Home Blog Page 72

फेसबुक OLX पर ऑनलाइन ट्रैक्टर और भैस बेचने वाले 7 ठग गिरफ्तार

0
फेसबुक OLX पर ऑनलाइन ट्रैक्टर और भैस बेचने वाले 7 ठग गिरफ्तार
फेसबुक OLX पर ऑनलाइन ट्रैक्टर और भैस बेचने वाले 7 ठग गिरफ्तार

7 fraudsters arrested for selling tractors and buffaloes online on Facebook OLX.jaunpur crime

JAUNPUR CRIME जौनपुर। OLX पर ऑनलाइन ट्रैक्टर, भैस बेचने का विज्ञापन ,देकर लोगो से पैसों की धोखाधड़ी करने वाले बीटेक की पढ़ाई कर गैंगेस्टर बना 10 हजार का इनामी समेत 7 अभियुक्त गिरफ्तार। थाना सरायख्वाजा सर्विलांस व स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम ने विज्ञापन देखकर धोखाधड़ी करने वाले गैंगेस्टर एक्ट का वांछित व 10,000 रुपये का इनामिया समेत 07 अभियुक्त गिरफ्तार किया है ,कब्जे से 4200/- रुपये नगद, 01 मोबाइल (REALME नर्जो) 01 अपाचे मोटर साईकिल (UP62BH0152)। बरामद।

घटना का संक्षिप्त विवरणः

सचिन कुमार मिश्र पुत्र मुनेश्वर निवासी ग्राम चरवा चायल थाना चरवा जनपद कौशाम्बी द्वारा थाने पर लिखित तहरीर* दिया कि बताया कि मैने फेसबुक पर ट्रैक्टर खऱीदने का विज्ञापन देखकर विज्ञापन देने वाले व्यक्ति के बताये हुए पते पर 21/06/2025 को आदमपुर पुलिया के पास बगल में पहुंचा जहां पर कुल 07-08 लोग मिले ट्रैक्टर दिखाने के नाम पर 50-50 हजार कुल 01 लाख रुपये आनलाईन ले लिया और कहा कि आपको ट्रैक्टर लाकर दिखा रहे है और लेने गये फिर आये नही, इन लोगो ने मेरे साथ धोखाधड़ी कर मेरा 01 लाख रुपया हड़प लिया। उक्त के क्रम में थाना


2.दिनांक-19.07.2025 को विनोद कुमार पाण्डेय पुत्र रामकृष्ण पाण्डेय निवासी ग्राम कैथवल थाना खीरी जनपद प्रयागराज द्वारा तहरीर देकर बताया कि मैने आनलाईन भैस बेचने का विज्ञापन देखा था और विज्ञापन में दिये गये मोबाइल नम्बर से वार्ता कर दिनांक-18.07.2025 को ग्राम छुंछा सिवान थाना सरायख्वाजा में पहुंचा था जहाँ पर 02 लोग मिले थे उन्होने भैंस दिखाने से पहले मुझसे 02 लाख रुपये मांगा और कहा की चलो भैस दिखाये उसके बाद वे लोगो मुझे कुछ दूर ले गये जहां पर 05 व्यक्ति और मिले उन्होने कहा 01 लाख और रुपये दो मैने पैसा देने में असमर्थता जाहिर की तो उन्होने कहा क्यूआर कोड के माध्यम से परिवार व रिस्तेदारो से पैसा मंगवाओं मै पैसा नही मंगा पाया तो सभी 07 व्यक्तियों नें मुझे गाली गलौज करते हुए मारा पीटा और धमकी देने लगे और मुझे छुंछा सिवान में रोकर कह रहे थे कि 01 लाख रुपया क्यूआर कोड के माध्यम से जल्दी मंगवाओ मेरे और मेरे परिवार के पास पैसे न होने के कारण मै 01 लाख रुपये क्यूआर कोड के माध्यम से नही दे पाया तो उन्हो ने मुझे गाली गुप्ता देते हुए मारे पीटे और कहे की घर जाओ और पैसा भेजवा देना। उक्त घटना के क्रम में मु0अ0सं0-430/25 धारा 61(2),127(2),191(2),115(2), 352.351(2),308(5), 316(2),318(4)बीएनएस थाना सराय ख्वाजा जनपद जौनपुर में पंजीकृत विवेचना प्रचलित थी।


