/25 को भेजे गए चार्जशीट में बताया गया है कि फर्म आर के ट्रेडर्स नीभापुर मुंगरा बादशाहपुर बिल्डिंग नंबर 00 जिला  जौनपुर उत्तर प्रदेश पिनकोड 222202 , STIN 09NQEP59300E121 द्वारा वर्ष 2025-26 माह जून में कुल रू०24 करोड़ 55 लाख 80 हजार  का टर्नओवर घोषित किया है तथा रूपए 4 करोड़ 42 लाख 04 हजार 400 की आईजीएसटी चार्ज की है। जीएसटी की नोटिस मिलते ही मजदूरी कर अपनी रोजी रोटी चलाने वाले रोहित कुमार सरोज के पैरों तले जमीन खिसक गई। बताया कि जीएसटी विभाग से आये कर्मियों की टीम ने उसकी स्थिति की वीडियो क्लिप तैयार कर अपने साथ ले गई है।

बच्चों के विवाद ने लिया तूल,मारपीट में तीन लोग घायल

0
बच्चों के विवाद ने लिया तूल,मारपीट में तीन लोग घायल
बच्चों के विवाद ने लिया तूल,मारपीट में तीन लोग घायल

खेतासराय (जौनपुर) नगर के गोलाबाजार मोहल्ला में बुधवार की देर रात बच्चों के मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, देर रात मोहल्ले के कुछ बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामूली बात पर शुरू हुई नोकझोंक देखते-देखते बड़ों तक पहुंच गई। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में 22 वर्षीय अबू हमजा, 18 वर्षीय अबू सहमा और 16 वर्षीय अबू ओबैदा घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सोंधी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के साथ उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। वही पुलिस ने घायलों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।