Route diversion system will remain in force till August 4 jaunpur news :
JAUNPUR NEWS today जौनपुर:यात्रीगण कृपया ध्यान दे चारअगस्त तक रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी श्रावण मास में पड़नें वाले सोमवार जिनमें डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी दिनांकः14 जुलाई 21जुलाई,28 जुलाई 4 अगस्त को जनपद के निम्नलिखित मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार शायं 20:00 बजे से मंगलवार सुबह 08:00 बजे तक रहेगा l
1- बक्शा हाईवे अलीगंज तिराहा डायवर्जनः- बक्शा, बदलापुर व सिंगरामऊ से आने वाले कावंरिया व उनके वाहन को शहर में प्रवेश न देते हुए उनको त्रिलोचन महादेव हेतु व वाराणसी के तरफ भेजा जायेगा । 2- चाँदपुर हाईवे डायवर्जनः-मड़ियाहू व रामदयालगंज से आने वाले कावंरिया व उनके वाहन को शहर में प्रवेश न देते हुए उनको त्रिलोचन महादेव हेतु व वाराणसी के तरफ भेजा जायेगा । 3-हौजखास हाईवे कट डायवर्जनः जफराबाद से आने वाले कावंरियों व उनके वाहनों को त्रिलोचन महादेव हेतु व वाराणसी के तरफ भेजा जायेगा ।
JAUNPUR NEWS
4-पकड़ी तिराहा हाईवे डायवर्जनः-मुंगराबादशाहपुर,मछलीशहर व सिकरारा से आने वाले कावंरियों व उनके वाहनों को शहर में प्रवेश न देते हुए उनको त्रिलोचन महादेव हेतु व वाराणसी के तरफ भेजा जायेगा । 5-शिवापार हाईवे डायवर्जनः- रामदयालगंज से आने वाले कावंरियों व उनके वाहनों को शहर में प्रवेश न देते हुए उनको त्रिलोचन महादेव व वाराणसी के तरफ भेजा जायेगा । 6-मड़ियाहूँ तिराहा डायवर्जनः-मड़ियाहूँ से वाराणसी रोड पर जाने वाले कावंरियों व उनके वाहनों को जलालपुर होते हुए त्रिलोचन महादेव व वाराणसी के तरफ भेजा जायेगा । 7-कस्बा मुगराबादशाहपुर डायवर्जनः-कस्बा मुगराबादशाहपुर जौनपुर के तरफ जाने वाले वाहनों को सरोखनपुर तिराहा से वाराणसी की तरफ व प्रतापगढ़ की तरफ मोड़ दिया जायेगा । 8-बदलापुर कस्बा डायवर्जनः- कस्बा बदलापुर से सुजानगंज की तरफ जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा । 9-पचहटिया तिराहा डायवर्जनः-जौनपुर शहर की तरफ आने वाले वाहनों को केराकत की तरफ मोड़ दिया जायेगा, जो थाना गद्दी होते हुये वाराणसी जायेगें । 10-आशीर्वाद होटल औद्योगिक क्षेत्र डायवर्जनः- त्रिलोचन बाजार की तरफ आने वाले वाहनों को बाहर-बाहर हाईवे की तरफ मोड़ दिया जायेगा । 11- त्रिलोचन महादेव हाईवे तिराहा डायवर्जनः- त्रिलोचन बाजार की तरफ आने वाले वाहनों को बाहर-बाहर हाईवे की तरफ मोड़ दिया जायेगा । 12- सुजानगंज तिराहा, मछलीशहर डायवर्जनः- सुजानगंज की तरफ आने वाले वाहनों को डायवर्ड किया जायेगा । 13-वाजिदपुर तिराहा डायवर्जनः- आजमगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों को जगदीशपुर कासिंग की तरफ नही जाने देकर, इनको पालिटेक्निक चौराहा से बाहर-बाहर हाईवे की तरफ मोड़ दिया जायेगा ।
JAUNPUR बसपा के जिला प्रभारी बने धर्मेंद्र गौतम उर्फ़ गुड्डू
Dharmendra Gautam alias Guddu became the district in-charge of BSP, people congratulated him in jaunpur :
JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खम्भौरा गांव निवासी बसपा के सदर विधानसभा के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम गुड्डू बसपा के जौनपुर जिला प्रभारी बनाए गए । यह मनोनयन बसपा की मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती के आदेश पर किया गया । धर्मेंद्र कुमार गौतम मेहनत और कर्मठता को देखकर यह दायित्व को सौपा गया है। इसके पहले वह खम्भौरा गांव के प्रधान रह चुके हैं और काफी मिलनसार हैं ।
बहुजन समाजवादी पार्टी को बढ़ाने के लिए लगातार काम करने में जुटे हैं । जिला प्रभारी बनने पर धर्मेंद्र कुमार गौतम गुड्डू को लोगों ने मिलकर बधाई दी है । इस बारे में धर्मेंद्र कुमार गुड्डू ने कहा कि मुझे जो दायित्व मिला है वह पूरी निष्ठा जिम्मेदारी लगन से निर्वहन करूंगा, पार्टी को ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करूंगा। हर कार्यकर्ताओं को जोड़कर चलूंगा। इनके अलावा जौनपुर जिला के सोमनाथ चौधरी भी प्रभारी बनाए गए हैं।
JAUNPUR,शिवांगी नम्रता को अखिलेश यादव ने दिए रुपये,किया सम्मानित
Akhilesh Yadav honoured Shivangi and Namrata with Rs 1 lakh each jaunpur news
जौनपुर का नाम रोशन करने वाली होनहारों को अखिलेश यादव ने किया सम्मानित
