Home Blog Page 76

JAUNPUR NEWS जौनपुर मे वित्त विधेयक 2025 का हुआ विरोध   

0
JAUNPUR NEWS जौनपुर मे वित्त विधेयक 2025 का हुआ विरोध   
Finance Bill 2025 opposed in Jaunpur news

Finance Bill 2025 opposed in Jaunpur news

  • वित्त विधेयक से पेंशन नियमों में बदलाव से पेंशनर्स आक्रोशित हो किये बिरोध प्रदर्शन 

JAUNPUR NEWS जनपद जौनपुर मे बड़ी संख्या में पेंशनर्स एवं शिक्षक  सात सूत्रीय मांग यथा वित्त विधेयक 2025 के माध्यम से पेंशन नियम में किए गए बदलाव को वापस लेने,आठवे वेतन आयोग के गठन का गजट नोटिफिकेशन पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स के उल्लेख  सहित जारी करने,पेंशनरों को महंगाई राहत का शासनादेश  कार्यरत कर्मचारियों महंगाई भत्ता के साथ जारी करने,कार्यरत कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने,पेंशन के राशिकरण की कटौती पन्द्रह वर्ष से घटाकर दस वर्ष करने,कोविड काल में रोके गये अट्ठारह माह के महंगाई राहत को दिए जाने,प्राथमिक विद्यालय के मर्जर की कार्रवाई वापस लेने की मांग के साथ कलेक्ट्रेट में विरोध कर धरना-प्रदर्शन किया। 

Pensioners are angry due to change in pension rules सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के घोषित कार्यक्रम के अनुसार धरना-प्रदर्शन सभा की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष सी बी सिंह करते हुए अपने संबोधन मे पेंशन की मांग पर सरकार की उदासीनता के कारण अनुस्मारक धरना-प्रदर्शन की स्थिति उत्पन्न करने की सरकार की नीति पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आठवे वेतन आयोग के गठन का राजपत्र(गजट नोटिफिकेशन)पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स के उल्लेख सहित तत्काल जारी करने एवं प्राथमिक विद्यालय को कम छात्र संख्या के आधार पर पेयरिगं के नाम पर बन्द न करने  की सरकार से मांग किया। शिक्षक महासंघ एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ला ने अपने संबोधन मे वित्त विधेयक 2025 का विरोध करते हुए पेंशनरों को आठवे वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण एवं महंगाई राहत से डी लिंक (अलग) करने की सरकार के साजिश का विरोध करते हुए हर स्तर पर  संघर्ष के लिए पेंशनर्स के साथ शिक्षकों के सहयोग का संकल्प व्यक्त किया। धरना-प्रदर्शन सभा मे अनुस्मारक  ज्ञापन को सर्व सम्मत से पास करते हुए  जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भेजे जाने का समर्थन किया।

सभा स्थल पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह द्वारा पहुंचकर ज्ञापन प्राप्त किया। धरना-प्रदर्शन को मुख्य रूप से इं0 प्रमोद कुमार सिंह, सम्प्रेक्षक रामआसरे रजक,नरेन्द्र त्रिपाठी,राम अवध यादव,बी डी सिंह डा0 आसाराम, सूबेदार यादव, के पी सोनकर, नन्दलाल सरोज, कंचन सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी,सुक्खू राम प्रजापति विश्वकर्मा,हीरालाल पाण्डेय,इ0 बेचन मिश्र मदन मोहन सोनकर,राम अवध लाल,चन्द्रशेखर सिह ,मंजा रानी राय,मोराली सिंह,आशा देवी,कांतिसिह,शिवेंद्र सिंह,पंकज कुमार सिंह,ओमप्रकाश सिंह, दशरथ राम, शिवजोर प्रजापति,भरत यादव, शम्भूराम यादव, गोरखनाथ माली अजय सिंह ,कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, महेन्द्र पाठक आदि ने सम्बोधित करते हुए मांगों को शीघ्र पूरी करने की सरकार से मांग किया।धरना-प्रदर्शन सभा का संचालन जिला मंत्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।

jaunpur news PhD प्रवेश परीक्षा 2025कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न 

PhD प्रवेश परीक्षा 2025कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न 

0
PhD प्रवेश परीक्षा 2025कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न 
पीएचडी_प्रवेश_परीक्षा_का_निरीक्षण_करतीं_कुलपति_प्रो._वंदना_सिंह[1]

