Home Blog Page 73

JAUNPUR CRIME,चोरी की मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार 

0
JAUNPUR CRIME,चोरी की मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार 
jaunpur crime news

stolen motorcycle jaunpur crime news

TAFTISH OF CRIME JAUNPUR CRIME NEWS:जौनपुर जिले की रामपुर पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर चोरी की घटना का पर्दाफाश  करते हुए चोरी गयी मोटर साइकिल को बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार  किया  है पुलिस के मुताविक  थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-119/2025 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गयी मोटर साईकिल व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अम्बेडकर नगर बाजार में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सुचना मिला की दो व्यक्ति एक चोरी की मोटर साईकिल लेकर दमोदरा से रसवदिया के तरफ से आ रहे कि मुखबीर के बताये स्थान कि तरफ चल दिये गेल गैस कम्पनी रसवदिया के पास आने वाले व्यक्ति का इन्तजार करने लगे कि कुछ देर बाद एक मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति आते  वाहन के रोशनी मे दिखाई दिये, जिसे एक बारगी दबिश देकर अभियुक्तगण सुनील गौतम उर्फ निरहू पुत्र भरत लाल निवासी ग्राम रसवदिया थाना रामपुर जनपद जौनपुर व राजन कुमार पुत्र गिरजा शंकर गौतम निवासी ग्राम पल्टूपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर को मय चोरी गये मोटर साईकिल UP65-DM4615 HF डिलक्स व रंग काला के साथ दिनांक-21.07.2025 को पुलिस हिरासत मे लिया गया। अभियुक्त सुनील गौतम उर्फ निरहू उपरोक्त को गिरने से उसके पैर में चोट आ गयी ।

 बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी तथा पुछंताछ में मिलन सरोज पुत्र मेवालाल सरोज निवासी ग्राम गन्धौना थाना रामपुर जनपद जौनपुर तथा एकलव्य सिंह पुत्र कृपाशंकर उर्फ झल्लर सिंह निवासी ग्राम दमोदरा थाना रामपुर जनपद जौनपुर का नाम प्रकाश मे आया। उपरोक्त की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

IIT Delhi:परिश्रम और आत्मविश्वास के बिना कुछ भी संभव नही

0
हौसलों से लिखी सफलता की कहानी:गोरारी के शिवा ने किया IIT में कमाल
IIT ADMISSION 2025

Shiva has got admission in IIT Delhi by passing difficult exams like JEE Mains and JEE Advanced in the first attempt

  • हौसलों से लिखी सफलता की कहानी:गोरारी के शिवा ने किया IIT में कमाल

IIT ADMISSION 2025 जौनपुर:सपनों को साकार करने के लिए अगर संकल्प मजबूत हो तो कोई भी परिस्थिति बाधा नहीं बन सकती खेतासराय क्षेत्र के छोटे से गांव गोरारी के रहने वाले 19 वर्षीय शिवा साहू ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम,आत्मविश्वास और परिवार का साथ मिल जाए तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। बेहद साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले शिवा ने पहले ही प्रयास में JEE मेन्स और JEE एडवांस जैसी कठिन परीक्षा पास कर IIT दिल्ली में दाखिला प्राप्त किया है।

पहले ही प्रयास में मिली ऐतिहासिक सफलता

शिवा साहू को जेईई एडवांस परीक्षा में ऑल इंडिया जनरल रैंक 6853 और ओबीसी श्रेणी में 1421वीं रैंक प्राप्त हुई है। उनका चयन प्रतिष्ठित IIT दिल्ली में केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT) पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि गोरारी गांव के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी छात्र ने देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थान में स्थान बनाया है।

गांव में जश्न का माहौल, हुआ भव्य स्वागत

जैसे ही शिवा की इस ऐतिहासिक सफलता की खबर गांव पहुँची, पूरे गोरारी गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े बजाकर और फूल मालाएं पहनाकर उसका भव्य स्वागत किया। लोग गर्व और खुशी से झूम उठे। यह केवल शिवा के परिवार की नहीं, पूरे गांव की जीत है।

पिता करते हैं बर्तन की फेरी, मां संभालती हैं घर

शिवा के पिता छोटेलाल साहू गांव-गांव घूमकर बर्तन बेचते हैं। बेहद सीमित आय के बावजूद उन्होंने कभी बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। उनका कहना है, बेटा शुरू से ही पढ़ाई में तेज था। हमने जितना बन पड़ा, उसे सपोर्ट किया। आज उसका मेहनत रंग लाई। शिवा की मां एक गृहिणी हैं, जो परिवार और बेटे के सपनों को संवारने में सदा समर्पित रहीं।

प्रारंभिक शिक्षा से कोटा तक का सफर

शिवा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेट तुलसी ग्लोबल स्कूल, आमगांव, फुलेश से पूरी की। हाईस्कूल के बाद उसने कोटा (राजस्थान) जाकर जेईई की तैयारी शुरू की और अपनी मेहनत व लगन से पहले ही प्रयास में सफलता अर्जित की। इंटरमीडिएट परीक्षा में उसे 88% अंक प्राप्त हुए, जो उसकी प्रतिभा और परिश्रम का प्रमाण हैं।

आगे है सिविल सेवा में जाने का सपना

अपने अनुभव साझा करते हुए शिवा ने बताया कि उसकी सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता और गुरुजनों को देता है। उसने कहा, यह शुरुआत है। मेरा अगला लक्ष्य सिविल सेवा में चयन पाना है ताकि मैं देश की सेवा कर सकूं और अपने जैसे अन्य संघर्षरत युवाओं के लिए प्रेरणा बन सकूं।

पूरे क्षेत्र में छाया गर्व का माहौल

शिवा की इस उपलब्धि ने केवल उसके परिवार को ही नहीं, बल्कि खेतासराय और आस-पास के गांवों को भी गर्व से भर दिया है। गांव के लोग उसके संघर्ष और सफलता की मिसाल दे रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान आनंद बरनवाल, विद्यालय के प्रबन्धक दुर्गेश सिंह, प्रधान संदीप मौर्य, कमलाकांत मौर्य, प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव,अभिषेक अस्थाना,मनोज कुमार, दीपक कुमार मौर्य सहित कई ग्रामीणों और शिक्षकों ने शिवा को शुभकामनाएं दीं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़े। जौनपुर के प्रो.राजीव बने IIIT रांची के निदेशक, जिले में ख़ुशी की लहर   

श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में NCC भर्ती सम्पन्न

0
श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में NCC भर्ती सम्पन्न
श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में NCC भर्ती सम्पन्न

शाहगंज: देशसेवा और अनुशासन की भावना से ओतप्रोत श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान में सोमवार को एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति, नेतृत्व और युवा जोश के जीवंत स्वरूप में तब्दील हो गया। करीब 1400 छात्र-छात्राओं ने NCC कैडेट बनने की इच्छा से भागीदारी की, जिसमें से 200 प्रतिभागियों को लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया गया। अन्ततः 25 बालक एवं 25 बालिकाओं का चयन अंतिम रूप से एनसीसी में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री शशिप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बालिकाओं की दौड़ के साथ किया। बेटियों ने आत्मविश्वास और ऊर्जा से परिपूर्ण दौड़ लगाकर ग्रामीण परिवेश में शक्ति परी के सशक्तिकरण की तस्वीर पेश की।

लंबाई माप, दौड़, मेडिकल परीक्षण, व शारीरिक दक्षता जैसे चरणों से गुजरती चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी रही। विद्यार्थियों ने अपने आत्मबल, अनुशासन और समर्पण से यह प्रमाणित कर दिया कि आज का युवा राष्ट्रनिर्माण में अहम भूमिका निभाने को तत्पर है।

कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु विद्यालय अध्यक्ष एवं पूर्व डीएफओ दिनेश सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह,वरिष्ठ अध्यापक डी.पी. सिंह , वरिष्ठ अध्यापक डॉ. आनंद प्रकाश सिंह, सूबेदार मेजर इकबाल सिंह,सूबेदार इम्तियाज अहमद खान,हवलदार चंचल सिंह, तथा सीटीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह जैसे गणमान्य उपस्थित रहे। चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं छात्राओं की सहभागिता की सबने सराहना की।प्रबंधक श्री शशिप्रकाश सिंह ने कहा कि एनसीसी केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का माध्यम है, जो विद्यार्थियों में आत्मबल, अनुशासन और नेतृत्व के गुण विकसित करता है।प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने इसे विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त करने वाला अवसर बताया।वरिष्ठ अध्यापक डी.पी. सिंह ने एनसीसी को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।वरिष्ठ अध्यापक डॉ. आनंद प्रकाश सिंह ने छात्राओं की भागीदारी को महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण बताया।

एनसीसी प्रभारी ने पूरी चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष बताया। चयनित कैडेट्स को शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीयजनों ने शुभकामनाएं दीं।श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान बना अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की मिसालयह आयोजन केवल एक भर्ती नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण युवाओं की चेतना, जोश और संभावनाओं का उत्सव बनकर उभरा। यह प्रमाणित करता है कि विद्यालय स्तर पर बोए गए अनुशासन और सेवा के बीज, भविष्य में राष्ट्र निर्माण के विराट वृक्ष का रूप ले सकते हैं।

JauNpur News: गौशाला के मृत मवेशी को नोच कर खा रहे आवारा कुत्ते

0
Oplus_131072

Jaunpur News: Stray dogs are tearing and eating the dead cattle of the cowshed

  • भूख से तड़प कर मृत मवेशियों को नोच खा रहे कुत्ते

जौनपुर : विकास खण्ड खुटहन के डिहिया गांव में स्थिति गोशाला में गोवंशियों की स्थिति बदतर है। मवेशियों को चूनी चोकर व हरा चारा सिर्फ कागजों में दिया जा रहा है फोन पर विकास अधिकारी दीपक पाल नहीं आते भूखे गोवंशीय आयें दिन दम तोड रहे हैं।

अधिकारियों के मंसा मुताबिक खुटहन ब्लाक के गौशालाओं में तैनात। कर्मचारी मृत मवेशियों को गोशाला के बगल फेंकवा दे रहे हैं जिसे दिन में आवारा कुत्ते व रात। में स्यार नोच खा रहे हैं।
जिसका विडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा है।
दुर्दशा का केंद्र बने गोशाला में गोवंशीय किचड़ में रहने के साथ सुखा भूसा खाकर अपने मरने की बारी का इंतजार कर रहे हैं।
सरकार की मंसा पर पानी फेरने वाले अमानवीय अधिकारी गोवंशीयो की इस दुर्दशा के जिम्मेदार नहीं तो कौन है।

Mp Priya Saroj,धान रोपाई करते सांसद प्रिया सरोज की Reel वायरल

0
Mp Priya Saroj,धान रोपाई करते सांसद प्रिया सरोज की Reels वायरल
Mp Priya Saroj,धान रोपाई करते सांसद प्रिया सरोज की Reels वायरल

Reels of MP Priya Saroj go viral in jaunpur

JAUNPUR NEWS ।मछली शहर लोकसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी की MP PRIYA SAROJ का धान की रोपाई करते हुए reels फेसबुक सोशल मीडिया पर वायरल, समाजवादी कार्यकर्ता खूब कमेंट और शेयर कर रहे है।

Mp Priya Saroj,धान रोपाई करते सांसद प्रिया सरोज की Reel वायरल

दरअसल रविवार को मछली शहर लोकसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने अमूल डेयरी वाराणसी से सटे अपने पैतृक गांव करखियाव के खेत मे धान की रोपाई करते हुए कुछ महिलाओं के साथअपने फेसबुक आईडी अकाउंट पर वीडियो बनाकर reels पर अपलोड कर दिया देखते ही देखते यह रील्स सोशल मीडिया में वायरल हो गई।वीडियो में उनके साथ कई अन्य महिलाएं भी धान के बीज का रोपण करते नजर आ रही है।

Mp Priya Saroj,धान रोपाई करते सांसद प्रिया सरोज की Reel वायरल

गौरतलब हो कि सांसद प्रिया सरोज केराकत विधायक तूफानी सरोज की पुत्री है, प्रिया पिछले लोकसभा चुनाव में मछली शहर लोकसभा सीट से पहली बार समाजवादी पार्टी से सांसद चुनी गई अभी हाल में ही उनकी सगाई अलीगढ़ के रहने वाले मशहूर क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ हुई है। इसी वर्ष नवंबर माह में दोनों की शादी होने वाली है।

