Home Blog Page 7

करंजाकला में तीन करोड़ के विकास योजनाओं व कार्यो का किया लोकार्पण

0
तीन करोड़

जौनपुर को मिलेंगी और बड़ी विकास की सौगातें”: राज्यमंत्री गिरीश चंद्र

  • ब्लॉक में तीन गेट एक मार्डन सभागार का हुआ लोकार्पण ,ब्लॉक के सभी गांवो के विकास में नहीं होगी कमी : सुनील यादव मम्मन

JAUNPUR NEWS जौनपुर। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने विकासखंड करंजाकला में करीब तीन करोङ के ग्रामीण विकास योजनाओं कार्यो का शिलान्यास किया । इस दौरान उन्होंने परिसर में शहीद स्तंभ तीन गेट मार्डन सभागार व अन्य कार्यालय का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया । उन्होंने कहा कि जौनपुर को और विकास योजना की बड़ी सौगातें मिलेगी । जिसमे रिंग रोड हाईवे ओवर ब्रिज समेत जल्दी ही ऑडिटोरियम तैयार हो जाएगा ।

करंजाकला में तीन करोड़ के विकास योजनाओं व कार्यो का किया लोकार्पण

प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने विकासखंड करंजाकला के आधुनिक मॉडर्न सभागार का लोकार्पण किया। तीन मॉडर्न गेट का लोकार्पण किया। शहीद स्तंभ मॉडर्न शौचालय सेमत तीन करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें गांव के विकास की दो करोड़ 23 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया ।

विकासखंड के आधुनिक बनाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि चौमुखी विकास हो रहा है। राज्यमंत्री गिरीशचंद्र ने कहा कि जौनपुर में कई और बड़ी विकास सौगातें मिलेगी। इसके लिए प्रयास जारी है और जल्दी ही ऑडिटोरियम ओवर ब्रिज रिंग रोड फोरलेन सभी जौनपुर को तैयार होकर मिल जाएगा उन्होंने ग्राम प्रतिनिधियों समूह सखियो को अच्छे काम के लिए धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित किया।

करंजाकला में तीन करोड़ के विकास योजनाओं व कार्यो का किया लोकार्पण

भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने कहा कि करंजाकला में चौमुखी विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा और गांव को आधुनिक व्यवस्थाओं को उपलब्ध कराने में ध्यान दिया जाएगा। इसके पूर्व आए हुए अतिथियो,प्रधान, बीडीसी को ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव और भाजपा नेता सुनील यादव मम्मन ने अंगवस्त्र में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव , अजय सिंह खर्चू , परियोजना निदेशक पीडी कृष्ण करूणाकर पांडेय ने लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर शरद सिंह, जितेंद्र सिंह, रामसूरत मौर्या तेजू ,राजकेशर पाल ,प्रशांत सिंह, राजू सिंह दादा ,सुमित सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा संतोष मौर्य, श्यामबाबू यादव, नागेंद्र यादव, डॉ सौरभ कुमार पांडेय, संजय कुमार यशवंत झा, मनोज सिंह, रामकृष्ण यादव, चंदन यादव ,मनीषा यादव ,रमेश यादव, उमाशंकर मौजूद रहे।

करंजाकला में तीन करोड़ के विकास योजनाओं व कार्यो का किया लोकार्पण

JAUNPUR के 2 विद्यार्थियों ने CSIR NET में मारी बाजी

0

प्रथम प्रयास में पीयू के दो विद्यार्थियों ने CSIR-NET में मारी बाजी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय अंतर्गत सूक्ष्मजीवविज्ञान विभाग के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि एम.एससी. माइक्रोबायोलॉजी के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों मोहम्मद अदनान एवं नामीरा खान ने प्रतिष्ठित CSIR-NET दिसंबर 2025 परीक्षा को प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

दोनों विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, निरंतर अध्ययन, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। CSIR-NET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त करना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि विभाग एवं विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव का विषय है।

इस उत्कृष्ट सफलता पर सूक्ष्मजीवविज्ञान विभाग के प्राध्यापकों, शोधार्थियों, सहपाठियों एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी और वे भी उच्च शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।

धर्म की स्थापना के लिए होता है भगवान का अवतार:डा.मदन मोहन मिश्र मान

0
धर्म की स्थापना के लिए होता है भगवान का अवतार:डा.मदन मोहन मिश्र मान
धर्म की स्थापना के लिए होता है भगवान का अवतार:डा.मदन मोहन मिश्र मान

