Home Blog Page 67

JAUNPUR NEWS,4 चार सड़क परियोजना पर 111.55 लाख खर्च 

0
JAUNPUR NEWS,4 चार सड़क परियोजना पर 111.55 लाख खर्च 
JAUNPUR NEWS,4 चार सड़क परियोजना

Rs 111.55 lakh spent on four road projects jaunpur news

JAUNPUR NEWS,111.55 लाख की 4 सड़क परियोजना का मंत्री ने किया शिलान्यास

JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर :शनिवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री गिरीश चन्द्र यादव जी ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित/मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत रूपए 111.55 लाख की लागत की चार सड़क परियोजना का शिलान्यास किया।जिन सड़कों का शिलान्यास किया उसमें प्रमुख रूप से वार्ड अहियापुर में स्टेशन मार्ग से बुआ जी हॉस्पिटल होते हुए डा0 मंजू के मकान तक नाली व इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य अनुमानित लागत रू0 23.77 लाख, वार्ड अहियापुर में आशा सिंह के मकान से शैलेन्द्र यादव,अजय यादव के मकान से होते हुए रामदुलार के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमानित लागत रू0 24.61 लाख, वार्ड अहियापुर में सर्विस स्टेशन के आगे सुरेन्द्र रावत के मकान से होरीलाल, रघुवीर गुप्ता के मकान तक एवं लालू भूषा की दुकान से राजेन्द्र के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमानित लागत रू0 28.68 लाख, गुलरघाट में बेनी प्रसाद की दुकान के सामने से बदलापुर पड़ाव तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमानित लागत रू0 34.49 लाख से किया जायेगाशिलान्यास के दौरान प्रमुख रूप से डा0 रामसूरत मौर्य, मनीष श्रीवास्तव, प्रवीन कुमार सिंह, नंदलाल यादव, शिवशंकर यादव, जय सिंह व सचिन पांडेय सहित आदि लोग मौजूद रहे।

प्राचीन शिव मंदिर पर भव्य भंडारा एवं कजरी कार्यक्रम सम्पन्न

0
प्राचीन शिव मंदिर पर भव्य भंडारा एवं कजरी कार्यक्रम सम्पन्न
प्राचीन शिव मंदिर पर भव्य भंडारा एवं कजरी कार्यक्रम सम्पन्न

हज़ारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, भक्तिरस में डूबा वातावरण

खेतासराय(जौनपुर): पावन सावन माह के शनिवार को स्थानीय क्षेत्र स्थित बादशाही तालाब के पूर्वी भीटे पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में एक भव्य भंडारे एवं भोजपुरी कजरी कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए भक्ति, संस्कृति और संगीत का आनंद उठाया।

विधि-विधान से सुंदरकांड पाठ एवं विशेष पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने आस्था और श्रद्धा से पूजा में भाग लिया और भगवान शिव से सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हज़ारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से भोजन वितरण भली-भाँति सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण का केंद्र भोजपुरी कजरी संध्या रही, जिसमें लोकप्रिय गायक कलाकार मोबीन अहमद ने अपने साथियों संग धार्मिक एवं पौराणिक गीतों की सुमधुर प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों ने सावन की हरियाली, शिव भक्ति और लोकसंस्कृति को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधान प्रतिनिधि सिराज अहमद, कमलेश यादव गोरे, सुरेश यादव, सुरेंद्र यादव, डॉ. शिवाकांत, बीरेंद्र यादव, राजकुमार यादव, सुनील यादव, सर्वेश यादव, शिवप्रसाद, रामप्रताप, मोहन, रामजीत, रोहित यादव सहित आदि मौजूद रहे।

jaunpur news:यूनिसेफ आडरा गावी जीरो डोज टीकाकरण की बैठक संपन्न

0
jaunpur news:यूनिसेफ आडरा गावी जीरो डोज टीकाकरण की बैठक संपन्न
jaunpur news:यूनिसेफ आडरा गावी जीरो डोज टीकाकरण की बैठक संपन्न