रविवार को जिस रील्स को प्रिया ने पोस्ट किया उसके साथ  उन्होंने जनपद जौनपुर में 110 विद्यालयों को मर्ज /पेयर्ड करने के आदेश से प्रभावित वर्गों की जिलाधिकारी से जानकारी मांगी है ,और पोस्ट में लिखा है कि 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक दिल्ली के संसद भवन में मानसून सत्र आयोजित किया जा रहा है जिसके चलते हमारी संसद में  उपस्थिति जरूरी है अतः इस दौरान क्षेत्र में मेरी उपस्थिति सीमित रहेगी।

JAUNPUR NEWS,मनेछा से बैजनाथ धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना  

0
JAUNPUR NEWS,मनेछा से बैजनाथ धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना  
JAUNPUR NEWS,मनेछा से बैजनाथ धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना  

JAUNPUR NEWS,मनेछा से बैजनाथ धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना  

  • बोल-बम के जयघोष के साथ गांव भ्रमण कर प्राचीन शिव मंदिर में किए दर्शन

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर): स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मनेछा गांव से नवयुवक बजरंग दल कांवड़िया संघ का जत्था रविवार की शाम पवित्र बाबा बैजनाथ धाम (झारखंड) के लिए रवाना हुआ। यह जत्था शिवभक्त मोहित बिन्द के नेतृत्व में रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा एवं भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया है।

रवाना होने से पूर्व विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई और गांव की महिलाओं द्वारा मंगलगीत गाते हुए कांवरियों को विदाई दी गई। कांवरियों ने गांव भ्रमण करते हुए बादशाही स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन-पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया।

जत्थे में मुख्य रूप से दीपक कन्नौजिया, विशाल बिंद, विनोद गुप्ता, प्रदीप बिंद, कुलदीप बिंद, नीरज बिंद, शनि विश्वकर्मा समेत दर्जनों श्रद्धालु शामिल रहे। सभी कांवरिए हाथों में भगवा ध्वज और कांवर लिए बोल-बम के जयघोष करते हुए बैजनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर गए। जहाँ श्रद्धालुओं ने बाबा बैजनाथ के दरबार में पहुंचकर गंगाजल अर्पित करने का संकल्प लिया है।

पत्रकार की बेटी की सफलता,गांव में खुशी  

0
पत्रकार की बेटी ने भरी सफलता की उड़ान,डीयू में मिला प्रवेश,गांव में खुशी
पत्रकार की बेटी ने भरी सफलता की उड़ान,डीयू में मिला प्रवेश,गांव में खुशी

पत्रकार की बेटी ने भरी सफलता की उड़ान,डीयू में मिला प्रवेश,गांव में खुशी

खेतासराय (जौनपुर) जिनके इरादे और हौसले बुलंद होते है वहीं अपने लक्ष्य को प्राप्त करते है और सबके लिए सफलता की एक नई मिशाल पेश करते है।सफलता किसे अच्छी नहीं लगती है और लोग सफल होने के लिए रात-दिन मेहनत भी करते है ऐसे में ऐसे ही एक होनहार छात्रा ने देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शुमार डीयू में प्रथम प्रयास में ही प्रवेश पाकर गांव समेत जनपद का नाम रौशन किया है। क्षेत्र के रानीमऊ गांव निवासी पत्रकार श्यामचन्द्र यादव का मेधावी पुत्री साक्षी यादव ने स्नातक पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में स्थान बनाया है।

जिससे शुभचिन्तको में खुशी की लहर छा गई। बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी है Journalist’s daughter’s success, happiness in the village साक्षी यादव शुरुआत से मेधावी छात्रा के रूप में कॉलेज में अपनी पहचान बनाई है।साक्षी अपनी माध्यमिक शिक्षा कस्बा के विटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज से किया। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए प्रारंभिक परीक्षा सीयूईटी परीक्षा पास किया और अब भारत के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करेगी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान आनद बरनवाल, प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा,शांतिभूषण मिश्रा, किश्वर सुलताना, विभा पांडेय,गुड्डू यादव आदि लोगों ने बधाई दिया।