खेतासराय (जौनपुर) दुष्टों का संहार करके धर्म की स्थापना के लिए भगवान अवतार लेते हैं यह अवतार ही समाज को जगाने वाला ही वास्तविक संत है, उक्त बातें पोरई कला ग्राम में आयोजित श्री मद्भभागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन वाराणसी से पधारे मानस कोविद डा.मदन मोहन मिश्र जी महाराज व्यासपीठ से कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कह रहे थे। उन्होंने उपस्थित श्रोताओं को भक्ति सागर में खूब गोता लगवाया और अमृत पान कराटे हुए कहा सकारात्मक सोच ही व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है तो नकारात्मक सोच ही सबसे बड़ा अभिशाप है। कृष्ण का पूरा जीवन संघर्ष पूर्ण रहा फिर भी वे सदा मुस्कराते रहे और तटस्थ की भूमिका में रहे।

हमें अपने बच्चों का नाम भगवत परक रखना चाहिए क्योंकि अजामिल ने अपने बेटे नारायण का नाम लिया और उसका कल्याण हो गया, नारी में क्षमता के माध्यम से लक्ष्मी बाई बनकर अग्रेजो का दांत खट्टा कर सकती है तो ममता के माध्यम से देवकी के बेटे कन्हैया को पुत्र बनाकर पाल सकती, बड़े ही धूम धाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। संचालन वशिष्ठ ने किया व्यास जी का स्वागत एवं आभार आयोजक उमा शंकर मिश्र ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में शशिप्रकाश मिश्र, राजेश सिंह, रमेश सिंह, फिरतू यादव, बालकिशुन राजभर आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मड़ियाहू तहसील का DM ने किया निरीक्षण

0
मड़ियाहू तहसील का DM ने किया निरीक्षण
मड़ियाहू तहसील का DM ने किया निरीक्षण

JAUNPUR NEWS जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा तहसील मड़ियाहू का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर स्थित रिकॉर्ड रूम, न्यायालय उप जिलाधिकारी, न्यायालय, तहसीलदार रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष तथा कंप्यूटर कक्ष का गहनता से निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव एवं न्यायिक कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि निर्विवाद वरासत से संबंधित कुछ प्रकरणों में आवेदकों के द्वारा मामूली त्रुटियां होने के कारण आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व परिषद के निर्देशों का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि निर्विवाद वरासत के अंतर्गत आवेदनों के निरस्तीकरण से पूर्व तहसीलदार पूर्ण रूप से आश्वस्त हों तथा समुचित परीक्षण के उपरांत ही अंतिम निर्णय लें। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन भी दावों को निरस्त किया गया है, उनकी पुनः समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र आवेदक अनावश्यक रूप से वंचित न रहें इसके साथ ही जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिए कि सभी निरस्त प्रकरणों की सूची तैयार कर उनका परीक्षण किया जाए तथा नियमानुसार त्वरित एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए निरीक्षण के दौरान तहसील में लागू की गई कुछ सराहनीय व्यवस्था जैसे आनलाइन ई-परवाना, अमलदरामद सहित अन्य कार्यप्रणाली की भी प्रशंसा की गई।उन्होंने निर्देश दिया कि राजस्व न्यायालयों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जनसुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नवीन सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

डीसीएम ऑटो की आमने सामने टक्कर ऑटो चालक घायल

0
डीसीएम ऑटो की आमने सामने टक्कर ऑटो चालक घायल
डीसीएम ऑटो की आमने सामने टक्कर ऑटो चालक घायल

ऑटो और ई रिक्शा क्षतिग्रस्त, डीसीएम सहित चालक फरार

खेतासराय(जौनपुर): स्थानीय कस्बे में जौनपुर रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे डीसीएम ऑटो की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो चालक बुरी तरह घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने निजी अस्पताल पहुँचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाल रंग की डीसीएम शाहगंज की तरफ से जौनपुर की तरफ जा रही थी तभी उक्त स्थान पर सामने से आ रही ऑटो में सीधे जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पीछे से आ रही ई-रिक्शा में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे नाली में जा गिरा और चालक हसीबुद्दीन (45 वर्ष) पुत्र सरफुद्दीन निवासी जमदहां बुरी तरह घायल हो गए आस-पास के लोगों ने कस्बे के एक निजी अस्पताल पहुँचाया, वही ई-रिक्शा चालक मोहम्मद असलम निवासी ढढवारा को भी मामूली चोट आई है और घटना में ई-रिक्शा व ऑटो दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद डीसीएम सहित चालक फरार हो गया, सूचना पर पहुँची पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना:ब्लॉक शाहगंज सभागार में हुआ सीधा प्रसारण

