Home Blog Page 68

UGC NET JRF में दो सगे भाई-एक साथ सफल

0
UGC NET JRF में दो सगे भाई-एक साथ सफल
UGC NET JRF में दो सगे भाई-एक साथ सफल

UGC NET JRF में दो सगे भाई सफल,दोनों को सिविल सेवा में जाने का सपना  है

JAUNPUR NEWS जौनपुर: खेतासराय क्षेत्र के युनुसपुर गांव के दो सगे भाइयों मोहम्मद जैद और मोहम्मद सैफ ने UGC-NET और JRF परीक्षा पास कर गांव का नाम रोशन किया है। दोनों की सफलता की खबर जैसे ही फैली, गांव में बधाइयों का तांता लग गया। लोगों ने घर जाकर मिठाई खिलाई और दोनों युवकों को गले लगाकर आशीर्वाद दिया।

मोहम्मद जैद और मोहम्मद सैफ एक साधारण किसान परिवार से हैं। उनके पिता सानुल्लाह किसानी और छोटा-मोटा कारोबार कर परिवार का पालन करते हैं। जैद और सैफ ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत गांव के एक मदरसे से की थी। इसके बाद जैद ने खेतासराय के नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल और सर्वोदय इण्टर कॉलेज से इण्टरमीडिएट किया। उन्होंने टीडी कॉलेज,जौनपुर से राजनीति शास्त्र में स्नातक और परास्नातक किया। सिविल सेवा की तैयारी के दौरान ही उन्होंने यूजीसी नेट/जेआरएफ UGC-NET की परीक्षा दी और 300 में से 210 अंक लाकर सफलता प्राप्त की।

वहीं छोटे भाई मोहम्मद सैफ ने नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल और सेंट थॉमस स्कूल से स्कूली पढ़ाई करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए किया। वर्तमान में वह दिल्ली से एमए कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने JRF परीक्षा दी और 300 में से 248 अंक प्राप्त कर जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए चयन हुआ है। जैद और सैफ का सपना है कि वे आगे चलकर सिविल सेवा में जाएं और देश की सेवा करें। दोनों इस समय ऑनलाइन कोचिंग और लाइब्रेरी के माध्यम से UPSC की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष इस बात का प्रमाण है कि सीमित संसाधनों में भी यदि लगन और मेहनत हो, तो कोई भी मुकाम पाया जा सकता है।

यह भी पढ़े: PUCAT-2025 Entrance Exam Result Declared

यह भी पढ़े: Jaunpur murder पसेवा शमशेर चौहान हत्याकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार,जानिए कैसे हुई थी हत्या

जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए ऑनलाइन आवेदन चालू है 

0
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन चालू है 
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन चालू है 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन चालू है 

जौनपुर :सत्र 2026-27 के लिए चयन परीक्षा के माध्यम से पी.एम.श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, मड़ियाहूॅं जौनपुर में कक्षा 9वीं एवं 11वीं रिक्तियों के सापेक्ष प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ है प्राचार्य पी0एम0 श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ने अवगत कराया है कि जनपद जौनपुर के अभ्यर्थी जो जिले के प्रमाणिक निवासी हैं और शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उसी जिले में सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत हैं, आवेदन करने के लिए पात्र हैं साथ ही यह भी अवगत करना है आवेदन पूर्ण रूपेण ऑन लाइन प्रक्रिया के साथ है जिसकी वेबसाइड  www.navodaya.gov.in है।  आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितम्बर 2025 है।

प्राचार्य पी0एम0 श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ने अवगत कराया है कि पी0एम0 श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय जौनपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जौनपुर जिले के प्राथमिक अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं से आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। प्रवेश परीक्षा 13 दिसम्बर (शनिवार) को जौनपुर जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी, आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई निर्धारित की गयी थी जिसे बढ़ाकर 13 अगस्त 2025 कर दी गयी है। आवेदन करने हेतु वेबसाइट  https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/?AspxAutoDetectCookieSupport=1  है।

जनपद में संचालित समस्त राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र जुलाई 2025 के अनुसार तृतीय चरण परिणाम से प्रवेश हेतु चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश लेने की तिथि 31 जुलाई 2025 से 08 अगस्त 2025 तक निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ चयनित संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। प्रवेश हेतु संस्थान अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा।

PUCAT-2025 Entrance Exam Result Declared

0
PUCAT :पीयूकैट-2025 प्रवेश परीक्षाफल घोषित
PUCAT-2025 Entrance Exam Result

PUCAT :पीयूकैट-2025 प्रवेश परीक्षाफल घोषित

PU CAT RESULT 2025 जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 18 व 19 जुलाई को आयोजित की गई पीयूकैट-2025 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने ऑनलाइन जारी किया. परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है. प्रो. मिथिलेश सिंह ने बताया कि शीघ्र ही वेबसाइट पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तिथियां जारी की जाएगी. उन्होंने बताया कि जिन विषयों में प्रवेश परीक्षा नहीं हुई थी उन विषयों में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया जारी है.

परीक्षाफल जारी के समय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ० विनोद कुमार सिंह, उप कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह, पीयूकैट 2025 प्रवेश समिति केअध्यक्ष प्रो० रजनीश भास्कर, समन्वयक प्रो० मिथिलेश सिंह, परीक्षाफल तैयार करने के समिति के संयोजक प्रो० देवराज सिंह, सदस्यगण प्रो० संतोष कुमार एवं डॉ० अमरेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित रहे. 

JAUNPUR,जिलाधिकारी की बैठक में खुटहन की प्रगति मिली खराब

0
JAUNPUR,जिलाधिकारी की बैठक में खुटहन की प्रगति मिली खराब
JAUNPUR,जिलाधिकारी की बैठक में खुटहन की प्रगति मिली खराब

In the meeting of the District Magistrate, the progress of Khuthan was found to be poor jaunpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर :स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में लेक्ट्रेट सभागार में संपन्न ।बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत भुगतान की प्रगति की जानकारी ली जिसमें खुटहन की प्रगति खराब पाए जाने पर एमओआईसी को निर्देश दिए कि शत प्रतिशत भुगतान कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी इकाइयों में प्रसव की स्थिति, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, वीएचएनडी सेशन सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्वीकृत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

इसके पूर्व जिलाधिकारी द्वारा एन कॉर्ड की बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर तथा पुलिस विभाग को समन्वय करते हुए नकली दवाओं की जांच कर विक्रेता पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तथा जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मादक पदार्थ की बिक्री के संभावित अथवा संदिग्ध स्थानों, दुकानों इत्यादि पर अभियान चलाते हुए प्रवर्तन की कार्यवाही की जाए।
         

राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में आयोजित हुई संगोष्ठी

0
राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में आयोजित हुई संगोष्ठी
राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में आयोजित हुई संगोष्ठी

गोस्वामी तुलसीदास एवं मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन*

JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर । राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी विभाग एवं आई.क्यूं. ए.सी.केसंयुक्त तत्वावधान में गोस्वामी तुलसीदास एवं मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता  महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो (डा )   प्रो. डॉ. शंभूराम ने किया । उन्होंने कहां की तुलसीदास जी  की भूमिका एक समाज सुधारक के रूप में है, उन्होंने उनके साहित्य की महत्ता को बताया। मुंशी प्रेमचंद के साहित्य पर अपना विचार व्यक्त करते हुए  कहा कि मुंशी प्रेम चंद जी के उपन्यास “गोदान”  में ग्रामीण जीवन तथा उसकी समस्या पर प्रमुखता से अपनी बात रखी गई है ।

राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में आयोजित हुई संगोष्ठी
राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में आयोजित हुई संगोष्ठी

महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सत्यराम प्रजापति ने  दोनों साहित्यकारों के साहित्यिक और सामाजिक प्रदेय को बताया , उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इनसे बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है। मुख्य  वक्ता के रूप में डॉ. श्याम सुंदर उपाध्याय ने गोस्वामी तुलसीदास के साहित्यिक सृजन और सामाजिक सरोकार के बारे में बताया  कहा  कि गोस्वामी जी द्वारा रचित रामचरित मानस महाकव्य अपने देश के अलावा वैश्विक स्तर पर भी एक महत्वपूर्ण ग्रन्थ के रूप में अपना स्थान बनाया हुआ है।

विशिष्ट वक्ता के रूप में हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सुधा सिंह ने गोस्वामी तुलसीदास की रचना प्रक्रिया पर अपनी बात रखी, उन्होंने रामचरित मानस की महत्ता को बताते हुए कहा इस ग्रंथ से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। उन्होंने प्रेमचंद के साहित्य और उनके  सामाजिक योगदान के बारे में भी बताया। विभाग की शिक्षिका डॉ. रागिनी राय ने दोनों लेखकों के साहित्य में क्या महत्व है इस पर अपनी बात रखी। 

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रमेश चंद्र सोनी ने किया।धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मधु पाठक ने दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेतर कर्मचारी तथा भारी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : Jaunpur murder पसेवा शमशेर चौहान हत्याकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार,जानिए कैसे हुई थी हत्या

Jaunpur murder पसेवा शमशेर चौहान हत्याकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार,जानिए कैसे हुई थी हत्या

0
Jaunpur murdur
Jaunpur murdur

5 accused arrested in Jaunpur murder case Shamsher Chauhan murder case

जौनपुर। पसेवा गांव में बुधवार को हुई शमशेर चौहान मर्डर केस में केराकत पुलिस ने आज हत्या की घटना में संलिप्त 05 वांछित अभियुक्ततो को गिरफ्तार कर लिया कब्जे से आलाकत्ल चाकू बरामद हुआ है।

