डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल ने किया पौधरोपण
JAUNPUR NEWS: जनपद जौनपुर न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार वर्मा तथा सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह के निर्देशन और देश रेख में एक पेड़ मां के नाम के क्रम में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर में भी कई पेड़ पौधों को डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल द्वारा लगाया गया
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के हरे भरे प्रांगण में इन पौधों को लगाने में प्रकाश तिवारी असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल राजेश कुमार यादव एवं सुनील कुमार गौतम राकेश कुमार यादव कर्मचारी गण जिला विदेश सेवा प्राधिकरण श्रीमती रूबी सिंह स्टेनो एवं शिव शंकर सिंह पैरा लीगल वालंटियर का भी पूरा पूरा सहयोग रहा
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक पौधे कागजों की जगह धरती में लगाने का आह्वान करते हुए कहा गया की महत्वपूर्ण यह नहीं है कि 60 लाख 70 लाख पौधे लगाए जाए आवश्यक किया है कि 1000 पौधे लगाए जाएं और अगले साल में 1000 पुर के पूरे बचे रहे
Jaunpur News : जौनपुर जिले के ब्लॉक बक्शा क्षेत्र में आज कम्पोजिट विद्यालय में वृक्षारोपण उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित यादव द्वारा किया गया जिसमे उन्होंने पर्यावरण के बारे में कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी। पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके।
उन्होंने ने बताया कि इन आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। विक्रम परमार ने कहा कि यहां की प्राकृतिक वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ है।
इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा अत: प्राकृतिक को बचाने के लिए आम लोगों को प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।
पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना है तो पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं। चाहे कोई भी दवा हो, कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों से जुड़ी हुई होती है। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार, एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बक्सा के अध्यक्ष जय सिंह यादव,सहायक अध्यापक व बच्चे के साथ अभिभावक मौजूद रहे।
17,18,19 जुलाई को विद्युत विभाग द्वारा मेगा कैंप लगाया जाएगा
विद्युत विभाग द्वारा 17, 18 एवं 19 जुलाई को किया जायेगा मेगा कैम्प का आयोजन
JAUNPUR NEWS जौनपुर: उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि० द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के सभी खण्डों पर 17, 18 एवं 19 जुलाई को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक मेगा कैम्प का आयोजन होगा। जिसमें सभी प्रकार की शिकायतों जैसे- बिल रिवीजन,खराब मीटरों की जगह नये मीटर का प्रतिस्थापन, गलत बिलों का संशोधन, विघा परिवर्तन किये जायेगें, बिल से सम्बन्धित व अन्य शिकायतों का पंजीकरण व निस्तारण के कार्य सम्पादित किये जायेंगे।
Mega camp will be organized by the Electricity Department on 17,18,19 July in jaunpur अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम जौनपुर ने बताया कि इसके साथ ही, जो भी उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर आयेगा उसे 1912 हेल्पडेस्क पर अंकित कराया जायेगा एवं उपभोक्ता को उसकी रसीद उपलब्ध करायी जायेगी एवं जो शिकायत मौके पर निस्तारित हो सकती है, उसे तत्काल निस्तारित करा दिया जायेगा एवं जो शिकायतें रह जायेंगी उन्हें एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण कर दिया जायेगा। जनपद के विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम के अन्तर्गत विद्युत वितरण खण्ड-जौनपुर नगर पता-132 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र, मोहल्ला-कदम रसूल, हुसैनाबाद जौनपुर एवं विद्युत वितरण खण्ड-केराकत ग्रामीण, पता-132 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र मोहल्ला कदम रसूल हुसैनाबाद, जौनपुर एवं विद्युत वितरण खण्ड-बक्सा पता मोहल्ला मियांपुर निकट कलेक्ट्री कचहरी, जौनपुर पर 17, 18 एवं 19 जुलाई 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक कैंप आयोजित किया जायेगा। इसकी निगरानी हेतु अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
