SHAHGANJ CRIME NEWS शाहगंज (जौनपुर) । अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को थाना शाहगंज पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त अखिलेश उर्फ पांचू पुत्र रामसूरत यादव निवासी डोमनापुर को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना शाहगंज में वर्ष 2024 में दर्ज मुकदमा संख्या 581/2024, धारा 323 आईपीसी में एनबीडब्ल्यू (गिरफ्तारी वारंट) न्यायालय SPCJM द्वितीय जौनपुर से प्राप्त हुआ था। अभियुक्त को 30 जून 2025 को पेशी हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया जाना था, जिसके पूर्व ही पुलिस ने उसे उसके घर से दबोच लिया।
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक राम विचार मय टीम शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
jaunpur News,अमरनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना
A group of devotees left for Amarnath Dham,jaunpur news
JAUNPUR TODAY NEWS खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय कस्बा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमरनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं की एक जत्था रविवार की देर शाम रवाना हो गया। इसके पूर्व जत्था में जाने वाले लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। इसकी तैयारी लोग कई महीना पहले से कर रहे थे। श्रद्धालुओं का जत्था कस्बा के गोलाबाजार स्थित शिव मंदिर में मत्था टेककर जयकारा लगाते हुए ट्रेन पकड़ने के लिए शाहगंज स्टेशन के रवाना हो गए। भक्त विकास गुप्ता ने बताया कि अमरनाथ धाम जाने को लेकर हम लोग काफी उत्साहित है। इस बार जत्था में सात लोग है। जिसमें पवन माली, सुरेश विश्वकर्मा, सन्तोष प्रजापति, मुकेश प्रजापति, रतन लाल प्रजापति, किशन विश्वकर्मा शामिल है।
बताया कि यात्रा की सबसे अच्छी बात यह है कि लोगों का सहयोग बढिया रहता है। प्राकृतिक नजारे तो मनमोहने वाले होते ही हैं। भोले बाबा का अशीर्वाद भी रहता है। कई बार यात्रा करते हुए हिम्मत टूटती है लेकिन न जाने कहां से इतनी ऊर्जा आ जाती है कि एक बार यात्रा पूरी होने के बाद दूसरी यात्रा का इंतजार शुरू हो जाता है। वर्ष में कई बार लगता है कि इस बार बाबा बफार्नी के दर्शन नहीं हो पाएंगे लेकिन यात्रा सिर पर आते ही अपने आप सारी व्यवस्था होती जाती है। अब तो यह यात्रा हमारे जीवन का हिस्सा बन चुकी है। इसके साथ ही साथ अमरनाथ यात्रा के साथ दूसरे स्थलों पर भी घूमने का इरादा रहता है।
JAUNPUR NEWS:देश में कानून का राज, माफिया भयभीत,OP राजभर
The present government gave respect to great men and rights to backward people: OP Rajbhar,jaunpur news
अमरेथुआ और नौली की जन चौपाल में ओपी राजभर ने किया संबोधन,अखिलेश यादव पर भी बोला तीखा हमला
JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को थाना क्षेत्र के अमरेथुआ और नौली गांव में जन चौपाल के तहत जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जहां एक ओर पिछड़े और दलित समाज को उनका हक दिया है, वहीं महापुरुषों का सम्मान भी सुनिश्चित किया है।
महाराजा सुहेलदेव को दिलाई पहचान
मंत्री ओपी राजभर ने सबसे पहले अमरेथुआ गांव पहुंचकर महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने देश की एकता और अखंडता को कायम रखा तथा देश की संपत्ति को लुटने से बचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों और इतिहासकारों ने उनके नाम को इतिहास में जगह नहीं दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 22 वर्षों के संघर्ष के बाद हमें यह पहचान मिली। महाराजा सुहेलदेव की 40 फीट ऊँची प्रतिमा और पाँच एकड़ में पार्क का निर्माण हुआ है, उन्होंने बताया। अब सैय्यद सालार गाजी की जगह महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में मेला लगाया जाएगा, उनकी वीरता का सम्मान होगा।
सपा और अखिलेश यादव पर तीखा हमला
राजभर ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अखिलेश यादव 2017 से सत्ता से बाहर हैं और अब सत्ता पाने के लिए व्याकुल हैं। सत्ता के गलियारे में ओमप्रकाश राजभर, संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल और जयंत चौधरी जैसे नेता गेट पर खड़े हैं, लेकिन वहां नो एंट्री का बोर्ड लगा है। यही कारण है कि अखिलेश दिन-रात मेरा नाम जप रहे हैं।
प्रदेश में कानून का राज, अपराधी भयभीत
कानून व्यवस्था पर बोलते हुए राजभर ने कहा कि योगी सरकार के शासनकाल में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ, जबकि सपा सरकार में 800 से अधिक दंगे हुए थे और 1300 लोगों की जान गई थी। आज अपराधी और माफिया कानून के डर से भाग रहे हैं। पुलिस छुटपुट घटनाओं पर भी 24 घंटे के अंदर कार्रवाई कर रही है, उन्होंने कहा।
इटावा की घटना पर प्रतिक्रिया
इटावा की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा, किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। पहले दिन की घटना की हम निंदा करते हैं। दूसरे दिन आरोपी के पास से दो आधार कार्ड बरामद हुए, जो कानूनन गलत है। तीसरे दिन पुलिस पर पथराव और रास्ता जाम करना भी कानून का उल्लंघन है। अहीर रेजीमेंट का बैनर लगाकर उपद्रव करना अत्यंत निंदनीय है।
नौली में शिक्षा और महिला आरक्षण पर दिया जोर
इसके पश्चात मंत्री नौली गांव पहुंचे जहाँ उन्होंने ज्ञानचंद्र राजभर के आवास के सामने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बताते हुए कहा कि राजभर समाज की बहु-बेटियों को शिक्षित कर राजनीति में लाना आवश्यक है। महिलाओं को तीस प्रतिशत आरक्षण की कवायद चल रही है, ऐसे में उन्हें भी सदन में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।
राजभर ने सरकार द्वारा जाति जनगणना कराने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पिछड़े वर्ग की वास्तविक जनसंख्या का पता चलेगा और उन्हें उनके अधिकार प्राप्त होंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित
इस जन चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से शिव दवर राजभर, डॉ. उदय भान राजभर, लखन्दर राजभर, दीपक राजभर,लाल बहादुर राजभर, सूरज राजभर,पन्नालाल, रामप्रीत राजभर, सन्तलाल राजभर, डॉ. लालमणि राजभर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम बूंदाबांदी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
JAUNPUR CRIME,सरायख्वाजा पुलिस का दावा 24 घंटे में मारपीट के आरोपी अंदर
JAUNPUR CRIME NEWS: सरायख्वाजा पुलिस का दावा 24 घंटे में मारपीट के आरोपी अंदर सराय ख्वाजा जनपद जौनपुर में अपराध की रोकथाम एवं वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये गये 24 घण्टे के अभियान के क्रम में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने मारपीट व दुकान में आग लगाने वाले वांछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण-
शुक्रवार समय करीब 09 बजे रात्रि में राम राज पुत्र स्व0 छगू नि0 ग्राम तरसावाँ सरायख्वाजा जौनपुर अपनी मिठाई की दुकान बन्द करके छोटे भाई सुबास चन्द्र व बेटा सत्यम के साथ घर जा रहे थे तभी विपक्षीगण सचिन पुत्र अवधेश. प्रिंस पुत्र बिक्रम 3. साहिल पुत्र महेन्द्र निवासीगण तरसावां थाना सराय ख्वाजा जौनपुर व रबि यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी सोंधी थाना खेतासराय द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर भाई सुबास व पुत्र सत्यम से गाली गलौज करते हुए उनको लाठी डण्डा से मारने पीटने लगे, जिससे दोनो को काफी चोट आयी थी तथा मोटर साइकिल जिससे घर जा रहे थे, उसको तोड़ दिया गया एवं गुस्से में मिठाई की दुकान मे आग लगा दिये, जिससे दुकान के अन्दर रखा हुआ सारा सामान जल कर राख हो गया व आस पास के लोगो के आने पर सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।
गिरफ्तारी का विवरणः-
उ0नि0 विनोद कुमार सिंह मय हमराह के रात्रि गस्त मे लपरी चौराहा पर मौजूद थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. सचिन राजभर 2.प्रिंस राजभर 3.रवि यादव, कोइरीडीह चौराहे पर खड़े है मौके पर पहुँचकर समय करीब 05.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
JAUNPUR,शैलेन्द्र सिंह कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी नियुक्त
Shailendra Singh appointed as Congress General Secretary,in jaunpur
JAUNPUR POLITICS जौनपुर। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष प्रमोद के. सिंह ने जिला कार्यकारिणी घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसार 90 कांग्रेसजनों की कार्यकारिणी बनायी गयी है जिसमें पिछले कई वर्षों से कांग्रेस की सेवा करने वाले शैलेन्द्र सिंह को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया। यह जानकारी होने पर श्री सिंह के शुभचिन्तकों सहित तमाम कांग्रेसजनों ने शैलेन्द्र सिंह को बधाई दिया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये पार्टी हाई कमान के इस निर्णय की सराहना किया।
JAUNPUR NEWS, कर्बला की घटना पर अजादारों की आंखें हुई नम
The eyes of the mourners became moist on the mention of Karbala,jaunpur news :
JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI : मौलाना मो हसन आब्दी ने कर्बला की घटना का किया ज़िक्र, अज़ादारो की आंखो से हुए अश्क जारी इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदो की याद मे मोहर्रम के तीसरे दिन अजमेरी मोहल्ला स्थित मुफ्ती अनवार हैदर एडवोकेट के इमामबाड़ा में मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस को खिताब करते हुए आज़मगढ़ से आये मौलाना सैय्यद मोहम्मद हसन आब्दी ने कहा कि दो मोहर्रम के दिन ही इमाम हुसैन का काफिलाकरबला पहुंचा था,जिसमें बुढ़े,बच्चे,औरतें और जवान शामिल थे।
उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन का मकसद यजीद से जंग करना नहीं था बल्की इस्लाम मजहब का सही संदेश देना था, जो उनके नाना पैगम्बर हजरत मोहम्मद (स.अ) ने दिया था। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक नए साल की शुरुआत मोहर्रम के महीने से होती है। शिया मुसलमानों और मौला हज़रत अली अलैहिस्सलाम के मानने वालो के लिए ये महीना बेहद गम भरा होता है।
जब भी मोहर्रम की बात होती है तो सबसे पहले जिक्र कर्बला का किया जाता है। आज से लगभग साढ़े चौदह सौ साल पहले तारीख-ए-इस्लाम में कर्बला की जंग हुई थी. ये जंग जुल्म के खिलाफ इंसाफ के लिए लड़ी गई थी। इस जंग में पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और उनके बहत्तर साथी शहीद हो गए थे। इसलिए कहा जाता है हर कर्बला के बाद इस्लाम जिंदा होता है।
मौलाना मो हसन आब्दी ने आगे बताया कि यजीद और यजीद के लश्कर वाले सच्चाई को खत्म करना चाहते थे और हर तरह की बुराई फैलाना चाह रहे थे, लेकिन इमाम हुसैन ने कहा कि उनके रहते उनके नाना का दीन इस्लाम और उनका पैगाम खत्म नहीं होगा। इसी उद्देश के लिए इमाम हुसैन ने करबला में अजीम कुर्बानी दी और इस्लाम को बचा लिया।
मजलिस से पहले सोजख्वानी को हैदर काज़मी व कैफी मोहम्मदाबादी ने किया। उसके बाद पेशख्वानी मुफ्ती शारिब मेहदी व हुसैन मुस्तफा वजीह ने किया। ज्ञात हो कि मोहर्रम में विशेष रूप से मजलिसें होती है लोग हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत व बलिदान को याद करते है। शोक मनाने वाले लोग मजलिसों में शामिल होते हैं, रोते हैं, और इमाम हुसैन के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
इस अवसर पर धर्मगुरु मौलाना सै सफदर हुसैन ज़ैदी, मुफ्ती अनवार हैदर,सै मो मुस्तफा, नैय्यर आज़म,मौलाना सै मोहसिन, नजमुल हसन नजमी,सै मो हसन नसीम, डॉ अली जौहर आज़म, कायम आब्दी, इसरार हुसैन,अनवारूल हसन, नजमुल हसन, अलमदार,अरूश, दानिश अब्बास, हैदर हुसैन, साजन खान सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
District Magistrate inspected the clerk’s examination, jaunpur news
HINDI TODAY JAUNPUR NEWS जौनपुर : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत कनिष्क सहायक कनिष्ठ लिपिक की परीक्षा आज जनपद में 20 केंद्रों पर पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12: बजे तक सकुशल संपन्न हुई।परीक्षा को निष्पक्ष,शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा टीडी कॉलेज,बी आर पी इंटर कालेज में पहुंचकर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे,सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि परीक्षा को शुचितापूर्ण निष्पक्ष संपादित कराना हमारा दायित्व है,इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता क्षम्य नहीं होगी। परीक्षा हेतु लगाए गए सभी कार्मिक आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
marriage Anniversaryपर पौध लगाकर दिया पौधरोपण का संदेश
Gave the message of plantation by planting saplings on marriage anniversary
खेतासराय (जौनपुर) पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लोगों को प्रेरित करने वाला एक प्रेरणादायक उदाहरण क्षेत्र के मजडीहाँ गांव में देखने को मिला, जहां पति-पत्नी ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ को खास बनाने के लिए पेड़ लगाकर पर्यावरण संतुलन का संकल्प लिया।
गांव के निवासी अखिलेश प्रजापति व उनकी पत्नी अमरीका प्रजापति ने अपने marriage Anniversary विवाह की सालगिरह पर औपचारिक आयोजनों या पार्टी की बजाय आम के एक-एक पौधे का रोपण कर इसे यादगार बना दिया। इस मौके पर दोनों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली और समाज को हर शुभ अवसर पर पौधारोपण करने की प्रेरणा दी।
दोनों स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं और वर्तमान में पीएचसी सोंधी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।अखिलेश प्रजापति ने बताया कि विवाह एक पवित्र बंधन है और जब यह दिवस पर्यावरण के हित में कार्य करके मनाया जाए तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। हमने यह संकल्प लिया है कि हर वर्षगांठ पर एक-एक पेड़ अवश्य लगाएंगे।
अमरीका प्रजापति ने भी लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन के खास पलों को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण जैसे सकारात्मक कार्यों को अपनाएं। आज तेजी से घटते वन क्षेत्र और बढ़ते प्रदूषण के बीच हमें अपने भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण देने के लिए आगे आना होगा।
Blood donation is a true gift – Dr. Pankaj Maheshwari,jaunpur News
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के कुतुपुर बाजार के पास रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ । जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया और दूसरो के जीवन को बचाने पर की पहल की ।रक्तदान शिविर शिवांश ब्लड बैंक कुत्तुपुर तिराहा पर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रयागराज मंडल ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन डा.पंकज महेश्वरी ने किया।संयोजक डॉ संदीप मौर्य ने स्वयं रक्तदान करके अन्य लोगों को भी रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया। कुल 31 लोगों ने रक्तदान किया।
मुख्य अतिथि डा. पंकज महेश्वरी ने कहा कि इस सत्र में सबसे अधिक रक्तदान शिविर लगाने और लोगों से रक्तदान कराने मे लायन्स क्लब जौनपुर मेन मंडल में प्रथम स्थान पर रहा। उन्होंने कहा- रक्तदान एक सच्चा उपहार है, जिसे आप दूसरों की ज़रूरतों पर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि खून एक ऐसी चीज है जिसे बनाया नहीं जा सकता। इसकी आपूर्ति का कोई विकल्प भी नहीं है। एक बार रक्तदान से आप चार लोगों की ज़िन्दगियाँ बचा सकते हैं।
डॉ संदीप मौर्य ने कहा कि किसी का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना जरुरी है। रक्तदान महादान है, इसे जीवनदान के बराबर माना जाता है। रक्तदान न केवल अन्य व्यक्ति के जीवन को बचाता है, बल्कि यह रक्त देने वाले को स्वस्थ बनने में भी मदद करता है। आपका रक्त जरूरतमंदों को सांसें और उनके परिजनों की खुशियां लौटा सकता है, इस अवसर पर अध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता, संजय केडिया, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, डॉ चन्द्रकला मौर्य, दिलीप गुप्ता, योगेश साहू, रंजीत सिंह, रामकुमार साहू, मो सलमान, अनुराग, राकेश कुमार, सूरज, वाहिद, अंकित, सारांश, अभिषेक, अमन, विजय बहादुर, कमलेश, पवन कुमार, परवेज़, विकास विवेक, संजय मिथिलेश उपस्थित रहे।
Gangster Sangam Yadav with a bounty of 25 thousand in police custody jaunpur crime
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर सिकरारा थाना पुलिस ने आज एक गैंगस्टर एक्ट का वांछित 25,000 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक थाना सिकरारा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 195/2025 धारा-3(1) गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित 01 वांछित 25,000 रुपये का इनामिया अभियुक्त संगम यादव पुत्र तालुकदार यादव निवासी हुसैनाबाद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर हाल पता अंगुली पोखरा थाना खुटहन जनपद को आज मुखबिर की सूचना के आधार पर सई नदी बरगुदर पुल से गिरफ्तार किया गया ।
आपराधिक इतिहास इनामिया गिरफ्तार वांछित अभियुक्त संगम पर विभिन्न थानों पर निम्न धारा पंजीकृत है 1.मु0अ0स0 71/19 धारा 272, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 60, 60(A), 63 आबकारी अधि0 थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
2.मु0अ0सं0 72/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जनपद जौनपुर । 3.मु0अ0सं0 91/21 धारा 504/506 भादवि थाना खुटहन जनपद जौनपुर । 4.मु0अ0सं0 203/19 धारा 272, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 60, 63 आबकारी अधि0 थाना खुटहन जनपद जौनपुर । 5.मु0अ0सं0 248/23 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना खुटहन जनपद जौनपुर । 6.मु0अ0सं0 70/20 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना बदलापुर जनपद जौनपुर । 7.मु0अ0सं0 187/19 धारा 272, 273, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 60, 63 आबकारी अधि0 थाना बदलापुर जनपद जौनपुर । 8.मु0अ0सं0 130/25 धारा 191(2)/115(2)/121(1)/132 बीएनएस व व 45 कारागार अधि0 व 3/5 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधि01984 थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर ।