शाहगंज जौनपुर पूर्वांचल विधूत वितरण निगम लिमिटेड विधूत खण्ड शाहगंज मे अयोजित मेगा कैम्प समाधान दिवस तीन दिवसीय का आयोजन किया गया है. पहले दिन कैम्प मे 76 प्रार्थना पत्र उपभोक्ताओं ने प्रस्तुत किया जिसमें मौके पर 43 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर दिया गया. और 3 लाख की विधूत बकाया की वसूली की गई इस अवसर पर ‘s d o धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता xen अमित कुमार धर्मां सहित समस्त विधूत विभाग के कर्मचारी गण समेत सैकड़ों की संख्या मे उपभोक्ता मौजूद रहे.
किसी भी कीमत पर नहीं चलेंगे अवैध विद्यालय: बीईओ
बिना मान्यता के स्कूलों पर बीईओ की सख्ती अब किसी भी कीमत पर नहीं चलेंगे अवैध विद्यालय: बीईओ
जौनपुर: जनपद में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत, अनुशासित और गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर खुटहन ब्लॉक में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विपुल कुमार उपाध्याय ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि अब बिना मान्यता के कोई भी विद्यालय किसी भी स्थिति में संचालित नहीं हो पाएगा।
नोडल संकुल और आरपी की विशेष बैठक
ब्लॉक संसाधन केंद्र खुटहन में आयोजित इस बैठक में ब्लॉक के समस्त नोडल संकुल प्रभारी और रिसोर्स पर्सन (आरपी) उपस्थित रहे। बीईओ श्री उपाध्याय ने निर्देशित किया कि वे अपने-अपने न्याय पंचायत क्षेत्र में ऐसे सभी विद्यालयों को तुरंत चिन्हित करें जो मान्यता प्राप्त नहीं हैं अथवा जिनकी मान्यता केवल प्राथमिक स्तर (कक्षा 1-5) तक है, लेकिन वे अवैध रूप से उच्च कक्षाओं (कक्षा 6-8 या उससे ऊपर) का संचालन कर रहे हैं।
कठोर कार्रवाई के संकेत
बीईओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब जिले में किसी भी प्रकार की शैक्षणिक अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों के विरुद्ध न केवल प्रशासनिक बल्कि पुलिस स्तर पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे संस्थानों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर विद्यालय बंद कराने की कार्यवाही तत्काल की जाएगी।
जिलाधिकारी के आदेशानुसार त्वरित कार्रवाई
बीईओ ने बताया कि चिन्हित किए गए विद्यालयों की सूची जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति के अध्यक्ष उप जिलाधिकारी (एसडीएम) शाहगंज को भेजी जाएगी ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई शीघ्र की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करना और अभिभावकों को भ्रमित करने वाली संस्थाओं से बचाना है।
शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं
बीईओ श्री उपाध्याय ने दोहराया कि शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता, गुणवत्ता और बच्चों के हित में कार्य करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब कोई भी अवैध विद्यालय जिले में अपनी गतिविधियों को नहीं चला पाएगा। शिक्षा व्यवस्था में गंभीर अनियमितता को किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा।
बैठक में रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण बैठक में अनेक शिक्षकों, नोडल संकुल प्रभारियों व आरपी सदस्यों की उपस्थिति रही। जिनमें प्रमुख रूप से विनय यादव, राजकुमार यादव, आलोक कुमार यादव, जयप्रकाश यादव, मिठाई लाल यादव, इंदू बिन्द, ओमकार यादव, उमाशंकर यादव, अमरदेव यादव, जयप्रकाश सिंह, रमाकांत यादव, वीरेंद्र मौर्य सहित अन्य कई शिक्षाविद उपस्थित रहे।
युवक की दर्दनाक मौत,घर में मचा कोहराम
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम
- शाहापुर के पास हुआ हादसा, मृतक अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बेटों को छोड़ गया
खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के शाहापुर गांव के पास वृहस्पतिवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक अनिल यादव की जान चली गई। अनिल अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
मूल रूप से आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र स्थित औराडार गांव निवासी अनिल यादव लंबे समय से अपने ननिहाल क्षेत्र के दुलीपुर जमदहाँ गांव निवासी जियालाल यादव (मामा) के यहाँ रहते थे। बताया जा रहा है कि अनिल गुरुवार की शाम किसी जरूरी कार्य से खेतासराय बाजार आए थे। काम निपटाकर जब वह देर शाम अपने घर लौट रहे थे, तभी शाहापुर गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रयराय मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा था, जिसे पीआरवी 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घर में पसरा मातम, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
शुक्रवार की शाम जब अनिल का शव घर पहुंचा, तो वहां चीख-पुकार मच गई। पत्नी गुजन बेसुध होकर गिर पड़ी। उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। रिश्तेदार, पड़ोसी और गांव वाले उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन परिजनों का दुःख शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।
अनिल अपने पीछे पत्नी गुजन के अलावा दो मासूम बेटों को छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा अनमोल मात्र 9 वर्ष का है, जबकि छोटा बेटा सन्टी की उम्र महज 7 साल है। दोनों बच्चों की मासूम आंखों में पिता की तस्वीर अब सिर्फ याद बनकर रह गई है। गांव वालों ने बताया कि अनिल मेहनती और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। खेती-किसानी करके परिवार के पालन-पोषण के लिए मेहनत-मशक्कत करते थे।
पुलिस जांच में जुटी, वाहन का सुराग अब तक नहीं
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है। शाहापुर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन की पहचान हो सके। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
JAUNPUR NEWS:बेसिक शिक्षा अधिकारी को 4 साल पूरा होने पर बधाई
जौनपुर: शिक्षकों ने दी बधाई।चार साल बेमिसालजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल को जनपद में अपना 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर बेसिक शिक्षकों ने बधाई दी।सुबह से ही मोबाइल पर बधाई के संदेश भेजें जाने लगे। कार्यालय में देर शाम तक शिक्षकों ने चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी एवं बेसिक शिक्षा में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई।
आपको बताते चलें कि डाक्टर गोरखनाथ पटेल ने अपनी विशिष्ट कार्य शैली से जनपद में अपनी एक अलग पहचान बना रखी है उनके द्वारा किए जा रहे हैं बेसिक शिक्षा को नया आयाम दे रहे हैं। देर शाम शिक्षकों ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया, संबोधित करते हुए एआरपी एसोसिएशन उ प्र के पूर्व प्रदेश मंत्री ;शिक्षक नेता प्रशांत मिश्रने कहा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता , संवेदनशीलता हम सभी को प्रेरित करती रहेगी। बधाई देने हेतु राजू ऋषिता,शैलेन्द्र पाल, श्रीपाल यादव, विनोद सिंह, अनिल यादव, राकेश सिंह , राजमणि यादव ,मो तलहा,अरशद कमाल आदि रहे।
यह भी पढ़े। JAUNPUR NEWS: परसनी फीटर पर विद्युत आपूर्ति बंद,किसान परेशान
JAUNPUR NEWS: परसनी फीटर पर विद्युत आपूर्ति बंद,किसान परेशान
करंजाकला के लगभग सौ से अधिक गांव में दो दिन से छाया अंधेरा JAUNPUR NEWS:
JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के परसनी विद्युत आपूर्ति केंद्र की वजह से फिटर से संबंधित लगभग सौ से अधिक गांव के किसान धान रोपाई के समय पिछले दो दिन से परेशान है विद्युत आपूर्ति बंद है जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है,बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है, किसानो की सिंचाई बाधित है। किसानों ने कहा कि विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन होगा।
बता दें कि परसनी विद्युत उपकेंद्र सरायख्वाजा देवकली पावर हाउस से परसनी फीटर पर विद्युत आपूर्ति की जाती है। जिसमें बीच-बीच में 50 से अधिक गांव नादियापारे फीटर से काट कर परसनी फीटर में जोड़ दिए गये और इस समय सबसे अधिक गांव परसनी फीटर पर से विद्युत आपूर्ति के लिए जुड़े हैं,लेकिन विगत बुधवार से परसनी फीटर की विद्युत आपूर्ति बंद है ।