गिरफ्तारी का विवरणः-

थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा मु.अ.सं. 430/2025 धारा 61(2),191(2),115(2),352,351(2),308(5),316(2),318(4) BNS तथा मु.अ.स. 380/25 धारा 318(4),316(2), बीएनएस थाना सरायख्वाजा जनपद जौनुपर से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना सरायख्वाजा की पुलिस टीम आज दिनांक-23.07.2025 को अपराधियों की तलाश में मामूर थे कि मुखबीर खास द्वारा बताया गया कि कुत्त्तूपुर चौराहे मंदिर में मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्तगण बैठे हुए है उक्त सुचना पर विश्वाश कर सरायख्वाजा पुलिस टीम मय मुखबीर खास के सिद्दीकपुर तिराहे पर प्रस्थान किये। सरायाख्वाजा पुलिस टीम वाले छिपते छिपाते मन्दिर के चारो तरफ फैल गये तथा घेराबन्दी कर मौके पर पांच लोगो को पकङ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा समय करीब 02.10 बजे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत मे लिया गया,

करीब 10 मिनट बाद एक सफेद आपाचे जिस पर दो व्यक्ति बैठे थे आकर रुके । सङक से उतर कर मन्दिर मे घुस गए कि हम सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से घेर घार कर पकङ लिए गए । पकङे गये व्यकित से उनका नाम पता पुछने पर अपना नाम पता क्रमशः धनन्जय यादव पुत्र स्व0 संग्राम यादव व राहुलयादव पुत्र रामबली यादव बता गया, जमा तलाशी लेने पर 4200/- रुपये नगद, 01 मोबाइल(REALME नर्जो), 01 अपाचे मोटर साईकिल (UP62BH0152) बरामद की गयी, राहुल यादव की तलाशी से एक मोबइल व 1000 रुपया बरामद हुए । बरामद शुदा मोबाइल का नम्बर पुछने पर बताया कि यह मोबाइल मै व धनन्जय ने दिनांक-30.06.25 को शाम करीब 07.30 बजे राम जानकारी मन्दिर करियाव थाना मीरगंज जौनपुर मे एक व्यक्ति से झपट्टा मार कर ले लिए थे।

JAUNPUR NEWS उजमा खान यूजीसी-नेट परीक्षा में उत्तीर्ण

0

Two PU Applied Psychology students clear UGC-NET exam, JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एप्लाइड साइकोलॉजी विभाग के दो विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय एवं विभाग का नाम गौरवान्वित किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट जून 2025 परीक्षा का परिणाम 21 जुलाई को जारी हुआ, जिसमें विभाग की छात्रा उजमा खान, पुत्री मोहम्मद मारूफ खान, तथा छात्र रजनीश कुमार मौर्य, पुत्र श्री विश्वनाथ मौर्य ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।


इस उपलब्धि पर विभाग में हर्ष और गर्व का वातावरण है। फैकल्टी ऑफ एप्लाइड सोशल साइंस एंड ह्यूमैनिटीज के डीन प्रो. मनोज मिश्रा, एप्लाइड साइकोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्राध्यापक डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. मनोज कुमार पांडेय एवं डॉ. अन्नू त्यागी ने दोनों विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

JAUNPUR NEWS :बिना मान्यता मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कार्यवाही की जाएगी

0
JAUNPUR NEWS बिना मान्यता मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कार्यवाही की जाएगी
JAUNPUR NEWS :बिना मान्यता मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कार्यवाही की जाएगी

बिना मान्यता मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कार्यवाही की जाएगी ,अमरदीप जयसवाल

