खुटहन (जौनपुर) दरना गांव में सप्ताह पूर्व जर्जर दीवार के एक भाग का मलबा गिरने से गांव निवासी सत्रह वर्षीय अंशु यादव की मौत हो गई थीस्वजन व ग्रामीण होनहार के शोक में हैं लेकिन मकान स्वामी व प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंग रही जबकि रास्ते के किनारे खड़ी मिट्टी की मोटी दीवार कभी भी गिर सकती है सप्ताह पूर्व अंशु यादव पुत्र सुधाकर दोपहर में बाजार से वापस लौट रहा था उसके घर से करीब सौ मीटर दूर रास्ते पर मिट्टी की बनी पुरानी दीवार जर्जर अवस्था में खड़ी है जैसे ही अंशु यादव दीवार के बगल से होकर गुजर रहा था दीवार के एक भाग का मलबा उसके उपर भरभराकर गिर गयाजब तक लोग उसे निकालते उसकी मौत हो चुकी थी
The school wall collapsed due to continuous rain, a major accident was averted ,jaunpur news
JAUNPUR NEWS TODAY खेतासराय(जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलापुर में रविवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलधार बारिश के चलते विद्यालय की लगभग 40 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल अचानक भरभरा कर गिर गई। सौभाग्यवश घटना के समय विद्यालय बंद था और आस-पास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी वर्षा के कारण भूमि की पकड़ ढीली हो गई थी, जिससे बाउंड्री वॉल की नींव कमजोर हो गई और अंततः वह गिर गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दे दी गई है, साथ ही संबंधित सूचना विभाग को भी अवगत करा दिया गया है, ताकि शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराया जा सके।
बाउंड्रीवाल गिरन से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अब विशेष चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि बाउंड्री वॉल बच्चों को आवारा जानवरों और बाहरी हस्तक्षेप से सुरक्षा प्रदान करती है। बाउंड्री गिरने से विद्यालय परिसर पूरी तरह खुला हो गया है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विदित हो कि पिछले कुछ दिनों से जनपद जौनपुर में लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे कई स्थानों पर जल-भराव और मिट्टी धंसने की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को और अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक डा. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में शहर के प्रतिष्ठित सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संगठन के वर्ष 2025—26 के लिये नई कार्यकारिणी का गठन हुआ और दायित्वधारियों ने अपने कार्य के प्रति शपथ ली। सर्वप्रथम कार्यक्रम का प्रारम्भ भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। ज्योति श्रीवास्तव ने वन्दे मातरम गीता गाया एवं विष्णु प्रिया मिश्र ने गणेश वन्दना पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि काशी प्रान्त के प्रान्तीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा द्वारा इस नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय, सचिव अवधेश गिरी, कोषाध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय को शपथ दिलाई गई।
इसके पश्चात संस्थापक/अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय के द्वारा सम्पूर्ण कार्यकारिणी जिसमें गतिविधि संयोजक संस्कार नीरज श्रीवास्तव, गतिविधि संयोजक सम्पर्क अतुल जायसवाल, गतिविधि संयोजक सेवा दया निगम, गतिविधि संयोजक पर्यावरण पंकज सिंह, गतिविधि संयोजक महिला प्रियंका पाण्डेय, संगठन सचिव/शाखा प्रबन्धक जयशंकर सिंह, उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय, राजीव श्रीवास्तव, प्रकल्प प्रमुख भारत को जानो नित्यानन्द पाण्डेय, प्रकल्प प्रमुख समूहगान सुजीत श्रीवास्तव, गुरू वन्दन छात्र अभिनन्दन रंजीत सिंह सोनू, प्रकल्प प्रमुख संस्कृति सप्ताह डा. आशुतोष सिंह, सह कोषाध्यक्ष अतुल मिश्र, सह सचिव डा. गिरीश सिंह, प्रकल्प प्रमुख महापुरूष जयन्ती रमेश श्रीवास्तव, प्रकल्प प्रमुख स्वामी विवेकानन्द जयन्ती प्रमोद मौर्य, दिव्यांग सहायता डा. राजेश, प्रमोद सैनी, प्रकल्प प्रमुख संस्कार राहुल पाण्डेय को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व नेशनल वाइस चेयरमैन राष्ट्रीय समूहगान नवीन श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में परिषद के पांचों सूत्र सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण को प्रभु श्रीराम चन्द्र के चरित्र एवं उनके परिवार की अलग—अलग शब्दों में व्याख्या करके बड़े ही शिक्षाप्रद तरीके से समझाया। उन्होंने शौर्य परिवार के कार्यों की अत्यन्त सराहना की और कहा कि संगठन