Jaunpur News: Stray dogs are tearing and eating the dead cattle of the cowshed
भूख से तड़प कर मृत मवेशियों को नोच खा रहे कुत्ते
जौनपुर : विकास खण्ड खुटहन के डिहिया गांव में स्थिति गोशाला में गोवंशियों की स्थिति बदतर है। मवेशियों को चूनी चोकर व हरा चारा सिर्फ कागजों में दिया जा रहा है फोन पर विकास अधिकारी दीपक पाल नहीं आते भूखे गोवंशीय आयें दिन दम तोड रहे हैं।
अधिकारियों के मंसा मुताबिक खुटहन ब्लाक के गौशालाओं में तैनात। कर्मचारी मृत मवेशियों को गोशाला के बगल फेंकवा दे रहे हैं जिसे दिन में आवारा कुत्ते व रात। में स्यार नोच खा रहे हैं। जिसका विडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा है। दुर्दशा का केंद्र बने गोशाला में गोवंशीय किचड़ में रहने के साथ सुखा भूसा खाकर अपने मरने की बारी का इंतजार कर रहे हैं। सरकार की मंसा पर पानी फेरने वाले अमानवीय अधिकारी गोवंशीयो की इस दुर्दशा के जिम्मेदार नहीं तो कौन है।
Mp Priya Saroj,धान रोपाई करते सांसद प्रिया सरोज की Reels वायरल
Reels of MP Priya Saroj go viral in jaunpur
JAUNPUR NEWS ।मछली शहर लोकसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी की MP PRIYA SAROJ का धान की रोपाई करते हुए reels फेसबुक सोशल मीडिया पर वायरल, समाजवादी कार्यकर्ता खूब कमेंट और शेयर कर रहे है।
दरअसल रविवार को मछली शहर लोकसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने अमूल डेयरी वाराणसी से सटे अपने पैतृक गांव करखियाव के खेत मे धान की रोपाई करते हुए कुछ महिलाओं के साथअपने फेसबुक आईडी अकाउंट पर वीडियो बनाकर reels पर अपलोड कर दिया देखते ही देखते यह रील्स सोशल मीडिया में वायरल हो गई।वीडियो में उनके साथ कई अन्य महिलाएं भी धान के बीज का रोपण करते नजर आ रही है।
गौरतलब हो कि सांसद प्रिया सरोज केराकत विधायक तूफानी सरोज की पुत्री है, प्रिया पिछले लोकसभा चुनाव में मछली शहर लोकसभा सीट से पहली बार समाजवादी पार्टी से सांसद चुनी गई अभी हाल में ही उनकी सगाई अलीगढ़ के रहने वाले मशहूर क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ हुई है। इसी वर्ष नवंबर माह में दोनों की शादी होने वाली है।
रविवार को जिस रील्स को प्रिया ने पोस्ट किया उसके साथ उन्होंने जनपद जौनपुर में 110 विद्यालयों को मर्ज /पेयर्ड करने के आदेश से प्रभावित वर्गों की जिलाधिकारी से जानकारी मांगी है ,और पोस्ट में लिखा है कि 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक दिल्ली के संसद भवन में मानसून सत्र आयोजित किया जा रहा है जिसके चलते हमारी संसद में उपस्थिति जरूरी है अतः इस दौरान क्षेत्र में मेरी उपस्थिति सीमित रहेगी।
JAUNPUR NEWS,मनेछा से बैजनाथ धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना
JAUNPUR NEWS,मनेछा से बैजनाथ धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना
बोल-बम के जयघोष के साथ गांव भ्रमण कर प्राचीन शिव मंदिर में किए दर्शन
JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर): स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मनेछा गांव से नवयुवक बजरंग दल कांवड़िया संघ का जत्था रविवार की शाम पवित्र बाबा बैजनाथ धाम (झारखंड) के लिए रवाना हुआ। यह जत्था शिवभक्त मोहित बिन्द के नेतृत्व में रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा एवं भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया है।
रवाना होने से पूर्व विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई और गांव की महिलाओं द्वारा मंगलगीत गाते हुए कांवरियों को विदाई दी गई। कांवरियों ने गांव भ्रमण करते हुए बादशाही स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन-पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया।
