Home Blog Page 7

थाना दिवस में पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त, एक का मौके पर निस्तारण

0
थाना दिवस में पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त, एक का मौके पर निस्तारण
थाना दिवस में पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त, एक का मौके पर निस्तारण

खेतासराय(जौनपुर): थाना दिवस के अवसर पर थाना परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कुल पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

शेष चार मामलों के समाधान के लिए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को संबंधित स्थलों पर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु रवाना किया गया। प्राप्त सभी प्रार्थना पत्र राजस्व संबंधी मामलों से जुड़े थे।

अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरणों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को समयबद्ध न्याय मिल सके। थाना दिवस में आए लोगों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

अराजत तत्वों ने होलिका में लगाई आग,पुलिस से शिकायत

0
अराजत तत्वों ने होलिका में लगाई आग,पुलिस से शिकायत
अराजत तत्वों ने होलिका में लगाई आग,पुलिस से शिकायत

खेतासराय(जौनपुर): खेतासराय-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप होलिका दहन पर स्थल शनिवार की भोर अराजक तत्वों द्वारा होलिका में आग लगा दिया गया। होलिका समिति के लोगों ने घटना की जानकारी की पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, पंजाब नेशनल बैंक के पास होलिका दहन होता है। जिसके लिए समिति द्वारा लकड़ी इत्यादि की व्यवस्था कर एकत्र किया गया। शनिवार की सुबह अराजक तत्वों द्वारा आग लगा दिया गया। जिससे धुंआ उठने लगा। धुंआ उठता देखकर मौके पर लोग पहुँचे गए और आग बुझा दिया। होलिका समिति के अध्यक्ष सोनू बिन्द ने पुलिस से प्रार्थना-पत्र देकर कार्यवाई की मांग करते हुए बताया कि किसी अराजक तत्व द्वारा यह कृत्य किया गया है, इसके अलावा होलिका स्थल पर लगे टोटी को भी तोड़ दिया गया है, इसकी जानकारी नहीं है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इस्लाम भाईचारे और आपसी सम्मान का देता है संदेश:जुल्फेकार अहमद गामा

0

शाहगंज जौनपुर। स्थानीय नगर के इराकियाना मार्ग स्थित बहुरानी मैरेज लॉन में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों रोजेदारों के साथ विभिन्न धर्मों व समुदायों के लोगों ने सहभागिता कर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। अजान के बाद रोजेदारों ने खजूर से रोजा खोला और मुल्क में अमन-चैन की दुआ की। इसके बाद सभी ने एक साथ बैठकर पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। आयोजन स्थल पर अनुशासित व सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

आयोजक जुल्फेकार अहमद उर्फ गामा ने कहा कि इस्लाम आपसी भाईचारा, समानता और सभी धर्मों के प्रति सम्मान का पैगाम देता है। रमजान के पवित्र माह में इफ्तार कराना बड़े सवाब का कार्य है, जो समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। कार्यक्रम में डॉ. सोहराब सिद्दीकी, बसपा नेता अनिल गौतम, डॉ. सरफुद्दीन आजमी,इरफान अहमद , डॉ. तबरेज आलम, साइन नईम डॉ. आरिफ नदीम मंसूरी,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पी.सी.मेमोरियल कलावती ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में सिटी स्कैन का हुआ उद्घाटन

0
पी.सी.मेमोरियल कलावती ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में सिटी स्कैन का हुआ उद्घाटन

शाहगंज, जौनपुर। नगर स्थित पी.सी. मेमोरियल कलावती ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सिटी स्कैन मशीन का भव्य उद्घाटन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अस्पताल के संचालक डॉ. प्रेम प्रकाश गौतम ने विधिवत फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना कर सिटी स्कैन सेवा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, चिकित्सकगण व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। डॉ. गौतम ने बताया कि इस नई सुविधा से मरीजों को अब जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

उन्होंने कहा कि सिटी स्कैन मशीन के माध्यम से दुर्घटना, हड्डी, सिर, छाती व अन्य जटिल बीमारियों की सटीक एवं त्वरित जांच संभव हो सकेगी। इस अवसर पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को होली एवं माहे रमजान की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अस्पताल प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की जनता को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ और किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।

JAUNPUR में आम आदमी पार्टी का जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

0
JAUNPUR में आम आदमी पार्टी का जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
JAUNPUR में आम आदमी पार्टी का जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