JAUNPUR NEWS जौनपुर :मछलीशहर। मछलीशहर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों की पहचान करके उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कराया।जांच में खंड शिक्षा अधिकारी मछलीशहर के आर पी पब्लिक स्कूल गंगापुर,सीताराम शिक्षण संस्थान कुंवरपुर, दिव्य स्टार पब्लिक स्कूल कुंवरपुर, एम टी डी पब्लिक स्कूल कुंवरपुर, एस एस शिक्षा समिति खाखोपुर,और एस आर पब्लिक स्कूल की क्रमशः जांच करके अमान्य कक्षाओं को तत्काल प्रभाव से बंद कराया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भविष्य में विभागीय आदेश की अवहेलना पायी गई तो शक्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़े। JAUNPUR NEWS,हाईस्कूल इंटर कॉलेज का संचालन कक्षा 5 की मान्यता पर  

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ को मिला नया जिला उपाध्यक्ष

0
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ को मिला नया जिला उपाध्यक्ष
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ को मिला नया जिला उपाध्यक्ष

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर की जिला कार्यकारिणी विस्तार हेतु बैठक सम्पन्न– शिक्षक हितों की प्रतिबद्धता दोहराई गई

जौनपुर: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन शहर के प्रतिष्ठित होटल रिवर व्यू में सम्पन्न हुआ। यह बैठक संघ की जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन एवं विस्तार हेतु बुलाई गई थी, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने की। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकासखण्डों से आये हुए पदाधिकारियों, सक्रिय शिक्षकों तथा वरिष्ठ सदस्यों की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

बैठक के दौरान संघ से जुड़े विविध महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। संगठन की मजबूती, शिक्षक हितों की सुरक्षा, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान एवं भावी रणनीतियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। इसी क्रम में प्रशांत मिश्र को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर उपस्थितजनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

शिक्षक हित सर्वोपरि रहेगा: प्रशांत मिश्र

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्र ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा व प्रगति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि वे संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उनका कहना था, शिक्षक हित सर्वोपरि है, और मैं इस नयी जिम्मेदारी के प्रति पूर्णतः संवेदनशील रहूंगा।

अन्य नये मनोनयन

जिला कार्यकारिणी के विस्तार के अंतर्गत राकेश पाण्डेय एवं अरविंद यादव को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। वहीं खुटहन विकासखण्ड से राजकुमार यादव को संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया। इन नियुक्तियों से संगठनात्मक गतिविधियों में नई ऊर्जा और गति की संभावना जताई जा रही है।

जिलाध्यक्ष ने दी प्रेरणादायक बातें

अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है और उसके हितों की रक्षा हेतु संगठन को सदैव सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर संघ को सशक्त बनाना है और शिक्षकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना है।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव, मंत्री रवि चंद्र यादव, कोषाध्यक्ष रामदुलार यादव, उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह रानू, संगठन मंत्री विक्रम प्रकाश यादव, अनिल दीप, ब्लॉक अध्यक्ष करंजाकला मनोज यादव, उमेश पाठक, नागेश्वर यादव, दीपक पाण्डेय, मोइन खान, अखिलेश चौधरी, अमृत प्रकाश, चंद्र मणि मिश्र, अरशद कमाल, धीरेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS,हाईस्कूल इंटर कॉलेज का संचालन कक्षा 5 की मान्यता पर  

JAUNPUR NEWS,हाईस्कूल इंटर कॉलेज का संचालन कक्षा 5 की मान्यता पर  

0
JAUNPUR NEWS,हाईस्कूल इंटर कॉलेज का संचालन कक्षा 5 की मान्यता पर  
jaunpur news

High school inter college operation on recognition of class 5 jaunpur news

JAUNPUR NEWS TODAY : जौनपुर। सरकार बगैर मान्यता के अवैध कॉलेज को बंद करने व कार्रवाई के लिए हर संभव कदम उठा रही हैं, वहीं विकासखंड बक्सा के ग्राम सभा में बरपुर में तीन ऐसे अवैध कालेज चल रहे हैं जिनकी मान्यता कक्षा 5 या तो आठ तक है। लेकिन वह हाई स्कूल इंटर तक की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। जिसका बकायदे बैनर पोस्टर लगाकर छात्रों का प्रवेश लिया जा रह हैं। यहां तक की एक-एक भवन में दो-दो कॉलेज चलाए जा रहे हैं । खुलेआम छात्रों के भविष्य खिलवाड़ किया जा रहा है।

