Home Blog Page 60

शाहगंज में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

0
शाहगंज में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
शाहगंज में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

आकर्षक झांकियों व भजन-कीर्तन ने भक्तों को किया भावविभोर

शाहगंज। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मेन रोड, जेसी चौक, चूड़ी मोहल्ला,पुराना चौक, पुरानी बाजार,आजमगढ़ रोड,नई आबादी सहित विभिन्न स्थानों पर समितियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। इन्हें देखकर नगरवासी व ग्रामीणजन मंत्रमुग्ध हो गए।

रात्रि 12 बजे जैसे ही सभी मंदिरों व पंडालों में जन्मोत्सव की वेला आई, शंख-घंटियों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने “हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया। भक्तजन देर रात तक सोहर व भक्ति गीतों पर नाचते-गाते रहे और कृष्ण जन्मोत्सव का आनंद उठाते रहे।

इसी क्रम में रामलीला भवन चौराहा स्थित “राधे-राधे श्रीकृष्ण” पंडाल समिति में पदाधिकारियों द्वारा राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसे देखकर सभी भक्तजन भक्ति रस में डूब गए। आयोजन समिति आयोजन चन्दन अग्रहरि पत्रकार तेजस टुडे,अध्यक्ष शिवम् अग्रहरि, कोषाध्यक्ष कृष्ण जायसवाल,महामंत्री सक्षम मोदनवाल, उपाध्यक्ष सुमित मोदनवाल,कृष्णा अग्रहरि ,सुशांत केसरवानी, नमन यादव,अंशुमान गुप्ता, पदाधिकारी के साथ ही सदस्य शुभ वर्मा, बैजनाथ मोदनवाल, उज्ज्वल मोदनवाल, दीपक अग्रहरि, शनि6 अग्रहरि, शिवम् अग्रहरि ,अनमोल अग्रहरि, आदि ने देर रात तक पंडाल में डटे रहे। श्रीकृष्ण जन्म के उपरांत पण्डाल के कार्यकर्ता उल्लासपूर्वक भक्ति गीतों पर झूमते हुए उत्सव मनाते रहे।

राज्यमंत्री ने मृत क्रेशर ऑपरेटर के परिवार को दिया 16.38 लाख का मुआवज़ा

0
राज्यमंत्री ने मृत क्रेशर ऑपरेटर के परिवार को दिया 16.38 लाख का मुआवज़ा
राज्यमंत्री ने मृत क्रेशर ऑपरेटर के परिवार को दिया 16.38 लाख का मुआवज़ा

खेतासराय (जौनपुर) सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम एतमादपुर, खेतासराय निवासी विकास पासवान की जम्मू-कश्मीर के जिला सांबा विजयपुर स्थित शिवालय कंस्ट्रक्शन कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत रहते हुए 12 जुलाई 2024 को हादसे में मौत हो गई थी। कम्पनी की लापरवाही से हुई इस दुर्घटना में मृतक के परिजनों को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता कम्पनी की ओर से नहीं दी गई थी।

परिवार की पीड़ा की जानकारी होने पर सदर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव स्वयं शोकाकुल परिवार से मिले और मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने इस मामले में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा को पत्र लिखकर वार्ता की तथा श्रम विभाग के अधिकारियों से भी तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

राज्यमंत्री के प्रयासों से कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत मृतक के परिवार को क्षतिपूर्ति राशि ₹16,38,525 (सोलह लाख अड़तीस हजार पाँच सौ पच्चीस) स्वीकृत हुई। मंगलवार 18 अगस्त को राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने स्वयं ग्राम एतमादपुर पहुँचकर मृतक के माता-पिता रामुंता देवी एवं इंद्रजीत पासवान को चेक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस अवसर पर सहायता श्रम आयुक्त देवव्रत यादव,डॉ.रामसूरत बिंद, विनय मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव और धर्मेन्द्र मिश्रा भी मौजूद रहे।

खेतासराय सब्जी मंडी में अनियंत्रित कार से हादसा, ठेला चालक घायल

0
खेतासराय सब्जी मंडी में अनियंत्रित कार से हादसा, ठेला चालक घायल
खेतासराय सब्जी मंडी में अनियंत्रित कार से हादसा, ठेला चालक घायल