UNICEF ADRA GAVI Zero Dose Vaccination meeting concluded JAUNPUR NEWS

खेतासराय(जौनपुर) राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम भारत सरकार और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसके तहत टीकाकरण के माध्यम से जच्चा-बच्चा वह किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है। कार्यक्रम का संचालन एस ओ. कोऑर्डिनेटर अमिताभ शुक्ल द्वारा करते हुए बैठक के रूपरेखा पर प्रकाश डाला गया।

टीकाकरण के माध्यम से हमारा देश दो घातक एवं लाईलाज बीमारियों चेचक और पोलियो से मुक्त हो चुका है। बच्चों में बीमारियों का खतरा न बढ़ाने पाये इसी क्रम में यूनिसेफ आडरा गावी जीरो डोज कार्यक्रम के तहत जन-जागरूकता कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक सभागार सोंधी पर किया गया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों जैसे टीबी, हेपेटाइटिस बी, पोलियो, काली खांसी, गल घोटू, टेटनेस, हिमोफिलस इन्फ्लूएंजा टाइप बी, निमोनिया, डायरिया, खसरा, रूबेला, दिमागी बुखार आदि बीमारियों से बचाव टीकाकरण के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है। जिस प्रकार सभी ने अपनी सहयोग से भारत को पोलियो मुक्त किया इस प्रकार इस राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग करें। यूनिसेफ के रीजनल कोऑर्डिनेटर प्रदीप जी ने सभी से अपील की की पूर्व की भांति सभी का सहयोग व समर्थन अति आवश्यक है बिना आपके समर्थन व सहयोग के कार्यक्रम की सफलता नामुमकिन है। इसी क्रम में कम्युनिटी से आए मोहम्मद सैयद तारिक ने कहा कि हम टीकाकरण के पूर्व मस्जिद से ऐलान करने में सहयोग करेंगे और सभी अन्य मौलवी ईमाम से सहयोग की अपील करेंगे। खण्डविकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि टीकाकरण सत्र का आयोजन प्रति ग्राम पंचायत में पंचायत भवन प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केदो में आयोजन हेतु सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे और समुदाय में इसके जन जागरूकता के लिए सचिव ग्राम प्रधान आदि के माध्यम से करवाने का आश्वासन दिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने सभी से अपील किया कि आप सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावशाली व्यक्ति हैं इसका लाभ समुदाय को मिलना चाहिए। आप लोग अपने स्तर से समुदाय में टीकाकरण के प्रति झिझक वाले परिवार से बात करके झिझक वाले परिवारों का टीकाकरण करने में सहयोग करें। यह टीकाकरण कार्यक्रम ग्राम पंचायत स्तर पर समुदाय आधारित प्रत्येक बुधवार और शनिवार को आयोजित किया जाता है, टीकाकरण की सेवाएं सरकार द्वारा आपके घर के बेहद नजदीक उपलब्ध कराई जाती है। जिससे कि टीका लगवाने के लिए आपको कहीं दूर न जाना पड़े और आने-जाने पर कोई खर्चा ना हो आपको टीकाकरण करने हेतु लंबा इंतजार ना करना पड़े। टीकाकरण के साथ ही मुफ्त टीकाकरण कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। जिसमें टीकाकरण का विवरण अंकित रहता है और आगामी टीका कहीं भी लगवा सकते हैं। इसके बाद भी बहुत सारे लोग जानकारी के अभाव में अपने बच्चों का टीकाकरण सही समय पर नहीं करवाते हैं सभी लोगों से अपने समुदाय तक सही जानकारी पहुंचाने और बच्चों का टीकाकरण निर्धारित आयु पर करने हेतु प्रेरित करने में सहयोग प्रदान करें। बैठक में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर सूर्य प्रकाश यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया। बैठक में मुख्य रूप से आलोक राय, विप्लव यादव, सुजीत कुमार मौर्य, राहुल कुमार यादव, बीएमसी अवधेश कुमार तिवारी, बृजेश वर्मा उपस्थित रहे।

भाजपा सरकार ने कानून का राज स्थापित किया: विधायक रमेश सिंह

0
भाजपा सरकार ने कानून का राज स्थापित किया विधायक रमेश सिंह
भाजपा सरकार ने कानून का राज स्थापित किया: विधायक रमेश सिंह

