Home Blog Page 77

Jaunpur News:49 विषयों के 4150 प्रवेशार्थी पीएचडी प्रवेश परीक्षा में भाग लेंगे 

0
. 49 विषयों के 4150 प्रवेशार्थी पीएचडी प्रवेश परीक्षा में भाग लेंगे
. 49 विषयों के 4150 प्रवेशार्थी पीएचडी प्रवेश परीक्षा में भाग लेंगे

4150 candidates will appear for the PhD entrance exam in 49 subjects.jaunpur news

  • विश्वविद्यालय में 15 जुलाई को 8 केंद्रों पर होगी परीक्षा

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश परीक्षा के 8 केन्द्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया.उन्होंने केन्द्रों की साफ़- सफाई, कैमरा,सिटिंग प्लान की व्यवस्था को देखा.उन्होंने कहा कि प्रवेशार्थियों को कोई समस्या न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाए. विश्वविद्यालय परिसर और महाविद्यालयों में 49 विषयों में शोध के लिए प्रवेश परीक्षा होगी.इस परीक्षा में 4150 प्रवेशार्थी भाग लेंगे. प्रवेश परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है.


कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में  बैग, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, मोबाइल,कोई भी अन्य डिजिटल उपकरण,पानी की बोतल आदि ले जाना प्रतिबंधित है। कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा हाल में प्रवेश पत्र, पहचान पत्र एवं पेन के अतिरिक्त कोई अन्य सामग्री न ले आयेप्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो.गिरिधर मिश्र ने बताया कि अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने के 90 मिनट पूर्व प्रवेश मिलेगा तथा वह परीक्षा कक्षा में अपना स्थान परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व तक ग्रहण कर सकेगा. यदि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में किसी भी सत्र में परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट बाद पहुंचता है तो उसे परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा के उपरांत ही कक्ष छोड़ेगा. परीक्षा कक्ष में कक्ष निरीक्षक को भी मोबाइल एवं कोई भी डिजिटल उपकरण ले आना प्रतिबंधित है. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के 08 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक तथा 2.00 से 4.00 बजे के मध्य दो पालियों में सम्पन्न होगी l

यह भी पढ़े :JAUNPUR-बिना मान्यता के स्कूल बंद होंगे ,बीईओ पर कार्यवाही होगी   

JAUNPUR-बिना मान्यता के स्कूल बंद होंगे ,बीईओ पर कार्यवाही होगी   

0
बिना मान्यता के स्कूल बंद होंगे ,बीईओ पर कार्यवाही होगी 
बिना मान्यता के स्कूल बंद होंगे ,बीईओ पर कार्यवाही होगी 

Schools without recognition will be closed, action will be taken against BEO jaunpur :

jAUNPUR NEWS : जनपद जौनपुर में बिना  मान्यता के प्राइवेट स्कूल संचालकों के लिए बुरी खबर है अब जिले के  किसी भी विकासखंड में विद्यालय संचालित होते पाए गए तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही की जाएगी जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पेयरिंग किए गए विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्र सुरक्षित सुविधापूर्ण तरीके से चलाई जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिया कि 500 मीटर से अधिक दूरी पर यदि विद्यालय है तो उसे केंद्र ना बनाया जाए।

आंगनबाड़ी केंद्र की शिफ्टिंग उस कमरे में हो, जहां मूलभूत आवश्यकता की समस्त आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो भी विद्यालय शिफ्टिंग से अवशेष रह जाएं उसे ग्राम पंचायत के वाचनालय के रूप में विकसित करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजे।

उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि यदि बिना मान्यता के किसी भी विकासखंड में विद्यालय संचालित किया जाए हुए पाए गए तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एमडीएम गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए,इस मौसम में बैगन और पत्तेदार साग बच्चों को ना खिलाए जाए। सोयाबीन, टमाटर,काबुली चना का प्रयोग किया जाए, सघन अभियान चलाकर सभी विद्यालय में वृक्षारोपण कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, जॉइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित डीटीएफ के सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