ऐसे हुई थी शमशेर चौहान की हत्या।केराकत थाना क्षेत्र में बुधवार को ग्राम पसेंवा थाना केराकत मृतक के परिजनों ने बताया कि मै अपने भाई शमसेर उर्फ साधू चौहान के साथ अपने खेत में पानी देखने गया था, मई रोड़ गोदाम पोस्ट (पसेंवा) के पास समय करीब साढ़े बारह बजे दिन में पुराने विवाद को लेकर मेरे गांव के ही किशन सिंह पुत्र बबलू सिंह, कौशल सिंह पुत्र बबलू सिह, प्रिन्स सिंह पुत्र सेसई सिंह, व डब्लू सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह तथा जीशू पाठक पुत्र बबलू पाठक अपने हाथ मे लाठी डण्डा कुल्हाड़ी व असलहा के साथ आये और कहने लगे कि साले तुम लोगों का मन बढ़ गया है, मुझे और मेरे भाई पर लाठी डण्डा कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करना प्रारम्भ किये जिससे मुझे व मेरे भाई साधू उर्फ शमसेर चौहान को काफी चोटे आयी।

जब गांव के लोग आये तो वह भाग गये, मैं अपने भाई साधू उर्फ समशेर सिंह को जिन्हे काफी चोटे आयी लाद फांन कर सरकारी अस्पताल केराकत ले आया, जहां पर डाक्टर ने मेरे भाई को मृत घोषित कर दिया। इस प्रार्थना पत्र पर किशन सिंह पुत्र बबलू सिंह, कौशल सिंह पुत्र बबलू सिह, प्रिन्स सिंह पुत्र सेसई सिंह, डब्लू सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह तथा जीशू पाठक पुत्र बबलू पाठक के विरुध्द थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 209/25 धारा-103(1), 190, 191(2), 191(3), 115(2), 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

पुलिस के मुताविक 30 जुलाई को प्रभारी निरीक्षक मय हमराह व निरीक्षक अपराध मय हमराह मुकदमा उपरोक्त घटना में नामित /प्रकाश में आये अभियुक्तगण कुँवर सिंह उर्फ डब्लू पुत्र समरबहादुर सिंह- कौशल सिंह पुत्र दिनेश सिंह उर्फ बबलू सिंह, प्रिंस सिंह पुत्र शशिकान्त सिंह उर्फ सेसई सिंह -अमन पाठक उर्फ डीसू पुत्र संजय पाठक उर्फ बबलू पाठक 5-दीपक सिंह पुत्र स्व0शारदा सिंह निवासीगण पसेवा थाना केराकत जनपद जौनपुर को मुखबीर की सूचना पर बेलाव पुल व मंदिर के मध्य जो गिरफ्तारी के डर से झाडियो के पास से छिपकर बैठे थे, को गिरफ्तार किया गया तथा घटना के सम्बन्ध में चेक पोस्ट बेलाव पर गहनता से पूछताछ की गयी तो गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण मुकदमा उपरोक्त की घटना से सम्मिलित होना स्वीकार किये तथा अभियुक्त कुँवर सिंह उर्फ डब्लू उपरोक्त द्वारा मुकदमा उफरोक्त की घटना मे प्रयुक्त आला कत्ल चाकू बरामद किया गया। केराकत पुलिस ने मृतक शमशेर चौहान की हत्या में 209/25 103(1), 190, 191(2), 191(3), 115(2), 352 बीएनएस की
धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।

missing girl: 8 दिन से लापता किशोरी की तलाश में पुलिस

0

No trace of the teenage girl who was kidnapped eight days ago,missing girl

missing girl News जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र में 8 दिन पूर्व अपहरण की गई किशोरी तक पुलिस अभी तक नही पहुच सकी।लड़की के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के मुताविक कजियाशाहपुर गांव निवासी सरोजा देवी पत्नी नरसिंह यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर कर जौंका बाद निवासी कमलेश यादव पुत्र शिशिनजीत यादव अपहरण कर लिया। नाम जद तहरीर पड़ने के बाद भी किशोरी को पुलिस बरामद न कर सकी। मामले में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कजरी तीज महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

0
कजरी तीज महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन
कजरी तीज महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