जत्थे में मुख्य रूप से दीपक कन्नौजिया, विशाल बिंद, विनोद गुप्ता, प्रदीप बिंद, कुलदीप बिंद, नीरज बिंद, शनि विश्वकर्मा समेत दर्जनों श्रद्धालु शामिल रहे। सभी कांवरिए हाथों में भगवा ध्वज और कांवर लिए बोल-बम के जयघोष करते हुए बैजनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर गए। जहाँ श्रद्धालुओं ने बाबा बैजनाथ के दरबार में पहुंचकर गंगाजल अर्पित करने का संकल्प लिया है।
पत्रकार की बेटी ने भरी सफलता की उड़ान,डीयू में मिला प्रवेश,गांव में खुशी
पत्रकार की बेटी ने भरी सफलता की उड़ान,डीयू में मिला प्रवेश,गांव में खुशी
खेतासराय (जौनपुर) जिनके इरादे और हौसले बुलंद होते है वहीं अपने लक्ष्य को प्राप्त करते है और सबके लिए सफलता की एक नई मिशाल पेश करते है।सफलता किसे अच्छी नहीं लगती है और लोग सफल होने के लिए रात-दिन मेहनत भी करते है ऐसे में ऐसे ही एक होनहार छात्रा ने देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शुमार डीयू में प्रथम प्रयास में ही प्रवेश पाकर गांव समेत जनपद का नाम रौशन किया है। क्षेत्र के रानीमऊ गांव निवासी पत्रकार श्यामचन्द्र यादव का मेधावी पुत्री साक्षी यादव ने स्नातक पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में स्थान बनाया है।
जिससे शुभचिन्तको में खुशी की लहर छा गई। बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी है Journalist’s daughter’s success, happiness in the village साक्षी यादव शुरुआत से मेधावी छात्रा के रूप में कॉलेज में अपनी पहचान बनाई है।साक्षी अपनी माध्यमिक शिक्षा कस्बा के विटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज से किया। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए प्रारंभिक परीक्षा सीयूईटी परीक्षा पास किया और अब भारत के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करेगी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान आनद बरनवाल, प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा,शांतिभूषण मिश्रा, किश्वर सुलताना, विभा पांडेय,गुड्डू यादव आदि लोगों ने बधाई दिया।
Half a dozen people including a woman were banned for disturbing peace due to old enmity,in jaunpur
TAFTISH OF CRIME JAUNPUR जौनपुर: खेतासराय थाना क्षेत्र के नौली गाँव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने रविवार को कार्यवाई करते हुए महिला समेत आधा दर्जन लोगों को शांतिभंग में चालान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि उक्त गाँव निवासी अजय कुमार राजभर पुत्र राजेन्द्र राजभर, रूपा पत्नी राजेन्द्र राजभर, अनुजा पुत्री राजेन्द्र राजभर, पूजा पुत्री अरविन्द राजभर, आकाश राजभर पुत्र मदन राजभर व सुप्रिया पुत्री मदन को रंजिश को लेकर हुए विवाद में गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान न्यायालय भेज दिया।
JAUNPUR NEWS शाहगंज [जौनपुर ] मालदा टाउन से गोमती नगर लखनऊ तक नई अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन आज दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शाहगंज जक्शन पर पहुची ट्रेन के आगमन पर लोकों पायलट सुभाष कुमार सहायक लोकों पायलेट अजय कुमार रविशंकर का शाहगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया उसके बाद हरि झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे रवाना किया इस अवसर पर भाजपा नेता देवी प्रसाद चौरासिया मंटू डाॅ प्रेम प्रकाश सुनील जायसवाल राहुल तिवारी महेश कुमार बरनवाल रिकू मोदनवाल संजय कुमार सौरभ हरिश्चंद्र सहित काफी संख्य मे लोग उपस्थित रहे l
JAUNPUR CRIME आत्महत्या के लिए उकसाने के चक्कर में युवक को जेल
Youth jailed for inciting suicide,jaunpur crime