बेलवाई शिवधाम में भक्ति की गूंज,व्यवस्था पर सवाल

0
बेलवाई शिवधाम में भक्ति की गूंज,व्यवस्था पर सवाल
बेलवाई शिवधाम में भक्ति की गूंज,व्यवस्था पर सवाल

JAUNPUR [SHAHGANJ ] श्रावण मास की पहली सोमवारी को लेकर बेलवाई शिवधाम में अलसुबह से ही भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। चारों दिशाओं से आती “हर हर महादेव” की गूंज, माथे पर चंदन लगाए कांवरिये, और मंदिर परिसर में उमड़ी हजारों की भीड़ ने यह साबित किया कि श्रद्धा आज भी सबसे बड़ी शक्ति है।


आस्था के इस पर्व पर न केवल स्थानीय श्रद्धालु, बल्कि जौनपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर और अयोध्या से सैकड़ों कांवरिये पैदल यात्रा करते हुए यहां पहुंचे। बेलवाई धाम, जहां शिवलिंग भूमि में समाहित है, देशभर के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक का क्रम सुबह 3 बजे से ही शुरू हो गया। दर्शन की लंबी कतारों के बीच भी श्रद्धालुओं के चेहरे पर उत्साह स्पष्ट था। कई परिवारों ने इसे पूरे वर्ष का सबसे पवित्र दिन माना और बाल-बुजुर्ग सभी मंदिर में हाजिरी लगाने पहुंचे।


हालांकि, इतनी विशाल भीड़ के बीच कुछ व्यवस्थागत कमियां भी सामने आईं। भीतर तक पहुंचने में बुजुर्गों को कठिनाई हुई, चिकित्सा सुविधा नगण्य रही, और कुछ स्थानों पर जलभराव ने असुविधा बढ़ा दी। मंदिर के आसपास रात्रिकालीन प्रकाश की कमी और साफ-सफाई की लापरवाही भी चर्चा का विषय बनी रही।प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पर्याप्त बल तैनात किया, जिससे भीड़ नियंत्रण में रही और कोई बड़ी घटना नहीं हुई। मगर स्वास्थ्य, सफाई और श्रद्धालुओं के आराम से जुड़ी व्यवस्थाएं अब भी समुचित नहीं कही जा सकतीं।बेलवाई शिवधाम केवल पूजा का स्थल नहीं, बल्कि यह लोकविश्वास, परंपरा और समाज की ऊर्जा का संगम है। ऐसे में यह आवश्यक हो गया है कि आने वाले सोमवारों में श्रद्धा के इस केंद्र को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधासंपन्न तीर्थस्थल के रूप में प्रस्तुत किया जाए।

बरसी की मजलिस में मौलाना यासूब अब्बास ने दी इंसानियत और अमन की तालीम

0
बरसी की मजलिस में मौलाना यासूब अब्बास ने दी इंसानियत और अमन की तालीम
बरसी की मजलिस में मौलाना यासूब अब्बास ने दी इंसानियत और अमन की तालीम

शाहगंज (जौनपुर) भादी स्थित रियासत मंजिल में खानवाद-ए-रियासत हुसैन मरहूम की जानिब से अली हसन ख़ान की बरसी पर मजलिसे अज़ा का एहतेमाम किया गया। मजलिस को लखनऊ से तशरीफ़ लाए शिया धर्मगुरु मौलाना मिर्ज़ा यासूब अब्बास साहब ने ख़िताब किया।

मजलिस की शुरुआत कुरआन की तिलावत से हुई। इसके बाद शायर इश्तियाक हुसैन ने मर्सिया पेश किया। शायरी के इस हिस्से को आगे बढ़ाते हुए शायर माऐल चंदौलवी, शमीम हुमायूंपुरी और खुशनूद भादवी ने अपने कलाम से दिलों को मुनव्वर किया। संचालन हुसैन अब्बास भादवी ने किया।

