Home Blog Page 64

खेतासराय पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार

0
खेतासराय पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार
खेतासराय पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय पुलिस टीम ने शनिवार को दो वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर जो न्यायालय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम सुम्बुलपुर से धनराज पुत्र जयकरन (65 वर्ष) और देवेन्द्र कुमार (39 वर्ष) थाना खेतासराय को गिरफ्तार किया। जो एसीजेएम प्रथम न्यायालय, जौनपुर में पेशी हेतु वांछित थे। प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि दोनों को घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया और आवश्यक कार्यवाही पूरी करते हुए न्यायालय में चालान किया।

ब्रह्मकुमारी केंद्र गोरारी: दिव्य अलौकिक राखी महोत्सव सम्पन्न

0
ब्रह्मकुमारी केंद्र गोरारी दिव्य अलौकिक राखी महोत्सव सम्पन्न
ब्रह्मकुमारी केंद्र गोरारी: दिव्य अलौकिक राखी महोत्सव सम्पन्न

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के ब्रह्मकुमारी संस्था के गोरारी केंद्र पर शनिवार को राखी के पावन पर्व के अवसर पर एक अनोखा दिव्य एवं अलौकिक राखी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और आध्यात्मिक माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ओम् शांति ध्वनि के साथ हुई, जिसके बाद वातावरण में शांति और पवित्रता की अनुभूति फैल गई।

सेंटर प्रभारी बी.के. रूही दीदी ने अपने प्रेरणादायक प्रवचन में कहा कि राखी मात्र एक धागा नहीं, बल्कि यह आत्मा की पवित्रता, भाईचारे, विश्वास और सच्चे आत्मिक संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस पर्व का वास्तविक उद्देश्य नकारात्मक विचारों को त्यागकर प्रेम, करुणा, सहयोग और आत्मिक शक्ति को अपनाना है, ताकि जीवन में सुख और शांति का संचार हो सके।

दीदी जी ने उपस्थित जनसमूह को ईश्वरीय संदेश सुनाया और सभी को दिव्य गुणों को जीवन में धारण करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जब हम स्वयं के भीतर सकारात्मक ऊर्जा और सद्भावना का दीप प्रज्वलित करते हैं, तभी सच्ची राखी का अर्थ पूर्ण होता है।

कार्यक्रम में बी.के. रूही, संजय विश्वकर्मा, आनंद बरनवाल, वी.के. नारायण, बी.के. अजीत, दिलीप भाई सहित अन्य सदस्य, स्थानीय नागरिक और बच्चों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी ने एक-दूसरे को राखी बांधकर पवित्र संकल्प लिए और ईश्वरीय स्नेह का अनुभव किया। महोत्सव स्थल को पुष्प सज्जा और आध्यात्मिक संदेश-पटों से अलंकृत किया गया था, जिससे पूरे वातावरण में पवित्रता और सौहार्द का भाव व्याप्त था। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया और ओम् शांति के उच्चारण के साथ आयोजन का समापन हुआ।

अल्लाह पर भरोसा रखे कामयाबी ज़रूर मिलेगी

0
अल्लाह पर भरोसा रखे कामयाबी ज़रूर मिलेगी
अल्लाह पर भरोसा रखे कामयाबी ज़रूर मिलेगी

जौनपुर : मेहनत ईमानदारी, सब्र और अल्लाह पर भरोसा ये सबसे बड़ी दौलत है- मौलाना ग़ुलाम रसूल नूरी इमाम हुसैन अ स के चेहल्लुम का महीना शुरू होते ही मजलिसो का दौर जारी है इसी सिलसिले से मुफ्ती मोहल्ला स्थित इमामबाड़ा मुफ्ती हाउस में अशरा-ए- अरबईन की तीसरी मजलिस को धार्मिक वरिष्ठ विद्वान हिन्दुस्तान के मशहूर मौलाना गुलाम रसूल नूरी कश्मीरी ने सम्बोधित किया। मजलिस को सुनने के लिए बड़ी संख्या में अक़ीदतमंद शामिल हुए।  मौलाना ने मजलिस पढ़ते हुए कहा कि अल्लाह! पर भरोसा रखें वो ही  रिज़्क़ रोज़ी देने वाला है। ईमानदारी, सब्र और अल्लाह पर भरोसा कभी बेकार नहीं जाता, कामयाबी ज़रूर मिलती है। कभी भी गलत रास्ता न चुने। सबर (धैर्य) रखे क्योंकि अगर इंसान सच्चे दिल से यकीन रखे और दुआ करें तो अल्लाह कोई न कोई रास्ता ज़रूर निकालता है। 

