Home Blog Page 59

जनपद के सर्वमान्य नेता थे स्वर्गीय राजबहादुर : डा.ज्योतिष प्रकाश

0

पूर्व विधायक स्व राजबहादुर की मनाई गई 47 वीं पुण्यतिथि

जौनपुर। पूर्व विधायक स्वर्गीय राजबहादुर यादव की 47 वी पुण्यतिथि गुलालपुर राजबहादुर पीजी कॉलेज परिसर में मनाया गया। इस दौरान आए हुए लोगों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जनपद का सर्वमान्य नेता बताया।

रारी के पूर्व विधायक स्व राजबहादुर के 47 वी पुण्यतिथि पर कालेज परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर आए हुए अतिथियों ने माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. ज्योतिष प्रकाश ने कहा कि स्व. राजबहादुर यादव रारी विधानसभा से विधायक के रूप में चुने गए थे,वे जौनपुर जनपद के सर्वमान्य नेता थे। वह गांव और समाज में बने रहे लोगों से मिलते जुलते रहे। शिक्षक डा.अजित प्रकाश ने कहा स्व विधायक जी ने दीन दुखियों के मसीहा के रूप मे व समाज के विकास के लिए जाने जाते थे और उन्होंने शिक्षा के लिए भी बहुत बड़ा योगदान दिया। प.रमेश शुक्ला ने कहा कि उन्होंने इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज की स्थापना कर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा सेवा की अलख जगाई।

इसलिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा नेता विवेक यादव ने कहा वह साफ सुथरी राजनिति के लिए जाने जाते थे।समाज मे कभी भेदभाव नही करते थे । इस अवसर पर , लालचंद्र यादव लाले, डा जितेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह , राजेश कुमार ,रामनयन, सुरेंद्र सिंह, मुकेश जायसवाल, डॉ महेंद्र कुमार, दीनानाथ पांडे, दारा चौहान, कृष्णचंद्र यादव, रोहित कुमार, कृष्नेष , रामलाल मौजूद रहे।

शाकाहार- सदाचार जनजागरण यात्रा का 29 वां पड़ाव बुढ़ूपुर में

0

जौनपुर: मथुरा स्थित जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्त पंकज जी महाराज की 122 दिवसीय शाकाहार-सदाचार मद्यनिषेध आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा का 29वां पड़ाव थाना सरपतहा क्षेत्र के इंदिरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय, ग्राम बुढ़ूपुर में हुआ।

सत्संग सभा में उन्होंने रामचरित मानस की चौपाई उद्धृत करते हुए कहा कि संत महात्मा दयालु होते हैं और सत्संग आध्यात्मिक पाठशाला है। उन्होंने मांसाहार व नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे मानवता व समाज में शुद्धता आती है। उन्होंने भजन की सच्ची परिभाषा समझाते हुए प्रभु प्राप्ति के लिए सुरत-शब्द योग की साधना पर बल दिया।

महाराज ने कहा कि जब लोग शाकाहार अपनाएंगे और नशे से दूर रहेंगे, तभी समाज में रामराज जैसा वातावरण बनेगा। उन्होंने सभी से सहयोग और नियमित भजन करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में ऋषिदेव श्रीवास्तव, बालेन्द्र मिश्र, बाबूराम यादव, लालजी बिन्द, भूपेन्द्र निशाद, इन्द्रदेव यादव, आनन्द बिंद समेत कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद यात्रा अगले पड़ाव बुढ़िया माई मंदिर, बड़ौत (ब्लॉक सुइथाकला) के लिए रवाना हो गई, जहां आज दोपहर 12 बजे सत्संग होगा।

अखिल भारतीय स्तर पर NEET PG परीक्षा में प्रदीप्ति मिश्रा का कब्ज़ा   

0
अखिल भारतीय स्तर पर NEET PG परीक्षा में प्रदीप्ति मिश्रा का कब्ज़ा   
अखिल भारतीय स्तर पर NEET PG परीक्षा में प्रदीप्ति मिश्रा का कब्ज़ा   

