Home Blog Page 78

JAUNPUR CRIME,जन्मदिन पर तलवार से केक काटने वाला युवक गया जेल 

0
JAUNPUR CRIME,जन्मदिन पर तलवार से केक काटने वाला युवक गया जेल 
JAUNPUR CRIME,जन्मदिन पर तलवार से केक काटने वाला युवक गया जेल 

A man cutting a birthday cake with a sword jaunpur crime

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर  : सुरेरी थाना क्षेत्र के एक युवक को सौख में आकर अपना जन्मदिन मनाना  महंगा पड़ गया सुरेरी पुलिस को  तलवार से केक काटने का वायरल वीडियो प्राप्त हुआ जिसपर पुलिस ने एक्क्शन मेंआई और दो  घंटे अंदर केक काटने वाले विशाल यादव पुत्र इन्द्रकुमार यादव को किया गिरफ्तार कर लिया l 


थानाध्यक्ष सुरेरी के नेतृत्व में थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा बीतिरात्रि तलवार से केट काटने वाला  अभियुक्त विशाल यादव पुत्र इन्द्रकुमार यादव उर्फ पकौड़ी यादव निवासी ग्राम हरिहपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष   को शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170/126/135 BNSS में गिरफ्तार कर  चालान  संबंधित न्यायालय किया गया ।

वही दूसरी तरफ सिकरारा थाना क्षेत्र  में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर एक शिकायत प्राप्त हुई जिसमें विक्रम कुमार पुत्र उदय राज निवासी ग्राम उगापुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर द्वारा सोशल मीडिया पर (विक्रान्त आईडी के नाम से) हिन्दु धर्म के आराध्य श्री राम पर अभद्र टिप्पणी किया गया था। शिकायत का संज्ञान लेकर तत्काल पोस्टकर्ता का पता लगाते हुए अभियुक्त को थाना सिकरारा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

PhD ENTRANCE EXAM 2025 15 जुलाई को

0
PhD ENTRANCE EXAM 2025 जौनपुर के 8 केंद्रों पर 15 जुलाई को
PhD ENTRANCE EXAM जौनपुर के 8 केंद्रों पर 15 जुलाई को

PhD entrance exam will be held on July 15 at 8 centers in Jaunpur

  • पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी, विवरणिका का हुआ लोकार्पण ,4 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल


PhD ENTRANCE EXAM 2025 .जौनपुर के 8 केंद्रों पर 15 जुलाई को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में शनिवार को  पीएचडी प्रवेश परीक्षा से जुड़े  समस्त अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने 15 जुलाई को सम्पन्न होने वाली परीक्षा को शुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों से व्यापक विचार विमर्श किया। बैठक में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की सूचना विवरणिका का लोकार्पण कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले प्रवेशार्थी समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेउन्होंने प्रवेश परीक्षा के निष्पक्ष और व्यवस्थित आयोजन के लिए निर्देश दिए ।


कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में  बैग, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, मोबाइल,कोई भी अन्य डिजिटल उपकरण,पानी की बोतल आदि ले जाना प्रतिबंधित है।कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा हाल में प्रवेश पत्र, पहचान पत्र एवं पेन के अतिरिक्त कोई अन्य सामग्री न ले जाए। इस सम्बन्ध में अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो.गिरिधर मिश्र ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु यह सूचना विवरणिका विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अद्यतन सूचनाओं सहित अपलोड है।

अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर PhD ENTRANCE EXAM परीक्षा प्रारंभ होने के 90 मिनट पूर्व प्रवेश मिलेगा तथा वह परीक्षा कक्षा में अपना स्थान परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व तक ग्रहण कर सकेगा। यदि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में किसी भी सत्र में परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट बाद पहुंचता है तो उसे परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा के उपरांत ही कक्ष छोड़ेगा।परीक्षा कक्ष में कक्ष निरीक्षक को भी मोबाइल एवं कोई भी डिजिटल उपकरण ले आना प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के 08 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक तथा 2.00 से 4.00 बजे के मध्य दो पालियों में सम्पन्न होगी। इस अवसर पर सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

JAUNPUR,171.49 लाख की 6 सड़क परियोजना का हुआ शिलान्यास

0
JAUNPUR,171.49 लाख की 6 सड़क परियोजना का हुआ शिलान्यास
JAUNPUR NEWS

Foundation stone of 6 road projects worth Rs 171.49 lakh laid in Jaunpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर : मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत रु 104.41 लाख की लागत से चार सड़क परियोजना का एवं चीनी मिल परिक्षेत्र में कृषि विपणन में एकमुश्त योजना के अंतर्गत दो संपर्क मार्ग के पुनः निर्माण कार्य का  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने शनिवार को शिलान्यास किया। इन दोनों संपर्क मार्ग के पुनः निर्माण कार्य की अनुमानित लागत लगभग रुo 67.08 लाख है।