विद्युत विभाग के कर्मीयो का कहना है कि परसनी फीटर का तार परसनी गांव में गिरा हुआ है,उसे ठीक करके power supply शुरू की जाएगी, लेकिन गुरुवार को तार तो ठीक किया गया लेकिन विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हुई। जिसके चलते बुधवार व गुरुवार को परसनी फीटर से जुड़े सौ से अधिक गांव में अंधेरा छाया रहा।शुक्रवार को भी सुबह नौ बजे तक विद्युत आपूर्ति नही शुरू की गयी ,सभी के जरूरतमंद काम प्रभावित हो चुके हैं। किसानों की धान की फसल न लगाई प्रभावित है,उनकी सिंचाई नहीं हो रही है ,जिससे किसान भी परेशान है। किसानों ने भी कहा है कि परसनी फीटर पर विद्युत आपूर्ति ठीक ढंग से कि नहीं जाती है, जो भी बाद में गांव नादियापारे फीटर से काटकर परसनी फीटर में जोङे गए हैं, वह पुनः नदियापारे फीटर से जोड़े जाएं,अन्यथा आंदोलन किए जाएंगे । और जो बीस मिनट मे दस बार या बार-बार ट्रिपिंग की जाती है उसे सुधार किये जाए।
JAUNPUR :25 हज़ार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Jaunpur. 25 thousand bounty arrested in police encounter
Jaunpur Encounter : खुटहन थाने की पुलिस टीम के साथ बीती रात्रि हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामिया शातिर गो-तस्कर अभियुक्त के पैर में लगी गोली,गिरफ्तार।कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल एक तमंचा, खोखा कारतूस 700 रुपया बरामद।
जनपद मे अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक खुटहन, जय प्रकाश यादव मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 100/2025 धारा-111 बी0एन0एस0, 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना खुटहन जनपद जौनपुर में वांछित 25 हजार का ईनामिया अभियुक्त कलीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी ग्राम रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को पुलिस मुठभेड़ में मरहट पुलिया से आगे बड़नपुर भट्टा के पास से समय करीब 22.15 बजे गिरफ्तार किया गया। घायल गो-तस्कर को ईलाज हेतु सरकारी वाहन से सीएचसी खुटहन भेजा गया, जहाँ से घायल बदमाश के बेहतर ईलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-200/25 धारा 109(1),338,336(3),340(2),317(2) बी0एन0एस0 व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर पुलिस कार्यवाही में जुटी।
jaunpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
ननिहाल आएं अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मचा कोहराम JAUNPUR NEWS
JAUNPUR NEWS (खेतासराय ) स्थानीय थाना क्षेत्र के दुलीपुर जमदहाँ गांव निवासी युवक की सोमवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक शाहापुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के अवराडार गांव निवासी अनिल यादव (35 वर्ष) पुत्र रामअवध अपने ननिहाल दुलीपुर जमदहाँ गांव में परिवार समेत रह रहा था। गुरुवार की शाम वह किसी कार्य से बाइक द्वारा खेतासराय बाजार गया था। लौटते समय शाहापुर गांव स्थित ईंट भट्टे के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी और घायल को खेतासराय स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है और वाहन की तलाश जारी है।
गड्ढे में तब्दील सड़क,बरसात में बनी मुसीबत
गड्ढे में तब्दील सड़क,बरसात में राहगीरों के लिए बनी मुसीबत
खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के पाराकमाल गांव को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर बने बड़े और गहरे गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे पूरे मार्ग पर जलजमाव हो जाता है। यह स्थिति राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और स्थानीय लोगों के लिए गंभीर मुसीबत का कारण बन गई है।
