PU CAT RESULT 2025 जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 18 व 19 जुलाई को आयोजित की गई पीयूकैट-2025 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने ऑनलाइन जारी किया. परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है. प्रो. मिथिलेश सिंह ने बताया कि शीघ्र ही वेबसाइट पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तिथियां जारी की जाएगी. उन्होंने बताया कि जिन विषयों में प्रवेश परीक्षा नहीं हुई थी उन विषयों में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया जारी है.
परीक्षाफल जारी के समय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ० विनोद कुमार सिंह, उप कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह, पीयूकैट 2025 प्रवेश समिति केअध्यक्ष प्रो० रजनीश भास्कर, समन्वयक प्रो० मिथिलेश सिंह, परीक्षाफल तैयार करने के समिति के संयोजक प्रो० देवराज सिंह, सदस्यगण प्रो० संतोष कुमार एवं डॉ० अमरेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित रहे.
JAUNPUR,जिलाधिकारी की बैठक में खुटहन की प्रगति मिली खराब
In the meeting of the District Magistrate, the progress of Khuthan was found to be poor jaunpur
JAUNPUR NEWS जौनपुर :स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में लेक्ट्रेट सभागार में संपन्न ।बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत भुगतान की प्रगति की जानकारी ली जिसमें खुटहन की प्रगति खराब पाए जाने पर एमओआईसी को निर्देश दिए कि शत प्रतिशत भुगतान कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी इकाइयों में प्रसव की स्थिति, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, वीएचएनडी सेशन सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्वीकृत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।
इसके पूर्व जिलाधिकारी द्वारा एन कॉर्ड की बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर तथा पुलिस विभाग को समन्वय करते हुए नकली दवाओं की जांच कर विक्रेता पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तथा जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मादक पदार्थ की बिक्री के संभावित अथवा संदिग्ध स्थानों, दुकानों इत्यादि पर अभियान चलाते हुए प्रवर्तन की कार्यवाही की जाए।
राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में आयोजित हुई संगोष्ठी
गोस्वामी तुलसीदास एवं मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन*
JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर । राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी विभाग एवं आई.क्यूं. ए.सी.केसंयुक्त तत्वावधान में गोस्वामी तुलसीदास एवं मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो (डा ) प्रो. डॉ. शंभूराम ने किया । उन्होंने कहां की तुलसीदास जी की भूमिका एक समाज सुधारक के रूप में है, उन्होंने उनके साहित्य की महत्ता को बताया। मुंशी प्रेमचंद के साहित्य पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुंशी प्रेम चंद जी के उपन्यास “गोदान” में ग्रामीण जीवन तथा उसकी समस्या पर प्रमुखता से अपनी बात रखी गई है ।
राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में आयोजित हुई संगोष्ठी
महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सत्यराम प्रजापति ने दोनों साहित्यकारों के साहित्यिक और सामाजिक प्रदेय को बताया , उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इनसे बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. श्याम सुंदर उपाध्याय ने गोस्वामी तुलसीदास के साहित्यिक सृजन और सामाजिक सरोकार के बारे में बताया कहा कि गोस्वामी जी द्वारा रचित रामचरित मानस महाकव्य अपने देश के अलावा वैश्विक स्तर पर भी एक महत्वपूर्ण ग्रन्थ के रूप में अपना स्थान बनाया हुआ है।
विशिष्ट वक्ता के रूप में हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सुधा सिंह ने गोस्वामी तुलसीदास की रचना प्रक्रिया पर अपनी बात रखी, उन्होंने रामचरित मानस की महत्ता को बताते हुए कहा इस ग्रंथ से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। उन्होंने प्रेमचंद के साहित्य और उनके सामाजिक योगदान के बारे में भी बताया। विभाग की शिक्षिका डॉ. रागिनी राय ने दोनों लेखकों के साहित्य में क्या महत्व है इस पर अपनी बात रखी।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रमेश चंद्र सोनी ने किया।धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मधु पाठक ने दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेतर कर्मचारी तथा भारी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