Pradipti Mishra secured 646th rank at all India level in NEET PG exam

JAUNPUR NEWS : जौनपुर की बेटी प्रदीप्ति मिश्रा ने प्रतिष्ठित नीट पीजी (NEET PG) परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 646वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। प्रदीप्ति ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से अपनी एमबीबीएस (MBBS) की शिक्षा पूर्ण की है। वर्तमान में उमा नाथ सिंह मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट (JR) बॉन्ड के पद पर सेवारत हैं।

प्रदीप्ति के अथक परिश्रम लगन और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है। प्रदीप्ति प्रख्यात अधिवक्ताव अवकाश प्राप्त जिला शासकीय अधिवक्ता लालमणि मिश्र की प्रपौत्री हैं व ‘मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी’अभियान के प्रणेता और दवा व्यवसायी प्रदीप मिश्र तथा प्राथमिक विद्यालय ऊँचवा हौज की प्रधानाध्यापिका श्रीमती पूनम मिश्रा की सुपुत्री हैं।

प्रदीप्ति की इस शानदार सफलता पर पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है यह उपलब्धि जनपद के युवाओं को उच्च शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत,शिनाख्त नहीं हो सकी

0
ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत,शिनाख्त नहीं हो सकी
ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत,शिनाख्त नहीं हो सकी

खेतासराय (जौनपुर) थाना क्षेत्र के भुडकुडहा रेलवे फाटक के पास बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भुडकुडहा रेलवे फाटक के समीप कि.मी. संख्या 845/42-41 पर एक व्यक्ति ट्रेन से गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रेलवे प्वाइंट मैन विजय कुमार ने घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खेतासराय थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुँचा और आवश्यक कार्यवाही शुरू की। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और मौके पर मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी गई है। वह साधारण कपड़ों में था और उसके पास से कोई ऐसा पहचान पत्र या सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मर्चरी हाउस जौनपुर भेज दिया। थाना पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त का प्रयास जारी है। साथ ही अन्य थानों व रेलवे अधिकारियों को भी सूचना भेजी गई है ताकि मृतक की पहचान कर परिजनों तक सूचना पहुँचाई जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर बाहर से आने-जाने वाले यात्री ट्रेन पकड़ने या यात्रा के दौरान हादसों का शिकार हो जाते हैं। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह खेतासराय थाने को सूचित करे।

यूरिया की किल्लत से किसान बेहाल,समितियों पर ताले

0
यूरिया की किल्लत से किसान बेहाल,समितियों पर ताले
यूरिया की किल्लत से किसान बेहाल,समितियों पर ताले

खेतासराय (जौनपुर): खरीफ की धान की फसल के लिए इन दिनों यूरिया खाद की सबसे अधिक आवश्यकता है, लेकिन शाहगंज-सोंधी विकासखण्ड की एक दर्जन साधन सहकारी समितियों पर यूरिया उपलब्ध नहीं है। कहीं समितियां बंद पाई गईं तो कहीं केवल डीएपी ही किसानों को दी जा रही है। किसान लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खाद वितरण पूरी तरह ठप है।

महरौडा निवासी किसान कमलेश कुमार ने बताया कि खुदौली समिति पर एक सप्ताह पहले खाद तो मिली थी, लेकिन आवश्यकता से काफी कम। अब सचिव के अस्वस्थ होने का हवाला देकर वितरण रोक दिया गया है।

कनवरिया गांव निवासी किसान दयाशंकर प्रजापति का कहना है कि धान की फसल के लिए यूरिया जरूरी है, लेकिन समिति पर केवल डीएपी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द यूरिया नहीं मिली तो फसल बर्बाद हो जाएगी।

बरजी निवासी किसान अमरावती कन्नौजिया ने बताया कि आधार कार्ड समिति पर जमा करने के बावजूद चार दिन से यूरिया नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा, खेती ही हमारे परिवार का सहारा है, दूसरा कोई आय का साधन नहीं है।