PhD Entrance Exam 2025 conducted amid tight security

PhD entrance exam 2025 जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को 49 विषयों में शोध के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। प्रवेश परीक्षा के लिए परिसर में 8 केंद्र बनाए गए थे जिसमें प्रथम पाली में  एवं  द्वितीय पाली में 2711 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। विश्वविद्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई प्रवेश परीक्षा की  सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की गई। प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित की गई। प्रथम पाली में शोध प्रविधि एवं द्वितीय पाली में सम्बंधित विषय की परीक्षा थी।

कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इंजीनियरिंग संस्थान ब्लॉक ए एवं ब्लॉक 2, फार्मेसी संस्थान, प्रबंधन अध्ययन संस्थान, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया संस्थान, संकाय भवन, केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी  विधि संस्थान में प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए थे। सम्पूर्ण प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक सुनीता के साथ संपन्न हुई है। पहली पाली में  प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक तथा दूसरी पाली में 2.00 से 4.00 बजे के मध्य परीक्षा हुई। परीक्षा के सफल आयोजन में प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो.गिरिधर मिश्र, उप कुलसचिव अजीत सिंह, बबीता सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह,प्रो. मनोज मिश्रा, प्रो.अजय द्विवेदी,प्रो.राजेश शर्मा, प्रो. मिथिलेश सिंह,प्रो.रवि प्रकाश, प्रो. राजकुमार, प्रो. संतोष कुमार, डॉ. धीरेंद्र कुमार चौधरी समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।

डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल ने किया पौधरोपण 

0
डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल ने किया पौधरोपण 
डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल ने किया पौधरोपण 

JAUNPUR NEWS: जनपद जौनपुर न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार वर्मा तथा सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह के निर्देशन और देश रेख में एक पेड़ मां के नाम के क्रम में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर में भी कई पेड़ पौधों को डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल द्वारा लगाया गया

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के हरे भरे प्रांगण में इन पौधों को लगाने में प्रकाश तिवारी असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल राजेश कुमार यादव एवं सुनील कुमार गौतम राकेश कुमार यादव कर्मचारी गण जिला विदेश सेवा प्राधिकरण श्रीमती रूबी सिंह स्टेनो एवं शिव शंकर सिंह पैरा लीगल वालंटियर का भी पूरा पूरा सहयोग रहा

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक पौधे कागजों की जगह धरती में लगाने का आह्वान करते हुए कहा गया की महत्वपूर्ण यह नहीं है कि 60 लाख 70 लाख पौधे लगाए जाए आवश्यक किया है कि 1000 पौधे लगाए जाएं और अगले साल में 1000 पुर के पूरे बचे रहे

उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित यादव ने कंपोजिट विद्यालय में किया वृक्षारोपण

0
Oplus_131072

Jaunpur News : जौनपुर जिले के ब्लॉक बक्शा क्षेत्र में आज कम्पोजिट विद्यालय में वृक्षारोपण उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित यादव द्वारा किया गया जिसमे उन्होंने पर्यावरण के बारे में कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी। पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके।


उन्होंने ने बताया कि इन आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। विक्रम परमार ने कहा कि यहां की प्राकृतिक वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ है।

इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा अत: प्राकृतिक को बचाने के लिए आम लोगों को प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।

पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना है तो पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं। चाहे कोई भी दवा हो, कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों से जुड़ी हुई होती है। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार, एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बक्सा के अध्यक्ष जय सिंह यादव,सहायक अध्यापक व बच्चे के साथ अभिभावक मौजूद रहे।

17,18,19 जुलाई को विद्युत विभाग द्वारा मेगा कैंप लगाया जाएगा 

0
17,18,19 जुलाई को विद्युत विभाग द्वारा मेगा कैंप लगाया जाएगा 
17,18,19 जुलाई को विद्युत विभाग द्वारा मेगा कैंप लगाया जाएगा 

विद्युत विभाग द्वारा 17, 18 एवं 19 जुलाई को किया जायेगा मेगा कैम्प का आयोजन

JAUNPUR NEWS जौनपुर: उत्तर प्रदेश  पावर कारपोरेशन लि० द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के सभी खण्डों पर 17, 18 एवं 19 जुलाई को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक मेगा कैम्प का आयोजन होगा। जिसमें सभी प्रकार की शिकायतों जैसे- बिल रिवीजन,खराब मीटरों की जगह नये मीटर का प्रतिस्थापन, गलत बिलों का संशोधन, विघा परिवर्तन किये जायेगें, बिल से सम्बन्धित व अन्य शिकायतों का पंजीकरण व निस्तारण के कार्य सम्पादित किये जायेंगे।