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) सोमवार की सुबह स्थानीय सब्जी मंडी में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक कार अचानक अनियंत्रित होकर बाइकों से टकरा गई। टक्कर के बाद कार एक सब्जी ठेला से जा भिड़ी, जिससे ठेला चालक 60 वर्षीय सूर्यबली बिंद निवासी महरौड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंडी में सुबह खासी भीड़ थी। इसी दौरान कार भीड़ के पास खड़ी एक बाइक से टकराई और उसकी चपेट में दो अन्य बाइक भी आ गईं। नियंत्रण खोने के बाद कार ठेले से जा टकराई। हादसे में घायल हुए वृद्ध को कार चालक ने इंसानियत दिखाते हुए तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया, हालांकि किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी।

स्वतंत्रता दिवस पर एसपी डॉ.कौस्तुभ ने प्रशस्ति-पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

0
स्वतंत्रता दिवस पर एसपी डॉ.कौस्तुभ ने प्रशस्ति-पत्र देकर बढ़ाया उत्साह
स्वतंत्रता दिवस पर एसपी डॉ.कौस्तुभ ने प्रशस्ति-पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में घायलों की मदद करने पर डॉ. अबु फैसल सम्मानित

खेतासराय (जौनपुर): कठिन परिस्थिति में भी मानव सेवा को सर्वोपरि रखने वाले हबीब हॉस्पिटल खेतासराय के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अबु फैसल को 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी डा.दिनेश चंद्र की मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

जमदहा गांव निवासी अब्दुल मन्नान के पुत्र डॉ. फैसल खेतासराय हबीब हॉस्पिटल समेत कई संस्थानों में सेवाएँ दे रहे हैं। विदित हो कि 12 अगस्त को गुरैनी क्षेत्र में रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में पांच यात्रियों की मौत हो गयी थी और दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही डॉ. फैसल ने बिना देर किए मौके पर पहुँचकर घायलों को जीवनरक्षक उपचार दिया और अस्पताल लाकर निशुल्क इलाज किया पुलिस के रेस्क्यू में अहम भूमिका निभाई।

एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि यह केवल पेशेवर कर्तव्य नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता की मिसाल है। जिस साहस और तत्परता से डॉ. फैसल ने हादसे के पीड़ितों की मदद की, वह प्रेरणादायी है। डॉ. फैसल को सम्मानित किए जाने की खबर से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें मानवता का सच्चा प्रहरी बताते हुए बधाई दी। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने कहा कि यह सम्मान पूरे जिले के चिकित्सा जगत लिए गौरव की बात है।

यह भी पढ़े : Gulabi Devi pg College के नए प्रबंधक बने कृष्ण चन्द यादव

खेतासराय थाना सहित क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

0
खेतासराय थाना सहित क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
खेतासराय थाना सहित क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

खेतासराय (जौनपुर): शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। खेतासराय थाना परिसर में भी भक्ति व आस्था का माहौल देखने को मिला, जहाँ पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की और जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।

वही नगर के प्राचीन दुर्गा मन्दिर में देर रात तक भजन-कीर्तन और झाँकियों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्रकट होने का उत्सव मनाया। राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूपों से सजे मंदिरों और झांकियों को देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

क्षेत्र के अनेक गाँवों में भी श्रद्धालुओं ने घर-घर मटकी सजाकर दही-हांडी की परंपरा निभाई। महिलाओं ने मंगलगीत गाकर पर्व की पावनता को और बढ़ाया। जगह-जगह प्रसाद वितरण कर भक्तों को इस अवसर पर आनंदित किया गया। पर्व के दौरान कस्बे और बाजारों में चहल-पहल बनी रही। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती गई, जिससे श्रद्धालु निर्भय होकर पर्व का आनंद ले सकें।

Gulabi Devi pg College के नए प्रबंधक बने कृष्ण चन्द यादव

0
Gulabi Devi pg College के नए प्रबंधक बने कृष्ण चन्द यादव
Gulabi Devi pg College के नए प्रबंधक

Krishna Chand Yadav becomes the new manager of Gulabi Devi PG College Jaunpur

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध Gulabi Devi PG College सिद्दीकपुर में प्रबंध समिति का चुनाव में कॉलेज परिसर में कराया गया जिसमें पर्यवेक्षक प्रोफेसर राकेश कुमार यादव, गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर एवं चुनाव अधिकारी रामआसरे यादव पूर्व प्रधानाचार्य की देखरेख में चुनाव कराया गया । जिसमें सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया और चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। जिसमें गुलाबी देवी स्नातकोत्तर कॉलेज सिद्दीकपुर समिति के सभी पदाधिकारियो ने सर्वसम्मति से कृष्णचंद्र यादव को प्रबंधक पद पर चयन किया ,इसके पूर्व इस पद पर प्रबंधक लालचंद यादव लाले रहे। चुनाव प्रकिया का संचालन प्राचार्य डॉ रामाशंकर यादव ने किया । सबके प्रति आभार कॉलेज के संरक्षक लालचंद यादव लाले ने प्रकट किया।


इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, उपाध्यक्ष रामसूरत मौर्या,उप प्रबंधक लक्ष्मी नारायण यादव ,कोषाध्यक्ष बाकेलाल यादव, मंत्री अश्विनी कुमार ,कार्यकारिणी के सदस्य मुरलीधर यादव ,छोटेलाल,सभाजीत यादव एडवोकेट,डॉ जितेंद्र कुमार यादव, पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेशचंद्र यादव, रविचन्द ,अंकुर कुमार,रोहित यादव मौजूद रहे।

Jaunpur बेलवा राम सागर गेट के पास सड़क हादसा 2 की मौत 1गंभीर 

0
Jaunpur बेलवा राम सागर गेट के पास सड़क हादसा 2 की मौत 1गंभीर 
Jaunpur बेलवा राम सागर गेट के पास सड़क हादसा 2 की मौत 1गंभीर 

Jaunpur. Accident. Two bike riders died in a road accident, one is in critical condition.

JAUNPUR ACCIDENT जौनपुर : श्रीकृष्ण जन्मास्टमी के लिए लड्डू लेकर बाजार से घर लौट रहे बाइक  सवार युवको ने सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली में मारी जोर की टक्कर दो लोगो की मौत एक की हालत गंभीर l 

शनिवार देर शाम करीब 10 बजे  लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बेलवा राम सागर गांव के पास  एक बाइक पे तीन युवक दीपक गौतम पुत्र दया राम उम्र 24 वर्ष निवासी बेलाव राम सागर। शुभम कुमार पुत्र शिव शंकर उम्र 23 वर्ष निवासी बेलवा राम सागर जय सिंह पुत्र विजय कुमार गौतम उम्र 23 वर्ष निवासी बलवा राम सागर हिरोहोण्डा मोटरसाइकिल से  बाजार से घर जा रहे थे एक बाइक पर तीनों युवक जैसे ही अपने   गांव के पास पहुचे सड़क पर खड़े ट्रैक्टर की ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी जिसमे ,जय सिंह और शुभम की  मौके पर ही मौत हो गई दीपक गौतम की स्थिति गंभीर है जिसे बेहतर इलाज के लिए शहीद उननाथ सिंह जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने bhu वाराणसी सेंटर रेफर कर दिया । ग्रामीणों की माने तो तीनों लड़को ने शराब पी रखी थी।एसपी सिटी देवेश कुमार सिंह पहुचे अस्पतलाल घायल घायल दीपक का जाना हाल। इस घटना से जहाँ आज लोग भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मना रहे है तो वहीं दूसरी तरफ दोनों युवको की मौत के चलते बेलवा राम सागर गांव में मातम है मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हाल  है l 

सरकारी भवनों व शिक्षण संस्थानों पर हुआ ध्वजारोहण

0
सरकारी भवनों व शिक्षण संस्थानों पर हुआ ध्वजारोहण
सरकारी भवनों व शिक्षण संस्थानों पर हुआ ध्वजारोहण