जौनपुर। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर हालिया न्यायिक प्रक्रिया में मिली राहत के बाद आम आदमी पार्टी जौनपुर इकाई द्वारा जिला मुख्यालय पर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और “केजरीवाल ईमानदार थे, हैं और रहेंगे” के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा कि यह केवल एक कानूनी जीत नहीं, बल्कि सत्य और ईमानदारी की जीत है। उन्होंने कहा, “लंबे समय से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को राजनीतिक द्वेष के तहत बदनाम करने का प्रयास किया गया, लेकिन न्यायपालिका पर हमें पूरा भरोसा था। आज यह स्पष्ट हो गया है कि सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता। आम आदमी पार्टी शुरू से ही पारदर्शिता और ईमानदारी की राजनीति करती आई है और आगे भी करती रहेगी।”

डॉ. मिश्र ने कहा कि यह जश्न उन लाखों कार्यकर्ताओं की भावनाओं का प्रतीक है जिन्होंने कठिन समय में भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के मुद्दों—शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त शासन—पर कार्य करती रहेगी।

जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “आज जौनपुर का हर कार्यकर्ता गर्व महसूस कर रहा है। जिन नेताओं ने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार किया, उन्हें झूठे आरोपों में घेरने की कोशिश की गई, लेकिन सत्य की जीत हुई है। यह जनता के विश्वास की जीत है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शत्रुघ्न सिंह सोनू, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, त्रिलोकी नाथ मिश्र, रत्नेश सिंह, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष बंदना मिश्रा, एससी/एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजय कुमार गौतम, रितेश कुमार, लालमन सरोज, अनुराग मणि त्रिपाठी, संजय कुमार, लाले बिन्द, लालजी बिन्द, राममिलन बिन्द, खेमराज सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, ऊर्जा और विश्वास का माहौल देखने को मिला, जिसे नेताओं ने लोकतंत्र में न्याय और सच्चाई की विजय बताया।

तेज़ रफ़्तार कार अचानक हुई अनियंत्रित,सड़क किनारे खाई में पलटी

0
तेज़ रफ़्तार कार अचानक हुई अनियंत्रित,सड़क किनारे खाई में पलटी
तेज़ रफ़्तार कार अचानक हुई अनियंत्रित,सड़क किनारे खाई में पलटी

शादी से लौटते समय हुआ हादसा, बाल-बाल बचे सवार

खेतासराय (जौनपुर): खेतासराय-दीदारगंज मुख्य मार्ग पर स्थित शाहापुर के समीप भोर में एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई और सभी को मामूली चोटें बताई जा रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सवार खेतासराय क्षेत्र के अब्बोपुर गांव में शादी में शामिल होने के लिए आएं थे। विवाह समारोह सम्पन्न कराने के बाद वे कार से वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि वाहन तेज गति से चल रहा था, तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क के किनारे खाई में पलट गई।

हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवार सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल में जुट गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार सवार जौनपुर शहर के किस मोहल्ले के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

त्योहारों को लेकर हुई शांति समिति की बैठक सपंन्न

0

खेतासराय (जौनपुर) होली और रमजान महीने को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में उपजिलाधिकारी शाहगंज कुणाल गौरव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाई-चारा के साथ त्योहार मनाने की लोगों से अपील की गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव ने होलिका दहन, होली जुलूस आदि की जानकारी ली, जिसको होली जुलूस के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय ने पूरी जानकारी दी। त्योहार को लेकर नगर की साफ-सफाई के मुद्दे पर चेयरमैन वसीम अहमद ने भरोसा दिलाया की समय से पूर्ण कर लिया जाएगा। सहायक पुलिस अधीक्षक सृष्टि जैन तथा क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील किया। बैठक में नायब तहसीलदार राहुल सिंह, व्यापार मण्डल नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, सैय्यद ताहिर, शांतिभूषण मिश्र, मो. असलम खान, कपूरचंद्र जायसवाल, मनीष गुप्ता, इलियास (मोनू) समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

jaunpur News,मांगे ना माने जाने पर 5 मार्च के बाद आंदोलन की धमकी

0

प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को कुलपति को ज्ञापन दिया । इसमें रोवर रेंजर्स 2026 अलॉटमेंट में धांधली होने शिकायत की शिकायत की और कहा कि अगर स्ववित्तपोषित कालेजो को रोवर रेंजर्स मे अलॉटमेंट में सम्मिलित नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे । स्ववित्तपोषित पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबंधन महासंघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी के नेतृत्व में प्रबंधकों ने कुलपति प्रो वंदना सिंह से मुलाकात की उन्हें ज्ञापन दिया। जिसमें आरोप लगाया कि रोवर रेंजर्स 2026 अलॉटमेंट में धांधली की गई है। जिसमें स्ववित्तपोषित महाविद्यालय को विगत दो वर्षों से कार्यक्रम करने हेतु नामित नहीं किया जा रहा है।

