नहर ओवरफ्लो करने से की किसानों के खेतों फसलों में घुसा पानी
जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शारदा सहायक खंड 32 नहर से निकलने वाला देवकली मंगतपुर माइनर से पानी ओवर फ्लो करने से आधा दर्जन गांवों में किसानों के खेतों की फसलों में पानी घुस गया, जिससे किसानों को फसल की जड़े सङने की आशंका व कम पैदावार का भय सताने लगा है।
बता दें कि शारदा सहायक खंड 32 राजेपुर हेड से खम्भौरा गांव होते हुए देवकली भटानी होते हुए कुकुङीपुर मंगतपुर जाने वाली नहर मे अधिक छोङे जाने से पानी ओवरफ्लो करने से दर्जनों किसानों की खेतों में गेहूं सरसों की फसलों में पानी घुस गया। जिससे करीब तीन दर्जन से अधिक किसानों के खेतों में पानी लग गया। हालांकि गेहूं सरसों की फसल डूबी नहीं है, लेकिन किसानों को उनकी जङे सङने की आशंका सता रही है। जिससे लगता है कि फसल की पैदावार कम हो जाएगी। मंगदपुर किसान लालता सोनकर ने कहा कि हमारा चार बीघा गेहूं की फसल में पानी घुसा है। जड़े सड़ने की आशंका है और नहर विभाग पानी कम करने का कोई कदम नहीं उठा रहा है। वही पप्पू सोनकर, फिरतू यादव, गामा प्रसाद, पिंटू गौतम, श्रीपाल यादव धर्मराज, रामानंद यादव की फसलों में पानी घुसा है । इन्होंने कहा कि जडे अगर सङ गई तो पैदावार नही हो पाएगा और नहर विभाग पानी कम करने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका बनी है। किसानों ने कहा पानी अगर नहीं काम किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस बारे में नहर बेलदार रामनाथ प्रजापति ने कहा कि आए दिन लोग ऊपरी कुलवा में पानी चढ़ाने के लिए हे से फाटक उठा देते हैं और जिस पानी अधिक हो जाता है। नहर ओवरफ्लो करने लगता है। यह अराजक तत्वों द्वारा आए दिन किया जाता है।
प्रतापगढ़ NEWS :एडवोकेट उमेश मिश्रा बने राष्ट्रीय परशुराम सेना महाराष्ट्र के महासचिव, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल
जनपद प्रतापगढ़ के ढिंगवस पूरे छतऊ निवासी एवं जय हिन्द एकता फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट उमेश मिश्रा को राष्ट्रीय परशुराम सेना में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के अध्यक्ष राजेश कृष्णकांत मिश्रा की अध्यक्षता में उनके सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय परशुराम सेना महाराष्ट्र का महासचिव मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति के बाद संगठन एवं समाज के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। एडवोकेट उमेश मिश्रा ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, मेहनत और लगन के साथ निभाएंगे। उनका उद्देश्य ब्राह्मण समाज के युवाओं के बीच समन्वय स्थापित कर उन्हें संस्कारों से जोड़ना तथा समाज को शीर्ष स्तर तक पहुंचाने का है। साथ ही वे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
गौरतलब है कि एडवोकेट उमेश मिश्रा पिछले 14 वर्षों से जय हिन्द एकता फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय समाजसेवा कर रहे हैं। वे प्रतिवर्ष रामकथा का आयोजन कर समाज के सभी वर्गों को सनातन धर्म से जोड़ने का कार्य करते रहे हैं। जैसे ही उनकी नियुक्ति की खबर सार्वजनिक हुई, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया और समर्थकों द्वारा व्यक्तिगत रूप से भी उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। समर्थकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय परशुराम सेना प्रदेश में नई ऊंचाइयों को छुएगी और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करेगी। सूत्रों के अनुसार, नवनियुक्त महासचिव जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होकर आगामी रणनीति तय करेंगे और संगठन की नींव को और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य प्रारंभ
खेतासराय (जौनपुर): विकास खण्ड शाहगंज स्थित सोंधी सभागार में क्षेत्र पंचायत की अंतिम बैठक सकुशल सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास, विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में स्वीकृत 124 विकास कार्यों में से 87 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन देते हुए उन्होंने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। साथ ही जनहित से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान स्वास्थ्य एवं टीकाकरण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पेयजल, पशुपालन, पेंशन, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। क्षेत्र पंचायत की इस अंतिम बैठक में लगभग पाँच करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक को भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिंह विद्यार्थी, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, डॉ. सूरत बिंद सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह ने कहा कि उनका कार्यकाल लगभग पूरा होने को है और यह पाँच वर्ष कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत एक परिवार की तरह रही है और सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही विकास कार्य संभव हो सके। उन्होंने सभी के सहयोग और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक यादव डब्लू, अज़ीम सिद्दीकी, प्रधान महेंद्र, हरिश्याम प्रजापति, नीरज सिंह डब्लू, बाबा सिंह, प्रधान संदीप, मंडल अध्यक्ष उपेंद्रनाथ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन कमलाकांत मौर्य ने किया।
Jaunpur News जौनपुर |देश के संविधान में सामाजिक समरसता और जाति-विहीन समाज की स्थापना के लिए पर्याप्त प्रावधान मौजूद हैं। ऐसे में विश्वविद्यालयों में किसी भी प्रकार के भेदभावपूर्ण नियम बनाना निरर्थक है। जाति वर्ग या वर्ण के नाम पर नए नियम सामाजिक संतुलन को प्रभावित करते हैं, इसलिए सरकार को इस विधेयक पर पुनर्विचार करना चाहिए। वहीं, सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से जुड़े नए विधेयक पर अस्थायी रोक लगाए जाने का कई सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने भी स्वागत किया है। दूसरी ओर यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि शिक्षा विशेषज्ञों और शिक्षा जगत के एक बड़े वर्ग का कहना है कि यूजीसी से संबंधित यह नया विधेयक समाज के किसी भी वर्ग या समुदाय के विरुद्ध नहीं है। जबकि यह पूरी तरह स्पष्ट है कि ऐसे विधेयक लाने से समाज की आपसी भाईचारे की नीव कमजोर होती है. एक वर्ग दूसरे वर्ग से नफरत करने लगता है. क्या यह समाज के हित में होगा ? इस पर विचार करना बहुत जरूरी है. सवर्णों और अन्य समुदायों बीच यह बहुत बड़ी खाई बन सकती है. इसलिए इस बिल को निरस्त किया जाना चाहिए
वरना समाज में यह संदेश जाएगा कि सवर्ण विद्यार्थी बिल्कुल असामाजिक तत्व की तरह है. उनसे सबको बचा कर रखना है. इससे देश की ऐसी सोच बन जाएगी जो समाज को बांट देगी. हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पहले भी मंडल कमीशन के जरिए इस तरह का प्रयास किया गया था और उसका नतीजा पूरे देश ने भोगा था. सबसे ज्यादा आश्चर्य इस बात का है कि सरकार ऐसे समय में यह बिल लाई है. जबकि देश विकास की दिशा तय कर रहा है. सबका दिल एकजुट करने की जरूरत है.. यह केवल वोट की राजनीति का स्टंट है केवल वोट की खातिर समाज को बांट देना, समाज में आपसी कलह पैदा कर देना बिल्कुल ही अनुचित है और इसका विरोध किया जाना चाहिए. इस विधेयक को रोक करके सुप्रीम कोर्ट ने एक अच्छा कदम उठाया है लेकिन हमारी मांग है कि यह पूरी तरह से ख़त्म कर दिया जाना चाहिए ताकि समाज की आपसी समरसता बनी रहे और जिस तरह विकास की दिशा में हम बढ़ रहे हैं इस तरह आगे बढ़ते जाएं. आपस में बिना वजह ऐसा बखेड़ा नहीं करना खड़ा करना चाहिए जो समाज हित में नहीं है. यह तो समाज में विघटन पैदा करना है.।
खेतासराय में सामाजिक सौहार्द बाल मेला, बाल विवाह उन्मूलन का लिया संकल्प
खेतासराय (जौनपुर): फुरकानिया सेकंडरी स्कूल, शाही तालाब मनेछा में आज़ाद शिक्षा केंद्र द्वारा 16वां एक दिवसीय सामाजिक सौहार्द बाल मेला आयोजित किया गया। इस वर्ष मेले का मुख्य विषय बाल विवाह उन्मूलन रहा। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय के बच्चे व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। बाल मेले में हस्तकला प्रदर्शनी, खेल प्रतियोगिताएं, पेंटिंग एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों द्वारा मोबाइल के दुष्प्रभावों पर प्रस्तुत नाटक को खूब सराहना मिली। जिला बाल कल्याण अधिकारी चंदन राय ने बाल विवाह को गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवियों, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहे।
खेतासराय (जौनपुर) कस्बे के केडी इण्टर कॉलेज में आयोजित उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएँ शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुईं। परीक्षा के पहले दिन कुल 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पाली में मौलवी एवं मुंशी वर्ग की परीक्षा आयोजित की गई। इस पाली में कुल 225 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 214 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