JAUNPUR: महिला समेत आधा दर्जन शांति भंग पाबंद

0
JAUNPURमहिला समेत आधा दर्जन शांति भंग पाबंद
JAUNPUR:महिला समेत आधा दर्जन शांति भंग पाबंद

Half a dozen people including a woman were banned for disturbing peace due to old enmity,in jaunpur

TAFTISH OF CRIME JAUNPUR जौनपुर: खेतासराय थाना क्षेत्र के नौली गाँव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने रविवार को कार्यवाई करते हुए महिला समेत आधा दर्जन लोगों को शांतिभंग में चालान न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि उक्त गाँव निवासी अजय कुमार राजभर पुत्र राजेन्द्र राजभर, रूपा पत्नी राजेन्द्र राजभर, अनुजा पुत्री राजेन्द्र राजभर, पूजा पुत्री अरविन्द राजभर, आकाश राजभर पुत्र मदन राजभर व सुप्रिया पुत्री मदन को रंजिश को लेकर हुए विवाद में गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान न्यायालय भेज दिया।

JAUNPUR:शाहगंज को मिली अमृत भारत नई ट्रेन

0
JAUNPURशाहगंज को मिली अमृत भारत नई ट्रेन
JAUNPURशाहगंज को मिली अमृत भारत नई ट्रेन

JAUNPUR: Shahganj gets new Amrit Bharat train

JAUNPUR NEWS शाहगंज [जौनपुर ] मालदा टाउन से गोमती नगर लखनऊ तक नई अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन आज दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शाहगंज जक्शन पर पहुची ट्रेन के आगमन पर लोकों पायलट सुभाष कुमार सहायक लोकों पायलेट अजय कुमार रविशंकर का शाहगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया उसके बाद हरि झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे रवाना किया इस अवसर पर भाजपा नेता देवी प्रसाद चौरासिया मंटू डाॅ प्रेम प्रकाश सुनील जायसवाल राहुल तिवारी महेश कुमार बरनवाल रिकू मोदनवाल संजय कुमार सौरभ हरिश्चंद्र सहित काफी संख्य मे लोग उपस्थित रहे l

JAUNPUR CRIME: आत्महत्या के लिए उकसाने के चक्कर में युवक को जेल 

0
JAUNPUR CRIME आत्महत्या के लिए उकसाने के चक्कर में युवक को जेल 
JAUNPUR CRIME आत्महत्या के लिए उकसाने के चक्कर में युवक को जेल 

Youth jailed for inciting suicide,jaunpur crime

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर :आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आज एक युवक को जेल हो गई थाना लाइन बाजार पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए उकसाने से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है -घटना   
27 अगस्त .2023 को वादी मुकदमा द्वारा तहरीर दी गई कि उनकी पोती किराए के मकान में रहते हुए टीडी कॉलेज से बीकाम द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थी, दिनांक 05.08.2023 को फोन 11:00 बजे दिन में मकान मालिक का फोन गया कि रूम की सफाई करवाना है इसलिए बगल वाले रूम में शिफ्ट हो जाओ। वादी मुकदमा द्वारा पोती को दि0 5.08 2023 को जौनपुर के लिए भेज दिया गया और शाम को कमरा शिफ्ट करने के बाद बात हुई। अगले दिन सुबह मकान मालिक का फोन आने पर वादी मुकदमा किराए के मकान पर पहुचे तो देखा कि पुलिस के साथ लोग थे और पोती पंखे से टंगी हुई थी। राज पाठक उर्फ अनुराग पाठक पुत्र भूपेंद्र स0मा0 आरा थाना गौराबादशाहपुर जि0 जौनपुर पोती को बराबर फोन द्वारा प्रताड़ित और मारने की धमकी देने से सम्बन्धित प्राप्त प्रार्थना पत्र थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0447/2023 धारा 306 भादवि0 बनाम राज पाठक उर्फ अनुराग पाठक के पंजीकृत किया गया था।