Home Blog Page 79

JAUNPUR सुतौली संतोष यादव हत्याकांड में 3 गिरफ्तार 

0
JAUNPUR सुतौली संतोष यादव हत्याकांड में 3 गिरफ्तार 
JAUNPUR सुतौली संतोष यादव हत्याकांड

3 arrested in khuthan jaunpur Sutauli Santosh Yadav murder case

SANTOSH YADAV MURDUR UPDATE खुटहन जौनपुर:मोटरसाइकिल से बरसात का पानी -कीचड़ उछलने के कारण SANTOSH YADAV नामक युवक की हत्या के मामले में खुटहन पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, खुटहन पुलिस का दावा है कि कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर हत्या करने वाले अभियुक्त को घटना के एक घण्टे के अन्दर तथा मुख्य अभियुक्त शैलेश व सह अभियुक्त सुरेन्द्र को दो घण्टे के अन्दर गिरफ़्तारी हुई l

प्राप्त जानकारी के मुताबिक खुटहन थाना क्षेत्र के गौसपुर बाजार के पास शनिवार की देर शाम मृतक संतोष यादव बाजार डीजल लेने जा रहे थे  रास्ते में बरसात का पानी था संतोष की बाइक से छींटा पड़ जाने से आरोपी आक्रोशित हो कर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया स्थानीय लोगों की माने तो शेखपुर सुतौली गांव निवासी संतोष यादव के बाइक की रफ़्तार तेज होने के चलते पानी का छींटा बगल खड़े गौसपुर निवासी चंन्द्रभान पर पड़ गया था उसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई गाली गलौज के बाद संतोष डीजल लेकर जब वापस घर लौट रहा था तब चंद्रभान ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया जिसके चलते संतोष सड़क पर गिर पड़ा मौके पर पहुंचे लोगो ने बेहतर इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने संतोष की हालत को देखते हुए  जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय संतोष गंभीर अवस्था में पहोच तो गया मगर दुर्भाग्य से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया l 

रविवार की सुबह jaunpur police ने प्रेस रिलीज के माध्यम से  यह बताया कि आवेदन प्रदीप यादव पुत्र जयनाथ यादव निवासी शेखपुर सुतौली  के द्वारा थाना खुटहन पर सूचना दी कि दिनांक 12 जुलाई को  विपक्षीगण द्वारा आवेदक के भाई संतोष यादव पुत्र जयनाथ निवासी शेखपुरा सुतौली थाना खुटहन उम्र करीब 35 वर्ष को मोटरसाइकिल से छिटा प़ड़ जाने कारण टंगाडी व कुल्हाड़ी से सर पर प्रहार किया गया, जिससे आवेदक के भाई सन्तोष यादव उपरोक्त की मृत्यु हो गयी जिसके सम्बन्ध में आवेदक की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 195/2025 धारा 103/352/351(3) बीएनएस बनाम.शैलेश पुत्र रमेश चन्द्रभान पुत्र गुरूचरन सुरेन्द्र उर्फ सुख ई पुत्र चंद्रभान निवासीगण गौसपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर के विरुद्ध पंजीकृत हुआ ।

क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि  मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्तों चंद्रभान पुत्र गुरूचरन निवासी गौसपुर थाना खुटहन ,सुरेन्द्र उर्फ सुक्खू पुत्र चंद्रभान निवासी गौसपुर थाना खुटहन शैलेश कुमार यादव उर्फ निलेश पुत्र रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

JAUNPUR पानी का छींटा पड़ने से नाराज 1 व्यक्ति ने बाइक सवार को मारडाला 

0
JAUNPUR पानी का छींटा पड़ने से नाराज 1 व्यक्ति ने बाइक सवार को मारडाला 

The bike rider was attacked with an axe and killed after water splashed on him in Khuthan in junpur

JAUNPUR CRIME खुटहन जौनपुर : शनिवार की देर शाम  गौसपुर बाजार के पास  बाइक से  बरसात के पानी का छींटा पड़ जाने से आक्रोशित व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर बाइक सवार युवक को मौत के घाट उतार दिया।

