Home Blog Page 6

बाइक की जोरदार टक्कर में तीन घायल, जिला अस्पताल रेफर

0

खेतासराय(जौनपुर): रविवार को देर शाम खेतासराय-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मनेछा के समीप दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी पहुँचा गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र युनुसपुर निवासी बसंतलाल (64 वर्ष) बाइक से गुरैनी बाजार से घर वापिस लौट रहे थे। इधर जनपद आज़मगढ़ के अम्बारी से किसी दोस्त से मिलकर बाइक से मुन्ना पुत्र छेदीलाल (58 वर्ष) निवासी मैदागिनी, बनारस व प्रमोद पुत्र स्व. राजमन विश्वकर्मा (37 वर्ष) निवासी बनारस अपने घर बनारस जा रहे थे। तभी क्षेत्र के मनेछा में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी भेजवाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

JAUNPUR NEWS,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित दयाशंकर तिवारी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का ऐतिहासिक प्रदर्शन

0
JAUNPUR NEWS,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित दयाशंकर तिवारी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का ऐतिहासिक प्रदर्शन

JAUNPUR NEWS ग्राम गहलाई ‘जौनपुर : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित दयाशंकर तिवारी के जीवन एवं उनके अद्वितीय योगदान पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का भव्य एवं भावपूर्ण प्रदर्शन सम्पन्न हुआ। यह आयोजन मदन मोहन तिवारी, कृष्ण मोहन तिवारी, राधे मोहन तिवारी, श्याम मोहन तिवारी, नंद मोहन तिवारी एवं समस्त समस्त तिवारी परिवार, ग्राम गहलाई के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म के निर्माता एवं दयाशंकर जी के पनत विशाल दुबे व कुशल दुबे भी उपस्थित रहे। फ़िल्म के निर्देशक धीरेंद्र सिंह व भूपेंद्र सिंह इंद्रोई ने सबका विशेष आभार प्रकट किया।

JAUNPUR NEWS,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित दयाशंकर तिवारी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का ऐतिहासिक प्रदर्शन

सायं 6:00 बजे प्रारम्भ हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति के वातावरण के बीच दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म में पं. दयाशंकर तिवारी जी के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय योगदान, ब्रिटिश शासन के विरुद्ध उनके संघर्ष, कारावास की घटनाएँ, उनके सामाजिक नेतृत्व तथा ग्राम एवं क्षेत्र के उत्थान हेतु किए गए कार्यों को तथ्यात्मक साक्ष्यों, दुर्लभ छायाचित्रों, अभिलेखीय दस्तावेजों एवं वरिष्ठजनों के साक्षात्कारों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। फ़िल्म में उनके व्यक्तित्व के मानवीय पक्ष, राष्ट्रप्रेम, त्याग और आदर्शों को विशेष रूप से उभारा गया, जिससे उपस्थित दर्शक भाव-विभोर हो उठे।

फ़िल्म प्रदर्शन के उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को सजीव रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपने इतिहास और मूल्यों से जोड़ने का कार्य भी करते हैं। युवाओं ने विशेष रूप से इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई और इसे प्रेरणादायक बताया। 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पर हुए इस कार्यक्रम में दयाशंकर जी की पत्नी स्व. लालती तिवारी के पंडित जी के जीवन में प्रभाव को विशेष रूप से याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, सामूहिक सहभागिता एवं सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। आयोजन में उपस्थित समस्त वर्गों की सहभागिता ने इसे एक पारिवारिक एवं ऐतिहासिक समारोह का स्वरूप प्रदान किया।

8 माह से मानदेय न मिलने पर मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन, BDO को सौंपा ज्ञापन

0
8 माह से मानदेय न मिलने पर मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन, BDO को सौंपा ज्ञापन
8 माह से मानदेय न मिलने पर मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन, BDO को सौंपा ज्ञापन

