Home Blog Page 58

पूर्वांचल युवा महोत्सव के कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

0
Oplus_131072

24 अक्टूबर से शुरू होगा युवा महोत्सव

जौनपुर। नवदुर्गा मंदिर विसर्जन घाट पर हुई । जिसमें संगठन के समस्त पदाधिकारी अपने विचार व्यक्त किया 24 ,25 ,26 अक्टूबर 2025 से होने वाले महोत्सव के कार्यक्रम के बारे में सुझाव भी दिए । अगले मीटिंग में संरक्षक मंडल से कमेटी का विस्तार किया जाएगा ।

बैठक मे निर्णय हुआ की सितंबर प्रथम सप्ताह में संरक्षक मंडल की अध्यक्षता में अनुमत लेकर समस्त कार्यक्रमों की कमेटी बना ली जाए । वह कमेटी महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अर्ह होगी ।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी ने समस्त पदाधिकारियो से कहा किया कि आप लोगों द्वारा जो सुझाव दिया गया ,इसे संरक्षक मंडल के सामने रखकर शीघ्र निर्णय ले लिया जाएगा कार्यक्रम का संचालन महामंत्री निवेदिता राय ने किया। अपर जिलाधिकारी के पेशकार आशीष त्रिपाठी ने सुझाव दिया ।
पंकज जी भोजपुरी गायक, उपाध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा ,श्रवण पांडे संजय यादव, चंद्रमणि मिश्रा,डा. प्रियंका, पूर्वांचल विश्वविद्यालय से डा. रिचा सिंह,डा सोनम झा, महेंद्र विश्वकर्मा, के के विश्वकर्मा, अवनीश मिश्रा, लक्ष्मी ,नेहा ,अर्णव मिश्रा, अजय शुक्ला , शरद पाठक , सुनील मौर्य, अन्य पदाधिकारियो ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सुझाव दिया।

Jaunpur : ई ऑफिस प्रणाली में ग्राम विकास जौनपुर का यूपी में प्रथम स्थान

0
Oplus_131072

Village Development Jaunpur ranks first in UP in e-office system in jaunpur

जौनपुर । ई-आफिस प्रणाली के माध्यम से समस्त कार्यालयो की पत्रावलियों व्यवहरित की जा रही हैं,मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार वर्तमान समय में
ग्राम्य विकास के सभी विभागो की सहभागिता के चलते जनपद जौनपुर प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। जनपद जौनपुर में वर्तमान समय तक 12459 पत्रावलियो का व्यवहरण करते हुए कुल 31465 पत्रावलियों का संचरण किया जा चुका है।

ई-आफिस प्रणाली के वेबसाइट पर प्रदेश के समस्त जनपदो की प्रगति के आधार पर द्वितीय स्थान पर काबिज जनपद से जनपद जौनपुर कुल 9002 संचरित पत्रावली में अधिक है। मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर द्वारा ग्राम्य विकास के समस्त विभागों के अधिकारियो को बधाई देते हुए निर्देशित किया गया कि इसी प्रकार कड़ी मेहनत करते हुए समस्त पत्रावलियो/पत्रो का संचरण ई-आफिस के माध्यम से किया जाए, जिससे कि प्रदेश में जनपद जौनपुर का प्रथम स्थान बरकरार रहे।

JauNpur News:122 ITI कॉलेज की परीक्षा 20 दिन मे संपन्न

0
Oplus_131072

122 ITI college exams completed in 20 days

  • कङाई के चलते डेढ हजार छात्रों ने छोड़ी आईटीआई सीबीटी की परीक्षा

जौनपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र आईटीआई सिद्दीकपुर तथा शाहगंज केंद्र पर जिले के राजकीय व प्राइवेट आईटीआई कॉलेज को मिलाकर 122 कॉलेज की परीक्षा समाप्त हो गई। जिसमें करीब डेढ हजार से अधिक छात्रों ने परीक्षा में सख्त निगरानी होने के कारण परीक्षा छोड़ दिया। यह परीक्षा पर्यवेक्षक व मजिस्ट्रेट तथा सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में कराई गई।