मई बरपुर एक – एक भवनो में चल रहे दो-दो कॉलेज

बता दें कि जिले मे अवैध कॉलेजो का बड़े पैमाने पर संचालन किया जा रहा है। एक समाजसेवी के द्वारा जन सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगने पर खुलासा हुआ । उन्होंने सदर तहसील के खंड शिक्षा अधिकारी बक्सा के ग्राम सभा मई बरपूर में चल रहे मान्यता विना मान्यता के कॉलेज की जानकारी मांगी तो उसमें बड़ा खुलासा हुआ। केडी कान्वेंट स्कूल की मान्यता कक्षा एक से लेकर 5 तक है और उनके यहां हाई स्कूल में इंटर कक्षाएं भी इसी भवन में संचालित होते हैं।

  आरटीआई के आवेदन पत्र से हुआ खुलासा  

आरटीआई के आवेदन पत्र से खुलासा हुआ कि एक ही भवन में केडी कॉन्वेंट बालिका जूनियर हाई स्कूल का भी संचालन किया जा रहा है, जो कक्षा 6 से 8 तक की मान्यता है और संचालित हाई स्कूल इंटर तक किया जा रहा है। वह दूसरा मामला श्री महंथराज ज्ञानोदय विद्यालय की मान्यता कक्षा से लेकर 5 तक का है लेकिन उनके यहां भी हाई स्कूल इंटर तक की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। जिसका बकायदे बैनर पोस्टर लगाकर एडमिशन लिए जा रहे हैं। इसी तरह अन्य कॉलेज भी हैं, जिनकी मान्यता कक्षा 5 व 8 तक है लेकिन वह इंटर तक की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। बगैर मान्यता के पठन-पाठन का कार्य कराया जा रहा है ,जिसका बोर्ड लगाकर कॉलेज के नाम पर इंटर कॉलेज दिखाकर पठन-पाठन का कार्य किया जा रहा है। जो बिना मान्यता के कक्षा संचालन अवैध की माना जाता है। लेकिन बगैर मान्यता के कॉलेज पर अधिकारी कार्रवाई करने से कतराते हैं। किसी दबाव के चलते हाथ नहीं लगते। इस संबंध में जिला बेसिक अधिकारी को भी सूचना दी गई है और जिलाधिकारी को भी पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की गई है।

Jaunpur News : विद्यालय विलय करने का आदेश तत्काल निरस्त करें सरकार

0

Government should immediately cancel the order of merging schools: Arvind Patel jaunpur News

-बरेली में शिक्षक के ऊपर हुए एफआईआर को रद्द किया जाए।

Jaunpur News : जौनपुर-जिला मुख्यालय पर सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में पांच सुत्रीय ज्ञापन राज्य पाल महोदया को नामित ज्ञापन अतरिक्त एसडीएम नवीन सिंह को सौंपा गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अन्दर बीते दिनों पांच हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालयों के संविलय किये जाने का आदेश पारित किया गया,जो क्रियान्वयन में है।फल स्वरूप मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लखनऊ,सीतापुर, फतेहपुर,रायबरेली सहित समस्त प्रभावित जनपदों में 50% से ज्यादा बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है।अपने गांव से कई किलोमीटर दूर छोटे-छोटे,नन्हे बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल है,जिसके कारण उत्तर प्रदेश की अधिकांश आबादी शिक्षा से वंचित हो रही है,जो आरटीई का खुला उल्लंघन है।यह एक गहरे साजिश के तहत शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से समाज विशेष को वंचित किया जा रहा है।जिलाध्यक्ष अपने उद्बोधन में बरेली की घटना को लेकर यह बताया कि हाल में ही बरेली जनपद के बहेड़ी में स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल इण्टर कॉलेज के अध्यापक डॉक्टर रजनीश गंगवार ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुकता गीत सुनाया,जिसको लेकर बरेली पुलिस द्वारा उनके ऊपर एफआईआर कर दिया गया।आज दोनों उपयुक्त मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष ने यह मांग करते हुए कहा कि सरकार दोनों मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ज्ञापन में निम्नवत पांच सुत्रीय मांग किया गया।