 याद रखिये रोज़ी बढ़ाने के ब दान और सदक़ा निकालिए। 

मेहनत ईमानदारी, सब्र और अल्लाह पर भरोसा, ये इंसान की सबसे बड़ी दौलत है। ऐसे लोग कभी भी खाली नहीं रहते, क्योंकि नेकी और कोशिश के साथ ख़ुदा पर भरोसे का नतीजा हमेशा अच्छा ही होता है।

मजलिस के अंत में मौलाना ने  पैगम्बर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम पर करबला मे हुए मसायब पढ़े तो माहौल ग़मगीन हो गया। लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। मौलाना ने कहा कि इमाम हुसैन ने सच के लिए अपनी शहादत देकर न्याय, इंसानियत और इस्लाम धर्म को बचा लिया। इमाम हुसैन की जुल्म के खिलाफ दी गई कुर्बानी को हमेशा याद रखा जायेगा।

 मजलिस के शुरू मे सोज़ख्वानी गौहर ज़ैदी ने किया। अन्जुमन हैदरिया क़ोरापट्टी ने नौहा पढ़ा और मातम किया।इस अवसर पर धर्म गुरु मौलाना सैय्यद सफदर हुसैन ज़ैदी, मौलाना अहमद अब्बास, मौलाना सै मो शाज़ान ज़ैदी, मौलाना आसिफ अब्बास खान, मुफ्ती नजमुल हसन, मुफ्ती दानिश काज़मी, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सै. कबीर ज़ैदी, रेयाज आब्दी, अनवार आब्दी वसीम हैदर,  शादाब जौनपुरी, हुसैन अहमद, ख़ादिम रिजवी आदि उपस्थित रहे।

गोमती नदी का नजलस्तर बढ़ा हुआ है,बच्चे गोते लगाने का प्रयास ना करें 

0
गोमती नदी का नजलस्तर बढ़ा हुआ है,बच्चे गोते लगाने का प्रयास ना करें 
गोमती नदी का नजलस्तर बढ़ा हुआ है,बच्चे गोते लगाने का प्रयास ना करें 

The water level of Gomti river has increased, children should not try to dive.

JAUNPUR NEWS : गोमती नदी का नजलस्तर बढ़ा हुआ है,बच्चे गोते लगाने का प्रयास ना करें  जिलाधिकारी जौनपुर डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा सद्भावना पुल स्थित गोपीघाट पर जाकर गोमती नदी के बढ़े हुए जलस्तर को देखा गया तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।जनपद में गत दो दिवस में हुई अतिवृष्टि के कारण गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सद्भावना पुल तथा गोपी घाट पर जाकर गोमती नदी के जलस्तर का निरीक्षण किया।


इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए अपील किया कि गोमती नदी के बढे हुए जलस्तर के दृष्टिगत कृपया नदी में ना जाएँ। इस दौरान उन्होंने नदी में नहा रहे बच्चों और नवयुवकों को भी समझाया कि इस समय नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है इसलिए नदी में स्नान हेतु जाने, नदी में कूदने, गोते लगाने आदि का प्रयास कदापि ना करें।

DM की कलाई पर महिला शिक्षकों द्वारा बाँधी गई राखी 

0
DM की कलाई पर महिला शिक्षकों द्वारा बाँधी गई राखी 
DM की कलाई पर महिला शिक्षकों द्वारा बाँधी गई राखी 

Rakhi tied on DM’s wrist by female teachers

जौनपुर :स्वयं सहायता समूह की दीदियों एवं स्कूल के बालिकाओं (बच्चों) तथा महिला शिक्षकों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें DM JAUNPUR डॉ० दिनेश चंद्र एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया,रिक्यूटमेंट ट्रेनिंग सेंटर प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को स्वयं सहायता समूह की दीदियों एवं स्कूल के बालिकाओं (बच्चों) तथा महिला शिक्षकों द्वारा कलाई पर राखी बाँधी गई। उक्त कार्यक्रम में समूह की दीदियों द्वारा निर्मित रक्षा सूत्र का उपयोग किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के आह्वान पर सभी ने महिला सम्मान, राष्ट्ररक्षा एवं अनवरत देश की सेवा करने का संकल्प भी लिया।

शनि देव की मूर्ति स्थापना से पूर्व नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

0
शनि देव की मूर्ति स्थापना से पूर्व नगर में निकली भव्य शोभायात्रा
शनि देव की मूर्ति स्थापना से पूर्व नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

खेतासराय (जौनपुर) कस्बा के गोलाबाजार स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को शनि देव की मूर्ति स्थापना से पूर्व एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा देर शाम करीब 07:30 बजे विधि-विधान से निकाला गया। जो नगर में मुख्य मार्ग से होते से चौराहा पहुँचा। जहां से खेतासराय-खुटहन, पुरानी बाजार रोड होते हुए आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज पहुँचा।