खेतासराय (जौनपुर): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त शनिवार को जारी की गई। इसका लाइव प्रसारण शाहगंज सोंधी विकासखण्ड के ब्लॉक सभागार में किया गया, जहां बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाहगंज विधायक रमेश सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक रमेश सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने किसानों को आर्थिक संबल दिया है। यह सरकार की किसान-हितैषी सोच का परिणाम है कि समय-समय पर किसानों को सीधे उनके खातों में आर्थिक सहायता दी जा रही है।

विधायक ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। योगी-मोदी की जोड़ी ने प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया है।

उन्होंने यह भी कहा कि पहले की सरकारों में योजनाएं सिर्फ कागजों पर चलती थीं, लेकिन अब लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है। डिजिटल इंडिया और पारदर्शी व्यवस्था के चलते आज किसानों को बिना बिचौलिए के लाभ मिल रहा है। सन 2014 से पहले से उत्तर-प्रदेश में किसान सबसे ज्यादा आत्महत्या किया। आज प्रदेश में सुशासन स्थापित हुआ है।

कार्यक्रम में किसानों ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस योजना को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर एडीओएजी धर्मेंद्र कुमार, शमशाद अहमद, अश्वनी कुमार, सुरेश कुमार समेत आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलाकांत मौर्य ने किया।

Jaunpur News ट्रिपल ई कोडिंग प्रतियोगिता आयोजित

0
Jaunpur news
Jaunpur news

Triple E coding competition organized in the university,jaunpur News

Jaunpur News जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के इंजीनियरिंग संकाय में आई ट्रिपल ई स्टूडेंट ब्रांच द्वारा कंप्यूटर प्रोग्रामिंग “कोड वर्ष” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय परिसर के 31 टीमों का आवेदन किया था । इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में कोडिंग कौशल का विकास करना और तकनीकी के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों से परिचित करना था।

एआई, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, आईओटी के प्रति छात्रों में जागरूकता पैदा की गई ताकि तकनीकी के क्षेत्र में उभरते हुए इन क्षेत्रों में छात्र नए शोध तथा परियोजना कार्य करने के लिए आगे बढ़े। विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. वंदना सिंह के मार्गदर्शन में आई ट्रिपल ई स्टूडेंट ब्रांच की स्थापना की गई है जिसका उद्देश्य तकनीकी क्षेत्रों के प्रति छात्रों में रुचि पैदा करना, देश दुनिया में हो रहे तकनीकी शोध से छात्रों को परिचित कराना और छात्रों में प्रोफेशनल स्किल का विकास करना है। इंजीनियरिंग संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल और कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रांत के निर्देशन में आई ट्रिपल ई कार्य कर रहा है। “कोड वर्ष” कोडिंग प्रतियोगिता का आयोजन आई ट्रिपल ई के सक्रिय सदस्यों के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता से पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए आई ट्रिपल ई के फैकल्टी कॉर्डिनेटर श्री दिलीप यादव तथा ब्रांच काउंसलर डॉ. दिव्येंदु मिश्र ने छात्रों को आई ट्रिपल ई के बारे में तथा आई ट्रिपल के कार्यों के बारे में बताते हुए आई ट्रिपल ई की सदस्यता की फायदे के बारे में भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम में वैभव भारती, इप्सिता, उज्ज्वल द्विवेदी, निहार, शिवेंद्र दीक्षित, अभिषेक, आद्रिका और अनुराग आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

शाकाहार अपनाओ,सदाचार को जीवन बनाओ,पंकज जी महाराज

0

जौनपुर: आध्यात्मिक चेतना, नैतिक जीवन और मानव कल्याण का संदेश लेकर चल रही प्रसिद्ध संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज की परंपरा की 122 दिवसीय धर्म यात्रा शनिवार को अपने 11वें पड़ाव बक्शा विकास खण्ड के श्याम बिहारी सिंह इण्टर कॉलेज, सराय त्रिलोकी उमरी पहुँची। सत्संग मंच पर जैसे ही बाबा जयगुरुदेव जी के उत्तराधिकारी संत पंकज जी महाराज पहुँचे, वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने नारा लगाकर उनका स्वागत किया। प्रेम बढ़ाओ, खिलकत को खुशहाल बनाओ। हाथ जोड़कर विनय हमारी हो जाएं सब शाकाहारी।