1-उत्तर प्रदेश के समस्त सरकारी/अर्द्ध सरकारी/संविदा कर्मचारी/अधिकारीगणों के लिए आदेश जारी किया जाए कि उनके बच्चों को सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन के लिए अनिवार्य निर्देश जारी किया जाए ताकि सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुदृढ़ हो सके।

2-सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के विलय के कारण नन्हें-मुन्ने बच्चों के दुर्घटना एवं गरीब परिवारों के लिए विषम परिस्थितियां पैदा हुई है,इस लिए मर्जर व्यवस्था को तत्काल रद्द किया जाए।
3-प्राथमिक विद्यालयों के पठन-पाठन की व्यवस्था में कड़े अनुशासन नियमों का पालन करते हुए विद्यालयों को और सुदृढ़ किया जाए।


4-बरेली के बहेड़ी स्थित इण्टर कॉलेज के शिक्षक डॉक्टर रजनीश गंगवार के ऊपर हुए एफआईआर को तत्काल रद्द किया जाए। 5-प्रख्यात शिक्षक एवं कवि डॉक्टर रजनीश गंगवार द्वारा रचित गीत “कावड़ लेने मत जाना,तुम ज्ञान के दीप जलाना” को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए एवं डॉ रजनीश गंगवार को महोदया द्वारा विशेष रुप से सम्मानित भी किया जाए।ज्ञापन सौंपने के दौरान दीपक विश्वकर्मा ,रविशंकर यदुवंशी, अमर बहादुर चौहान, सत्यपाल यादव,वृजेन्द्र पटेल,राजकुमार पटेल, सतीश विश्कर्मा,संदीप गिरी,विपिन पटेल,अजय वर्मा, रवि प्रकाश पटेल, अमन गौतम,अवधेश मौर्य,शेखर चौहान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

JAUNPUR CRIME,चोरी की मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार 

0
JAUNPUR CRIME,चोरी की मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार 
jaunpur crime news

stolen motorcycle jaunpur crime news

TAFTISH OF CRIME JAUNPUR CRIME NEWS:जौनपुर जिले की रामपुर पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर चोरी की घटना का पर्दाफाश  करते हुए चोरी गयी मोटर साइकिल को बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार  किया  है पुलिस के मुताविक  थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-119/2025 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गयी मोटर साईकिल व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अम्बेडकर नगर बाजार में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सुचना मिला की दो व्यक्ति एक चोरी की मोटर साईकिल लेकर दमोदरा से रसवदिया के तरफ से आ रहे कि मुखबीर के बताये स्थान कि तरफ चल दिये गेल गैस कम्पनी रसवदिया के पास आने वाले व्यक्ति का इन्तजार करने लगे कि कुछ देर बाद एक मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति आते  वाहन के रोशनी मे दिखाई दिये, जिसे एक बारगी दबिश देकर अभियुक्तगण सुनील गौतम उर्फ निरहू पुत्र भरत लाल निवासी ग्राम रसवदिया थाना रामपुर जनपद जौनपुर व राजन कुमार पुत्र गिरजा शंकर गौतम निवासी ग्राम पल्टूपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर को मय चोरी गये मोटर साईकिल UP65-DM4615 HF डिलक्स व रंग काला के साथ दिनांक-21.07.2025 को पुलिस हिरासत मे लिया गया। अभियुक्त सुनील गौतम उर्फ निरहू उपरोक्त को गिरने से उसके पैर में चोट आ गयी ।

 बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी तथा पुछंताछ में मिलन सरोज पुत्र मेवालाल सरोज निवासी ग्राम गन्धौना थाना रामपुर जनपद जौनपुर तथा एकलव्य सिंह पुत्र कृपाशंकर उर्फ झल्लर सिंह निवासी ग्राम दमोदरा थाना रामपुर जनपद जौनपुर का नाम प्रकाश मे आया। उपरोक्त की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

IIT Delhi:परिश्रम और आत्मविश्वास के बिना कुछ भी संभव नही

0
हौसलों से लिखी सफलता की कहानी:गोरारी के शिवा ने किया IIT में कमाल
IIT ADMISSION 2025

Shiva has got admission in IIT Delhi by passing difficult exams like JEE Mains and JEE Advanced in the first attempt

