JAUNPUR NEWS जौनपुर : 25 अगस्त को मछली शहर पड़ाव जौनपुर पर तीन व्यक्तियों की घातक विद्युत दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी यह घटना अत्यन्त संवेदनशील और दुर्भाग्यपूर्ण थी।अधीक्षण अभियंता विद्युत रमेश चंद्र द्वारा अवगत कराया गया है कि घातक दुर्घटना में बाहरी व्यक्ति की मृत्यु होने पर रुपए 5 लाख की सहायता राशि अनुमन्य है एवं विभागीय संविदा कर्मी की मृत्यु होने पर रुपए 7.50 लाख अनुमन्य है। अधीक्षण अभियंता विद्युत द्वारा पूर्व में साढे सात लाख रुपये की सहायता धनराशि देने की बात कही गयी, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा अधीक्षण अभियन्ता को स्पष्टीकरण जारी किया गया जिसके क्रम में अधीक्षण अभियंता विद्युत द्वारा अपने स्पष्टीकरण में अवगत कराया गया है कि घातक दुर्घटना में बाहरी व्यक्ति की मृत्यु होने पर रुपए 5 लाख की ही सहायता राशि देय है एवं विभागीय संविदा कर्मी की मृत्यु होने पर रुपए 7.50 लाख अनुमन्य है जबकि पूर्व में 7.50 लाख की सहायता राशि देने की बात कही गयी, जिसे मानवीय भूल समझकर अधीक्षण अभियन्ता द्वारा जिलाधिकारी से क्षमा याचना की गयी।
जिला प्रशासन द्वारा मृतक शिवा गौतम के परिजनों को विद्युत विभाग की ओर से रु0 5 लाख की अन्य सहायता धनराशि सहित मुख्यमंत्री आवास योजना, राशन बनवाने, उनकी पत्नी को विधवा पेंशन का आवेदन करने, बच्चों को बाल सेवा योजना अंतर्गत सम्मिलित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए और समीर के परिजन की पात्रता का निर्धारण करते हुए विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने हेतु जिलाधिकारी प्रयागराज को पत्र भी प्रेषित किया गया है और मृतक प्राची मिश्रा के परिजन के खाता विवरण सहित आवश्यक दस्तावेज प्राप्त होते ही परिजन के खाते में अनुमन्य सहायता धनराशि अन्तरित करा दी जायेगी।
मोटे अनाज एवं सहजन से बने व्यंजन रहे आकर्षण के केंद्र
शाहगंज [ जौनपुर] लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत गृह विज्ञान विभाग द्वारा पारम्परिक पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की गृह विज्ञान की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में मोटे अनाजों, दालों एवं सहजन की पत्तियों से बने व्यंजन आकर्षण के केंद्र रहे।प्रतियोगिता में साक्षी एवं श्रद्धा को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान जबकि खुशी एवं सोनम को द्वितीय स्थान दिया गया। तीसरे स्थान पर सलोनी एवं लाडो रही। विभागाध्यक्ष डाक्टर अमृता बरनवाल ने मोटे अनाजों के लाभ के बारे में छात्राओं को बताते हुए कहा कि आज के समय में हम जिस तरह के भोजन का प्रयोग कर रहे हैं उसमें मोटे अनाजों का कोई स्थान नहीं है, जबकि यही मोटे अनाज हमारे शरीर को स्वस्थ रखने एवं ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन विभाग प्रभारी डॉ अमृता बरनवाल द्वारा किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य संजय वर्मा द्वारा छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ आनंद सिंह, डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, श्री अखिलेश राम, रमेश चंद्र, डॉ सरबजीत सिंह, शिवाजी सिंह, डॉ अजय शुक्ला एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग ओर स्थित महरौड़ा गांव मोड़ के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी भिजवाया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, फुलेश गांव निवासी 29 वर्षीय रवि राजभर अपनी 60 वर्षीय मां मालती और चार वर्षीय बेटे ऋषभ को बाइक पर लेकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे महरौड़ा मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर 45 वर्षीय शीतला प्रसाद निवासी दसगर पारा थाना सुल्तानपुर और 60 वर्षीय दयाराम निवासी मुरीदपुर थाना बदलापुर सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक पर बैठे सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए तथा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चिकित्सकों ने बताया कि घायलों की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।