मानव जीवन को सफल बनाना है तो प्रभु भजन करें: पंकज जी महाराज

संत पंकज जी महाराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, यह तन तुमने दुर्लभ पाया। कोटि जन्म भटका जब खाया। अब याको बिरथा मत खोओ। चेतो छिन-छिन भक्ति कमाओ। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि यह दुर्लभ मानव जन्म केवल खाने, कमाने और भौतिक वस्तुओं के संग्रह के लिए नहीं है। इसे प्रभु भजन, सत्संग, सेवा और साधना में लगाकर सार्थक बनाएं। उन्होंने कहा कि यदि सच्चे गुरु की प्राप्ति हो जाए तो वह साधना का मार्ग दिखाकर आत्मिक विकास में मदद करते हैं। पंकज जी महाराज ने समझाया कि जब व्यक्ति शाकाहारी और सदाचारी जीवन अपनाता है, तब उसका अंतःकरण शुद्ध होता है और वह दिव्य अनुभूतियों की ओर बढ़ता है। दिव्य दृष्टि खुल जाएगी, अनहद वाणी सुनने लगेगा, और जीवन में स्थिरता आ जाएगी।

मांसाहार और शराब से दूर रहने की अपील, समाज सुधार का आह्वान

पंकज जी महाराज ने मंच से जोर देते हुए कहा कि समाज में बढ़ती हिंसा, अपराध, बीमारियों और मानसिक अशांति का प्रमुख कारण मांसाहार और शराब जैसी बुराइयां हैं। उन्होंने कहा, जैसा खावे अन्न, वैसा होवे मन। मांसाहार से जहां जीवों की हत्या होती है, वहीं यह मनुष्यों में हिंसा और क्रूरता के बीज बोता है। उन्होंने कहा कि शराब नाश की जड़ है, और दोनों लोकों को नष्ट करने वाली है। समाज के सभी बुद्धिजीवी, शिक्षक, धार्मिक नेता और सामाजिक कार्यकर्ता इस दिशा में प्रयास करें कि गांव-गांव में लोग नशा छोड़ें और शाकाहारी जीवन अपनाएं।

संगत का स्नेह, पुष्पहार से स्वागत

महाराज जी के मंच पर आगमन पर जौनपुर संगत के अध्यक्ष ऋषिदेव श्रीवास्तव, अरुण कुमार वर्मा, महेन्द्र कुमार बिंद, संजय यादव (प्रधान), विवेक सिंह (प्रधानाचार्य), रविशंकर चौहान, रामदास प्रजापति, राजेन्द्र मौर्य, शिवबहादुर सिंह, पिंटू सिंह, अनिल कुमार आदि ने पुष्पहार भेंट कर भावभीना स्वागत किया।

पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद, व्यवस्था चाक-चौबंद

कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन की तैनाती रही। यातायात और सुरक्षा की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की गई।

सत्संग के बाद जनजागरण यात्रा का अगला पड़ाव पालपुर

सभा के समापन के साथ ही संत पंकज जी महाराज की जनजागरण यात्रा सिकरारा ब्लॉक के ग्राम पालपुर के लिए प्रस्थान कर गई, जहां रविवार दोपहर 12:00 बजे से अगला सत्संग संदेश आयोजित किया जाएगा।

NPS UPS के विरोध में संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ जौनपुर में रोष 

0
NPS UPS के विरोध में संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ जौनपुर में रोष 
NPS UPS के विरोध में संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ जौनपुर में रोष 

Anger in Joint Adjusted Teachers Union Jaunpur against NPS UPS

  • अटेवा शिक्षकों, कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

OLD PENSION NEWS JAUNPUR : NPS UPS के विरोध में संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ जौनपुर ने जताया रोष पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को अटेवा शिक्षकों ने शहर में विशाल रोष मार्च जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए आवाज बुलंद की।अपने पूर्व निर्धारित आंदोलन के आह्वान पर एन पी एस यू पी एस के विरोध में निकाले गए इस जुलूस में शिक्षकों,कर्मचारियों का भारी हुजूम देखने को मिला।शहर के अम्बेडकर तिराहा से शुरू हुआ जुलूस जोगियापुर,ओलंदगंज जेसीज चौराहा ,रोडवेज विकास भवन होते हुए कलेक्ट्रेट में जनसभा के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में दिया