JAUNPUR TODAY NEWS जौनपुर। शिक्षा व खेल के क्षेत्र में प्रदेश एवं देश में नाम रोशन करने वाले होनहार प्रतिभाओं को सूबे की राजधानी लखनऊ में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक -एक लाख रूपये का चेक और अंगवस्त्र भेंट करके सम्मानित किया गया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर आयोजित यह ऐतिहासिक कार्यक्रम करके यह संदेश दिया गया कि पढ़ोगे तो बढ़ोगे खेलोगे तो फिट रहोगे। इसी क्रम में जौनपुर की दो महिला प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने क्षेत्र में परिवार, क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद का नाम प्रदेश एवं देश पटल पर रोशन किया है।
उक्त कार्यक्रम से लौटे समाजवादी कुटिया के संस्थापक संचालक ऋषि यादव एडवोकेट ने बताया कि युवा प्रतिभा समारोह में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहिद लारी खान ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया जिन्होंने शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में डंका बजा दिया है। उक्त समारोह में पूरे प्रदेश के ऐसे प्रतिभाओं को राजधानी आमंत्रित किया गया था।बता दें कि जौनपुर की दो प्रतिभा हैं जिन्हें एक बहादुर कुश्ती चैम्पियन नम्रता यादव हैं जिन्होंने एशियन चैम्पियनशिप में भारत के लिये कांस्य मेडल जीत करके विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। वहीं यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में 4 लाख में से 3 लाख अभ्यर्थी सफल हुये जिसमें जौनपुर की शिवांगी यादव तृतीय टॉपर हैं। नम्रता एवं शिवांगी से भेंट करके समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव ने सम्मानित करने के साथ आशीर्वाद देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया और 1—1 लाख रुपये के चेक के साथ अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही नम्रता के प्रशिक्षक को भी सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर ऋषि यादव एडवोकेट संस्थापक/संचालक समाजवादी कुटिया, शिवांगी की माता जी, नम्रता के कोच के अलावा अशोक नायक जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी युवजन सभा, उमेश दिलेर, शिवम छोटू, अभिषेक यादव, जयन्ती देवी, शुभम कुमार, अशोक कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बता दें कि जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा नम्रता और मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज शिवांगी को सम्मानित कर चुकी हैं। साथ ही सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव सहित तमाम लोग भी उपरोक्त प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुये बधाई दे चुके हैं।
जौनपुर : राज्यसभा सांसद के हाथों जिले के तमाम सामाजिक कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल
जौनपुर। बुधवार के दिन आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह का आगमन जनपद जौनपुर में हुआ था, इसी संदर्भ में पार्टी कार्यालय के पास स्थित मंगलम मैरिज हॉल में कार्यकर्ता सम्बोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के तमाम वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अपने–अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता लिए। सदस्यता लेने के लिए प्रमुख रूप से शामिल हुए मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से अमरपाल यादव, चकजददू दुबे, वीरेंद्र यादव, विजय यादव, केराकत विधानसभा से चंद्रजीत गायक, सदर विधानसभा से आफताब आलम, अशोक यादव इत्यादि लोग अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्य्ता लिए।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा उक्त सभी लोगों को आप पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम का संचालन पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा ने किया। उक्त कार्यक्रम में पार्टी की तरफ से प्रमुख रूप से शामिल रहे निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजित सिंह, पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव, जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर मिश्र, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रेखा जायसवाल, जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह सोनू, समाजसेवी प्रदीप मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य सोम वर्मा, व्यापार प्रदेश सचिव हिंच नारायण तिवारी, विधि