वहीं द्वितीय पाली में आलिम, कामिल एवं फ़ाज़िल वर्ग की परीक्षा संपन्न हुई। इस पाली में कुल 115 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 114 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्या नीतू सेठ ने बताया कि दोनों पालियों को मिलाकर कुल 12 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा एवं अनुशासन की पर्याप्त व्यवस्था रही तथा परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।
छः सूत्रीय मांगों को लेकर किसान यूनियन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
खेतासराय (जौनपुर) किसानों, मजदूरों एवं गरीब वर्ग की ज्वलंत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन, जौनपुर के बैनर तले सोमवार को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, शाहगंज के समक्ष एक विशाल पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता राम अवध बिन्द ने की, जबकि संचालन विवेक कुमार बिंद द्वारा किया गया।
पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि क्षेत्र के किसान मूलभूत सुविधाओं के अभाव में खेती छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। सिंचाई, भंडारण, सड़क, नाली एवं बिजली जैसी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। पंचायत के उपरांत किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी, शाहगंज को सौंपा गया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से शाहगंज तहसील क्षेत्र में एक चीनी मिल की स्थापना की मांग की गई, जिससे किसान गन्ने की खेती के लिए प्रोत्साहित हों और उन्हें उचित मूल्य मिल सके। इसके साथ ही किसानों के बीजों एवं कृषि उत्पादों के सुरक्षित भंडारण के लिए शाहगंज एवं सुइथाकला क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की मांग उठाई गई। किसानों ने खेतों की सिंचाई के लिए विद्युत मोटरों हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की भी मांग की।
ज्ञापन में ग्राम लतीफपुर में चनई के मकान से छोटेलाल के मकान तक जाने वाली अत्यधिक क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने, ग्राम तारगहना में मंगला प्रधान के मकान से श्यामलाल एवं सोनकर के मकान तक क्षतिग्रस्त नाली के निर्माण, तथा ग्राम लतीफपुर में रामबदन के खेत से तीजू के खेत तक जाने वाली सिंचाई नहर की साफ-सफाई व मरम्मत कराने की मांग शामिल रही।
किसान नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन को मजबूरन आंदोलनात्मक कदम उठाने पड़ेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पंचायत में बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS:युवक पर जानलेवा हमला कर किया घायल,दो गिरफ्तार
खेतासराय (जौनपुर) नगर के डोभी मोहल्ला में रविवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने युवक पर लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर घायल कर दिया। पीएचसी सोंधी में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
डोभी मोहल्ला निवासी नूरमोहम्मद का आरोप है कि उसके पुत्र 25 वर्षीय सुल्तान खान पर चार लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी, डंडे और सरिया से हुए हमले में सुल्तान को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने चार नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों में डोभी मोहल्ला निवासी इस्तेयाक पुत्र स्व.इन्तजार और फैसल पुत्र इस्तियाक को मुखबिर की सूचना पर रेलवे क्रासिंग डोभी से दोपहर गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया।
DM विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभिलेख सत्यापन के कार्यों का किया औचक निरीक्षण
जौनपुर “जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल सेंटर (डीसीसी) में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत हो रहे अभिलेख सत्यापन के कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मा० भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में विभिन्न जनपदों एवं अन्य प्रांतों से प्राप्त मतदाता सत्यापन से संबंधित पत्रों के क्रम में यह विशेष अभियान आयोजित किया गया है, जिसके अंतर्गत जनपद के मूल निवासी जो अन्य जनपदों/प्रदेशों में निवास कर रहे है, उनके अभिलेखों के सत्यापन से संबंधित प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं शुद्ध सत्यापन सुनिश्चित किया जाना है।
इस अभियान के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग, नगरपालिका, नगर पंचायत, शिक्षा विभाग सहित तहसील स्तर के समस्त संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यापन कार्य में लगाया गया है। अभियान के दौरान प्राप्त सभी प्रमाण पत्रों एवं अभिलेखों की गहन जांच-पड़ताल कर सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जो अभिलेख ऑनलाइन माध्यम से सत्यापित किया जा सकता हैं, उन्हें ऑनलाइन विधि से ही सत्यापित किया जाए।जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने निर्देश दिए कि सत्यापन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा मा० भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा का पूर्णतः पालन किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा सहित अन्य उपस्थित रहे।
जौनपुर : जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में तहसील मछलीशहर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए निस्तारित किया गया और अवशेष को सम्बन्धित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण और ससमय निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम घिसुआं की दुलारी देवी के द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि प्रार्थी के पति जीवित है और गांव में एक ही नाम के दो व्यक्ति होने के कारण उन्हे मृतक दिखाकर वरासत दूसरे के नाम कर दी गयी है जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा तहसीलदार को निर्देशित किया कि शीघ्र अति शीघ्र जांचकर त्रुटि का निस्तारण करते अवगत कराये।
ग्राम गडवादोदक निवासिनी फातमा बेगम ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी से नये राशन कार्ड बनाये जाने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि पात्रता की जांच करते हुए राशन कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करें।
चकघसीटा के त्रिभुवन के द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि बेदखली के आदेश के बावजूद अभी तक तालाब खाते की भूमि से अतिक्रमण नही हटाया गया, जिसके क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि शिकायत का शीघ्र निस्तारण कर अवगत कराये।
घिसुआं निवासी रेखा द्वारा वारासत दर्ज न किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया जिसपर जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को शीघ्र वरासत दर्ज करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी के समक्ष कुल 129 शिकायते प्राप्त हुई जिसपर मौके पर 04 का त्वरित निस्तारण कर दिया गया और शेष को सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया।इसके उपरान्त जिलाधिकारी के द्वारा तहसील स्थित विभिन्न कार्यालयों और पटलों का निरीक्षण किया गया। न्यायालय उप जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान लम्बित पुरानी पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये गये। दाखिल दफ्तर हेतु लंबित पत्रावलियों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जो फाइलें अभी भी अवशेष है उनमें ससमय दाखिल दफ्तर की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख रखाव से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की गई। संग्रह कार्यालय और रिकार्ड रुम के निरीक्षण के दौरान लम्बित पत्रावलियों, आनलाइन आरसी, स्टाम्प रजिस्टर, म्यूटेशन, दाखिल खारिज, खसरा, खतौनी सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया और जानकारी ली गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष मछलीशहर के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा तहसील परिसर में शौचालय बनवाने हेतु और साफ-सफाई हेतु अनुरोध किया गया जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा ईओ को निर्देशित किया गया कि तहसील परिसर में नियमित रूप से साफ सफाई कराया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही परिसर में बने पिंक शौचालय को क्रियाशील करने और एक नवीन शौचालय बनवाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।
इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा वृद्ध फरियादी विद्यावती द्वारा पेंशन हेतु अनुरोध किया गया जिसपर जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को तत्काल पेंशन हेतु पात्रता की जॉचकर अग्रेतर कार्यवाही करने के निर्देश देने के साथ ही अन्य वृद्धजन में कम्बल भी वितरित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मछलीशहर सौरभ कुमार, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा, उपनिदेशक कृषि, डीडीओ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 ओे0पी0 श्रीवास्तव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।