jaunpur,पुलिस की तत्परता से बकरी चोर सलाखों के पीछे
Goat thief arrested due to promptness of police in jaunpur
TAFTISH OF CRIME JAUNPUR जौनपुर:खेतासराय पुलिस ने अपनी तत्परता और सक्रियता का परिचय देते हुए बकरी चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बकरी बरामद कर ली तथा विधिक कार्रवाई करते हुए चालान भेज दिया।
प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र के गुरैनी गांव में बकरी चोरी की सूचना पीआरवी टीम को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जसोपुर निवासी बीर बहादुर यादव पुत्र शर्माजीत यादव (23 वर्ष) को चोरी की गई बकरी के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
खेतासराय नगर की 12 मांगों को लेकर मंत्री से मिला व्यापार मण्डल
(जौनपुर) नगर पंचायत खेतासराय क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ स्थित सचिवालय में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री गिरीश चन्द्र यादव से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समाजसेवी एवं नगर उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने किया।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने खेतासराय नगर पंचायत के 12 विभिन्न स्थानों पर सड़क, नाली, विद्युत पोल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को लेकर एक मांग-पत्र मंत्री को सौंपा। प्रतिनिधिमण्डल में सभासद अनिल प्रजापति, सुरेन्द्र पाण्डेय भी शामिल रहे।
मंत्री श्री यादव ने उक्त आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जौनपुर के जिलाधिकारी एवं डूडा अधिकारी को पत्र जारी कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा। व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि नगर के विकास के लिए यह एक सकारात्मक कदम है और शीघ्र ही क्षेत्रवासियों को इन कार्यों का लाभ मिलेगा।
Coarse grains provide rich nutrition: Dr. Ramesh Chandra Yadav
खेतासराय(जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज सोंधी ब्लॉक के कार्यालय सभागार में मंगलवार को कृषि विभाग की ओर से त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम एवं उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किसानों को मक्का के उत्पादन के साथ-साथ मोटे अनाज (श्री अन्न) के महत्व व उपयोगिता के विषय में प्रशिक्षण दिया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने कहा कि आहार एवं पोषण विशेषज्ञ मोटे अनाजों की खूबियों से इतने प्रभावित हैं कि आज इन्हें सुपरफूड की श्रेणी में रखा जा रहा है। उप परियोजना निदेशक (आत्मा) डॉ. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि मोटे अनाज भरपूर पोषण प्रदान करते हैं। इसकी बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए सरकार ने इसे श्री अन्न नाम दिया है। उन्होंने बताया कि मोटे अनाजों से चीला, खीर, खिचड़ी, दलिया, कटलेट, सूप, उपमा, डोसा, इडली, बिस्किट, स्नैक्स और चिक्की जैसे अनेक व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं।
डॉ. यादव ने कहा कि श्री अन्न से बने खाद्य पदार्थों को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) में सम्मिलित करने से बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के साथ-साथ मोटे अनाजों के पुनरोद्धार को भी बल मिलेगा। हैदराबाद स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट्स रिसर्च (IIMR) के अनुसार, मोटे अनाज सिलिएक डिज़ीज के उपचार में लाभकारी होते हैं। साथ ही विशेषज्ञ इन्हें मधुमेह और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक मानते हैं। इस अवसर पर एडीओ (कृषि) धर्मेंद्र कुमार, एडीओ (पंचायत), एडीओ (आईएसबी) नंद किशोर, राजकुमार यादव सहित अनेक किसान व अधिकारी उपस्थित रहे।
Last date for B.P.ED Admission 2025 extended till 12 August
जौनपुर। B.P.ED पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु महत्वपूर्ण सूचना,वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित बी.पी.एड.पाठ्यक्रम(सत्र 2025-2027 में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 12अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई है। वे अभ्यर्थी जो पात्रता परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हैं तथा बी.पी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक हैं, वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा यह भी सूचित किया जाता है कि [B.P.ED Admission ] बी.पी.एड. की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं काउंसलिंग का आयोजन 19 एवं 20 अगस्त 2025 को प्रातः 08:00 बजे से विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में किया जाएगा। इस शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र 16 अगस्त 2025 से समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध होगा, जिसे अभ्यर्थी अपने लॉगिन आईडी से डाउनलोड कर सकते हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दिशा-निर्देश तथा काउंसिलिंग हेतु महाविद्यालयों की सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.vbspu.ac.in पर पृथक से प्रकाशित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल vbspuadm.samarth.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
SHAHGANJ महादेव मंदिर पर 22 वॉं भंडारे का हुआ आयोजन
भक्तो ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर जागरण में झूमकर नाचे
जौनपुर: शाहगंज, महादेव तिराहा खुटहन रोड स्थित महादेव मंदिर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे एवं शिव जागरण का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भक्ति संगीत का आनंद उठाया। इस मंदिर के विषय में बताते हुए सुनील कुमार अग्रहरि टप्पू ने कहा कि आज से 21 साल पहले इस शिव मंदिर की स्थापना लोगों के सहयोग से किया गया था तब से लेकर आज तक निर्वाध गति से हर साल विशाल भंडारे एवं शिव जागरण का आयोजन किया जाता है। आज इस मंदिर का 22 वॉं भंडारा भगवान् भोलेनाथ की कृपा से हो रहा है। मंदिर समिति के पदाधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव बच्चू लाला ने कहा कि इतना बड़ा आयोजन करना करना हमारे जैसे तुच्छ मानव के लिए संभव नहीं है यह सब भगवान् भोले बाबा की असीम कृपा हैं जो यह आयोजन हर साल होता है।आपको बताते चले कि इस विशाल भंडारे में सिर्फ क्षेत्र के ही भक्त सम्मिलित नहीं होते बल्कि गाँव देहात के लोग भी इसमें सम्मिलित हो कर प्रसाद ग्रहण करते हैं तथा जागरण का आनंद उठाते हैं।
जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का शाहगंज दौरा
शाहगंज (जौनपुर) जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ भटनागर रविवार को शाहगंज के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे। सूरत (गुजरात) निवासी उपाध्यक्ष के स्वागत में नगर में उत्सव जैसा माहौल दिखा। बारिश के बीच इराकियाना से रेलवे स्टेशन तक निकले भव्य रोड शो में ढोल-नगाड़े और फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत हुआ।
रेलवे स्टेशन पहुंचकर उन्होंने नव निर्मित क्लॉक टावर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह टावर न सिर्फ समय का प्रतीक होगा, बल्कि यह जेसीआई की सेवा भावना और नगर के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बनेगा।
जनसेवा के विविध पहलू: बैरिकेड, झूले, छाते और बिजनेस बोर्ड
इसके बाद रोड शो जेसीज चौक पहुंचा, जहां उन्होंने आरके हॉस्पिटल के सहयोग से ट्रैफिक पुलिस को डोनेट किए गए बैरिकेड का लोकार्पण किया। साथ ही ठेले-खोमचे वालों के लिए 11 बड़े साइज के छाते और 20 स्थानीय व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के लिए आकर्षक बिजनेस बोर्ड भी वितरित किए गए।
नगर भ्रमण के अंत में प्रतिनिधि मंडल पुरानी बाजार स्थित नगर पालिका प्राथमिक विद्यालय पहुंचा। यहां जूनियर जेसी विंग द्वारा लगाए गए स्लाइड और झूलों का उद्घाटन हुआ। उपाध्यक्ष ने कहा कि खेलकूद बच्चों की मानसिक व शैक्षिक प्रगति में सहायक होते हैं।
विकास और सेवा के इस आयोजन में प्रमुख रूप से जेसीआई मंडल अध्यक्ष गौरव अरोड़ा, मंडल उपाध्यक्ष सोनम चतुर्वेदी, मंडल निदेशक गौरव सेठ, जेसीआई शाहगंज सिटी अध्यक्ष दीपा सेठ सहित कई पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इनमें हनुमान प्रसाद, डॉ. राजकुमार मिश्रा, दिनेश चंद्र गांधी, रुपेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, रविकांत जायसवाल, रविंद्र दुबे, विवेक सोनी, वीरेंद्र जायसवाल, कार्तिक अग्रहरि, उज्ज्वल सेठ, हिमांशु गुप्ता, उत्कर्ष मिश्रा, नवीन मोदनवाल, रौनक मोदनवाल, आयुष अग्रहरि, अमृता जायसवाल, दुर्गेश चौरसिया, आदर्श आदि दीपक सिंह( पत्रकार प्रमुख रहे।
जान जोखिम में,कमर भर पानी में भगवान शिव का हुआ दर्शन
श्रावण का अंतिम सोमवार जान जोखिम में,कमर भर पानी में भगवान शिव का हुआ दर्शन
