Home Blog Page 81

SHAHGANJ पौधारोपण न्यूज़ 

0
श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न,छात्रों में पर्यावरण के प्रति बढ़ा उत्साह

SHAHGANJ PLANTATION NEWS

  • श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न,छात्रों में पर्यावरण के प्रति बढ़ा उत्साह

SHAHGANJ NEWS शाहगंज ” कलान श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज,कलान में मंगलवार को एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने स्वयं छात्रों के साथ मिलकर पौधे लगाए और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

पौधारोपण कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स और अन्य छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे कॉलेज परिसर में लगाए गए। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने कहा, “हम छात्रों को सदैव पर्यावरण के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देते हैं। हमारे कॉलेज की एक विशेष परंपरा रही है कि जो भी छात्र अपने जन्मदिन पर अपने घर या किसी यथोचित स्थान पर पौधा लगाते हैं और उसकी देखभाल कर एक वर्ष बाद उसका फोटो कॉलेज को उपलब्ध कराते हैं, उन्हें कॉलेज की ओर से सम्मानित किया जाता है। पिछले दो वर्षों में हजारों छात्र-छात्राओं को इस अभियान के तहत पुरस्कृत किया जा चुका है।”

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. आनंद प्रकाश सिंह और देवेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, करुणेश चौरसिया, गंगा प्रसाद, संजय सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, अंशुमान सिंह, जसवीर सिंह, अनूप सिंह, कृष्ण कुमार यादव, जितेंद्र कुमार सहित कॉलेज के कई शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।कॉलेज के पर्यावरण संरक्षण अभियान की सराहना करते हुए सभी ने इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

नगर पालिका द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम में लगाए हज़ारों पौधे

नगर पालिका परिषद शाहगंज द्वारा बुधवार को नगर के तुलसी उद्यान में वार्षिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी और अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ईओ प्रदीप गिरी ने बताया कि शासन से प्राप्त लगभग 4400 पौधों का रोपण नगर में विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। जिसमें आज का पौधारोपण एक अहम पड़ाव रहा। देर शाम तक रोपण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

SHAHGANJ पौधारोपण न्यूज़ 

उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखरेख को अपनी जिम्मेदारी समझे। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने कहा पौधारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं है। इसकी नियमित देखभाल और संरक्षण जरूरी है। सभी नगरवासी न केवल पौधे लगाएं, बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों को भी इसके संरक्षण हेतु प्रेरित करें। कार्यक्रम गणेश चौहान, राम प्रसाद मोदनवाल, धर्मेंद्र यादव, अखिलेश यादव, अमरनाथ, डा विकास कुमार, हरिनारायण यादव उर्फ टिल्लू, टी.एस. तेज बहादुर सिंह यादव, श्रीराम शुक्ला, सुनील प्रजापति, संदीप कुमार, फिरोज अहमद एवं विकास कुमार सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

शाहगंज के 113 गांव समेत नगर पंचायत खेतासराय में रोपे गए पौधे

0
शाहगंज के 113 गांव समेत नगर पंचायत खेतासराय में रोपे गए पौधे
शाहगंज के 113 गांव समेत नगर पंचायत खेतासराय में रोपे गए पौधे

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में शाहगंज के 113 गाँवों में लगाए गए पौधे

  • चरागाहों पर हुआ सामूहिक पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण की ओर बड़ी पहल

खेतासराय (जौनपुर): एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण महाअभियान के तहत विकासखंड शाहगंज सोंधी में पर्यावरण संरक्षण के लिए 113 गाँवों में 1,42,679 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें बुधवार की शाम तक 1,30,000 से अधिक पौधे रोपित किए जा चुके हैं।

अभियान के अंतर्गत सोंधी क्षेत्र के संदहाँ गाँव में स्थित चरागाह भूमि पर सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय ने संयुक्त रूप से पौधे रोपित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया और  लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