मनेछा साधन सहकारी समिति पर यूरिया का वितरण तो हुआ लेकिन कुछ चहेते किसानों को ही खाद मिल सकी। वहीं शाहापुर, अब्बोपुर, खुदौली, अक्खनसराय, चिरैयामोड़, जपटापुर आदि समितियों पर भी यूरिया की किल्लत बनी हुई है। पर्याप्त मात्रा में खाद का वितरण न होने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि यदि जल्द आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हुई तो धान की फसल पर संकट गहराना तय है। इस सम्बंध में एडीसीओ शाहगंज राधेश्याम यादव ने बताया कि पहले से स्टॉक नही मिल रहा है, जैसे-जैसे आपूर्ति मिल रही है वैसे वितरण हो रहा है। इफको की आपूर्ति बंद होने से समस्या गहरा गयी है।

सर्वोदय इण्टर कॉलेज के दो छात्रों का वाराणसी मण्डल टीम में चयन

0
सर्वोदय इण्टर कॉलेज के दो छात्रों का वाराणसी मण्डल टीम में चयन
सर्वोदय इण्टर कॉलेज के दो छात्रों का वाराणसी मण्डल टीम में चयन

प्रधानाचार्य ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना

खेतासराय(जौनपुर): शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी प्रतिभाएं लगातार निखरकर सामने आ रही हैं। इसी क्रम में सर्वोदय इण्टर कॉलेज, खुदौली के दो प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से वाराणसी मण्डल की टीम में जगह बनाकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के छात्र राजकमल सिद्धार्थ का चयन उत्तर प्रदेश स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग टी-20 (अंडर-19) टीम में हुआ है। वहीं कक्षा 11 कृषि वर्ग के छात्र नीतीश कुमार ने ग्रीको-रोमन कुश्ती (55 किलो भार वर्ग) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वाराणसी मण्डल की टीम में स्थान हासिल किया है।

सर्वोदय इण्टर कॉलेज के दो छात्रों का वाराणसी मण्डल टीम में चयन

इन दोनों छात्रों की उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने दोनों छात्रों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने आगे कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय सदैव तत्पर है और छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन एवं सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में विद्यालय के और भी छात्र राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। छात्रों के चयन की खबर सुनते ही उनके परिजनों, सहपाठियों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाइयाँ दीं और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

jaunpur:खेतासराय पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर तीन भैंस चोर दबोचे

0
jaunpurखेतासराय पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर तीन भैंस चोर दबोचे
jaunpur:खेतासराय पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर तीन भैंस चोर दबोचे

JAUNPUR CRIME जौनपुर) मंगलवार को खेतासराय पुलिस टीम को मुखबीर की सूचना पर एक सफलता मिली है। पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय शातिर भैंस चोरों को चोरी की तीन भैंसों, बिक्री से प्राप्त 4500 रुपये नकद और एक पिकअप वाहन के साथ धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि भुड़कुड़हा मार्ग से कुछ चोर चोरी की भैंसों को लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी और तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में फरहान पुत्र स्व. मारुफ (27वर्ष) निवासी पोटरिया थाना सरायख्वाजा, शाहिद पुत्र असीउल्ला (36 वर्ष) निवासी चकराजेपुर थाना लाइनबाजार व सलीम पुत्र इश्तियाक उर्फ मलाई (26 वर्ष) निवासी भुड़कुड़हा थाना खेतासराय शामिल है। इनके कब्जे से चोरी की गई तीन भैंसें, चोरी की बिक्री से प्राप्त 4500 रुपये नगद तथा भैंसों की ढुलाई के लिए प्रयुक्त एक पिकअप वाहन बरामद किया। जिसे पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया।

JAUNPUR CRIME:चोरी के माल संग आरोपी गिरफ्तार

0

JAUNPUR CRIME TODAY जौनपुर: खेतासराय पुलिस टीम ने मंगलवार को एक नकबजनी की घटना का खुलासा किया पुलिस ने चोरी गए पूरे माल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर खास से सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र के मानीकलां-भुड़कुड़हा मार्ग पर दबिश दी और आरोपी को चोरी गए समस्त माल के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रैयान पुत्र नसीम (21 वर्ष) निवासी ग्राम मानीकला थाना खेतासराय। जिसको सम्बंधित धाराओं में चालान भेज दिया गया।