जिले में कुल 122 आईटीआई के सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) की परीक्षा 28 जुलाई से शुरू हुई थी ,दोनो केन्द्रो पर 20 दिन परीक्षाएं चली। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में हो रही थी और ट्रिपल लेयर की चेकिंग लगातार सख्त निगरानी के चलते इस परीक्षा के दौरान एक हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने सीबीटी की परीक्षाएं छोड़ दी, इसके अलावा दोनों केन्द्र पर पर्यवेक्षक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा चल रही थी और सीबीटी की परीक्षा ऑनलाइन लगातार निगरानी शासन से की जा रही थी । इससे परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं थी । कोई छात्र किसी दूसरे स्थान पर परीक्षा देने में सफल नही हुआ, जिसकी चलते ऐसे छात्र परीक्षा छोड़ दिए। नोडल प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल ने बताया कि तो उच्च अधिकारियों के निर्देश के क्रम में सीबीटी की परीक्षा सिददीकपुर व शाहगंज के केन्द्र पर सुचिता के साथ संपन्न हो गई।

Cctv के निगरानी में संपन्न हुई आईटीआई की परीक्षा

0
Oplus_131072

Jaunpur News जौनपुर। सीसीटीवी लाइव कैमरे की निगरानी में सुचारू रूप से संपन्न हुई राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर व शाहगंज जौनपुर केंद्र की सीबीटी परीक्षा। राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर तथा शाहगंज केंद्र पर जिला जौनपुर के राजकीय तथा प्राइवेट आईटीआई के कुल मिलाकर लगभग 122 आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों की सीबीटी (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट) परीक्षा दिनांक 28 जुलाई से प्रारंभ होकर दिनांक 22 अगस्त को कुल चार चरणो में पारदर्शी तरीके से सुचारू रूप से संपन्न हुई । प्रति केंद्र, प्रति पाली लगभग 200 प्रशिक्षार्थियों की परीक्षा दोनों केंद्रों पर संपन्न हुई ।

सीबीटी परीक्षा की निगरानी परीक्षा एजेंसी के द्वारा मुख्यालय से लगातार सीसीटीवी लाइव कैमरे के माध्यम से की जा रही थी। प्रधानाचार्य द्वारा परीक्षा की सुचिता को ध्यान में रखते हुए ट्रिपल लेयर चेकिंग व्यवस्था अपनाई गई थी, जिसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी या धांधली न की जा सके, प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मोबाइल ,इयरफोन ब्लूटूथ तथा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना सख्त मना था,100 मीटर दूर से ही चेकिंग की जा रही थी तथा ट्रिपल लेयर जांच के उपरांत ही प्रशिक्षार्थियों को कमरे में प्रवेश दिया जा रहा था, पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई, इंट्री गेट से लेकर कमरे के अंदर तक सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे जिससे किसी प्रकार की धांधली न की जा सके,वहीं जिलाधिकारी के माध्यम से परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए, दोनों केंद्रों पर पर्यवेक्षक तथा मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई थी। जिनके द्वारा लगातार सीबीटी परीक्षा की मॉनिटरिंग की गई । परीक्षा में लगाए गए कर्मचारियों द्वारा परीक्षा की शुचिता का पूरा ध्यान रखा गया जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी होने की कोई गुंजाइश नहीं बनी,नोडल प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल द्वारा बताया गया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश के क्रम में सीबीटी परीक्षा सिद्दीकपुर तथा शाहगंज जौनपुर में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने के लिए व्यवस्था को चुस्त एवं दुरुस्त रखा गया था ।