शाहगंज के 113 गांव समेत नगर पंचायत खेतासराय में रोपे गए पौधे

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में शाहगंज के 113 गाँवों में लगाए गए पौधे

खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने कहा, पेड़ लगाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य की नींव है। इस अभियान बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण कर इस महा अभियान को सफल बनाएं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे लगाए गए पौधों की देखभाल को भी उतनी ही जिम्मेदारी से निभाएं ताकि ये पौधे भविष्य में बड़े पेड़ बनकर पर्यावरण को संजीवनी दे सकें।

वृक्षारोपण महा अभियान के तहत नगर पंचायत खेतासराय में रोपे गए पौधे

अंत्येष्टि स्थल पर लगाए गए पीपल और अर्जुन के पौधे नगर पंचायत खेतासराय में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए वृक्षारोपण महा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कस्बा स्थित अंत्येष्टि स्थल पर अर्जुन, पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी और नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान सभासद एजाज अहमद, सलीम अहमद, शमीम अहमद, सतीश यादव त्रिदेव, इलियास मोनू समेत आदि लोगों ने मिलकर पौधारोपण में भाग लिया और पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने का संकल्प भी लिया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए आगे भी ऐसे अभियानों को लगातार चलाया जाएगा, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

JAUNPUR,वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना 1 दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे 

0
JAUNPUR,वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना 1 दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे 
JAUNPUR,वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना

Dr Arun Saxena Forest Minister will arrive on 10th July in jaunpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना 10 जुलाई गुरुवार को जौनपुर आ रहे हैं। मंत्री प्रातः 7 बजे लखनऊ से चलकर प्रातः 9,50 पर कमलम कार्यालय मरगुपुर बदलापुर आयेंगे जहां पर बदलापुर विधायक रमेश चन्द मिश्रा के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर, पीली नदी पर वृहद वृक्षारोपण अभियान, एवं पार्टी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1.30  बदलापुर से प्रस्थान कर दोपहर 2.00 बजे डॉ विवेक श्रीवास्तव सॉल्यूशन हॉस्पिटल कंधरपुर पहुंचेंगे जहां पर  वृक्षारोपण करेंगे और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 जौनपुर कायस्थ समाज जौनपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे। 

दोपहर 3.30 पर रूहटा स्थिति भगवान चित्रगुप्त मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। फिर शाम 3.50 पर सद्भावना पुल स्थिति बाबा केरार वीर मंदिर में पूजन दर्शन करने के बाद गोमती नदी तट पर महादेव सेना विमल सिंह ,भाजपा नगर अध्यक्ष दक्षिण कमलेश निषाद, भाजपा नगर अध्यक्ष उत्तरी श्रीमती सारिका सोनी द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान में भाग लेंगे । तत्पश्चात उसके बाद शाम 4,30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट के सदर चुंगी आवास पर पहुंचेंगे जहां पर विभिन्न संगठनों के लोगों से मुलाकात करेंगे। शाम 5,45 बजे चौकियां धाम में दर्शन पूजन, विकाश पांडा द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान में शामिल होंगे। उसके बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने देते हुए जनपदवासियों से कार्यक्रम में सहभागिता करने का अनुरोध किया।

Jaunpur Crime, पुलिस – चोर की मुठभेड़,घंटा घंटी रुपये बरामद

0
Police - encounter with thief, bells and money recovered,jaunpur crime
Police - encounter with thief, bells and money recovered,jaunpur crime

Police – encounter with thief, bells and money recovered,jaunpur crime

Jaunpur Crime: सुजानगंज थाने की एसओजी टीम थाना तेजीबाजार व थाना खुटहन की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर व चोरी का सामान खरीदने वाले एक कुल 03 गिरफ्तार, एक अभियुक्त के पैर में लगी गोली। कब्जे से 01 मैजिक गाड़ी, 01 मोटर साइकिल चोरी की, 01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर , 02 मोबाइल व चोरी किया हुआ 85 घंटा पीतल का व कुछ घंटा को बेचकर कुल 2800 रुपया नगद बरामद वांछित अपराधियों तथा शातिर चोरो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण एवं दिशा–निर्देशन में आज थानाध्यक्ष सुजानगंज मय हमराह व स्वाट टीम द्वितीय मय पुलिस टीम द्वारा थाना सुजानगंज अन्तर्गत ग्राम बारा नहर पुलिस के पास वांछित अपराधियों तथा अपराध की रोकथाम के सम्बंध में बातचीत की जा रही थी कि पुलिस टीम को आते हुए देखकर 02 मोटरसाइकिल सवार चार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए मौके से भागने लगे। थानाध्यक्ष सुजानगंज द्वारा आत्मरक्षार्थ में गोली चलायी गयी। जो एक बदमाश के बाये पैर में गोली लगी तथा एक बदमाश भागा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा , 01 जिंदा कारतूस व 1500 रुपया बरामद किया गया तथा दूसरा अभियुक्त पप्पू उर्फ प्यारे लाल पुत्र गिरधारी लाल निवासी नरवारी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ के कब्जे 1300 रुपया बरामद किया गया तथा पुछतांछ में बदमाशो द्वारा बताया गया कि अन्य भागे हुए 1. रिंकू पण्डित उर्फ भीम दूबे उर्फ दीपक पुत्र राम प्रकाश दूबे निवासी ग्राम पिलकिछा थाना खुटहन जनपद जौनपुर 2.हरि श्याम अग्रहरि उर्फ भोला उर्फ देव पुत्र श्याम नारायण अग्रहरि थाना कोईरीपुर थाना चांदा सुल्तानपुर जो मैजिक चला रहा था मैजिक तथा बदमाश की तलाशी ली गयी तो मैजिक में 03 बोरे में चोरी किया घंटा कुल 85 अदद मिला ।

सभी पकड़े गये बदमाश को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय 03.20 बजे भोर में गिरफ्तार करके घायल बदमाश को ईलाज हेतु सरकारी वाहन से सीएचसी सुजानंज भेजा गया जहाँ से घायल बदमाश के बेहतर ईलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहाँ पर ईलाजरत है। उक्त के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 190/25 धारा 109(1) बी.एन.एस. व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही जारी है।

JAUNPUR NEWS : निर्माणाधीन पुलिस चौकी पर पुलिस कर्मियों ने किया पौध रोपण

0
Oplus_131072

सुईथाकलां (जौनपुर) सरपतहां थाना क्षेत्र के सराय मोहद्दीनपुर स्थित बुधवार को निर्माणाधीन पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में पौध रोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें दर्जनों फलदार व सायदार पौधे पुलिसकर्मियों द्वारा लगाए गए।


चौकी प्रभारी अरविंद यादव ने बताया पौधे हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक हैं यदि पेड़ नहीं तो मानव जीवन संभव नहीं हो सकता। पर्यावरण बचाओ हेतु चौकी प्रभारी ने वहां पर उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की ताकि पर्यावरण स्वच्छ और सुरक्षित रहे और वातावरण और भी सुंदर हो सके।पौध रोपण रोपण के दौरान मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र कुमार, आरक्षी अनिल कुमार बिंद, विजय कुमार, पुलिसकर्मी समेत समाजसेवी फरहान कुरैशी मौके पर उपस्थित रहे।

School Chalo Abhiyaan,हर घर में दीप जलेगा हर बच्चा स्कूल चलेगा

0
School Chalo Abhiyaan,हर घर में दीप जलेगा हर बच्चा स्कूल चलेगा
School Chalo Abhiyaan

School Chalo Abhiyaan 2025 जौनपुर : स्कूल चलो अभियान और पौधरोपण व स्वच्छता जागरूकता अभियान का बीएसए ने किया शुभारम्भ।बीएसए डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने शाहगंज ब्लाक के पीएम श्री उ0प्रा0 विद्यालय चकराज सहावे (कक्षा 01 से 08) में स्कूल चलो अभियान और पौधारोपण व स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया। बीएसए ने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में बच्चे स्कूल चलो अभियान सम्बन्धी नारों-स्लोगन की तख्ती-बैनर लिए चल रहे थे। बच्चों ने रैली के दौरान प्रेरणादायक नारे लगाए। उन्होंने ’हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा’ का सन्देश दिया। साथ ही ’हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है’ और ’आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे’ जैसे नारों से ग्रामीणों को जागरूक किया।


बीएसए, समस्त एबीएसए और शिक्षकों ने रैली के माध्यम से घर-घर जाकर अभिभावकों को उनके बच्चों के नामांकन व शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रेरित किया।गाँव में चौपाल लगाई गई और चौपाल में बच्चों का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फार्म भरकर नामांकन किया और बच्चों का माला पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया। नामांकित बच्चों को पुस्तक व कापी-पेन भी दी गयी। बीएसए, एबीएसए व शिक्षकों ने घास साफ कर ,झाड़ू लगाकर साफ-सफाई करते हुए अन्य लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में फलदार व छायादार पौधे रोपित किए गए।बीएसए ने कहा कि स्कूल चलो अभियान, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण, ये तीनों ही शिक्षा और पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण अभियान हैं।स्कूल चलो अभियान“ का उद्देश्य बच्चों को स्कूल भेजने और शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जबकि “स्वच्छता अभियान“ का उद्देश्य स्कूलों और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखना है। “पौधारोपण“ अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना और पेड़ों को लगाना है।

School Chalo Abhiyaan अभियानों का उद्देश्य छात्रों और समाज के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण करना है।खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज बसन्त कुमार शुक्ला ने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि इन तीनों अभियानों के माध्यम से, छात्रों को न केवल शिक्षा और स्वच्छता के महत्व को समझने में मदद मिलती है, बल्कि वे एक बेहतर और स्वस्थ जीवन जीने के लिए भी प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि 06 से 14 वर्ष वर्ग के सभी बच्चों का नामांकन करना है। प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रधान तबरेज़ पंकज सिंह, सै0 मो0 मुस्तफा, अशोक कुमार मौर्य, सहायक पटल विन्ध्यवासिनी उपाध्याय, एसआरजी कमलेश यादव व अजय मौर्य, एसएमसी अध्यक्ष तिलकधारी राजभर आदि सहित शिक्षक, शिक्षामित्र व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

JAUNPUR,बिजली के 18 कनेक्शन कटे ढाई लाख की वसूली

0
JAUNPUR,बिजली के 18 कनेक्शन कटे ढाई लाख की वसूली
JAUNPUR NEWS

18 electricity connections cut, Rs. 2.5 lakh recovered, jaunpur news

JAUNPUR NEWS शाहगंज : बिजली विभाग का चला हंटर 18 कनेक्शन कटे ढाई लाख की वसूली सौ स्मार्ट मीटर लगाए,ग‌ए स्थानीय नगर से सटे ग्राम (फैजाबाद रोड डिहवा भादी) मे बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर 18 कनेक्शन काटे गए तथा ढाई लाख की बकाया वसूली करते हुए 100 स्मार्ट मीटर लगाए गए प्राप्त जानकारी के अनुसार उपखण्ड अधिकारी एस डी ओ धर्मेन्द्र गुप्ता अभियंता जे ई राम प्रकाश गुप्ता राजकुमार संतोष यादव,के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया एस डी ओ धर्मेन्द्र गुप्ता ने बताया आठ लोगों का कनेक्शन काटा गया है ढाई लाख की वसूली की गई है l