अपने बयान में मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि इमाम हुसैन अ.स. की कुर्बानी पूरी इंसानियत के लिए पैग़ाम है। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में अम्न-ओ-अमान क़ायम रखना चाहिए। उन्होंने गंगा-जमुनी तहज़ीब को भी मज़बूती से अपनाने पर ज़ोर दिया।जब मौलाना ने कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन अ.स. और उनके 71 साथियों पर हुए जुल्म का ज़िक्र किया तो मजलिस में मौजूद अकीदतमंदों की आंखें नम हो गईं। हर तरफ सन्नाटा और ग़म का आलम छा गया। लोग फातिमा ज़हरा स.अ. को उनके लाल का पुरसा पेश करते हुए रो पड़े।

इस मौके पर सैफ नवाब जौनपुरी ने दिल दहला देने वाला नौहा पढ़ा जिसने मजलिस की फिजा को और रंजो-ग़म से भर दिया।कार्यक्रम में मौलाना शौकत अली, नेहाल असग़र, क़ासिम अब्बास, सैय्यद हसन, मोफ़ीद ख़ान सहित कई गणमान्य अकीदतमंद मौजूद रहे।

सावन का पहला सोमवार:शिवालयों में गूँजे हर-हर महादेव के जयघोष

0
सावन का पहला सोमवारशिवालयों में गूँजे हर-हर महादेव के जयघोष
सावन का पहला सोमवार:शिवालयों में गूँजे हर-हर महादेव के जयघोष

व्रती महिलाओं ने किया जलाभिषेक, शिवभक्ति में डूबा रहा क्षेत्र

खेतासराय (जौनपुर): सावन मास के पहले सोमवार को खेतासराय क्षेत्र शिवमय हो उठा। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की टोलियाँ शिवालयों की ओर निकल पड़ीं। नगर समेत ग्रामीण अंचलों के प्रमुख शिवमंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के उद्घोष गूंजते रहे। व्रती महिलाओं और युवाओं ने विधिपूर्वक जलाभिषेक कर भगवान शिव से परिवार के सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

नगर के प्राचीन दुर्गा मन्दिर, ऋष्टि तालाब, मुनवरखानी माता मन्दिर, फक्कड़ बाबा की कुटिया, गोलबाजार स्थित शिव मन्दिर समेत आदि शिवालयों में भक्तों ने बेलपत्र, दूध, दही, गंगाजल और पुष्प अर्पित कर भोलेनाथ का पूजन किया।

महिलाओं ने विशेष व्रत रखकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया। कन्याओं ने मनोवांछित वर की प्राप्ति के लिए श्रद्धा से पूजा की। गौरतलब है कि सावन का महीना शिवभक्तों के लिए अत्यंत पावन माना जाता है। सोमवार को शिव पूजन का विशेष महत्व होता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का अनुपम संगम शिवालयों में देखने को मिला।

राज पीजी कालेज जौनपुर में हवन पूजन के साथ शैक्षिक सत्र का हुआ शुभारंभ

0
राज पीजी कालेज जौनपुर में हवन पूजन के साथ शैक्षिक सत्र का हुआ शुभारंभ
राज पीजी कालेज जौनपुर में हवन पूजन के साथ शैक्षिक सत्र का हुआ शुभारंभ

राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर में हवन पूजन के साथ  शैक्षिक सत्र का हुआ शुभारंभ।

JAUNPUR NEWS जौनपुर ;राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में आज हवन पूजन के साथ  वर्ष  2025 -26  के नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत की गई। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ0 सत्यराम प्रजापति , प्राचार्य प्रौ0 शम्भू राम जी ने विद्वान ब्राह्मणों की उपस्थिति में भगवान गणेश की पूजा और विद्या की देवी सरस्वती जी की बंदना की साथ ही सभी शिक्षकों ने आहुति दी।  इसके उपरांत  सभी  लोगों को प्रसाद वितरण किया गया ।

The academic session started with havan pujan at Raj PG College Jaunpur प्रबंधक डॉ० सत्यराम प्रजापति ने नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत पर सभी शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि माता सरस्वती की पूजा कर नए सत्र की शुरुआत की गई। इससे सभी बच्चों में एक नई चेतना आयेगी व आत्म बल का विकास होगा ।प्राचार्य प्रो० (डॉ०) शम्भू राम ने कहा कि पूजा पाठ से सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है । छात्र अनुशासित होकर पढ़ाई करें और लक्ष्य को प्राप्त करे ।इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे यह जानकारी  आर एस के डी पीजी कालेज जौनपुर के डॉ  सुधाकर शुक्ला ने दी l 