NPS UPS के विरोध में संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ जौनपुर में रोष 


NPS UPS के विरोध में संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ जौनपुर में रोष 

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अटेवा मण्डल उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र यादव ने कहा कि अटेवा [ NPS UPS ] एन पी एस/ यू पी एस का पूर्ण बहिष्कार करता है। क्योंकि सरकार जो पेंशन नीति ला रही है उससे शिक्षक कर्मचारी पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे । उन्हें इसका भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से जोरदार नारेबाजी करवाते हुए आवाहन किया कि एक युद्ध – निजीकरण के विरुद्ध।माण्डलिक महामन्त्री सन्दीप चौधरी ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है, हम लोग कोई भीख नही मांग रहे हैं।


प्रान्तीय सह संयोजक डॉ यामिनी सिंह ने कहा कि निजीकरण के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। जिला संयोजक चन्दन सिंह व शिक्षक नेता जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव ने कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक ने अपने संबोधन में कहा कि एन पी एसऔर निजीकरण किसी भी रूप में देश और लोक कल्याण के लिए हितकर नही है। जिला कैडर प्रभारी टी यन यादव, जिला संयोजक महिला विंग आराधना चौहान, जिला कैडर सह प्रभारी द्वय जगदीश यादव, प्रदीप चौहान, जिला संगठन मंत्री त्रय अरविंद यादव, सुभाष सरोज,

सन्दीप यादव ,श्याम सुंदर उपाध्याय,शांत सिंह, रोहित सिंह, मिथिलेश कुमार, एवं सभी जनपदीय पदाधिकारी ,विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी सम्मिलित हुए। पेंशन आंदोलन को सम्बल प्रदान करने के लिए विभिन्न संगठनों ने भी अपना समर्थन देने के लिए उपस्थित रहे। इसमें मुख्य रूप से अमित सिंह ,डॉ अतुल प्रकाश यादव,अनिल यादव ,राम मूरत यादव, संजय चौधरी, शिव कुमार यादव, सुजीत सिंह, बृजेश त्रिपाठी, संजय सिंह, आशीष कुमार श्रीवास्तव, डॉ उपेन्द्र सिंह,नन्द किशोर सिंह समेत सैकड़ो शिक्षक मौजूद रहे।


विप्लव यादव बने UP परिवार कल्याण सांख्यिकीय सेवा संघ के उपाध्यक्ष 

0
विप्लव यादव बने UP परिवार कल्याण सांख्यिकीय सेवा संघ के उपाध्यक्ष 
विप्लव यादव बने UP परिवार कल्याण सांख्यिकीय सेवा संघ के उपाध्यक्ष 

उत्तर प्रदेश परिवार कल्याण सांख्यिकीय सेवा संघ के उपाध्यक्ष बने.विप्लव यादव,लोगो ने दी बधाई  

खेतासराय (जौनपुर) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सोंधी शाहगंज में कार्यरत सहायक सांख्यिकीय अधिकारी (ARO) विप्लव यादव को उत्तर प्रदेश परिवार कल्याण सांख्यिकीय सेवा संघ का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जौनपुर की ओर से नवनिर्वाचित को उपाध्यक्ष पद का प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि जनपद-जौनपुर के लिए गर्व की बात है और स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच हर्ष का माहौल है। नवनिर्वाचित विप्लव ने इस सफलता पर साथियों, शुभचिंतकों और जनपदवासियों ने हर्ष जताया और उन्हें ढेरों बधाइयाँ व शुभकामनाएँ दीं। उनका यह चयन स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके समर्पण, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

यह भी पढ़े : UGC NET JRF में दो सगे भाई-एक साथ सफल

यह भी पढ़े : राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में आयोजित हुई संगोष्ठी