JAUNPUR ई-कवच लिंग में शिथिलता बरतने वाले अधिकारी का बाधित होगा वेतन
ई-कवच फडिंग में शिथिलता बरतने वाले एमओआईसी और सीडीपीओ का बाधित होगा वेतन- DM JAUNPUR
JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति और संभव अभियान की बैठक हुई बैठक में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि संभव अभियान 5.0 एक चरणबद्ध प्रयास है, जो जुलाई से सितंबर तक प्रत्येक थीम पर आधारित है। जुलाई में इसकी थीम मातृ पोषण,अगस्त में शिशु पोषण और सितंबर में ऊपरी आहार एवं पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा जिसमें गर्भवती, धात्री माता, 06 माह के बच्चे, कम वजन के जन्म लेने वाले बच्चे, सैम बच्चों के चिन्हांकन किए जाएंगे, जिसमें स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग की भूमिका प्रमुख रूप से है। इन कुपोषित बच्चों को एएनएम आशा के द्वारा ई कवच ऐप पर फीड कराकर उनका स्वास्थ्य प्रबंधन किया जाएगा।
सोमवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पहचान करते हुए उनका समुचित उपचार करना और गर्भावस्था के दौरान माता के पोषण की नियमित निगरानी रखने की आवश्यकता है कोई भी बच्चा कुपोषित ना हो यह हमारा साझा प्रयास होना चाहिए और हमारा संकल्प होना चाहिए कि गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं की सतत निगरानी रियल टाइम डाटा कैपचरिंग और विभागीय समन्वय के साथ ही हम अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सकते हैं। डीएम द्वारा निर्देशित किया गया कि इस माह में जिन एमओआईसी और सीडीपीओ द्वारा ई-कवच फीडिंग पर संतोषजनक प्रदर्शन नहीं होता है उनका इस माह का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस से पूर्व वीएचएनडी का निरीक्षण करते हुए तहसील दिवस में प्रतिभाग करेंगे, निरीक्षण की जियो टैग फोटो भी अवश्य उपलब्ध कराएंगे। वीएचएनडी पर किस प्रकार कार्य हो रहा है इसकी सूचना भी अवश्य देंगे।मुख्य विकास अधिकारी को इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए, उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रगति खराब नहीं होनी चाहिए।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, समस्त एमओआईसी, समस्त सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS,प्राथमिक विद्यालय की चाहरदीवारी गिराई
primary school boundary wall demolished JAUNPUR NEWS
अराजकतत्वों ने गिराई प्राथमिक विद्यालय की चाहरदीवारी गिराई
खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के भदैला गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय की चाहरदीवारी को अराजकतत्वों ने रविवार की रात गिरा दिया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेश्वर यादव स्कूल पहुँचे तो देखा कि विद्यालय परिसर की बाउंड्रीवाल जमींदोज हो चुका है। दृश्य देख वह हतप्रभ रह गए और आस-पास के लोगों से पूछताछ किया लेकिन कोई जवाब नहीं दिया तो इसकी सूचना विद्यालय प्रबंधन समिति और उच्चाधिकारियों को दी।
प्रधानाध्यापक नागेश्वर यादव ने बताया विद्यालय का बाउंड्रीवाल किसी असामाजिक तत्व द्वारा जानबूझकर किया गया कार्य प्रतीत होता है। थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में कुल लगभग 60 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं और चाहरदीवारी सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। बिना बाउंड्रीवाल के विद्यालय परिसर असुरक्षित होता है, जिससे पशुओं के प्रवेश और बाहरी लोगों की आवाजाही की संभावना बढ़ जाती है और शिक्षण कार्य बाधित होता है।
खेतासराय:18 मुहर्रम पर निकला बनी हाशिम का ताबूत जुलूस,देर रात तक गूंजते रहे नौहे
18 मुहर्रम पर निकला बनी हाशिम का ताबूत जुलूस, देर रात तक गूंजते रहे नौहे
खेतासराय (जौनपुर) मोहर्रम के मौके पर रविवार रात बिस्वा में अंजुमन मासूमिया की ओर से बनी हाशिम का परम्परागत ताबूत जुलूस निकाला गया। यह आयोजन लगातार पिछले 15 वर्षों से अकीदत के साथ किया जा रहा है। जुलूस का आगाज़ रात 8 बजे हुआ, जो सोमवार सुबह तकरीबन 5 बजे तक जारी रहा।
इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। शहीद-ए-कर्बला की याद में नौहे और मर्सिए पढ़े गए। माहौल पूरी तरह गमगीन रहा और अकीदतमंदों ने सीना-कोबी कर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।