शेखपुर सुतौली गांव निवासी 35 वर्षीय संतोष यादव पुत्र जयनाथ शनिवार की शाम लगभग आठ बजे बाइक से डीजल खरीदने के लिए खुटहन आ रहे थे। गौसपुर बाजार के पास चंद्र भान यादव की पाही है। वे सड़क की पटरी पर खड़े थे। सड़क पर जमे बरसात के पानी में उनकी बाइक चली गई। रफ़्तार तेज होने के चलते पानी का छींटा बगल खड़े गौसपुर निवासी चंन्द्रभान पर पड़ गया। दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। आक्रोश में आये चंद्रभान पाही पर जाकर वहां रखी कुल्हाड़ी उठा लाये। कुल्हाड़ी से सिर पर वार से संतोष सड़क पर गिर बेहोश हो गया। मौके पर पहुंचे स्वजन उसे उपचार हेतु सीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिखा उत्साह

0
छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिखा उत्साह
छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिखा उत्साह

श्रीमती शोभावती देवी इंटर कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

[ शाहगंज ] श्रीमती शोभावती देवी इंटर कॉलेज, घाटमपुर में सोमवार को एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक डॉ. जे.पी. दुबे और प्रधानाचार्य श्री अलख निरंजन पांडेय ने स्वयं पौधारोपण कर किया।

इस अवसर पर डॉ. जे.पी. दुबे ने कहा कि “हमारे कॉलेज की परंपरा रही है कि हम प्रत्येक छात्र को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हैं। छात्रों को प्रेरित किया जाता है कि वे अपने जन्मदिन अथवा विशेष अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगाएं। पिछले कुछ वर्षों में हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं।”कार्यक्रम में वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए पौधों को कॉलेज परिसर में लगाया गया। इतिहास प्रवक्ता श्री राजेंद्र प्रसाद यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार, अनूप तिवारी, अंकित दुबे, अनिल श्रीवास्तव, अजय कुमार, दीपक शर्मा, रागिनी सिंह, साक्षी पांडे, विनय प्रजापति, श्रीमती नीतू सिंह, पूजा तिवारी और दीप्ति यादव सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कॉलेज के पर्यावरण संरक्षण अभियान की सभी ने सराहना की और इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं में पर्यावरण के प्रति गहरी रुचि और सजगता दिखाई दी, जो भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है।

JAUNPUR CRIME 7 आरोपी किये गए बद्ध  

0
JAUNPUR CRIME 7 आरोपी किये गए बद्ध  
JAUNPUR CRIME 7 आरोपी किये गए बद्ध  

Khetasarai police arrested seven accused jaunpur crime

JAUNPUR CRIME NEWS खेतासराय (जौनपुर): शनिवार को मानीकलां गांव में जमीनी विवाद को लेकर उपजे तनाव के बीच खेतासराय पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में पाबंद कर चालान न्यायालय भेजा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रामासरे राय ने बताया कि मानीकलां गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद की सूचना मिली थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए रामधनी (30), जगदीश प्रसाद (57), सुरेंद्र कुमार (45), राजेश यादव (37), मोहित कुमार (27), चुन्ना लाल यादव (56) और राजेंद्र यादव (48) को गिरफ्तार किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को पाबंद कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामासरे राय के साथ उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय और कांस्टेबल शैलेश कुमार यादव भी शामिल रहे।

कन्या प्राथमिक विद्यालय बभनौटी ने निकाली जागरूकता रैली  

0
कन्या प्राथमिक विद्यालय बभनौटी ने निकाली जागरूकता रैली  
कन्या प्राथमिक विद्यालय बभनौटी ने निकाली जागरूकता रैली  

स्कूल चलो अभियान: कन्या प्राथमिक विद्यालय ने निकाली जागरूकता रैली

खेतासराय (जौनपुर) शनिवार को नगर के बभनौटी वार्ड स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक और विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित कराने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को नगर पंचायत खेतासराय के सभासद अमित कुमार सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। इस प्रकार की रैलियाँ समाज को जागरूक बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई रैली में छात्र-छात्राएं कतारबद्ध होकर उत्साहपूर्वक भाग लिए। रैली में हर बच्चा पढ़ेगा, देश आगे बढ़ेगा, आओ स्कूल चलें जैसे गगनभेदी नारों के साथ लोगों को जागरूक करते हुए चल रहे थे। रैली कन्या प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर सोनकर बस्ती, जे.बी. मेगा मार्ट, पुरानी गली होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएँ प्रतिभा सिंह, आराधना पाण्डेय, कामिनी पाण्डेय और पूनम प्रजापति, समाजसेवी पप्पू पटवा मौजूद रहे।