ने अपने कार्यों से राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। विशिष्ट अतिथि अजीत मेहरोत्रा ने अपने उद्बोधन में संगठन के मुख्य पदाधिकारियों के अलग—अलग नामों को उनके कार्यों के साथ जोड़कर एक माला का निर्माण कर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन इसी प्रकार से अच्छे से अच्छा कार्य करता रहे और प्रान्त सदैव आपके साथ हर समय खड़ा रहेगा। विशिष्ट अतिथि प्रान्तीय सचिव विष्णु सेठ ने भी शौर्य परिवार को इस कार्यकाल के लिये शुभकामनाएं दी। अध्यक्षीय शपथ लेने के पश्चात डा. सन्दीप पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में पिछले 2 वर्षों के कार्यों को विस्तार से बताया जिसमें भारत को जानो, समूहगान, स्वामी विवेकानन्द जयन्ती इत्यादि कार्यक्रमों की चर्चा की जिससे संगठन को विभिन्न कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार भी प्राप्त हुए। स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के कार्यक्रम ने भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक अपना डंका बजाया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शौर्य परिवार अपनी परिपाटी के अनुसार इस वर्ष भी नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस कार्यक्रम में डा. शैलेश सिंह, डा. रामनारायण सिंह, कंचन पाण्डेय, डा. पूनम सिंह, सुनील सिंह, सन्दीप चौधरी, निशा गिरी, मीनू श्रीवास्तव, साधना जायसवाल, पिंकी पाण्डेय, अंजू सिंह, सुधा पाण्डेय, जया सिंह, नवीन मिश्र, प्रज्ञा मिश्रा, रायसाहब शर्मा, अरविन्द गिरी, संजीव शर्मा, पूनम गिरी, अनीता सिंह, वर्षा चौधरी, नेहा मिश्रा, गुरूप्रीत कौर, राहुल अग्रहरि, देवीसेवक शुक्ल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अमित पाण्डेय एवं जनार्दन पाण्डेय ने तथा सभी के प्रति आभार दया निगम ने व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
JAUNPUR NEWS,सलखापुर गांव में निःशुल्क पेड़ का हुआ वितरण
Free trees distributed in Salkhapur village,JAUNPUR NEWS,
JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर-जिले के सिरकोनी विकास क्षेत्र के सलखापुर गांव में एन.आर.आई.के सदस्यों के द्वारा पर्यावरण को देखते हुए “एक कदम हरियाली की ओर” मिशन के तहत सैकड़ों से अधिक आम पेड़ों का नि: शुल्क वितरण किया गया। पेड़ वितरण करते हुए एन.आर.आई.के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध व सही रखने के लिए हम भी लोगों को पेड़-पौधे जरुर लगाना चाहिए। जिससे आने वाले दिनों में हम सभी लोगों को ऑक्सीजन के साथ-साथ फल व लकड़ियां भी मिलती रहे। इस दौरान अनिल सिंह, शैलेन्द्र सिंह,रविन्दर यादव, पंकज, सचिन ,संदीप सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विद्द्युत के तार पर पेड़ गिरने से गांव की बिजली बाधित
Electricity supply to the village disrupted due to a tree falling on the power line
खटहन (जौनपुर) रिमझिम हो रही बारिश से रविवार की सुबह शहाबुद्दीनपुर गांव में शाहगंज की सप्लाई मेन तार पर विशाल वृक्ष गिर गया।जिसके कारण दिनभर बिजली सप्लाई बाधित रही।तार पर वृक्ष गिरने की सूचना पर विवेक सिंह अपने साथ विशाल आनंद महमूद संदीप को लेकर पहुंच गए सभी युद्ध स्तर पर वृक्ष हटाने के जद्दोजहद में लग गए जेई श्याम अवध यादव ने बताया कि शाम तक बिजली सप्लाई चालू हो जाएगी
Pucat counselling 2025 जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में पीयूकैट प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट के बाद सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए प्रथम काउंसलिंग 5 अगस्त से 8 अगस्त 2025 तक होगी विश्वविद्यालय ने पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तिथियां जारी कर दी है।5 अगस्त 2025 को बीकॉम ऑनर्स एमएससी के केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री,माइक्रोबायोलॉजी,फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एल एल एम, एमबीए, एमबीए के फाइनेंस एंड कंट्रोल, फार्मेसी में डिप्लोमा,6अगस्त 2025 को एमबीए के एग्री बिजनेस, ई-कॉमर्स,एचआरडी में, एलएलबी 5वर्ष इंटीग्रेटेड,बीसीए में 7 अगस्त को एमसीए, बीसीए, एमसीए इंटीग्रेटेड, बीएससी के सभी 10 विषय में तथा बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी व एनवायरमेंटल साइंस, 8 अगस्त 2025 को बीटेक के सभी 10 विषयों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग होनी निर्धारित है जिसकी सूचना विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है।प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों को अपने सभी अंक पत्र मूल एवं छाया प्रति के साथ ही, आधार कार्ड, फोटोग्राफ, जाति आदि प्रमाण पत्र लेकर आना होगा।