प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, काशी प्रांत उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरि, विशाल यादव, बबलू गुप्ता, मुरली मनोहर, शिव जी मिश्रा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सभी नए सदस्यों को आप पार्टी की सदस्यता दिलाने के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले कि आज हम सभी के लिए बहुत ही खुशी का दिन है कि जिले के तमाम वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आप पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं और अब आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता उत्तर प्रदेश में भी बहुत तेजी से जिले के साथ-साथ पुरे देश में फैल रही है। और अब यह हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि देश के सम्मान व विकाश के लिए और आम आदमी की आवाज के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। उक्त कार्यक्रम कि जानकारी पार्टी के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।
Aam Aadmi Party’s Rajya Sabha MP Sanjay Singh reached Jaunpur under the up school merger Save Government Schools campaign
जौनपुर। मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए नारों से गूंजा जौनपुर [UP SCHOOL MERGER ] सरकारी स्कूल बचाओ अभियान के अंतर्गत जनपद के मीरगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस गलत आदेश के खिलाफ पुरे उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। राज्यसभा सांसद ने बताया कि स्कूल बचाओ अभियान की शुरुआत जौनपुर जिले के सिकरारा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मीरगंज से शुरू कर दी गई है और अब आम आदमी पार्टी उन सभी स्थानों पर संघर्ष करेगी जहां-जहां स्कूलों को बंद किया जा रहा है। आप सांसद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के फैसले पर भी असहमति जताई और कहा कि हाईकोर्ट के फैसले से हैरान हूं। बच्चों ने न्यायालय से पढ़ाई बचाने की गुहार लगाई थी, लेकिन स्कूलों को बंद कर दिया गया। अब हमारी आखिरी उम्मीद सुप्रीम कोर्ट है। मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए के नारे के साथ लगभग 3 किलोमीटर पैदल यात्रा प्राथमिक विद्यालय मीरगंज खास से प्राथमिक विद्यालय मीरगंज तक राज्यसभा सांसद ने स्कूली बच्चों व कार्यकर्ताओं के साथ किया।
up school merger case कार्यक्रम में पार्टी की तरफ से प्रमुख रूप से शामिल हुए निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा, पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव, जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, काशी प्रांत उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, पंचायत प्रकोष्ठ विनोद सिंह वत्स, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव रेखा जायसवाल, जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, अमर पाल यादव,वीरेंदर यादव, चकजडू दूबे, विजय यादव, आफताब आलम, अशोक यादव, चन्द्रजीत यादव, दिनेश, ओमप्रकाश, कमलेश, लाले बिन्द, आकाश, बंटी अग्रहरी, प्रदीप मिश्रा, विद्याधर मिश्रा, साधना त्रिपाठी, मुरली मनोहर, शिवजी मिश्रा, सैयद मो. जैदी, संजय पाल, सूरज कन्नौजिया, विशाल यादव, विनय पटेल, अनीता श्रीवास्तव, ग़ालिब शेख इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।उक्त जानकारी पार्टी के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।
सावन माह में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें श्री सोमनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
सोमनाथ हेतु ₹ 270 और काशी विश्वनाथ हेतु ₹ 251 रूपये का ई-मनीआर्डर होगा भेजना-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
भगवन शिव को समर्पित सावन माह 11 जुलाई से आरंभ हो रहा है। हर श्रद्धालु की इच्छा होती है कि वह भगवान शिव के ज्योतिर्लिङ्ग स्वरूप का दर्शन और आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद पा सके। अब ऐसे श्रद्धालुओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से लोग देश के किसी भी कोने में घर बैठे प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ (गुजरात) और श्री काशी विश्वनाथ (वाराणसी) का प्रसाद मँगा सकते हैं। सावन माह में डाक विभाग ने इसके लिए विशेष प्रबंध किये हैं। उक्त जानकारी पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि श्री सोमनाथ ट्रस्ट और डाक विभाग के मध्य हुए एक एग्रीमेंट के तहत कोई भी श्रद्धालु मैनेजर, श्री सोमनाथ ट्रस्ट, प्रभास पाटन, जिला- जूनागढ़, गुजरात-362268 को ₹ 270 रूपये का ई-मनीऑर्डर भेजकर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद मँगा सकता है। इस ई-मनीऑर्डर पर ‘प्रसाद के लिए बुकिंग’ अंकित करना होगा। तदोपरांत श्री सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा संबंधित श्रद्धालु को 400 ग्राम का प्रसाद का पैकेट स्पीड पोस्ट द्वारा भेजा जायेगा। इस प्रसाद में 200 ग्राम बेसन लड्डू, 100 ग्राम तिल की चिक्की और 100 ग्राम मावा की चिक्की शामिल है।