Jaunpur News: खण्ड शिक्षा अधिकारी समेत 50 से अधिक कार्मिकों का वेतन अवरुद्व

0
Jaunpur News: खण्ड शिक्षा अधिकारी समेत 50 से अधिक कार्मिकों का वेतन अवरुद्व
Jaunpur News: खण्ड शिक्षा अधिकारी समेत 50 से अधिक कार्मिकों का वेतन अवरुद्व

The District Basic Education Officer has blocked the salary of more than 50 personnel including the Block Education Officer,jaunpur News

Jaunpur News in Hindi जौनपुर । यू -डायस पेंडेंसी अधिक होने के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने 9 ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी समेत 50 से अधिक कार्मिकों का वेतन अवरुद्व कर दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को यू डायस डाटा में स्टूडेंट फीडिंग एवं ड्रॉपबॉक्स में अत्यधिक पेंडेंसी होने के कारण।

विकास खण्ड धर्मापुर, बरसठी, सुजानगंज, शाहगंज, सिरकोनी, जौनपुर, केराकत, मड़ियाहूं, महराजगंज, के खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक एम.आई.एस/एम आई एस इंचार्ज एवं सम्बंधित ब्लॉक के एम.आई.एस /क्वालिटी को-ऑर्डिनेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक लेखाकार, एवं कार्यालय सहायक का माह अगस्त का वेतन मानदेय अवरूद्ध करते हुए सुधार न होने पर अग्रेत्तर कार्यवाही करने हेतु चेतावनी दी गई तथा सम्बन्धित कार्मिकों को युद्व स्तर पर कार्य पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मान्यता प्राप्त विद्यालयों को समयान्तर्गत कार्य पूर्ण न होने पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।

शाहगंज :पुलिस की सुरक्षा में ताज़िया दफ़न

0
Oplus_131072

बड़गांव में 28 सफर का निकला जुलूस: हजारों श्रद्धालुओं ने ताजिया किया दफन, पुलिस ने किया सुरक्षा इंतजाम

जौनपुर । शाहगंज क्षेत्र स्थित बड़ागांव में शनिवार को दोपहर दो बजे ऐतिहासिक 28 सफर मजलिस का आयोजन हुआ। स्वर्गीय सैयद इम्तियाज हुसैन आब्दी के अजाखाने से मजलिस का आगाज हुआ।

इसके बाद सैयद अबूजर आब्दी के नेतृत्व में जुलूस-ए अजा निकाला गया। जुलूस में गांव की सभी अंजुमनों ने विशेष अंदाज में नौहाख्वानी और सीना जनी प्रस्तुत की। जुलूस सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंचा, जहां ताजिए को दफनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान शाहगंज कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। उपनिरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा, शिवानंद, आरक्षी सूर्यकुमार यादव, सजाउद्दीन और पप्पू समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

जुलूस में मोहम्मद अजहर, समीम हैदर, हसन मेहंदी, शाहिद इदरीसी, रईस अहमद, जाकिर हुसैन, अमान हैदर, मोहम्मद वारिस, हाशमी समीम हैदर बारादरी, बबलू खान इलेक्ट्रीशियन, आले हसन, दुन्ने, शालू, फैजान सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ भगवान श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन

0
भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ भगवान श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन
भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ भगवान श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन

खेतासराय (जौनपुर) जन्माष्टमी उत्सव पर कस्बा में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं का शुक्रवार की रात धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ विसर्जन किया गया। इससे पहले पूरे नगर में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जगह-जगह भक्तों की भीड़ उमड़ी। जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण गूंजता रहा।

भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ भगवान श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन

कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर, वार्ड नंबर सात स्थित शिव मंदिर सहित करीब आधा दर्जन से अधिक स्थलों पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं सजाई गई थीं। जन्माष्टमी पर जहां विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, वहीं छठ के दिन देर रात तक भजन-कीर्तन चलता रहा। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भंडारे का भी आयोजन किया।