जहां से मुख्य मार्ग होते हुए प्रारम्भ स्थान पर जाकर सम्पन्न हो गया, विधिवत पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार और वैदिक रीति से मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा किया जाएगा इस दौरान सुंदर रथ पर विराजमान शनि देव की अलंकृत प्रतिमा सजाई गई थी, जिसे फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी झालरों और सुगंधित पुष्पों से सुसज्जित किया गया। रथ के आगे-आगे डीजे का मधुर ध्वनि में गूंज रहा था। इस अवसर पर व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार बरनवाल, डॉ. अमलेंद्र गुप्ता, डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, कृष्णमुरारी मौर्या, गुड्डू प्रजापति, वीरेन्द्र पाण्डेय, मनीष गुप्ता, बृजनाथ जायसवाल, बृजेश पाण्डेय (एडवोकेट), पप्पू पटवा, विनीता मौर्या समेत आदि मौजूद रहे।

श्रीमती शोभावती देवी इंटर कॉलेज में उमंग-उल्लास से मना रक्षा बंधन

0
श्रीमती शोभावती देवी इंटर कॉलेज में उमंग-उल्लास से मना रक्षा बंधन
श्रीमती शोभावती देवी इंटर कॉलेज में उमंग-उल्लास से मना रक्षा बंधन

शाहगंज : भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और रक्षा के संकल्प का पर्व रक्षा बंधन शुक्रवार को श्रीमती शोभावती देवी इंटर कॉलेज घाटमपुर में हर्षोल्लास और भावनाओं की गरिमा के साथ मनाया गया। विद्यालय का प्रांगण रंग-बिरंगे सजावट और भाईचारे के उत्साह से अनुपम छटा बिखेर रहा था।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जे.पी. दूबे एवं प्रधानाचार्य श्री अलख निरंजन पाण्डेय ने छात्रों को रक्षा बंधन की महत्ता बताते हुए कहा कि “महाभारत काल में जब द्रौपदी की साड़ी खींचकर उसकी मर्यादा भंग करने का प्रयास किया गया, तब भगवान श्रीकृष्ण ने उसकी लाज बचाकर यह संदेश दिया कि सच्चा भाई वही है, जो बहन की हर परिस्थिति में रक्षा करे। यह पर्व हमें वही आदर्श सिखाता है—सुरक्षा, सम्मान और अटूट स्नेह।”

कार्यक्रम में श्रीमती नीतू सिंह, शैलेन्द्र कुमार, रागिनी सिंह, साक्षी पाण्डेय, अनूप तिवारी, दीप्ति यादव, पूजा तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, अजय प्रजापति, नीरज यादव और अंकित दुबे ने उपस्थित रहकर छात्र-छात्राओं को राखी पर्व की शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।बच्चों ने आपस में राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते की मिठास को और प्रगाढ़ किया। विद्यालय प्रांगण देर तक गीत-संगीत, हंसी-खुशी और भावनात्मक पलों से गूंजता रहा।

98 UP NCC बटालियन की चयन प्रक्रिया में 63 कैडेट चयनित

0
98 UP NCC बटालियन की चयन प्रक्रिया में 63 कैडेट चयनित
98 UP NCC बटालियन की चयन प्रक्रिया में 63 कैडेट चयनित

63 cadets selected in the selection process of 98 UP NCC battalion

जौनपुर : खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज, खुदौली में आज 98 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल आलोक सिंह धर्मराज के निर्देशन में कैडेट चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। बटालियन मुख्यालय से आए सूबेदार निहाल सिंह, अरिफ अली, ओम सूरज गुरुंग, हवलदार अरुण गुरुंग, डामर पुन एवं प्रेम गुरुंग ने चयन कार्य का संचालन किया। सीनियर डिवीजन में 65 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 36 का चयन होना है।

वहीं, जूनियर डिवीजन में 50 प्रतिभागियों में से 27 का 98 UP NCC चयन सुनिश्चित हुआ। चयन प्रक्रिया के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोधीं शाहगंज, जौनपुर की टीम फैजान अंसारी, एल.टी. अंकिता विश्वकर्मा, डॉ. राधेश्याम टंडन, ऑप्टोमेट्रिस्ट बृजेश कुमार एवं सूरजने सभी छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने चयनित कैडेटों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रभात कुमार पाण्डेय, सुरेंद्र मिश्रा, प्रधान लिपिक अनिल कुमार सिंह एवं मनोज कुमार सिंह व रेखा यादव उपस्थित रहे। एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव एवं फर्स्ट ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