Mega camp will be organized by the Electricity Department on 17,18,19 July in jaunpur अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम जौनपुर ने बताया  कि इसके साथ ही, जो भी उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर आयेगा उसे 1912 हेल्पडेस्क पर अंकित कराया जायेगा एवं उपभोक्ता को उसकी रसीद उपलब्ध करायी जायेगी एवं जो शिकायत मौके पर निस्तारित हो सकती है, उसे तत्काल निस्तारित करा दिया जायेगा एवं जो शिकायतें रह जायेंगी उन्हें एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण कर दिया जायेगा। जनपद के विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम के अन्तर्गत विद्युत वितरण खण्ड-जौनपुर नगर पता-132 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र, मोहल्ला-कदम रसूल, हुसैनाबाद जौनपुर एवं विद्युत वितरण खण्ड-केराकत ग्रामीण, पता-132 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र मोहल्ला कदम रसूल हुसैनाबाद, जौनपुर एवं विद्युत वितरण खण्ड-बक्सा पता मोहल्ला मियांपुर निकट कलेक्ट्री कचहरी, जौनपुर पर 17, 18 एवं 19 जुलाई 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक कैंप आयोजित किया जायेगा। इसकी निगरानी हेतु अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े :  JAUNPUR ई-कवच लिंग में शिथिलता बरतने वाले अधिकारी का बाधित होगा वेतन

JAUNPUR ई-कवच लिंग में शिथिलता बरतने वाले अधिकारी का बाधित होगा वेतन

0
JAUNPUR ई-कवच लिंग में शिथिलता बरतने वाले अधिकारी का बाधित होगा वेतन
JAUNPUR ई-कवच लिंग में शिथिलता बरतने वाले अधिकारी का बाधित होगा वेतन

ई-कवच फडिंग में शिथिलता बरतने वाले  एमओआईसी और सीडीपीओ का बाधित होगा वेतन- DM JAUNPUR

JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति और संभव अभियान की बैठक हुई बैठक में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि संभव अभियान 5.0 एक चरणबद्ध प्रयास है, जो जुलाई  से सितंबर  तक प्रत्येक थीम पर आधारित है। जुलाई में इसकी थीम मातृ पोषण,अगस्त में शिशु पोषण और सितंबर में ऊपरी आहार एवं पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा जिसमें गर्भवती, धात्री माता, 06 माह के बच्चे, कम वजन के जन्म लेने वाले बच्चे, सैम बच्चों के चिन्हांकन किए जाएंगे, जिसमें स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग की भूमिका प्रमुख रूप से है। इन कुपोषित बच्चों को एएनएम आशा के द्वारा ई कवच ऐप पर फीड कराकर उनका स्वास्थ्य प्रबंधन किया जाएगा।

सोमवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पहचान करते हुए उनका समुचित उपचार करना और गर्भावस्था के दौरान माता के पोषण की नियमित निगरानी रखने की आवश्यकता है कोई भी बच्चा कुपोषित ना हो यह हमारा साझा प्रयास होना चाहिए और हमारा संकल्प होना चाहिए कि गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं की सतत निगरानी रियल टाइम डाटा कैपचरिंग और विभागीय समन्वय के साथ ही हम अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सकते हैं। डीएम  द्वारा निर्देशित किया गया कि इस माह में जिन एमओआईसी और सीडीपीओ द्वारा ई-कवच फीडिंग पर संतोषजनक प्रदर्शन नहीं होता है उनका इस माह का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।

 जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस से पूर्व वीएचएनडी का निरीक्षण करते हुए तहसील दिवस में प्रतिभाग करेंगे, निरीक्षण की जियो टैग फोटो भी अवश्य उपलब्ध कराएंगे। वीएचएनडी पर किस प्रकार कार्य हो रहा है इसकी सूचना भी अवश्य देंगे।मुख्य विकास अधिकारी को इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए, उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रगति खराब नहीं होनी चाहिए।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, समस्त एमओआईसी, समस्त सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS,प्राथमिक विद्यालय की चाहरदीवारी गिराई