  • हौसलों से लिखी सफलता की कहानी:गोरारी के शिवा ने किया IIT में कमाल

IIT ADMISSION 2025 जौनपुर:सपनों को साकार करने के लिए अगर संकल्प मजबूत हो तो कोई भी परिस्थिति बाधा नहीं बन सकती खेतासराय क्षेत्र के छोटे से गांव गोरारी के रहने वाले 19 वर्षीय शिवा साहू ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम,आत्मविश्वास और परिवार का साथ मिल जाए तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। बेहद साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले शिवा ने पहले ही प्रयास में JEE मेन्स और JEE एडवांस जैसी कठिन परीक्षा पास कर IIT दिल्ली में दाखिला प्राप्त किया है।

पहले ही प्रयास में मिली ऐतिहासिक सफलता

शिवा साहू को जेईई एडवांस परीक्षा में ऑल इंडिया जनरल रैंक 6853 और ओबीसी श्रेणी में 1421वीं रैंक प्राप्त हुई है। उनका चयन प्रतिष्ठित IIT दिल्ली में केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT) पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि गोरारी गांव के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी छात्र ने देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थान में स्थान बनाया है।

गांव में जश्न का माहौल, हुआ भव्य स्वागत

जैसे ही शिवा की इस ऐतिहासिक सफलता की खबर गांव पहुँची, पूरे गोरारी गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े बजाकर और फूल मालाएं पहनाकर उसका भव्य स्वागत किया। लोग गर्व और खुशी से झूम उठे। यह केवल शिवा के परिवार की नहीं, पूरे गांव की जीत है।

पिता करते हैं बर्तन की फेरी, मां संभालती हैं घर

शिवा के पिता छोटेलाल साहू गांव-गांव घूमकर बर्तन बेचते हैं। बेहद सीमित आय के बावजूद उन्होंने कभी बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। उनका कहना है, बेटा शुरू से ही पढ़ाई में तेज था। हमने जितना बन पड़ा, उसे सपोर्ट किया। आज उसका मेहनत रंग लाई। शिवा की मां एक गृहिणी हैं, जो परिवार और बेटे के सपनों को संवारने में सदा समर्पित रहीं।

प्रारंभिक शिक्षा से कोटा तक का सफर

शिवा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेट तुलसी ग्लोबल स्कूल, आमगांव, फुलेश से पूरी की। हाईस्कूल के बाद उसने कोटा (राजस्थान) जाकर जेईई की तैयारी शुरू की और अपनी मेहनत व लगन से पहले ही प्रयास में सफलता अर्जित की। इंटरमीडिएट परीक्षा में उसे 88% अंक प्राप्त हुए, जो उसकी प्रतिभा और परिश्रम का प्रमाण हैं।

आगे है सिविल सेवा में जाने का सपना

अपने अनुभव साझा करते हुए शिवा ने बताया कि उसकी सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता और गुरुजनों को देता है। उसने कहा, यह शुरुआत है। मेरा अगला लक्ष्य सिविल सेवा में चयन पाना है ताकि मैं देश की सेवा कर सकूं और अपने जैसे अन्य संघर्षरत युवाओं के लिए प्रेरणा बन सकूं।

पूरे क्षेत्र में छाया गर्व का माहौल

शिवा की इस उपलब्धि ने केवल उसके परिवार को ही नहीं, बल्कि खेतासराय और आस-पास के गांवों को भी गर्व से भर दिया है। गांव के लोग उसके संघर्ष और सफलता की मिसाल दे रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान आनंद बरनवाल, विद्यालय के प्रबन्धक दुर्गेश सिंह, प्रधान संदीप मौर्य, कमलाकांत मौर्य, प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव,अभिषेक अस्थाना,मनोज कुमार, दीपक कुमार मौर्य सहित कई ग्रामीणों और शिक्षकों ने शिवा को शुभकामनाएं दीं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़े। जौनपुर के प्रो.राजीव बने IIIT रांची के निदेशक, जिले में ख़ुशी की लहर   

श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में NCC भर्ती सम्पन्न

0
श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में NCC भर्ती सम्पन्न
श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में NCC भर्ती सम्पन्न