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर :आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आज एक युवक को जेल हो गई थाना लाइन बाजार पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए उकसाने से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है -घटना 27 अगस्त .2023 को वादी मुकदमा द्वारा तहरीर दी गई कि उनकी पोती किराए के मकान में रहते हुए टीडी कॉलेज से बीकाम द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थी, दिनांक 05.08.2023 को फोन 11:00 बजे दिन में मकान मालिक का फोन गया कि रूम की सफाई करवाना है इसलिए बगल वाले रूम में शिफ्ट हो जाओ। वादी मुकदमा द्वारा पोती को दि0 5.08 2023 को जौनपुर के लिए भेज दिया गया और शाम को कमरा शिफ्ट करने के बाद बात हुई। अगले दिन सुबह मकान मालिक का फोन आने पर वादी मुकदमा किराए के मकान पर पहुचे तो देखा कि पुलिस के साथ लोग थे और पोती पंखे से टंगी हुई थी। राज पाठक उर्फ अनुराग पाठक पुत्र भूपेंद्र स0मा0 आरा थाना गौराबादशाहपुर जि0 जौनपुर पोती को बराबर फोन द्वारा प्रताड़ित और मारने की धमकी देने से सम्बन्धित प्राप्त प्रार्थना पत्र थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0447/2023 धारा 306 भादवि0 बनाम राज पाठक उर्फ अनुराग पाठक के पंजीकृत किया गया था।
JAUNPUR NEWS : जिलाधिकारी जौनपुर ने कांवड़ियों के बीच किया फल वितरण, बाल कांवड़ियों का किया उत्साहवर्धन अनुमन्य सीमा में डीजे बजाने की dm jaunpur ने की अपील जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र शहर में स्थित सद्भावना पुल पर पहुंचकर श्रावण मास में चल रही पवित्र कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कांवड़ियों के बीच फल वितरण किया। विशेष रूप से बाल कांवड़ियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में, विशेष रूप से हमारे उत्तर प्रदेश में शिव भक्त कावड़िए अपनी आस्था, सनातन धर्म की मर्यादा की रक्षा तथा महादेव के प्रति अपनी आस्था को प्रकट करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर शिवालयों में गंगा जल चढ़ाते हैं तथा जलाभिषेक करते है। श्रावण मास में श्रद्धालुओं तथा कांवड़ियों के बड़ी संख्या में आवागमन के दृष्टिगत जनपद में पूरी तैयारी कर ली गई है।
जनपद में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर जिन स्थानों से भी कावड़ यात्रा निकलनी है, वहाँ सुरक्षा के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं प्रदान कर रही हैं। कांवड़ियों को कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी शिवभक्त कावडियों से अनुरोध किया है कि अनुमन्य डेजीबल में ही डीजे बजाए।
ये कांवड़ उठाते, कांवड़ियों का स्वागत करते, फल-फूल बांटते हुए जौनपुर के डीएम दिनेश चंद्र सिंह हैं।
सिंह साहब ने बाकायदा कांवड़ियों की सेवा में समर्पित इन तस्वीरों को योगी आदित्यनाथ के अपने और सरकारी दोनो ही ट्विटर हैंडल से टैग भी कर डाला है।
उन्होंने बाल कावड़ियों से कांवड़ लेकर अपने कंधे पर रखते हुए कुछ दूर तक यात्रा में सम्मिलित हुए और सभी श्रद्धालुजन/कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी ने कांवड़ियों के बीच फल का भी वितरण किया।इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
Jaunpur News: Electrification is yet to be done in the tombs
JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्युत समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न सांसद सदर बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता एवं सांसद मछलीशहर सुश्री प्रिया सरोज सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में ।अध्यक्ष तथा जनप्रतिनिधीगण के आगमन पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम, प्रतीकचिन्ह देकर स्वागत किया गया।