5 accused arrested in Jaunpur murder case Shamsher Chauhan murder case
जौनपुर। पसेवा गांव में बुधवार को हुई शमशेर चौहान मर्डर केस में केराकत पुलिस ने आज हत्या की घटना में संलिप्त 05 वांछित अभियुक्ततो को गिरफ्तार कर लिया कब्जे से आलाकत्ल चाकू बरामद हुआ है।
ऐसे हुई थी शमशेर चौहान की हत्या।केराकत थाना क्षेत्र में बुधवार को ग्राम पसेंवा थाना केराकत मृतक के परिजनों ने बताया कि मै अपने भाई शमसेर उर्फ साधू चौहान के साथ अपने खेत में पानी देखने गया था, मई रोड़ गोदाम पोस्ट (पसेंवा) के पास समय करीब साढ़े बारह बजे दिन में पुराने विवाद को लेकर मेरे गांव के ही किशन सिंह पुत्र बबलू सिंह, कौशल सिंह पुत्र बबलू सिह, प्रिन्स सिंह पुत्र सेसई सिंह, व डब्लू सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह तथा जीशू पाठक पुत्र बबलू पाठक अपने हाथ मे लाठी डण्डा कुल्हाड़ी व असलहा के साथ आये और कहने लगे कि साले तुम लोगों का मन बढ़ गया है, मुझे और मेरे भाई पर लाठी डण्डा कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करना प्रारम्भ किये जिससे मुझे व मेरे भाई साधू उर्फ शमसेर चौहान को काफी चोटे आयी।
जब गांव के लोग आये तो वह भाग गये, मैं अपने भाई साधू उर्फ समशेर सिंह को जिन्हे काफी चोटे आयी लाद फांन कर सरकारी अस्पताल केराकत ले आया, जहां पर डाक्टर ने मेरे भाई को मृत घोषित कर दिया। इस प्रार्थना पत्र पर किशन सिंह पुत्र बबलू सिंह, कौशल सिंह पुत्र बबलू सिह, प्रिन्स सिंह पुत्र सेसई सिंह, डब्लू सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह तथा जीशू पाठक पुत्र बबलू पाठक के विरुध्द थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 209/25 धारा-103(1), 190, 191(2), 191(3), 115(2), 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पुलिस के मुताविक 30 जुलाई को प्रभारी निरीक्षक मय हमराह व निरीक्षक अपराध मय हमराह मुकदमा उपरोक्त घटना में नामित /प्रकाश में आये अभियुक्तगण कुँवर सिंह उर्फ डब्लू पुत्र समरबहादुर सिंह- कौशल सिंह पुत्र दिनेश सिंह उर्फ बबलू सिंह, प्रिंस सिंह पुत्र शशिकान्त सिंह उर्फ सेसई सिंह -अमन पाठक उर्फ डीसू पुत्र संजय पाठक उर्फ बबलू पाठक 5-दीपक सिंह पुत्र स्व0शारदा सिंह निवासीगण पसेवा थाना केराकत जनपद जौनपुर को मुखबीर की सूचना पर बेलाव पुल व मंदिर के मध्य जो गिरफ्तारी के डर से झाडियो के पास से छिपकर बैठे थे, को गिरफ्तार किया गया तथा घटना के सम्बन्ध में चेक पोस्ट बेलाव पर गहनता से पूछताछ की गयी तो गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण मुकदमा उपरोक्त की घटना से सम्मिलित होना स्वीकार किये तथा अभियुक्त कुँवर सिंह उर्फ डब्लू उपरोक्त द्वारा मुकदमा उफरोक्त की घटना मे प्रयुक्त आला कत्ल चाकू बरामद किया गया। केराकत पुलिस ने मृतक शमशेर चौहान की हत्या में 209/25 103(1), 190, 191(2), 191(3), 115(2), 352 बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।
No trace of the teenage girl who was kidnapped eight days ago,missing girl
missing girl News जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र में 8 दिन पूर्व अपहरण की गई किशोरी तक पुलिस अभी तक नही पहुच सकी।लड़की के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के मुताविक कजियाशाहपुर गांव निवासी सरोजा देवी पत्नी नरसिंह यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर कर जौंका बाद निवासी कमलेश यादव पुत्र शिशिनजीत यादव अपहरण कर लिया। नाम जद तहरीर पड़ने के बाद भी किशोरी को पुलिस बरामद न कर सकी। मामले में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