ओइना गांव में पारिवारिक कलह ने लिया नया मोड़: बहू पर गहनों की चोरी का आरोप

0
ओइना गांव

खुटहन (जौनपुर) जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र स्थित ओइना गांव में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रही कलह अब आरोप-प्रत्यारोप के गंभीर दौर में पहुँच गई है। गांव निवासी रामनाथ गौतम ने अपनी बहू कंचन पर घर से लाखों रुपये मूल्य के गहने लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। उन्होंने खुटहन थाने में लिखित तहरीर भी दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनाथ गौतम के बेटे संदीप की शादी दुगौली बदलापुर में 11 जून 2022 को कंचन के साथ हुई थी। संदीप वर्तमान में मद्रास की एक निजी कम्पनी में कार्यरत है। घर पर उसकी पत्नी कंचन अपने सास-ससुर के साथ रह रही थी। परिजनों के मुताबिक, शादी के कुछ ही समय बाद से पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई थी। कई बार मामला परिवार की चौखट से निकल कर पंचायत तक भी पहुँचा, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। रामनाथ गौतम ने बताया कि 2 जुलाई को सुबह जब परिवार के सदस्य घर के काम में व्यस्त थे, तभी कंचन अचानक घर से निकल गई। जब तक परिजनों को इसकी भनक लगी, वह जा चुकी थी। बाद में घर की तलाशी लेने पर पता चला कि आलमारी में रखे कीमती जेवरात भी गायब हैं। रामनाथ गौतम के अनुसार, गायब जेवरों में मांग टीका, झूमका, हार, नथिया, करधन, छागल, हाथ मेहंदी, एक चैन, एक अंगूठी, एक लाकेट और कान के झुमके शामिल हैं। उनका कहना है कि इन गहनों को उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए बनवाया था, जो अप्रैल 2026 में तय है। इसके लिए उन्होंने एक स्थानीय स्वर्णकार से गहने बनवाए थे उसका कर्ज शेष है। वहीं कंचन की सास प्रेमा देवी ने भी बहू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि कंचन अक्सर मोबाइल फोन पर देर रात तक किसी से बात करती थी।

घर के सदस्य उसे समझाते थे, लेकिन वह किसी की नहीं सुनती थी। कई बार बात को लेकर झगड़ा भी हुआ। रामनाथ गौतम ने खुटहन थाने में तहरीर देकर मामले की पूरी जानकारी दी है। उनका कहना है कि बहू कंचन न न सिर्फ जेवरात लेकर घर की मर्यादा को तोड़ा, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को भी संकट में डाल दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर जेवरात की बरामदगी और बहू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है

11 अगस्त को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

0
11 अगस्त को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली
11 अगस्त को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर सोंधी में आशाओं का संवेदीकरण

खेतासराय (जौनपुर) राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को ब्लॉक सभागार सोंधी में आशा कार्यकर्ताओं के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि 1 से 19 वर्ष तक की उम्र के सभी बच्चों, किशोरों और किशोरियों को 11 अगस्त 2025 को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। यह दवा सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएगी। जो बच्चे स्कूल नहीं जाते या किसी कारणवश पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुलाकर दवा खिलाई जाएगी। इसके अलावा जो बच्चे 11 अगस्त को किसी कारणवश दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें मॉप-अप राउंड के दौरान 14 अगस्त 2025 को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और सीखने की क्षमता पर बुरा असर डालता है।

उन्होंने बताया कि कृमि शरीर के जरूरी पोषक तत्वों को खा जाते हैं, जिससे बच्चे कमजोर हो जाते हैं। गंभीर संक्रमण की स्थिति में दस्त, पेट दर्द, भूख न लगना, उल्टी और एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डीवॉर्मिंग टैबलेट सुरक्षित और प्रभावी इलाज है, जिससे बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, एनीमिया में सुधार होता है, कक्षा में उपस्थिति और सीखने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है। कार्यशाला में यह भी स्पष्ट किया गया कि बीमार बच्चों या पहले से किसी दवा का सेवन कर रहे बच्चों को एल्बेंडाजोल नहीं दी जाएगी। दवा खिलाने से पहले माता-पिता को संभावित मामूली दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना आवश्यक है। इनमें मिचली, उल्टी, हल्का दस्त, पेट दर्द या थकान जैसी सामान्य शिकायतें हो सकती हैं, जो अस्थाई होती हैं। कार्यशाला के दौरान विश्व स्तनपान सप्ताह की भी चर्चा की गई। इसमें बताया गया कि जन्म के तुरंत बाद मां का पहला पीला गाढ़ा दूध बच्चे को जरूर दिया जाए, पहले छह माह तक केवल स्तनपान कराया जाए और उसके बाद ऊपरी आहार के साथ कम से कम दो वर्ष तक स्तनपान जारी रखना चाहिए। बैठक में बीएमसी विप्लव यादव, अमिताभ शुक्ला, अवधेश कुमार तिवारी, अशोक कुमार कुशवाहा, अंजना भारती सहित सैकड़ों आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।