शुक्रवार की देर शाम शोभायात्रा में महिलाओं, बच्चों और युवाओं की उत्साही भागीदारी देखने लायक रही। महिलाएं भक्ति गीतों की धुन पर नृत्य करती हुई श्रीकृष्ण भक्ति में लीन नजर आईं। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देर रात तक चलती रही। श्रद्धालुओं की भीड़ पूरे रास्ते में जयकारे लगाती रही। नगर भ्रमण के उपरांत प्रतिमाओं को विधि-विधान के साथ अलग-अलग तालाबों और जलाशयों में विसर्जित किया गया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

शोभायात्रा और विसर्जन कार्यक्रम में धर्मरक्षक मनीष कुमार गुप्ता, जगदंबा प्रसाद पांडेय, संजय विश्वकर्मा, कृष्ण मुरारी मौर्य, डॉ. अमरेंद्र गुप्ता, आशीष यादव, अमित सोनकर, कपूर चंद जायसवाल, शांति भूषण मिश्र व गजेंद्र पांडेय समेत नगर के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही। पूरी रात नगर का वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।

भगवान की भक्ति के लिए घर-बार छोड़ना नहीं जरूरी : पंकज महाराज

0

जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था की 122 दिवसीय जनजागरण यात्रा पहुँची अर्गूपुर कला

जौनपुर: जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा की ओर से चल रही 122 दिवसीय जनजागरण यात्रा शनिवार की सायंकाल अपने इक्कीसवें पड़ाव पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अर्गूपुर कला पहुँची। राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज के सानिध्य में आयोजित सत्संग सभा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए संत पंकज जी ने कहा कि भगवान की भक्ति के लिए घर-बार छोड़ने की आवश्यकता नहीं है। गृहस्थ आश्रम में रहकर मेहनत और ईमानदारी से जीविका कमाते हुए परिवार का पालन-पोषण करें और थोड़े समय निकालकर प्रभु का स्मरण करें।

उन्होंने कहा कि हर इंसान ने जन्म लेने से पहले प्रभु-भजन का वादा किया था, लेकिन बड़े होकर सांसारिक मोह-माया में फंसकर लोग उसे भूल जाते हैं। जब मृत्यु समीप आती है तो ईश्वर का सहारा ढूंढ़ते हैं, ऐसे समय पर केवल समर्थ संत और सतगुरु ही मार्गदर्शन कर सकते हैं।

उन्होंने समाज में फैली बुराइयों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जाति-पांति, धर्म-मजहब के नाम पर लड़ाई-झगड़ों से कुछ हासिल नहीं हुआ। हिंसा, अपराध और अशुद्ध खान-पान को छोड़कर सभी को शुद्ध शाकाहारी जीवन अपनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से शराब और नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया। कहा कि शराब हजारों गुनाहों की जननी है और इससे परिवार व समाज दोनों को हानि पहुँचती है।

संत पंकज जी ने कहा, गुरु की सत्ता सर्वोपरि है। बिना गुरु के इस भवसागर से पार पाना असंभव है। संत महात्मा सबके कल्याण के लिए अथक परिश्रम करते हैं। यदि उनकी बात मान ली जाए तो जीवन सुधर सकता है।

उन्होंने बताया कि मथुरा स्थित जयगुरुदेव आश्रम के बरदानी मंदिर में 28 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक वार्षिक भंडारा सत्संग मेला आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर ऋषिदेव श्रीवास्तव, बालेन्द्र मिश्रा, नरेंद्र बहादुर सिंह प्रबंधक, दल सिंगार, राकेश शर्मा, श्यामबली बिन्द, राम पूजन मिश्रा, कामता प्रसाद प्रजापति, प्रेमचन्द्र अग्रहरि सहित प्रतापगढ़ से सहयोगी संगत सूर्यबली सिंह उपस्थित रहे।