खेतासराय (जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज सोंधी में मनरेगा कर्मचारियों का आठ माह से मानदेय लंबित होने के कारण कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। शनिवार को मनरेगा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों ने विकासखण्ड परिसर में एकत्र होकर लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी निपेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बीडीओ को संबोधित ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) प्रमोद सिंह को सौंपा और शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग उठाई।

इस दौरान निपेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मनरेगा कर्मचारी विभागीय कार्यों के साथ-साथ अन्य विभागों के कार्य भी पूरी जिम्मेदारी से निभा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पिछले आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि होली और दीवाली जैसे प्रमुख त्योहार भी बिना मानदेय के गुजर गए, जिससे कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही लंबित मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो मनरेगा कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष निशानाथ, उमाकांत यादव, सुरेश, राम केवल, पिंटू कुमार, राम लवट यादव, शिखा सिंह, साधना यादव, रमेश कुमार, आरती गौतम, संतोष कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 JAUNPUR,नायब तहसीलदार के पद पर तैनात अतुल सिंह UPSC की परीक्षा पास

0
 JAUNPUR,नायब तहसीलदार के पद पर तैनात अतुल सिंह UPSC की परीक्षा पास
JAUNPUR,नायब तहसीलदार के पद पर तैनात अतुल सिंह UPSC

नायब तहसीलदार के पद पर तैनात अतुल सिंह UPSC की परीक्षा में हुए पास ,डीएम ने किया सम्मानित 

JAUNPUR NEWS :जौनपुर:के जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार अतुल सिंह को UPSC में चयन पर किया सम्मानित जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने अवगत कराया कि जनपद में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात अतुल सिंह, जो विगत कई वर्षों से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रहे थे, उन्होंने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त की है।

 जिलाधिकारी ने बताया कि अतुल सिंह कई बार असफल होने के बावजूद निरंतर प्रयास करते रहे और अपने लक्ष्य से कभी विचलित नहीं हुए। आज उनके परिश्रम का परिणाम सामने आया है और उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में चयनित होकर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।इस अवसर पर अतुल सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के मार्गदर्शन, प्रेरणा और आशीर्वाद को देते हुए कहा कि राजस्व विभाग की व्यस्त नौकरी के बावजूद जिलाधिकारी के प्रोत्साहन से उन्हें तैयारी जारी रखने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में कार्य करते हुए भी सेवा भावना के साथ अध्ययन जारी रखना संभव हुआ, जिसके परिणामस्वरूप यह सफलता प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने अतुल सिंह को इस उपलब्धि पर पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट की और बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि यह जनपद के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री युवाओं को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रेरित करते रहते हैं।

जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की ओर से अतुल सिंह को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि वह आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में भी उत्कृष्ट कार्य कर देश एवं समाज की सेवा करेंगे।

प्रबंधक संघ के मांग पर शारदा देवी डिग्री कॉलेज कङेरेपुर बदलापुर को मिला रोवर्स रेंजर्स समागम

0

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रबंधक महासंघ की मांग पर स्ववित्तपोषित शारदा देवी डिग्री कॉलेज कङेरेपुर बदलापुर को रोवर्स रेंजर्स का जनपदीय समागम मिल गया जिससे प्रबंधकों में खुशी का माहौल है।