0
JAUNPUR NEWS,प्राथमिक विद्यालय की चाहरदीवारी गिराई
JAUNPUR NEWS,प्राथमिक विद्यालय की चाहरदीवारी गिराई

primary school boundary wall demolished JAUNPUR NEWS

  • अराजकतत्वों ने गिराई प्राथमिक विद्यालय की चाहरदीवारी गिराई

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के भदैला गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय की चाहरदीवारी को अराजकतत्वों ने रविवार की रात गिरा दिया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेश्वर यादव स्कूल पहुँचे तो देखा कि विद्यालय परिसर की बाउंड्रीवाल जमींदोज हो चुका है। दृश्य देख वह हतप्रभ रह गए और आस-पास के लोगों से पूछताछ किया लेकिन कोई जवाब नहीं दिया तो इसकी सूचना विद्यालय प्रबंधन समिति और उच्चाधिकारियों को दी।

प्रधानाध्यापक नागेश्वर यादव ने बताया विद्यालय का बाउंड्रीवाल किसी असामाजिक तत्व द्वारा जानबूझकर किया गया कार्य प्रतीत होता है। थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में कुल लगभग 60 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं और चाहरदीवारी सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। बिना बाउंड्रीवाल के विद्यालय परिसर असुरक्षित होता है, जिससे पशुओं के प्रवेश और बाहरी लोगों की आवाजाही की संभावना बढ़ जाती है और शिक्षण कार्य बाधित होता है।

खेतासराय:18 मुहर्रम पर निकला बनी हाशिम का ताबूत जुलूस,देर रात तक गूंजते रहे नौहे

0
खेतासराय:18 मुहर्रम पर निकला बनी हाशिम का ताबूत जुलूस,देर रात तक गूंजते रहे नौहे
खेतासराय:18 मुहर्रम पर निकला बनी हाशिम का ताबूत जुलूस,देर रात तक गूंजते रहे नौहे

18 मुहर्रम पर निकला बनी हाशिम का ताबूत जुलूस, देर रात तक गूंजते रहे नौहे

खेतासराय (जौनपुर) मोहर्रम के मौके पर रविवार रात बिस्वा में अंजुमन मासूमिया की ओर से बनी हाशिम का परम्परागत ताबूत जुलूस निकाला गया। यह आयोजन लगातार पिछले 15 वर्षों से अकीदत के साथ किया जा रहा है। जुलूस का आगाज़ रात 8 बजे हुआ, जो सोमवार सुबह तकरीबन 5 बजे तक जारी रहा।

इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। शहीद-ए-कर्बला की याद में नौहे और मर्सिए पढ़े गए। माहौल पूरी तरह गमगीन रहा और अकीदतमंदों ने सीना-कोबी कर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।

जुलूस में कुल 18 ताबूत सजाए गए थे। इसमें सुल्तानपुर, आजमगढ़ और जलालपुर समेत कई जिलों से आई अंजुमनों ने हिस्सा लिया। प्रमुख अंजुमनों में अंजुमन-ए-आसगरिया कदीम सुल्तानपुर, अंजुमन-ए-पंजतनी जलालपुर, अंजुमन-ए-गुलशने इस्लाम आजमगढ़ और अंजुमन-ए-हुसैनिया खादीमे जुल्जना शामिल रहीं।

कार्यक्रम में मौलाना सैय्यद इंतेज़ार मेहंदी ने तकरीर करते हुए इमाम हुसैन की कुर्बानी और इंसानियत के पैगाम पर रोशनी डाली। उन्होंने अमन, भाई-चारे और समाज में इंसाफ की अहमियत पर ज़ोर दिया। आयोजकों ने सुरक्षा और व्यवस्था के खास इंतज़ाम किए थे ताकि कोई अव्यवस्था न हो।

जुलूस के समापन से पहले रविवार सुबह कुरान अंदाजी का आयोजन किया गया। इसके बाद अंजुमन-ए-जीनतूल अजा सुल्तानपुर को हादिया जुल्जना इनाम हुसैन से सम्मानित किया गया। आयोजक सैय्यद एहसान हैदर ने बताया कि यह आयोजन हर साल की तरह अकीदत और एहतराम के साथ होता रहेगा। इस अवसर गुलाम हैदर, अली हसन, जुल्फेकार हैदर, अली मेहंदी, मोहम्मद असलम, गुलफाम हैदर, रेहान हैदर, सलमान हैदर, लारेब आब्दी आदि लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन तैनात रहा।

DM JAUNPUR के खिलाफ लेखपालों का गुस्सा

0
DM JAUNPUR के खिलाफ लेखपालों का गुस्सा
DM JAUNPUR के खिलाफ लेखपालों का गुस्सा

शाहगंज (जौनपुर) DM JAUNPUR के खिलाफ लेखपालों का फूटा गुस्सा लेखपालो पर आए दिन आरोपों और उत्पीड़न से आक्रोशित लेखपालों का गुस्सा हापुड़ मामले को लेकर सोमवार को आखिर फूट ही गया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले स्थानीय तहसील परिसर में लेखपालों ने धरना एवं प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने कहा की हापुड़ के डीएम द्वारा बिना जांच पड़ताल के दमनात्मक व्यवहार और उत्पीड़नात्मक से तनासवग्रस्त लेखपाल सुभाष मीणा की मौत हो गयी।इस ह्रदय विदारक घटना से प्रदेश के समस्त लेखपाल आहत हैं।