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि आदि ज्योतिर्लिंग सोमनाथ के साथ-साथ वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट और डाक विभाग के बीच हुये एक एग्रीमेण्ट के तहत देश के किसी भी कोने में रह रहे श्रद्धालु अपने नजदीकी डाकघर से मात्र ₹ 251 रूपये का ई-मनीआर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल-221001 के नाम भेजकर स्पीड पोस्ट से श्री काशी विश्वनाथ का प्रसाद मँगा सकते हैं। ई-मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद भेज दिया जाएगा। श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि प्रसाद में श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिङ्ग की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, श्री शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष की माला, बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा, मिश्री का पैकेट इत्यादि शामिल हैं। सूखा होने के कारण यह प्रसाद लम्बे समय तक उपयोग में बना रहता है।
उन्होंने बताया कि, डाक विभाग ने इस बात के भी प्रबंध किए हैं कि, श्रद्धालुओं को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण एस.एम.एस के माध्यम से मिलेगा। इसके लिए उन्हें ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।
JAUNPUR NEWS,प्राइवेट वाहनों में बच्चों के विद्यालय आवागमन पर रोक
Ban on children travelling to school in private vehicles ,jaunpur news
JAUNPUR NEWS : जनपद जौनपुर के सभी विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को सूचित किया जाता है कि प्राइवेट वाहनों में बच्चों के विद्यालय आवागमन में प्रयोग नहीं करेंगे यातायात पुलिस टीम द्वारा स्कूली वाहनो के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाकर आज 56 वाहनो को चेक किया गया व 16 वाहन के विरुद्ध चालान की गई कार्यवाही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस बुधवार को में स्कूली वाहनो के विरुद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें मानक के अनुरुप बसों के खिड़की, जाली,आपातकालीन द्वार की स्थिति, वाहन का रख- रखाव, यातायात नियमों के पालन, वाहन के समस्त प्रपत्र जैसे-आर0सी0,फिटनेस, बिमा, ड्राइवर का डी0एल0 तथा सीट से अधिक बच्चे तो नही बैठाये गये है, की जाँच की गयी जिसमें इनके विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए 56 वाहनो को चेक किया गया व 16 वाहन के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी ।
साथ ही जनपद के सभी विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को सूचित किया जाता है कि प्राइवेट वाहनों में बच्चों के विद्यालय आवागमन में प्रयोग नहीं करेंगे तथा अपने विद्यालय के सभी स्कूली वाहनों का सभी आवश्यक कागजात पूर्ण कराके मानक के अनुरुप ही संचालन कराये, व स्कूली वाहन में सीट से अधिक बच्चों को न बैठाये उपरोक्त निर्देशों के विरुद्ध पाये जाने पर इनके विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आवश्यक प्रवर्तन की कार्यवाही की जायेगी ।
JAUNPUR PLANTATION NEWSजनपद जौनपुर प्रभारी मंत्री AK शर्मा ने आम का पौधा लगाकर पौधरोपड़ अभियान का शुभारंभकियाजिलाधिकारी ने स्वरचित गीत गाकर ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ लगाने का सभी से की अपील शासन के निर्देश के क्रम में आज एक पेड़ माँ के नाम’ विषयवस्तु पर आधारित वृहद वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में 37 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है तथा जनपद में लगभग 5495000 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके क्रम में मुख्य अतिथि मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ0प्र0प्रभारी मंत्री ए0के0 शर्मा द्वारा ग्राम कम्बरपुर विकास खण्ड सुईथाकला में वृहद जन वृक्षारोपण अभियान-2025 ’’एक पेड़ मॉ के नाम’’ कार्यक्रम का द्वीप प्रज्वलित कर शुरुआत की गई। प्रभारी मंत्री के द्वारा आम का पौधा लगाया गया। विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों तथा अधिकारियों के द्वारा अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ देकर और पौधा भेंटकर मा0 प्रभारी मंत्री जी का स्वागत किया गया।
JAUNPUR PLANTATION के अवसर पर प्रभारी मंत्री ने इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन पर सभी की सराहना की और कहा कि एक पेड़ मॉ के नाम महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। एक मॉ बिना किसी भेदभाव के अपने सभी बच्चों को बराबर प्यार और सम्मान देती है उसी प्रकार पेड़ भी बिना किसी भेदभाव के सभी को जल, वायु, फल आदि देते हैं। प्रकृति और पौधे हमारी मॉ के समान है। अनाज फल प्रकृति की गोद से आती है जो बिना मांगे हमारा पोषण करती है, प्रकृति के संरक्षण से जलवायु संरक्षित होता है। जलवायु परिवर्तन आज चिंता का विषय है, जिसका समाधान है कि हम अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाए। मा0मंत्री जी के द्वारा पेड़ो के आध्यात्मिक महत्व बताया। पीपल, तुलसी, सहजन सहित अन्य पेडो़ के लाभ बताते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
इस दौरान विधायक शाहगंज द्वारा कहा गया कि एक पेड़ मॉ के नाम कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है। उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने हेतु शासन संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हमारा भविष्य हमारे पर्यावरण पर निर्भर करता है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा मॉ के नाम लगाकर उसके पोषण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए जिससे हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और हरा-भरा वातावरण दे सकें।
विधायक के द्वारा वृक्षों से जुडे़ बचपन के अनुभवों को साजा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल के अत्यधिक दोहन से जलस्तर गिर रहा है, दूषित जल हमे अनेक बीमारियों से ग्रसित कर रहे है। उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री के संकल्प को आगे बढाने की अपील कीपूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री के निर्देशन तथा मा. मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के लिए पौधरोपड़ अति आवश्यक है। इसका उद्देश्य जिले में हरित आवरण को बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो में जागरूकता उत्पन्न करना है। इन पौधों के रोपण से न केवल जिले की हरियाली बढ़ेगी, बल्कि जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण की दिशा में विलुप्त हो रही पीली नदी को जनसहाभागिता से 25 किलोमीटर सफाई कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद का लक्ष्य 54 लाख का है लेकिन 60 लाख से अधिक पौधरोपड़ किया जायेगा। जिलाधिकारी ने स्वरचित गीत गाकर पर्यावरण संरक्षण हेतु आमजन को जागरुक किया तथा एक पौधा मॉ के नाम लगाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी तथा जीरो पॉवर्टी के अंतर्गत चिन्हित लाभार्थी को स्वीकृति प्रमाण पत्र, ई-श्रम कार्ड लाभार्थी को ई श्रम कार्ड वितरित किया गया।इस अवसर पर विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व गृह राज्यमंत्री श्री कृपाशंकर सिंह, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की उपस्थिति में वृहद स्तर पर पौधा रोपित किया। लोक गीत गायक दीपक देव पाठक द्वारा पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित गीत गाकर पर्यावरण तथा जल संरक्षण हेतु संदेश दिया गया। इसी क्रम में प्रभारी मंत्री जी द्वारा बटाउबीर पुल पीली नदी पर हुए खुदाई कार्य का निरीक्षण किया गया तथा नदी पूजन कर वहॉ पर आम का पौधा लगाकर आमजन को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का सचांलन सलमान शेख के द्वारा किया गया।
इस JAUNPUR PLANTATION केअवसर पर ब्लाक प्रमुख विद्या देवी, महामंत्री सुशील मिश्रा, प्रधानपति प्रवीण सिंह, डीएफओ, उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, तहसीलदार डीसीएनआरएलएम जितेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारीपौधरोपण कार्यक्रम अन्तर्गत समस्त विकास खण्डों, विद्यालयों, ग्रामीण महिलाओं सहित आमजन द्वारा पर्यावरण से सम्बन्धित कार्यक्रम गीत आदि के माध्यम से आमजन में पर्यावरण तथा पौधरोपण के महत्व को लेकर जागरुकता उत्पन्न की गयी।