करीब दो किलोमीटर लम्बे इस मार्ग की हालत बेहद खराब है। वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। खासकर स्कूली वाहन,एम्बुलेंस और दुपहिया वाहन चालकों को अत्यधिक कठिनाई होती है। यह सड़क पाराकमाल गांव के साथ-साथ अरंद,डंडसौली, पोरई खुर्द, पोरई कला, जमदहां और आजमगढ़ जनपद के अरनौला व दीदारगंज जैसे गाँवों को जोड़ती है।

गौरतलब है कि यह मार्ग पूर्व विधायक नदीम जावेद के पैतृक गांव पाराकमाल से होकर गुजरता है। बावजूद इसके, आज तक इसकी मरम्मत को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र का यह अंतिम गांव विकास की मुख्यधारा से कटता जा रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इस समस्या की शिकायत की, लेकिन वर्षों से कोई समाधान नहीं निकला। गांव वालों ने शासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन को सुगम बनाने की मांग की है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से हर बारिश में सड़क पानी में डूब जाती है, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ जाती हैं।
बोले लोग:
गांव का मुख्य मार्ग खराब होने के कारण मरीजों को अस्पताल लाना-ले जाना बड़ी चुनौती है। इमरजेंसी स्थिति में समय पर इलाज नहीं मिल पाता, जिससे गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
— डॉ. अनवर आलम (चिकित्सक)
सड़क की खस्ताहाली गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से चिंता का विषय है। 102 एम्बुलेंस सुविधा मिलने पर भी टूटी सड़क से होकर जाना जोखिम भरा होता है। जच्चा-बच्चा दोनों की जान को खतरा बना रहता है।
कृपावती
सावन के पवित्र माह में श्रद्धालु मंदिर जाने के लिए बाधित हो रहे हैं। जगह-जगह पानी भरने से पैदल चलना मुश्किल हो गया है। पूजा-पाठ में बाधा आना दुर्भाग्यपूर्ण है।
— अभयराज राजभर (सामाजिक कार्यकर्ता)
यह समझना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। भारी जलजमाव के कारण स्कूली वाहनों का संचालन खतरे में है। कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है।
— अम्मार वहीद, संरक्षक (अस्मा इण्टर कॉलेज)
सरकार एक ओर सड़कों का जाल बिछाने का दावा करती है, लेकिन यहां की हालत इसके उलट है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की उदासीनता का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। यह क्षेत्र जनसंख्या की दृष्टि से एक बड़ी ग्रामसभा है, फिर भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
— धर्मेंद्र कुमार, (कार्यकर्ता बसपा)
इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया गया। व्यक्तिगत रूप से भी मिलकर बात रखी गई, लेकिन स्थिति में आज तक कोई सुधार नहीं हुआ है।
— उमेश कुमार राजभर (सोशल एक्टिविस्ट)
पाराकमाल गांव एक न्याय पंचायत है, जिसमें आस-पास के पांच गांव सम्मिलित हैं। यहाँ डाकघर भी है, जिससे प्रतिदिन ग्रामीणों की आवाजाही बनी रहती है। यह मार्ग अरनौला और दीदारगंज जैसे गैर जनपदों से भी जुड़ता है। टूटी सड़क और जलजमाव ने इस आवागमन को अत्यंत कष्टप्रद बना दिया है।
— कमर आलम (अधिवक्ता)
पाराकमाल मार्ग की स्थिति किसी आपातकालीन समस्या से कम नहीं है। शासन और प्रशासन से अपेक्षा है कि इस पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और सड़क की मरम्मत के साथ जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, जिससे क्षेत्र के लोग सुरक्षित और सुगम आवागमन कर सकें।
यह भी पढ़े: ACCIDENT JAUNPUR,ट्रेलर-ट्रैक्टर से टक्कर 1की मौत2 घायल,मासूम बेटी बेसुध
शाहगंज विद्युत बिल समाधान शिविर आज से शुरू
JAUNPUR NEWSW : शाहगंज में लगेगा मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर में आए उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान शाहगंज विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य विद्युत बिल से संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। शिविर का आयोजन 17,18 एवं 19 जुलाई तक होगा। शिविर में उपभोक्ता भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, बिजली चोरी से संबंधित मामल, राजस्व निर्धारण तथा बिल जमा से संबंधित कार्य सीधे मौके पर ही करवा सकेंगे।