डिलीवरी प्वाइंट पर लगा मिला ताला भड़कीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी

0
डिलीवरी प्वाइंट पर लगा मिला ताला भड़कीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी
डिलीवरी प्वाइंट पर लगा मिला ताला भड़कीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी

कहा- नहीं सुधरी व्यवस्था तो होगी कार्रवाई

जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की लापरवाहियां उजागर हुईं। ब्लॉक परिसर में बने एएनएम सेंटर पर पहुंचकर उन्होंने प्रशिक्षण ले रही छात्राओं को सरकार की योजना के तहत 19 टैबलेट भी वितरित किए।

सीएमओ सबसे पहले एएनएम सेंटर पहुंचीं, जहां उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर योजनांतर्गत 19 टैबलेट प्रदान किए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला पहुंचीं।

स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान सबसे पहले सीएमओ ने डॉक्टर को बुलाकर मरीज रजिस्टर की जांच की। रजिस्टर में दर्ज मरीजों की संख्या कम देख डॉ. लक्ष्मी सिंह नाराज हो गईं और डॉक्टर को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या कम दिखाना ठीक नहीं है, कार्य में पारदर्शिता रखी जाए।
इसके बाद सीएमओ प्रयोगशाला और टीबी जांच केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचीं। वहीं, जब वह डिलीवरी प्वाइंट के अंदर जाने लगीं तो वहां ताला लगा मिला। सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. संतोष जायसवाल को ताला खोलने का निर्देश दिया, लेकिन पांच मिनट बीतने के बाद भी ताला नहीं खोला जा सका। इससे नाराज सीएमओ ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में सीएमओ एक्स-रे मशीन रूम भी पहुंचीं। उन्होंने वहां मौजूद जिम्मेदार अधिकारी को निर्देश दिए कि एक्स-रे मशीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदमपुर पर स्थापित किया जाए ताकि वहां का संचालन सुचारू रूप से हो सके।सीएमओ के निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्र की खामियां एक बार फिर उजागर हुईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरीजों को अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सीएमओ ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुंगराबादशाहपुर के सर्ववैश्य समाज ने एके शर्मा को जन्मदिन की दी बधाई

0
मुंगराबादशाहपुर के सर्ववैश्य समाज ने एके शर्मा को जन्मदिन की दी बधाई
मुंगराबादशाहपुर के सर्ववैश्य समाज ने एके शर्मा को जन्मदिन की दी बधाई

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश के नगर विकास व उर्जा मंत्री एके शर्मा के जन्मदिन पर मुंगराबादशाहपुर के सर्ववैश्य समाज के सलाहकार इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किया और केक काटकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

एके शर्मा वर्तमान में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री के रूप में कार्यरत हैं और जौनपुर के प्रभारी मंत्री भी हैं। उमाशंकर गुप्ता ने एके शर्मा के कार्यों और योगदान की प्रशंसा की और कहा कि वह हमेशा समाज के विकास और उत्थान के लिए काम करते हैं।इस अवसर पर उमाशंकर गुप्ता ने एके शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की। एके शर्मा ने भी उमाशंकर गुप्ता और उनके प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया और उनके स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। बधाई देने वालों में रंजीत गुप्ता, योगेन्द्र कुमार,अभय जायसवाल,राजेश कुमार, दिनेश कुमार व अमित कुमार आदि का तांता लगा रहा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल थे। उनकी लोकप्रियता और समाज में उनके योगदान को देखते हुए, उनके जन्मदिन को एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में मनाया गया ।

jaunpur News,आकाशी बिजली लगने सेव 1 महिला की मौत दूसरी झुलसी

0
jaunpur News,आकाशी बिजली लगने सेव 1 महिला की मौत दूसरी झुलसी
jaunpur News,आकाशी बिजली लगने सेव 1 महिला की मौत दूसरी झुलसी

jaunpur News : जफराबाद थाना क्षेत्र के गोंडा खास गांव में को दोपहर 2:00 बजे आकाशी बिजली से पेड़ के नीचे बैठी महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थोड़ी दूर पर बैठी दूसरी महिला झुलस गई। सूचना पर जाफराबाद चौकी इंचार्ज राधेश्याम मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा दूसरी महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