Jaunpur News : 5 किलोमीटर दूर विद्यालय मर्ज करने का ग्रामीणों ने किया विरोध

0
Oplus_131072

Villagers opposed the merger of a school 5 kilometers away, jaunpur news

Jaunpur News जौनपुर :कन्या पुर्व माध्यमिक विद्यालय को 5 किलोमीटर दूर मर्ज करने का विरोध मल्हनी में प्रधान समेत ग्रामीणों ने जताया विरोध आंदोलन की चेतावनी. करंजाकला विकासखंड के मल्हनी कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय को 5 किलोमीटर दूर जेठपुरा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे मर्ज करने का प्रधान समेत ग्रामीणों ने जताया विरोध और कहा कि गांव मे जब जूनियर माध्यमिक विद्यालय है तो फिर 5 किलोमीटर दूर दूसरे गांव में मर्ज करना गलत है आंदोलन की चेतावनी दी है।

बता दे की मल्हनी में स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय का अनुचित मर्जर का विरोध शुरू हो गया है। ग्राम प्रधान मुकेश गुप्ता समेत हेड मास्टर स्वरुचि श्रीवास्तव व ग्रामीणों ने इसका विरोध जाता है और इस सम्बंध मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र दिया है मुख्यमंत्री को भी ऑनलाइन शिकायत की गई है । कि जब मल्हनी ग्राम सभा में जूनियर पूर्व माध्यमिक विद्यालय है तो कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय को मल्हनी से 5 किलोमीटर दूर जेठपुरा गांव में मर्ज करना गलत है। इसका विरोध रहेगा और जरूरत पड़ी तो कोर्ट का रूख करेंगे और आंदोलन भी करेंगे। वही गांव के चंद्रशेखर ने कहा कि लड़कियां 5 किलोमीटर दूर दूसरे गांव जेठपुरा में कैसे जाएंगे, जब गांव में ही थोड़ी दूर पर पूर्व माध्यमिक जूनियर विद्यालय है तो यहां मर्ज किया जाना उचित होगा।

ग्राम प्रधान मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि दूसरे गांव में मर्ज करना गलत है अपने ही गांव में के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर कन्या माध्यमिक विद्यालय को मर्ज किया जाए । जिससे यहां की बच्चियों को दूर न जाना पड़े, अगर नहीं मानते इसके लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। वही हेड मास्टर स्वरूच श्रीवास्तव ने बीएसए को पत्र देकर इस मामले में विरोध जताते हुए मल्हनी ग्राम सभा के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मर्ज किए जाने की मांग की है।

JAUNPUR NEWS,कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस 

0
JAUNPUR NEWS,कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस 
JAUNPUR NEWS,कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस 

Police will deal strictly with those who create disturbance in Kanwar Yatra ,jaunpur news

JAUNPUR NEWS TODAY लखनऊ [जौनपुर ] कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों की खैर नहीं यूपी पुलिस अब सख्ती से निपटेगी,श्रद्धा,सुरक्षा और सेवा के संकल्प के साथ कांवड़ यात्रा के संचालन में जुटेगी सरकार श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उच्चस्तरीय बैठक की मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश,कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित हो कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई,सुरक्षा और चिकित्सा सेवाएं रहें सुदृढ़ पब्लिक एड्रेस सिस्टम से कर्रें सूचनाओं का प्रचार-प्रसार, शिव भजन भी बजें:शिव भक्तों के स्वागत को विशेष अवसरों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा महिला कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम: होंगे चिकित्सा शिविर,भोजनालय, विश्रामालय, शौचालय की भी हो अच्छी व्यवस्था, भोजन की पवित्रता और शुद्धता के लिए एफएसडीए को विशेष निर्देश दिए गए है l 

इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक,के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगरआयुष श्रीवास्तव ने श्रावण माह कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने व कावंड यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत थाना जलालपुर,लहंगपुर बॉर्डर पर भ्रमण कर कांवड मार्ग का निरीक्षण किया,यातायात व्यवस्था/ट्रैफिक डायवर्जन का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। 