JAUNPUR NEWS जौनपुर:सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब जान जोखिम में डाल कर बगैर सुरक्षा के शिव मंदिर में कमर भर पानी मे दर्शन करते श्रद्धालु श्रावण के आखिरी सोमवार पर जहाँ शिवालायो में भारी भीड़ जुटी हुई है तो वही जौनपुर नगर में गोमती नदी किनारे स्थित बाबा गोम्तेश्वर नाथ मंदिर गोपी घाट पर लोग जान जोखिम में डाल कर भगवान भोले नाथ का दर्शन करने पर मजबूर है। दूसरी तरफ नगर के सावन माह का चौथा और अंतिम सोमवार माँ शारदा शक्तिपीठ स्थित मैहर मंदिर के प्राचीन शिवालय में विशेष आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से लगातार बारिश के बावजूद शिव भक्तों का उत्साह देखने लायक था। भारी भीड़ के बीच पूरा देवालय “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और शिवमय वातावरण में श्रद्धालु घंटों कतार में लगे रहे। नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों की भारी।
श्रद्धालुओं ने नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शहद और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। भक्तों ने व्रत-पूजन कर परिवार के कल्याण और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की। मंदिर समिति ने भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए थे जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।सुबह से हो रही बारिश भी भक्तों के उत्साह को कम नहीं कर पाई। भक्तजन छाता लेकर और बारिश में भीगते हुए भी अपनी बारी का इंतजार करते रहे। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए दूध, जल, धतूरा, बेलपत्र, शहद और फूल अर्पित किए। यह दृश्य भगवान के प्रति भक्तों के अटूट विश्वास और श्रद्धा को दर्शाता है।
मंदिर के पुजारियों के अनुसार, सावन का यह चौथा और अंतिम सोमवार सबसे अधिक फलदायी माना है। उनका मानना है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने से भगवान भोलेनाथ भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। भक्तों की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि लोग इस दिन के महत्व को भलीभाँति समझते हैं।
JAUNPUR,प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध
Headmaster’s salary blocked till further orders in jaunpur
JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI जौनपुर जनपद के विभिन्न विद्यालयों का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने आज सोमवार को औचक निरीक्षण किया निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का अवलोकन करना था। प्राथमिक विद्यालय सरैंया कठार (विकास खंड मड़ियाहूं) के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका श्रीमती बीनू सिंह बाल्य देखभाल अवकाश पर थीं। सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह एवं श्रीमती मीरा यादव बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिनका निरीक्षण तिथि का वेतन बीएसए द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया। कुल नामांकित 67 छात्रों में से मात्र 10 छात्र उपस्थित थे, जबकि भोजन पंजिका में गत 3 कार्य दिवसों में 45, 47, 43 छात्रों की उपस्थिति दर्शाई गई थी। विद्यालय में रंगाई-पुताई न पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
पं. जवाहरलाल नेहरू उच्च प्राथमिक विद्यालय कटाहित खास के निरीक्षण के दौरान परिचारक बृजेश कुमार को छोड़कर सभी शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रताप एवं अन्य शिक्षकों अशोक कुमार, उदयराज एवं विनोद कुमार का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध करते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया गया। प्राथमिक विद्यालय कटाहित खास (विकासखंड मछलीशहर) के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापकश्री महेंद्र प्रसाद अनुपस्थित पाए गए, जिनका वेतन रोका गया। नामांकित 111 में से मात्र 6 छात्र उपस्थित थे। कंपोजिट ग्रांट रु0 50,000 पूर्ण खर्च की गई परंतु व्यय का अद्यतन विवरण उपलब्ध नहीं था। विद्यालय की दीवारों पर रंगाई-पुताई का अभाव था। प्रधानाध्यापक को स्पष्टीकरण सहित भौतिक कार्यों की रिपोर्ट एक सप्ताह में देने हेतु निर्देशित किया गया।