इस अभियान के माध्यम से विद्युत विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाना है। ताकि उपभोक्ताओं को बिल संबंधी जटिलताओं से राहत मिल सके और पारदर्शिता के साथ समाधान सुनिश्चित हो। इसका नारा भी दिया गया है ‘विद्युत बिल से है परेशान, मेगा कैंप है समाधान’सभी उपभोक्ता निर्धारित तिथियों पर बिजली घर पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान अवश्य कराएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं।
अमित कुमार धर्मा
अधिशासी अभियंता (XEN) शाहगंज
धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता
उपखण्ड अधिकारी (SDO) शाहगंज
यह भी पढ़े : ACCIDENT JAUNPUR,ट्रेलर-ट्रैक्टर से टक्कर 1की मौत2 घायल,मासूम बेटी बेसुध
ACCIDENT JAUNPUR,ट्रेलर-ट्रैक्टर से टक्कर 1की मौत2 घायल,मासूम बेटी बेसुध
A young man died in a trailer-tractor collision,two seriously injured, mourning spread in the village, accident jaunpur
JAUNPUR ACCIDENT (जौनपुर) जनपद जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरैनी पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना रात करीब 9:30 बजे गुरैनी पेट्रोल पंप के पास हुई, जब सामने से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह दो टुकड़ों में बंट गया।
हादसे से हाईवे पर लगा लंबा जाम
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर का मलबा पूरे हाईवे पर फैल गया, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर खेतासराय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और यातायात बहाल कराने में जुट गई।
28 वर्षीय चालक की मौके पर मौत, घर में मचा कोहराम
मृतक की पहचान महेंद्र (28 वर्ष) पुत्र नोहरलाल, निवासी अमीनपुरवा, इब्राहिमपुर, थाना जलालपुर, जनपद अंबेडकर नगर के रूप में हुई है। महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी और दो वर्षीय मासूम बेटी बेसुध पड़ी हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
गंभीर रूप से घायल दो लोगों को किया गया रेफर
घटना में महेंद्र के साथ मौजूद दो अन्य व्यक्ति चिरंजी पुत्र मगरु निवासी दराफपुर तथा राजकुमार पुत्र रामदुलार निवासी भरौली (दोनों थाना जलालपुर, जनपद अंबेडकर नगर) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया गया।
ईंट उतारकर लौट रहे थे तीनों मजदूर
जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूर जौनपुर पुलिस लाइन में ईंट उतारकर अपने गांव लौट रहे थे। वे रात के अंधेरे में ट्रैक्टर से वापस जा रहे थे कि तभी ट्रेलर ने उन्हें चपेट में ले लिया।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस को दी गई तहरीर में ट्रेलर का नंबर UP 62 CT 4139 बताया गया है। यह ट्रेलर जौनपुर की ओर जा रहा था। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गांव में पसरा मातम, हर आंख नम
इस हृदयविदारक घटना से अंबेडकर नगर के अमीनपुरवा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। महेंद्र की असामयिक मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं। गांव के बुजुर्गों और पड़ोसियों के अनुसार, महेंद्र मेहनती और मिलनसार युवक था। उसकी पत्नी और बेटी की हालत देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं। वहीं, घायल चिरजो और राजकुमार के परिवारजन भी अस्पताल में उनकी जिंदगी की दुआ मांग रहे हैं।
trailertractor accident , jaunpur accident, auto accident, road accident, bike accident, accident news, fatal accident, biker accident, bullet accident, bike accidents, road accidents, dindori accident, traffic accident, car accident prank,aircrash accident, nicco park accident, water park accident, acciden, motorcycle accident, road accident nashik, viral accident video, new classic accident, fauja singhaccident,car accident accident, uttar pradesh accident