JAUNPUR,171.49 लाख की 6 सड़क परियोजना का हुआ शिलान्यास
JAUNPUR NEWS

जिन सड़कों का शिलान्यास किया उसमें प्रमुख रूप से परमानतपुर में मैहर देवी ओलंदगंज मार्ग से सपना आइस्क्रीम होते हुए रूहट्टा तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य,अनुमानित लागत रूo 46.52 लाख, मैहर देवी ओलंदगंज मार्ग से भैंसासुर मंदिर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य, अनुमानित लागत रूo 15.99 लाख, नक्शे में हिचकी चाट की दुकान से चांदनी मैचिंग सेंटर तक व फलवाली गली के सामने से बेनीराम की पुरानी दुकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य, अनुमानित लागत रूo 26.70 लाख, नक्खास वार्ड में विसर्जन घाट से पूर्व सांसद केo पीo सिंह के मकान से होते हुए अनिल कुमार के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य, अनुमानित लागत रूo 15.20 लाख, कनवरिया प्रथम भाग संपर्क मार्ग के पुनः निर्माण कार्य अनुमानित लागत रूo 31.90 लाख, कनवरीया द्वितीय भाग संपर्क मार्ग के पुनः निर्माण कार्य अनुमानित लागत रूo 35.18 लाख है।

शिलान्यास के दौरान प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष कमलेश निषाद,अजय यादव,अजय सिंह, सुरेंद्र सिंह,राजेन्द्र मौर्य, बसन्त प्रजापति, धर्मेंद्र मिश्रा मनीष श्रीवास्तव, संजय मिश्रा जटाशंकर,पंडित राजू उपाध्याय  शिव कुमार मौर्या समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : JAUNPUR सुतौली संतोष यादव हत्याकांड में 3 गिरफ्तार 

JAUNPUR सुतौली संतोष यादव हत्याकांड में 3 गिरफ्तार 

0
JAUNPUR सुतौली संतोष यादव हत्याकांड में 3 गिरफ्तार 
JAUNPUR सुतौली संतोष यादव हत्याकांड

3 arrested in khuthan jaunpur Sutauli Santosh Yadav murder case

SANTOSH YADAV MURDUR UPDATE खुटहन जौनपुर:मोटरसाइकिल से बरसात का पानी -कीचड़ उछलने के कारण SANTOSH YADAV नामक युवक की हत्या के मामले में खुटहन पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, खुटहन पुलिस का दावा है कि कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर हत्या करने वाले अभियुक्त को घटना के एक घण्टे के अन्दर तथा मुख्य अभियुक्त शैलेश व सह अभियुक्त सुरेन्द्र को दो घण्टे के अन्दर गिरफ़्तारी हुई l

प्राप्त जानकारी के मुताबिक खुटहन थाना क्षेत्र के गौसपुर बाजार के पास शनिवार की देर शाम मृतक संतोष यादव बाजार डीजल लेने जा रहे थे  रास्ते में बरसात का पानी था संतोष की बाइक से छींटा पड़ जाने से आरोपी आक्रोशित हो कर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया स्थानीय लोगों की माने तो शेखपुर सुतौली गांव निवासी संतोष यादव के बाइक की रफ़्तार तेज होने के चलते पानी का छींटा बगल खड़े गौसपुर निवासी चंन्द्रभान पर पड़ गया था उसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई गाली गलौज के बाद संतोष डीजल लेकर जब वापस घर लौट रहा था तब चंद्रभान ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया जिसके चलते संतोष सड़क पर गिर पड़ा मौके पर पहुंचे लोगो ने बेहतर इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने संतोष की हालत को देखते हुए  जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय संतोष गंभीर अवस्था में पहोच तो गया मगर दुर्भाग्य से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया l 

रविवार की सुबह jaunpur police ने प्रेस रिलीज के माध्यम से  यह बताया कि आवेदन प्रदीप यादव पुत्र जयनाथ यादव निवासी शेखपुर सुतौली  के द्वारा थाना खुटहन पर सूचना दी कि दिनांक 12 जुलाई को  विपक्षीगण द्वारा आवेदक के भाई संतोष यादव पुत्र जयनाथ निवासी शेखपुरा सुतौली थाना खुटहन उम्र करीब 35 वर्ष को मोटरसाइकिल से छिटा प़ड़ जाने कारण टंगाडी व कुल्हाड़ी से सर पर प्रहार किया गया, जिससे आवेदक के भाई सन्तोष यादव उपरोक्त की मृत्यु हो गयी जिसके सम्बन्ध में आवेदक की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 195/2025 धारा 103/352/351(3) बीएनएस बनाम.शैलेश पुत्र रमेश चन्द्रभान पुत्र गुरूचरन सुरेन्द्र उर्फ सुख ई पुत्र चंद्रभान निवासीगण गौसपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर के विरुद्ध पंजीकृत हुआ ।