Jaunpur News| जौनपुर जिले की 543 ग्राम पंचायतों की सोशल ऑडिट शुरू

0
Oplus_131072

Investigation of 543 gram panchayats of Jaunpur district started ,jaunpur news

Jaunpur News । जनपद जौनपुर के सात ब्लॉकों की जाँच सोमवार से शुरू हो गई है जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी के मुताबिक यह सोशल आडिट निदेशालय के अनुपालन औए जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जनपद के 21 विकास खण्डों में 1734 ग्राम पंचायतों का वित्तीय वर्ष 2024-25 में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) द्वारा कराये गये कार्यों का सोशल आडिट किया जाना है, जिसमें प्रथम चरण में 07 विकास खण्डों (बदलापुर, बक्शा, बरसठी, धर्मापुर, डोभी, जलालपुर, करंजाकला) के 543 ग्राम पंचायतों का 18 अगस्त 2025 से सोशल आडिट की प्रकिया प्रारम्भ हो गया है। सोशल आडिट प्रकिया में बी०एस०ए०सी० और बी०आर०पी०, टीम सदस्य एवं जिला स्तरीय अधिकारी को पर्यवेक्षणीय अधिकारी के रूप में लगाया गया है। ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान एवं रोजगार सेवक की उपस्थिति में बी०एस०ए०सी० और बी०आर०पी० द्वारा सोशल आडिट की प्रकिया को फैसीलेटेट करना और टीम सदस्यों एवं ग्राम सभा द्वारा सोशल आडिट किया जायेगा।

 इस प्रकार बी०एस०ए०सी० 08, बी०आर०पी० 31, टीम सदस्य 208 एवं पर्यवेक्षणीय अधिकारी 39 सोशल आडिट के कार्य में लगाये गये है। सोशल आडिट प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात सोशल आडिट ग्राम सभा की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार बैठक स्थल पर ही प्रतिवेदन एवं कार्यवृत्त तैयारकर एक प्रति ग्राम पंचायत की सूचनापट्ट पर चस्पा करते हुए प्रतिवेदन एवं कार्यवृत्त की पीडीएफsoaureports@gmail.com पर भेजा जाएगा ।

शाहगंज में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

0
शाहगंज में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
शाहगंज में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

आकर्षक झांकियों व भजन-कीर्तन ने भक्तों को किया भावविभोर

शाहगंज। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मेन रोड, जेसी चौक, चूड़ी मोहल्ला,पुराना चौक, पुरानी बाजार,आजमगढ़ रोड,नई आबादी सहित विभिन्न स्थानों पर समितियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। इन्हें देखकर नगरवासी व ग्रामीणजन मंत्रमुग्ध हो गए।

रात्रि 12 बजे जैसे ही सभी मंदिरों व पंडालों में जन्मोत्सव की वेला आई, शंख-घंटियों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने “हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया। भक्तजन देर रात तक सोहर व भक्ति गीतों पर नाचते-गाते रहे और कृष्ण जन्मोत्सव का आनंद उठाते रहे।

इसी क्रम में रामलीला भवन चौराहा स्थित “राधे-राधे श्रीकृष्ण” पंडाल समिति में पदाधिकारियों द्वारा राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसे देखकर सभी भक्तजन भक्ति रस में डूब गए। आयोजन समिति आयोजन चन्दन अग्रहरि पत्रकार तेजस टुडे,अध्यक्ष शिवम् अग्रहरि, कोषाध्यक्ष कृष्ण जायसवाल,महामंत्री सक्षम मोदनवाल, उपाध्यक्ष सुमित मोदनवाल,कृष्णा अग्रहरि ,सुशांत केसरवानी, नमन यादव,अंशुमान गुप्ता, पदाधिकारी के साथ ही सदस्य शुभ वर्मा, बैजनाथ मोदनवाल, उज्ज्वल मोदनवाल, दीपक अग्रहरि, शनि6 अग्रहरि, शिवम् अग्रहरि ,अनमोल अग्रहरि, आदि ने देर रात तक पंडाल में डटे रहे। श्रीकृष्ण जन्म के उपरांत पण्डाल के कार्यकर्ता उल्लासपूर्वक भक्ति गीतों पर झूमते हुए उत्सव मनाते रहे।