शाहगंज: देशसेवा और अनुशासन की भावना से ओतप्रोत श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान में सोमवार को एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति, नेतृत्व और युवा जोश के जीवंत स्वरूप में तब्दील हो गया। करीब 1400 छात्र-छात्राओं ने NCC कैडेट बनने की इच्छा से भागीदारी की, जिसमें से 200 प्रतिभागियों को लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया गया। अन्ततः 25 बालक एवं 25 बालिकाओं का चयन अंतिम रूप से एनसीसी में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री शशिप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बालिकाओं की दौड़ के साथ किया। बेटियों ने आत्मविश्वास और ऊर्जा से परिपूर्ण दौड़ लगाकर ग्रामीण परिवेश में शक्ति परी के सशक्तिकरण की तस्वीर पेश की।

लंबाई माप, दौड़, मेडिकल परीक्षण, व शारीरिक दक्षता जैसे चरणों से गुजरती चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी रही। विद्यार्थियों ने अपने आत्मबल, अनुशासन और समर्पण से यह प्रमाणित कर दिया कि आज का युवा राष्ट्रनिर्माण में अहम भूमिका निभाने को तत्पर है।

कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु विद्यालय अध्यक्ष एवं पूर्व डीएफओ दिनेश सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह,वरिष्ठ अध्यापक डी.पी. सिंह , वरिष्ठ अध्यापक डॉ. आनंद प्रकाश सिंह, सूबेदार मेजर इकबाल सिंह,सूबेदार इम्तियाज अहमद खान,हवलदार चंचल सिंह, तथा सीटीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह जैसे गणमान्य उपस्थित रहे। चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं छात्राओं की सहभागिता की सबने सराहना की।प्रबंधक श्री शशिप्रकाश सिंह ने कहा कि एनसीसी केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का माध्यम है, जो विद्यार्थियों में आत्मबल, अनुशासन और नेतृत्व के गुण विकसित करता है।प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने इसे विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त करने वाला अवसर बताया।वरिष्ठ अध्यापक डी.पी. सिंह ने एनसीसी को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।वरिष्ठ अध्यापक डॉ. आनंद प्रकाश सिंह ने छात्राओं की भागीदारी को महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण बताया।

एनसीसी प्रभारी ने पूरी चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष बताया। चयनित कैडेट्स को शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीयजनों ने शुभकामनाएं दीं।श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान बना अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की मिसालयह आयोजन केवल एक भर्ती नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण युवाओं की चेतना, जोश और संभावनाओं का उत्सव बनकर उभरा। यह प्रमाणित करता है कि विद्यालय स्तर पर बोए गए अनुशासन और सेवा के बीज, भविष्य में राष्ट्र निर्माण के विराट वृक्ष का रूप ले सकते हैं।

JauNpur News: गौशाला के मृत मवेशी को नोच कर खा रहे आवारा कुत्ते

0
Oplus_131072

Jaunpur News: Stray dogs are tearing and eating the dead cattle of the cowshed

  • भूख से तड़प कर मृत मवेशियों को नोच खा रहे कुत्ते

जौनपुर : विकास खण्ड खुटहन के डिहिया गांव में स्थिति गोशाला में गोवंशियों की स्थिति बदतर है। मवेशियों को चूनी चोकर व हरा चारा सिर्फ कागजों में दिया जा रहा है फोन पर विकास अधिकारी दीपक पाल नहीं आते भूखे गोवंशीय आयें दिन दम तोड रहे हैं।

अधिकारियों के मंसा मुताबिक खुटहन ब्लाक के गौशालाओं में तैनात। कर्मचारी मृत मवेशियों को गोशाला के बगल फेंकवा दे रहे हैं जिसे दिन में आवारा कुत्ते व रात। में स्यार नोच खा रहे हैं।
जिसका विडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा है।
दुर्दशा का केंद्र बने गोशाला में गोवंशीय किचड़ में रहने के साथ सुखा भूसा खाकर अपने मरने की बारी का इंतजार कर रहे हैं।
सरकार की मंसा पर पानी फेरने वाले अमानवीय अधिकारी गोवंशीयो की इस दुर्दशा के जिम्मेदार नहीं तो कौन है।