क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि  मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्तों चंद्रभान पुत्र गुरूचरन निवासी गौसपुर थाना खुटहन ,सुरेन्द्र उर्फ सुक्खू पुत्र चंद्रभान निवासी गौसपुर थाना खुटहन शैलेश कुमार यादव उर्फ निलेश पुत्र रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

JAUNPUR पानी का छींटा पड़ने से नाराज 1 व्यक्ति ने बाइक सवार को मारडाला 

0
JAUNPUR पानी का छींटा पड़ने से नाराज 1 व्यक्ति ने बाइक सवार को मारडाला 

The bike rider was attacked with an axe and killed after water splashed on him in Khuthan in junpur

JAUNPUR CRIME खुटहन जौनपुर : शनिवार की देर शाम  गौसपुर बाजार के पास  बाइक से  बरसात के पानी का छींटा पड़ जाने से आक्रोशित व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर बाइक सवार युवक को मौत के घाट उतार दिया।

शेखपुर सुतौली गांव निवासी 35 वर्षीय संतोष यादव पुत्र जयनाथ शनिवार की शाम लगभग आठ बजे बाइक से डीजल खरीदने के लिए खुटहन आ रहे थे। गौसपुर बाजार के पास चंद्र भान यादव की पाही है। वे सड़क की पटरी पर खड़े थे। सड़क पर जमे बरसात के पानी में उनकी बाइक चली गई। रफ़्तार तेज होने के चलते पानी का छींटा बगल खड़े गौसपुर निवासी चंन्द्रभान पर पड़ गया। दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। आक्रोश में आये चंद्रभान पाही पर जाकर वहां रखी कुल्हाड़ी उठा लाये। कुल्हाड़ी से सिर पर वार से संतोष सड़क पर गिर बेहोश हो गया। मौके पर पहुंचे स्वजन उसे उपचार हेतु सीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिखा उत्साह

0
छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिखा उत्साह
छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिखा उत्साह

श्रीमती शोभावती देवी इंटर कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

[ शाहगंज ] श्रीमती शोभावती देवी इंटर कॉलेज, घाटमपुर में सोमवार को एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक डॉ. जे.पी. दुबे और प्रधानाचार्य श्री अलख निरंजन पांडेय ने स्वयं पौधारोपण कर किया।

इस अवसर पर डॉ. जे.पी. दुबे ने कहा कि “हमारे कॉलेज की परंपरा रही है कि हम प्रत्येक छात्र को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हैं। छात्रों को प्रेरित किया जाता है कि वे अपने जन्मदिन अथवा विशेष अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगाएं। पिछले कुछ वर्षों में हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं।”कार्यक्रम में वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए पौधों को कॉलेज परिसर में लगाया गया। इतिहास प्रवक्ता श्री राजेंद्र प्रसाद यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार, अनूप तिवारी, अंकित दुबे, अनिल श्रीवास्तव, अजय कुमार, दीपक शर्मा, रागिनी सिंह, साक्षी पांडे, विनय प्रजापति, श्रीमती नीतू सिंह, पूजा तिवारी और दीप्ति यादव सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कॉलेज के पर्यावरण संरक्षण अभियान की सभी ने सराहना की और इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं में पर्यावरण के प्रति गहरी रुचि और सजगता दिखाई दी, जो भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है।

JAUNPUR CRIME 7 आरोपी किये गए बद्ध  

0
JAUNPUR CRIME 7 आरोपी किये गए बद्ध  
JAUNPUR CRIME 7 आरोपी किये गए बद्ध  

Khetasarai police arrested seven accused jaunpur crime

JAUNPUR CRIME NEWS खेतासराय (जौनपुर): शनिवार को मानीकलां गांव में जमीनी विवाद को लेकर उपजे तनाव के बीच खेतासराय पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में पाबंद कर चालान न्यायालय भेजा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रामासरे राय ने बताया कि मानीकलां गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद की सूचना मिली थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए रामधनी (30), जगदीश प्रसाद (57), सुरेंद्र कुमार (45), राजेश यादव (37), मोहित कुमार (27), चुन्ना लाल यादव (56) और राजेंद्र यादव (48) को गिरफ्तार किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को पाबंद कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामासरे राय के साथ उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय और कांस्टेबल शैलेश कुमार यादव भी शामिल रहे।