वही दूसरी तरफ जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता  में  मंगलवार को विद्युत विभाग संबंधी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई । बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में होने वाले आगामी सुधारों के दृष्टिगत कर्मचारी संगठनों में संभावित असंतोष के दृष्टिगत किसी भी प्रकार से विद्युत व्यवस्था में व्यवधान न उत्पन्न होने पाए, इसी के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय कर स्थिति से निपटने के निर्देश दिए तथा सख्त निर्देश दिए कि इमरजेंसी सेवाओं पर इसका प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी तैयारियों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

JAUNPUR NEWS,छात्रों को मिला स्मार्टफोन ,बच्चे बनेंगे स्मार्ट 

0
JAUNPUR NEWS,छात्रों को मिला स्मार्टफोन ,बच्चे बनेंगे स्मार्ट 
JAUNPUR NEWS,छात्रों को मिला स्मार्टफोन

Students got smartphones jaunpur news

  • स्मार्टफोन फोन का सकारात्मक उपयोग का दिया गया जोर

JAUNPUR NEWS जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बध्द मानवेंद्र सिंह सुमन पीजी कॉलेज पेसारा में स्मार्टफोन टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें अतिथियों ने शिक्षा के प्रतियोगी दौर में नई चुनौतियों के लिए तैयार करने का कहा, साथ में स्मार्टफोन का सकारात्मक उपयोग के लिए जोर दिया।

बता दें कि स्मार्टफोन वितरण समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की पूर्व समन्वयक प्रो. राकेश कुमार यादव ने कहा कि स्मार्टफोन में शिक्षा से लेकर किसी भी क्षेत्र में आप तुरंत जानकारी हासिल कर सकते हैं । पठन-पाठन के लिए यह बहुत ही उपयोगी है। लेकिन इसका सही उपयोग करें । अध्यक्षता कर रहे यादव महासभा के संरक्षक /संयोजक लालजी यादव ने कहा कि बच्चों को स्मार्टफोन का उपयोग कर लो दुनिया मुठ्ठी मे जैसी है, उनको इसके जरिए सस्ती शिक्षा हासिल करने में और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर सकते हैं।

विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राकेश अहीर ने कहा कि स्मार्टफोन डिजिटल प्लेटफॉर्म है, इसमें नई दुनिया की सभी जानकारियां से भरा हुआ है, शिक्षा क्षेत्र में जितना चाहे सदुपयोग कर सकते हैं । बेटी बेटा से कम नहीं होती प्रतिभा बेटियों में सबसे ज्यादा है और सिंदूर जैसे सर्जिकल स्ट्राइक में बेटियों ने अपने कौशल का लोहा मनवाया ,स्मार्टफोन एआई जीडीपी के माध्यम से आप लोग पढ़ें आगे बढ़े। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव ने कहा कि डिजिटल युग है स्मार्ट फोन का सही उपयोग कर किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। यह ज्ञान का भंडार है । राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ .राजबहादुर यादव ने डिजिटल युग के बारे में स्मार्टफोन की भूमिका बताते हुए उन्हें प्रतियोगी दौर में बेहतर तैयारी का माध्यम बताया और कहां के आप किसी भी लेवल की परीक्षाओं के लिए स्मार्टफोन से तैयार कर सकते हैं, डिजिटल युग में स्मार्टफोन के उपयोग के बारे में बताया । अतिथियों का प्रबंधक डॉ सुमन यादव ने स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया । छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन टैबलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एआईजी स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन महेंद्र प्रताप यादव ने किया और उन्होंने अपने मौसमी गानों से माहौल को खुशनुमा बना दिया ।इस अवसर पर शिक्षक संदीप यादव, गौरव कुमार छात्र छात्राऐ अभिवावक मौजूद रहे।

JAUNPUR,खेतासराय के ताजियेदारों ने निकाला तीजे का जुलूस

0
JAUNPUR,खेतासराय के ताजियेदारों ने निकाला तीजे का जुलूस
JAUNPUR,खेतासराय के ताजियेदारों ने निकाला तीजे का जुलूस

The Tajiadars of Khetasarai took out the Teej procession,jaunpur news

JAUNPUR NEWS IN HINDI (खेतासराय ) बारहवीं मोहर्रम को सुन्नी समुदाय के ताजियेदारों द्वारा कस्बे में तीजे का जुलूस निकाला गया। जुलूस जब इमामबाड़े के पास पहुँचा तो ताजियेदारों ने फातिहा पढ़ा। यह मोहर्रम के कार्यक्रमों की अंतिम कड़ी थी। मोहर्रम का शांतिपूर्ण समापन होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

शहीदी चौक पर सुबह दस बजे सभी ताजियेदार तबला बजाते हुए एकत्र हुए, जहाँ से जुलूस इमामबाड़े के लिए रवाना हुआ। ताजियेदार अलम के साथ तबला बजाते हुए चल रहे थे। जुलूस मुख्य मार्ग और चौराहे से होते हुए इमामबाड़ा पहुँचा। वहाँ फातिहा पढ़ने के बाद ताजियेदार पुरानी बाजार रोड के रास्ते अपनी-अपनी चौक की ओर लौट गए।

जुलूस का संचालन कर रहे मोहम्मद असलम ख़ान ने जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, मीडियाकर्मियों तथा नगर के दोनों समुदायों के प्रति आभार व्यक्त किया। जुलूस में नूर मोहम्मद ख़ान, नफ़ीस ख़ान, आसिफ अली, जुबेर इरदासी, जाहिद अब्बासी, इलियास मोनू, शम्स तबरेज़, परवेज़ अंसारी और राजू सहित अन्य ताजियेदार शामिल रहे। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा।

मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट भारत ने फ्री मेडिकल कैम्प का किया आयोजन

0
Oplus_131072

Manav Sewa Charitable Trust India

JAUNPUR NEWS ( शाहगंज ) जरा क़ौम को बेदार तो होने दो हर क़ौम पुकारे गी हमारे है हुसैन. फ्री मेडिकल camp
हर साल की तरह इस साल भी मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट भारत ने बड़ा गाँव शाहगंज जौनपुर मे 10 मुहर्रम के अवसर पर हर साल कि तरह इस साल भी एक फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन किया .जिनमे शाहगंज के प्रसिद्ध आशीर्वाद हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने भाग लिया. डॉ सुनील कुमार डॉ रहमत एमबीबीएस तथा अन्य सहायक चिकित्सक जनाब डॉ मुफीद अहमद साहब उसर गाँव. डॉ विवेक कुमार फैमिली केयर क्लिनिक सराय मोहिउद्दीन पूर.डॉ शहंशाह खान साहब. डॉ राम दुलार भारतीय. अपराध निरोधक कमेटी के सभी मेंबर एवं तहसील अध्यक्ष राधेश्याम एडवोकेट सामिल रहे।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के संचालक एवं अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री हुसैन हैदर खान साहब अभिकर्ता एलआईसी शाहगंज पूरे समय उपस्थित रहे साथ ही ट्रस्ट के सहायक शिया धर्म गुरु जनाब मौलाना सैयद आजमी अब्बास रिजवी. इमाम ए जुमा व जमात बड़ा गाँव.शिया धर्म गुरु सैयद मौलाना आरजु आबदी. संस्था के सचिव जनाब शिया धर्म गुरु मौलाना एजाज मोहसिन खान साहब. मोह निजाम सिद्दीकी वाहिद टेंट हाउस.जनाब नईम अहमद सिद्दीकी. राहुल राज एलआईसी अभिकर्ता शाहगंज. संस्था के उप अध्यक्ष मोह हसीब .जनाब सबी हैदर खान साहब सदर हॉस्पिटल जौनपुर मोह .सिबलू खान डॉ सरफरज साहब.मोह .लारेब खान साहेब जनाब सबी हैदर खान साहब सय्याद सकलैन.जहीन अब्बास फजल खान विशेष योग दान रहा प्रोग्राम के अंत मे ट्रस्ट सभी सदस्यों कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया ।