Home Blog Page 64

शनि देव की मूर्ति स्थापना से पूर्व नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

0
शनि देव की मूर्ति स्थापना से पूर्व नगर में निकली भव्य शोभायात्रा
शनि देव की मूर्ति स्थापना से पूर्व नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

खेतासराय (जौनपुर) कस्बा के गोलाबाजार स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को शनि देव की मूर्ति स्थापना से पूर्व एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा देर शाम करीब 07:30 बजे विधि-विधान से निकाला गया। जो नगर में मुख्य मार्ग से होते से चौराहा पहुँचा। जहां से खेतासराय-खुटहन, पुरानी बाजार रोड होते हुए आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज पहुँचा।

जहां से मुख्य मार्ग होते हुए प्रारम्भ स्थान पर जाकर सम्पन्न हो गया, विधिवत पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार और वैदिक रीति से मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा किया जाएगा इस दौरान सुंदर रथ पर विराजमान शनि देव की अलंकृत प्रतिमा सजाई गई थी, जिसे फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी झालरों और सुगंधित पुष्पों से सुसज्जित किया गया। रथ के आगे-आगे डीजे का मधुर ध्वनि में गूंज रहा था। इस अवसर पर व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार बरनवाल, डॉ. अमलेंद्र गुप्ता, डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, कृष्णमुरारी मौर्या, गुड्डू प्रजापति, वीरेन्द्र पाण्डेय, मनीष गुप्ता, बृजनाथ जायसवाल, बृजेश पाण्डेय (एडवोकेट), पप्पू पटवा, विनीता मौर्या समेत आदि मौजूद रहे।

श्रीमती शोभावती देवी इंटर कॉलेज में उमंग-उल्लास से मना रक्षा बंधन

0
श्रीमती शोभावती देवी इंटर कॉलेज में उमंग-उल्लास से मना रक्षा बंधन
श्रीमती शोभावती देवी इंटर कॉलेज में उमंग-उल्लास से मना रक्षा बंधन

शाहगंज : भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और रक्षा के संकल्प का पर्व रक्षा बंधन शुक्रवार को श्रीमती शोभावती देवी इंटर कॉलेज घाटमपुर में हर्षोल्लास और भावनाओं की गरिमा के साथ मनाया गया। विद्यालय का प्रांगण रंग-बिरंगे सजावट और भाईचारे के उत्साह से अनुपम छटा बिखेर रहा था।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जे.पी. दूबे एवं प्रधानाचार्य श्री अलख निरंजन पाण्डेय ने छात्रों को रक्षा बंधन की महत्ता बताते हुए कहा कि “महाभारत काल में जब द्रौपदी की साड़ी खींचकर उसकी मर्यादा भंग करने का प्रयास किया गया, तब भगवान श्रीकृष्ण ने उसकी लाज बचाकर यह संदेश दिया कि सच्चा भाई वही है, जो बहन की हर परिस्थिति में रक्षा करे। यह पर्व हमें वही आदर्श सिखाता है—सुरक्षा, सम्मान और अटूट स्नेह।”

कार्यक्रम में श्रीमती नीतू सिंह, शैलेन्द्र कुमार, रागिनी सिंह, साक्षी पाण्डेय, अनूप तिवारी, दीप्ति यादव, पूजा तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, अजय प्रजापति, नीरज यादव और अंकित दुबे ने उपस्थित रहकर छात्र-छात्राओं को राखी पर्व की शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।बच्चों ने आपस में राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते की मिठास को और प्रगाढ़ किया। विद्यालय प्रांगण देर तक गीत-संगीत, हंसी-खुशी और भावनात्मक पलों से गूंजता रहा।

98 UP NCC बटालियन की चयन प्रक्रिया में 63 कैडेट चयनित

0
98 UP NCC बटालियन की चयन प्रक्रिया में 63 कैडेट चयनित
98 UP NCC बटालियन की चयन प्रक्रिया में 63 कैडेट चयनित

63 cadets selected in the selection process of 98 UP NCC battalion

जौनपुर : खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज, खुदौली में आज 98 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल आलोक सिंह धर्मराज के निर्देशन में कैडेट चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। बटालियन मुख्यालय से आए सूबेदार निहाल सिंह, अरिफ अली, ओम सूरज गुरुंग, हवलदार अरुण गुरुंग, डामर पुन एवं प्रेम गुरुंग ने चयन कार्य का संचालन किया। सीनियर डिवीजन में 65 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 36 का चयन होना है।

वहीं, जूनियर डिवीजन में 50 प्रतिभागियों में से 27 का 98 UP NCC चयन सुनिश्चित हुआ। चयन प्रक्रिया के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोधीं शाहगंज, जौनपुर की टीम फैजान अंसारी, एल.टी. अंकिता विश्वकर्मा, डॉ. राधेश्याम टंडन, ऑप्टोमेट्रिस्ट बृजेश कुमार एवं सूरजने सभी छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने चयनित कैडेटों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रभात कुमार पाण्डेय, सुरेंद्र मिश्रा, प्रधान लिपिक अनिल कुमार सिंह एवं मनोज कुमार सिंह व रेखा यादव उपस्थित रहे। एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव एवं फर्स्ट ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

ओइना गांव में पारिवारिक कलह ने लिया नया मोड़: बहू पर गहनों की चोरी का आरोप

0
ओइना गांव

खुटहन (जौनपुर) जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र स्थित ओइना गांव में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रही कलह अब आरोप-प्रत्यारोप के गंभीर दौर में पहुँच गई है। गांव निवासी रामनाथ गौतम ने अपनी बहू कंचन पर घर से लाखों रुपये मूल्य के गहने लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। उन्होंने खुटहन थाने में लिखित तहरीर भी दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनाथ गौतम के बेटे संदीप की शादी दुगौली बदलापुर में 11 जून 2022 को कंचन के साथ हुई थी। संदीप वर्तमान में मद्रास की एक निजी कम्पनी में कार्यरत है। घर पर उसकी पत्नी कंचन अपने सास-ससुर के साथ रह रही थी। परिजनों के मुताबिक, शादी के कुछ ही समय बाद से पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई थी। कई बार मामला परिवार की चौखट से निकल कर पंचायत तक भी पहुँचा, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। रामनाथ गौतम ने बताया कि 2 जुलाई को सुबह जब परिवार के सदस्य घर के काम में व्यस्त थे, तभी कंचन अचानक घर से निकल गई। जब तक परिजनों को इसकी भनक लगी, वह जा चुकी थी। बाद में घर की तलाशी लेने पर पता चला कि आलमारी में रखे कीमती जेवरात भी गायब हैं। रामनाथ गौतम के अनुसार, गायब जेवरों में मांग टीका, झूमका, हार, नथिया, करधन, छागल, हाथ मेहंदी, एक चैन, एक अंगूठी, एक लाकेट और कान के झुमके शामिल हैं। उनका कहना है कि इन गहनों को उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए बनवाया था, जो अप्रैल 2026 में तय है। इसके लिए उन्होंने एक स्थानीय स्वर्णकार से गहने बनवाए थे उसका कर्ज शेष है। वहीं कंचन की सास प्रेमा देवी ने भी बहू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि कंचन अक्सर मोबाइल फोन पर देर रात तक किसी से बात करती थी।

घर के सदस्य उसे समझाते थे, लेकिन वह किसी की नहीं सुनती थी। कई बार बात को लेकर झगड़ा भी हुआ। रामनाथ गौतम ने खुटहन थाने में तहरीर देकर मामले की पूरी जानकारी दी है। उनका कहना है कि बहू कंचन न न सिर्फ जेवरात लेकर घर की मर्यादा को तोड़ा, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को भी संकट में डाल दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर जेवरात की बरामदगी और बहू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है

11 अगस्त को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

0
11 अगस्त को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली
11 अगस्त को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर सोंधी में आशाओं का संवेदीकरण

खेतासराय (जौनपुर) राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को ब्लॉक सभागार सोंधी में आशा कार्यकर्ताओं के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि 1 से 19 वर्ष तक की उम्र के सभी बच्चों, किशोरों और किशोरियों को 11 अगस्त 2025 को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। यह दवा सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएगी। जो बच्चे स्कूल नहीं जाते या किसी कारणवश पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुलाकर दवा खिलाई जाएगी। इसके अलावा जो बच्चे 11 अगस्त को किसी कारणवश दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें मॉप-अप राउंड के दौरान 14 अगस्त 2025 को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और सीखने की क्षमता पर बुरा असर डालता है।

उन्होंने बताया कि कृमि शरीर के जरूरी पोषक तत्वों को खा जाते हैं, जिससे बच्चे कमजोर हो जाते हैं। गंभीर संक्रमण की स्थिति में दस्त, पेट दर्द, भूख न लगना, उल्टी और एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डीवॉर्मिंग टैबलेट सुरक्षित और प्रभावी इलाज है, जिससे बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, एनीमिया में सुधार होता है, कक्षा में उपस्थिति और सीखने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है। कार्यशाला में यह भी स्पष्ट किया गया कि बीमार बच्चों या पहले से किसी दवा का सेवन कर रहे बच्चों को एल्बेंडाजोल नहीं दी जाएगी। दवा खिलाने से पहले माता-पिता को संभावित मामूली दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना आवश्यक है। इनमें मिचली, उल्टी, हल्का दस्त, पेट दर्द या थकान जैसी सामान्य शिकायतें हो सकती हैं, जो अस्थाई होती हैं। कार्यशाला के दौरान विश्व स्तनपान सप्ताह की भी चर्चा की गई। इसमें बताया गया कि जन्म के तुरंत बाद मां का पहला पीला गाढ़ा दूध बच्चे को जरूर दिया जाए, पहले छह माह तक केवल स्तनपान कराया जाए और उसके बाद ऊपरी आहार के साथ कम से कम दो वर्ष तक स्तनपान जारी रखना चाहिए। बैठक में बीएमसी विप्लव यादव, अमिताभ शुक्ला, अवधेश कुमार तिवारी, अशोक कुमार कुशवाहा, अंजना भारती सहित सैकड़ों आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चुने गए शांतिभूषण मिश्रा

0
जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चुने गए शांतिभूषण मिश्रा
जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चुने गए शांतिभूषण मिश्रा

खेतासराय (जौनपुर) धार्मिक-सामाजिक संगठन जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक बैठक में बुधवार देर शाम सर्वसम्मति से शांतिभूषण मिश्रा को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय सभी सदस्यों की उपस्थिति में लिया गया, जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष बृजनाथ जायसवाल ने अपने तीन वर्ष का कार्यकाल सकुशल सम्पन्न किया। नए नेतृत्व को शुभकामनाएँ देते उनका स्वागत किया। शांतिभूषण मिश्रा क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो विगत कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके अध्यक्ष बनने से समिति में एक नई ऊर्जा, सुदृढ़ अनुशासन और रचनात्मक दिशा की अपेक्षा जताई जा रही है।

इस अवसर पर समिति के धर्मरक्षक मनीष गुप्ता ने कहा कि, शांतिभूषण के नेतृत्व में आगामी दुर्गा पूजा का आयोजन और भी भव्य, सुव्यवस्थित और जनसहभागिता से परिपूर्ण होगा। उन्होंने यह भी बताया कि पंडाल सन 2008 से लगातार सजता चला आ रहा है और पंडाल के परंपरा अनुसार प्रत्येक तीसरे वर्ष अध्यक्ष का चयन किया जाता है। इस बार शांतिभूषण मिश्रा को सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा सामाजिक सेवा कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष पद पर चयनित होने के उपरांत क्षेत्रवासियों और समिति के सदस्यों ने श्री मिश्रा को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि माँ विंध्यवासिनी के आशीर्वाद से समिति आगामी वर्षों में और भी ऊँचाइयों को छुएगी। बैठक के दौरान उपस्थित प्रमुख लोगों में शीतला प्रसाद चौधरी, संदीप गुप्ता, आशीष गुप्ता, सनी गुप्ता, अमित जायसवाल, गजेंद्र पांडेय, धर्मचंद गुप्ता, पप्पू पटवा, सत्यम साहू, अतुल साहू, विक्की गुप्ता, विशाल सोनकर, राकेश गुप्ता, आदर्श श्रीवास्तव, वंश श्रीवास्तव, सचिन सोनी, आकाश सोनी, दुर्गेश बरनवाल, अनूप गुप्ता आदि शामिल रहे।

Jaunpur,महिलाओं के साथ छेड़छाड़- लैंगिक अपराध पर हुई चर्चा

0
Oplus_131072

Jaunpur News जौनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा चलाए गए अभियान जो मुख्य रूप से से राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता अभियान पर और नारी जागरूकता पर केंद्रित हैं पर एक विधिक साक्षरता जागरूकता सेमिनार जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता और सचिव पूर्णकालिक अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार सिंह की देखरेख में जागरूकता अभियान और पाश एक्ट के आयोजकों के सौजन्य से गुलजारगंज जौनपुर में आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करके और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव प्रशांत कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया

इस सेमिनार में प्रशांत कुमार सिंह सचिव पूर्ण कालिक डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल देवेंद्र कुमार सिंह पैनल लॉयर एवं काउंसलर अधिवक्तागण प्राधिकरण के सुनील कुमार मौर्य और वीनू सिंह महाजन अली और परिसर में बड़ी संख्या में महिलाएं वादकारी गण कार्यक्रम सम्मिलित हुए

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव पूर्णकालिक प्रशांत कुमार सिंह ने मध्यस्थता और राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला और अधिक से अधिक वादों का निस्तारण मध्यस्थता के द्वारा और राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन निस्तारित करने पर बल दिया पाश एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्राधिकरण में पीड़ित महिलाओं लड़कियों और अन्य वर्गों के लिए निशुल्क सेवाएं उपलब्ध है कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और लैंगिक अपराध और उसके लिए आए गए कमेटी और रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया इसके अलावा उन्होंने प्राधिकरण के कार्य और उद्देश्यों पर भी विस्तार पूर्वक बताते हुए सुलह के द्वारा सभी सुलह योग्य मुकदमों के निस्तारण के लिए आवाहन किया

इस सेमिनार का संचालन करते हुए डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण को वैकल्पिक न्याय प्रणाली के रूप में 1980 के दशक में बनाया गया जिसके मुख्य दिशा निर्देशक जस्टिस पी एन भगवती और जस्टिस वी कृष्णा अय्यर थे उन्होंने बताया कि किस तरह से संपूर्ण भारत के हर जनपद में स्थापित प्राधिकरण में मध्यस्थ पैनल लॉयर काउंसलर डिफेंस लीगल सिस्टम पैरालीगल वॉलिंटियर फ्रंट ऑफिस वैवाहिक प्री लिटिगेशन वाद और अन्य से किस प्रकार निशुल्क सहायता और जागरूकता प्राप्त की जा सकती है । राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थ धारा किए गए वाद अंतिम होते हैं और इसमें सारी फीस वापस हो जाती है देश और समाज तथा परिवार का उत्थान नारी के संतुलित विकास और बच्चों में संस्कार डालने से ही संभव है इस पर भी उन्होंने विस्तार तार से प्रकाश डाला

काउंसलर देवेंद्र कुमार यादव ने विस्तार से फ्रंट पैनल सिस्टम परिवार न्यायालय में काउंसलिंग सिस्टम और सुलह के द्वारा मुकदमों के निस्तारण के बारे में बताते हुए कहा कि किस तरह पीड़ित और प्रताड़ित लोग प्राधिकरण में आकर निशुल्क सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं पारिवारिक प्रताड़ना और तेजाब इत्यादि से पीडित किस प्रकार सहायता कर सकते हैं इन सभी बारे में बताया । विभिन्न अधिनियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया जो महिलाओं से संबंधित थे इसके अतिरिक्त बीनू सिंह और महाजन अली ने भी अपने अभियान के बारे में और जागरूकता के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।

jaunpur ,संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के किनारे मिली बुजुर्ग लाश

0
jaunpur ,संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के किनारे मिली बुजुर्ग लाश
jaunpur ,संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के किनारे मिली बुजुर्ग लाश

खेतासराय (जौनपुर) बुधवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई जब 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की लाश खेतासराय-जौनपुर मुख्य पर मनेछा ग्राम सभा में स्थित मनाग ताल के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। वे मंगलवार सुबह से घर लापता थे और देर शाम जब वापस नहीं लौटे तो परिजन अगल-बगल तलाश करने लगे। बुधवार की सुबह जब खोजबीन करते हुए मनाग ताल पहुँचे तो शव देखकर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के शाहापुर निवासी 70 वर्षीय छबीले बिन्द मंगलवार को नित्य की भांति कमल का फूल निकालने गए। देर शाम तक वह घर नहीं लौटे तो परिजन खोजबीन चालू कर दिए। लेकिन कही सुराग नहीं चल सका। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह परिजन पुनः ताल की तरफ तलाश करने गए तो ताल के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।

विदित हो कि छबीले बीते कई वर्षों से कमल का फूल व बेल-पत्र तोड़कर बनारस जाकर बेचते थे। यही उनका जीवनयापन का एकमात्र साधन था। उम्र के इस पड़ाव में भी वे अपने परिवार की जिम्मेदारी को पूरी मेहनत से निभा रहे थे। उनका परिवार बेहद गरीब है और आर्थिक कठिनाईयों के बीच वे किसी तरह अपने परिजनों का पेट पाल रहे थे। छबीले बिन्द की पत्नी का निधन 25 वर्ष पूर्व सर्पदंश (सांप काटने) से हो गया था। तभी से उन्होंने अकेले ही अपने इकलौते पुत्र सूरज बिन्द की परवरिश की। सूरज रोजी-रोटी के लिए मुम्बई मज़दूरी करता है और पूरे परिवार की आजीविका का एक सहारा बना हुआ है। छबीले बिन्द अपने पीछे बहु आरती बिन्द और अंश (12), आरुही (8), आरुषि (4) व आयुष (2) पोते-पोतियों को छोड़ गए है। घर से सबसे बुजुर्ग और जिम्मेदार सदस्य के अचानक चले जाने से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। बहु आरती का रो-रोकर बुरा हाल है और बच्चे गहरे सदमे है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया मामले की जानकारी नहीं है।

ACCIDENT,2 बाइकों की टक्कर में 1युवक की मौत,3 घायल  

0
ACCIDENT,2 बाइकों की टक्कर में 1युवक की मौत,3 घायल  
ACCIDENT,2 बाइकों की टक्कर में 1युवक की मौत,3 घायल  

Accident Head-on collision between bikes,one youth died, three injured

JAUNPUR ACCIDENT जौनपुर:बाइकों में आमने-सामने की टक्कर एक युवक की मौत तीन घायलखेतासराय क्षेत्र के बरजी गांव स्थित पुलिया के पास मंगलवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में एक युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई,जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, खुटहन थाना क्षेत्र के शेखपुर अशरफपुर निवासी 25 वर्षीय हिमांशु पुत्र रमेश राजभर व ताजूपुर निवासी 30 वर्षीय लालबहादुर प्रजापति पुत्र रामस्वारथ एक बाइक से कहीं जा रहे थे। उसी समय सामने से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भरोठा निवासी 35 वर्षीय जनार्दन व हड़ही निवासी 50 वर्षीय दयाराम एक अन्य बाइक से आ रहे थे। बरजी गांव के पास दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान हिमांशु की मौत हो गई। तीन अन्य घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़े : jaunpur,पुलिस की तत्परता से बकरी चोर सलाखों के पीछे 

jaunpur,पुलिस की तत्परता से बकरी चोर सलाखों के पीछे 

0
बकरी चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
jaunpur,पुलिस की तत्परता से बकरी चोर सलाखों के पीछे 

Goat thief arrested due to promptness of police in jaunpur

TAFTISH OF CRIME JAUNPUR जौनपुर:खेतासराय पुलिस ने अपनी तत्परता और सक्रियता का परिचय देते हुए बकरी चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बकरी बरामद कर ली तथा विधिक कार्रवाई करते हुए चालान भेज दिया।

प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र के गुरैनी गांव में बकरी चोरी की सूचना पीआरवी टीम को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जसोपुर निवासी बीर बहादुर यादव पुत्र शर्माजीत यादव (23 वर्ष) को चोरी की गई बकरी के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।