शाहगंज [जौनपुर ] कजरी तीज महोत्सव का हुआ भव्य आयोजनजिसके मुख्य अतिथि डॉक्टर अवनीश विक्रम सिंह बघेल (गुरुजी)कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर अवनीश विक्रम सिंह बघेल गुरुजी व डॉक्टर देवी प्रसाद पुष्पजीबी के हाथों से दीप प्रज्वलित करके हुआइसके आयोजन करता थे वरिष्ठ समाजसेवी बिट्टू किन्नर ,वेद प्रकाश जायसवाल भाजपा नेता, धीरज पाटिल खुशबू जायसवाल नीतू मिश्रा वैदेही सखी की अध्यक्षकार्यक्रम का बहुत ही शानदार तरीके से संचालन कर रही श्रीमती अनुपमा अग्रहरि प्रधानाचार्यकार्यक्रम में कजरी गीत सांस्कृतिक नृत्य एवं अन्य कार्यक्रम का शानदार आयोजन हुआ जिसे देख सभी अतिथि प्रसन्न नजर आए मुख्य अतिथि डॉक्टर अवनीश विक्रम सिंह जी गुरु जी ने कहा अपनी सनातनी परंपरा एवं अपने त्योहारों को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम हर साल होनी चाहिए जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी हमारे त्योहार के बारे में जान सके एवं अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ कार्यक्रम लाना चाहिए ,लायंस क्लब के जोन पर्सन मनीष कुमार अग्रहरी जेसीआई शाहगंज सिटी की अध्यक्ष दीपा सेठ,जेसीआई शाहगंज संस्कार के अध्यक्ष विनायक अग्रहरि एवं तमाम सामाजिक संस्थाएं एवं पत्रकार बंधुओ का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया कार्यक्रम में प्रोफेशनल मॉडल डाली जोशी ,पूजा जायसवाल अनुपमा मोदनवाल नेहा सिंह ,रिचा सिंह ,अंजू सिंह,रूबी जायसवाल नीलम अग्रहरि पंकज जायसवाल गीता अग्रहरि शालू गुप्ता अर्चना बरनवाल अनिल मोदनवाल अरुन चौहान ज्ञानचंद गुप्ता अमित भारत चंदू अग्रहरि सतीश मोदनवाल आदि बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे कार्यक्रमों में राजेश चौबे व उनकी टीम ने शानदार भजन व कजरी गीत की प्रस्तुति की
खुटहन (जौनपुर) मंगलवार को पट्टी नरेंद्रपुर स्थिति विद्युत उपकेंद्र में स्थानीय विधायक रमेश सिंह द्वारा 5 MVA पावर परिवर्तक का लोकार्पण किया गया।पावर परिवर्तक लग जाने से न केवल दोनों फिडरो पर एक साथ बिजली सप्लाई में सुगमता होगी।बल्कि बिजली छमता भी बढ़ेगी।बीते कुछ माह से क्षेत्रीय जनता बिजली की किल्लत झेल रही थी। लोकार्पण के मौके पर अधिशाषी अभियंता अमित कुमार धर्मा, सहायक अभियंता सतीश सिंह अवर अभियंता रोहतास ठेकेदार विवेक सिंह उपस्थित रहे
रतन मेडिकल एजेंसी का रिटायर्ड मेडिकल प्रोफेसर ने किया उद्घाटन
खेतासराय रेलवे क्रासिंग के समीप खुलने से स्थानीय लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खेतासराय रेलवे क्रासिंग के समीप रतन मेडिकल एजेंसी का उद्घाटन बुधवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर रतन यादव ने फीता काटकर एजेंसी का शुभारंभ किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता आज की मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है। रतन मेडिकल एजेंसी जैसे प्रतिष्ठान ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा की रीढ़ बन सकते हैं। मुझे प्रसन्नता है कि युवाओं में जनसेवा की भावना के साथ उद्यमशीलता भी विकसित हो रही है। सौरभ यादव द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल व्यवसायिक पहल है, बल्कि समाजहित में एक प्रशंसनीय प्रयास भी है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि यह एजेंसी जनसेवा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करे
एजेंसी के प्रोप्राइटर सौरभ यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि और सुविधा ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। गुणवत्ता पूर्ण दवाइयों के साथ समय पर सेवा प्रदान करना हमारा संकल्प है। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर पर सभी ज़रूरी दवाइयां व उपकरण उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा नेता हरेंद्र यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र प्रकाश यादव, रुधौली प्रधान छोटेलाल यादव (सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक), प्रदीप यादव (एडवोकेट), और डॉ. अरविंद कुमार यादव की उपस्थित रहे। अंत में चन्द्रप्रकाश (एडवोकेट) ने आगन्तुको का आभार प्रकट किया गया।
jaunpur Crime,बहन की इज्जत पुलिस का पहरा-चली गई भाई की जान
Brother had to sacrifice his life for his sister’s honor jaunpur crime
JAUNPUR CRIME NEWS MURDUR :यूपी के जौनपुर में एक युवक को इश्क का भूत इस कदर सिर पर चढ़ा की अपनी प्रेमिका के भाई को चाकू गोप कर जान ले ली मामला केराकत थाना क्षेत्र के ग्राम पसेवा का बताया जा रहा है यहाँ एक भाई को अपनी बहन की इज्जत जान देकर चुकानी पड़ी उक्त गांव में आज दोपहर एक हृदयविदारक घटना ने सबको झकझोर दिया l