कंपोजिट विद्यालय भुवा खुर्द (विकासखंड सिकरारा) के निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद पाया गया। पास की दुकान पर मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि विद्यालय दोपहर 1ः00 बजे ही बंद कर दिया गया था। बीएसए द्वारा विद्यालय के समस्त कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक अदेय कर दिया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने निरीक्षण के उपरांत कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु अनुशासन और उत्तरदायित्व आवश्यक हैं। अनियमितता बरतने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
कुलपति प्रो. वंदना सिंह को एनसीसी कंपनी के आबंटन का पत्र देते कर्नल धर्मराज सिंह
NCC’s gift,160 cadets will get training every year
वीबीएसपीयू को मिली NCC की सौगात, युवाओं को मिलेगा सैन्य प्रशिक्षण का अवसर
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थी अब राष्ट्रीय कैडेट कोर(एनसीसी) से जुड़कर एकता और अनुशासन का पाठ सीखेंगे। विश्वविद्यालय परिसर को एन.सी.सी. निदेशालय, लखनऊ (यू.पी.) के द्वारा वित्तपोषित योजना के अंतर्गत सीनियर डिवीजन श्रेणी में विद्यार्थियों हेतु एक कंपनी आवंटित की गई है। इसमें प्रतिवर्ष 160 कैडेट प्रशिक्षण पायेंगे। यह विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 98 यूपी वाहिनी, एन.सी.सी., जौनपुर के स्थानापन्न कमान अधिकारी कर्नल आलोक धर्मराज सिंह द्वारा कुलपति प्रो. वंदना सिंह और कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह को आधिकारिक पत्र को सौंपा।
कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि अध्ययन के साथ विद्यार्थी राष्ट्रीय कैडेड कोर से जुड़ते है तो अपने जीवन को और भी अनुशासित और व्यवस्थित बना सकते है । उन्होंने कहा कि बहुत सी नौकरियों में एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों को वरीयता मिलने से परिसर के विद्यार्थी अपनी मेहनत और लगन से उच्च पदों को सुशोभित करेंगे । सी सर्टिफिकेट ए ग्रेड वालों को बिना लिखित परीक्षा के इंटरव्यू द्वारा सेना में अफसर बनने का भी सुनहरा अवसर मिलता है । अग्निवीर के लिए में सीधे शारीरिक परीक्षा ही होती है । इसके साथ ही अन्य आर्म्ड फोर्सेस में भी बोनस अंक मिलते है ।
इस अवसर पर कर्नल आलोक धर्मराज सिंह द्वारा विश्वविद्यालय को एनसीसी आवंटन होने पर विश्वविद्यालय परिवार विशेषकर छात्रों को विशेष बधाई दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को आवंटित कंपनी 98 यूपी वाहिनी, एन.सी.सी., जौनपुर के अंतर्गत कार्य करेगी। इसमें विश्वविद्यालय परिसर के प्रथम वर्ष के स्नातक विद्यार्थी प्रवेश हेतु इसी शैक्षणिक वर्ष से पंजीकरण करा सकते है ।
कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने एन.सी.सी. के अधिकारियों का स्वागत किया एवं विश्वास दिलाया कि विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थी पूरे मनोयोग से राष्ट्रीय कैडेट कोर से जुड़ेंगे।
ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय में वर्तमान शैक्षणिक सत्र (2025-26) में प्रवेश लेने वाले समस्त स्नातक छात्र इसमें प्रवेश हेतु पंजीकरण के लिए पात्र है । परिसर में पंजीकृत समस्त छात्रों के लिए 29 अगस्त, 2025 को विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में एनसीसी चयन शिविर का आयोजन किया जायेगा । पंजीकरण हेतु फॉर्म दिनांक 05 अगस्त से डीएसडब्ल्यू कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है ।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कैडेट कोर के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. राज कुमार सोनी ने किया।
इस अवसर पर प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, डीआर अजीत सिंह, बबीता सिंह, एआर मुस्ताक अहमद, सूबेदार मेजर कृष्णपाल सिंह, निहाल सिंह थापा, बलबीर सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।
खुटहन (जौनपुर) दरना गांव में सप्ताह पूर्व जर्जर दीवार के एक भाग का मलबा गिरने से गांव निवासी सत्रह वर्षीय अंशु यादव की मौत हो गई थीस्वजन व ग्रामीण होनहार के शोक में हैं लेकिन मकान स्वामी व प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंग रही जबकि रास्ते के किनारे खड़ी मिट्टी की मोटी दीवार कभी भी गिर सकती है सप्ताह पूर्व अंशु यादव पुत्र सुधाकर दोपहर में बाजार से वापस लौट रहा था उसके घर से करीब सौ मीटर दूर रास्ते पर मिट्टी की बनी पुरानी दीवार जर्जर अवस्था में खड़ी है जैसे ही अंशु यादव दीवार के बगल से होकर गुजर रहा था दीवार के एक भाग का मलबा उसके उपर भरभराकर गिर गयाजब तक लोग उसे निकालते उसकी मौत हो चुकी थी