प्रभात फेरी निकालकर, धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

खेतासराय (जौनपुर) 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्ल्लास के मनाया गया। आज़ादी के जश्न में स्थानीय कस्बा में प्रभात फेरी निकालकर धूमधाम से मनाया गया। विकासखण्ड सोंधी कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह व प्रतिनिधि अजय सिंह ने संयुक्त रूप से, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मसूद खान, खेतासराय थाने में प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय, सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव फुलेश में प्रबंधक दुर्गेश सिंह, सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, वी.टी. गर्ल्स इण्टर कॉलेज में प्रबन्धक अनिल कुमार उपाध्याय, केडी इण्टर कॉलेज खेतासराय में प्रधानाचार्या नीतू सेठ, यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहापुर डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, जय माँ अम्बे इंडेन गैंस एजेंसी पर प्रो. कुसुम सिंह (एडवोकेट), व्यापार मण्डल के नगर कार्यालय पर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, नगर पंचायत खेतासराय कार्यालय पर चेयरमैन वसीम अहमद ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। क्षेत्र के शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न प्रकार के देश भक्ति व जागरूकता से सम्बंधित गीत, गाना, नाटक, कव्वाली, डांस आदि छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। वही कस्बा स्थित नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में भारत माता, भगत सिंह, महात्मा गाँधी का झाकियां शामिल रही। इस दौरान डी.जे. पर मधुर ध्वनि में देश भक्ति गाने बज रहे थे। जिससे समूचा कस्बा देशभक्ति मय बना रहा।

jaunpur ,ट्रेन से कटकर मूक-बधिर किशोर की मौत

0
jaunpur ,ट्रेन से कटकर मूक-बधिर किशोर की मौत
jaunpur ,ट्रेन से कटकर मूक-बधिर किशोर की मौत

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के गोरारी खलीलपुर गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से मूक-बधिर किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, गोरारी खलीलपुर निवासी रामसूरत का 16 वर्षीय पुत्र सौरभ, जो बोलने और सुनने में असमर्थ था, रोजाना की तरह सुबह करीब छह बजे शौच के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गया था। उसी दौरान जौनपुर से शाहगंज की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Jaunpur Crime,5 people arrested with heroin

0
Oplus_131072

Jaunpur Crime ,हीरोइन के साथ 5 लोग गिरफ्ता

taftish of crime :यूपी के जौनपुर मे लाइनबाजार थाने की पुलिस ने एक महिला समेत 5 तस्करो को गिफ्तार किया है कब्जे से 160 ग्राम नशीला पाऊडर (हेरोइन) एक छोटा तराजू व 10 बटखरा पैंकिंग की पन्नी (लगभग 125) व रबड बैंड व 01 चार पहिया वाहन न0- UP 62 CC 0097 व दो अदद कीपैड मोबाईल व 1800 रुपया नगद बरामद-

प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के मार्गदर्शन में थाना लाइनबाजार पुलिस टीम मय स्वाट टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर 04 नफर अभियुक्तगण 1. पुनित अस्थाना पुत्र दिनेश चन्द्र अस्थाना निवासी सीटी स्टेशन के पास थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर 2.दिव्यम सिंह पुत्र संदीप सिंह निवासी काली कुत्ती थाना कोतवाली जनपद जौनपुर 3.तालिब पुत्र मो0 रईश निवासी काली कुत्ती थाना कोतवाली जनपद जौनपुर 4. राहुल सिंह पुत्र प्रमोद कुमार सिंह निवासी महरुपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर व एक नफर अभियुक्ता 1. प्रमिला देवी पत्नी स्व0 रामलाल निवासी केशवपुर डी0एम0 आवास के पीछे थाना कोतवाली जनपद चंदौली को 160 ग्राम नाजायज नशीला पाऊडर ( हेरोइन ) व एक अदद छोटा तराजु व 10 अदद बटखरा , पैंकिंग की पन्नी (लगभग 125) व रबड बैंड व एक अदद चार पहिया वाहन, दो अदद कीपैड मोबाईल व 1800 रुपया नगद के साथ आज समय करीब 01.50 बजे पानी की टंकी के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर 323/25 धारा 8/22 एन.डी.पी.एस.एक्ट थाना लाइन बाजार पर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही मे जुटी हुई है।