JAUNPUR NEWS,कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस 

तो वही दूसरी ओर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर थाना सुजानगंज अन्तर्गत स्थित श्री गौरी शंकर धाम का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया l

JAUNPUR NEWS,कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस 

मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु विशेषअभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा ग्रामकस्बा मोहल्ला शिक्षण संस्थानों इत्यादि पर भ्रमण/चौपाल लगाकर छात्राओं/बालिकाओं एवं महिलाओं को वूमेन पावर लाइन-1090,यूपी-112, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया l

रांग साइड में वाहन न चलाएं अन्यथा सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी 

0
रांग साइड में वाहन न चलाएं अन्यथा सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी 
रांग साइड में वाहन न चलाएं अन्यथा सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी 

श्रावण मास को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत चेकिंग अभियान

JAUNPUR NEWS जौनपुर ; प्रभारी यातायात ने  राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले डायवर्सन पॉइंट व भीड़भाड़ वाले स्थान पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। इसी के साथ ही रांग साइड में चलने वाले लोगों व नशे की हालत में वाहन चलाने वालों का चेकिंग किया गया, जिसमें दो वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाए जाने पर उनके विरुद्ध कृत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया गया साइड में चलते हुए पाए जाने पर चालान की कार्यवाही  की गई । साथ है जनपद के वासियों  को सूचित करना है कि सड़क पर रांग साइड में ना चले व नशे की हालत में वाहन न चलाएं अन्यथा चेकिंग के दौरान पाये जाने पर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

यह भी पढ़े : JAUNPUR सुतौली संतोष यादव हत्याकांड में 3 गिरफ्तार 

JAUNPUR,प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर में बच्चों और अभिभावकों का प्रदर्शन

0
JAUNPUR,प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर में बच्चों और अभिभावकों का प्रदर्शन
JAUNPUR,प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर में बच्चों और अभिभावकों का प्रदर्शन

ग्रामीण बोले : गांव का स्कूल पेयर न हो, बच्चे नहीं पढ़ पायेंगे

JAUNPUR NEWS: जौनपुर में सरकारी स्कूलों को मर्ज करने के फैंसले के खिलाफ स्कूली बच्चों के साथ ही उनके अभिभावक भी अब अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं.उनका कहना है कि अगर उनके गांव का प्राइमरी स्कूल बंद हो जाता है, तो उन्हें रोजाना दूर दूसरे विद्यालय में पढ़ने के लिए जाना पड़ेगा. जिसके चलते करीब तीन दर्जन बच्चे स्कूल ड्राप कर सकते हैं। इसी को लेकर बच्चे विरोध करते दिखाई दे रहे हैं।

शनिवार को सुइथाकला विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर में काफी संख्या में ग्रामीणों और वहां पढ़ने वाले बच्चों ने गांव का सरकारी स्कूल पेयर होने के डर से प्रदर्शन किया। बच्चों और अभिभावकों की मांग है कि उनके गांव का स्कूल बंद न किया जाए। अभिभावकों ने कहा यदि ऐसा हुआ तो उनके बच्चों की पढ़ाई बाधित हो जाएगी। दूर स्थित दूसरे किसी विद्यालय में बच्चों को भेज पाना बड़ा मुश्किल होगा। इसलिए जिलाधिकारी से आग्रह है कि उनके गांव का सरकारी स्कूल बंद न हो। बल्कि छात्र संख्या बढ़ाने के लिए ग्रामीण भी अपने स्तर से प्रयास करेंगें। स्थानीय लोगों का कहना है कि अन्य अभिभावकों को भी गांव के इस सरकारी स्कूल में अपने बच्चों का एडमिशन कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, लेकिन गांव का विद्यालय बंद करना उचित नहीं होगा।

इसमें ग्राम प्रधान उमाशंकर यादव, अध्यक्ष राजेंद्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष घनश्याम पांडेय, प्रधानाध्यापिका डॉ वंदना अग्रहरि, शिक्षा मित्र हवलदार यादव, किरण पाल, मोनिका, महेंद्र पाल समेत काफी संख्या में अभिभावक व बच्चे शामिल रहे।