खेतासराय(जौनपुर): खेतासराय नगर में मंगलवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की। थाना प्रभारी रामाश्रय राय के नेतृत्व में चलाया गया अभियान के दौरान नगर के खुटहन रोड, दीदारगंज रोड और मुख्य मार्ग पर पुलिस टीम ने गहन चेकिंग करते हुए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस ने सड़क तक दुकान बढ़ाने वाले ठेला-खोमचा और अन्य दुकानदारों के 100 से अधिक ई-चालान किए। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि वे नालियों के भीतर निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाएँ और सड़क पर अतिक्रमण न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़कों पर दुकानें बढ़ने से आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि नगर में यातायात व्यवस्था सुधारने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान 100 से अधिक दुकानदारों का धारा 192 के तहत चालान किया गया है। आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क किनारे दुकानों और ठेलों के कारण आए दिन घंटों तक जाम की समस्या बनी रहती थी। पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान निश्चित रूप से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा।
बालवाटिका विशेष: मछलीशहर में प्राथमिक विद्यालय भाट में हुआ रंगारंग आयोजन ।
मछलीशहर, ( जौनपुर ) पेयरिंग नीति के तहत रिक्त हुए विद्यालय भवन में आंगनवाड़ी केंद्र के स्थानान्तरण के बाद, प्राथमिक विद्यालय भाट में एक विशेष बालवाटिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह रंगारंग आयोजन शिक्षक दिवस सप्ताह के अवसर पर स्थानीय समुदाय और विद्यालय की सशक्त भागीदारी के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत बनवारी यादव (स्थानीय समुदाय), अनिल यादव (एसएमसी अध्यक्ष), अजीत यादव(नोडल संकुल सदस्य), और रमेश यादव (शिक्षक संकुल) की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ , और बच्चों को उत्साहवर्धन करने के लिए मंच पर मौजूद थे और कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभायी।
कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी काव्य-प्रतिभा का परिचय दिया कविता पाठ कहानी वाचन रोल-प्ले और आवाज पहचानो गतिविधि ने बच्चों में रचनात्मकता और सहजता का सुन्दर संगम प्रस्तुत किया। बच्चे खुद ही मंच पर आए, परिचय दिए, और महान व्यक्तित्वों से प्रेरित नारे लगाए। यह दृश्य सामाजिक भावनाओं और आत्मविश्वास का अद्भुत विस्तार था।
शिक्षक दिवस सप्ताह के अंतर्गत बच्चों और अभिभावकों ने इस आयोजन को गर्व और प्रसन्नता के साथ मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की, जिससे माहौल में उल्लास और ऊर्जा का संचार हुआ।
इस आयोजन ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि बालवाटिका जैसी पहलों द्वारा न केवल बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा का लाभ मिलता है, बल्कि सामाजिक भागीदारी और सामुदायिक जुड़ाव से उनकी सशक्त विकास प्रक्रिया को भी गति मिलती है।
स्टाम्प शुल्क बढोत्तरी और बढ़े सर्किल रेट को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी
अधिवक्ताओं का स्टाम्प शुल्क बढोत्तरी और बढ़े सर्किल रेट को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी
शाहगंज [जौनपुर ]स्थानीय तहसील परिसर मे आज दूसरे दिन स्टाम्प शुल्क बढोत्तरी और सर्किल रेट मे बढोत्तरी को लेकर रजिस्ट्री कार्यालय के सामने अधिवक्ता और दस्तावेज लेखकों ने विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए है ज्ञात हो कि एक वर्ष मे तीन बार सर्किल रेट बढ़ाया गया है जिससे जनता और अधिवक्ताओं मे काफी रोष देखा जा रहा है इस को लेकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भोलेनन्दर यादव महामंत्री दुर्गाप्रसाद के नेतृत्व मे अधिवक्ताओं ने सर्व रजिस्ट्रार सुनील कुमार सिंह को एक ज्ञापन दिया था जिसमें सर्किल दर और स्टाम्प शुल्क बढोत्तरी पर रोक लगाने की मांग की गयी थी आज दूसरे दिन भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे इस अवसर पर राजीव कुमार सिंह रामजी विश्वकर्मा अन्वर कफील अहमद मो हाशिम अनूप कुमार सहित भारी सख्या मे अधिवक्ता मौजूद रहे