इसीक्रम में विधायक मड़ियाहॅू डा0 आर0के0 पटेल द्वारा उपजिलाधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी की उपस्थिति में पौधे का रोपण किया गया। मा0 राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी द्वारा ब्लाक मछलीशहर के ब्लाक वारी गांव में पौधरोपण किया गया और पौधा रोपण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और स्थानीय लोगो से अपील की गयी कि एक पेड़ मॉ के नाम अवश्य लगाये तथा इस अभियान में सम्मिलित हो। इसीप्रकार अन्य तहसीलों, समस्त विकास खण्डों, ग्राम पंचायतों में भी अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों तथा अधिकारियों की उपस्थिति में ’’एक पौधा मॉ के नाम’’ पौधेरोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा जल संरक्षण की दिशा में योगदान दिया गया तथा आम जनमानस को जागरुक किया गया।
JAUNPUR 2 कुश्ती खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन
2 wrestling players selected for international competition jaunpur
JAUNPUR NEWS जनपद जौनपुर के 02 कुश्ती खिलाड़ियों का अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने अवगत कराया है कि जौनपुर की पहलवान आस्था आनन्द सिंह पुत्री माधवनानन्द सिंह और माता मेनका सिंह भाजपा नेत्री निवासी सिपाह, जौनपुर की बालिका जो खेल विभाग द्वारा ज्ञान कुश्ती स्पोर्ट्स एकेडमी कबीरूद्दीनपुर में तैनात कुश्ती प्रशिक्षक अशोक कुमार सोनकर की देख-रेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। अपने खेल कौशल एवं प्रदर्शन से ’’खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025’’ में 65 किग्रा0 भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया। आस्था का चयन बहरीन में 22 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले एशियन यूथ गेम्स में कुश्ती में 61 किग्रा0 भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
दूसरी तरफ ग्राम उत्तरगांव पोस्ट धर्मापुर निवासी जयवीर सिंह पुत्र जय सिंह का चयन अण्डर-17 वर्ल्ड कैडेट रेसलिंग चैम्पियनशिप के फ्री-स्टाईल 55 किग्रा0 भारवर्ग में विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप जिसका आयोजन एथेंस, ग्रीस में 28 जुलाई से 03 अगस्त, 2025 तक किया जायेगा, उक्त कुश्ती प्रतियोगिता में 61 किग्रा0 भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।दोनो प्रतिभावान खिलाड़ियों के अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन पर चन्दन सिंह, क्रीड़ा अधिकारी जौनपुर, जिला कुश्ती संघ के महासचिव विजय बहादुर सोनकर, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष कमला यादव तथा कुश्ती प्रशिक्षक अशोक कुमार सोनकर के साथ ही खिलाड़ियों के परिवारीजनों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दिया तथा साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मेडल जीतने का आर्शिवाद भी दिया।
श्रावण मेले की तैयारियों को लेकर शिवधाम बेलवाई में हुई बैठक
A meeting was held in Shivdham Belwai regarding the preparations for the Shravan fair,
बेलवाई प्रसिद्ध श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर बेलवाई प्रांगण में आगामी श्रावण मास मेले को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कादीपुर उत्तम तिवारी ने की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम, थानाध्यक्ष अखंडनगर दीपक कुशवाहा, चौकी प्रभारी बेलवाई विनोद पटेल सहित तमाम विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से श्रावण मास में होने वाले जलाभिषेक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात डायवर्जन, चिकित्सा व्यवस्था, सफाई एव पेयजल आदि व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों में दिलीप मोदनवाल (पूर्व प्रधान बेलवाई), बलराम, राजकुमार, विवेक सिंह एवं पिंटू प्रधान सहित शिवमन्दिर पुजारी राम अनुग्रह गिरी,अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि श्रावण मेले के दौरान धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए मांस-मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से यह बैठक श्रावण मास के सफल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है।