बैठक में आरडीएसएस छूटे हुए अविद्युतीकृत मजरो के विद्युतीकरण, स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रगति, माननीय मुख्यमंत्री नगर सृजन विस्तारित योजना माननीय सांसद विधायक निधि के कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में अध्यक्ष के द्वारा निर्देश दिया गया कि जिन मजरों में अभी विद्युतीकरण होना है,ब्लॉकवार सूची बनाकर प्राथमिकता पर कार्य किया जाए। मरम्मत के उपरांत खराब होने वाले ट्रांसफार्मर के संख्या और कारण के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई और इसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ही उत्तरदायित्व निर्धारण करने हेतु भी निर्देशित किया गया। बैठक में अधीक्षण अभियंता ने विद्युत संबंधी योजनाओ के बारे में जानकारी दी।
अध्यक्ष ने ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने, ऐसे ट्रांसफार्मर जो तीन से अधिक बार जल चुके हैं उनकी सूची उपलब्ध कराने, जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लेने, जेई के साथ मीटिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मा0 अध्यक्ष जी ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारीगण मा0 जनप्रतिनिधिगणों के साथ ही जनता का फोन अवश्य उठाएं। उन्होंने कहा कि हम सभी जनता के लिए हैं, हमारी जिम्मेदारी है कि जो हमे दायित्व मिला है, हम उसका निर्वहन अवश्य करें। विद्युत संबंधी जो भी शिकायतें मा0 जनप्रतिनिधियों के द्वारा की गयी है उनका निस्तारण अगली बैठक से पूर्व करना सुनिश्चित करें।
विद्युत संबंधी दुर्घटनाओं में पात्र व्यक्तियों को क्षतिपूर्ति का लाभ अवश्य दिया जाए। योजनाओं से जनप्रतिनिधियों को भी अवश्य अवगत कराए, जहां कहीं भी जर्जर तार बदलने, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि की आवश्यकता है, वहां शीघ्र कार्य किया जाए। विद्युत संबंधी अन्य मुद्दे भी उठाए गए जिस पर मा0 अध्यक्ष जी द्वारा इसका निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर जहां कहीं भी चंदा जुटाने अथवा धन उगाही की शिकायत आ रही है वहां पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सत्यापन के उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने अध्यक्ष तथा जनप्रतिनिधिगण को आश्वस्त कराया कि उनके दिए गए दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवसर पर विधायक जफराबाद जगदीश नरायण राय, मडियाहूं डा0 आर के पटेल, मल्हनी लकी यादव,मछलीशहर रागिनी सोनकर, मुगराबादशाहपुर पंकज पटेल ,एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण के प्रतिनिधिगण सहित विद्युत विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ऑक्सी वन की स्थापना पर पौधरोपण कार्यक्रम: हरित भविष्य की ओर एक कदम JAUNPUR NEWS
खेतासराय (जौनपुर): स्थानीय कस्बा खेतासराय के कासिमपुर वार्ड स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार की सुबह एक प्रेरणादायी पहल के तहत ऑक्सी वन की स्थापना के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन वन क्षेत्राधिकारी शाहगंज राकेश कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभासद, वन विभाग की टीम ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत चेयरमैन वसीम अहमद ने छायादार वृक्ष लगाकर की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु और हरित वातावरण की अनमोल धरोहर भी है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ऑक्सी वन की स्थापना से स्थानीय स्तर पर ऑक्सीजन का स्तर बढ़ेगा, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी और जैव विविधता को संजीवनी मिलेगी।
इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासद सतीष यादव एवं एजाज अहमद ने भी सक्रिय रूप से भाग लेते हुए पीपल, आम, नीम, आंवला जैसे जीवनदायिनी और पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया। वन विभाग की टीम ने पौधों की देख-रेख और संरक्षण के लिए आवश्यक जानकारी भी साझा की और स्थानीय लोगों को जागरूक किया कि इन पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल कैसे की जाए। कार्यक्रम में करमचंद यादव, जय हिंद, ईश्वरचंद्र, विकास यादव, दुर्गेश यादव, मूलचन्द, राजू प्रजापति, मो. आदिल, रामबचन, विनोद कुमार समेत आदि मौजूद रहे।