जुलूस में कुल 18 ताबूत सजाए गए थे। इसमें सुल्तानपुर, आजमगढ़ और जलालपुर समेत कई जिलों से आई अंजुमनों ने हिस्सा लिया। प्रमुख अंजुमनों में अंजुमन-ए-आसगरिया कदीम सुल्तानपुर, अंजुमन-ए-पंजतनी जलालपुर, अंजुमन-ए-गुलशने इस्लाम आजमगढ़ और अंजुमन-ए-हुसैनिया खादीमे जुल्जना शामिल रहीं।
कार्यक्रम में मौलाना सैय्यद इंतेज़ार मेहंदी ने तकरीर करते हुए इमाम हुसैन की कुर्बानी और इंसानियत के पैगाम पर रोशनी डाली। उन्होंने अमन, भाई-चारे और समाज में इंसाफ की अहमियत पर ज़ोर दिया। आयोजकों ने सुरक्षा और व्यवस्था के खास इंतज़ाम किए थे ताकि कोई अव्यवस्था न हो।
जुलूस के समापन से पहले रविवार सुबह कुरान अंदाजी का आयोजन किया गया। इसके बाद अंजुमन-ए-जीनतूल अजा सुल्तानपुर को हादिया जुल्जना इनाम हुसैन से सम्मानित किया गया। आयोजक सैय्यद एहसान हैदर ने बताया कि यह आयोजन हर साल की तरह अकीदत और एहतराम के साथ होता रहेगा। इस अवसर गुलाम हैदर, अली हसन, जुल्फेकार हैदर, अली मेहंदी, मोहम्मद असलम, गुलफाम हैदर, रेहान हैदर, सलमान हैदर, लारेब आब्दी आदि लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन तैनात रहा।
शाहगंज (जौनपुर) DM JAUNPUR के खिलाफ लेखपालों का फूटा गुस्सा लेखपालो पर आए दिन आरोपों और उत्पीड़न से आक्रोशित लेखपालों का गुस्सा हापुड़ मामले को लेकर सोमवार को आखिर फूट ही गया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले स्थानीय तहसील परिसर में लेखपालों ने धरना एवं प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने कहा की हापुड़ के डीएम द्वारा बिना जांच पड़ताल के दमनात्मक व्यवहार और उत्पीड़नात्मक से तनासवग्रस्त लेखपाल सुभाष मीणा की मौत हो गयी।इस ह्रदय विदारक घटना से प्रदेश के समस्त लेखपाल आहत हैं।
कुछ अधिकारियों में सोशल मीडिया/प्रिंट मीडिया एवं आम जनता के मध्य पब्लिसिटी पाने की इच्छा के कारण बैठक/तहसील दिवस/थाना समाधान दिवस/ग्राम चौपाल के दौरान अधीनस्थ को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने एवं दंडित करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है जिससे कर्मचारी तनाव/डिप्रेशन के मध्य नौकरी कर रहे हैं।लेखपालों ने एक स्वर में प्रदेश भर के लेखपालों पर अनावश्यक काम का बोझ,और सार्वजनिक रूप से बिना जांच पड़ताल के उत्पीड़नात्मक कार्यवाई पर रोक सहित,मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।मृतक आश्रित को योग्यता अनुसार सरकारी सेवा में नियुक्ति तत्काल की जाएं।जांच रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।
समस्त अधिकारियों को अधीनस्थ के साथ मानवीय एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश निर्गत किए जाएं। मा 0 मुख्य सचिव महोदय द्वारा निर्गत शासनादेशो, जिनमे समस्त प्रांतीय, मण्डलीय, जनपदीय, तहसील स्तरीय अधिकारियों को प्रति माह कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कर्मचारी समस्याओं को सुनने एवं समाधान करने के निर्देश निर्गत किए गये है, का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।
उल्लेखित मांगों का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सम्बोधित एसडीएम कुमार गौरव को सौंपा।उक्त मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार,तहसील अध्यक्ष विकास सिंह, मंत्री विवेक सिंह अमरजीत बिन्द, सत्येंन्द्र यादव, रितुराज, ज्योति, रविकांत,बृजेश, विकास, नीतू, शालिनी, पूनम, निशा, मनीषा, दिनेश यादव,सदानंद भट्ट प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
. 49 विषयों के 4150 प्रवेशार्थी पीएचडी प्रवेश परीक्षा में भाग लेंगे
4150 candidates will appear for the PhD entrance exam in 49 subjects.jaunpur news
विश्वविद्यालय में 15 जुलाई को 8 केंद्रों पर होगी परीक्षा
JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश परीक्षा के 8 केन्द्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया.उन्होंने केन्द्रों की साफ़- सफाई, कैमरा,सिटिंग प्लान की व्यवस्था को देखा.उन्होंने कहा कि प्रवेशार्थियों को कोई समस्या न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाए. विश्वविद्यालय परिसर और महाविद्यालयों में 49 विषयों में शोध के लिए प्रवेश परीक्षा होगी.इस परीक्षा में 4150 प्रवेशार्थी भाग लेंगे. प्रवेश परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है.
कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में बैग, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, मोबाइल,कोई भी अन्य डिजिटल उपकरण,पानी की बोतल आदि ले जाना प्रतिबंधित है। कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा हाल में प्रवेश पत्र, पहचान पत्र एवं पेन के अतिरिक्त कोई अन्य सामग्री न ले आयेप्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो.गिरिधर मिश्र ने बताया कि अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने के 90 मिनट पूर्व प्रवेश मिलेगा तथा वह परीक्षा कक्षा में अपना स्थान परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व तक ग्रहण कर सकेगा. यदि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में किसी भी सत्र में परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट बाद पहुंचता है तो उसे परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा के उपरांत ही कक्ष छोड़ेगा. परीक्षा कक्ष में कक्ष निरीक्षक को भी मोबाइल एवं कोई भी डिजिटल उपकरण ले आना प्रतिबंधित है. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के 08 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक तथा 2.00 से 4.00 बजे के मध्य दो पालियों में सम्पन्न होगी l
बिना मान्यता के स्कूल बंद होंगे ,बीईओ पर कार्यवाही होगी
Schools without recognition will be closed, action will be taken against BEO jaunpur :
jAUNPUR NEWS : जनपद जौनपुर में बिना मान्यता के प्राइवेट स्कूल संचालकों के लिए बुरी खबर है अब जिले के किसी भी विकासखंड में विद्यालय संचालित होते पाए गए तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही की जाएगी जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पेयरिंग किए गए विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्र सुरक्षित सुविधापूर्ण तरीके से चलाई जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिया कि 500 मीटर से अधिक दूरी पर यदि विद्यालय है तो उसे केंद्र ना बनाया जाए।
आंगनबाड़ी केंद्र की शिफ्टिंग उस कमरे में हो, जहां मूलभूत आवश्यकता की समस्त आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो भी विद्यालय शिफ्टिंग से अवशेष रह जाएं उसे ग्राम पंचायत के वाचनालय के रूप में विकसित करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजे।
उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि यदि बिना मान्यता के किसी भी विकासखंड में विद्यालय संचालित किया जाए हुए पाए गए तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एमडीएम गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए,इस मौसम में बैगन और पत्तेदार साग बच्चों को ना खिलाए जाए। सोयाबीन, टमाटर,काबुली चना का प्रयोग किया जाए, सघन अभियान चलाकर सभी विद्यालय में वृक्षारोपण कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, जॉइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित डीटीएफ के सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।
JAUNPUR [SHAHGANJ ] श्रावण मास की पहली सोमवारी को लेकर बेलवाई शिवधाम में अलसुबह से ही भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। चारों दिशाओं से आती “हर हर महादेव” की गूंज, माथे पर चंदन लगाए कांवरिये, और मंदिर परिसर में उमड़ी हजारों की भीड़ ने यह साबित किया कि श्रद्धा आज भी सबसे बड़ी शक्ति है।
आस्था के इस पर्व पर न केवल स्थानीय श्रद्धालु, बल्कि जौनपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर और अयोध्या से सैकड़ों कांवरिये पैदल यात्रा करते हुए यहां पहुंचे। बेलवाई धाम, जहां शिवलिंग भूमि में समाहित है, देशभर के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक का क्रम सुबह 3 बजे से ही शुरू हो गया। दर्शन की लंबी कतारों के बीच भी श्रद्धालुओं के चेहरे पर उत्साह स्पष्ट था। कई परिवारों ने इसे पूरे वर्ष का सबसे पवित्र दिन माना और बाल-बुजुर्ग सभी मंदिर में हाजिरी लगाने पहुंचे।
हालांकि, इतनी विशाल भीड़ के बीच कुछ व्यवस्थागत कमियां भी सामने आईं। भीतर तक पहुंचने में बुजुर्गों को कठिनाई हुई, चिकित्सा सुविधा नगण्य रही, और कुछ स्थानों पर जलभराव ने असुविधा बढ़ा दी। मंदिर के आसपास रात्रिकालीन प्रकाश की कमी और साफ-सफाई की लापरवाही भी चर्चा का विषय बनी रही।प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पर्याप्त बल तैनात किया, जिससे भीड़ नियंत्रण में रही और कोई बड़ी घटना नहीं हुई। मगर स्वास्थ्य, सफाई और श्रद्धालुओं के आराम से जुड़ी व्यवस्थाएं अब भी समुचित नहीं कही जा सकतीं।बेलवाई शिवधाम केवल पूजा का स्थल नहीं, बल्कि यह लोकविश्वास, परंपरा और समाज की ऊर्जा का संगम है। ऐसे में यह आवश्यक हो गया है कि आने वाले सोमवारों में श्रद्धा के इस केंद्र को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधासंपन्न तीर्थस्थल के रूप में प्रस्तुत किया जाए।