दोपहर में करीब 2:00 बजे घर का निजी कार्य करने के बाद उक्त गांव की महिला अनुराधा गौड़ उम्र 33 साल पत्नी दिलीप घर से थोड़ी दूर पर बैग में जामुन के पेड़ के नीचे बैठी हुई थी। अचानक जोरदार बिजली गरज के साथ जामुन के पेड़ पर गिरी जिसकी वजह से अनुराधा की मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी दूर पर बैठी सावित्री देवी उम्र 58 पत्नी स्वर्गीय लल्लन चौहान झुलस गई। गांव वालों ने बताया कि आकाशी बिजली का इतना जबरदस्त प्रभाव था कि बगल 33 हजार वोल्ट का तार गया हुआ है उक्त तार सांप की तरह चिंगारी के साथ लहरा रहा था। उक्त आकाशी बिजली का प्रभाव इतना खतरनाक था कि जिस जामुन के पेड़ पर गिरा उस पेड़ की डालियों के चीथड़े होकर 50 मीटर दूर तक जा गिरे।मौके पर नायब तहसीलदार तथा लेखपाल पहुंचकर आपदा के अंतर्गत मिलने वाले योजना के लाभ की औपचारिकता को पूरा किया।

शाहगंज: भक्तों एवं महिलाओं ने की शिव आराधना

0
शाहगंज: भक्तों एवं महिलाओं ने की शिव आराधना
शाहगंज: भक्तों एवं महिलाओं ने की शिव आराधना

शाहगंज[ जौनपुर] नगर के पक्का पोखरा स्थित श्री शंकर कांवरिया सेवा समिति द्वारा स्थापित श्री वैकुण्ठधाम श्री शिव जी और नवग्रह मंदिर में श्रावण के प्रथम दिन भक्तों ने श्रृद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान शिव चर्चा का भी आयोजन हुआ।उक्त आध्यात्मिक आयोजन में नगर की शिव चर्चा महिला मंडली ने श्रद्धापूर्वक शिव महिमा की कथा का वाचन किया और भगवान शिव की लीलाओं पर भक्तिमय संवाद प्रस्तुत किया। इस दौरान जैसे ही “तुम तो भोलेनाथ हो भंगिया पी के भूल जाते हो” जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई, भक्तगण झूम उठे।

समाजसेवी मनोज अग्रहरि ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आस्था और संस्कारों को मजबूत करते हैं। इसलिए शिव भक्त हर घर में होने चाहिए। इससे हमेशा समाज एवं लोगों का कल्याण होता रहेगा। गुरु पूजा कर गुरु पूर्णिमा का पर्व भी मनाया गया। आयोजित में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं की उपस्थित रहीं।इस दौरान रीता जायसवाल, खुशबू जायसवाल, जागृति चित्रवंशी, किरण चौबे, सुनीता देवी, बिट्टू किन्नर, प्रीति अग्रहरि, रजनी अग्रहरि, रानी अग्रहरि, नूपुर गुप्ता, अन्नपूर्णा मोदनवाल, सीमा अग्रहरि, गीता अग्रहरि, लता अग्रहरि, अनुपम अग्रहरि, मंजरी अग्रहरि आदि सहित काफी संख्या में श्री शंकर सेवा कांवरिया सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक मोदनवाल बाबा एवं पदाधिकारी एवं सदस्य सहित शिव भक्त उपस्थित रहे।

पूर्व प्रधान पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

0
पूर्व प्रधान पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
पूर्व प्रधान पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा, मामले की जांच जारी

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के सुंबुलपुर गांव में एक पूर्व प्रधान पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। गांव निवासी लाल मोहम्मद पुत्र शाह मोहम्मद ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि पूर्व प्रधान मतलूब खान ने वर्ष 2018 में उसे पट्टा की जमीन दिलाने के नाम पर 65 हजार रुपये लिए थे। लेकिन न तो उसे जमीन मिली और न ही पैसे वापस किए गए।

पीड़ित के अनुसार, बीते कई वर्षों से वह अपने पैसे की वापसी के लिए पूर्व प्रधान से लगातार गुहार लगा रहा था, लेकिन आरोपी हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टालता रहा। आठ जुलाई को जब उसने एक बार फिर पूर्व प्रधान से अपनी रकम की मांग की तो मतलूब खान भड़क गया और खुलेआम गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया।

घटना से आहत होकर उसी दिन लाल मोहम्मद ने खेतासराय थाने में पूरे मामले की तहरीर दी। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष खेतासराय ने बताया कि मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।