शाहगंज [जौनपुर ] कजरी तीज महोत्सव का हुआ भव्य आयोजनजिसके मुख्य अतिथि डॉक्टर अवनीश विक्रम सिंह बघेल (गुरुजी)कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर अवनीश विक्रम सिंह बघेल गुरुजी व डॉक्टर देवी प्रसाद पुष्पजीबी के हाथों से दीप प्रज्वलित करके हुआइसके आयोजन करता थे वरिष्ठ समाजसेवी बिट्टू किन्नर ,वेद प्रकाश जायसवाल भाजपा नेता, धीरज पाटिल खुशबू जायसवाल नीतू मिश्रा वैदेही सखी की अध्यक्षकार्यक्रम का बहुत ही शानदार तरीके से संचालन कर रही श्रीमती अनुपमा अग्रहरि प्रधानाचार्यकार्यक्रम में कजरी गीत सांस्कृतिक नृत्य एवं अन्य कार्यक्रम का शानदार आयोजन हुआ जिसे देख सभी अतिथि प्रसन्न नजर आए मुख्य अतिथि डॉक्टर अवनीश विक्रम सिंह जी गुरु जी ने कहा अपनी सनातनी परंपरा एवं अपने त्योहारों को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम हर साल होनी चाहिए जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी हमारे त्योहार के बारे में जान सके एवं अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ कार्यक्रम लाना चाहिए ,लायंस क्लब के जोन पर्सन मनीष कुमार अग्रहरी जेसीआई शाहगंज सिटी की अध्यक्ष दीपा सेठ,जेसीआई शाहगंज संस्कार के अध्यक्ष विनायक अग्रहरि एवं तमाम सामाजिक संस्थाएं एवं पत्रकार बंधुओ का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया कार्यक्रम में प्रोफेशनल मॉडल डाली जोशी ,पूजा जायसवाल अनुपमा मोदनवाल नेहा सिंह ,रिचा सिंह ,अंजू सिंह,रूबी जायसवाल नीलम अग्रहरि पंकज जायसवाल गीता अग्रहरि शालू गुप्ता अर्चना बरनवाल अनिल मोदनवाल अरुन चौहान ज्ञानचंद गुप्ता अमित भारत चंदू अग्रहरि सतीश मोदनवाल आदि बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे कार्यक्रमों में राजेश चौबे व उनकी टीम ने शानदार भजन व कजरी गीत की प्रस्तुति की

विधायक ने किया पावर परिवर्तक का लोकार्पण

0
विधायक ने किया पावर परिवर्तक का लोकार्पण
विधायक ने किया पावर परिवर्तक का लोकार्पण

खुटहन (जौनपुर) मंगलवार को पट्टी नरेंद्रपुर स्थिति विद्युत उपकेंद्र में स्थानीय विधायक रमेश सिंह द्वारा 5 MVA पावर परिवर्तक का लोकार्पण किया गया।पावर परिवर्तक लग जाने से न केवल दोनों फिडरो पर एक साथ बिजली सप्लाई में सुगमता होगी।बल्कि बिजली छमता भी बढ़ेगी।बीते कुछ माह से क्षेत्रीय जनता बिजली की किल्लत झेल रही थी। लोकार्पण के मौके पर अधिशाषी अभियंता अमित कुमार धर्मा, सहायक अभियंता सतीश सिंह अवर अभियंता रोहतास ठेकेदार विवेक सिंह उपस्थित रहे

रतन मेडिकल एजेंसी का रिटायर्ड मेडिकल प्रोफेसर ने किया उद्घाटन

0
रतन मेडिकल एजेंसी का रिटायर्ड मेडिकल प्रोफेसर ने किया उद्घाटन
रतन मेडिकल एजेंसी का रिटायर्ड मेडिकल प्रोफेसर ने किया उद्घाटन

खेतासराय रेलवे क्रासिंग के समीप खुलने से स्थानीय लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खेतासराय रेलवे क्रासिंग के समीप रतन मेडिकल एजेंसी का उद्घाटन बुधवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर रतन यादव ने फीता काटकर एजेंसी का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता आज की मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है। रतन मेडिकल एजेंसी जैसे प्रतिष्ठान ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा की रीढ़ बन सकते हैं। मुझे प्रसन्नता है कि युवाओं में जनसेवा की भावना के साथ उद्यमशीलता भी विकसित हो रही है। सौरभ यादव द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल व्यवसायिक पहल है, बल्कि समाजहित में एक प्रशंसनीय प्रयास भी है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि यह एजेंसी जनसेवा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करे

एजेंसी के प्रोप्राइटर सौरभ यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि और सुविधा ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। गुणवत्ता पूर्ण दवाइयों के साथ समय पर सेवा प्रदान करना हमारा संकल्प है। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर पर सभी ज़रूरी दवाइयां व उपकरण उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा नेता हरेंद्र यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र प्रकाश यादव, रुधौली प्रधान छोटेलाल यादव (सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक), प्रदीप यादव (एडवोकेट), और डॉ. अरविंद कुमार यादव की उपस्थित रहे। अंत में चन्द्रप्रकाश (एडवोकेट) ने आगन्तुको का आभार प्रकट किया गया।