कन्या प्राथमिक विद्यालय बभनौटी ने निकाली जागरूकता रैली  

0
कन्या प्राथमिक विद्यालय बभनौटी ने निकाली जागरूकता रैली  
कन्या प्राथमिक विद्यालय बभनौटी ने निकाली जागरूकता रैली  

स्कूल चलो अभियान: कन्या प्राथमिक विद्यालय ने निकाली जागरूकता रैली

खेतासराय (जौनपुर) शनिवार को नगर के बभनौटी वार्ड स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक और विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित कराने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को नगर पंचायत खेतासराय के सभासद अमित कुमार सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। इस प्रकार की रैलियाँ समाज को जागरूक बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई रैली में छात्र-छात्राएं कतारबद्ध होकर उत्साहपूर्वक भाग लिए। रैली में हर बच्चा पढ़ेगा, देश आगे बढ़ेगा, आओ स्कूल चलें जैसे गगनभेदी नारों के साथ लोगों को जागरूक करते हुए चल रहे थे। रैली कन्या प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर सोनकर बस्ती, जे.बी. मेगा मार्ट, पुरानी गली होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएँ प्रतिभा सिंह, आराधना पाण्डेय, कामिनी पाण्डेय और पूनम प्रजापति, समाजसेवी पप्पू पटवा मौजूद रहे।

डिलीवरी प्वाइंट पर लगा मिला ताला भड़कीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी

0
डिलीवरी प्वाइंट पर लगा मिला ताला भड़कीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी
डिलीवरी प्वाइंट पर लगा मिला ताला भड़कीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी

कहा- नहीं सुधरी व्यवस्था तो होगी कार्रवाई

जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की लापरवाहियां उजागर हुईं। ब्लॉक परिसर में बने एएनएम सेंटर पर पहुंचकर उन्होंने प्रशिक्षण ले रही छात्राओं को सरकार की योजना के तहत 19 टैबलेट भी वितरित किए।

सीएमओ सबसे पहले एएनएम सेंटर पहुंचीं, जहां उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर योजनांतर्गत 19 टैबलेट प्रदान किए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला पहुंचीं।

स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान सबसे पहले सीएमओ ने डॉक्टर को बुलाकर मरीज रजिस्टर की जांच की। रजिस्टर में दर्ज मरीजों की संख्या कम देख डॉ. लक्ष्मी सिंह नाराज हो गईं और डॉक्टर को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या कम दिखाना ठीक नहीं है, कार्य में पारदर्शिता रखी जाए।
इसके बाद सीएमओ प्रयोगशाला और टीबी जांच केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचीं। वहीं, जब वह डिलीवरी प्वाइंट के अंदर जाने लगीं तो वहां ताला लगा मिला। सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. संतोष जायसवाल को ताला खोलने का निर्देश दिया, लेकिन पांच मिनट बीतने के बाद भी ताला नहीं खोला जा सका। इससे नाराज सीएमओ ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में सीएमओ एक्स-रे मशीन रूम भी पहुंचीं। उन्होंने वहां मौजूद जिम्मेदार अधिकारी को निर्देश दिए कि एक्स-रे मशीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदमपुर पर स्थापित किया जाए ताकि वहां का संचालन सुचारू रूप से हो सके।सीएमओ के निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्र की खामियां एक बार फिर उजागर हुईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरीजों को अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सीएमओ ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुंगराबादशाहपुर के सर्ववैश्य समाज ने एके शर्मा को जन्मदिन की दी बधाई

0
मुंगराबादशाहपुर के सर्ववैश्य समाज ने एके शर्मा को जन्मदिन की दी बधाई
मुंगराबादशाहपुर के सर्ववैश्य समाज ने एके शर्मा को जन्मदिन की दी बधाई

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश के नगर विकास व उर्जा मंत्री एके शर्मा के जन्मदिन पर मुंगराबादशाहपुर के सर्ववैश्य समाज के सलाहकार इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किया और केक काटकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

एके शर्मा वर्तमान में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री के रूप में कार्यरत हैं और जौनपुर के प्रभारी मंत्री भी हैं। उमाशंकर गुप्ता ने एके शर्मा के कार्यों और योगदान की प्रशंसा की और कहा कि वह हमेशा समाज के विकास और उत्थान के लिए काम करते हैं।इस अवसर पर उमाशंकर गुप्ता ने एके शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की। एके शर्मा ने भी उमाशंकर गुप्ता और उनके प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया और उनके स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। बधाई देने वालों में रंजीत गुप्ता, योगेन्द्र कुमार,अभय जायसवाल,राजेश कुमार, दिनेश कुमार व अमित कुमार आदि का तांता लगा रहा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल थे। उनकी लोकप्रियता और समाज में उनके योगदान को देखते हुए, उनके जन्मदिन को एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में मनाया गया ।