Jaunpur News | ज़मीनी विवाद में दो पक्षों में तनाव, बिगड़ सकता है मामला

0

JAUNPUR NEWS | जमीन पर दबंगों द्वारा जबरदस्ती कब्जा किए जाने का आरोप

  • पीङीत ने मुख्यमंत्री ,कमीश्नर वाराणसी से लगाई मदद की गुहार

जौनपुर । मङियांहू तहसील के अंतर्गत दिलावरपुर बाजार में दबंगों द्वारा जबरदस्ती जमीन कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। न्यायालय से पीड़ित के पक्ष में फैसला आने के बाद भी प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा है। पुलिस प्रशासन की सह पर पीड़ित ने कब्जा करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार मडियाहु क्षेत्र के मौजा दिलावरपुर बाजार के पास मडियाहू निवासी पीड़ित अजीत सिंह ने मुख्यमंत्री, कमिश्नर वाराणसी, जिलाधिकारी, एसडीएम सबसे मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई कोई सुनवाई नहीं हो रही।


बता दें कि अजीत गाटा संख्या 1712/3 एव॔ 1707/1 दिलावरपुर बाजार से सटा हुआ है और कीमती जमीन होने के नाते उसे पर भू-माफियाओ और दबंगो की नजर थी। हालांकि उस जमीन पर मुकदमा न्यायालय मे चला चल रहा था अजीत सिंह को उस जमीन पर न्यायालय से डिग्री भी मिली है, लेकिन भू- माफियाओं ने साजिशन राजस्व विभाग से मिलकर जमीन को कब्जा कर रहे हैं। आठ अगस्त से निर्माण कार्य चल रहा है मौके पर पुलिस सहयोग कर रही है। पीड़ित अजीत सिंह जगह-जगह मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं । वहां पीड़ित के परिजन काम रोकने के लिए जाते है तो दबंग डरा धमका कर भगा देते हैं । दोनो पक्षों में नोक झोक होता है। अजीत सिंह का कहना है कि हमें न्याय नहीं मिला और दबंगो से मेरी जमीन मुक्त नहीं कराई गई तो या तो मुख्यमंत्री कार्यालय या तो जिलाधिकारी जौनपुर कार्यालय के सामने अनशन पर बैठने पर मजबूर हो जाऊंगा। आसपास लोगों कहना है की जमीन को लेकर रोज तनाव बना रहता है। दबंगो द्वारा अगल-बगल की कुछ लोगों को भी जमीन कब्जा की जा रही है लेकिन प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।

Jaunpur News| सड़क धंसी आवागमन बाधित

0
Oplus_131072

JAUNPUR NEWS | मातापुर कॉलोनी की सड़क धंसी आवागमन बाधित लोग परेशान

  • नगर पालिका निर्माण व्यवस्था की खुली पोल

जौनपुर,। नगर पालिका परिक्षेत्र के अंतर्गत मतापुर के कलावती कुंज कॉलोनी में जाने वाली इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह से धंस गई। जिससे आवागमन बाधित हो गया ,लोग परेशान हैं और इंटरलॉकिंग निर्माण व्यवस्था की पोल खुल गई।

बता दें कि सीएमओ कार्यालय के पीछे मतापुर के कलावती कुंज कॉलोनी से होकर जाने वाली इंटरलॉकिंग सड़क अचानक पूरी तरह धंस गई, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए और कॉलोनी के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है ।स्थानीय लोगों को कहना है कि अमृत जल योजना के तहत सिविल लाइन का काम हुआ था जिसमें उसे दुरुस्त नहीं किया गया था जिसके चलते यह इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह गली में धस गई और धसने के बाद गली बदबू भी करने लगी है और आवागमन जोखिम भरा है इस बारे में जिला प्रशासन और नगर पालिका को भी जानकारी दी गई लेकिन सड़क के मरम्मत की कोई कार्रवाई नहीं की गई अब कॉलोनी का कहना है कि अगर तत्काल इस इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसके अलावा आसपास की अन्य गलियों की भी सड़के क्षतिग्रस्त हो गई हैं।