JAUNPUR CRIME NEWS IN HINDI खेतासराय (जौनपुर) रविवार को खेतासराय पुलिस टीम को मुखबीर की सूचना पर चोरी के समान के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर अनावरण करते हुए अभियुक्त मोहम्मद शाहनवाज़ पुत्र मोहम्मद मुल्ला निवासी सुम्बुलपुर को चोरी का समान के साथ गिरफ्तार कर लिया। सम्बन्धित धाराओं में कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया गया।
वही दूसरी गिरफ़्तारी रविवार को खेतासराय पुलिस टीम ने न्यायालय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को दबोच कर न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र के डण्डसौली निवासी रामसूरत पुत्र मुन्नीलाल काफी दिनों न्यायालय से फरार चल रहे थे। जिनको न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Applications for recruitment of volunteers have started in jaunpur
JAUNPUR NEWS जौनपुर : स्थानीय क्षेत्र का ठोस एवं सही ज्ञान रखने वाले, प्रभावपूर्ण साहसी व्यक्तित्व वाले सक्षम एवं समाजसेवी व्यक्तियों को नागरिक सुरक्षा सेवा का स्वयं सेवक बनाया जाना है, जिन्हें उनके कार्य एवं दायित्वों के अनुसार चीफ वार्डेन, डिप्टी चीफ वार्डेन, डिवीजनल वार्डन, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन, घटना नियन्त्रण अधिकारी, पोस्ट वार्डन, डिप्टी पोस्ट वार्डन, सेक्टर वार्डन, संदेश वाहक व स्वयं सेवक पदनाम दिये गये हैं, जिसका कमान अधिकारी चीफ वार्डेन होता है।
यह सेवा नागरिक सुरक्षा की है जो अन्य सेवाओं के लिए आवश्यक स्वयं सेवकों की भर्ती, प्रशिक्षण स्थानीय स्तर पर जन सामान्य के बीच हवाई हमलों की चेतावनी प्रसारण, आश्रय की व्यवस्था, हवाई आक्रमण से हुई क्षति का अनुमान लगाने, फायर ब्रिगेड नियन्त्रण उपनियन्त्रण केन्द्र का क्षति की सूचना देते हैं। अफवाहों का खण्डन करने, बचाव एवं राहत से जुड़े व्यक्तियों को सहायता देने एवं मार्ग-दर्शन देने, बिना फटे बमों की सूचना देने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा स्थानीय स्तर पर जन-सहयोग प्राप्त करने, ब्लैक आउट प्रकाश प्रबन्धन लागू करने तथा शासन द्वारा दिये गये निर्देशों को जनता तक पहुँचाने व क्रियान्वयन कराने में सहयोग करने का कार्य करते हैं।
नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर ने अवगत कराया है कि पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा, उ०प्र०, लखनऊ अभय कुमार प्रसाद के पत्र के अनुसार इस सेवा के कार्यों को दृष्टिगत रखते रखते हुये इसे जनता एवं शासन के बीच की कड़ी के रूप में महत्व प्राप्त है। वार्डन सेवा का जनपदों में सेटअप निर्धारित है। उक्त पदों के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जाने का निर्णय 29 जुलाई को नियंत्रक नागरिक सुरक्षा/जिला मजिस्ट्रेट, जौनपुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया है।उक्त कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति कक्ष संख्या-11 (नगर मजिस्ट्रेट, जौनपुर कोर्ट) में 02 अगस्त से 08 अगस्त तक सुबह 10:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक फार्म विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
JAUNPUR,एस एन बी इंटर कालेज में निशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
Free book distribution in SNB Inter College in jaunpur
एस एन बी इंटर कालेज में जरूरतमंद छात्राओं को निशुल्क वितरण किया पुस्तक ,कैंसर के प्रति किया गया जागरूक JAUNPUR
JAUNPUR NEWS जौनपुर। गद्दीपुर कजगांव स्थित एस एन बी इंटर कालेज में मालती देवी फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद छात्राओं को निशुल्क पुस्तकें वितरित की गईं। इस अवसर पर छात्राओं को कैंसर के कारणों, रोकथाम तथा इससे जुड़ी सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में कैंसर एवं रोबोटिक सर्जरी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. अजय कुमार दुबे ने छात्राओं को पुस्तकें वितरित कीं और शिक्षा के महत्व पर प्रेरणादायक विचार रखे। उन्होंने छात्राओं से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सजग रहने और समय रहते जांच कराने की अपील की।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक आलख नारायण दुबे, शिक्षक राम जनम दुबे (मुंबई), शिक्षक कपिल दुबे एवं प्राचार्य डी.एस.चौबे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति भी सजग बनाना था। कार्यक्रम में आएं हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक संतोष मिश्रा सुग्गु ने किया।
JAUNPUR त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली समय सारिणी जारी
Electoral roll time table of three tier panchayats released in jaunpur
JAUNPUR TODAY NEWS IN HINDI जौनपुर कलेक्ट्रेट सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2025 की तैयारी के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद् पुनरीक्षण कराये जाने हेतु समय सरिणी के अनुसार कार्यक्रम जारी किया गया है जिसके अनुसार 18 जुलाई 2025 से 18 अगस्त, 2025 तक किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन एवं मतदाता सूची के प्रिंट करने की कार्यवाही, बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन उन्हें तत्सम्बन्धी जानकारी देना प्रशिक्षण तथा स्टेशनरी आदि का वितरण, 19 अगस्त, 2025 से 29 सितम्बर 2025 तक बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण एवं हस्तलिखित पाण्डुलिपि तैयार करने की अवधि (01 जनवरी, 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों के नाम सम्मिलित किये जायेंगें,19 अगस्त 2025 से 22 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि, 23 सितम्बर, 2025 से 29 सितम्बर 2025 तक l
ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जाँच करने की अवधि, 30 सितम्बर 2025 से 06 अक्टूबर 2025 तक निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की तैयार हस्तलिखित पाण्डुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय JAUNPUR में जमा करने की अवधि, 07 अक्टूबर, 2025 से 24 नवम्बर 2025 तक ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार करना (निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही) 25 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक, निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता की डाउनलोडिंग, फोटोप्रतियां कराने आदि। 05 दिसम्बर, 2025 अनन्तिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन 06 दिसम्बर, 2025 से 12 दिसम्बर, 2025 तक आलेख्य के रूप में प्रकाशित अनन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण।06 दिसम्बर, 2025 से 12 दिसम्बर, 2025 तक दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करना (01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के भी स्वीकार किये जायेंगें) 13 दिसम्बर, 2025 से 19 दिसम्बर, 2025 तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण, 20 दिसम्बर, 2025 से 23 दिसम्बर,2025 तक दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियां तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने की अवधि, 24 दिसम्बर, 2025 से 08 जनवरी, 2026 तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थल समाहित करने की कार्यवाही, 09 जनवरी, 2026 से 14 जनवरी, 2026 तकपूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता की डाउनलोडिंग, फोटोप्रतियां कराने आदि, निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 15 जनवरी, 2026 तिथि निर्धारित की गयी है।
निर्वाचन कार्यालय द्वारा समस्त तहसीलों को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित सामग्री प्राप्त करा दी गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया है कि समस्त उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने तहसील के अन्तर्गत आने वाले विकास खण्ड के ग्राम पंचायतों/न्याय पंचायतों में नियुक्त किये गये बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षक की सूची (सॉफ्ट एवं हार्ड कापी) 05 अगस्त 2025 तक निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दें। समस्त उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने तहसील के अन्तर्गत नियुक्त किये गये बीएलओ एवं पर्यवेक्षक का डेटा आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 05 अगस्त 2025 तक ऑनलाईन फीड करा दें।
नियुक्त किये गये बीएलओ को ई-बीएलओ मोबाइल एप के संचालन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया जाना है। आयोग के द्वारा बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) के लिये ई0-बी0एल0ओ0 मोबाईल एप (ई-बीएलओ मोबाइल एप) लांन्च किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान सभी बी0एल0ओ0 को ई-बीएलओ मोबाईल एप को इस्टॉल करने हेतु निर्देशित करें तथा सभी बी0एल0ओ0 को मोबाईल एप्लीकेशन के संचालन से सम्बन्धित दिशा-निर्देश भी उपलब्ध करा दिये जाएं। निर्वाचन कार्यालय द्वारा बीएलओ के उपयोगार्थ विधानसभा/लोकसभा मतदाता सूची की 01 प्रति एवं पंचायत निर्वाचक नामावली की 01 प्रति 17 अगस्त 2025 को कार्यालय द्वारा तहसील को उपलब्ध कराया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जा कर गणना और सर्वेक्षण का काय 19 अगस्त 2025 से 29 अगस्त 2025 तक किया जायेगा।
गणना और सर्वेक्षण के कार्य करने के द्वौरान बी0एल0ओ0 द्वारा आयोग से उपलब्ध कराये गये निर्वाचक गणना कार्ड दो प्रतियों में तैयार किया जायेगा।निर्वाचक गणना कार्ड पर उपलब्ध करायी गयी वर्तमान निर्वाचक नामावली में परिवर्धित, संशोधित एवं विलोपित होने वाले वयस्क नागरिकों 01 जनवरी 2025 तक 18 वर्ष या अधिक की आयु प्राप्त करने वाले अर्ह व्यक्तियों का नाम) का विवरण तथा नव निर्मित मकान जिनमें निवास करने वाले अर्ह निर्वाचकों के नाम वर्तमान निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है तथा ऐसे व्यक्तियों के नाम जो पूर्व निर्मित मकानों में सामान्य रूप से निवास कर रहे थे, किन्तु उन सभी के नाम कदाचित निर्वाचक नामावली में दर्ज करने से छूट गये थे, उनका पूर्ण विवरण गणना कार्ड में अंकित किया जायेगा।
निर्वाचक गणना कार्ड में संशोधन व विलोपित होने वाले मतदाता का नाम दर्ज करते समय वर्तमान निर्वाचक नामावली का निर्वाचक क्रमांक अवश्य अंकित किया जायेगा।निर्वाचक गणना कार्ड के आधार पर बी0एल0ओ0 द्वारा हस्तलिखित पाण्डुलिपि की 03 प्रति (परिवर्धनसूची, संशोधन सूची एवं अपमार्जन सूची) ग्राम पंचायतवार तथा वार्डवार तैयार की जायेगी। परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन सूची की 02 प्रति उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने कार्यालय पत्रांक द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) जौनपुर में जमा करायी जायेगी।
आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 19 अगस्त 2025 से 22 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि निर्धारित की गयी है।ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जॉंच करने की अवधि दिनांक 23 सितम्बर 2025, से 29 सितम्बर 2025 तक निर्धारित है।ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों को उप जिलाधिकारी के लॉगिन आई0डी0 से डाउनलोड कर जॉच के लिए बी0एल0ओ0 को उपलब्ध कराया जायेगा। बी0एल0ओ0 द्वारा जॉंच के पश्चात् रिपोर्ट सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध करायी जायेगी, जिसके आधार पर एस0डी0एम0 के लॉगिन आई0डी0 से ऑनलाइन एक्सेप्ट/रिजेक्ट किया जायेगा। एक्सेप्ट करते ही मतदाता का नाम मतदाता सूची में अंकित हो जायेगा।
आयोग के निर्देशानुसार दिनांक-05 दिसम्बर 2025 को अनन्तिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन किया जायेगा।ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण 06 दिसम्बर, 2025 से 12 दिसम्बर, 2025 तक सम्बन्धित बी0एल0ओ0 द्वारा मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर कराया जायेगा और उसी तिथि में दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त की जायेंगी।
दावे/आपत्तियाँ 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचको के भी स्वीकार किये जायेंगें। दावे/आपत्तियाँ निर्धारित प्रारूप-2, प्रारूप-3 एवं प्रारूप-4 पर (क्रमशः परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन हेतु) पर प्राप्त की जायेंगी। विलोपन हेतु प्रारूप-4 दो प्रतियों में प्राप्त किया जायेगा। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण (13 दिसम्बर, 2025 से 19 दिसम्बर, 2025 तक) करने के उपरान्त पूरक सूची (परिवर्धन/संशोधन/विलोपन) 03 प्रतियों में तैयार की जायेगी। यह कार्य सम्बन्धित क्षेत्रों के बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षकों द्वारा सुन्दर व स्वच्छ हस्त लिपि में तैयार किया जायेगा।
पूरक सूचियों की 02 प्रति कम्प्यूटरीकरण हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराया जायेगा। उनका एक-एक प्रिन्टआउट लेकर सम्बन्धित बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षकों से प्रूफ रीडिंग करायी जायेगी। इसके उपरान्त प्रूफ रीडिंग में पायी गई त्रुटियों को शुद्ध कराकर कम्प्यूटर में भी प्रविष्टियों को संशोधित करा लिया जायेगा।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, समस्त उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(पं0), समस्त तहसीलदार/ अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी/समन्वयक अधिकारी एवं समस्त सहायक विकास अधिकारी(पं0)/सहायक समन्वयक अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।