0

किसानों के खातों में आई क्षतिपूर्ति राशि

खेतासराय (जौनपुर): प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ फसल 2025 की क्षतिपूर्ति राशि के वितरण का भव्य कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास से ‘One Click’ के माध्यम से प्रदेश के लाखों किसानों के बैंक खातों में सीधे मुआवजा राशि हस्तांतरित की, जिसका सभागार में सीधा प्रसारण ब्लॉक शाहगंज सोंधी में इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए ब्लॉक सभागार में विशेष व्यवस्था की गई थी।

यहाँ बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों और विभागीय अधिकारियों को दिखाया गया। मुख्यमंत्री द्वारा बटन दबाते ही पात्र किसानों के मोबाइल पर धनराशि प्राप्त होने के संदेश आने शुरू हो गए। ​खरीफ सीजन 2025 के दौरान भारी बारिश एवं ओलावृष्टि से नष्ट हुई धान की फसल के लिए बीमा कंपनी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुआवजा राशि सीधे किसानों के खाते में भेजी है। ग्राम अरंद के कृषक ओम प्रकाश यादव ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनकी नष्ट हुई फसल के बदले बीमा कंपनी द्वारा 61,909 रुपये की भारी-भरकम मुआवजा राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी गई है। खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि सरकार की इस ‘One Click’ पहल से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और पारदर्शिता के साथ लाभ सीधे किसानों तक पहुँच रहा है। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सरोज एवं असिस्टेंट ट्रेनिंग मैनेजर सुरेश कुमार समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय में रोजगार-योग्यता कौशल प्रशिक्षण शुरू

0
Oplus_131072

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्रशिक्षण एवं नियोजन प्रकोष्ठ द्वारा नांदी फाउंडेशन एवं महिंद्रा प्राइड क्लासरुम के संयुक्त तत्वावधान में तथा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर में अध्ययनरत छात्राओं हेतु “रोजगार-योग्यता संवर्धन कौशल” विषय पर एक सप्ताह का व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। यह कार्यक्रम माननीय कुलपति जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन के अनुसार दिनांक 17 फरवरी से 23 फरवरी, 2026 तक विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन केंद्र में संचालित किया जा रहा है।


प्रशिक्षण हेतु राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा नामित प्रशिक्षक हिना मिश्रा एवं रोहित द्वारा अंग्रेज़ी बोलचाल, संप्रेषण कौशल, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल जागरूकता तथा साक्षात्कार कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को रोजगार की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप आवश्यक कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार हेतु योग्य बनाना है।
प्रथम दिवस छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया तथा उन्हें कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई। साथ ही साक्षात्कार अभ्यास भी कराया गया। विभिन्न विभागों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक व करियर निर्माण हेतु उपयोगी बताया। समापन पर प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर उप समन्वयक सुशील कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नितेश जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में उप समन्वयक विशाल यादव, छात्र स्वयंसेवक सूर्यांशु मिश्रा, शिवम यादव, विनीत सिंह, आरती यादव, ब्यूटी मौर्या, सत्य प्रकाश मिश्रा सहित छात्राएं उपस्थित रहीं।

जौनपुर की देशी मदिरा,कम्पोजिट दुकानो का नवीनीकरण के लिए आवेदन पत्र 18 फरवरी से 

0
JAUNPUR NEW

जौनपुर की देशी मदिरा, कम्पोजिट दुकानो का नवीनीकरण के लिए  आवेदन पत्र 18 फरवरी से 

जौनपुर : जिलाधिकारी/लाइसेंस प्राधिकारी डा० दिनेश चन्द्र ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की आबकारी नीति विषयक शासनादेश एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के अर्धशासकीय पत्र द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में जनपद जौनपुर में वर्ष 2026-27 हेतु देशी मदिरा, कम्पोजिट दुकान, मॉडल शाप्स एवं भांग की फुटकर दुकानों का व्यवस्थापन 18 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होगा। सर्वप्रथम वर्ष 2025-26 में व्यवस्थित एवं नवीनीकरण के लिए अर्ह पायी गयी दुकानों के नवीनीकरण हेतु आवेदन पत्र 18 फरवरी 2026 (मध्यान्ह 12ः00 बजे) से 23 फरवरी 2026 (समय सांय 5ः00 बजे) तक ई-लॉटरी पोर्टल  http://exciseelotteryup.upsdc.gov.in पर ऑनलाईन आमंत्रित किये जाते है। ऑनलाईन नवीनीकरण के पश्चात् जनपद की अवशेष दुकानों का व्यवस्थापन ई-लाटरी के प्रथम चरण के माध्यम से 10 मार्च 2026 (समय 12ः00 बजे) से किया जायेगा। तथा जनपद में मदिरा एवं भांग की फुटकर बिक्री की दुकानों का नवीनीकरण एवं अवशेष दुकानों को ई-लाटरी के माध्यम से प्राप्त करने हेतु इच्छुक एवं अर्ह आवेदन जनपद जौनपुर की दुकानों की सूची, अन्य आवश्यक विवरण एवं शर्ते जनपद की बेवसाइट  http://jaunpur.nic.inhttp://exciseelotteryup.upsdc.gov.in तथा कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर देखी जा सकती है। नवीनीकरण/ई-लाटरी के संबंध में जानकारी के लिए कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जौनपुर में सम्पर्क किया जा सकता है।

ARP एसोसिएशन जौनपुर के जिला अध्यक्ष ने BSA को सौंपा ज्ञापन

0
ARP एसोसिएशन जौनपुर के जिला अध्यक्ष ने BSA को सौंपा ज्ञापन
ARP एसोसिएशन जौनपुर के जिला अध्यक्ष ने BSA को सौंपा ज्ञापन

एआरपी एसोसिएशन,जौनपुर के जिला अध्यक्ष राजमणि यादव ने बी एस ए जौनपुर को विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा।

JAUNPUR NEWS जौनपुर। एआरपी एसोसिएशन, जौनपुर के जिला अध्यक्ष राजमणि यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने एआरपी हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बीएसए जौनपुर एवं सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी बीएसए कार्यालय जौनपुर को ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित एआरपी के कार्य, दायित्व, सुविधाओं एवं प्रशासनिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान की मांग की। ज्ञापन में एआरपी साथियों के अधिकारों की रक्षा, कार्य परिस्थितियों में सुधार तथा विभागीय समन्वय को सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया।


जिला समन्वयक  प्रशिक्षण विशाल उपाध्याय से एफ़ एल एन प्रशिक्षण के मानदेय भुगतान को लेकर वार्ता हुई,उनके द्वारा आश्वत किया गया कि दो या तीन दिन के अंदर मानदेय का भुगतान हो जाएगा।जिला अध्यक्ष राजमणि यादव ने कहा कि एआरपी शिक्षा व्यवस्था की सुदृढ़ कड़ी हैं और उनके कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक संसाधन एवं सम्मान मिलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विभाग संगठन की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करेगा।

इस अवसर पर संगठन के कोषाध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता, उपाध्यक्ष सरिता यादव, संयुक्त मंत्री पुष्कर मिश्रा तथा संगठन मंत्री मनोज यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। एआरपी एसोसिएशन, जौनपुर ने स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो संगठन आगे की रणनीति बनाने के लिए बाध्य होगा।

धर्म निरपेक्षता के सजग प्रहरी रहे मुलायम सिंह यादव का सपा नेता रजनीश मिश्रा ने किया दुग्धाभिषेक

0

धर्म निरपेक्षता के सजग प्रहरी रहे मुलायम सिंह यादव का सपा नेता रजनीश मिश्रा ने किया दुग्धाभिषेक

जौनपुर । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, गरीबों, के मसीहा, समाजवाद धर्म निरपेक्षता के सजग प्रहरी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की स्मृति में सीहीपुर चकमाहन चौराहे पर लगे उनके चित्र पर समाजवादी पार्टी के सपा नेता रजनीश मिश्रा ने अपने साथियों के साथ एक सौ इक्यावन लीटर दुग्ध से दुग्धाभिषेक किया गया और माननीय नेताजी प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके क्रांतिकारी विचारों को जन जन तक पहुंचाने तथा समता मूलक समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। पत्रकारों द्वारा मिशन 2027 के चुनाव में ब्राह्मणों की भूमिका पूछे जाने पर सपा नेता रजनीश मिश्रा द्वारा बताया गया कि जितने प्रताड़ित ब्राह्मण हैं सभी समाजवादी पार्टी के ऊपर और राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी पर विश्वास कर रहे हैं। ब्राह्मणों का बड़ा हुजूम समाजवादी पार्टी के साथ लगातार जुड़ रहा है आने वाले समय में समाजवादी सरकार बनाने का काम करेंगे। इस अवसर पर विशाल यादव, मोहित चौबे, लालू यादव, अमित यादव , सनी, विनय, अंकित , धर्मेंद्र गौतम, विनय चौबे, मोहित पाण्डेय, शिवम साहू आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।