इंसानियत की मिसाल: थाने में बुज़ुर्ग महिला फरयादी को मिला सम्मान और सहारा
खेतासराय (जौनपुर) पुलिस की छवि को लेकर आमतौर पर लोगों के मन में सख़्ती और डर का भाव रहता है, लेकिन खेतासराय थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने मंगलवार को मानवीय संवेदना की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
मंगलवार को क्षेत्र के एत्मादपुर गाँव निवासी स्व0 जेठू पासवान की पत्नी गुंदेई, जिनकी उम्र 100 वर्ष से अधिक बताई जाती है, अपनी फरियाद लेकर खेतासराय थाने पहुँचीं। बुज़ुर्ग महिला की दयनीय हालत देखकर थानाध्यक्ष का दिल पिघल गया। उनके पैरों में चप्पल नहीं थी और तन पर फटी-पुरानी साड़ी थी।
स्थिति देखते ही थाना प्रभारी ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए महिला को नई साड़ी और चप्पल उपलब्ध कराई तथा आर्थिक मदद भी प्रदान की। इसके बाद उनकी फरियाद गंभीरता से सुनी गई।
थाने पर मौजूद लोगों ने यह दृश्य देखकर थाना प्रभारी की जमकर सराहना की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि पुलिस का यह मानवीय चेहरा समाज में विश्वास और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इसी तरह पुलिस आमजन की समस्याओं के साथ संवेदनशील व्यवहार करे तो लोगों और पुलिस के बीच की दूरी स्वतः खत्म हो सकती है। खेतासराय थानाध्यक्ष का यह सराहनीय कदम न केवल इंसानियत की मिसाल है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि वर्दी के पीछे धड़कता दिल भी उतना ही संवेदनशील होता है।
सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में NCC कैडेट्स का चयन संपन्न
Selection of NCC cadets completed in Sarvodaya Inter College Khudauli
खेतासराय (जौनपुर) सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में 98 यूपी बटालियन एनसीसी जूनियर डिवीजन की नई यूनिट हेतु कैडेट्स के चयन का कार्यक्रम मंगलवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। चयन प्रक्रिया बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आलोक सिंह धर्मराज के निर्देशन में सम्पन्न की गई।
इस अवसर पर चयन टीम में सूबेदार मेजर कृष्णपाल सिंह, सीएचएम आरिफ अली, हवलदार त्रिवेंद्र सिंह एवं अरुण सारू शामिल रहे। चयन प्रक्रिया में कुल 22 प्रतिभागियों में से 16 कैडेट्स (जूनियर डिवीजन) तथा 13 प्रतिभागियों में से 9 कैडेट्स (जूनियर विंग) का चयन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता एवं कला प्रवक्ता रेखा यादव ने चयनित छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधान लिपिक अनिल कुमार सिंह, आलोक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह एवं अनुराग कुमार यादव भी उपस्थित रहे। चयन कार्यक्रम एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव एवं फर्स्ट ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा के कुशल संचालन में संपन्न हुआ।
जौनपुर। कचगांव नगर पंचायत के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी राजीव सिंह व अध्यापक सुनील सिंह के भाई अनिल सिंह (उम्र 55 वर्ष) के आकस्मिक निधन पर आदर्श रामलीला समिति माधोपट्टी के द्वारा शोक श्रद्धांजलि आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता बाबा अशोक सिंह ने किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि अनिल सिंह के आकस्मिक निधन से गांव वासी स्तंभ है वह एक महत्वाकांक्षी और समाजसेवी व्यक्ति थे वह गांव के लोगों के सुख-दुख में हमेशा तत्पर रहते थे,उनके निधन से बहुत क्षति हुई है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान,वीरेंद्र सिंह नत्थू, शिव शंकर सिंह, सभासद हनी सिंह, रत्नेश सिंह, भासपा नेता राहुल सिंह सोलंकी, नितिन सिंह,अभिषेक सिंह, अस्पताली गुरु, रवि बहादुर सिंह, पप्पू, जयनाथ सिंह ।