कुछ अधिकारियों में सोशल मीडिया/प्रिंट मीडिया एवं आम जनता के मध्य पब्लिसिटी पाने की इच्छा के कारण बैठक/तहसील दिवस/थाना समाधान दिवस/ग्राम चौपाल के दौरान अधीनस्थ को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने एवं दंडित करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है जिससे कर्मचारी तनाव/डिप्रेशन के मध्य नौकरी कर रहे हैं।लेखपालों ने एक स्वर में प्रदेश भर के लेखपालों पर अनावश्यक काम का बोझ,और सार्वजनिक रूप से बिना जांच पड़ताल के उत्पीड़नात्मक कार्यवाई पर रोक सहित,मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।मृतक आश्रित को योग्यता अनुसार सरकारी सेवा में नियुक्ति तत्काल की जाएं।जांच रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।

समस्त अधिकारियों को अधीनस्थ के साथ मानवीय एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश निर्गत किए जाएं। मा 0 मुख्य सचिव महोदय द्वारा निर्गत शासनादेशो, जिनमे समस्त प्रांतीय, मण्डलीय, जनपदीय, तहसील स्तरीय अधिकारियों को प्रति माह कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कर्मचारी समस्याओं को सुनने एवं समाधान करने के निर्देश निर्गत किए गये है, का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

उल्लेखित मांगों का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सम्बोधित एसडीएम कुमार गौरव को सौंपा।उक्त मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार,तहसील अध्यक्ष विकास सिंह, मंत्री विवेक सिंह अमरजीत बिन्द, सत्येंन्द्र यादव, रितुराज, ज्योति, रविकांत,बृजेश, विकास, नीतू, शालिनी, पूनम, निशा, मनीषा, दिनेश यादव,सदानंद भट्ट प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Jaunpur News:49 विषयों के 4150 प्रवेशार्थी पीएचडी प्रवेश परीक्षा में भाग लेंगे 

0
. 49 विषयों के 4150 प्रवेशार्थी पीएचडी प्रवेश परीक्षा में भाग लेंगे
. 49 विषयों के 4150 प्रवेशार्थी पीएचडी प्रवेश परीक्षा में भाग लेंगे

4150 candidates will appear for the PhD entrance exam in 49 subjects.jaunpur news

  • विश्वविद्यालय में 15 जुलाई को 8 केंद्रों पर होगी परीक्षा

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश परीक्षा के 8 केन्द्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया.उन्होंने केन्द्रों की साफ़- सफाई, कैमरा,सिटिंग प्लान की व्यवस्था को देखा.उन्होंने कहा कि प्रवेशार्थियों को कोई समस्या न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाए. विश्वविद्यालय परिसर और महाविद्यालयों में 49 विषयों में शोध के लिए प्रवेश परीक्षा होगी.इस परीक्षा में 4150 प्रवेशार्थी भाग लेंगे. प्रवेश परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है.


कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में  बैग, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, मोबाइल,कोई भी अन्य डिजिटल उपकरण,पानी की बोतल आदि ले जाना प्रतिबंधित है। कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा हाल में प्रवेश पत्र, पहचान पत्र एवं पेन के अतिरिक्त कोई अन्य सामग्री न ले आयेप्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो.गिरिधर मिश्र ने बताया कि अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने के 90 मिनट पूर्व प्रवेश मिलेगा तथा वह परीक्षा कक्षा में अपना स्थान परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व तक ग्रहण कर सकेगा. यदि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में किसी भी सत्र में परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट बाद पहुंचता है तो उसे परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा के उपरांत ही कक्ष छोड़ेगा. परीक्षा कक्ष में कक्ष निरीक्षक को भी मोबाइल एवं कोई भी डिजिटल उपकरण ले आना प्रतिबंधित है. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के 08 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक तथा 2.00 से 4.00 बजे के मध्य दो पालियों में सम्पन्न होगी l

यह भी पढ़े :JAUNPUR-बिना मान्यता के स्कूल बंद होंगे ,बीईओ पर कार्यवाही होगी