बता दें कि सत्र 2025- 26 के जनपदी एवं विश्वविद्यालय समागम रोवर्स रेंजर्स का आयोजन के संबंध में स्ववित्तपोषितर प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डा. दिनेश तिवारी ने सहयोगियो के साथ विगत दिनो कुलपति को ज्ञापन देते हुए शिकायत की थी कि सिर्फ वित्तपोषित कॉलेज को रोवर्स रेंजर्स का समागम दिया जाता है। जबकि इसमें स्ववित्तपोषित कॉलेज को भी शामिल किया जाए जिस पर कुलपति प्रोफेसर बंदना सिंह ने विचार करते हुए कालेजो व विश्वविद्यालय समागम रोवर्स रेंजर्स गाजीपुर और जौनपुर का अलॉटमेंट कर दिया जिसमें जौनपुर स्ववित्तपोषित रोवर्स रेंजर्स जौनपुर का जनपदीय समागम शारदा देवी डिग्री कॉलेज कङेरेपुर बदलापुर में होगा वहीं वित्तपोषित कॉलेज समागम सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर में होगा। जबकि गाजीपुर मे रोवर्स रेंजर्स समागम राजकीय महिला पीजी कॉलेज गाजीपुर में होगा ।यह आयोजन महाविद्यालय 30 मार्च के भीतर जनपदीय समागम विश्वविद्यालय के नियमानुसार संपन्न करना होगा। इस संबंध में जिला मुख्य आयुक्त जौनपुर ने विश्वविद्यालय को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है।

कृषि वेबिनार का लाइव प्रसारण,किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

0

खेतासराय (जौनपुर): विकास खंड शाहगंज सोंधी के सभागार में शुक्रवार को भारत सरकार द्वारा आयोजित एग्रीकल्चर एंड रूरल ट्रांसफॉर्मेशन वेबिनार का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के बजट संबोधन और कृषि क्षेत्र से जुड़ी नई नीतियों की जानकारी किसानों व कृषि कर्मियों को दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि किसान नेता रामधारी बिन्द रहे। उन्होंने उपस्थित किसानों को कृषि क्षेत्र में लागू की जा रही नई योजनाओं और आधुनिक तकनीकी पहल के बारे में विस्तार से बताया।

इस दौरान किसानों और कर्मचारियों को मौके पर ही EPCS (इवेंट पार्टिसिपेंट्स काउंट सिस्टम) मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कराया गया। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) धर्मेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से विभागीय कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग अब रियल टाइम में फोटो और जीपीएस लोकेशन के साथ की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ेगी।

कार्यक्रम में प्राविधिक सहायक पंकज कुमार और सुरेश यादव ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत दीपक यादव, बीटीएम शमशाद अहमद, अश्वनी कुमार, उजागिर यादव, सफर तथा बड़ी संख्या में कृषि आजीविका साखियां और किसान मौजूद रहे। प्रगतिशील किसान बृजेश यादव, दयाराम यादव, प्रमोद बिन्द और रामरतन समेत कई किसानों ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए बजट में कृषि क्षेत्र के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के प्रावधानों की सराहना की।

पोखरे में डूबने से दिव्यांग युवक की मौत,तैरता हुआ दिखा शव

0
JAUNPUR NEW

खेतासराय(जौनपुर): क्षेत्र के गोधना गाँव में गुरुवार की रात एक दिव्यांग युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई सुबह तैरता हुआ शव दिखने से कोहराम मच गया। मृतक की पहचान विवेक सिंह (30 वर्ष) पुत्र स्व. राजेश सिंह, निवासी गोधना के रूप में हुई है, वह एक हाथ, पैर से विकलांग थे।

परिजनों के अनुसार विवेक सिंह रात क्रिकेट मैच देखकर बिस्तर पर सोने चले गए थे। सुबह बिस्तर न होने से परिजन खोजबीन शुरू कर दिया। इस दौरान घर समाने स्थित पोखरी में उतराया हुआ शव मिला। कयास लगाए जा रहे है कि रात में पोखरी के पास लघु शंका करने के दौरान असंतुलित होकर पानी मे गिर जाने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

कड़ी सुरक्षा के बीच खेतासराय में संपन्न हुआ होलिका दहन

0
कड़ी सुरक्षा के बीच खेतासराय में संपन्न हुआ होलिका दहन
कड़ी सुरक्षा के बीच खेतासराय में संपन्न हुआ होलिका दहन

कड़ी सुरक्षा के बीच खेतासराय में संपन्न हुआ होलिका दहन, 87 स्थानों पर शांतिपूर्ण आयोजन