अनुदानित महाविद्यालय को नियमित अलॉटमेंट किया गया है पूर्वांचल विश्वविद्यालय से कुल 650 स्ववित्तपोषित कॉलेज है । जिसमें ना तो प्रस्ताव मांगा गया ना कोई सूचना ही दी गई। इससे प्रतीत होता है कि विश्वविद्यालय द्वारा स्ववित्तपोषित महाविद्यालय को कमेटी द्वारा अनदेखा अपमानित किया जा रहा है। जिसका स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ घोर निंदा करता है। स्ववित्तपोषित महाविद्यालय जनपदीय समागम अलॉटमेंट में सम्मिलित नहीं किया गया ,तो 5 मार्च के बाद विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन अनशन के लिए प्रबंधक लोग बाध्य होंगे। इस अवसर पर वंदना सिंह ने जांच विचार कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस अवसर मौके पर संरक्षक अशोक दूबे, संजय सिंह, आनंद शंकर श्रीवास्तव, रामनाथ यादव, राजकुमार मौर्य, शेषनाथ शर्मा मौजूद रहे।

गूजरताल वेटलैंड विकास कार्यों का निरीक्षण

0

गूजरताल वेटलैंड विकास कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर

खेतासराय(जौनपुर): शाहगंज रेंज अंतर्गत स्थित गूजरताल वेटलैंड में संचालित पारिस्थितिकीय अवस्थापना एवं विकास परियोजना के कार्यों का प्रभागीय निदेशक ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि वेटलैंड संरक्षण परियोजना पर्यावरणीय संतुलन, जैव विविधता संरक्षण तथा स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र के सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्य मानकों के अनुरूप, पारदर्शिता के साथ और तय समयावधि में पूरे किए जाएं।

गूजरताल वेटलैंड विकास कार्यों का निरीक्षण


परियोजना के अंतर्गत झील क्षेत्र की सफाई, जलनिकासी व्यवस्था के सुधार, तट सुदृढ़ीकरण, जैव विविधता संरक्षण तथा आवश्यक अवस्थापना विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान प्रभागीय निदेशक ने मोटर बोट के माध्यम से गूजरताल का भ्रमण कर स्थल की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने जलभराव, गाद निकासी, कचरा निस्तारण तथा आसपास के क्षेत्र की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभागीय अधिकारियों ने परियोजना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा अब तक पूर्ण किए गए कार्यों की जानकारी दी। प्रभागीय निदेशक ने कहा कि गूजरताल वेटलैंड न केवल पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्थानीय लोगों के लिए आजीविका और पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ा सकता है।

NEET PG में सफलता: डॉ.सुरेश बनेंगे पल्मोनरी विशेषज्ञ

0
NEET PG में सफलता: डॉ. सुरेश बनेंगे पल्मोनरी विशेषज्ञ
NEET PG में सफलता: डॉ. सुरेश बनेंगे पल्मोनरी विशेषज्ञ

खेतासराय (जौनपुर)। जनपद के जर्रो गांव निवासी होनहार युवा डॉ. सुरेश कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET PG) में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी द्वारा जारी फाइनल अलॉटमेंट लेटर के अनुसार उन्हें मुंबई स्थित सेठ गोवर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज एवं केईएम हॉस्पिटल में एमडी (पल्मोनरी मेडिसिन) पाठ्यक्रम में प्रवेश मिला है। इस उपलब्धि के साथ वे फेफड़ों एवं श्वसन रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक बनने की दिशा में अग्रसर हो गए हैं।


डॉ. सुरेश कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जौनपुर के गुलालपुर स्थित बृजेश इंटर कॉलेज से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर तक पूरी की। छात्र जीवन से ही वे मेधावी, अनुशासित और परिश्रमी रहे हैं। कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने देश की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक में सफलता अर्जित की।
उनके पिता बदई राम गांव में कृषि एवं मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने पुत्र की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। माता-पिता के त्याग, मार्गदर्शन एवं परिवार के सहयोग ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


डॉ. सुरेश कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि वे भविष्य में जौनपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं देना चाहते हैं, ताकि ग्रामीण एवं जरूरतमंद मरीजों को महानगरों की ओर न जाना पड़े और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा अपने ही जिले में उपलब्ध हो सके।
उनकी इस उपलब्धि से गांव एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।