Jaunpur News : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा चलाए गए अभियान जो मुख्य रूप से से राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता अभियान पर और नारी जागरूकता पाश एक्ट और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं संरक्षण पर केंद्रित हैं पर एक विधिक साक्षरता जागरूकता सेमिनार जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता और सचिव पूर्णकालिक अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार सिंह की देखरेख में जागरूकता अभियान और पाश एक्ट के आयोजकों महाजन अली और बीनू सिंह के सौजन्य से गुलजारगंज जौनपुर में आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करके अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव प्रशांत कुमार सिंह द्वारा प्रारंभ किया गया
इस सेमिनार में प्रशांत कुमार सिंह सचिव पूर्ण कालिक डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल देवेंद्र कुमार सिंह पैनल लॉयर एवं काउंसलर जिला परिषद अधिकारी विजय कुमार पांडे चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आंचल सिंह और डॉक्टर एमके यादव प्राधिकरण के सुनील कुमार मौर्य राकेश कुमार यादव और वीनू सिंह महाजन अली और परिसर में बड़ी संख्या में लड़कियां और महिलाएं कार्यक्रम सम्मिलित हुए
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव पूर्णकालिक प्रशांत कुमार सिंह ने मध्यस्थता और राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला और अधिक से अधिक वादों का निस्तारण मध्यस्थता के द्वारा और राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन निस्तारित करने पर बल दिया पाश एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुएउन्होंने बताया कि प्राधिकरण में पीड़ित महिलाओं लड़कियों और अन्य वर्गों के लिए निशुल्क सेवाएं उपलब्ध है कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और लैंगिक अपराध और उसके लिए आए गए कमेटी और रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया इसके अलावा उन्होंने प्राधिकरण के कार्य और उद्देश्यों पर भी विस्तार पूर्वक बताते हुए सुलह के द्वारा सभी सुलह योग्य मुकदमों के निस्तारण के लिए आवाहन किया इसके अलावा उन्होंने विधिक सहायता जागरूकता लीगल एड डिफेंस सिस्टम के बारे में बताते हुए प्लास्टिक कचरा और बाल विवाह जैसे प्रथाओं पर रोक के लिए सतत प्रयास का आवाहन किया है
इस सेमिनार का संचालन करते हुए डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण को वैकल्पिक न्याय प्रणाली के रूप में 1980 के दशक में बनाया गया जिसके मुख्य दिशा निर्देशक जस्टिस पी एन भगवती और जस्टिस वी कृष्णा अय्यर थे उन्होंने बताया कि किस तरह से संपूर्ण भारत के हर जनपद में स्थापित प्राधिकरण में मध्यस्थ पैनल लॉयर काउंसलर डिफेंस लीगल सिस्टम पैरालीगल वॉलिंटियर फ्रंट ऑफिस वैवाहिक प्री लिटिगेशन वाद और अन्य से किस प्रकार निशुल्क सहायता और जागरूकता प्राप्त की जा सकती है । राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थ धारा किए गए वाद अंतिम होते हैं और इसमें सारी फीस वापस हो जाती है देश और समाज तथा परिवार का उत्थान नारी के संतुलित विकास और बच्चों में संस्कार डालने से ही संभव है इस पर भी उन्होंने विस्तार तार से प्रकाश डाला
काउंसलर देवेंद्र कुमार यादव ने विस्तार से फ्रंट पैनल सिस्टम परिवार न्यायालय में काउंसलिंग सिस्टम और सुलह के द्वारा मुकदमों के निस्तारण और टेली ला के बारे में बताते हुए कहा कि किस तरह पीड़ित और प्रताड़ित लोग प्राधिकरण में आकर निशुल्क सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं पारिवारिक प्रताड़ना और तेजाब इत्यादि से पीडित किस प्रकार सहायता कर सकते हैं इन सभी बारे में बताया ।
जिला प्रवेश अधिकारी विजय कुमार पांडे द्वारा बाल विवाह और जिला प्रोबेशन कार्यालय के द्वारा दी जाने वाली सहायता घरेलू हिंसा और पाश तथा लैंगिक उत्पीड़न के बारे में भी विस्तार से बताया और सबको इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवाहन किया और विभिन्न अधिनियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया जो महिलाओं से संबंधित थे चंदन राय के द्वारा जिला प्रदर्शन कार्यालय द्वारा दिए गए योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया और 1098 और 181 नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई
इसके अतिरिक्त बीनू सिंह और महाजन अली ने भी अपने अभियान के बारे में और जागरूकता के बारे में विस्तृत जानकारी दिया अंत में महाजन अली ने धन्यवाद व्यक्त किया ।