खेतासराय (जौनपुर): कस्बा खेतासराय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। कस्बे के विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान से होलिका दहन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

होलिका दहन की मुख्य परंपरा के अनुसार कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में क्षेत्र के लोग एकत्र हुए। यहां से डीजे की मधुर धुनों और जोगीरा के पारंपरिक गीतों के साथ जुलूस की शुरुआत हुई। उत्साह और उमंग के माहौल में लोग जौनपुर मुख्य मार्ग की ओर बढ़े और पंजाब नेशनल बैंक के समीप रात्रि लगभग साढ़े दस बजे पहला होलिका दहन विधि-विधान के साथ किया गया।

इसके पश्चात जुलूस पुनः कस्बे की ओर लौटा और प्राचीन दुर्गा मंदिर के पास स्थित प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक होलिका का दहन किया गया। यह स्थान कस्बे की पारंपरिक होली परंपरा का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेते हैं।

इसके बाद जुलूस मुख्य मार्ग से होते हुए प्राचीन काली मंदिर के पास पहुंचा, जहां देर रात तीसरा होलिका दहन किया गया। इस दौरान पूरे कस्बे में उत्सव का माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। होलिका दहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया।

इस दौरान, होली जुलूस के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता (धर्मरक्षक), शांतिभूषण मिश्रा, सोनू बिन्द, धर्मचंद्र गुप्ता, अजय साहू (बब्लू), रविन्द्र पाण्डेय, विशाल मोदनवाल, गौरव मौर्या, शनि गुप्ता समेत आदि लोग मौजूद रहे। वही सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजित सिंह चौहान, राजस्व विभाग की टीम समेत सर्किल के कई थानों की पुलिस बल मौजूद रही। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुल 87 स्थानों पर होलिका दहन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम पूरी तरह व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए और इसमें क्षेत्र की जनता का अनुशासन एवं सहयोग सराहनीय रहा। उन्होंने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी नागरिकों को बधाई दी।

नगर में निकला होली का ऐतिहासिक जुलूस, जमकर उड़े गुलाल

0
नगर में निकला होली का ऐतिहासिक जुलूस, जमकर उड़े गुलाल
नगर में निकला होली का ऐतिहासिक जुलूस, जमकर उड़े गुलाल

ड्रोन कैमरे की नज़र में रहा होली का जुलूस

  • सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की पुलिस बल रही तैनात

खेतासराय(जौनपुर):- प्रमुख बड़े त्योहारों में से एक है होली का त्योहार। इसमें एक दूसरे को नफरत को दूर कर भाई-चारे के मिशाल पेश करने का त्योहार माना जाता है। ऐसे में जिले भर में खूब रंग बरसे। फाग और जोगीरा की धुन पर युवाओं ने जमकर ठुमके लगाए। एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया और जोगीरा सारा रा, रा… के बीच खूब अबीर गुलाल उड़ाए। इस दौरान युवाओं और बच्चों ने ही नहीं महिलाओं तथा बुजुर्गों ने भी खूब होली खेली। सुबह से ही रंग, अबीर, गुलाल खेलने का क्रम शुरू हो गया। वहीं मोहल्लों के छोटे-छोटे बच्चे घर से निकलकर सड़क पर आने-जाने वालों पर रंग-गुलाल फेंकते रहे।

होली के त्योहार में स्थानीय कस्बा में निकलने वाला ऐतिहासिक जुलूस का अपना एक अलग महत्व है। इसको देखने के लिए सुदूर क्षेत्र से लोग चले आते है। स्थानीय कस्बा के आस-पास के ग्रामीणांचल के लोग देर दोपहर होते ही जुलूस देखने के लिये घरों से निकल पड़ते है। इस बार ऐतिहासिक होली जुलूस शांति और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। शान्तिपूर्ण और सौहार्द्र पूर्ण व्यवस्था बनाये रखने के लिए पीस कमेटी के सदस्य भी काफी सक्रिय रहे है। वही होली को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन भी अपने तरफ से पूरी तैयार की थी। सर्किल के कई थानों के पुलिस बन सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रही।

होली जुलूस खेतासराय स्थित गोलाबाजार से वरिष्ठ भाजपा नेता होली समिति अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में निकलकर खेतासराय चौराहा पहुँचा वहां से जौनपुर रोड की तरफ आगे बढ़ते हुए पंजाब नेशनल बैंक तक पहुँचा। वहां से वापिस होते हुए खुटहन मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पहुँचा। जहाँ से पुरानी बाजार रोड होते हुए आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज पहुँचा। वहां से आगे बढ़ते हुए शाहगंज रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर पहुँचा। वहां से वापिस होते पुनः शुभारंभ स्थान पर देर शाम समाप्त हो गया। इस दौरान डीजे के मधुर ध्वनि में होली से सम्बंधित बजने वाले गानों पर थिरक रहे थे। एक दूसरे को गुलाल-अबीर लगाकर गले मिलते हुए चल रहे थे। इस दौरान जुलूस में खूब जमकर अबीर – गुलाल उड़े। जुलूस के दौरान कई जगहों पर हांडी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

युवाओं की टोली हांडी फोड़ने के लिए काफी मशक्कत करती देखी गयी। इस दौरान चेयरमैन वसीम अहमद, उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, शांतिभूषण मिश्रा, डॉ. अमलेंद्र कुमार गुप्ता, सभासद इलियास खान (मोनू), मो. असलम, बृजनाथ जायसवाल, धर्मचंद्र गुप्ता, विशाल मोदनवाल, शनि गुप्ता, रविन्द्र पाण्डेय, लेखपाल विशाल मौर्या, विवेक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वही सुरक्षा की दृष्टि से अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, एसडीएम शाहगंज कुणाल गौरव, सीओ शाहगंज अजित सिंह चौहान, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, थाना प्रभारी खुटहन रामाश्रय राय, थाना प्रभारी सरपतहां यजुवेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। होली जुलूस के अंत में संचालन कर रहे धर्मरक्षक मनीष गुप्ता ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

मस्जिद और मजार को एहतियातन पर्दों से किया गया कवर

0

जुलूस मार्ग पर स्थित मस्जिद और मजार को एहतियातन पर्दों से किया गया कवर

शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम

  • पिछले वर्ष भी अपनाया गया था यही तरीका

खेतासराय(जौनपुर): कस्बे में आगामी होली जुलूस को लेकर प्रशासन ने एहतियातन तैयारियां शुरू कर दी हैं। जुलूस के निर्धारित मार्ग में पड़ने वाली एक मस्जिद और समीप स्थित मजार को अस्थायी रूप से पर्दों से कवर दिया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार यह कदम आपसी सौहार्द, कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए किया गया है।

गौरतलब हो कि होली जुलूस देर दोपहर खेतासराय पावर हाउस से निकलकर चौराहा होते हुए पंजाब नेशनल बैंक, खुटहन मार्ग, पुरानी बाजार रोड़ होते हुए बारां मोड़ तक जाएगा, जहाँ से वापिस होकर मुख्य मार्ग से प्रारंभ स्थान पर जाकर सम्पन्न हो जाएगा। इस होली जुलूस के रास्ते पड़ने वाले कस्बा के बड़ी मस्जिद, मज़ार समेत कुल आधा दर्जन मस्ज़िद, मज़ारों को पूर्व की भांति कवर कर दिया गया है। ताकि किसी प्रकार की अनावश्यक टिप्पणी, नारेबाजी या दृश्य को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि यह एक एहतियाती और अस्थायी व्यवस्था है। जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद पर्दे हटा दिए जाएंगे। प्रशासन सभी धर्मों के प्रति समान सम्मान की नीति पर कार्य कर रहा है।