प्राप्त जानकारी के मुताविक आज बुधवार दोपहर ढाई बजे के आसपास मुंबई से अपने घर धान की रोपाई के लिए शमशेर चौहान जिसकी उम्र 25 थी वह पिछले हप्ते अपने घर आया था घर पर दो चार दिन बीतने के बाद उसको पता चला कि उसकी छोटी बहन जो इंटरमीडिएट की छात्रा थी जिसको स्कूल आते जाते उसके बगल के गांव का शिवम् सिंह नामक युवक छेड़छाड़ कर परेशान करता था जब यह बात काजल के भाई शमसेर को पता चली तो उसने शिवम सिंह को चेतावनी देते हुए बोला कि इस तरह की हरकत मत करो वरना बुरा हो जायेगा हमारे और आपके परिवार के साथ -साथ गांव का माहौल खराब हो जायेगा यह बात शिवम को नागवार लगी 18 जुलाई को शिवम शमसेर के घर पहोच गया दोनों आपस में बातचीत करते करते एक दूसरे से उलझ गए दोनों झगड़ने लगे तब गांव और परिवार वालो के समझाने के बाद उस विषय पर सुलह समझौता हो गया मगर उस दिन की बाते शमसेर और शिवम के दिल में कांटे की तरह चुभ रही थी शिवम मन को शांत करने के लिए अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ शमसेर के घर पहोच गया वही यह वारदात हो गई L
छोटे भाई को पीटते देख दौड़ा भाई मौत हो गई :
ग्रामीणों की माने तो आज मृतक का छोटा भाई सूरज चौहान सिचाई के लिए ट्यूबेल पर कुछ काम कर रहा था उसी दरम्यान शिवम अपने तीन अन्य साथियो के साथ पंहुचा मनबढ़ों ने पकड़ कर कुल्हाड़ी और चाकू से वॉर कर दिया शमशेर घायल होकर जमीन पर गिर गया आसपास के लोगो ने उसको आननफानन में अस्पताल ले कर जाने लगे मगर हॉस्पिटल पहोचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया जब शमसेर अस्पताल पंहुचा तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जहाँ उसकी मौत हो गई इस घटना से गांव में मातम है परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है l
क्या बोले पुलिस अधिकारी
घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौतुभ घटना का निरीक्षण करने पहुंचे जानकारी देते हुए बताया कि मृतक शमशेर चौहान की घर की एक लड़की के साथ शिवम सिंह का अफेयर था।दोनो परिवार के बीच इससे पहले 18 जुलाई को मारपीट हुई थी जिसमे दोनो पक्ष के लोगो ने सुलह कर लिया था।आज दोपहर उसी मामले को लेकर शिवम अपने दो और साथियों के साथ शमसेर के घर पहुचा कहासुनी में बात इतनी बड़ी कि शिवम ने धारदार हथियार से शमसेर के ऊपर हमला कर दिया घायल शमसेर को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी में जुटी।
jaunpur news,डीएम ने किया आकांक्षा हाट का शुभारम्भ
DM inaugurated Aakansha Haat jaunpur news
JAUNPUR NEWS TODAY : जनपद जौनपुर में आकांक्षा हाट कार्यक्रम 02 अगस्त 2025 तक आयोजित हो रहा है। मंगलवार को कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आकांक्षा हाट/सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार के निर्देश के क्रम में नीति आयोग के द्वारा आकांक्षात्मक विकास खण्ड के रूम में रामपुर और मछलीशहर चिन्हित किया गया है। आज का कार्यक्रम किसानों को समर्पित हैं। किसान भाई अन्नदाता होने के साथ साथ औद्योगिक गतिविधियों को केन्द्र बिन्दु होते है। कृषि पर आधारित अर्थव्यवस्था में कृषकों का योगदान सर्वोपरि है। उन्होने उपस्थित सभी लोगो से अपील किया कि अधिक से अधिक जैविक खेती करते हुए अपनी फसलों का उत्पादन करे। जिलाधिकारी ने किसानों को फल,फूल, सब्जी की खेती और पशुपालन करने पर जोर दिया।
उप निदेशक कृषि हिमान्शु पाण्डेय ने बताया कि आकांक्षात्मक विकास खण्ड मछलीशहर में 58 हजार 01 सौ 17 किसानो पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ, 1475 किसानों का मृदा परीक्षण और शासन के द्वारा निर्धारित 02 एफपीओ के लक्ष्य के सापेक्ष 04 एफपीओ बनाये गये है आकांक्षात्मक विकास खण्ड रामपुर में 45 हजार 2 सौ 65 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ, 1475 किसानों का मृदा परीक्षण और शासन के द्वारा निर्धारित 02 एफपीओ के लक्ष्य के सापेक्ष 06 एफपीओ बनाये गये है, जो कृषि एवं संबंध के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।
कृषि वैज्ञानिक डा0सुरेश कन्नौजिया के द्वारा विस्तार से डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) विधि से धान की खेती के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। डिप्टी पीडी आत्मा डा0 रमेश चन्द्र यादव ने किसानों को कृषि विभाग से संचालित योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, खरीफ की फसलों मे उत्पादन और उत्पादकता बढाने वाली आधुनिक तकनीकियो के बारे में जागरूक किया। जिलाधिकारी के द्वारा विकासखण्ड रामपुर और मछलीशहर के उत्कृष्ट किसानों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उपनिदेशक कृषि हिमान्शु पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।