UGC NET JRF में दो सगे भाई-एक साथ सफल

0
UGC NET JRF में दो सगे भाई-एक साथ सफल
UGC NET JRF में दो सगे भाई-एक साथ सफल

UGC NET JRF में दो सगे भाई सफल,दोनों को सिविल सेवा में जाने का सपना  है

JAUNPUR NEWS जौनपुर: खेतासराय क्षेत्र के युनुसपुर गांव के दो सगे भाइयों मोहम्मद जैद और मोहम्मद सैफ ने UGC-NET और JRF परीक्षा पास कर गांव का नाम रोशन किया है। दोनों की सफलता की खबर जैसे ही फैली, गांव में बधाइयों का तांता लग गया। लोगों ने घर जाकर मिठाई खिलाई और दोनों युवकों को गले लगाकर आशीर्वाद दिया।

मोहम्मद जैद और मोहम्मद सैफ एक साधारण किसान परिवार से हैं। उनके पिता सानुल्लाह किसानी और छोटा-मोटा कारोबार कर परिवार का पालन करते हैं। जैद और सैफ ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत गांव के एक मदरसे से की थी। इसके बाद जैद ने खेतासराय के नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल और सर्वोदय इण्टर कॉलेज से इण्टरमीडिएट किया। उन्होंने टीडी कॉलेज,जौनपुर से राजनीति शास्त्र में स्नातक और परास्नातक किया। सिविल सेवा की तैयारी के दौरान ही उन्होंने यूजीसी नेट/जेआरएफ UGC-NET की परीक्षा दी और 300 में से 210 अंक लाकर सफलता प्राप्त की।

वहीं छोटे भाई मोहम्मद सैफ ने नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल और सेंट थॉमस स्कूल से स्कूली पढ़ाई करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए किया। वर्तमान में वह दिल्ली से एमए कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने JRF परीक्षा दी और 300 में से 248 अंक प्राप्त कर जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए चयन हुआ है। जैद और सैफ का सपना है कि वे आगे चलकर सिविल सेवा में जाएं और देश की सेवा करें। दोनों इस समय ऑनलाइन कोचिंग और लाइब्रेरी के माध्यम से UPSC की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष इस बात का प्रमाण है कि सीमित संसाधनों में भी यदि लगन और मेहनत हो, तो कोई भी मुकाम पाया जा सकता है।

यह भी पढ़े: PUCAT-2025 Entrance Exam Result Declared

यह भी पढ़े: Jaunpur murder पसेवा शमशेर चौहान हत्याकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार,जानिए कैसे हुई थी हत्या

जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए ऑनलाइन आवेदन चालू है 

0
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन चालू है 
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन चालू है 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन चालू है 

जौनपुर :सत्र 2026-27 के लिए चयन परीक्षा के माध्यम से पी.एम.श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, मड़ियाहूॅं जौनपुर में कक्षा 9वीं एवं 11वीं रिक्तियों के सापेक्ष प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ है प्राचार्य पी0एम0 श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ने अवगत कराया है कि जनपद जौनपुर के अभ्यर्थी जो जिले के प्रमाणिक निवासी हैं और शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उसी जिले में सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत हैं, आवेदन करने के लिए पात्र हैं साथ ही यह भी अवगत करना है आवेदन पूर्ण रूपेण ऑन लाइन प्रक्रिया के साथ है जिसकी वेबसाइड  www.navodaya.gov.in है।  आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितम्बर 2025 है।

प्राचार्य पी0एम0 श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ने अवगत कराया है कि पी0एम0 श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय जौनपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जौनपुर जिले के प्राथमिक अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं से आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। प्रवेश परीक्षा 13 दिसम्बर (शनिवार) को जौनपुर जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी, आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई निर्धारित की गयी थी जिसे बढ़ाकर 13 अगस्त 2025 कर दी गयी है। आवेदन करने हेतु वेबसाइट  https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/?AspxAutoDetectCookieSupport=1  है।

जनपद में संचालित समस्त राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र जुलाई 2025 के अनुसार तृतीय चरण परिणाम से प्रवेश हेतु चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश लेने की तिथि 31 जुलाई 2025 से 08 अगस्त 2025 तक निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ चयनित संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। प्रवेश हेतु संस्थान अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा।